Dainik Bhaskar Dainik Bhaskar

Dainik Bhaskar यूपी में सियासी हलचल...प्रदेश अध्यक्ष ने पीएम को दी रिपोर्ट:CM योगी थोड़ी देर में राजभवन जाएंगे, भूपेंद्र चौधरी ने मोदी से एक घंटा मुलाकात की

केशव मौर्य के लगातार बगावती तेवर के बाद उत्‍तर प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बुधवार शाम को पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने उत्तर प्रदेश में सरकार और संगठन के बीच चल रही खींचतान की रिपोर्ट दी। इधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात करने राजभवन पहुंच रहे हैं। हालांकि इसे शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है। इससे पहले मुख्‍यमंत्री योगी ने यूपी में दस विधानसभा सीटों पर होने वाले उप-चुनाव को लेकर मंत्रियों से बैठक की।

Dainik Bhaskar हरियाणा की सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों को 10% आरक्षण:CM सैनी ने घोषणा की; बिना ब्याज के 5 लाख रुपए तक लोन भी देगी सरकार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अग्निवीरों को राज्य की सरकारी नौकरियों में 10 फीसदी आरक्षण देने का ऐलान किया है। CM सैनी ने कहा कि हमारी सरकार हरियाणा में अग्निवीरों को पुलिस कांस्टेबल, माइनिंग गार्ड, फॉरेस्ट गार्ड, जेल वार्डन और SPO की सीधी भर्ती में 10 फीसदी आरक्षण देगी। CM सैनी ने कहा कि हमने इन अग्निवीरों को ग्रुप डी और सी में सरकारी पदों के लिए निर्धारित अधिकतम आयु में 3 साल की छूट देने का भी फैसला किया है। पहले बैच के मामले में आयु में यह छूट 5 साल की होगी। सरकार ग्रुप-C में सिविल पदों में सीधी भर्ती में अग्निवीरों के लिए 5 फीसदी आरक्षण और ग्रुप डी में एक फीसदी आरक्षण देगी। प्राइवेट औद्योगिक इकाइयों को सब्सिडी CM सैनी ने कहा कि अगर कोई औद्योगिक इकाई प्रतिमाह 30 हजार रुपए से ज्यादा वेतन देती है तो हरियाणा सरकार उस औद्योगिक इकाई को 60 हजार रुपए वर्ष की सब्सिडी देगी। इसके साथ ही राज्य सरकार ने ग्रुप सी पदों पर भर्ती में अग्निवीर के लिए 5 फीसदी आरक्षण की घोषणा की है। खुद का काम शुरू करने में भी मदद CM सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार अग्निवीरों को अपना काम शुरू करने में भी मदद देगी। इसके लिए सरकार ने फैसला किया है कि जो अग्निवीर अपना काम करना चाहते हैं, उन्हें बिना ब्याज लोन दिया जाएगा। उन्हें काम शुरू करने के लिए 5 लाख रुपए तक का बिना ब्याज के लोन दिया जाएगा। CISF और BSF ने अग्निवीरों को 10% आरक्षण देने का ऐलान किया CISF और BSF ने 12 जुलाई को पूर्व अग्निवीरों को 10% आरक्षण देने का ऐलान किया। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जल्द ही नियम लागू किए जाएंगे। अग्निवीर पर केंद्र सरकार ने यह फैसला 2 साल पहले किया था। BSF डीजी नितिन अग्रवाल और CISF डीजी नीना सिंह ने यह जानकारी दी। दरअसल 18 जून 2022 को गृह मंत्रालय ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया था। इसमें कहा था कि CAPF और असम राइफल्स में पूर्व अग्निवीरों को 10% आरक्षण दिया जाएगा। CAPF के अंतर्गत BSF, CRPF, ITBP, SSB और CISF ऑर्म्ड आती हैं। CISF बोली, पहले बैच में 5 साल तो अगले बैच में 3 साल की छूट जानिए क्या है अग्निपथ स्कीम... सरकार ने 2022 में अग्निपथ स्कीम लॉन्च की थी। इसके तहत आर्मी, नेवी और एयर फोर्स में चार साल के लिए नौजवानों को कॉन्ट्रैक्ट पर भर्ती किया जाता है। 4 साल में छह महीने की ट्रेनिंग भी श

Dainik Bhaskar शुभेंदु अधिकारी बोले- सबका साथ, सबका विकास की जरूरत नहीं:भाजपा को अल्पसंख्यक मोर्चा बंद कर देना चाहिए; जो हमारे साथ, हम उसके साथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में सबका साथ, सबका विकास का नारा दिया था। 10 साल बाद अब नारे का पश्चिम बंगाल भाजपा विधायक और विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने विरोध किया है। उन्होंने बुधवार (17 जुलाई) को पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में कहा- सबका साथ, सबका विकास की जरूरत नहीं है। भाजपा को अल्पसंख्यक मोर्चा बंद कर देना चाहिए। अधिकारी ने कहा, आप (बीजेपी नेता) सभी कहते हैं- 'सबका साथ, सबका विकास', लेकिन अब हम यह नहीं कहेंगे। अब हम कहेंगे 'जो हमारा साथ, हम उनके साथ...' सबका साथ, सबका विकास कहना बंद करो।अल्पसंख्यक मोर्चा की भी जरूरत नहीं है। अधिकारी ने कहा कि हम जीतेंगे, हम हिंदुओं को बचाएंगे और संविधान को बचाएंगे। लोकसभा चुनाव में 42 में से केवल 12 सीटें मिलीं लोकसभा चुनाव 2024 में पश्चिम बंगाल की 42 सीटों में बीजेपी के खाते में केवल 12 सीटें आई। ​​​​​​ 2019 में 18 सीट पर जीत मिली थी। बीजेपी को इस बार 6 सीट का नुकसान हुआ। TMC को 29 सीट, कांग्रेस को एक और कांग्रेस के साथ अलायंस में चुनाव लड़ी CPI(M) ने एक जीत हासिल की थी। विधानसभा उप-चुनाव में सभी सीटें पर हार मिली 15 जुलाई को पश्चिम बंगाल की 4 विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का रिजल्ट आया था। BJP को यहां भी नुकसान हुआ। ममता बनर्जी की TMC ने चारों पर जीत दर्ज की। जिन सीटों को BJP को हार मिली, पिछली बार इनमें से 3 सीटें भाजपा के पास थीं, लेकिन इस बार TMC ने तीनों सीटें छीन लीं। यहां TMC अकेले चुनाव लड़ी थी। विधानसभा उप-चुनाव का रिजल्ट... यह खबर भी पढ़ें... संदेशखाली फेल, करप्शन का मुद्दा फ्लॉप, बंगाल में ममता हिट, ममता की स्ट्रैटजी के सामने नहीं टिक पाई BJP संदेशखाली केस में घिरे पार्टी के नेता, करप्शन के आरोप में ED की रेड, गुंडागर्दी के आरोप, इन सबके बावजूद पश्चिम बंगाल में ममता अडिग हैं। उनकी पार्टी TMC ने 29 सीट जीती हैं। 2019 के चुनाव में पार्टी को 22 सीटें मिली थीं। वहीं, BJP बड़े नेताओं की रैलियों और आक्रामक प्रचार के बावजूद सिर्फ 12 सीटों पर सिमट गई है। 2019 में उसे 18 सीटें मिली थीं। कांग्रेस को एक सीट मिली है। कांग्रेस के साथ अलायंस में चुनाव लड़ रही CPI(M) के हिस्से एक भी सीट नहीं आई। पूरी खबर पढ़ें...

Dainik Bhaskar सिद्धरमैया ने कर्नाटक में 100% कोटा बिल पर पोस्ट हटाई:श्रम मंत्री ने कहा- यह 50% और 70% है; कई फर्म्स ने रिजर्वेशन का विरोध किया

कर्नाटक में प्राइवेट कंपनियों में ग्रुप सी और डी में स्थानीय लोगों को 100% आरक्षण देने का फैसला विवादों में घिर गया है। 16 जुलाई को मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने इसकी घोषणा की थी। 24 घंटे के अंदर ही उन्होंने सोशल मीडिया पर 100% कोटा बिल को लेकर की गई पोस्ट हटा ली। CM के पोस्ट डिलीट करने पर राज्य के लेबर मिनिस्टर संतोष लाड ने बुधवार को कहा- कर्नाटक में निजी फर्मों की नौकरियों में नॉन मैनेजमेंट पोस्ट के लिए रिजर्वेशन 70% और मैनेजमेंट लेवल के स्टाफ के लिए 50% तक सीमित है। दरअसल, सिद्धरमैया कैबिनेट ने इसके लिए नियम तैयार कर लिए हैं। बिल कैबिनेट से भी पास हो चुका है। इसे 18 जुलाई को विधानसभा में पेश किया जाएगा। हालांकि उससे पहले ही इस पर बड़े इंडस्ट्रीज ने विरोध जताया है। CM सिद्धरमैया ने बिल को लेकर कहा- हम कन्नड़ समर्थक सरकार हैं। हमारी प्राथमिकता कन्नड़ लोगों के कल्याण का ध्यान रखना है। हमारी सरकार की इच्छा है कि कन्नड़ लोगों को कन्नड़ भूमि में नौकरियों से वंचित न होना पड़े और उन्हें अपनी मातृभूमि में आरामदायक जीवन जीने का अवसर दिया जाए। कंपनियों के लिए दो शर्तें बिल के मुताबिक, योग्य स्थानीय कैंडिडेट उपलब्ध नहीं हैं, तो कंपनियों को सरकार या उसकी एजेंसियों के सहयोग से 3 साल के अंदर उन्हें प्रशिक्षित करने के लिए कदम उठाने चाहिए। हालांकि इसमें एक शर्त ये भी जोड़ी गई है कि अगर योग्य कैंडिडेट नहीं मिल रहे हैं तो कंपनियां इस नियम के प्रावधानों में छूट के लिए सरकार से आवेदन कर सकती हैं। सरकार की नोडल एजेंसी कंपनी में काम कर रहे कर्मचारियों के रिकॉर्ड्स की जांच कर सकेगी और स्टाफ के बारे में जानकारी हासिल कर सकेगी। अगर कोई भी कंपनी इन प्रावधानों का उल्लंघन करती है तो कंपनी पर जुर्माना लगाया जा सकेगा। कर्नाटक में 20% गैर कन्नड़ आबादी काम करती है कर्नाटक में 20 फीसदी गैर कन्नड़ आबादी काम करती है। बेंगलुरु की कंपनियों में गैर कन्नड़ कर्मचारियों की तादाद 35 फीसदी आंकी गई है। इनमें से अधिकतर उत्तर भारत, आंध्र और महाराष्ट्र से हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार, बेंगलुरु शहर की कुल आबादी का 50 फीसदी गैर कन्नड़ है। पिछले दिनों बेंगलुरु में कन्नड़ भाषा की अनिवार्यता पर लंबी बहस भी छिड़ी थी, जिसके बाद हिंदी में नाम लिखे गए साइन बोर्ड तोड़े गए थे। स्थानीय की परिभाषा क्या है कर्नाटक सरकार के बिल म

Dainik Bhaskar डॉक्टर बोले- ट्रेनी IAS ऑफिसर पूजा खेडकर को 7% डिसेबिलिटी:विकलांगता कोटे के तहत सिलेक्शन के लिए 40% जरूरी, सर्टिफिकेट में एड्रेस भी गलत बताया

UPSC सिलेक्शन को लेकर विवादों में घिरीं ट्रेनी IAS ऑफिसर पूजा खेडकर का विकलांगता सर्टिफिकेट सामने आया है। पुणे के यशवंतराव चव्हाण मेमोरियल (YCM) अस्पताल से 24 अगस्त 2022 को जारी इस सर्टिफिकेट में उन्हें 7 प्रतिशत विकलांग बताया गया है। UPSC के नियम के मुताबिक, विकलांग कोटे से सिलेक्शन के लिए 40 प्रतिशत विकलांग होना जरूरी है। YCM के डीन राजेंद्र वाबले ने 16 जुलाई को कहा- 7 प्रतिशत का मतलब है कि शरीर में कोई बड़ी विकलांगता नहीं है। पूजा का मामला लोकोमोटर डिसेबिलिटी यानी चलने-फिरने में परेशानी से जुड़ा है। पुणे के विकलांगता आयुक्त कार्यालय ने पुलिस को पूजा खेडकर की ओर से पेश किए गए सर्टिफिकेट की जांच करने के आदेश दिए हैं। इस सर्टिफिकेट में पूजा ने अपना एड्रेस भी गलत बताया था। विकलांगता सर्टिफिकेट से जुड़े 4 विवाद पूजा पर सिलेक्शन के लिए नाम-उम्र से छेड़छाड़ का भी आरोप पूजा की UPSC में गड़बड़ी के मामले में और भी खुलासे हुए हैं। सामने आया है कि पूजा ने UPSC के अटेम्प्ट बढ़ाने के लिए अपने नाम और उम्र में बदलाव किया था। सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (CAT) में पूजा की तरफ से लगाए गए 2020 और 2023 के दो आवेदनों में पूजा के अलग-अलग नाम हैं। पूजा ने 2020 के आवेदन में अपना नाम 'खेडकर पूजा दिलीपराव' और उम्र 30 साल बताई थी। वहीं, 2023 में CAT के आवेदन में उन्होंने अपना नाम 'पूजा मनोरमा दिलीप खेडकर' और उम्र 31 साल बताई। सवाल उठाया जा रहा है कि तीन साल के अंतराल में उनकी उम्र एक ही साल कैसे बढ़ सकती है। दरअसल, UPSC में जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट को 32 साल की उम्र तक 6 बार परीक्षा देने की अनुमति होती है। वहीं OBC कैटेगरी का अभ्यर्थी 35 साल तक 9 बार परीक्षा दे सकता है। सूत्रों के मुताबिक, पूजा ने कुल 11 बार सिविल सर्विसेस की परीक्षा दी हैं। पूजा ने पुणे कलेक्टर पर केस किया 16 जुलाई को पूजा खेडकर ने पुणे के कलेक्टर सुहास दिवासे के खिलाफ हैरेसमेंट की शिकायत की। पूजा के विवादों में घिरने के बाद पुणे कलेक्टर ने ही उनका ट्रांसफर वाशिम कर दिया था। साथ ही पूजा की ट्रेनिंग रद्द कर दी गई है। पूजा को 23 जुलाई तक मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एडमिनिस्ट्रेशन एकेडमी में रिपोर्ट करने को कहा गया है। जांच पूरा होने तक वह यहीं रहेंगी। एडिशनल सेक्रेटरी की कमेटी 2 हफ्ते में जांच रिपोर्ट देगी प

Dainik Bhaskar एअर इंडिया ने 600 पोस्ट निकाले, 25 हजार कैंडिडेट पहुंचे:मुंबई एयरपोर्ट पर भगदड़ जैसी स्थिति बनी, लोडर के पोस्ट पर इंटरव्यू होना था

मुंबई में मंगलवार (16 जुलाई) को एयरपोर्ट लोडर के 600 पदों पर 25 हजार से अधिक कैंडिडेट इंटरव्यू के लिए पहुंच गए। इससे मुंबई एयरपोर्ट पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। एयर इंडिया के कर्मचारियों को भीड़ को कंट्रोल करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसी दौरान के कई फोटो और वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें नौकरी के लिए आए युवाओं की भारी भीड़ दिख रही है। फॉर्म काउंटर तक पहुंचने के लिए कैंडिडेट एक-दूसरे से धक्का-मुक्की करते नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आवेदकों को बिना भोजन और पानी के घंटों इंतजार करना पड़ा। ऐसे में कईं की तबीयत खराब होने लगी। 400 km दूर से इंटरव्यू के लिए पहुंचा बुलढाणा जिले के प्रथमेश्वर ने बताया कि वो लोडर जॉब का इंटरव्यू देने के लिए 400 km दूर से सफर करके यहां पहुंचे हैं। उन्होंने कहा, मैं अप्रेंटिस पोस्ट के लिए अप्लाई करने आया हूं। इसके लिए 22,50 रुपए सैलरी है। प्रथमेश्वर ने आगे बताया कि वो BBA सेकेंड ईयर के स्टूडेंट हैं। लेकिन अगर उनकी नौकरी लग जाती है तो वो पढ़ाई छोड़ देंगे। साथ ही उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि रोजगार के अवसर बढ़ाने किए जाए। राजस्थान के अलवर से मुंबई आए एक अन्य कैंडिडेट ने बताया कि उसके पास एमकॉम की डिग्री है। उसने कहा, ‘मैं गवर्नमेंट जॉब की तैयारी भी कर रहा हूं, किसी ने मुझे बताया कि यहां सैलरी अच्छी है तो मैं इंटरव्यू देने आया हूं।' एयरपोर्ट लोडर को मिलती है 20-25 हजार की सैलरी एयरपोर्ट में लोडर के पद पर भर्ती होने वाले कर्मचारियों प्लेन में सामान चढ़ाने, उतारने के साथ ही बैगेज बेल्ट और रैंप ट्रैक्टर चलाने का काम करते हैं। एक प्लेन को सामान, कार्गो और फूड सप्लाई के लिए कम से कम 5 लोडरों की जरूरत होती है। एयरपोर्ट लोडर का 20 से 25 हजार प्रतिमाह के बीच सैलरी मिलती है। हालांकि ज्यादातर लोडर ओवरटाइम काम करके 30 हजार से अधिक पैसा कमा लेते हैं। लोडर की जॉब के लिए एजुकेशन क्वालिफिकेशन बेसिक होती है जबकि कैंडिडेट फिजिकली स्ट्रांग होना चाहिए। हफ्ते भर पहले गुजरात में 10 पदों की वैकेंसी के लिए पहुंचे थे हजारों आवेदक इससे पहले गुजरात के भरूच जिले में एक प्राइवेट फर्म में केवल 10 पोस्ट के लिए लगभग 1,800 कैंडिडेट आए थे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि ऑफिस के एंट्री गेट की रैंप पर रेलिंग ही गिर गई। वीडियो के वायरल होने के बाद कांग्रेस ने कहा था कि इसन

Dainik Bhaskar नड्डा से मिलने के बाद भी केशव के बगावती तेवर:फिर लिखा-संगठन सरकार से बड़ा है; अखिलेश बोले- भाजपा में कुर्सी की लड़ाई की गर्मी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से मुलाकात के बाद भी यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य के बगावती तेवर बरकरार हैं। नड्डा से मिलने के 15 घंटे बाद मौर्य ने फिर से X पर लिखा- संगठन सरकार से बड़ा होता है। भाजपा की अंतर्कलह पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसा। लिखा- भाजपा की कुर्सी की लड़ाई की गर्मी में उप्र में शासन-प्रशासन ठंडे बस्ते में चला गया है। 3 दिन पहले भी मौर्य ने कार्यसमिति की बैठक में यही बात कही थी। इसके बाद मौर्य को नड्‌डा ने मंगलवार को दिल्ली बुलाया। 1 घंटे तक बातचीत की। सूत्रों के मुताबिक, आलाकमान ने नसीहत दी कि सरकार-संगठन में तालमेल बनाकर रखें, बयानबाजी से भी बचें। वहीं यूपी भाजपा की ओर से भी दो दिन पहले केशव के समर्थन में दो पोस्ट किए गए थे। केशव ने कहा- कार्यकर्ताओं का दर्द मेरा दर्द केशव ने बुधवार सुबह 11 बजे X पर लिखा- संगठन सरकार से बड़ा है, कार्यकर्ताओं का दर्द मेरा दर्द है, संगठन से बड़ा कोई नहीं, कार्यकर्ता ही गौरव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की नाराजगी की बात 3 दिन पहले बैठक में भी कही थी। इस दौरान यूपी के 3000 नेता और कार्यकर्ता जुटे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संदेश दिया था कि हम आपके साथ खड़े हैं। अब केशव प्रसाद के बयान के मायने पॉलिटिकल एक्सपर्ट का कहना है- केशव मौर्य और सीएम योगी के बीच तलवारें खिंची हैं। चर्चा है कि योगी सरकार में अफसरशाही हावी है, जिसके चलते भाजपा कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान नहीं मिल पा रहा। इसी को लेकर केशव सीएम योगी के खिलाफ हमलावर नजर आ रहे हैं। यूपी भाजपा ने केशव के समर्थन में 2 पोस्ट किए 1- संगठन सरकार से बड़ा है, संगठन से बड़ा कोई नहीं होता। हर एक कार्यकर्ता मेरा गौरव है। 2- जो भी होता है घटनाक्रम, रचता स्वयं विधाता है।आज लगे जो दंड वही, कल पुरस्कार बन जाता है। निश्चित होगा प्रबल समर्थन, अपने सत्य विचार का। कर्मवीर को फर्क नहीं पड़ता, कभी जीत और हार का। कार्यकर्ता ही मेरा गौरव और मेरा अभिमान है। अखिलेश ने कहा- शासन-प्रशासन ठंडे बस्ते में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा की कुर्सी की लड़ाई की गर्मी में उप्र में शासन-प्रशासन ठंडे बस्ते में चला गया है। तोड़फोड़ की राजनीति का जो काम भाजपा दूसरे दलों में करती थी। अब वही काम वो अपने दल के अंदर कर रही है, इसीलिए भाजपा अंदरूनी झगड़ों के दलदल में धंसती जा रही है। जनता के

Dainik Bhaskar केदारनाथ से 228 किलो सोना गायब होने का आरोप:मंदिर समिति के अध्यक्ष बोले- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सनसनी न फैलाएं, सबूत है तो कोर्ट जाएं

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी॑ अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने 15 जुलाई को केदारनाथ मंदिर से 228 किलो सोना गायब होने का आरोप लगाया था। इस पर श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सिर्फ सनसनी फैलाना चाहते हैं। सबूत हैं तो सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट जाएं। अजेंद्र अजय ने कहा- मैं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सम्मान करता हूं लेकिन वे दिनभर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते रहते हैं। विवाद खड़ा करना, सनसनी फैलाना और चर्चाओं में बने रहना अविमुक्तेश्वरानंद की आदत है। अगर स्वामी कांग्रेस के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं तो यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं उनसे अनुरोध करता हूं और चुनौती भी देता हूं कि वे तथ्य और साक्ष्य सामने लाएं। उन्हें सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट के पास जाना चाहिए। सबूत पेश करने चाहिए और जांच की मांग करनी चाहिए। अन्यथा उन्हें अनावश्यक विवाद खड़ा करने और केदारनाथ की गरिमा को ठेस पहुंचाने का कोई अधिकार नहीं है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने क्या कहा था स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद 15 जुलाई को मुंबई में थे। उन्होंने दिल्ली में ‘केदारनाथ मंदिर’ का प्रतिकृति मंदिर बनाने पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा- भगवान के हजार नाम हैं, किसी और नाम से मंदिर बनाएं... पूजा करें। जनता को भ्रम में न डालें। क्या दिल्ली में मंदिर बनाने के पीछे राजनीति है, इस पर शंकराचार्य बोले- हमारे धर्मस्थानों पर राजनीति वाले प्रवेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, केदारनाथ धाम से 228 किलो सोना गायब कर दिया गया और आज तक जांच नहीं हुई। कौन जिम्मेदार है? अब वहां घोटाला कर लिया तो दिल्ली में मंदिर बनाएंगे? वहां दूसरा घोटाला करेंगे? हम यह बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद इस बयान के बाद शिवसेना UBT के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के घर गए थे। दिल्ली के बुराड़ी में श्री केदारनाथ धाम नाम से मंदिर का शिलान्यास हुआ दरअसल, 10 जुलाई को दिल्ली के बुराड़ी स्थित हिरनकी में ‘श्री केदारनाथ धाम’ नाम से मंदिर का शिलान्यास हुआ। कार्यक्रम में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी भी थे। आयोजन समिति ने शिलान्यास कार्यक्रम का जो आमंत्रण पत्र जारी किया, उसमें भगवान शिव और केदारनाथ धाम की फोटो है। नीचे ‘केदारनाथ धाम ट्रस्ट दिल्ली’ के फाउंडर सुरेंद्र रौतेला की फोटो है। दान और चंद

Dainik Bhaskar न्यूज इन ब्रीफ@11 AM:यूपी में गंगा में डूबा महादेव मंदिर; डोडा में देर रात 2 मुठभेड़; समुद्र में तेल टैंकर पलटा, 13 भारतीय लापता

नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें… 1. जम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकियों-सेना के बीच 2 बार गोलीबारी, कल 5 जवान शहीद हुए थे जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के डेसा इलाके में 16 जुलाई को देर रात 2 बार आतंकियों और सेना के जवानों के बीच गोलीबारी हुई। यहां 15 जुलाई को सेना और पुलिस को इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जहां आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग की और भाग निकले। इसमें कैप्टन समेत 4 जवान शहीद हुए थे। एक पुलिसकर्मी की भी मौत हुई थी। कुल 5 लोगों की जान गई। पढ़ें पूरी खबर... 2. UP के 16 जिलों में बाढ़, 3 नदियां उफान पर: वाराणसी में महादेव मंदिर डूबा नेपाल से सटे उत्तर प्रदेश के 16 जिलों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। यहां तीन नदियां राप्ती, बूढ़ी और क्यूनो खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। यूपी में पिछले 24 घंटे में बारिश से हुए हादसों में 6 लोगों की मौत हुई है। वाराणसी का रत्नेश्वर महादेव मंदिर गंगा में डूब गया है। यह दुनिया का पहला झुका हुआ मंदिर है। उधर कर्नाटक में लैंडस्लाइड के कारण 4 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश समेत 9 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर... 3. ओमान के पास तेल टैंकर समुद्र में पलटा, 13 भारतीयों सहित 16 क्रू लापता ओमान के पास एक तेल टैंकर समुद्र में पलट गया है। इस पर 13 भारतीय और 3 श्रीलंकाई क्रू मेंबर्स सवार थे। समुद्री सुरक्षा केंद्र के मुताबिक, प्रेस्टीज फाल्कन नाम का तेल टैंकर दुबई के हमरिया पोर्ट से रवाना हुआ था। इस पर कोमोरोस का झंडा लगा हुआ था। यह यमन के अदन पोर्ट जा रहा था। क्रू मेंबर्स की तलाश में दो दिनों से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर... 4. कंचनजंगा एक्सप्रेस हादसा रिपोर्ट- ट्रेन 15 की स्पीड से चलानी थी, ड्राइवरों को पता ही नहीं था पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में 17 जून को कंचनजंगा एक्सप्रेस और मालगाड़ी की टक्कर मामले की जांच पूरी हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे के दिन वहां से गुजरने वाले अधिकतर लोको पायलट्स को इसकी जानकारी ही नहीं थी कि खराब सिग्नल हो तो ट्रेन 15 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलानी है। दार्जिलिंग में 17 जून को हुए हादसे में मालगाड़ी के लोको पायलट समेत 10 लोगों की मौत हुई थी। पढ़ें पूरी

Dainik Bhaskar राजस्थान के शहीदों को आज आखिरी विदाई:घर पर अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी, बेखबर पिता खेत पर काम कर रहे थे

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के 2 जवान बिजेंद्र सिंह दौराता और अजय सिंह नरूका शहीद हो गए। दोनों जवान राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात थे। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों की फायरिंग में दोनों शहीद हो गए थे। दोनों की पार्थिव देह आज खेतड़ी के सिंघाना थाना पहुंचेंगी, यहां से उनके गांव तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। राजकीय सम्मान से उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जम्मू-कश्मीर के सैन्य अस्पताल में देर रात पोस्टमॉर्टम के बाद हवाई मार्ग से दोनों की पार्थिव देह आज सुबह 10:15 बजे जयपुर लाई गई। एयरपोर्ट पर कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, अविनाश गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा सहित सेना के अधिकारियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और सैल्यूट किया। पिता खेत में कर रहे थे काम, बेटे की शहादत की खबर मिली बिजेंद्र के माता-पिता और पत्नी को बुधवार सुबह तक उनके शहीद होने की खबर नहीं दी गई थी। शहीद का छोटा भाई दशरथ सिंह मंगलवार शाम से ही डुमोली पंचायत भवन में अपने साथियों के साथ रुका हुआ था। गांव आने वाले लोगों को भी घर नहीं जाने दिया गया। दशरथ सिंह बुधवार सुबह 10 बजे अंतिम संस्कार की तैयारियों के लिए टेंट का सामान लेकर घर पहुंचे। इस दौरान पिता घर के पास ही खेत में काम कर रहे थे और मां और पत्नी घरेलू काम रही थीं। घर के बाहर टेंट लगा तो पिता ने बेटे दशरथ को पूछा। इस पर दशरथ खुद को रोक नहीं पाया और पिता से लिपटकर जोर-जोर से रो पड़ा। बेटे के शहीद होने की जानकारी मिलते ही पिता रामजीलाल दौराता जोर-जोर से बिलखने लगे। पत्नी अंकिता और मां धौली देवी को पता चलते ही घर में कोहराम मच गया। बिजेंद्र के पिता रामजीलाल दौराता अपने बेटे को याद कर बार-बार फफक पड़ते हैं। वे अपने आंसू नहीं रोक पा रहे हैं। उन्होंने कहा- बेटे ने अपना काम किया है, वो देश के लिए लड़ा, ये कहते हुए रो पड़े। बार-बार बेहोश हो रहीं वीरांगना शहीद के मासूम बच्चे विहान (4) और किहान (1) को पता ही नहीं कि अब उनके पिता नहीं रहे। पिता की शहादत से बेखबर मासूम बच्चे घर के बाहर मिट्टी में खेल रहे हैं। शहीद बिजेंद्र सिंह की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। बार-बार बेहोश हो रही पत्नी को महिलाएं संभाल रही हैं। चिकित्सा विभाग की ओर से घर पर दो डॉक्टरों की टीम लगाई गई है।

Dainik Bhaskar खुद को भगवान बताने वाले संतों पर लगेगा प्रतिबंध:अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष बोले- कुंभ में भूमि नहीं देंगे; अल्लाह-हू-अकबर कहने वाले संत चिह्नित होंगे

खुद को भगवान बताने वाले साधु - संतों के खिलाफ अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने नाराजगी जाहिर की है। उज्जैन पहुंचे रविंद्र पुरी महाराज ने कहा, 'आजकल ऐसा ट्रेंड चला है कि हर कोई अपने आप को उपासक-पुजारी नहीं, भगवान कह रहा है। खुद को ब्रह्मा, विष्णु, महेश और राम कह रहे हैं, ऐसे संतों पर कार्रवाई होना अति आवश्यक है। प्रयागराज के कुंभ में ऐसे व्यक्तियों को भूमि नहीं दी जाएगी।' प्रयागराज में कुंभ 2025 में होगा। उज्जैन में 4 साल बाद कुंभ होना है। ऐसे में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष यहां व्यवस्थाएं देखने आए। उन्होंने कहा, 'हमारी सनातन संस्कृति के विरोध में जो जाएगा, उस पर कार्रवाई होगी। मंच से अल्लाह हू अकबर कहना, नमाज पढ़ना उचित नहीं है। मंच पर पति-पत्नी बैठकर शादी करें, ये चीजें अच्छी नहीं हैं। ऐसे संतों को चिह्नित किया जाएगा, जो सनातन के विरुद्ध कार्य कर रहे हैं।' 112 संतों को नोटिस, सितंबर तक जवाब देने को कहा 6 महामंडलेश्वर को निष्कासित करने के संबंध में रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि फिलहाल दो महीने पहले सिर्फ उज्जैन में महिला महामंडलेश्वर को निष्कासित किया गया है, अन्य किसी को नहीं। 112 संतों को नोटिस देने के संबंध में उन्होंने कहा कि सभी अखाड़ों की अपनी व्यवस्था है। अखाड़े से संबंधित किसी संत को गलती करने पर उनके अखाड़े ने नोटिस जारी किया होगा और वही कार्रवाई भी करेंगे। जूना अखाड़े ने 54 संत, श्री निरंजनी अखाड़े ने 24 संतों और निर्मोही अनी अखाड़े ने 34 संतों को नोटिस थमाया है। संतों को आदेशित किया है कि 30 सितंबर तक संतोषजनक जवाब नहीं देने पर कुंभ मेले में प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। जानिए, अखाड़ा क्या होता है? पहले आश्रमों के अखाड़ों को बेड़ा अर्थात साधुओं का जत्था कहते थे। जत्थे में पीर होते थे। अखाड़ा शब्द का चलन मुगलकाल से शुरू हुआ। हालांकि, कुछ ग्रंथों के मुताबिक अलख शब्द से ही 'अखाड़ा' शब्द की उत्पत्ति हुई, जबकि धर्म के जानकारों के मुताबिक साधुओं के अक्खड़ स्वभाव के चलते इसे अखाड़ा नाम दिया गया है। माना जाता है कि आदि शंकराचार्य ने धर्म प्रचार के लिए भारत भ्रमण के दौरान इन अखाड़ों को तैयार किया था। देश में फिलहाल शैव, वैष्णव और उदासीन पंथ के संन्यासियों के मान्यता प्राप्त कुल 13 अखाड़े हैं। ये खबर भी पढ़िए... उज्जैन में महामंडलेश्वर मंदाकिनी ने कीटनाशक पीया, निरंजनी अख

Dainik Bhaskar जम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकियों-सेना के बीच 2 बार गोलीबारी:कल यहीं कैप्टन समेत 5 जवान शहीद हुए थे, तीसरे दिन भी सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के डेसा इलाके में मंगलवार (16 जुलाई) को देर रात 2 बार आतंकियों और सेना के जवानों के बीच गोलीबारी हुई। आर्मी के अधिकारियों ने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान मंगलवार देर रात 10:45 बजे डेसा फोरेस्ट बेल्ट के कलां भाटा में गोलीबारी हुई। इसके बाद रात 2 बजे पंचान भाटा इलाके में फायरिंग हुई। दरअसल, 15 जुलाई को सेना और पुलिस को इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जहां आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग की और भाग निकले। वे घना जंगल होने की वजह से बच निकले। 15 जुलाई को ही रात 9 बजे उन्होंने फिर गोलीबारी की। इसमें कैप्टन समेत 4 जवान शहीद हुए। एक पुलिसकर्मी की भी मौत हुई थी। कुल 5 लोगों की जान गई। इसके बाद राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया। इसी दौरान कल यानी 16 जुलाई को देर रात आतंकियों- जवानों के बीच 2 बार फिर गोलीबारी हुई। दोनों बार की फायरिंग में किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं आई है। आज 17 जुलाई को तीसरे दिन भी इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। ड्रोन और हेलिकॉप्टर की मदद से आतंकियों को ढूंढने की कोशिश जारी है। आतंकी हमले और सर्च ऑपरेशन वाली जगह मैप में देखें... दार्जलिंग के रहने वाले थे शहीद कैप्टन बृजेश, 2 राजस्थान के जवानों ने भी जान गवाईं शहीद हुए राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों में कैप्टन बृजेश थापा पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग के और सिपाही बृजेंद्र, सिपाही अजय राजस्थान के झुंझुनूं के रहने वाले थे। नायक डी राजेश की जानकारी सामने नहीं आई है। 1. कैप्टन बृजेश थापा: आर्मी डे के दिन जन्म हुआ, इंजीनियरिंग की, पर सेना को चुना कैप्टन बृजेश थापा (27) का जन्म 15 जनवरी को आर्मी डे के दिन हुआ था। उनकी मां नीलिमा ने बताया कि आखिरी बार रविवार (14 जुलाई) को बेटे से बात हुई थी। उन्होंने कहा कि मुझे अपने बेटे के बलिदान पर गर्व है। अगर हम अपने बेटे को सीमा पर नहीं भेजेंगे, तो देश के लिए कौन लड़ेगा। कैप्टन बृजेश के पिता कर्नल भुवनेश थापा (सेवानिवृत्त) बोले- जब मुझे बताया गया कि वह अब नहीं रहा तो मुझे यकीन ही नहीं हुआ। वह मेरी सेना की ड्रेस पहनकर घूमता था। इंजीनियरिंग करने के बाद भी वह सेना में जाना चाहता था। उसने एक बार में ही परीक्षा पास कर ली और सेना में भर्ती हो गया। मुझे गर्व है कि मेरे बेटे न

Dainik Bhaskar भास्कर ओपिनियन:डोडा, पीरपंजाल में क्या हो रहा है? क्यों बढ़ रही हैं आतंकी गतिविधियाँ?

कहा जा रहा है कि जम्मू- कश्मीर में पिछले ढाई साल में पचास जवानों की जान जा चुकी है। स्थानीय प्रशासन, सरकार, रक्षा मंत्रालय आख़िर कर क्या रहे हैं? सिपाहियों, सेना के अफ़सरों के शहीद होने के बाद संवेदना व्यक्त कर देना ही तो सरकारों का काम नहीं हो सकता। सुरक्षा तंत्र को मज़बूत करने और आतंकियों को करारा जवाब देने के लिए आपने क्या किया, यह देश को बताने की ज़रूरत है। एक तरफ़ अर्द्ध सैनिक बलों के सिपाही इसलिए लड़ रहे हैं कि उन्हें शहीद का दर्जा तक नहीं दिया जाता। दूसरी तरफ हैं अग्निवीर। कुछ शहीद अग्निवीरों के परिजनों का कहना है कि पैसों का हम क्या करें? कम से कम बेटे को शहीद का दर्जा तो दे दीजिए! हाल में अलवर जिले का एक अग्निवीर शहीद हो गया था। उसके परिजनों को अब तक मात्र 48 लाख रुपए मिले। जबकि हाल ही में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि शहीद अग्निवीर के परिवार को एक करोड़ रुपए दिए जाते हैं। अलवर जिले के शहीद अग्निवीर के भाई ने अकाउंट में आया मेसेज तक बताया है और वह 48 लाख रुपए की आवक ही बता रहा है। फिर एक करोड़ रुपए देने वाले रक्षा मंत्रालय के दावे का क्या हुआ? कुल मिलाकर सरकार जो कह रही है या कहना चाहती है और जो हक़ीक़त है, उसमें कुछ फ़र्क़ है। कुछ विरोधाभास हैं। इसे ठीक करना चाहिए। इसकी सबसे बड़ी ज़रूरत इसी वक्त है। इसलिए भी कि राहुल गांधी और उनकी कांग्रेस पार्टी ही नहीं बल्कि समूचा विपक्ष इस वक्त अग्निवीर योजना के खिलाफ मशाल उठाए हुए हैं। कहा जा सकता है कि पिछले लोकसभा चुनाव में अग्निवीर योजना के सख़्त विरोध का कई राज्यों में विपक्ष को फ़ायदा भी मिला है। हरियाणा और राजस्थान के परिणामों को देखकर तो यह निश्चित रूप से कहा ही जा सकता है। निश्चित ही इस मामले को मौजूदा केंद्र सरकार गंभीरता से लेगी और कम से कम शहीद सिपाहियों के परिजनों के साथ तो न्याय ज़रूर करेगी। चाहे वे रेगुलर सैन्य कर्मी हों या अग्निवीर नौजवान।

Dainik Bhaskar भास्कर अपडेट्स:तेलंगाना सरकार किसानों का 2 लाख तक का कर्ज माफ करेगी, भूमि पासबुक होना जरूरी

रेवंत रेड्डी सरकार ने मंगलवार (16 जुलाई) को किसानों के 2 लाख तक कृषि लोन माफ किए जाएंगे। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों के पास भूमि पासबुक होना जरूरी है। सीएम ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि राज्य के 6 लाख से ज्यादा किसान जिनके पास राशन कार्ड नहीं है उन्हें भी इस योजना का लाभ मिलेगा। सीएम घोषणा करते हुए कहा कि 18 जुलाई को शाम 4 बजे एक लाख रुपए तक की राशि किसानों के खातों में जमा की जाएगी। साथ ही कलेक्टरों को जिला बैंकर्स के साथ बैठक करने के आदेश दिये।

Dainik Bhaskar वाराणसी का रत्नेश्वर महादेव मंदिर गंगा में डूबा:अस्सी घाट तक पहुंचा पानी...15 घाट जलमग्न; गोरखपुर के 60 गांव डूबे; 6 की मौत

पहाड़ों पर बारिश से पूर्वी यूपी की नदियां उफान पर हैं। गोरखपुर, वाराणसी समेत 20 से ज्यादा जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। 20 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। वाराणसी का रत्नेश्वर महादेव मंदिर गंगा में डूब गया है। यह दुनिया का पहला झुका हुआ मंदिर है। 15 घाट गंगा भी जलमग्न हो गए हैं। अस्सी और दशाश्वमेध घाट के आरती स्थल तक पानी पहुंच गया है। गोरखपुर में राप्ती खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। 60 से ज्यादा गांव डूब गए हैं। प्रशासन ने बस्तियों में नाव लगवा दी है। हर तरफ पानी ही पानी दिख रहा है। लोगों की रातें छतों पर गुजर रही हैं। प्रदेश में 24 घंटे में पानी में डूबने से 6 लोगों की मौत हुई है। आज सिर्फ प्रतापगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा 22 जिलों में बिजली चमकने की चेतावनी है। 24 घंटे में सिर्फ 0.8MM बारिश मानसून फिर से रुठ गया है। मंगलवार को प्रदेश में 1MM भी बारिश नहीं हो सकी। 25 जिलों में सिर्फ 0.8MM बारिश हुई। जोकि औसत से 92% कम है। झांसी-मैनपुरी के अलावा किसी भी जिले की बारिश दहाई का अंक नहीं पार कर सकी। मैनपुरी में 16.5MM और झांसी में 10MM बरसात हुई। 1 जून से अब तक नॉर्मल से 6% ज्यादा बारिश हो चुकी है। 46 दिनों में 243 MM बारिश हो चुकी है, जबकि औसत 229MM है। आगरा सबसे गर्म जिला मंगलवार को आगरा यूपी का सबसे गर्म जिला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री दर्ज किया गया। इसके बाद प्रयागराज का तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम तापमान झांसी में 26.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। तस्वीरों में देखिए यूपी में बाढ़ के हालात...