Dainik Bhaskar Dainik Bhaskar

Dainik Bhaskar भाजपा ने 2 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले:राजस्थान में मदन राठौर और बिहार में दिलीप कुमार मिली जिम्मेदारी, 6 राज्यों में प्रभारी चुने गए

राजस्थान और बिहार के लिए भाजपा ने गुरुवार (25 जुलाई) की देर रात नए प्रदेश अध्यक्षों के नामों की घोषणा की। पार्टी ने बिहार सरकार में मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल को बिहार भाजपा की जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले यह जिम्मा उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास थी। वहीं राजस्थान से राज्यसभा सांसद मदन राठौर को पार्टी ने राजस्थान का चीफ बनाया है। इससे पहले लोकसभा सांसद सीपी जोशी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष पद पर थे। 24 जुलाई को ही उन्होंने अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात करने के बाद इस्तीफा दिया था। इसके अलावा भाजपा ने छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों केप्रभारियों को बदला है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी नामों की घोषणा की, जिसकी जानकारी भाजपा की ओर से X पर पोस्ट कर दी गई। दोनों राज्यों के नए प्रदेश अध्यक्षों के बारे में जानिए राजस्थान: विधानसभा टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले थे मदन राठौड़ बिहार: लगातार चौथी बार पिछड़ा समुदाय के व्यक्ति को बिहार प्रदेश अध्यक्ष की कमान हरीश द्विवेदी असम और अरविंद मेनन तमिलनाडू के प्रभारी बने भाजपा ने राजस्थान में राज्यसभा सदस्य डॉ राधामोहन दास अग्रवाल को प्रभारी और विजया रहाटकर को सह प्रभारी चुना है। वहीं नेशनल सेक्रेटरी अरविंद मेनन को तमिलनाडु का प्रभारी और सुधाकर रेड्डी को सह प्रभारी बनाया गया है। सांसद राजदीप रॉय को त्रिपुरा का प्रभारी बनाया है। इनके अलावा, ​​पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को असम, अतुल गर्ग को चंडीगढ़ और अरविंद मेनन को लक्षद्वीप में प्रभारी पद पर नियुक्त किया गया है।

Dainik Bhaskar पठानकोट में फिर दिखे 3 संदिग्ध:दीवार फांदकर घर में घुसे, मांगी रोटी; सीढ़ियों से ऊपर-नीचे आते जाते रहे

पठानकोट के सैन्य क्षेत्र मामून से सटे इलाके के गांव फंगतौली में बीती रात एक बार फिर संदिग्धों की मूवमेंट सामने आई है। गांववासी बलराम सिंह के अनुसार रात करीब 2.30 बजे तीन संदिग्ध दीवार फांदकर उसके घर आए और आवाज देकर रोटी की मांग की। लेकिन उन्होंने कमरे जा दरवाज़ा नहीं खोला और ना ही उनकी आवाज का कोई प्रतिउत्तर दिया। बलराम सिंह ने बताया कि तीनों संदिग्धों के पास बड़े बड़े बैग थे और उन्होंने काले रंग के कपड़े पहने थे। उन्होंने आवाज देकर कहा कि उठो, हमें भूख लगी गई रोटी दो। तीन चार बार बोले और फिर लाल रंग की लाइट पर्दे पर डाल डराने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। नहीं लग सका पुलिस का फोन जिसके बाद बलराम की पत्नी ने पुलिस को फोन करने के लिए कहा। स्टोर में जाकर पुलिस को फोन करने की कोशिश की। पर नेटवर्क ना होने के कारण फोन नहीं हो सका। अपने चाचा का फोन भी नहीं मिला। चुपचाप पर्दे के पीछे से उनकी मूवमेंट को देखते रहे। इस बीच ऊपर हेलीकॉप्टर गुजरने की आवाज की सुनकर संदिग्ध सीढ़ियों के नीचे आ जाते और कभी सीढ़ियों के ऊपर। सुबह करीब साढ़े चार बजे तक उनकी मूवमेंट वहां रही। 23 जुलाई को भी दिखाई दिए थे 7 संदिग्ध आपको बता दें कि बीती 23 जुलाई की शाम करीब सात बजे इसी गांव में सात संदिग्धों को देखा गया था। जब उन्होंने गांव की महिला सीमा देवी के घर आकर पानी मांग कर पिया था। इन सात संदिग्धों की मूवमेंट सामने आने के बाद बीएसएफ और पंजाब पुलिस की और से सर्च अभियान चलाया गया था। हालांकि अभी तक इनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लेकिन जंगली इलाके में एक स्थान पर संदिग्धों के बूटों के निशान मिले थे।

Dainik Bhaskar धर्म परिवर्तन पर सर्टिफिकेट में नाम बदलना जरूरी- केरल HCधर्म:केरल HC बोला- व्यक्ति को एक धर्म से नहीं बांध सकते, यह संवैधानिक गारंटी है

केरल हाईकोर्ट ने धर्म परिवर्तन से जुड़े एक मामले में सुनवाई करते हुए कहा कि एजुकेशन सर्टिफिकेट में जाति या धर्म परिवर्तन की मांग को इसलिए नहीं ठुकराया जाना चाहिए क्योंकि इसके लिए कोई कानूनी प्रावधान नहीं। जस्टिस वीजी अरुण ने कहा कि धर्म परिवर्तन के बाद संस्थानों को सर्टिफिकेट में आवश्यक सुधार करने होंगे। उन्होंने कहा भले ही स्कूल सर्टिफिकेट में धर्म परिवर्तन के आधार पर नाम बदलने का कोई नियम नहीं है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि किसी व्यक्ति को उसके जन्म के आधार पर किसी एक धर्म से बांध दिया जाए। हाईकोर्ट ने कहा कि संविधान के आर्टिकल 25 (1) के तहत किसी भी व्यक्ति को अपनी पसंद का कोई भी धर्म अपनाने की गारंटी दी गई है। अगर कोई व्यक्ति इस आजादी का प्रयोग करके किसी अन्य धर्म को अपनाता है तो उसके दस्तावेजों में सुधार करना जरूरी है। 2017 में हिंदू धर्म छोड़ क्रिश्चियन बने थे याचिकाकर्ता धर्म परिवर्तन से जुड़ी ये याचिका एक कपल ने दायर की थी। ये कपल हिंदू समुदाय से आता था लेकिन साल 2017 में इन्होंने क्रिश्चियन धर्म अपना लिया। धर्म परिवर्तन के बाद याचिकाकर्ता ने नए धर्म को दर्शाने के लिए स्कूल प्रमाणपत्रों में संशोधन की मांग की। लेकिन शिक्षा अधिकारी ने नियमों के अभाव का हवाला देते हुए यह मांग खारिज कर दी। याचिकाकर्ता ने इसके खिलाफ संविधान के आर्टिकल 226 का हवाला देते हुए हाईकोर्ट में चुनौती दी। मामले में सरकारी वकील ने दलील को धर्म परिवर्तन से जुड़े सरकारी आदेशों के खिलाफ बताया। हालांकि कोर्ट ने इन दलीलों को खारिज कर दिया। कोर्ट ने शिक्षा अधिकारियों के आदेश को रद्द करते हुए एक महीने के भीतर याचिकाकर्ताओं के स्कूल सर्टिफिकेट में बदलाव करने का निर्देश दिया है। आर्टिकल 25(1) और आर्टिकल 226 क्या कहते हैं भारतीय संविधान के आर्टिकल 25 का सब आर्टिकल 1 देश के किसी भी नागरिक को बिना किसी रोक टोक के अपने धर्म का पालन तथा प्रचार करने की आजादी देता है। लेकिन ये धार्मिक आचरण व्यक्ति के स्वास्थ्य,नैतिकता और लॉ एंड ऑर्डर के लिए खतरा नहीं होना चाहिए। वहीं आर्टिकल 226, हाईकोर्ट को नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन होने पर रिट जारी करने का अधिकार देता है। ये खबर भी पढ़ें... खनिजों पर टैक्स के मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला:कहा- मिनरल्स पर दी जाने वाली रॉयल्टी टैक्स नहीं, राज्यों को टैक्स लगा

Dainik Bhaskar न्यूज इन ब्रीफ@11 AM:मोदी बोले- पाकिस्तान ने हमेशा मुंह की खाई; यूपी सरकार बोली- विवाद रोकने के लिए कांवड़ रूट पर नेमप्लेट लगवाई

नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें… 1. कारगिल विजय दिवस: वॉर मेमोरियल पहुंचे PM मोदी, शहीदों को श्रद्धांजलि दी कारगिल विजय दिवस के 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लद्दाख के कारगिल पहुंचे। ​​​​​उन्होंने 1999 की जंग के नायकों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा- पाकिस्तान ने इतिहास से कुछ नहीं सीखा। उसने अतीत में जितने भी दुस्प्रयास किए उसे मुंह की खानी पड़ी। अग्निवीर देश की ताकत हैं। विपक्ष इस पर झूठ फैला रहा है। पढ़ें पूरी खबर... 2. कांवड़ रूट पर नेमप्लेट- UP सरकार का SC में जवाब, कहा- खाने को लेकर झगड़े रोकने की कोशिश की कांवड़ रूट पर दुकानदारों के नेमप्लेट लगाने वाले आदेश पर यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल किया। इस पर आज सुनवाई होगी। यूपी सरकार ने अपने जवाब मे कहा- कांवड़ यात्रा के दौरान खाने-पीने के सामान में भ्रम के चलते पहले कई झगड़े हो चुके। कांवड़ियों ने कई बार इसकी शिकायतें की। इन्हीं शिकायतों के आधार पर ऐसे निर्देश दिए गए। हालांकि कोर्ट इस आदेश पर रोक लगा चुकी है। पढ़ें पूरी खबर... 3. पुणे में 57 साल बाद 114mm बारिश, गुजरात के 10 जिलों में बाढ़ महाराष्ट्र के कई जिलों में तेज बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। राज्य के 18 जगहों पर NDRF और मुंबई, ठाणे में SDRF की तैनाती की गई है। पुणे में 24 घंटे में 114 मिमी बारिश हुई। यह 66 साल में तीसरा हाईएस्ट रहा। इससे पहले 19 जुलाई 1958 को 24 घंटे में 130.4 मिमी और 27 जुलाई 1967 को 117.9 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। गुजरात में 10 से ज्यादा जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। सूरत में 24 घंटे में 5 इंच बारिश से मीठी और काकरा खाड़ी नदियां ओवरफ्लो हो रही हैं। यहां बाढ़ से करीब 1 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर... 4. राहुल गांधी की मानहानि केस में सुल्तानपुर कोर्ट में पेशी, अमित शाह को हत्या का आरोपी कहा था अमित शाह मानहानि केस में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की सुल्तानपुर कोर्ट में पेशी होगी। वे अपना बयान दर्ज कराएंगे। 2 जुलाई को हुई सुनवाई में कोर्ट ने राहुल को व्यक्तिगत रूप से हाजिर होने का आदेश दिया था। राहुल पर आरोप है कि 8 मई, 2018 को कर्नाटक चुनाव के दौरान बेंगलुरु में कहा था- अमित शाह हत्या के आरोपी हैं। राहुल के इस बयान के खिलाफ

Dainik Bhaskar छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई पैसेंजर ट्रेन, पायलट घायल:इंजन के दो पहिए ट्रैक से उतरे; दल्लीराजहरा और अंतागढ़ के बीच हादसा, सभी यात्री सुरक्षित

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बालोद के दल्ली राजहरा से भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, दुर्ग, रायपुर तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन हादसे का शिकार हो गई। पैसेंजर ट्रेन ट्रैक पर पड़े बरगद के पेड़ से टकरा गई, जिसमें पायलट को हल्की चोटें आई हैं। घटना भानुप्रतापपुर के मुल्ले कैंप के पास की है। जानकारी के मुताबिक ट्रेन के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोर की थी कि इंजन वाली बोगी के दोनों पहिए ट्रैक से नीचे उतर गए हैं, जिसके चलते ट्रेन ट्रैक पर ही फंसी हुई है। हादसे में सभी यात्री सुरक्षित बताया जा रहा है कि पैसेंजर ट्रेन दल्ली राजहरा से तड़के 3.25 बजे अंतागढ़ के लिए निकली थी। इसी बीच सुबह करीब 4-5 बजे के बीच हादसा हुआ है। अब तक ट्रेन ट्रैक पर ही फंसी हुई है। ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। बचाव कार्य जारी है। खबर अपडेट हो रही है....

Dainik Bhaskar कावंड़ रूट पर नेमप्लेट पर योगी सरकार का जवाब:SC में कहा-खाने को लेकर गलतफहमी में झगड़े होते थे, ये धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं

कांवड़ रूट पर नेमप्लेट विवाद मामले में यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब दाखिल किया है। इसमें कहा- कांवड़ यात्रा के दौरान खाने-पीने के सामान में भ्रम होता है। खासकर प्याज-लहसुन के इस्तेमाल को लेकर झगड़ा होता था। कांवड़ियों ने कई बार इसकी शिकायत की। इसके आधार पर आदेश दिया गया। इसके पीछे मकसद इतना था कि कांवड़ियों को पता चल सके कि वो कौन सा भोजन खा रहे, ताकि उनकी धार्मिक भावनाएं आहत न हों और यात्रा शांतिपूर्ण संपन्न हो। आदेश धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करता है, यह सबके लिए है। यूपी सरकार के जवाब पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। हमने कुछ बैन नहीं किया है यूपी सरकार ने इस विवाद में दाखिल की गई याचिकाओं का विरोध किया। कहा- पुलिस अफसरों ने कांवड़ियों की समस्याओं को दूर और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कदम उठाया था। सरकार ने मांसाहारी भोजन पर प्रतिबंध को छोड़कर किसी भी दुकानदार के व्यापार पर बैन नहीं लगाया। दुकानदार अपना व्यवसाय करने के लिए स्वतंत्र हैं। सरकार ने याचिका का विरोध किया सरकार ने कहा- हर साल 4.07 करोड़ से अधिक कांवड़िया भाग लेते हैं। हम किसी भी धर्म के लोगों की धार्मिक भावनाओं की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। यूपी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए हमेशा कदम उठाती है कि सभी धर्मों के त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाएं। सुप्रीम कोर्ट बोला- कांवड़ रूट की दुकानों पर नेमप्लेट जरूरी नहीं 4 दिन पहले यानी 22 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने कांवड़ यात्रा रूट पर दुकानदारों को अपनी पहचान बताने को लेकर कई राज्य सरकारों के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी। कोर्ट ने कहा- दुकानदारों को पहचान बताने की जरूरत नहीं है। होटल चलाने वाले यह बता सकते हैं कि वह किस तरह का खाना यानी, शाकाहारी या मांसाहारी परोस रहे हैं। लेकिन उन्हें अपना नाम लिखने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। अदालत ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल किया है। उसे ऐसा नहीं करना चाहिए था। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड सरकार को नोटिस जारी कर शुक्रवार तक जवाब देने को कहा है। NGO ने याचिका दाखिल की है उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा के रूट पर दुकान मालिकों को अपना नाम लिखने का आदेश दिया गया था। इसके खिलाफ एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स नाम के NGO ने 20 जुला

Dainik Bhaskar बीजेपी नेता प्रभात झा का निधन:गुरुग्राम के अस्पताल में आज सुबह 5 बजे ली अंतिम सांस; लंबे समय से बीमार थे

बीजेपी के सीनियर लीडर और पूर्व मध्यप्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा का निधन हो गया है। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आज सुबह 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके बेटे अयत्न ने निधन की जानकारी देते हुए कहा कि अंतिम संस्कार ग्वालियर या पैतृक गांव कोरियाही, सीतामढ़ी (बिहार) में होगा। प्रभात झा को करीब 26 दिन पहले भोपाल के एक निजी अस्पताल से एयरलिफ्ट कर गुरुग्राम ले जाया गया था। एक नजर प्रभात झा के जीवन पर.. प्रभात झा मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे। उनका जन्म 4 जून 1957 को बिहार के दरभंगा के हरिहरपुर गांव में हुआ था। वे परिवार के साथ मध्यप्रदेश के ग्वालियर आ गए थे। प्रारंभिक शिक्षा के बाद प्रभात झा ने ग्वालियर के पीजीवी कॉलेज से बीएससी, माधव कॉलेज से राजनीति शास्त्र में एमए और एमएलबी कॉलेज से एलएलबी की डिग्री ली। उनकी शादी रंजना झा से हुई थी। दो बेटे हैं। बड़े बेटे तुष्मुल और छोटे अयत्न झा हैं। शादी के बाद वे पत्रकारिता करने लगे। लंबे समय तक पत्रकारिता के बाद वे राजनीति में आए और बीजेपी के सदस्य बने। प्रभात झा बीजेपी के मुखपत्र 'कमल संदेश' के संपादक रहे। उन्होंने कई किताबें भी लिखीं।

Dainik Bhaskar मानसून सत्र का पांचवा दिन:लगातार तीसरे दिन बजट पर बहस होगी; कल भाजपा सांसद ने कहा था- बांग्लादेशी घुसपैठिए आदिवासी महिलाओं से शादी कर रहे

संसद के मानसून सत्र का शुक्रवार (26 जुलाई) को पांचवा दिन है। आद भी दोनों सदनों में बजट पर बहस होगी। 24 जुलाई से आज लगातार तीसरे दिन बजट पर बहस होगी। कल सत्र के चौथे दिन सदन में बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा भी उठा था। झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा था कि संविधान खतरे में है। हम यहां हंसने की बात करते हैं, पिछड़ों की बात करते हैं, दलितों की बात करते हैं, आदिवासियों की बात करते हैं। सभी सरकारों (चाहें केंद्र की हो या राज्य सरकारें) का एक ही लक्ष्य होता है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना होता है। मैं संथाल परगना से आता हूं। जब संथाल परगना (झारखंड) बिहार से अलग हुआ, तब यहां आदिवासी 36% थे। आज यहां आदिवासियों की पॉपुलेशन 26% है। 10% आदिवासी कहां गायब हो गए? इसके बार में ये सदन कभी चर्चा नहीं करता, चिंता नहीं करता, बल्कि वोट बैंक की पॉलिटिक्स करता है। झारखंड की सरकार की तरफ से भी इस पर कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा। बांग्लादेश का घुसपैठ लगातार बढ़ रहा है। बांग्लादेश घुसपैठिए आदिवासी महिलाओं के साथ शादी कर रहे हैं। ये हिंदू-मुसलमान का मामला नहीं है। हमारे यहां जो महिला लोकसभा का चुनाव आदिवासी कोटे से लड़ती हैं, उनके पति मुसलमान हैं। जिला परिषद की अध्यक्ष के पति मुसलमान हैं। हमारे यहां 100 आदिवासी मुखिया है, उनके पति मुसलमान हैं। 24 जुलाई: मानसून सत्र का तीसरा दिन बुधवार को सुबह सदन शुरू होने से पहले विपक्ष के नेताओं ने संसद के बाहर केंद्र सरकार के बजट के विरोध में प्रदर्शन किया। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद सदन में भी बजट को लेकर हंगामा हुआ। प्रश्नकाल में राज्यसभा में चर्चा के दौरान विपक्ष के नेताओं ने वॉकआउट किया। वे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ शेम-शेम का नारा लगाते हुए सदन से बाहर चले गए। विपक्ष द्वारा बजट को भेदभाव वाला बताने पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- बजट में सभी राज्यों का नाम लेने का मौका नहीं मिलता। कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष के नेता जानबूझकर ऐसे आरोप लगा रहे हैं, ताकि लोगों को लगे कि उनके राज्य को कुछ नहीं मिला। यह ठीक नहीं है। चर्चा के दौरान राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभापति से कहा- माताजी (वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण) बोलने में एक्सपर्ट हैं। इस पर राज्यसभा के सभापति जगदीप धन

Dainik Bhaskar राहुल बारिश के बीच दिल्ली से यूपी के लिए रवाना:सुल्तानपुर कोर्ट में बयान दर्ज कराएंगे; अजय राय बोले-राहुल को प्रताड़ित किया जा रहा

राहुल गांधी आज सुल्तानपुर की MP/MLA कोर्ट में पेश होंगे। वह बयान दर्ज कराएंगे। राहुल दिल्ली से रवाना हो चुके हैं। फ्लाइट से लखनऊ पहुंचेंगे, फिर सुल्तानपुर जाएंगे। गृहमंत्री अमित शाह की मानहानि मामले में कोर्ट में उनकी पेशी शुक्रवार सुबह 10 बजे होगी। 2018 में दर्ज इस मामले में 2 जुलाई को सुनवाई हुई थी। राहुल के वकील ने कहा था कि लोकसभा में सत्र की वजह से वह नहीं पहुंच पा रहे हैं। अंतिम मौका दिया जाए। कोर्ट ने तब 26 जुलाई की तारीख दी थी। कोर्ट ने कहा था कि राहुल व्यक्तिगत रूप से हाजिर हों। राहुल की पेशी पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि राहुल को प्रताड़ित किया जा रहा, लेकिन हम हार नहीं मानेंगे। कांग्रेस डटकर लड़ रही है और डटकर लड़ेगी। राहुल पर आरोप है कि 8 मई, 2018 को कर्नाटक चुनाव के दौरान बेंगलुरु में कहा था- अमित शाह हत्या के आरोपी हैं। सुप्रीम कोर्ट ने जज लोया मामले में इसका उल्लेख किया, इसलिए मुझे नहीं लगता कि अमित शाह की कोई विश्वसनीयता है। राहुल के इस बयान के खिलाफ सुल्तानपुर में भाजपा नेता विजय मिश्रा ने मानहानि का आरोप लगाते हुए केस दर्ज किया था। दिसंबर, 2023 में कोर्ट ने राहुल के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था।

Dainik Bhaskar कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ आज:पीएम मोदी लद्दाख में रजत जयंती समारोह में शामिल होंगे, शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देंगे

आज (26 जुलाई) को कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लद्दाख के कारगिल जाएंगे। वे द्रास में कारगिल वॉर मेमोरियल में आयोजित रजत जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे।​​ ​​​​​यहां पीएम मोदी 1999 की जंग के नायकों को श्रद्धांजलि देंगे। उनके परिजनों से भी मुलाकात करेंगे। द्रास में कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती के मौके पर 24 से 26 जुलाई तक कार्यक्रम होंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने 2022 में सैनिकों के साथ कारगिल में दिवाली मनाई थी। 26 जुलाई 1999 को भारत ने पाकिस्तान के सैनिकों को हराकर कारगिल की लड़ाई जीती थी। तभी से इस दिन को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। 84 दिनों तक चले इस युद्ध में भारतीय सेना के 527 जवान शहीद, जबकि 1,363 घायल हुए थे। वहीं पाकिस्तान के 400 से अधिक सैनिक मारे गए। पीएम कल शिंकुन ला टनल प्रोजेक्ट का भी उद्घाटन करेंगे PMO के मुताबिक, पीएम मोदी सुबह करीब 9:20 बजे द्रास में कारगिल युद्ध के शहीदों की याद में बनाए गए कारगिल वॉर मेमोरियल में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शिंकुन ला टनल प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। यह टनल लेह को सभी मौसम में कनेक्टिविटी देगी। पूरी बनने के बाद यह दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग होगी। आर्मी चीफ कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती समारोह में हुए शामिल गुरुवार को आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती समारोह में शामिल होने कारगिल पहुंचे थे। उनके साथ कारगिल युद्ध के दौरान आर्मी चीफ रहे जनरल वीपी मलिक भी समारोह में शामिल हुए। जनरल मलिक ने द्रास के लामोचेन व्यू प्वाइंट पर 1999 की जंग के जांबाजों और उनके परिवारों से भी मुलाकात की। इससे पहले आर्मी चीफ ने चिनार कोर और LoC पर सुरक्षा की स्थिति का जायजा लिया। कारगिल विजय दिवस के मौके पर देशभर से सामने आई तस्वीरें... कारगिल विजय दिवस की कहानी 5 मई 1999 को पाकिस्तान की घुसपैठ के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच कारगिल की पहाड़ी चोटियों मई से जुलाई महीने में युद्ध हुआ। युद्ध करीब 84 दिनों तक चला। 26 जुलाई 1999 को भारत की जीत के साथ युद्ध आधिकारिक तौर पर खत्म हुआ। भारतीय सैनिकों के बलिदान और वीरता को याद करते हुए हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। कारगिल युद्ध में 500 से अधिक भारतीय सैनिक शहीद हुए कारगि

Dainik Bhaskar भास्कर अपडेट्स:दिल्ली के IGI एयरपोर्ट से 6 किलो कोकीन के साथ युवक पकड़ा, दोहा जाने की तैयारी में था

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट से CBI ने 25 जुलाई को 6 किलो कोकीन के साथ युवक को गिरफ्तार किया। युवक भारतीय मूल का जर्मन नागरिक है। उसका नाम अशोक कुमार है। तलाशी के दौरान उसके पास से 6 किलो कोकीन बरामद हुई। अशोक दोहा से नई दिल्ली जा रहा था। CBI मामले में आगे की कार्रवाई कर ही है। आज की अन्य बड़ी खबरें... दिल्ली में निर्माणाधीन अस्पताल का एक हिस्सा गिरा, 1 मौत और 8 घायल दिल्ली के द्वारका सेक्टर 12 में एक अस्पताल की निर्माणाधीन इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। दिल्ली पुलिस ने बताया कि क्राइम टीम को घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए सूचित किया गया है और मामला दर्ज किया जा रहा है।​​​​​​​

Dainik Bhaskar MP-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी:पुणे में 114mm बारिश, 66 साल में तीसरा हाईएस्ट; 48 घंटे का रेड अलर्ट

देशभर में मानसून जमकर एक्टिव है। कहीं राहत तो कहीं आफत की बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार (26 जुलाई) को 6 राज्यों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, पुणे में 48 घंटे के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। पुणे में गुरुवार को 24 घंटे में 114 मिमी बारिश हुई। यह 66 साल में तीसरा हाईएस्ट रहा। इससे पहले पुणे में 19 जुलाई 1958 को 24 घंटे में 130.4 मिमी और 27 जुलाई 1967 को 117.9 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। 26 जुलाई कहां बहुत भारी और भारी बारिश... बहुत भारी बारिश (6 राज्य): गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा। भारी बारिश (12 राज्य): छ्त्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, तमिलनाडु, केरल, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, झारखंड, सिक्किम। देश में बारिश के हालात... महाराष्ट्र: मुंबई, पालघर, ठाणे और सिंधुदुर्ग में भारी बारिश हो सकती है। राज्य सरकार ने ठाणे में 26 जुलाई को स्कूल-कॉलेज बंद रखने का आदेश दिया है। पुणे के लवासा में 24 घंटे में 453 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे शहर की मुथा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। खड़कवासला बांध से 40 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। यहां बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 4 लोगों को मौत हो गई। आर्मी और NDRF की तैनाती की गई है। मुंबई में बुधवार देर रात से गुरुवार सुबह तक 100mm से ज्यादा बारिश हुई। राज्य में 18 जगहों पर NDRF, वहीं मुंबई, ठाणे, रायगढ़, पालघर, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, सातारा और सांगली में SDRF की तैनाती की गई है। गुजरात: राज्य में पिछले 3-4 दिनों से तेज बारिश का दौर जारी है। वडोदरा, सूरत, भरूच और आणंद समेत 10 से ज्यादा जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। वडोदरा में ही 24 घंटे में 13.5 इंच बारिश हो गई। राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 8 लोगों की मौत हुई है। मध्य प्रदेश: मौसम विभाग ने आज बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सतना में 9 घंटे में 88 मिमी तो रतलाम में 80 मिमी बारिश हो गई। टीकमगढ़ में धसान नदी का जलस्तर बढ़ने से 24 जुलाई की रात बान सुजारा बांध के सभी 12 गेट खोलकर 480 क्यूमैक्स पानी छोड़ा गया। उत्तर प्रदेश: ललितपुर में बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं। गोविंद सागर बांध के 16 गेट खोल दिए गए। सड़कें तालाब बन गई हैं। 12वीं तक के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। बिजराव

Dainik Bhaskar मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:गुजरात-महाराष्ट्र में भारी बारिश, 12 मौतें; 3 दिन में सोना ₹5,000 सस्ता; राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल-अशोक हॉल का नाम बदला

नमस्कार, कल की बड़ी खबर भारी बारिश की वजह से कई राज्यों में बिगड़े हालात की रही। एक खबर सोने-चांदी से जुड़ी रही, बजट पेश होने के बाद इनकी कीमतों में गिरावट आई है। लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... अब कल की बड़ी खबरें... 1. तीन दिन में सोना-चांदी ₹6,400 तक सस्ते हुए; गोल्ड ₹69,194 प्रति 10 ग्राम बिक रहा; एक किलो चांदी ₹81800 की बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और चांदी 6,400 रुपए सस्ती हो चुकी है। सरकार ने बजट में सोना-चांदी पर कस्टम ड्यूटी को 15% से घटाकर 6% कर दिया है। इससे कीमतों में गिरावट आई है। 25 जुलाई को सोना 974 रुपए गिरकर 68,177 रुपए पर आ गया। वहीं चांदी 3,061 रुपए गिरकर 81,801 रुपए प्रति किलो पर आ गई है। सोने की मांग बढ़ेगी, कीमतें ज्यादा नहीं घटेंगी: कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक, आने वाले दिनों में सोने की मांग तेजी से बढ़ेगी। अभी सोने और चांदी में गिरावट भले हुई है, लेकिन इसे केवल ड्यूटी एडजस्टमेंट कह सकते हैं। कुछ दिन अगर सोना गिरा भी तो यह फिर कवर कर लेगा। अमेरिका में चुनाव और वैश्विक तनाव को देखते हुए सोने और चांदी के दाम अधिक नहीं गिरेंगे। यह खरीद का अच्छा मौका है। पूरी खबर यहां पढ़ें... 2. गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश, 12 लोगों की मौत; पुणे में आर्मी और NDRF तैनात गुजरात में 4 दिन से हो रही भारी बारिश की वजह से वडोदरा, सूरत, भरूच और आणंद समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 8 लोगों की मौत हुई है। इधर, महाराष्ट्र के पुणे में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 4 लोगों को मौत हो गई। पुणे में मुथा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। कई इलाके बाढ़ की चपेट में है। यहां लोगों की मदद के लिए आर्मी और NDRF तैनाती की गई है। मुंबई में जलभराव के कारण लोकल ट्रेनें 20 से 25 मिनट की देरी से चल रही हैं। आज 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट: मौसम विभाग ने आज गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा में बहुत भारी का अलर्ट जारी किया है। साथ ही छ्त्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, तमिलनाडु, केरल, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, झारखंड, सिक्किम में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर यहां पढ़

Dainik Bhaskar भाजपा सांसद के आपत्तिजनक शब्द को संसद रिकॉर्ड से हटाया:अभिजीत गंगोपाध्याय ने गौरव गोगोई को स्टूपिड कहा था; रिजिजू ने भी इसका विरोध किया था

संसद में बजट पर चर्चा के दौरान 25 जुलाई को भी हंगामा जारी रहा। लोकसभा में भाजपा सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय की एक दिन पहले की टिप्पणी पर विवाद की स्थिति बनी रही। विपक्ष गंगोपाध्याय से माफी की मांग कर रहा है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी अपनी ही पार्टी के सदस्य की आलोचना की। उन्होंने कहा कि गंगोपाध्याय ने भाषा का गलत इस्तेमाल किया। कोई सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाता है, तो यह दुख की बात है। दरअसल, कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व जज और पश्चिम बंगाल से सांसद गंगोपाध्याय संसद सत्र के दूसरे दिन आर्थिक विषयों पर बोल रहे थे। इसी दौरान विपक्षी सदस्यों ने टिप्पणी की। इस पर गंगोपाध्याय ने कहा कि विद्वान सदस्यों को इसकी (आर्थिक विषयों) जानकारी नहीं है, उन्हें और सीखना चाहिए। इसी दौरान कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने ‘गोडसे’ को लेकर टिप्पणी की। इस पर गंगोपाध्याय ने कहा कि मूर्खों की तरह बात मत करो। इसके बाद सदन में हंगामा हो गया। विपक्षी सदस्यों गंगोपाध्याय के कहे शब्द का विरोध किया। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी कहा कि वे जो आदेश देंगे, उसे सभी को मानना चाहिए। सदस्य अपनी बात रखें, चर्चा में भाग लें, लेकिन ऐसी टिप्पणी न करें जो संसदीय परंपराओं के अनुकूल न हो। इसके बाद गंगोपाध्याय के विवादित शब्द को रिकॉर्ड से हटा दिया गया। कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी और भाजपा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू में बहस गुरुवार को लंच के बाद जब लोकसभा दोबारा शुरू हुई तो कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी और भाजपा सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की बहस हो गई। चन्नी ने बिट्टू के दादा और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या का जिक्र किया। चन्नी ने कहा कि बिट्टू आपके दादा शहीद हुए थे। लेकिन उस दिन उनकी मौत हुई, जिस दिन आपने कांग्रेस छोड़ी। इस पर बिट्टू ने कहा कि मेरे दादा सरदार बेअंत सिंह ने कांग्रेस नहीं, देश के लिए कुर्बानी दी थी। बिट्टू ने आगे कहा कि चन्नी गरीबी की बात कर रहे हैं, लेकिन वे पंजाब के सबसे अमीर आदमी हैं। अगर वे पंजाब के सबसे अमीर और भ्रष्ट आदमी नहीं हैं तो मैं अपना नाम बदल लूंगा। इस बीच चन्नी ने गोरी चमड़ी को लेकर कुछ कहा तो बिट्टू ने सोनिया गांधी पर टिप्पणी की। इस पर हंगामा हुआ। अमृतपाल के समर्थन में उतरे चन्नी, भाजपा ने घेरा पंजाब के पूर्व सीएम और जालंधर से कांग्र

Dainik Bhaskar हार्ट अटैक से जदयू के राष्ट्रीय महासचिव का निधन:दिल्ली में राजीव रंजन ने ली अंतिम सांस, पार्टी में शोक की लहर

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव और राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन का हार्ट अटैक से निधन हो गया। दिल्ली में उन्होंने अंतिम सांस ली। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उनके बेटे उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। राजीव रंजन सीएम नीतीश कुमार के काफी करीब थे। नालंदा के इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी रह चुके हैं। राजनीति में आने से पहले MP में बिजली बोर्ड के अध्यक्ष थे। राजीव रंजन के निधन से जनता दल यूनाइटेड को बड़ी क्षति पहुंची है। उनकी गिनती सीएम नीतीश कुमार के करीबियों में होती थी। नीतीश कुमार ने हाल ही में उन्हें राष्ट्रीय महासचिव और राष्ट्रीय प्रवक्ता दोनों की जिम्मेदारी दी थी। पिछले महीने दिल्ली में जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संगठन का विस्तार किया गया। उस समय राजीव रंजन को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया। साथ ही राष्ट्रीय प्रवक्ता की भी भूमिका दी गई थी। सीएम नीतीश ने जताया शोक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजीव रंजन के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि राजीव रंजन एक कुशल राजनीतिज्ञ और समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति और उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। वहीं, जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने भी शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया X पर लिखा- राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता राजीव रंजन सिंह जी का निधन अत्यंत दुखद। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करें।