Dainik Bhaskar Dainik Bhaskar

Dainik Bhaskar पुणे पोर्श केस- नाबालिग का बर्थडे गिफ्ट थी लग्जरी कार:मां ने ड्राइवर से भावुक अपील करके इल्जाम लेने को कहा था

पुणे पोर्श एक्सीडेंट केस में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। रविवार को आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाबालिग आरोपी के दादा सुरेंद्र अग्रवाल ने ही उसे पोर्श कार जन्मदिन पर गिफ्ट की थी। सुरेंद्र को पुलिस नाबालिग को बचाने और ड्राइवर को फंसाने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार कर चुकी है। कोर्ट ने उसे 3 दिन की कस्टडी में भेजा है। सुरेंद्र अग्रवाल के दोस्त अमन वाधवा ने इंडिया टुडे को बताया कि 2 महीने पहले सुरेंद्र ने वॉट्सऐप ग्रुप में इसी पोर्श कार की तस्वीर शेयर की थी। इसी ग्रुप में दादा ने लिखा था- यह कार पोते को बर्थडे गिफ्ट में दी है। उधर, शनिवार को सुरेंद्र को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने बताया कि ड्राइवर पर सुरेंद्र ने एक्सीडेंट का इल्जाम लेने का दबाव बनाया था। ड्राइवर के स्टेटमेंट रिकॉर्ड कर लिए गए हैं। ड्राइवर ने बताया कि नाबालिग की मां ने भी उसे इल्जाम अपने सिर लेने की इमोशनल अपील की थी। पुलिस बोली- पोते को बचाने के लिए दादा ने ड्राइवर को कैद रखा क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने बताया था कि ड्राइवर को फंसाने की नाबालिग के पिता और दादा ने साथ में रची थी। ड्राइवर की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ IPC की धारा 365 (गलत तरीके से कैद करने के इरादे से अपहरण करना) और 368 (गलत तरीके से छिपाना या कैद में रखना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पिता विशाल अग्रवाल को पुलिस ने 21 मई को गिरफ्तार किया था। दादा को 25 मई को गिरफ्तार किया गया। वह 28 मई तक पुलिस कस्टडी में है। क्राइम ब्रांच के अधिकारी के मुताबिक, 18-19 मई की रात हादसे के बाद आरोपी के दादा और पिता ने नाबालिग को बचाने के लिए ड्राइवर को फंसाने की प्लानिंग की थी। 42 साल के ड्राइवर ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि घटना के तुरंत बाद मुझे सुरेंद्र अग्रवाल का फोन आया। वह फोन पर पहले चिल्लाए। फिर अपनी BMW कार में जबरन बिठाकर मुझे अपने बंगले ले गए। वहां 19-20 मई तक कैद रखा। ड्राइवर के मुताबिक, नाबालिग के पिता और दादा ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया था। उन्होंने हादसे का इल्जाम लेने के लिए पैसे का लालच दिया और कहा कि वे उसे जल्दी ही जेल से निकाल लेंगे। दोनों ने धमकी भी दी और कहा कि इस बारे में किसी से बात की तो याद रखना। मेरी पत्नी ने मुझे छुड़ाया। पुलिस कमिश्नर बोले- नाबालिग ही गाड़ी चला रहा था पुणे पुलिस कमिश

Dainik Bhaskar तूफान रेमल आज रात बंगाल तट से टकराएगा:135KMPH की रफ्तार से हवाएं चलेंगी; कोलकाता एयरपोर्ट 21 घंटे के लिए बंद, 394 फ्लाइट्स कैंसिल

बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात रेमल अगले 6 घंटों में तूफान में बदल जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक रेमल रविवार आधी रात बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल में लैंडफॉल करेगा। इस दौरान करीब 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। रेमल का सबसे ज्यादा असर पूर्वी मेदिनीपुर, 24 परगना, सुंदरबन मैंग्रोव में होगा। तूफान के कारण मौसम में हुए बदलाव को देखते हुए कोलकाता का नेताजी सुभाष चंद्र बोस एयरपोर्ट रविवार दोपहर 12 बजे से सोमवार 9 बजे तक के लिए बंद कर दिया गया है। इसके चलते 394 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं। इस सीजन में बंगाल की खाड़ी में बनने वाला यह पहला प्री-मॉनसून चक्रवात है। यह नाम ओमान ने दिया है। रेमल अरबी शब्द है, जिसका मतलब होता है- रेत। देखिए रेमल तूफान का रूट... पूर्वी मेदिनीपुर में तेज बारिश शुरू तूफान रेमल के कारण पूर्वी मेदिनीपुर में भारी बारिश शुरू हो गई है। इधर, पश्चिम त्रिपुरा कलेक्टर विशाल कुमार ने भी कहा कि एनडीआरएफ और अन्य टीमें चेतावनी को देखते हुए तैयार हैं और निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने और जरूरत पड़ने पर राहत देने की तैयारी कर रही हैं। दक्षिण 24 परगना के आपदा प्रबंधन अधिकारी प्रदीप कुमार के मुताबिक 14 ग्राम पंचायत कंट्रोल रूम काम कर रहे हैं। एनडीआरएफ की एक टीम पहले से ही तैनात है। गोसाबा में कई फ्लैट और स्कूलों रेस्क्यू सेंटर बनाए गए हैं। लैंडफॉल के समय उठ सकती हैं 1.5 मीटर ऊंची लहरें मौसम विभाग के मुताबिक रेमल के लैंडफॉल के वक्त बंगाल की खाड़ी में करीब 1.5 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं। इससे पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के निचले इलाकों में पानी भर जाने की आशंका है। मौसम कार्यालय ने मछुआरों को उत्तर में समुद्र में न जाने की सलाह दी है। 26-27 मई को पश्चिम बंगाल के दक्षिण और उत्तर 24 परगना के जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। कोलकाता, हावड़ा, नादिया और पूर्व मेदिनीपुर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है। ये खबर भी पढ़ें... नौतपा- दूसरा दिन- राजस्थान के फलोदी में 50°C पहुंचा तापमान नौतपा के पहले दिन देशभर में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। राजस्थान में गर्मी से 5 लोगों की मौत हो गई। फलोदी दुनिया के सबसे गर्म शहरों की लिस्ट में पहले नंबर पर रहा। यहां तापमान 50 डिग्री दर्ज किया गया। गर्मी के चलते शनिवार को 5 लोगों की मौत हुई। रविवार

Dainik Bhaskar प्रियंका गांधी बोलीं-चंडीगढ़ का सपना नेहरू जी ने देखा:कहा- विदेश से आर्किटेक्ट बुलाकर निर्माण कराया, मोदी ने यहां 10 साल कुछ नहीं किया

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आज चंडीगढ़ दौरे पर रहीं। उन्होंने सेक्टर-27 के रामलीला ग्राउंड में लोकसभा उम्मीदवार मनीष तिवारी के पक्ष में रैली की। प्रियंका गांधी ने कहा- चंडीगढ़ शहर का सपना नेहरू जी ने देखा था। उन्होंने विदेश से आर्किटेक्ट बुलाकर इस शहर का निर्माण करवाया। पिछले 10 सालों में मोदी सरकार ने यहां कोई विकास नहीं कराया। मोदी जी ने पहला चुनाव 15 लाख रुपए देने के नाम पर लड़ा। दूसरे चुनाव में उन्होंने सेवा का सहारा लिया। अब तीसरे चुनाव में ये हिंदू-मुस्लिम कर रहे हैं, अगर उन्होंने देश में कुछ विकास किया होता तो उन्हें हिंदू-मुस्लिम करने की जरूरत नहीं पड़ती। मोदी महिला सशक्तिकरण की बात करते थे, लेकिन अब उन्हें चुनाव के लिए मंगलसूत्र की बात करनी पड़ रही है। दुनिया में ऐसी कोई ताकत नहीं है जो किसी महिला का मंगलसूत्र छीन सके। वे जनता को गुमराह करने के लिए बेमतलब की बातें कर रहे हैं। वे लोगों से कह रहे हैं कि अगर आपके पास 2 भैंस हैं तो कांग्रेस वाले आपकी एक भैंस लेकर मुसलमान को दे देंगे। चंडीगढ़ में प्रियंका गांधी की रैली...

Dainik Bhaskar न्यूज इन ब्रीफ@11 AM:दिल्ली में बच्चों के अस्पताल में आग, 6 नवजात की मौत; राजकोट हादसे में 12 बच्चों समेत 30 जिंदा जले; 7 राज्यों में हीटवेव

नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें… 1. दिल्ली में चाइल्ड हॉस्पिटल में आग, 6 नवजात की मौत, 5 बच्चों का रेस्क्यू किया गया दिल्ली के विवेक विहार स्थित बच्चों के एक अस्पताल में शनिवार देर रात आग लग गई। हादसे में 6 नवजात बच्चों की मौत हो गई। 5 का रेस्क्यू किया गया है। इनमें से एक वेंटिलेटर पर है। अस्पताल में 12 बच्चे थे, जिनमें से एक की मौत हादसे से पहले हो चुकी थी। अस्पताल में लगी आग ने बगल की एक रेसिडेंशियल बिल्डिंग को भी चपेट में ले लिया। यहां से भी लोगों को रेस्क्यू किया गया। पढ़ें पूरी खबर... 2. राजकोट गेम जोन हादसे में अब तक 30 की मौत, इनमें 12 बच्चे गुजरात के राजकोट शहर के कालावड रोड पर स्थित TRP गेम जोन में शनिवार की शाम आग लगी थी। हादसे में अब तक 12 बच्चों समेत 30 लोगों की मौत हो गई। 25 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अभी भी मरने वालों की संख्या बढ़ने का अनुमान है। गेम जोन में करीब 3500 लीटर डीजल-पेट्रोल स्टोर करके रखा गया था। साथ ही इसका डोम भी कपड़े और फाइबर से बना था। इसलिए आग तेजी से फैल गई थी। पढ़ें पूरी खबर... 3. यूपी में बस पर डंपर पलटा, 11 की मौत: श्रद्धालुओं से भरी बस सीतापुर से पूर्णागिरी माता मंदिर जा रही थी यूपी के शाहजहांपुर में श्रद्धालुओं से भरी बस को डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे डंपर, बस पर ही पलट गया। हादसे में 11 लोगों की मौत की हो गई। 10 लोग घायल हो गए। बस सीतापुर से पूर्णागिरी के माता मंदिर जा रही थी। हादसा खुटरा थाना के गोला रोड पर हुआ। क्रेन और JCB की मदद से डंपर और बस को अलग किया गया। पढ़ें पूरी खबर... 4. 7 राज्यों में हीटवेव का रेड अलर्ट; आज बंगाल के तट से टकराएगा तूफान रेमल मौसम विभाग ने राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात के लिए हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में उठा तूफान रेमल आज पश्चिम बंगाल से टकराएगा। इससे पश्चिम बंगाल के निचले तटीय इलाकों में बाढ़ आने की संभावना है। तूफान के लैंडफॉल के दौरान करीब 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। कोलकाता एयरपोर्ट पर 26 मई दोपहर 12 बजे से 27 मई सुबह 9 बजे तक की सभी उड़ानों को सस्पेंड कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर... 5. मालीवाल बोलीं- जब केजरीवाल गिरफ्तार हुए तब अमेरिका में थी, वहां से पार्टी के ल

Dainik Bhaskar पंजाब में राजनाथ सिंह बोले-पाकिस्तान भीख मांग रहा:कहा- स्वाति मालीवाल पर केजरीवाल चुप क्यों, राहुल गांधी ने ठीक कहा- उनका सिस्टम दलितों-गरीबों के खिलाफ

वरिष्ठ भाजपा नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पंजाब के फतेहगढ़ में एक जनसभा को संबोधित किया। यहां रक्षा मंत्री ने कहा कि डॉक्टर ने उन्हें खड़े होने से मना किया है। उन्होंने उन्हें 7 दिन तक आराम करने की सलाह दी है। जब तक नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री नहीं बन जाते, तब तक वे आराम नहीं करेंगे। आम आदमी पार्टी सुप्रीमो पर हमला करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि पंजाब के अलावा दिल्ली में भी आम आदमी पार्टी की सरकार है। शराब घोटाले में उनके नेता जेल गए। नेता में नैतिकता होनी चाहिए। अगर कोई आरोप है तो उसे तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। लेकिन केजरीवाल शराब घोटाले में जेल जाने के बाद भी सीएम हैं। उन्होंने कहा कि वर्क फ्राॅम तो आपने पहले सुना था, लेकिन वह जेल के अंदर से काम करने की इच्छा रखते हैं। इसलिए वर्क फ्रॉम जेल पहली बार देखने को मिला है। इसके बाद उन्होंने स्वाति मालीवाल से मारपीट को लेकर केजरीवाल पर निशाना साधा। राजनाथ ने कहा कि माता बहन और बेटी सभी की होती है। चाहे किसी दल की भी हो। केजरीवाल चुप क्यों हैं। क्या केजरीवाल को सीएम बने रहने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ऐसे हैं तो भगवंत मान कैसे हो सकते हैं यह ऊपर वाला ही जानता होगा।

Dainik Bhaskar पंजाब में प्रियंका गांधी की रैली:बोली-BJP ने किसानों का कत्ल करने वाले को टिकट दी; देश तरक्की कर रहा तो महंगाई-बेरोजगारी क्यों है?

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आज पंजाब दौरे पर हैं। वह फतेहगढ़ साहिब के राहौण मंडी में न्याय संकल्प रैली में पहुंची हैं। प्रियंका गांधी के साथ पंजाब के सीनियर कांग्रेसी लीडर भी मौजूद हैं। वह इस लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अमर सिंह के लिए प्रचार करने आई हैं।

Dainik Bhaskar हिमाचल में राहुल गांधी बोले-प्रधानमंत्री ने 22 परिवार खरबपति बनाए:कहा- मोदी कहते हैं उनका भगवान से डायरेक्ट कनेक्शन और चमचे ताली बजाते हैं

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज हिमाचल प्रदेश के नाहन में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बब्बर शेर कहा। कहा कि कांग्रेस कहती है कि संविधान देश की आवाज है। BJP के नेता संविधान पर हमला कर रहे हैं। खुले तौर पर संविधान को बदलने की बात कह रहे हैं। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखे हमले किए। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अंबानी-अडानी जैसे 22 परिवारों का 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ किया। मगर हिमाचल को आपदा में हुई तबाही से उभारने के लिए 9000 करोड़ रुपए नहीं दिए। उन्होंने कहा कि PM मोदी ने अडानी-अंबानी जैसे घरानों के लिए काम कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि हिमाचल में 22 हजार परिवार आपदा से प्रभावित हुए। प्रधानमंत्री ने उनकी परवाह नहीं की। मगर 22 परिवारों को अरबपति जरूर बनाया। 24 साल मनरेगा का पैसा प्रधानमंत्री ने 22 बड़े औद्योगिक घरानों को पकड़ा दिया। हम करोड़ों लखपति बनाएंगे जनसभा में राहुल गांधी ने कहा कि मोदी ने 22 अरबपति बनाए हैं, मगर हम करोड़ों लखपति बनाने जा रहे हैं। देश के सारे गरीबों की लिस्ट बनेगी। हर परिवार में से एक महिला का नाम चुना जाएगा और 5 जुलाई को करोड़ों महिलाओं के बैंक अकाउंट में 8500 रुपए मिलेगा। प्रत्येक माह महिलाओं के खाते में यह राशि डाली जाएगी। राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान के किसानों के MSP के लिए कानून बनाने जा रहे हैं और किसानों का कर्ज माफ करेंगे। आज हिमाचल के बागवानों को अंबानी-अडानी जैसे घरानों के कारण सेब के अच्छे दाम नहीं मिल पा रहे। इससे सेब बागवान मायूस हैं। यह सब प्रधानमंत्री मोदी के अंबानी-अडानी जैसे घरानों को शेल्टर के कारण हुआ है। राहुल बोले कि महिलाएं घर में काम करती हैं और बाहर भी 16 घंटे काम करती हैं। इसलिए हम महिलाओं के अकाउंट में 8500 रुपए डालेंगे। PM मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि मोदी जी कहते हैं कि उनका भगवान के साथ डायरेक्ट क्नेक्शन है, और चमचे ताली बजाते हैं और कहते हैं वाह क्या बात कही। मोदी की मीडिया से पार्टनरशिप चल रही हिमाचल के किसानों का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मीडिया की जो पार्टनरशिप चल रही है, इसी वजह से सेब के उचित दाम नहीं मिल पाते। सारी फैसिलिटी मोदी ने एक व्यक्ति (अडानी) को दी हैं। जब भी वह चाहता है तो सेब के प्राइस कंट्रोल कर ल

Dainik Bhaskar लोकसभा चुनाव-2024:योगी बोले- कांग्रेस तालिबानी कानून लागू करना चाहती है, शरीफ मुसलमान अपने बेटे का नाम औरंगजेब नहीं रखता

लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश के CM योगी ने शनिवार शाम को वाराणसी में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा- कांग्रेस कहती है सरकार आएगी तो पर्सनल लॉ लागू करेंगे। पर्सनल लॉ का मतलब भारत में बेटियां स्कूल नहीं जा पाएंगी, बहनें और माताएं बाजार नहीं जा पाएंगी। उन्हें घर के अंदर बुर्का पहन के रहना पड़ेगा। कांग्रेस तालिबानी कानून को लागू करना चाहती है। योगी ने आगे कहा- भारत बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बनाए गए संविधान से चलेगा, किसी शरिया कानून से नहीं चल सकता है। कांग्रेस के अंदर औरंगजेब की आत्मा घुस गई है। बाबा विश्वनाथ के मंदिर को अपवित्र करने का काम औरंगजेब ने किया था। मथुरा का भगवान कृष्ण का मंदिर औरंगजेब ने तोड़ा था। कोई शरीफ मुसलमान अपने बेटे का नाम औरंगजेब नहीं रखता है। लोकसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स सिलसिलेवार पढ़ें...

Dainik Bhaskar भास्कर अपडेट्स:दिल्ली के शाहदरा में रिहायशी बिल्डिंग में आग लगी, 13 लोगों को रेस्क्यू किया गया

दिल्ली के शाहदरा की एक रिहायशी बिल्डिंग में रविवार सुबह 2:35 बजे आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने 13 लोगों को रेस्क्यू किया। फायर ब्रिगेड के अधिकारी राजेंद्र अटवाल ने कहा- आग लगने के बाद लोग गर्मी और धुएं के कारण बाहर नहीं निकल पा रहे थे, हमने 13 लोगों रेस्क्यू कर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। आज की अन्य बड़ी खबरें... वनुआटू द्वीप समूह में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.3 दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित वनुआटू द्वीप समूह में रविवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.3 मापी गई। इसका केंद्र जमीन से 29.2 किलोमीटर अंदर था। सुनामी का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। जानमाल के नुकसान की भी अभी तक कोई सूचना नहीं है।

Dainik Bhaskar अमित शाह बोले-केजरीवाल ने पंजाब को भ्रष्टाचार का ATM बनाया:कहा-CM मान पायलट बनकर साथ चले, जेल जाने की बारी आई तो खुद नहीं गए

पंजाब में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, 'पूरा पंजाब भ्रष्टाचार से घिरा हुआ है। अरविंद केजरीवाल को केस लड़ने के लिए फीस चाहिए। इसलिए उन्होंने पंजाब को भ्रष्टाचार का ATM बना रखा है। चुनाव लड़ना है तो अपना क्रेडिट कार्ड डालकर पैसा दिल्ली ले जाते हैं।' अमित शाह लुधियाना में भाजपा उम्मीदवार रवनीत बिट्‌टू के समर्थन में रैली करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को गुजरात जाना है तो पंजाब के मुख्यमंत्री पायलट बनकर साथ जाते हैं। बंगाल जाना हो तो मान साहिब पायलट बनकर साथ जाते हैं। केजरीवाल पायलट हैं या मुख्यमंत्री मुझे समझ नहीं आया। जब केजरीवाल जेल गए, तो मान साहब ने उन्हें अकेले जेल जाने दिया। मान साथ नहीं गए। AAP-कांग्रेस का दिल्ली और हरियाणा में गठबंधन है। पंजाब में दोनों पार्टियों कुश्ती कर रही हैं। देशभर में साथ मिलकर चलते हैं। जब कांग्रेस बॉर्डर पर पहुंचते हैं तो दुश्मन बन जाते हैं। 1 जून को केजरीवाल को जेल जाना है और 6 जून को राहुल बाबा वेकेशन पर बैंकॉक जा रहे हैं। दूसरी ओर प्रधानमंत्री होने के बाद बिना छुट्‌टी लिए सरहद पर दिवाली पर जवानों के साथ मिठाई खाने वाला नरेंद्र मोदी हैं।

Dainik Bhaskar मालीवाल बोलीं- जब केजरीवाल गिरफ्तार हुए तब अमेरिका में थी:वहां रहकर जो हो सकता था पार्टी के लिए किया; इसलिए मारपीट हुई तो दुर्भाग्यपूर्ण

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने एक इंटरव्यू में कहा कि जब दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार किया गया था, तब वे अमेरिका में थीं। एक रिपोर्ट में कहा गया था कि शराब नीति केस में जब दिल्ली सीएम को गिरफ्तार किया गया था। तब AAP के सांसद हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल और राघव चड्ढा दिल्ली में मौजूद नहीं थे। इस वजह से पार्टी लीडर इन लोगों से नाराज थे। इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में उन्होंने दिल्ली सीएम को गिरफ्तारी के दौरान उनके अमेरिका में होने से AAP के लोगों के नाराज होने पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने पार्टी की नाराजगी वाली बात को खारिज किया। अमेरिका में रहते हुए पार्टी के संपर्क में थी स्वाति ने कहा कि मैं मार्च महीने में हार्वर्ड सम्मेलन में भाग लेने के अमेरिका गई हुई थी। वहां पर AAP के वॉलंटियरों ने कई कार्यक्रम भी आयोजित किए थे मैंने उनमें भी भाग लिया था। मेरी अमेरिका यात्रा को बढ़ा दिया गया क्योंकि अमेरिका में रहने वाली मेरी बहन को कोविड हो गया था। मेरा सारा सामान भी वहीं था और मुझे क्वारैंटाइन भी रहना पड़ा था। स्वाति ने कहा कि अमेरिका में रहने के दौरान में पार्टी के लोगों के संपर्क में थी। मैं पार्टी नेताओं से बात कर रही थी। उस समय मैं पार्टी के लिए जो भी कर सकती थी वो किया था। मैंने ट्वीट किया, बात की। लेकिन यह कहना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि मैंने उस वक्त पार्टी के लिए कुछ भी नहीं किया। केजरीवाल की गिरफ्तारी के दौरान चड्ढा लंदन में थे स्वाति ने राघव चड्ढा को लेकर सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि राघव के साथ अलग व्यवहार क्यों किया गया। जब केजरीवाल गिरफ्तार हुए तब राघव भी लंदन में थे। अगर इस वजह से मेरे साथ मारपीट की गई है तो मैं वास्तव में समझना चाहूंगी कि मेरे साथ इस तरह का व्यवहार क्यों किया गया है। दूसरे राज्यसभा सांसद जो लंदन में थे उनका रेड कार्पेट स्वागत क्यों किया गया। AAP का आरोप है कि स्वाति मालीवाल के बीजेपी के इशारे पर काम कर ही हैं। इस पर स्वाति ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। इन लोगों ने मुझे धमकी दी थी, जैसे ही मैं बिभव कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज करूंगी तो यही होने वाला है।

Dainik Bhaskar मिर्जापुर में भोजपुरी में पीएम ने की भाषण की शुरुआत:पूछा-आप लोगन के का हालचाल बा...आप लोगन मजे में हैं न?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिर्जापुर में रैली को संबोधित कर रहे हैं। पीएम ने भोजपुरी से भाषण की शुरुआत की। उन्होंने लोगों से पूछा- आप लोगन के का हालचाल बा, आप लोगन मजे में हैं न? आप लोगन के हाथ जोड़ के हम प्रणाम करत हई। मंच पर सीएम योगी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद, मिर्जापुर से प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल और राबर्ट्सगंज की प्रत्याशी रिंकी कोल मौजूद हैं।

Dainik Bhaskar राजस्थान के फलोदी में 50°C पहुंचा तापमान:7 राज्यों में हीटवेव का रेड अलर्ट; आज बंगाल के तट से टकराएगा तूफान रेमल

नौतपा के पहले दिन देशभर में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। राजस्थान में गर्मी से 5 लोगों की मौत हो गई। फलोदी दुनिया के सबसे गर्म शहरों की लिस्ट में पहले नंबर पर रहा। यहां तापमान 50 डिग्री दर्ज किया गया। गर्मी के चलते शनिवार को 5 लोगों की मौत हुई। रविवार के लिए मौसम विभाग ने राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात के लिए हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में उठा तूफान रेमल आज पश्चिम बंगाल से टकराएगा। मौसम विभाग ने देश के पूर्वोतरी इलाके और बांग्लादेश के तटीय इलाकों के लिए भयंकर तूफान की चेतावनी जारी की है। इस दौरान समंदर में 1 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं, जिससे पश्चिम बंगाल के निचले तटीय इलाकों में बाढ़ आने की संभावना है। IMD के मुताबिक, तूफान रेमल के लैंडफॉल के दौरान करीब 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। तेज हवाओं की चेतावनी के चलते कोलकाता एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 26 मई दोपहर 12 बजे से 27 मई सुबह 9 बजे तक की सभी उड़ानों को सस्पेंड कर दिया गया है। रेमल तूफान का रूट देखिए... गर्मी को लेकर एडवाइजरी जारी: असम DGP ने लोगों से अपील की- अपने घर के पास तैनात पुलिसवालों को पानी ऑफर करें। जरूरत पड़ने पर उनकी बोतलों को रिफिल करने में मदद करें। जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। राजस्थान में सफाई कर्मचारियों से सुबह 5 से 10 बजे तक ही काम करने को कहा गया है। मध्य प्रदेश, पंजाब और दिल्ली में डॉक्टरों ने मरीजों और बुजुर्गों से दिन में यात्रा नहीं करने की सलाह दी है। सिग्नल पर राहत: एमपी ट्रैफिक पुलिस ने इंदौर के चौराहों पर रेड लाइट का ड्यूरेशन कम कर दिया, ताकि लोगों को धूप में कम रुकना पड़े। आगरा, भोपाल, जोधपुर, लखनऊ समेत कई शहरों में चौराहे पर टेंट लगाए गए हैं, ताकि सिग्नल के इंतजार में उन्हें राहत मिल सके। गर्मी के चलते बिजली की किल्लत: सेंट्रल वाटर कमीशन के मुताबिक, 150 बड़े स्रोतों में पिछले हफ्ते पानी पांच साल के सबसे कम स्तर पर आ गया। इसके चलते कई राज्यों में पानी की किल्लत हो रही है और बिजली की पैदावार प्रभावित हो रही है। पानी की सप्लाई में कटौती: मुंबई नगरपालिका (BMC) ने शनिवार को कहा 30 मई से पानी की सप्लाई में 5% और 5 जून से 10% कटौती की जाएगी। ऐसा इसलिए

Dainik Bhaskar मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राजकोट के गेम जोन में आग, 12 बच्चों समेत 28 की मौत; फेज-6 में 59% वोटिंग; हार्दिक पंड्या-नताशा के तलाक की अटकलें

नमस्कार, कल की बड़ी खबर गुजरात के राजकोट शहर की रही, यहां एक गेम जोन में आग लगने से 28 लोगों की मौत हो गई। एक खबर लोकसभा चुनाव के छठे फेज में हुई वोटिंग की रही। लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... अब कल की बड़ी खबरें... 1. राजकोट के गेम जोन में आग, 28 की मौत; शवों को पहचानना मुश्किल, DNA टेस्ट होगा गुजरात के राजकोट शहर के कालावड रोड पर स्थित TRP गेम जोन में भीषण आग लग गई। हादसे में 12 बच्चों समेत 28 लोगों की मौत हो गई। 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 25 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। मृतकों के शव इतनी बुरी तरह झुलसे हैं कि उनकी पहचान नहीं हो सकी है। शिनाख्त के लिए DNA टेस्ट किया जाएगा। आग किस वजह से फैली: चश्मदीदों के मुताबिक, 'गेम जोन में कई जगह रिपेयरिंग और रेनोवेशन का काम भी चल रहा था। इसके चलते काफी संख्या में प्लाई के टुकड़े और लकड़ियां भी इधर-उधर फैली हुई थीं। यह भी आग की चपेट में आए और आग फैलती चली गई।' हालांकि यह पता नहीं चला है कि आग किस वजह से लगी। गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल ने हादसे की जांच के लिए SIT(स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) गठित की है। बिना फायर NOC के चल रहा था गेम जोन: TRP गेम जोन के पास फायर NOC तक नहीं थी। गुजरात सरकार ने राज्य के उन सभी गेमजोन को बंद करने का निर्देश दिया है, जिनके पास फायर NOC नहीं है। पुलिस ने गेम जोन के मालिक और मैनेजर सहित दो अन्य लोगों को हिरासत में लिया है। पूरी खबर यहां पढ़ें... 2. फेज-6 में 58 सीटों पर 59% वोटिंग; बंगाल में BJP कैंडिडेट पर हमला; महबूबा धरने पर बैठीं लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 58 सीटों पर 59% वोटिंग हुई। पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 78% और जम्मू-कश्मीर में सबसे कम 51% वोट पड़े। पश्चिम बंगाल के झारग्राम से भाजपा उम्मीदवार प्रणंत टुडू पर हमला हुआ। पत्थर लगने से उनका सुरक्षाकर्मी घायल हो गया। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग-राजौरी से PDP की प्रत्याशी महबूबा मुफ्ती ने EVM में छेड़छाड़ का आरोप लगाया और धरने पर बैठ गईं। 2019 में क्या नतीजे थे: 2019 में छठे चरण में 7 राज्यों की 59 सीटों पर चुनाव हुए थे, जिसमें 64.4% वोट पड़े थे। बीते दिन जिन 58 सीटों पर वोटिंग हुई, 2019 में इन सीटों पर सबसे ज्या

Dainik Bhaskar दिल्ली में बेबी केयर सेंटर में आग लगी:11 नवजातों का रेस्क्यू किया गया, दूसरे अस्पताल में भर्ती कराए गए; कई गाड़ियां जलीं

पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में बी ब्लॉक में मौजूद बेबी केयर सेंटर में शनिवार (26 मई) रात करीब 11.32 बजे आग लग गई। इससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। घटना के वक्त सेंटर में 11 नवजात मौजूद थे। जिनका रेस्क्यू किया गया। उन्हें दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की 16 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। दिल्ली फायर सर्विस के चीफ अतुल गर्ग ने बताया कि बेबी सेंटर में आग की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड रवाना कर दी गईं थी। आग किस कारण से लगी, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। उन्होंने आगे कहा कि 11 नवजातों का रेस्क्यू किया गया है। बचाव कार्य जारी है। फायर फाइटर राजेश के मुताबिक, जिस बिल्डिंग में अस्पताल चल रहा था वो और पास की रिहायसी बिल्डिंग आग की चपेट में आई थीं। फायर ब्रिगेड ने आग बुझा दी है। सेंटर के बाहर खड़े वाहन भी जल गए हैं। बेबी सेंटर में लगी आग की 4 तस्वीरें... दिल्ली की पेंट फैक्ट्री में लगी आग में 11 लोगों की मौत हुई थी इसी साल 15 फरवरी को दिल्ली के अलीपुर में दयाल मार्केट में मौजूद एक पेंट फैक्ट्री में आग लग थी। इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई थी और 4 लोग झुलस गए थे। फायर ब्रिगेड की 22 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया था। आग के कारण आस-पास मौजूद घरों का भी नुकसान हुआ था। पुलिस ने बताया था कि फैक्ट्री में पेंट बनाने के लिए रखे केमिकल में ब्लास्ट के कारण आग लगी थी। पूरी खबर पढ़ें... 18 और 26 जनवरी को आग की घटना में हुई थी लोगों की मौत 26 जनवरी को दिल्ली के शाहदरा इलाके में एक बहुमंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर में आग लग गई थी। इस घटना में 9 महीने की बच्ची सहित चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई थी और दो घायल हो गए थे। वहीं, दिल्ली के पीथमपुरा इलाके में 18 जनवरी को चार मंजिला इमारत में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में 4 महिलाएं थीं। 8 फायर ब्रिगेड से आग पर काबू पाया गया था। इमारत की पहली मंजिल में लगी थी। इससे ऊपर की तीन मंजिलों तक धुआं फैल गया था। पूरी खबर पढ़ें...