Dainik Bhaskar Dainik Bhaskar

Dainik Bhaskar सिसोदिया की याचिका पर सुनवाई से जस्टिस संजय कुमार हटे:निजी कारणों का हवाला दिया; सुप्रीम कोर्ट की नई बेंच अब 15 जुलाई को सुनवाई करेगी

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजय कुमार ने गुरुवार (11 जुलाई) को AAP नेता और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की जमानत की पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया। दिल्ली शराब नीति मामले में सिसोदिया की याचिका पर आज सुनवाई होनी थी। जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस संजय करोल और जस्टिस संजय कुमार की बेंच सुनवाई करने वाली थी। हालांकि, जैसे ही मामला सुनवाई के लिए रखा गया, जस्टिस खन्ना ने कहा, 'हमारे भाई (जस्टिस संजय कुमार) को कुछ दिक्कत है। वह निजी कारणों के चलते इस मामले की सुनवाई नहीं करना चाहते। अब 15 जुलाई को दूसरी बेंच मामले की सुनवाई करेगी। जस्टिस संजय कुमार इसका हिस्सा नहीं होंगे। सिसोदिया ने शराब नीति घोटाले से जुड़े प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) केस में जमानत पर पुनर्विचार को लेकर दो अलग-अलग याचिकाएं लगाई हैं। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने 4 जून को सिसोदिया की जमानत याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद सिसोदिया ने इस पर दोबारा विचार करने को लेकर याचिका लगाई थी। इससे पहले मनीष सिसोदिया की जमानत याचिकाएं कई बार खारिज हो चुकी हैं। 30 अप्रैल को दिल्ली की एक ट्रायल कोर्ट ने सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इस फैसले के खिलाफ सिसोदिया हाई कोर्ट पहुंचे थे। 21 मई को हाई कोर्ट ने सिसोदिया को जमानत देने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया।

Dainik Bhaskar सेक्स स्कैंडल, SC की कर्नाटक सरकार को फटकार:कहा- मामले के राजनीतिकरण की बजाय सबूतों पर जोर दें, भवानी रेवन्ना से भी जवाब मांगा

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार (10 जुलाई) को पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े सेक्स स्कैंडल मामले में कर्नाटक सरकार को चेतावनी दी। कोर्ट ने कहा है कि राज्य सरकार आपराधिक मामले की जांच का राजनीतिकरण न करे। सुप्रीम कोर्ट ने ये बात प्रज्वल की मां भवानी रेवन्ना को कर्नाटक हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत के खिलाफ विशेष जांच दल (SIT) की तरफ से दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान कही। भवानी पर यौन उत्पीड़न की शिकार एक महिला की किडनैपिंग का मामला दर्ज किया गया है। राजनीति और अपराध को अलग अलग रखने की जरूरत - सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के दौरान SIT के वकील कपिल सिब्बल ने भवानी को दी गई जमानत को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। जिस पर जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की बेंच ने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले और राजनीतिक उद्देश्यों को अलग-अलग रखने की जरूरत है। बेंच ने हाईकोर्ट के उस फैसले का भी जिक्र किया जिसमें भवानी की उम्र और उनके खिलाफ सबूतों की कमी का हवाला दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने सिब्बल से कहा, राजनीतिक कारणों को छोड़ दें। हाईकोर्ट के बताए कारणों को देखें। आरोपी एक महिला है जिसकी उम्र 55 साल है। उसके बेटे पर गंभीर आरोप हैं। वह विदेश भाग गया था और बाद में पकड़ा गया। इसमें मां की क्या भूमिका होगी? कोर्ट ने कहा कि मामले में भवानी का नाम सीधे तौर पर शामिल नहीं था। ऐसे में उनकी अपराध में भूमिका पर भी सवाल उठता है। इस पर जवाब देते हुए कपिल सिब्बल ने उन बयानों का हवाला दिया जिनसे पता चलता है कि पीड़ित महिला का अपहरण भवानी और उसके परिवार के निर्देश पर किया गया था। इस पर दो जजों की बेंच ने सबूतों के अभाव की बात को दोहराया। साथ ही कहा कि कोर्ट के सामने बयान को पुख्ता करने वाले सबूत पेश करे। 'धारणाओं की बजाय ठोस सबूतों पर जोर दिया जाना चाहिए' सिब्बल ने भवानी रेवन्ना के अपराध में शामिल होने की बात पर जोर देते हुए कहा कि एक मां को अपने बेटे के कार्यों के बारे में पता होता है। यह मानवीय आचरण है। जिस पर बेंच ने कहा कि धारणाओं की बजाय ठोस सबूतों पर जोर दिया जाना चाहिए। हम एक गंभीर आपराधिक मामले को सुन रहे हैं। ऐसे में परिवार और मानवीय आचरण जैसी चीजों के इस्तेमाल से बचना चाहिए। कोर्ट ने SIT की अपील पर नोटिस जारी कर भवानी से जवाब मांगा है। साथ ही मामले को राजनीतिक कारणों की बजाय कानूनों तर्कों पर सुलझाने क

Dainik Bhaskar मणिपुर में अरामबाई तेंगगोल के दो सदस्य गिरफ्तार:हथियार जब्त; 5 उग्रवादियों की रिहाई की मांग को लेकर भारत-म्यांमार बॉर्डर पर कुकी-जो समुदाय का प्रदर्शन

मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में सशस्त्र समूह अरामबाई तेंगगोल के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से हथियार जब्त किए गए हैं। पुलिस ने बुधवार को एक बयान में कहा कि दो व्यक्तियों की पहचान कंगाबाम लेनिन सिंह (43) और तोइजम शांतिकिशोर (50) के रूप में की गई। दोनों को बुधवार देर रात नंबुल मापल इलाके से पकड़ा गया। उनके कब्जे से एक इंसास राइफल और एक मैगजीन, 16 कारतूस, एक 38 कैलिबर पिस्टल और एक मैगजीन और तीन कारतूस जब्त किए गए है। आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए मामला दर्ज कर लिया गया है। दूसरी तरफ, मणिपुर में पिछले 2 दिनों में 5 कुकी-जो उग्रवादियों की गिरफ्तारी से जनजातीय समुदाय नाराज है। भारत-म्यांमार सीमा पर बसे मोरेह शहर में इनकी रिहाई की मांग को लेकर बड़ा प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने अलग प्रशासन, कुकी-जो उग्रवादियों को रिहा करो और मणिपुर से पूरी तरह अलग होने की मांग वाले नारे लगाए। सुरक्षाबलों ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनकी कई मामलों में तलाश थी। कुकी इंपी संगठनों ने बुधवार को एक दिन का बंद बुलाया था। 4 पॉइंट्स में जानिए क्या है मणिपुर हिंसा की वजह... मणिपुर की आबादी करीब 38 लाख है। यहां तीन प्रमुख समुदाय हैं- मैतेई, नगा और कुकी। मैतई ज्यादातर हिंदू हैं। नगा-कुकी ईसाई धर्म को मानते हैं। ST वर्ग में आते हैं। इनकी आबादी करीब 50% है। राज्य के करीब 10% इलाके में फैली इंफाल घाटी मैतेई समुदाय बहुल ही है। नगा-कुकी की आबादी करीब 34 प्रतिशत है। ये लोग राज्य के करीब 90% इलाके में रहते हैं। कैसे शुरू हुआ विवाद: मैतेई समुदाय की मांग है कि उन्हें भी जनजाति का दर्जा दिया जाए। समुदाय ने इसके लिए मणिपुर हाई कोर्ट में याचिका लगाई। समुदाय की दलील थी कि 1949 में मणिपुर का भारत में विलय हुआ था। उससे पहले उन्हें जनजाति का ही दर्जा मिला हुआ था। इसके बाद हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से सिफारिश की कि मैतेई को अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल किया जाए। मैतेई का तर्क क्या है: मैतेई जनजाति वाले मानते हैं कि सालों पहले उनके राजाओं ने म्यांमार से कुकी काे युद्ध लड़ने के लिए बुलाया था। उसके बाद ये स्थायी निवासी हो गए। इन लोगों ने रोजगार के लिए जंगल काटे और अफीम की खेती करने लगे। इससे मणिपुर ड्रग तस्करी का ट्राएंगल बन गया है। यह सब खुलेआम हो रहा है। इन्होंने नागा लोगों से लड़ने क

Dainik Bhaskar हरियाणा में तीसरी बार BSP-INLD साथ आए:अभय चौटाला गठबंधन के नेता; विधानसभा चुनाव में बीएसपी 37, इनेलो 53 सीटों पर उतारेगी कैंडिडेट

हरियाणा में अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पहला राजनीतिक गठबंधन बन गया है। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) एक साथ आ गए हैं। बसपा हरियाणा की 90 सीटों में से 37 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 53 सीटों पर इनेलो कैंडिडेट चुनाव मैदान में होंगे। इस गठबंधन के नेता अभय चौटाला होंगे। गठबंधन का ऐलान करते हुए अभय चौटाला ने कहा कि यह गठबंधन स्वार्थ के लिए नहीं बल्कि जनता की इच्छा के अनुसार किया गया है। भाजपा और कांग्रेस ने देश को लूटा है। चौटाला ने कहा कि हम गैर भाजपा और गैर कांग्रेस गठबंधन बनाकर सरकार बनाएंगे। वहीं, बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक और मायावती के उत्तराधिकारी आकाश आनंद ने कहा कि सरकार बनने पर अभय चौटाला को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। यह गठबंधन सिर्फ विधानसभा चुनाव तक सीमित नहीं रहेगा, अन्य चुनाव भी मिलकर लड़े जाएंगे। आकाश ने बताया कि मायावती और अभय चौटाला की 6 जुलाई को मीटिंग हुई थी। INLD और BSP के बीच तीसरी बाद गठबंधन दरअसल, हरियाणा में ये तीसरी बार है जब बसपा और इनेलो दोनों दल साथ आ रहे हैं। साल 1998 के लोकसभा चुनाव के दौरान इंडियन नेशनल लोकदल और बसपा के बीच पहली बार गठबंधन हुआ था। INLD ने सात और BSP ने तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था। इनमें से एक सीट पर जीत दर्ज की थी। दोनों दलों के बीच दूसरी बार गठबंधन साल 2018 में हुआ था। लेकिन गठबंधन विधानसभा चुनाव से पहले ही टूट गया था। हरियाणा विधानसभा की मौजूदा स्थिति हरियाणा में अभी नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार है। 90 विधायकों वाली विधानसभा में अभी 88 विधायक हैं। लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए पूर्व सीएम मनोहर लाल ने करनाल और निर्दलीय विधायक रणजीत चौटाला ने रानियां सीट से इस्तीफा दिया है। जिससे ये दोनों सीट खाली हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 40 सीटें मिली थीं। इसके बाद पार्टी ने जजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई। मार्च में दोनों दलों का गठबंधन टूट गया। इसके बाद खट्‌टर सरकार ने निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार चलाई। लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए बाद में मनोहर लाल खट्‌टर ने CM पद से इस्तीफा दे दिया। नायब सैनी ने 12 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। कांग्रेस के लिए होगी दिक्कत हरियाणा की वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर, 2024 को समाप्त होने वाला है। यानी यहां अक्टूबर में विधानसभा च

Dainik Bhaskar अंबानी के घर महाकाल के पुजारियों ने की शिव-शक्ति पूजा:राधिका-अनंत को मंदिर की प्रसादी भेंट की; एक्टर रणवीर ने भी आशीर्वाद लिया

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने छोटे बेटे अनंत की शादी में महाकाल मंदिर के दो पुजारियों को भी मुंबई बुलाया है। उन्होंने अंबानी के घर एंटीलिया में बेटे के दांपत्य जीवन की सुख-समृद्धि के लिए शिव-शक्ति पूजा रखी। पूजन महाकाल मंदिर के पुजारी आशीष शर्मा और संजय शर्मा ने कराया। 10 जुलाई को शिव-शक्ति पूजन के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की मेहंदी सेरेमनी भी हुई। दोनों 12 जुलाई को विवाह बंधन में बंधेंगे। विवाह संपन्न होने तक दोनों पुजारी मुंबई में ही रहेंगे। हाईप्रोफाइल शादी की रस्में तीन दिन चलेंगी। जय महाकाल लिखा दुपट्‌टा पहनाकर आशीर्वाद दिया महाकाल मंदिर के पुजारियों ने मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता अंबानी, होने वाली बहू राधिका मर्चेंट और बेटे अनंत अंबानी को 'जय महाकाल' लिखा दुपट्‌टा पहनाकर आशीर्वाद दिया। चांदी के बिल्वपत्र, भस्मी और महाकाल की प्रसादी भेंट की। एक्टर रणवीर सिंह और दूसरे सेलिब्रिटीज ने भी पुजारियों से आशीर्वाद लिया। 12 जुलाई को जियो वर्ल्ड सेंटर में होगी शादी अनंत और राधिका 12 जुलाई को मुंबई में शादी करने वाले हैं। इसमें कई इंटरनेशनल हस्तियों के पहुंचने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी ने पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम और उनकी पत्नी विक्टोरिया को भी शादी का न्योता भेजा है। शादी के अगले दिन आशीर्वाद सेरेमनी रखी गई है। इसके बाद 14 जुलाई को रिसेप्शन होगा, जिसमें दुनियाभर के VVIP मेहमान शामिल होंगे। सभी कार्यक्रम मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में ही होंगे। ये खबर भी पढ़ें... महाकाल के गर्भगृह में VIP को एंट्री, बाकी को नहीं उज्जैन में महाकाल मंदिर के गर्भगृह में पिछले एक साल से श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक है, लेकिन वीआईपी को एंट्री मिल रही है। ऐसे में दूर-दूर से शिवलिंग को स्पर्श करने और अभिषेक की इच्छा लेकर आने वाले श्रद्धालुओं को निराश होना पड़ता है। श्रद्धालुओं का कहना है कि गर्भगृह को जल्द खोला जाए, जिससे भगवान के दर्शन करीब से कर सकें। पूरी खबर पढ़ें...​​​​​​​

Dainik Bhaskar मिहिर शाह गलत ID दिखाकर पब में घुसा था:24 की जगह अपनी उम्र 27 बताई; हिट-एंड-रन के बाद पहचान छिपाने के लिए बाल-दाढ़ी कटवाई

मुंबई हिट-एंड-रन केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। जुहू के जिस पब में शिवसेना नेता राजेश शाह के बेटे मिहिर शाह ने एक्सीडेंट से पहले शराब पी थी, उसका दावा है कि वह गलत ID दिखाकर शराब पीने आया था। सूत्रों ने अनुसार, पब मैनेजमेंट ने आरोप लगाया कि मिहिर शाह ने उन्हें पहचान पत्र दिखाया था, जिसमें उसकी उम्र 27 साल थी। उसके साथ तीन दोस्त भी आए थे। तीनों की उम्र 30 साल से अधिक है।पुलिस का दावा है कि ऑफिशियल रिकॉर्ड के अनुसार मिहिर 24 साल का है, जबकि शराब पीने की न्यूनतम कानूनी उम्र 25 वर्ष है। मुंबई पुलिस ने मिहिर शाह को मंगलवार (9 जुलाई) को हिट-एंड-रन केस के तीसरे दिन गिरफ्तार किया था। उसे 16 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। आरोपी का दावा है कि उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस हैं, लेकिन अब तक लाइसेंस बरामद नहीं हुआ है। रविवार (7 जुलाई) को मिहिर शाह ने BMW कार से एक कपल को टक्कर मार दी थी। इसमें महिला की मौत हो गई। आरोपी ने अपनी कार से महिला को करीब 1.5 किलोमीटर तक घसीटा था। मिहिर के साथ उसका ड्राइवर भी कार में था। वह ड्राइवर की बगल वाली सीट पर बैठा था। पुलिस ने बुधवार (10 जुलाई) को बताया कि मिहिर ने कबूला है कि हादसे के वक्त कार वही चला रहा था। कपल की स्कूटी को टक्कर मारने के बाद उसे पता था कि महिला कार की एक टायर में फंसी है। इसके बावजूद उसने कार नहीं रोकी और महिला को घसीट दिया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने शोर मचाकर उसे रुकने को भी कहा था। वहां से भागने के बाद मिहिर शाह ने अपनी पहचान छिपाने के लिए बाल और दाढ़ी कटवा ली। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या किसी ने हुलिया बदलने में उसकी मदद की थी।

Dainik Bhaskar न्यूज इन ब्रीफ@11 AM:चैंपियंस ट्रॉफी खेलने PAK नहीं जाएगी टीम इंडिया; 3 राज्यों में बारिश से 56 मौतें; पोर्न-स्टार केस में ट्रंप को आज सजा

नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें… 1. यूपी-बिहार और झारखंड में बारिश-बिजली से 56 की मौत: बिहार में आज रेड अलर्ट उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में बारिश, बाढ़ और बिजली गिरने से पिछले 24 घंटों के दौरान 56 लोगों की मौत हुई है। यूपी में बाढ़-बारिश से जुड़े हादसे में 32 लोगों की जान गई है। राज्य के 12 जिलों के करीब 800 गांवों में बाढ़ जैसे हालात हैं। पीलीभीत और लखीमपुर खीरी में NDRF और SDRF की टीमें रेस्क्यू में लगी हैं। बिहार में बिजली गिरने से 21 और झारखंड में 3 की मौत हुई है। IMD ने गुरुवार (11 जुलाई) को बिहार में भारी बारिश और बिजली गिरने को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर... 2. ED बोली- केजरीवाल शराब नीति केस के सरगना-साजिशकर्ता, सातवीं चार्जशीट पेश शराब नीति केस में ED ने दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में सातवीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट पेश की। 208 पेज की इस चार्जशीट में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को केस का सरगना और साजिशकर्ता बताया गया। चार्जशीट में कहा गया कि स्कैम से मिला पैसा आम आदमी पार्टी पर खर्च हुआ है। केजरीवाल ने 2022 में हुए गोवा चुनाव में AAP के चुनाव अभियान में यह पैसा खर्च किया। दावा किया गया है कि केजरीवाल ने शराब बेचने के कॉन्ट्रेक्ट के लिए साउथ ग्रुप के सदस्यों से 100 करोड़ रुपए की रिश्वत मांगी थी। पढ़ें पूरी खबर... 3. टीम इंडिया ICC चैंपियन्स ट्रॉफी खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगी, दुबई में हो सकते हैं मैच अगले साल पाकिस्तान में होने वाली चैंपियन्स ट्रॉफी खेलने के लिए भारत की टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी। बीसीसीआई भारत के मैच पाकिस्तान की जगह दुबई में कराने के लिए आईसीसी से कहेगा। पिछले साल पाकिस्तान में हुई एशिया कप सीरीज में खेलने भी भारत नहीं गया था। भारत के मैच तब श्रीलंका में कराए गए थे। पढ़ें पूरी खबर... 4. NEET-UG काउंसलिंग जुलाई के तीसरे हफ्ते से होगी, SC में आज फिर सुनवाई NEET-UG में गड़बड़ी को लेकर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होनी है। सुप्रीम कोर्ट में NEET-UG में गड़बड़ी को लेकर 38 याचिकाएं लगाई गई हैं। इनमें से 34 याचिकाएं स्टूडेंट्स, टीचर्स और कोचिंग इंस्टीट्यूट्स ने, जबकि 4 याचिकाएं नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने लगाई हैं। इससे एक दिन पहले केंद्र और NTA ने 10 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में एफि

Dainik Bhaskar ब्रेकिंग न्यूज़:टीम इंडिया ICC चैंपियन्स ट्रॉफी खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगी, BCCI भारत के मैच दुबई में कराने के लिए ICC से कहेगा

अगले साल पाकिस्तान में होने वाली चैंपियन्स ट्रॉफी खेलने के लिए भारत की टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी। बीसीसीआई भारत के मैच पाकिस्तान की जगह दुबई में कराने के लिए आईसीसी से कहेगा। पिछले साल पाकिस्तान में हुई एशिया कप सीरीज में खेलने भी भारत नहीं गया था। भारत के मैच तब श्रीलंका में कराए गए थे। हम इसे लगातार अपडेट कर रहे हैं..

Dainik Bhaskar ED बोली- केजरीवाल शराब नीति केस के सरगना और साजिशकर्ता:स्कैम का पैसा AAP पर खर्च हुआ; 208 पेज की सातवीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट पेश की

शराब नीति केस में ED ने मंगलवार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में सातवीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट पेश की। 208 पेज की इस चार्जशीट में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को केस का सरगना और साजिशकर्ता बताया गया। चार्जशीट में कहा गया कि स्कैम से मिला पैसा आम आदमी पार्टी पर खर्च हुआ है। ED ने अपनी चार्जशीट में कहा कि केजरीवाल ने 2022 में हुए गोवा चुनाव में AAP के चुनाव अभियान में यह पैसा खर्च किया। दावा किया गया है कि केजरीवाल ने शराब बेचने के कॉन्ट्रेक्ट के लिए साउथ ग्रुप के सदस्यों से 100 करोड़ रुपए की रिश्वत मांगी थी, जिसमें से 45 करोड़ रुपए गोवा चुनाव पर खर्च किए गए थे। ED ने जोर देकर कहा कि केजरीवाल ने दावा किया कि AAP के पूर्व मीडिया प्रभारी और इस केस के सह-आरोपी विजय नायर ने उनके नहीं, बल्कि मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज के अधीन काम किया था। इसमें यह भी दावा किया गया है कि सीएम ने कहा कि दुर्गेश पाठक गोवा के राज्य प्रभारी (प्रभारी) थे और फंड का प्रबंधन करते थे और फंड से संबंधित निर्णयों में उनकी खुद कोई भूमिका नहीं थी और उन्हें भारत राष्ट्र समिति की नेता के कविता से रिश्वत नहीं मिली थी। केजरीवाल ने हाईकोर्ट में कहा- जमानत रद्द करना न्याय की विफलता के समान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार (10 जुलाई) को हाईकोर्ट में दाखिल जवाब में कहा- मेरी जमानत रद्द करना न्याय की विफलता के समान है। मैं विच हंट का शिकार हुआ हूं। दरअसल, जानबूझकर किसी व्यक्ति को परेशान करना विच हंट का शिकार होना कहलाता है। यह राजनीतिक विरोधी भी हो सकता है। हाईकोर्ट में हुई सुनवाई में केजरीवाल ने कहा- ED कस्टडी के दौरान जांच अधिकारी ने कोई खास इन्टेरोगेशन (पूछताछ) नहीं किया। एक राजनीतिक विरोधी को परेशान और अपमानित करने के लिए अवैध रूप से गिरफ्तारी की गई है। मामले को लेकर जस्टिस नीना बंसल कृष्णा की बेंच ने अब ED से जवाब दाखिल करने को कहा है। केस की अगली सुनवाई 15 जुलाई को होगी। केजरीवाल पर ED के अलावा CBI का केस भी चल रहा है। शराब नीति में भ्रष्टाचार को लेकर CBI ने उन्हें 26 जून को गिरफ्तार किया था। केजरीवाल को शराब नीति में मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर ED ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। 20 जून को ट्रायल कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई थी। इसके खिलाफ ED ने हाईकोर्ट में अपील की थी। हाईकोर्ट ने 2

Dainik Bhaskar NEET पेपर लीक केस में रॉकी बिहार से गिरफ्तार:आरोप- इसने ही पेपर सॉल्व करवाकर चिंटू को भेजा था; CBI को 10 दिन की रिमांड मिली

नीट पेपर लीक मामले में फरार आरोपी रॉकी को CBI ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। कोर्ट ने CBI को रॉकी की 10 दिन की रिमांड दी है। पेपर लीक में एनटीए की ओर से हलफनामा दायर कर दिया है। इस बीच सीबीआई पेपर लीक से जुड़े तमाम मामले को एक जगह लाकर जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक पेपर लीक को लेकर जांच एजेंसी झारखंड को सेंटर मान रही है। पेपर लीक प्रकरण से जुड़ी दो बातें सामने आई हैं। पहली बात यह कि जांच एजेंसी ने राज्य सरकार से उन दो मामले को ट्रांसफर करने को कहा है जो परीक्षा के दिन रांची के दो अलग-अलग थाने में दर्ज कराए गए थे। वहीं दूसरी बात रांची के अरसंडे के रहने वाले अवधेश कुमार से जुड़ा है। फिलहाल अवधेश कुमार हिरासत में है। दोनों मामले सीबीआई को करें ट्रांसफर दिल्ली सीबीआई के अपर निदेशक ने राज्य सरकार को चिट्‌ठी लिखी है। जिसमें कहा है कि रांची के दो थानों में दर्ज मामले को सीबीआई को ट्रांसफर किया जाए। 5 मई को धुर्वा और जगरनाथपुर थाने में दो एफआईआर दर्ज हुए थे। इधर जांच एजेंसी की ओर से चिट्‌ठी भेजे जाने के बाद दोनों मामले की फाइल सीएम हेमंत सोरेन तक पहुंच गई है। सोमवार तक दोनों केस जांच एजेंसी को ट्रांसफर किए जा सकते हैं। बता दें कि रांची में हटिया पुलिस ने धुर्वा और जगरनाथपुर थाने में अलग-अलग मामला दर्ज किया था। अवधेश मूल रूप से बिहार के भोजपुर के रहने वाला है। अब जानिए क्या है दोनों केस धुर्वा थाने का मामला : धुर्वा थाना में सेक्टर 3 स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल की प्राचार्य कंचन सिंह ने एफआईआर कराई थी। बताया था कि दरभंगा के सुपौल शेखपुरा निवासी शाहिद अनवर, (पिता-हफीज आजम) के स्थान पर फर्जी स्टूडेंट बनकर सुमित कुमार, (पिता-सुनील कुमार) मधुबनी खजौली का रहने वाला परीक्षा दे रहा था। दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468, 471 और 120बी और झारखंड परीक्षा संचालन अधिनियम 2023 की धारा 8/12(3) के तहत मामला दर्ज हुआ था। जगरनाथपुर थाने का मामला : इसी दिन जगरनाथपुर थाने में डीपीएस के हेड मास्टर प्रार्थी सारथी चंद ने शिकायत की थी। कहा-आशीष पाणिग्रही और विवेकानंद की बायोमेट्रिक जांच की गई। दोनों दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे थे। जिनके नाम पर ये परीक्षा दे रहे थे, वे राजस्थान के रहने वाले विकास और जितेंद्र सैनी थे। अवधेश ने सिकंदर को दिए थे दो ब्लैंक चेक जांच में एक बात जो स

Dainik Bhaskar टीचर को कैंडी क्रश खेलते DM ने पकड़ा:संभल में अचानक स्कूल पहुंचे, मोबाइल चेक किया तो हैरान रह गए; तुरंत सस्पेंड किया

संभल डीएम ने प्राइमरी स्कूल के टीचर को स्कूल में कैंडी क्रश गेम खेलते पकड़ लिया। मोबाइल की हिस्ट्री चेक कराई तो हैरान रह गए। मास्टर साहब करीब 3 घंटे से मोबाइल में ही व्यस्त थे। करीब डेढ़ घंटे से गेम खेल रहे थे। इस दौरान यूट्यूब-फेसबुक और इंस्टाग्राम भी चलाया। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने टीचर प्रियम गोयल को जमकर फटकार लगाई। फिर बच्चों की कॉपियां चेक कीं, तो 1 पेज में 30 गलतियां मिलीं। इस पर डीएम बिफर गए। उन्होंने प्रियम गोयल को टीचर को सस्पेंड करने आदेश दिए। पूरा मामला गांव शरीफपुर के प्राइमरी स्कूल का है। स्कूल में 5 सहायक टीचर हैं। 2 महिला शिक्षामित्र भी हैं।​​​​​​ बुधवार को डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया अचानक स्कूल पहुंच गए। यह देखकर अध्यापकों में अफरा-तफरी मच गई। डीएम ने अध्यापकों से एक-एक कर डिटेल में पूछताछ की। रसोई से लेकर क्लास रूम तक का निरीक्षण किया। प्रिंसिपल के रजिस्टर को चेक किया। बच्चों से बातचीत भी की। 1 पेज में 30 से ज्यादा गलतियां मिलीं डीएम ने कहा- मैंने शिक्षकों की जांची हुई कॉपियां चेक कीं। इसमें 10 से ज्यादा गलतियां मिलीं। एक छात्र की कॉपी में एक पेज में 30 गलतियां मिलीं। टीचरों का काम बच्चों का होमवर्क चेक करना होता है। ऐसे में एक पेज में इतनी गलतियां बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। मैंने अध्यापकों से काम में सुधार लाने को कहा है। 3 घंटे से मोबाइल में व्यस्त थे टीचर डीएम ने बताया- मैंने सहायक टीचर प्रियम गोयल से डिजिटल अटेंडेंस दिखाने के लिए कहा, तो वह आनाकानी करने लगे। इस पर उनका मोबाइल लेकर चेक किया। देखा तो कैंडी क्रश सागा गेम खेल रहे थे। फिर उनका फोन चेक करवाया तो टीचर 3 घंटे से मोबाइल ही चला रहे थे। डीएम ने इसकी जानकारी BSA अलका शर्मा को दी। इसके बाद BSA ने टीचर को सस्पेंड कर दिया। डीएम ने बताया- 2 महिला टीचरों का काम बेहतर मिला। वो बच्चों को अच्छे तरीके से पढ़ा रही थीं। हम यही चाहते हैं कि सभी स्कूलों के शिक्षक अच्छे से पढ़ाएं। ये भी पढ़ें... अनंत-राधिका की शादी में मेहमान खाएंगे काशी की स्पेशल चाट बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट से शादी करने वाले हैं। मुंबई में हो रही इस शाही शादी में मेहमानों को बनारस का जायका मिलेगा। अंबानी फैमिली के खास मेहमान बनारस के चौक का मशहूर पान, गोदौलिया की स्पेशल चाट और क्

Dainik Bhaskar यूपी के 2 विधायकों को कोर्ट में पेशी का आदेश:पेपर लीक के दोनों आरोपी NDA गठबंधन के; राजभर बोले-बेदीराम मेरा नहीं, सपा का आदमी

पेपर लीक और भर्ती घोटाला मामले में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधायक बेदी राम और निषाद पार्टी के विधायक विपुल दुबे के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। इस मामले में 18 अन्य आरोपियों के खिलाफ भी मुकदमा चल रहा है। दोनों बीजेपी के सहयोगी दलों के विधायक हैं। गैंगस्टर कोर्ट के जज पुष्कर उपाध्याय ने दोनों विधायकों के अलावा 18 अन्य आरोपियों के कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर वारंट जारी किया है। कोर्ट ने कृष्णानगर इंस्पेक्टर को 26 जुलाई तक गिरफ्तारी वारंट तामील करने के निर्देश दिए हैं। बेदीराम गाजीपुर की जखनियां विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले हैं। विपुल दुबे भदोही की ज्ञानपुर सीट से विधायक हैं। बेदीराम को सुभासपा अध्यक्ष और यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर का करीबी माना जाता है। राजभर ने बेदीराम से झाड़ा पल्ला वहीं ओपी राजभर ने बेदीराम को सपा का आदमी बताया है। बेदीराम से पल्ला झाड़ते हुए राजभर ने कहा- सपा ने अधिकतर आदमी मेरे सिंबल से लड़वाए थे। बेदीराम के मामले में कोर्ट अपना काम कर रही है। बेदीराम कोर्ट जा रहे थे या नहीं मुझे जानकारी नहीं है। 2006 में STF ने गिरफ्तार किया था STF ने फरवरी 2006 में बेदीराम और विपुल दुबे को पेपर लीक मामले में अरेस्ट किया था। इस मामले में दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट लगा था। STF ने आरोपियों के पास से रेलवे भर्ती ग्रुप डी की परीक्षा का प्रश्न पत्र बरामद होने का दावा किया था। जांच के बाद पुलिस ने चार्जशीट भी दाखिल की थी। कोर्ट ने बेदी राम और विपुल दुबे की हाजिरी माफी की अर्जी को भी खारिज कर दिया है। फरवरी 2022 में विधानसभा चुनाव लड़ने के दौरान बेदी राम जो शपथ पत्र पेश किया था उससे सामने आया था कि विधायक पर राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में रेलवे और पुलिस भर्ती पेपर लीक से जुड़े 8 केस दर्ज रहे हैं। बेदी राम पर दर्ज कुल 9 मुकदमों में आठ पेपर लीक से जुड़े हैं। भोपाल में भी दर्ज हुआ था केस 2009 में जयपुर में SOG ने रेलवे भर्ती पेपर लीक मामले में बेदीराम पर FIR दर्ज की थी। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग का पेपर लीक कराने के मामले में भी STF भोपाल ने मामला दर्ज किया था। इसी तरह 2006 में रेलवे का पेपर लीक कराने के मामले में लखनऊ के कृष्णानगर में बेदीराम पर गैंगस्टर एक्ट लगा था। 8 प्रॉपर्टी कुर्क हो चुक

Dainik Bhaskar भास्कर ओपिनियन:हेमंत सोरेन वर्सेज़ केजरीवाल, कौन, किसको, कितना प्यारा

हेमंत सोरेन तमाम आरोपों से बरी होकर जेल से बाहर आ गए और फिर से झारखण्ड के मुख्यमंत्री भी बन गए लेकिन अरविंद केजरीवाल अभी भी दिल्ली के मुख्यमंत्री बने हुए हैं लेकिन फिर भी जेल से छूट नहीं पा रहे हैं? आप पार्टी के लोग अब सवाल उठा रहे हैं कि हेमंत सोरेन पर ऐसा क्या प्यार आ रहा है जो केजरीवाल पर नहीं आ पा रहा? उनका कहना है कि अदालतें भी अब सरकार के इशारे पर चल रही हैं और वे केवल आप पार्टी के साथ अन्याय करने पर तुली हुई हैं। लेकिन इसके न तो कोई सबूत हैं और न ही कोई मज़बूत तथ्य या तर्क। आख़िर हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल के मामलों में काफ़ी फ़र्क़ है। केजरीवाल का मामला शराब ठेकों में भ्रष्टाचार से जुड़ा हुआ है जबकि हेमंत का मामला कुछ खदानों के पट्टे को लेकर था। दोनों में काफ़ी अंतर है। हाँ, ये सही है कि हेमंत के मामले में तमाम शिकायतें और मामले झूठे साबित हो गए और उन्हें बरी करना पड़ा लेकिन केजरीवाल के मामले में अब तक कोई पुख़्ता सबूत भले ही सामने नहीं आए हों पर उनके निर्दोष होने के भी कोई सबूत अब तक सामने नहीं लाए गए हैं। पहले कहा जाता रहा कि यह सब केवल केजरीवाल को लोकसभा चुनाव के प्रचार से दूर रखने कि लिए किया जा रहा है लेकिन अब तो लोकसभा चुनाव भी पूर्ण हो चुके हैं। चुनाव परिणाम भी आ चुके हैं। देश में नई सरकार भी बन चुकी है। कम से कम अब तो केजरीवाल को जेल के अंदर रखने का कोई कारण नज़र नहीं आता! फिर भी आप पार्टी वाले केजरीवाल के साथ अन्याय की बात लगातार उठा रहे हैं। यह भी कह रहे हैं कि सरकार के इशारे पर उनके ख़िलाफ़ यह सब हो रहा है। कम से कम अदालतों पर तो इस तरह के सीधे आरोप लगाना ठीक नहीं कहा जा सकता। अगर आप पार्टी को सरकार की नीयत पर कोई शक है या उसकी मंशा में कोई खोट नज़र आती है तो वो पुख़्ता सबूतों के साथ सामने क्यों नहीं आती? केवल टीवी पर बहसों में आरोप- प्रत्यारोप करने से तो कुछ नहीं होने वाला! आख़िर इस देश में न्यायपालिका तो कम से कम किसी के दबाव में नहीं है और यह बात हर कोई मानता भी है। अगर आप निर्दोष हैं तो कोई सरकार, कोई अदालत भला आपका क्या बिगाड़ सकती है?

Dainik Bhaskar बाराबंकी में नाव से बारात लेकर पहुंचा दूल्हा:यूपी में 800 गांवों में बाढ़, हर तरफ पानी ही पानी; लोग घर छोड़ने को मजबूर

पहाड़ों पर हो रही बारिश से यूपी की नदियां उफान पर हैं। पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती समेत 12 जिलों के करीब 800 गांवों में बाढ़ के हालात हैं। सबसे भयावह स्थिति पीलीभीत और लखीमपुर खीरी में है। गांव के गांव डूब गए हैं। हर तरफ पानी ही पानी दिख रहा है। लोग घर छोड़ने को मजबूर हैं। NDRF और SDRF की टीमें रेस्क्यू में लगी हैं। एयरलिफ्ट भी किया जा रहा है। प्रदेश में 24 घंटे में बाढ़-बारिश से जुड़े हादसों में 32 लोगों की मौत हुई है। आज 37 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। बलिया में सरयू उफान पर हैं। लोगों को घर बहने का डर सता रहा है, इसलिए खुद घर तोड़कर ईंट निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे हैं। बाराबंकी में सरयू नदी से सटे गांव जलमग्न हो गए हैं। घुटनों तक पानी भरा है, इसके चलते दूल्हे को नाव से बारात लेकर​ जाना पड़ा, फिर शादी की सारी रस्में निभाई गईं। इसके बाद दूल्हा नाव से ही दुल्हन लेकर लौटा। आगे कैसा रहेगा मौसम: 16 जुलाई तक बारिश होने की उम्मीद है। वेस्ट यूपी में कहीं-कहीं ही बारिश या बादल गरजने और बिजली चमकने का पूर्वानुमान है। 12 जुलाई को 59 जिलों में बारिश का अलर्ट है।

Dainik Bhaskar दरोगा-कॉन्स्टेबल ने लड़की से युवक को थप्पड़ जड़वाए:वाराणसी में आहत लड़के ने गंगा में कूद जान दी; दोनों पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

वाराणसी में पुलिस वालों ने एक युवक को पीटा। लड़की से थप्पड़ मरवाए। सरेआम हुई बेइज्जती के बाद युवक ने गंगा में कूदकर जान दे दी। परिजनों ने देर रात शव सड़क पर रखकर हंगामा किया। इसके बाद दरोगा और कॉन्स्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया गया। परिजनों ने कहा- सभी पुलिस वालों के खिलाफ FIR लिखी जाए। दोनों को गिरफ्तार किया जाए। हंगामा बढ़ता देख भीड़ को काबू करने के लिए चितईपुर, भेलूपुर, सिगरा, लंका, मंडवाडीह थाने की फोर्स बुलाई गई। आधी रात डीसीपी सूर्यकांत त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। दरोगा और कॉन्स्टेबल को लाइन हाजिर किया। परिजनों को विभागीय जांच का आश्वासन दिया। तब परिजनों ने शव का पंचनामा भरवाया। देर रात पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। हालांकि, मृतक के परिजनों की तहरीर पर सुबह तक केस दर्ज नहीं किया गया है। सबसे पहले एक नजर पूरी घटना पर वाराणसी में बुधवार को लंका थाना क्षेत्र में होम गार्ड शारदा प्रसाद सोनकर के बेटे विशाल सोनकर ने गंगा में कूदकर सुसाइड कर लिया। इससे करीब एक घंटे पहले उस पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा। मौके पर पहुंची लंका थाने की पुलिस ने विशाल को पीटा। छात्रा से थप्पड़ मरवाए। इसका वीडियो भी सामने आया। बताया गया कि विशाल सोनकर फल-सब्जी का ठेला लगाता था। सुबह विशाल ठेले के पास था, तभी नगवां क्षेत्र की एक छात्रा साइकिल से वहां से निकली। ठेले के सामने आने पर विशाल ने छात्रा पर कुछ टिप्पणी कर दी। छात्रा ने साइकिल रोक कर उसकी बात का विरोध किया। फिर सड़क पर ही दोनों में कहासुनी और झगड़ा होने लगा। इसी दौरान लंका इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा अपने साथी दरोगा लक्ष्मीकांत और सिपाही रंगपाल के साथ मौके पर आ गए। सिपाही रंगपाल ने विशाल को थप्पड़ जड़ दिया। छात्रा ने 3 थप्पड़ मरवाए। सरेआम पिटाई से आहत होकर विशाल सीधे रविदास घाट पर गया और गंगा में छलांग लगा दी। एनडीआरएफ और जल पुलिस के गोताखोरों ने शव को बरामद कर लिया। युवक की मौत के बाद इंस्पेक्टर पर आक्रोश घटना के बाद भारी संख्या में भीड़ के साथ युवक के परिजनों और रिश्तेदारों ने पहले घर के बाहर शव रखकर हंगामा किया। फिर लेकर लंका थाने की ओर गए। पुलिस ने पंचकोशी मार्ग चौराहे पर भीड़ को रोक लिया और थाने जाने से मना किया। परिजन तहरीर लेकर इंस्पेक्टर, दरोगा और सिपाही पर केस दर्ज कराने की जिद को लेकर अड़े रहे। वे थाने जाकर दोषियों के खिलाफ का