Dainik Bhaskar Dainik Bhaskar

Dainik Bhaskar कैप्टन अंशुमन सिंह को मरणोपरांत कीर्ति चक्र:पत्नी स्मृति बोलीं- 18 जुलाई को हमने 50 साल के जीवन की प्लानिंग की, अगली सुबह शहादत की खबर मिली

सियाचिन ग्लेशियर में 19 जुलाई 2023 की सुबह भारतीय सेना के कई टेंट में आग लग गई। हादसे में रेजिमेंटल मेडिकल ऑफिसर देवरिया निवासी कैप्टन अंशुमन सिंह शहीद हो गए। अंशुमन सिंह की 5 महीने पहले 10 फरवरी को शादी हुई थी। कैप्टन अंशुमन 15 दिन पहले ही सियाचिन गए थे। शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में कैप्टन अंशुमन को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। जो उनकी पत्नी पत्नी और मां ने लिया। स्मृति ने कहा- वे बहुत ही सक्षम थे। वे अक्सर कहा करते थे, मैं अपने सीने पर गोली खाकर मरना चाहता हूं। मैं कोई आम आदमी की तरह नहीं मरना चाहता, जिसे कोई जान ही न पाए।’ कैप्टन अंशुमान मूल रूप से देवरिया जिले के बरडीहा दलपत गांव के रहने वाले थे। जबकि उनकी पत्नी पठानकोट की रहने वाली हैं। वह नोएडा में रहकर एक मल्टी नेशनल कंपनी में काम करती हैं। समारोह के बाद स्मृति ने अंशुमान और अपनी लव स्टोरी सुनाई। आग से घिर शहीद हो गए थे अंशुमन पंजाब रेजिमेंट की 26वीं बटालियन की सेना मेडिकल कोर के कैप्टन अंशुमन सिंह जुलाई 2023 में शहीद हुए थे। 19 जुलाई की तड़के सियाचिन में सेना के गोला-बारूद में आग लग गई थी। कैप्टन सिंह ने जवानों को बचाने में मदद की। आग मेडिकल जांच शेल्टर तक फैली तो अंशुमन ने दवाएं निकालने की कोशिश की। इस दौरान वे गंभीर रूप से जल गए और शहीद हो गए। AFMC किया था क्वॉलिफाई पढ़ाई के बाद अंशुमन का चयन आर्मड फोर्स मेडिकल कॉलेज पुणे में हो गया। वहां से MBBS करने के बाद कैप्टन अंशुमन सिंह सेना की मेडिकल कोर में शामिल हुए। पत्नी स्मृति पेशे से इंजीनियर हैं और उनके माता-पिता स्कूल के प्रधानाचार्य हैं। आगरा मिलिट्री हॉस्पिटल में ट्रेनिंग के बाद वहीं अंशुमन की तैनाती हो गई थी। अंशुमन के पिता रवि प्रताप सिंह सेना में JCO थे। परिवार में कैप्टन अंशुमन सिंह की मां मंजू सिंह के अलावा भाई घनश्याम सिंह और बहन तान्या सिंह हैं। दोनों ही नोएडा में डॉक्टर हैं।

Dainik Bhaskar भास्कर अपडेट्स:आंध्र प्रदेश में प्लाटून कमांडर सहित दो माओवादी गिरफ्तार, 24 घटनाओं में शामिल थे; प्रेशर कुकर बम सहित कई सामान जब्त

आंध्र प्रदेश के चिंटूरू में पुलिस ने कुंटा एरिया माओवादी पार्टी के चौथे प्लाटून कमांडर सोदी भामन और मिलिशिया सदस्य जद्दी नागेश्वर राव को गिरफ्तार किया है। दोनों लगभग 24 माओवादी घटनाओं में शामिल थे। पुलिस ने इनके पास से प्रेशर कुकर बम, 2 ग्रेनेड, बैटरी, कॉर्डटेक्स वायर, बिजली के तार और लोहे के टुकड़े बरामद किए हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें... पैकेज्ड फूड पर लेबलिंग को लेकर नए नियम, बड़े अक्षरों में चीनी-फैट की सूचना देने का आदेश खाद्य कंपनियों को पैकेज्ड फूड में मिलने वाले टोटल शुगर, नमक, सोडियम और सैचुरेटेड फैट की जानकारी बोल्ड अक्षरों और बड़े फॉन्ट में लेबलिंग में ही देनी होगी। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई) ने शनिवार को डब्बाबंद खाद्य पदार्थों के पोषक तत्वों की जानकारी में बदलाव को मंजूरी दी। अब इस संबंध में ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी कर सभी स्टेकहोल्डर्स से सुझाव मांगा जाएगा। आधिकारिक बयान के अनुसार, खाद्य नियामक एफएसएसएआई की 44वीं बैठक में खाद्य सुरक्षा और मानक विनियम, 2020 में संशोधन को मंजूरी दी गई। एफएसएसएआई के अनुसार, इस फैसले का उद्देश्य ग्राहकों को किसी उत्पाद में पोषक तत्वों की बेहतर समझ के साथ सेहत से जुड़े फैसले लेने में मदद करना है।

Dainik Bhaskar हाथरस भगदड़- मुख्य आरोपी को 14 दिन की जेल:कोर्ट से दौड़ाकर बाहर लाई पुलिस, मुंह के बल गिरा देव प्रकाश मधुकर

हाथरस भगदड़ के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को CJM कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कोर्ट में मीडिया का जमावड़ा था। पुलिस मीडिया से बचने के लिए मधुकर को पीछे के दरवाजे से दौड़ाकर बाहर लाई, तभी वह मुंह के बल गिर पड़ा। पुलिसकर्मियों ने उसे तेजी से संभाला और फिर दौड़ाते हुए जीप में बिछाकर ले गए। मधुकर और उसके एक अन्य साथी संजीव यादव को अलीगढ़ जेल भेजा गया है। सुबह 11 बजे पुलिस ने मधुकर का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। बाहर निकला तो उसका मुंह अंगौछे से बंधा था। मीडिया कर्मियों ने उससे कई सवाल पूछे, लेकिन देव प्रकाश ने कोई जवाब नहीं दिया। देव प्रकाश को शुक्रवार रात दिल्ली के नजफगढ़ से गिरफ्तार किया गया था। SP निपुण अग्रवाल ने कहा- मधुकर फंड जुटाता था। कुछ समय पहले उससे राजनीतिक दलों ने संपर्क किया था। अब जांच होगी कि पार्टियों ने फंडिंग तो नहीं की थी। उधर, बिहार के पटना में हादसे को लेकर बीजेपी नेता ने भोले बाबा पर केस दर्ज कराया है। हादसे के बाद शनिवार सुबह पहली बार भोले बाबा सामने आया। न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा- हम 2 जुलाई की भगदड़ की घटना से बहुत दुखी हैं। हमें विश्वास है कि जो भी उपद्रवी हैं, वो बख्शे नहीं जाएंगे।

Dainik Bhaskar सत्येंद्र जैन पर चलेगा भ्रष्टाचार का एक और केस:दिल्ली LG ने जांच की मंजूरी दी; 571 करोड़ के CCTV प्रोजेक्ट में रिश्वत लेने का आरोप

​​​तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की मुसीबतें और बढ़ गई हैं। एलजी वीके सक्सेना ने जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (पीओसी) अधिनियम के तहत जांच की सिफारिश को मंजूरी दे दी है। जैन पर 70 विधानसभा क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की 571 करोड़ रुपए की परियोजना के संबंध में 7 करोड़ रुपए की रिश्वत लेने का आरोप है। एलजी ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) द्वारा जांच की मंजूरी के लिए पीओसी अधिनियम, 1998 की धारा 17 ए के तहत मामले को केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजने के सतर्कता विभाग (डीओवी) के प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की। एसीबी का आरोप है कि जैन ने दिल्ली में 1.4 लाख सीसीटीवी लगाने में हुई देरी के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड (बीईएल) पर लगाए गए 16 करोड़ रुपए के जुर्माने को माफ करने के लिए कंपनी से 7 करोड़ रुपए रिश्वत के तौर पर वसूल किए। जैन पीडब्ल्यूडी मंत्री थे और परियोजना के नोडल अधिकारी थे। जैन ने गिरफ्तारी के बाद फरवरी 2023 में इस्तीफा दे दिया था। आरोप- रिश्वत का इंतजाम करने वेंडर्स से बार-बार कीमतें बढ़ाने कहा जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार का यह मामला सितंबर 2019 में बीईएल के एक कर्मचारी द्वारा दर्ज शिकायत के बाद सामने आया था। इसमें आरोप लगाया था कि बीईएल ने अपने वेंडर्स के माध्यम से जैन के लिए 7 करोड़ रुपए की रिश्वत की व्यवस्था की। रिकॉर्ड के अनुसार, शिकायत के अलावा एसीबी ने गुप्त स्रोतों से जो जानकारी प्राप्त की, उससे भी मामले की पुष्टि हुई। इसके अलावा, फाइल के अनुसार जैन को रिश्वत के पैसे की व्यवस्था करने के लिए वेंडर्स को मूल्य बढ़ाने के लिए बार-बार कहा गया था। बीईएल ने आरटीआई के तहत नहीं दी जानकारी डीओवी ने शिकायतकर्ता के बयानों और मामले में एकत्रित सबूतों के आधार पर जैन के खिलाफ पीओसी एक्ट के तहत प्रथम दृष्टया मामला प्रस्तुत किया। सक्षम अधिकारियों के समक्ष इस पूरे मामले को रखने से पूर्व 6 फरवरी 2023 को पत्र के माध्यम से डीओवी ने पीडब्ल्यूडी से इस पर संबंधित दस्तावेजों के साथ टिप्पणियां मांगी थीं। डीओवी ने पीडब्ल्यूडी की टिप्पणियों पर भी गौर किया, जिसमें इसको आंतरिक मामला बताते हुए पीडब्ल्यूडी ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया था। इसके साथ ही इस मामले में बीईएल ने भी इससे संबंधित एक आरटीआई पर कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया था। आम आदमी पार

Dainik Bhaskar लखनऊ में रातभर बारिश, 24 जिलों में अलर्ट:अयोध्या में सरयू चेतावनी स्तर तक पहुंची, यूपी में औसत से 15mm ज्यादा बरसात

लखनऊ-अयोध्या में 15 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। वाराणसी में शनिवार रात 6 घंटे बारिश हुई, जिससे सड़कों पर पानी भर गया। प्रदेश में 13 दिनों में 150 मिलीमीटर से ज्यादा बरसात हुई है। यह औसत से 15 mm ज्यादा है। आज 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। बिजली गिरने की भी संभावना है। प्रदेश में 24 घंटे में बारिश से संबंधित घटनाओं में 13 लोगों की मौत हुई है। अयोध्या में सरयू उफान पर है। जलस्तर पर चेतावनी बिंदु तक पहुंच गया। शनिवार की बात करें तो गोरखपुर में सबसे ज्यादा 83 मिलीमीटर बारिश हुई। बांदा प्रदेश में सबसे गर्म जिला रहा। यहां का पारा 36 डिग्री के पार चला गया। सबसे कम तापमान बस्ती का 21 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आगे कैसा रहेगा मौसम: आने वाले 7 दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। तापमान में और गिरावट आ सकती है। नेपाल से सटे जिलों में ज्यादा बारिश होगी। गरज-चमक के साथ बिजली भी गिर सकती है।

Dainik Bhaskar भास्कर इन्वेस्टिगेशन- सिलक्यारा टनल हादसे को 7 महीने बीते:रेस्क्यू का खर्च कंपनी से लेना था; लेकिन न मलबा हटा, न वसूली हुई

उत्तराखंड की सिलक्यारा टनल में 17 दिनों तक फंसे रहे 41 मजदूरों के आंसू, दर्द और पीड़ा देश कभी नहीं भूल सकता। लेकिन, नवंबर 2023 में जिस कंपनी की लापरवाही से हादसा हुआ था, उससे 7 महीने बाद भी रेस्क्यू ऑपरेशन पर खर्च हुए 100 करोड़ नहीं वसूल जा सके। न ही अब तक टनल का मलबा साफ हुआ है। 5 दिसंबर 2023 को एनएचआईडीसीएल (नेशनल हाइवे इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन) के निदेशक अंशू मनीष खल्खो ने कहा था, ‘रेस्क्यू ऑपरेशन में हुए खर्च की राशि कंस्ट्रक्शन कंपनी ही देगी।’ सूत्रों के मुताबिक कई विभागों द्वारा रेस्क्यू पर खर्च 100 करोड़ से अधिक के बिल कंपनी को जनवरी में भेज दिए गए थे, लेकिन उसने भुगतान से मना कर दिया। दरअसल, पेंच ये है कि एक RTI के मुताबिक, राज्य व केंद्र सरकार ने आपदा राहत कोष से रेस्क्यू की राशि का भुगतान करने से मना कर दिया है। कहा कि ये दुर्घटना प्राकृतिक आपदा नहीं थी। ऐसे में अब यह राशि उन विभागों के गले पड़ गई है, जिन्होंने इसे खर्च किया था। हालांकि, अभी तक इसका ठीक हिसाब भी नहीं लगाया गया है कि रेस्क्यू ऑपरेशन पर कुल कितनी राशि खर्च हुई थी? आरटीआई के मुताबिक, करीब 92 लाख एनएचआईडीसीएल के, 5.49 करोड़ रु. एनईसीएल के और राज्य के 13 विभागों के करीब 65.41 लाख रु. खर्च हुए थे। नवयुगा कंपनी 55 करोड़ के चुनावी बॉन्ड दे चुकी ठेके का ‘खेल’... एनएचआईडीसीएल को 1384 करोड़ में ठेका​ मिला, उसने 854 करोड़ में दिया 70 पेज की जांच रिपोर्ट में वही खामियां आईं, जो भास्कर ने गिनाई थीं उत्तराखंड भूस्खलन शमन एवं प्रबंधन केंद्र के निदेशक शांतनु सरकार के नेतृत्व में छह सदस्यीय विशेषज्ञ पैनल ने 70 पेज की रिपोर्ट में सुरंग परियोजना में कई खामियां बताईं। ये वहीं हैं, जो भास्कर ने नवंबर में ही उजागर कर दी थीं। त्रासदी की स्थिति में कोई बचने का रास्ता और अलार्म सिस्टम नहीं था। निगरानी भी उचित नहीं थी। हैरत की बात यह है कि एनएचआईडीसीएल ने इस राज्य सरकार की इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया। निदेशक अंशु मनीष खलखो ने कहा, हम इन निष्कर्षों से सहमत नहीं हैं। मंत्रालय की रिपोर्ट पर ही भरोसा करेंगे। टनल ने 21 बार चेताया, पर बेसुध रहे इंटरनेशनल टनलिंग एंड अंडरग्राउंड स्पेस एसोसिशन के अध्यक्ष, बैरिस्टर, साइंटिस्ट और इंजीनियरिंग प्रोफेसर अर्नोल्ड डिक्स ने सिलक्यारा टनल के रेस्क्यू ऑपरेशन में बड़ी भूमिका निभा

Dainik Bhaskar राहुल गांधी के खिलाफ लोगों का आक्रोश:कांग्रेस नेता का पुराना वीडियो वायरल, यूजर्स ने लिखा- कन्हैया लाल का गला काटने वाले नासमझ और हिन्दू हिंसक

कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में राहुल गांधी को मीडिया से बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। राहुल को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वो बच्चे हैं, ऐसा करना ठीक नहीं है। उन्होंने बहुत गैर जिम्मेदाराना हरकत की है। मुझे उनके प्रति कोई गुस्सा या दुश्मनी नहीं है। उन्होंने मूर्खतापूर्ण काम किया है, हमें इसे भूल जाना चाहिए। वो बच्चे हैं उन्हें इस काम के परिणाम का अंदाजा नहीं है। हमें उन्हें माफ कर देना चाहिए। राहुल गांधी के इस बयान के बाद न्यूज एंकर का क्लिप देखा जा सकता है। एंकर ने कहा- देश का हर वर्ग इसे गलत कह रहा है। इस पर कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। लेकिन राहुल गांधी उन आरोपियों को बच्चा कह रहे हैं तो सोचिए यह क्या संदेश लेकर आगे जाता है। इस वीडियो को X पर कई यूजर्स ने शेयर किया। मनोज श्रीवास्तव नाम के यूजर ने वीडियो शेयर कर लिखा- कन्हैया लाल दर्जी का गला काटने वाले मुसलमान। नासमझ बच्चे हैं और हिन्दू हिंसक होते हैं। (अर्काइव) यूजर के शेयर किए वीडियो को अब तक 3 लाख 46 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसे 10 हजार से ज्यादा लोग लाइक और 7 हजार से ज्यादा लोग रीट्वीट कर चुके हैं। इस वीडियो को सच मानकर कई लोगों ने राहुल गांधी के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। डॉ. आलोक गुप्ता नाम के वेरिफाइड यूजर ने राहुल गांधी को टैग करते हुए लिखा- राहुल गांधी को उन बच्चों को गोद ले लेना चाहिए। विनोद नाम के अन्य वेरिफाइड यूजर ने लिखा- राहुल जहांगीर खान बार-बार खुद को 'हिंदू नहीं' कहते हैं, लेकिन हर कोई उन्हें हिंदू समाज में शामिल करने पर तुला है। वह केवल स्पष्ट रूप से मुस्लिम हिंसा का बचाव कर रहा है। एक यूजर ने लिखा- ये सवाल भारत के हर एक वोटर से पूछना चाहिए। इसके बाद भी वह जिसे चाहें वोट दे सकते हैं। अभिनव प्रकाश नाम के यूजर राहुल गांधी को टैग करते हुए ने लिखा- मूर्खतापूर्ण काम? यह एक जघन्य अपराध था। क्यों राहुल गांधी कुदाल को कुदाल कहने से डर लगता है। अशोक भट्‌टाचार्या नाम के यूजर ने लिखा- कन्हैया लाल दर्जी का गला काटने वाले मुसलमान नासमझ बच्चे हैं और हिन्दू हिंसक होते हैं। वायरल वीडियो का सच... वायरल वीडियो का सच जानने के लिए हमने इससे जुड़े की-वर्ड्स सर्च किए। सर्च करने पर हमें वायरल वीडियो क्लिप से जुड़ा पूरा वीडियो ANI न्यूज

Dainik Bhaskar प. बंगाल में बन रहा पुरी जैसा नया जगन्नाथ मंदिर:2 साल से चल रहा काम; फर्क सिर्फ इतना यहां मूर्तियां पत्थर की होंगी

कहते हैं कि पश्चिम बंगाल के लोगों की जान ‘दीपूदा' यानी दार्जिलिंग, पुरी और दीघा में बसती है। दार्जिलिंग और दीघा तो यहां है, लेकिन पुरी ओडिशा में है। इसलिए पुरी को यहां बसाने के लिए महाप्रभु जगन्नाथ का मंदिर पूर्वी मिदनापुर जिले के दीघा में समुद्र किनारे बनाया जा रहा है। यह मंदिर पुरी के जगन्नाथ मंदिर की हूबहू कॉपी है, जिसे भोगी ब्रह्मपुर मौजा की 25 एकड़ जमीन पर राजस्थान के 400 कारीगर मई 2022 से आकार दे रहे हैं। पहले इसका उद्घाटन पुरी रथयात्रा के दिन यानी 7 जुलाई को होना था, लेकिन अब आगे बढ़ा दिया गया है। मंदिर की ऊंचाई पुरी मंदिर की तरह 65 मीटर है। कलाकृतियां, आकार भी हूबहू पुरी जैसा है। हर साल रथ यात्रा होगी। दोनों मंदिरों में सिर्फ एक अंतर है। पुरी मंदिर में जहां भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की मूर्तियां लकड़ी की हैं, वहीं दीघा में ये पत्थर की होंगी। पुरी में रथयात्रा आज, राष्ट्रपति शामिल होंगी ओडिशा के पुरी स्थित जगन्नाथ की रथ यात्रा रविवार को निकलेगी। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल होंगी। रथयात्रा के दो दिन बाद यानी 9 जुलाई को मंदिर का प्राचीन रत्न भंडार खोलने की तैयारी है। भंडार आखिरी बार 1978 में खुला था। ये खबर भी पढ़ें... पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा आज और कल, शाम 5 बजे खींचे जाएंगे रथ 53 साल बाद इस साल पुरी की रथयात्रा दो दिनों की होगी। स्नान पूर्णिमा पर बीमार हुए भगवान जगन्नाथ आज सुबह ठीक हुए, इसलिए रथयात्रा से पहले होने वाले उत्सव भी आज ही मनाए जा रहे हैं। भगवान को आम दिनों से 2 घंटे पहले जगाया गया। मंगला आरती सुबह 4 की बजाय रात 2 बजे हुई। इससे पहले 1971 में भी रथयात्रा दो दिन चली थी। पढ़ें पूरी खबर...

Dainik Bhaskar कई शहरों में पुराने कानून में केस दर्ज:कोर्ट में इनके रद्द होने का खतरा; पुलिस उलझन में क्या करें, क्या न करें

देशभर में 1 जुलाई से भारतीय न्याय संहिता (BNS) लागू हो गई है। अब केस पुराने कानून भारतीय दंड संहिता (IPC) के तहत दर्ज नहीं होंगे। हालांकि पिछले 6 दिन में हरियाणा के पलवल में 20, जोधपुर में 32, तेलंगाना में 36, तमिलनाडु में 5 समेत कई राज्यों में IPC में केस दर्ज होने के मामले सामने आए हैं। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या 30 जून की रात 12 बजे के बाद पुराने कानून के तहत दर्ज ये मामले मान्य होंगे? ऐसे मामले अदालत में टिक पाएंगे? इन सभी सवालों के जवाब सुप्रीम कोर्ट के वकील विराग गुप्ता से जानिए... 16671 थानों को भेजी डिजिटल बुकलेट नए कानून की जानकारी न होने की समस्या को देखते हुए गृह मंत्रालय ने 36 पेज की डिजिटल बुकलेट तैयार कराई है। इसकी पीडीएफ देश के 16,671 थाना प्रभारियों को ईमेल और वॉट्सएप से भेजी गई है। इसमें नए कानून की धाराओं और जांच प्रक्रिया की जानकारी दी गई है। ये खबर भी पढ़ें... 3 नए आपराधिक कानून लागू- गृह मंत्री शाह बोले- अब दंड की जगह न्याय मिलेगा देश में अंग्रेजों के जमाने से चल रहे कानूनों की जगह 3 नए कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1 जुलाई से लागू हो गए हैं। शाह ने कहा कि आजादी के 77 साल बाद क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम अब पूरी तरह से स्वदेशी हो गया है। शाह बोले- अब दंड की जगह न्याय मिलेगा। मामलों में देरी की जगह स्पीडी ट्रायल होगा। साथ ही सबसे आधुनिक क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम बनेगा। पढ़ें पूरी खबर...

Dainik Bhaskar UP में बारिश से 13 लोगों की मौत:गढ़वाल में आज चार धाम यात्रा रद्द रहेगी; आज 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड के गढ़वाल डिविजन में भारी बारिश के चलते आज चार धाम यात्रा रोक दी गई है। रुद्रप्रयाग में लगातार बारिश के कारण रुद्रप्रयाग गौरीकुंड नेशनल हाईवे-107 पर यातायात रोक दिया गया है। इससे पहले शनिवार (6 जुलाई) को जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा रोक दी गई थी। इधर उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में बारिश से संबंधित घटनाओं में 13 लोगों की मौत हो गई है। रिलीफ डिपार्टमेंट के मुताबिक दो लोगों की मौत बिजली गिरने से, एक व्यक्ति की मौत डूबने से, जबकि तीन लोगों की मौत बारिश संबंधित घटनाओं में हुई। वहीं असम के काजीरंगा नेशनल पार्क की बाढ़ में अब तक 114 जंगली जानवरों की जान चली गई है, जबकि 95 जानवरों को अब तक बचा लिया गया है। पार्क में शुक्रवार तक 77 जानवरों की जान गई थी। फिलहाल 34 जानवरों का इलाज चल रहा है जबकि 50 अन्य को इलाज के बाद छोड़ दिया गया है। आज 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट IMD ने रविवार (7 जुलाई) के लिए पांच राज्यों- उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, कर्नाटक में बहुत भारी बारिश का अलर्ट और 17 राज्यों- पंजाब, हिमाचल प्रदेश, बिहार, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, असम, नागालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, केरल, गोवा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। देशभर से मौसम की तस्वीरें... आगे कैसा रहेगा मौसम... अब राज्यों के मौसम का हाल पढ़िए... मध्य प्रदेश: ग्वालियर-चंबल में भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में गिरेगा पानी मध्य प्रदेश के कई जिलों में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। श्योपुर में बाढ़ आ गई है। राजस्थान के कोटा और बारां से संपर्क टूट गया है। छतरपुर के श्री जटाशंकर धाम का झरना और शिवपुरी में भदैया कुंड का झरना फूट गया। शनिवार (6 जुलाई) ग्वालियर-चंबल में भारी बारिश का अलर्ट है। बाकी जिलों में भी बारिश का दौर रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि 7 जुलाई को सिस्टम फिर से स्ट्रॉन्ग होगा। इससे 8 जुलाई से भारी बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें... बिहार: बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत, आज 32 जिलों में भारी बारिश अलर्ट; कई शहरों में उफान पर गंगा-गंडक बिहार के 32 जिलों में शनिवार (6 जुलाई) को बारिश की संभावना है। राजधानी पटना, आरा और मधुबनी में सुबह ही तेज बारिश हो रही है। मौसम विभ

Dainik Bhaskar पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा आज और कल:रात 2 बजे हुई मंगला आरती, 11 बजे होगी रथों की पूजा, शाम 5 बजे खींचेंगे रथ

53 साल बाद इस साल पुरी की रथयात्रा दो दिनों की होगी। स्नान पूर्णिमा पर बीमार हुए भगवान जगन्नाथ आज सुबह ठीक हुए, इसलिए रथयात्रा से पहले होने वाले उत्सव भी आज ही मनाए जा रहे हैं। भगवान को आम दिनों से 2 घंटे पहले जगाया गया। मंगला आरती सुबह 4 की बजाय रात 2 बजे हुई। इससे पहले 1971 में भी रथयात्रा दो दिन चली थी। मंगला आरती के बाद करीब ढाई बजे दशावतार पूजन हुआ। 3 बजे नैत्रोत्सव और 4 बजे पुरी के राजा की तरफ से पूजा की गई। अब सूर्य पूजा के बाद भगवान को खिचड़ी का भोग लगेगा। इसके बाद रथों की पूजा होगी और भगवान को खास कपड़ों में लपेटकर मंदिर से बाहर लाया जाएगा। रथयात्रा में ज्यादा भीड़ होने की संभावना है, इसलिए भगवान के नवयौवन दर्शन नहीं होंगे। सूर्यास्त के बाद नहीं खींचे जाएंगे रथ इन पूजा विधियों के चलते रथयात्रा शाम 5 बजे तक शुरू होने की संभावना है। रथों को सूर्यास्त तक ही खिंचा जाएगा। सूर्यास्त होने पर रथ जहां तक पहुंच जाएंगे, वहीं रोक दिए जाएंगे। रथों पर ही भगवान का नित्य पूजन होगा। इसमें संध्या आरती, भोग लगेगा इसके बाद शयन आरती होगी। सोमवार सुबह फिर से रथ खींचे जाएंगे और शाम तक गुंडिचा मंदिर पहुंच जाएंगे। सोने का झाडू लगाने के बाद शुरू होगी रथयात्रा, सबसे आगे रहेगा बलभद्र का रथ भगवान की पूजा के बाद रथ प्रतिष्ठा और अन्य रस्में होंगी। इनमें पुरी के राजा दिव्य सिंह देव छोरा पोहरा की परंपरा पूरी करेंगे। इसमें वो सोने के झाड़ू से रथों के आगे बुहारा लगाएंगे और जल छिड़केंगे। इसके बाद रथयात्रा शुरू होगी। इसमें सबसे आगे भगवान बलभद्र का रथ, बीच में बहन सुभद्रा और आखिरी में भगवान जगन्नाथ का रथ रहेगा।

Dainik Bhaskar मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ- आम बजट 23 जुलाई को:हाथरस भगदड़ के मुख्य आरोपी को 14 दिन की जेल; राहुल बोले- भाजपा अयोध्या की तरह गुजरात हारेगी

नमस्कार, कल की बड़ी खबर अहमदाबाद से जुड़ी रही। यहां विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पुतले जलाए। राहुल ने दावा किया कि भाजपा अयोध्या की तरह गुजरात भी हारेगी। उधर, हाथरस भगदड़ के मुख्य आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... अब कल की बड़ी खबरें... 1. 23 जुलाई को सीतारमण लगातार 7वीं बार बजट पेश करेंगी, ऐसा करने वाली पहली वित्त मंत्री होंगी मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट 23 जुलाई को पेश होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार सातवीं बार बजट पेश करेंगी। वे ऐसा करने वाली देश की पहली वित्त मंत्री बन जाएंगी। इससे पहले मोरारजी देसाई ने लगातार छह बजट पेश किए थे। बजट सत्र 22 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि केंद्र सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसकी मंजूरी दे दी है। यह बजट नई सरकार का पहला पूर्ण बजट होगा। टैक्स में राहत और किसानों पर फोकस रह सकता है यह बजट पूरी खबर यहां पढ़ें... 2. हाथरस भगदड़ हादसे के मुख्य आरोपी को 14 दिन की जेल, कोर्ट से दौड़ाकर बाहर लाई पुलिस, मुंह के बल गिरा मधुकर यूपी के हाथरस भगदड़ के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को CJM कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कोर्ट में मीडिया का जमावड़ा था। पुलिस मीडिया से बचने के लिए मधुकर को पीछे के दरवाजे से दौड़ाकर बाहर लाई, तभी वह मुंह के बल गिर पड़ा। पुलिसकर्मियों ने उसे संभाला और फिर दौड़ाते हुए जीप में बिठाकर ले गए। मधुकर और उसके एक अन्य साथी संजीव यादव को अलीगढ़ जेल भेजा गया है। उधर, हादसे के बाद शनिवार सुबह पहली बार भोले बाबा सामने आया। उन्होंने कहा कि हम 2 जुलाई की भगदड़ की घटना से बहुत दुखी हैं। हमें विश्वास है कि जो भी उपद्रवी हैं, वो बख्शे नहीं जाएंगे। भोले बाबा के लिए फंड जुटाता था मुख्य आरोपी: देवप्रकाश मधुकर ने शुक्रवार को दिल्ली के नजफगढ़-उत्तम नगर के बीच एक अस्पताल में पुलिस के सामने सरेंडर किया था। UP पुलिस ने उस पर एक लाख इनाम घोषित किया था। SP निपुण अग्रवाल ने कहा कि मधुकर फंड जुटाता था। कुछ समय पहले उससे राजनीतिक दलों ने संपर्क किया था। अब जांच होगी कि पार्टियों ने फंडिंग तो नहीं की थी। हाथरस पुलिस ने 4 जुलाई को

Dainik Bhaskar अहमदाबाद में निकलेगी भगवान जगन्नाथ की 147वीं रथ यात्रा:मंगला आरती में शामिल होने पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह; सीएम भूपेंद्र पटेल करेंगे पहिंद विधि

गुजरात के अहमदाबाद में आज यानी कि रविवार को भगवान जगन्नाथ की 147वीं वार्षिक रथ यात्रा निकाली जाएगी। रथ यात्रा जमालपुर में स्थित 400 साल पुराने भगवान जगन्नाथ मंदिर से सुबह करीब सात बजे शुरू होगी। इसके बाद शहर के विभिन्न इलाकों से गुजरते हुए रात आठ बजे तक वापस निज मंदिर लौटेगी। रथ यात्रा में दर्जनों सुसज्जित हाथी, 100 ट्रक और 30 'अखाड़ों' के लोग शामिल होते हैं। इस दौरान भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के रथों को प्राचीन परंपरा के अनुसार खलासी समुदाय के लोग खींचते हैं। भगवान की एक झलक पाने के लिए सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जमा रहते हैं। मंगला आरती में शामिल होने पहुंचे अमित शाह गृह मंत्री अमित शाह मंगला आरती में शामिल होने के लिए मंदिर पहुंच गए हैं। जहां वे भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद करीब 6.30 बजे मुख्यमंत्री पहिंद विधि करेंगे। इसके बाद भगवान जगन्नाथ का रथ खींचकर रथ यात्रा का प्रारंभ करवाया जाएगा। मोदी के भी नाम है 'पाहिंद विधि' करने का रिकॉर्ड लगातार 13 वर्ष तक पाहिंद विधि करने का रिकॉर्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम दर्ज है। उन्होंने 2001 से 2013 तक हर वर्ष मुख्यमंत्री के रूप में जगन्नाथ रथ यात्रा की पाहिंद विधि की थी। साल 2014 में नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद आनंदीबेन गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री बनी थीं। इस तरह पहली बार पाहिंद विधि करने का पुण्य अवसर किसी महिला मुख्यमंत्री को मिला था। रथ यात्रा में क्या है 'पहिंद विधि'? रथ यात्रा के दौरान एक खास किस्म की रस्म होती है, जिसे पहिंद विधि कहा जाता है। तीनों रथ के आगे सोने की विशेष झाडू से रथ के रास्ते को साफ करना (बुहारना) ही पाहिंद विधि कहलाता है। पहिंद विधि में भगवान जगन्नाथ के रथ के आगे सोने के झाड़ू से झाड़ू लगाया जाता है। इसके बाद ही रथ आगे बढ़ता है। 18 हजार से अधिक जवान तैनात रहेंगे रथ यात्रा की सुरक्षा के लिए तगड़े बंदोबस्त किए गए हैं। 147वीं रथ यात्रा की सुरक्षा में गुजरात पुलिस के 18 हजार से अधिक जवान तैनात रहेंगे। इसके अलावा पुलिस हेलीकॉप्टर से भी सर्विलांस रखेगी। यात्रा में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। 4,500 जवान जुलूस के साथ-साथ चलेंगे रथ यात्रा में शामिल 18,784 सुरक्षाकर्मियों में से 4,500 जवान जुलूस के साथ-साथ चलेंगे,

Dainik Bhaskar केजरीवाल के चेकअप के वक्त मौजूद नहीं रह सकेंगी सुनीता:कोर्ट बोला- कई कैदी डाइबिटीज के मरीज, उन्हें भी अटेंडेंट रखने की परमिशन नहीं

केजरीवाल को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने शनिवार 6 जुलाई को एक और झटका दिया है। कोर्ट ने उनके मेडिकल चेकअप के दौरान उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल को मौजूद रहने की इजाजत देने इनकार कर दिया। हालांकि, कोर्ट ने सुनीता केजरीवाल को मेडिकल बोर्ड से मिलने की इजाजत दे दी है। साथ ही कहा है कि केजरीवाल की सभी मेडिकल रिपोर्ट भी सुनीता को दी जाएंगी। केजरीवाल ED और CBI के अलग-अलग केस में गिरफ्तार किए गए हैं। CBI ने उन्हें 26 जून को अरेस्ट किया था। वे फिलहाल तिहाड़ में हैं। उनकी कस्टडी 12 जुलाई को खत्म होगी। कोर्ट का कमेंट- CM के लिए अपवाद नहीं बना सकते केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई करते हुए राऊज एवेन्यु कोर्ट ने कहा कि हमारे लिए जेल नियमों के खिलाफ जाकर दिल्ली CM के लिए अपवाद बनाने का कोई कारण नहीं दिखता। खास तौर पर तब, जब जेल अधिकारियों का कहना है कि जेल में कई दूसरे कैदी भी अरविंद केजरीवाल की तरह ही उसी बीमारी का इलाज करा रहे हैं, उनमें से किसी को भी अटेंडेंट रखने की परमिशन नहीं दी गई है। स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने कहा कि दिल्ली जेल नियम, 2018 का नियम 479 (C) विचाराधीन कैदी के साथ अटेंडेंट के रूप में परिवार के किसी सदस्य की मौजूदगी की परमिशन केवल तभी देता है, जब कैदी जेल के बाहर किसी अस्पताल में भर्ती हो। याचिका में कहा था- सुनीता के होने से ED को नुकसान नहीं अरविंद केजरीवाल की तरफ से यह याचिका आबकारी नीति मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दायर की गई थी। इससे पहले केजरीवाल के वकील ने कहा था कि आवेदन का विरोध करने का कोई सवाल ही नहीं है। यदि केजरीवाल की पत्नी एम्स मेडिकल बोर्ड से परामर्श के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए माैजूद रहती हैं तो ईडी को कोई नुकसान नहीं होगा। हालांकि ED ने इस मांग का विरोध करते हुए कहा था कि हम हर मेडिकल रिकॉर्ड उपलब्ध करा रहे हैं। इसलिए चेकअप के दौरान केजरीवाल की पत्नी के मौजूद रहने की कोई जरूरत नहीं है। CBI बोली- 4 जून के बाद कुछ नया हुआ, इसलिए केजरीवाल को अरेस्ट किया इधर, CBI ने शनिवार को अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की वजह बताई। CBI के वकील एडवोकेट डीपी सिंह ने कहा, हम सुप्रीम कोर्ट को 4 जून के बाद हुए कुछ नए घटनाक्रमों के बारे में जानकारी देंगे, जिसके कारण हमें अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना पड़ा। जांच एजेंसी ने कहा- इस मामले में बाकी आरोपियों की जांच लगभग पू

Dainik Bhaskar पहाड़ी इलाकों के लिए तैयार किया गया टैंक 'जोरावर':चीनी ZTQ टाइप-15 टैंक के मुकाबले लद्दाख में तैनाती होगी; वजन केवल 25 टन

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ( DRDO) ने शनिवार (6 जुलाई) को गुजरात के सूरत में स्वदेशी लाइट टैंक 'जोरावर' का सफल परीक्षण किया। DRDO ने इसे लार्सन एंड टुब्रो (LT) के साथ मिलकर तैयार किया है। सूरत के हजीरा में LT के प्लांट में जोरावर की टेस्टिंग के दौरान DRDO के चीफ समीर वी कामथ मौजूद रहें। उन्होंने कहा कि टैंक को सारी टेस्टिंग के बाद साल 2027 तक इंडियन आर्मी में शामिल किए जाने की उम्मीद है। शुरुआत में सेना को 59 टैंक दिए जाएंगे। इनकी संख्या 295 तक ले जाने की प्लानिंग है। लाइट वेट जोरावर टैंक को लद्दाख जैसे हाई एल्टिट्यूड वाले इलाकों में तैनात किया जाएगा। रूस और यूक्रेन युद्ध से सबक लेते हुए टैंक में लोइटरिंग म्यूनिशन यूएसवी जोड़ा गया है। जोरावर को चीन के कम वजन के टैंक ZTQ टाइप-15 के मुकाबले के लिए तैयार किया गया है। गलवान घाटी में भारतीय सेना से हुई झड़प के बाद चीन ने ZTQ टाइप-15 टैंक तैनात किए हैं। इंडियन आर्मी ने 200 टी-72 टैंकों को तैनात किया है। हालांकि, यह टैंक जोरावर के मुकाबले भारी हैं। जोरावर टैंक से जुड़ी 2 तस्वीरें... DRDO चीफ ने कहा- रिकॉर्ड टाइम में तैयार किया जोरावर DRDO चीफ कामथ ने कहा हम सभी के लिए लाइट टैंक को एक्शन में देखना वाकई एक महत्वपूर्ण दिन है। हमने मिसाल कायम की है। ढाई साल की से कम समय में हमने न केवल 25 टन वजनी लाइट टैंक डिजाइन किया बल्कि उसका पहला प्रोटोटाइप भी बनाया और उसकी टेस्टिंग भी की है। उन्होंने आगे कहा कि अब पहला प्रोटोटाइप अगले 6 महीनों में डेवलपमेंट टेस्टिंग से गुजरेगा। इसके बाद हम सेना को पेश करने के लिए तैयार होंगे। जोरावर को सभी परीक्षणों के बाद साल 2027 तक भारतीय सेना में शामिल किए जाने की उम्मीद है। वहीं, LT के एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट अरुण रामचंदानी ने कहा कि आज LT के लिए बहुत बड़ा दिन है। दो साल के भीतर हम टैंक को उस स्तर पर ले आए हैं जहां इसे इंटरनल टेस्टिंग के लिए और बहुत जल्द यूजर टेस्टिंग के लिए ले जाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि DRDO और LT का संयुक्त प्रयास है। दोनों टीमों के लिए ये बड़ी उपलब्धि है। दुनिया में कहीं भी इतने कम समय में कोई नया प्रोडक्ट तैनात नहीं किया गया है। तीन तरह के टैंक होते हैं, सबकी अलग-अलग भूमिका- DRDO टैंक लैब डायरेक्टर DRDO टैंक लैब के निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि आम तौर पर तीन अलग-अलग