Dainik Bhaskar Dainik Bhaskar

Dainik Bhaskar दिल्ली के 150 स्कूलों में बम की धमकी का मामला:पुलिस को शक- बुडापेस्ट से भेजा गया था ई-मेल; जांच में धमकी फर्जी निकली थी

दिल्ली-NCR के 200 से ज्यादा स्कूलों को बम की धमकी वाले केस में ई-मेल के हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से ई-मेल भेजे जाने का शक है। यह जानकारी दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को दी। एक अधिकारी ने कहा कि आगे की जांच के लिए हंगरी पुलिस से संपर्क किया जाएगा। मामले में दिल्ली पुलिस ने 2 मई को रूस की मेलिंग सेवा कंपनी Mail.ru से संपर्क किया था। साथ ही CBI को भी पत्र लिखकर धमकी भरे ई-मेल के बारे में इंटरपोल चैनलों के जरिए से जानकारी मांगी थी। दरअसल, 1 मई को दिल्ली-NCR के करीब 100 स्कूलों में आज सुबह बम रखे होने की धमकी भेजी गई थी। इसके तुरंत बाद सभी स्कूलों में दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता, दमकल की गाड़ियां और एम्बुलेंस पहुंच गईं। स्कूलों को खाली करवाने के बाद पुलिस ने बम की तलाशी की। दोपहर को पुलिस ने जानकारी दी कि स्कूलों में बम की सूचना फर्जी थी। पुलिस के मुताबिक, सभी स्कूलों में अच्छे से चेकिंग कर ली गई है, लेकिन कुछ नहीं मिला। पुलिस ने संभावना जताई है कि आरोपियों ने डार्क नेट के जरिए ये मेल भेजा है, ताकि उनकी पहचान न हो सके। धमकी भरा ई-मेल VPN से मदद से मेल आने पर IP पता करना मुश्किल साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट के मुताबिक, मेल भेजने के लिए VPN या प्रॉक्सी सर्वर का यूज किया गया है तो उसके IP एड्रेस को ट्रैक करना मुश्किल हो सकता है। वहीं, mail.ru पर एक्सपर्ट ने कहा कि mail.ru सहित कई मेलिंग सर्विस कंपनियां बिना किसी वेरिफिकेशन के अकाउंट बनाने की सुविधा देती हैं, जिसे टेम्पररी ई-मेल एड्रेस बनाया जाता है। स्कूल अब अभिभावकों को एक नई सलाह जारी करने की योजना बना रहे हैं, जिसमें उनसे अपने बच्चों को कक्षाओं में भेजने के लिए कहा जाएगा और उन्हें आश्वस्त किया जाएगा कि बम के खतरों से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा सभी दिशानिर्देशों का पालन किया जा रहा है। मामले की जांच में IFSO और 14C जांचकर्ता मामले को सुलझाने के लिए IFSO (इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस) और भारतीय साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) सहित अन्य एजेंसियों जुटी हुई हैं। मामले में IPC की धारा 505 (2), 507 और 120 B के तहत केस दर्ज किया गया है। स्कूल में बम से उड़ाने का फर्जी मेल भेजने वाला पकड़ा 2 मई को ही दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर को दिल्ली के नांगलोई इलाके में मौजूद स्कूल में बम रखे जाने का मेल भेजा गया था। इस पर तत्

Dainik Bhaskar प्रशांत किशोर बोले- भाजपा 370 सीटें नहीं जीत रही:नतीजे 2019 के जैसे रहेंगे, लोगों में PM मोदी के खिलाफ गुस्सा नहीं

पॉलिटिकल स्ट्रैटजिस्ट प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को 370 सीटें नहीं मिलेंगी। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लोगों में गुस्सा नहीं है। इसीलिए नतीजे 2019 चुनाव की तरह रहेंगे। भाजपा को लगभग 300 सीटें मिलेंगी। प्रशांत ने ये बातें एक टीवी इंटरव्यू में कही हैं। चुनाव को लेकर प्रशांत से सवाल जवाब... सवाल: क्या NDA को इस बार 400 सीटें मिलेंगी? जवाब: यह संभव नहीं है। PM मोदी ने कहा था कि भाजपा को 370 सीटें मिलेंगी और NDA 400 का आंकड़ा पार करेगा। ये बातें कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए थीं। भाजपा के लिए 370 सीटें हासिल करना असंभव है, लेकिन यह भी निश्चित है कि पार्टी 270 के आंकड़े से नीचे नहीं जा रही है। मुझे लगता है कि भाजपा को 303 या शायद उससे थोड़ी बेहतर सीटें मिलेंगी। सवाल: क्या भाजपा को उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में नुकसान हो रहा है? जवाब: भाजपा को महाराष्ट्र में 20 से 25 सीटें मिलेंगी। ऐसे में अगर विपक्ष 25 सीटें जीत भी जाता है तो भी भाजपा को कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इस समय महाराष्ट्र में भाजपा की 48 में से सिर्फ 23 सीटें ही हैं। ऐसे में विपक्ष की बढ़त से भी भाजपा को कोई नुकसान नहीं है। सवाल: भाजपा को किन क्षेत्रों में सीटों का नुकसान हो रहा है? जवाब: भाजपा को लोकसभा चुनाव में उत्तर और पश्चिम क्षेत्रों में कोई नुकसान (materialist damage) नहीं हो रहा है, जबकि दक्षिण और पूर्व (बिहार, बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल) में भाजपा की सीटें बढ़ेंगी। सवाल: मोदी 3.0 को कैसे देखते हैं? जवाब: प्रशांत ने PM मोदी के तीसरे कार्यकाल में होने वाले कामों को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मोदी के तीसरे कार्यकाल में पेट्रोलियम को GST के तहत लाया जा सकता है। राज्यों की वित्तीय स्वायत्तता पर अंकुश लग सकता है। इसके अलावा राज्यों से जुड़े और कई महत्वपूर्ण फैसले हो सकते हैं। ये खबर भी पढ़ें ... PM मोदी ने बताया- 400 पार सीटें क्यों चाहिए: सागर में कहा-कांग्रेस धर्म के आधार पर आरक्षण चाहती है; ये खेल बंद करना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि उन्हें 400 सीटें क्यों चाहिए। पीएम मोदी ने सागर की सभा में कहा कि कांग्रेस धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहती है। कांग्रेस ने कर्नाटक में धर्म के

Dainik Bhaskar सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई कुछ देर में:14 मई को हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था, 15 महीने से तिहाड़ में बंद हैं

शराब नीति केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले दिल्ली हाई कोर्ट आज मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर अपना फैसला सुनाएगा। हाई कोर्ट ने 14 मई को सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।​​​​​​ दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री करीब 15 महीने से तिहाड़ में बंद हैं। उन्हें CBI ने 26 फरवरी 2023 को गिरफ्तार किया था। वहीं, ED ने 9 मार्च 2023 को CBI की FIR से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। 28 फरवरी 2023 को सिसोदिया ने दिल्ली कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। सिसोदिया जमानत के लिए दिल्ली हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक याचिका लगा चुके हैं, लेकिन हर बार उनकी याचिका खारिज हो गई। मार्च 2024 में सिसोदिया ने ट्रायल कोर्ट में दोबारा जमानत अर्जी लगाई है, जिस पर सुनवाई बाकी है। हाईकोर्ट ने ED-CBI से जमानत को लेकर अपना जवाब मांगा था राउज एवेन्यू कोर्ट ने 30 अप्रैल को सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद उन्होंने निचली अदालत के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। हालांकि, इस दिन कोर्ट ने सिसोदिया को बड़ी राहत देते हुए हफ्ते में 1 बार पत्नी से मिलने की इजाजत दी थी। इसके बाद मामले की अगली सुनवाई 7 मई को हुई। तब हाई कोर्ट ने ED और CBI दोनों को सिसोदिया की जमानत याचिकाओं पर अपना जवाब दाखिल करने के लिए एक हफ्ते का समय दिया था। इस दौरान ED ने सिसोदिया की जमानत का विरोध किया और कहा कि इस मामले में लो आम आदमी पार्टी को आरोपी बनाएगी। 14 मई को सिसोदिया की जमानत याचिका हाई कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। पहले भी कई बार खारिज हुई सिसोदिया की जमानत याचिका CBI ने सिसोदिया को 26 फरवरी, 2023 को गिरफ्तार किया था। ED ने न्यायिक हिरासत के दौरान उन्हें 9 मार्च, 2023 को गिरफ्तार किया था। सिसोदिया तब से तिहाड़ जेल में हैं। उन्होंने ED मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी, जिसे 28 अप्रैल, 2023 को खारिज कर दिया गया था। CBI मामले में उनकी जमानत याचिका 31 मार्च, 2023 को खारिज हुई थी। इसके बाद उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हालांकि, हाई कोर्ट ने ED मामले में उनकी जमानत याचिका को 3 जुलाई, 2023 और CBI मामले में उनकी जमानत याचिका 30 मई, 2023 को खारिज की थी। सुप्रीम कोर्ट ने 30 अक्टूबर, 2023 सिसोदिया को जमानत द

Dainik Bhaskar पंजाब सरकार के खिलाफ पूर्व DGP हाईकोर्ट पहुंचे:कहा- मान सरकार ने मुझ पर अवैध कामों का दबाव डाला, नहीं किया तो पद से हटाया

पंजाब के पूर्व DGP सीनियर IPS अधिकारी विरेश कुमार भावरा पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। उन्होंने केंद्रीय एडमिनिस्ट्रेशन ट्रिब्यूनल (कैट) के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें कैट ने पंजाब के DGP गौरव यादव की नियुक्ति को सही ठहराते हुए भावरा की याचिका खारिज कर दी था। भावरा ने याचिका में आरोप लगाया है कि भगवंत मान सरकार ने उनसे अवैध काम करने को कहा था। साथ ही सत्ता में आते ही उन्हें महत्वपूर्ण लोगों पर केस दर्ज करने और इस्तीफा देने के लिए दबाव डाला। अदालत ने इस मामले में DGP गौरव यादव और केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। मामले की अगली सुनवाई 4 जुलाई को होगी। शुरू से ही पद छोड़ने का था दबाव भावरा ने अपनी याचिका में कहा है कि जैसे ही भगवंत मान की अगुआई वाली AAP सरकार ने चार्ज संभाला, उसके बाद से ही उन पर दबाव था कि वह पद छोड़ दें। इसके बाद उन्हें इस पद से हटा दिया गया। ऐसा करते समय ट्रांसफर के लिए सुप्रीम कोर्ट के तय नियमों का उल्लंघन किया गया। इस वजह से पद से हटाया गया भावरा ने अदालत में साफ किया है कि उनकी नियुक्ति सही नियमों के तहत हुई थी। उन्हें इस पद से इसलिए हटाया गया, क्योंकि उनकी नियुक्ति पिछली सरकार के समय में हुई थी। नियुक्ति UPSC के नियमों को आधार बनाकर की गई थी। उन्होंने याचिका में आरोप लगाया है कि जब उन्हें इस पद से हटाया गया तो नियमों का पालन नहीं हुआ। जबरदस्ती उन्हें इस पद से हटा दिया गया। बाहरी लोगों को सिक्योरिटी देने को कहा भावरा ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि राज्य सरकार ने उन पर दवाब डाला था कि राज्य के बाहर के कुछ लोगों को सिक्योरिटी दी जाए। यह नियमों के विपरीत था। मैं यह करने के पक्ष में नहीं था। सरकार को यह आभास हो गया था कि मैं उनके दबाव में काम नहीं करूंगा, इसलिए जून 2022 में मुझे हटाने के प्रयास शुरू हो गए थे। रिटायरमेंट में कुछ समय शेष यह विवाद उस समय शुरू हुआ, जब मौजूदा सरकार ने 1987 बैच के IPS अधिकारी वीके भावरा की जगह गौरव यादव को DGP के पद तैनाती दे दी थी। इसके बाद उनकी तरफ से कैट में याचिका लगाई गई। इसमें कहा था कि गौरव यादव को DGP बनाने के लिए UPSC के नियम तोड़े गए हैं। कहा कि नियमों का सही तरीके से पालन नहीं हुआ है। करीब एक साल से यह मामला कैट में चल रहा था। आखिर में उनकी याचिका खारिज कर दी गई। इसके बाद वह हाईकोर

Dainik Bhaskar कांग्रेस नेता नाना पटोले का योगी पर तंज:रावण ने भी भगवा पहनकर सीता हरण किया था, इसे पहनकर गलत नीतियों का समर्थन न करें

महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर सोमवार को विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि सीता जी का हरण करने रावण भी भगवा पहनकर आया था। उन्होंने आगे कहा कि वह अपने आप को संत बताते हैं और भगवा कपड़े पहनते हैं। भगवा पहनकर गलत नीतियों का समर्थन करना गलत है। पटोले ने देश में चीन के कथित अतिक्रमण जैसे मामलों पर CM योगी की चुप्पी पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि भारत मां पर दुश्मन देश कब्जा कर रहा है तब योगी आदित्यनाथ क्यों बात नहीं कर रहे हैं? उन्होंने आगे कहा कि मनमोहन सिंह सरकार ने अन्न सुरक्षा कानून लाया था। इसके तहत ही मोदी सरकार बीते दस साल से अनाज वितरित कर रही है। चीन से प्लास्टिक का चावल लाकर उसमें मिलावट करके लोगों को बांटा जा रहा है। इस मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ क्यों चुप हैं? योगी बोले- कांग्रेस राम विरोधी है जब हम 400 की बात करते हैं तो कांग्रेस को चक्कर आने लगता है, क्योंकि कांग्रेस खुद 400 सीटों पर चुनाव नहीं लड़ रही है। कांग्रेस राम विरोधी है, हम तो कांग्रेस को कहते हैं कि इटली में ही राम मंदिर बना लो। कांग्रेस विनाशकाले विपरीत बुद्धि की दिशा में जा रही है, इनके सहयोगी दल भी राम मंदिर का विरोध कर रहे हैं। CM योगी ने आगे कहा कि अब तो उत्तर प्रदेश में लोगों ने सड़कों पर नमाज पढ़ना भी बंद कर दिया है और मस्जिदों से लाउडस्पीकर भी उतरने शुरू हो चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब भी देश पर कोई संकट आता है तो सबसे पहले राहुल गांधी देश को छोड़कर जाते हैं, हालांकि इन्होंने हमेशा संकट ही देश को दिया है, चाहें वह नक्सल संकट हो या आतंकवाद हो। राजनाथ बोले- डायनासोर की तरह कांग्रेस भी लुप्त हो जाएगी लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए 17 मई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के बलिया पहुंचे। उन्होंने कहा जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- साइकल की चेन उतर चुकी है। 2014 में ही आपने साइकल की चेन उतार दी थी। 10 साल तक जिस साइकल पर चेन न हो वह आगे कैसे बढ़ेगी। कांग्रेस की हालत भी खराब है। जैसे विश्व की धरती से डायनासोर लुप्त हो गए वैसे ही भारत से कांग्रेस लुप्त हो जाएगी। ये खबर भी पढ़ें.... स्वाति मालीवाल मारपीट केस- पुलिस बिभव को मुंबई ले गई, दावा- केजरीवाल के PA ने आईफोन फॉर्मेट किया आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्व

Dainik Bhaskar ममता पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पूर्व जज पर एक्शन:EC ने 24 घंटे के लिए कैंपेन पर रोक लगाई, कहा- ये घटिया पर्सनल अटैक

इलेक्शन कमीशन ने मंगलवार को कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व जज और तामलुक से भाजपा कैंडिडेट अभिजीत गंगोपाध्याय पर 24 घंटे के लिए प्रचार से बैन लगाया है। EC ने यह एक्शन गंगोपाध्याय के पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर दिए अभद्र बयान के बाद लिया है। गंगोपाध्याय ने 15 मई को बंगाल के हल्दिया में कहा था- ‘मैं सोच रहा हूं कि ममता कितने रुपए में बिक रही हैं। 10 लाख रुपए? मुझे हैरानी होती है वे महिला हैं भी या नहीं।’ EC ने गंगोपाध्याय की टिप्पणी को बेहद निचले स्तर का पर्सनल अटैक बताया, जिससे आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है। EC का यह आदेश मंगलवार शाम 5 बजे से लागू होगा। EC बोला- इस बयान से बंगाल का अपमान हुआ इलेक्शन कमीशन ने 17 मई को इस बयान का संज्ञान लिया था और कहा था कि यह बयान गलत, विवेकहीन और गरिमा के पार है। इलेक्शन कमीशन ने गंगोपाध्याय को इस अभद्र टिप्पणी के चलते शो-कॉज नोटिस भेजा था, जिसका सोमवार को गंगोपाध्याय ने जवाब दिया। कमीशन ने 20 मई तक गंगोपाध्याय से जवाब मांगा था। कमीशन ने गंगोपाध्याय के जवाब को पढ़ने के बाद उनके स्टेटमेंट को दोबारा सुना और इस नतीजे पर पहुंचे कि उन्होंने ममता पर निचले स्तर का पर्सनल अटैक किया था। कमीशन ने यह भी कहा कि यह बयान दिखाता है कि देश में महिलाओं का क्या स्टेटस रह गया है। इस बयान से बंगाल का अपमान हुआ है। मार्च में कलकत्ता हाईकोर्ट से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए थे गंगोपाध्याय कलकत्ता हाईकोर्ट के जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने 5 मार्च को इस्तीफा दिया था। वे इसी साल अगस्त में रिटायर्ड होने वाले थे। जस्टिस पद से इस्तीफा देने के कुछ घंटों बाद गंगोपाध्याय ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा कर दी थी।

Dainik Bhaskar मुंबई में फ्लाइट से टकराकर 36 फ्लेमिंगो की मौत:एमिरेट्स की उड़ान घाटकोपर से जब गुजरी तब हुई घटना; प्लेन में 310 यात्री सवार थे

मुंबई के घाटकोपर इलाके में 36 फ्लेमिंगो (राजहंस) मरे हुए पाए गए। फोरेस्ट टीम को इसकी जानकारी दी गई, जब उन्होंने पता लगाया कि पक्षियों की मौत का कारण क्या रहा तो सामने आया कि प्लेन से टकराने से इनकी मौत हुई है। दरअसल, एमिरेट्स की फ्लाइट से EK 508 सोमवार (20 मई) की रात को दुबई से उड़कर मुंबई आ रही थी। जब फ्लाइट घाटकोपर में पंतनगर के लक्ष्मी नगर इलाके के ऊपर से गुजर रही थी तब इन फ्लेमिंगों का झुंड फ्लाइट से टकराया और 36 पक्षियों की मौत हो गई। मुंबई एयरपोर्ट के अधिकारी ने HT को बताया कि फ्लाइट रात 9.18 पर लैंड हुई। तब पक्षियों के टकराने की बात पता चली। इस घटना में फ्लाइट को भी नुकसान हुआ, लेकिन गमीमत रही कि वह सकुशल लैंड हो गई। क्योंकि फ्लाइट में 310 यात्री सवार थे। अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट को फिलहाल एयरपोर्ट पर ही रोका गया है। उसको हुए नुकसान की जांच की जा रही है। वहीं, मुंबई के मैंग्रोव प्रोटेक्शन सेल के एडिशनल कंजर्वेटर फोरेस्ट रामा राव ने कहा कि इस एरिया में घटना में 36 फ्लेमिंगों मारे गए हैं। घायल फ्लेमिंगों की तलाश की जा रही है। मैंग्रोव प्रोटेक्शन सेल के डिप्टी कंजर्वेटर दीपक खाड़े ने कहा कि एयरपोर्ट के अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है। 18 मई को एयर इंडिया की फ्लाइट उड़ाने के बाद वापस लौटी थी 18 मई को दिल्ली से बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-807 को वापस दिल्ली लौटना पड़ा था। दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारी ने बताया कि था फ्लाइट शाम 6:38 बजे सुरक्षित लैंड हुई थी। फ्लाइट की एयर कंडीशनिंग यूनिट में आग लगने की आशंका के चलते प्लेन को वापस लाया गया था। प्लेन में 175 यात्री सवार थे। यह खबर भी पढ़ें... दिल्ली एयरपोर्ट के रनवे पर 15 मिनट खड़ा रहा विमान, टैक्सी-वे पर नहीं रुका, टोइंग विमान से पार्किंग पर लाया गया था ​​​​​​​​​​​​​​देश के सबसे बिजी दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट (IGI) पर रविवार को इंडिगो का एक विमान लैंडिंग के बाद रास्ता भटक गया था। वह टैक्सी-वे पर न रुक कर रनवे के आखिरी छोर पर चला गया। इस वजह से 15 मिनट तक रनवे ब्लॉक रहा। इस दौरान कई विमान लैंडिंग और टेकऑफ परमिशन नहीं मिलने के कारण लेट हुए थे। दरअसल, इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E-2221 अमृतसर से सुबह 7:20 बजे उड़ान भरकर सुबह 8:30 बजे दिल्ली पहुंची थी। लैंडिंग के बाद उसे टैक्सी-वे से होकर पार्किंग तक पहुंचना

Dainik Bhaskar न वोट डाला, न प्रचार किया..अब पार्टी ने भेजा नोटिस:हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा से बीजेपी ने 2 दिन में मांगा जवाब,विधायक को भी शो-कॉज

हजारीबाग से बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा को पार्टी ने शो-कॉज किया है। उन्हें दो दिनों के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा है। चुनाव प्रचार से खुद को दूर रखने और वोट नहीं देने को लेकर पार्टी ने तलब किया है। वहीं प्रदेश भाजपा ने धनबाद विधायक राज सिन्हा और उनके विधानसभा क्षेत्र के पांच मंडल अध्यक्षों को भी नोटिस जारी किया गया है। प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू की साइन से लेटर जारी किया गया है। इस बार के चुनाव में बीजेपी ने हजारीबाग से मनीष जायसवाल को टिकट दिया था। कल इस सीट के लिए वोटिंग हुई। जयंत सिन्हा ने पार्टी की पहली लिस्ट आने से पहले ही चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जताई थी। प्रदेश भाजपा की ओर से जारी पत्र में लिखा गया है कि हजारीबाग लोकसभा सीट से पार्टी ने मनीष जायसवाल को प्रत्याशी घोषित किया है, तब से आप चुनाव प्रचार में शामिल नहीं हो रहे हैं। आप संगठनात्मक कार्य में भी रुचि नहीं ले रहे हैं। लोकतंत्र के महापर्व में आपने अपने मताधिकार का प्रयोग करना भी उचित नहीं समझा। आपके इस रवैये से पार्टी की छवि धूमिल हुई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार आप इस संबंध में दो दिनों में स्पष्टीकरण दें। पार्टी की छवि हो रही खराब प्रतुल शाहदेव ने कहा कि जयंत सिन्हा का मतदान नहीं करना पार्टी की छवि को खराब कर रहा है। वे चुने हुए सांसद हैं। उन्हें कम से कम मतदान में सक्रिय होना चाहिए था। इस तरह का कदम उचित नहीं है। इसका नकारात्मक संदेश जाता है। धनबाद विधायक राज सिन्हा को भी नोटिस पार्टी की ओर से धनबाद विधायक राज सिन्हा और उनके विधानसभा क्षेत्र के पांच मंडल अध्यक्षों को भी नोटिस जारी किया गया है। महामंत्री आदित्य साहू ने लेटर जारी किया है उसमें लिखा है कि धनबाद लोकसभा क्षेत्र से ढुलू महतो को प्रत्याशी घोषित करने के बाद आपने सांगठनिक कार्यों से दूरी बना ली है। इतना ही नहीं आप चुनाव प्रचार में भी रुचि नहीं दिख रहे हैं। पत्र में विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और घोषित प्रत्याशी के खिलाफ नकारात्मक बातें कही जा रही हैं। इससे जनता के बीच गलत संदेश जा रहा है। राज सिन्हा से पार्टी ने पूछा है कि क्यों नहीं आपको पार्टी की सदस्यता से निलंबित किया जाए। इन्हें भी दो दिनों में जवाब देने को कहा है। टिकट कटने के बाद जयंत ने बनाई दूरी यशवंत सिन्हा के बेटे जयंत सिन्हा ने बीजेपी की पहली लिस्ट घोषित

Dainik Bhaskar न्यूज इन ब्रीफ@11 AM:बिहार में वोटिंग के बाद फायरिंग, अमेरिका बोला- भारत में मुस्लिमों से भेदभाव नहीं; एमपी-राजस्थान में लू का अलर्ट

नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें… 1. बिहार के सारण में वोटिंग के बाद दो गुटों में झड़प, 3 को गोली लगी, एक की मौत बिहार के छपरा में पांचवे फेज की वोटिंग के बाद आरजेडी और बीजेपी समर्थकों में झगड़ा हुआ था। आज सुबह इनके बीच गोलियां चलीं, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दो लोग गंभीर घायल हो गए। मतदान के अंतिम समय में RJD प्रत्याशी रोहिणी आचार्य तेलपा के बूथ आई थीं। इसके बाद झड़प हुई थी। पूरी खबर पढ़ें... 2. राजस्थान-MP में हीटवेव का रेड अलर्ट, कोटा में लू से 1 की मौत, दिल्ली में तापमान 47ºC मौसम विभाग ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में आज से 4 दिन तक हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली के नजफगढ़ में सोमवार को तापमान 47.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। गर्मी की वजह से पंजाब के स्कूलों में मंगलवार से गर्मियों की छुट्‌टी का ऐलान कर दिया गया। दिल्ली में तत्काल प्रभाव से स्कूलों को बंद करने का आदेश है। पूरी खबर पढ़ें... 3. अमेरिका बोला- भारत विरोधी रिपोर्ट्स झूठी, वहां धार्मिक स्वतंत्रता है अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स को गलत बताया है जिसमें यह कहा गया है कि भारत में हो रहे लोकसभा चुनाव मुसलमानों के खिलाफ हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स ने 19 मई को एक रिपोर्ट पब्लिश की थी, जिसमें कहा गया था कि भारत में रह रहे मुस्लिम परिवारों को दरकिनार कर दिया गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि हम इन रिपोर्ट्स को सिरे से खारिज करते हैं। पूरी खबर पढ़ें... 4. 8 राज्यों की 49 सीटों पर 62.91% वोटिंग, बारामूला लोकसभा में अब तक का सबसे ज्यादा मतदान लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवे फेज में 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान हुआ। इसमें कुल 62.91% वोटिंग हुई। 40 साल बाद जम्मू-कश्मीर की बारामूला लोकसभा सीट पर अब तक का सबसे ज्यादा 60% मतदान हुआ। वोटर टर्नआउट के मुताबिक, बिहार में 55%, जम्मू-कश्मीर में 58%, झारखंड में 63%, लद्दाख में 69%, महाराष्ट्र में 54%, उत्तर प्रदेश में 58%, ओडिशा में 69% मतदान हुआ। पूरी खबर पढ़ें... 5. ईरानी राष्ट्रपति रईसी के हेलिकॉप्टर क्रैश की जांच शुरू, जहां हादसा हुआ वो मोसाद का गढ़ रहा ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के हेलिकॉप्टर क्रैश की जांच का

Dainik Bhaskar पुणे एक्सीडेंट केस-नाबालिग का पिता, पब मालिक गिरफ्तार:आरोपी 200 KM प्रति घंटे की रफ्तार से कार चला रहा था, हादसे में 2 की मौत हुई

पुणे के पोर्शे कार हादसे में 2 लोगों की मौत मामले में जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने आरोपी नाबालिग को घटना के 15 घंटे अंदर ही जमानत दे दी थी। वह 17 साल 8 महीने का है। हादसा 18 मई को हुआ था। आरोपी करीब 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से कार चला रहा था। इसमें 2 लोगों की मौत हो गई थी। हालांकि, मंगलवार सुबह पुलिस ने नाबालिग आरोपी के पिता और नामी बिल्डर विशाल अग्रवाल को औरंगाबाद के संभाजीनगर से हिरासत में ले लिया। इसके अलावा, पुलिस ने पब के मालिक और मैनेजर को भी अरेस्ट कर लिया है। इन सभी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। इधर आरोपी को 15 दिन के लिए यरवदा में ट्रैफिक पुलिस के साथ काम करने और दुर्घटनाओं पर निबंध लिखने कहा गया है। साथ ही शराब पीने की आदत का इलाज और काउंसिलिंग करानी होगी। पोर्शे मालिक और शराब‎परोसने वाले बार पर भी केस ‎पुलिस ने नाबालिग के बिल्डर ‎पिता और शराब परोसने वाले पब‎ के खिलाफ भी आईपीसी की‎ धाराओं के तहत केस दर्ज किया‎ है। पुणे के पुलिस आयुक्त‎ अमितेश कुमार ने कहा कि‎किशोर और उस पब के खिलाफ‎मामला दर्ज किया गया है, जिसने‎नाबालिग को शराब परोसी थी।‎दुर्घटना में शामिल पोर्श नाबालिग‎के पिता के नाम पर पंजीकृत है।‎ 12वीं क्लास में पास होने की खुशी में पार्टी करके लौट रहा था आरोपी यह हादसा 18 मई की रात पुणे में हुआ था। 17 साल का नाबालिग अपने दोस्तों के साथ 12वीं पास करने की खुशी में पब से पार्टी करके वापस आ रहा था। रात करीब 2.15 बजे कार ने बाइक सवारों को टक्कर मारी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की टक्कर से बाइक सवार लड़की हवा में कई फीट उछलकर जमीन पर आ गिरी थी और युवक पास खड़ी दूसरी कार में जा टकराया था। उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पोर्शे की रफ्तार 200 किमी/घंटा थी लोगों ने ये भी बताया कि घटना की जानकारी मिलने के 15 मिनट के अंदर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। हम लोगों ने कार सवार लड़कों को पकड़ा था। वे नशे में थे। एक लड़का भाग गया था। घटना के वक्त उनकी कार की स्पीड 200 किमी प्रति घंटे थी। पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में एमपी के रहने वाले इंजीनियर अनीश अवधिया और अश्विनी कोष्टा की मौत हुई। दोनों एक पार्टी से वापस लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि कार पर नंबर प्लेट नहीं थी। कार सवार नशे में थे। टक्कर के कारण कार के एयरबैग खुल गए थे।

Dainik Bhaskar कोर्ट ने बृजभूषण से पूछा- आप गलती मानते हैं:बोले- गलती की ही नहीं तो मानें क्यों; मीडिया से कहा- शाम को आओ लटक जाऊंगा

महिला पहलवानों से यौन शोषण मामले में भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह मंगलवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने उन्हें उनके खिलाफ तय किए आरोप पढ़कर सुनाए। इसके बाद कोर्ट ने बृजभूषण से पूछा कि आप अपने ऊपर लगाए गए आरोप स्वीकार करते हैं? अपनी गलती मानते हैं? जवाब में बृजभूषण ने कहा- कोई सवाल ही नहीं है, जब गलती की नहीं, तो मानें क्यों? मामले में अब आगे सुनवाई एक जून को होगी। कुश्ती संघ के पूर्व सहायक सचिव विनोद तोमर ने भी अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार कर दिया। कहा- मेरे पास सबूत हैं। किसी को अपने घर कभी नहीं बुलाया। न ही किसी को धमकाया। सभी आरोप झूठे हैं। अगर दिल्ली पुलिस ठीक ढंग से जांच करती, तो अब तक सच सामने आ जाता। कोर्ट से निकलते वक्त बृजभूषण से मीडियाकर्मियों ने पूछा- आप कहते थे कि आरोप साबित हुए तो फांसी पर लटक जाउंगा। इस पर बृजभूषण ने मजाकिया लहजे में कहा- शाम को आ जाइए, लटक जाते हैं। मैंने कहा था कि जिस दिन आरोप साबित होंगे, फिलहाल मेरे खिलाफ आरोप तय किए गए हैं। उन्हें अब इसे अदालत में साबित करना होगा और उनके पास मौजूद सबूतों के बारे में बताना होगा। मेरे पास मेरी बेगुनाही के सभी सबूत हैं। 11 मई को बृजभूषण पर तय हुए आरोप कोर्ट ने 11 मई को बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप तय किए थे। कोर्ट ने कहा था- 6 महिला 5 पहलवानों की शिकायतों में बृजभूषण के खिलाफ आरोप तय करने के लिए पर्याप्त सबूत मिले। जिन धाराओं में उन पर आरोप तय हुए हैं। उनमें धारा-354 में अधिकतम 5, 354-A में अधिकतम 3 और 506 में अधिकतम 2 साल की सजा हो सकती है। दोषी पाए गए तो 5 साल तक हो सकती है सजा बृजभूषण को अब कोर्ट का ट्रायल फेस करना होगा। जिन धाराओं में उन पर आरोप तय हुए हैं। उनमें धारा-354 में अधिकतम 5, 354-A में अधिकतम 3 और 506 में अधिकतम 2 साल की सजा हो सकती है। आरोप तय होने का मतलब क्या है? आरोप तय होने का मतलब है कि बृजभूषण के खिलाफ वादी पक्ष और पुलिस की चार्जशीट में पर्याप्त सबूत हैं। बृजभूषण के खिलाफ यौन शोषण का मुकदमा चलाया जाएगा। जो आरोप बृजभूषण पर लगे हैं उनके साक्ष्य पुलिस कोर्ट के सामने रखेगी, जबकि बृजभूषण अपने बचाव पक्ष के साक्ष्य रखेंगे। दोनों पक्षों को सुनने के बाद ही कोर्ट कोई फैसला सुनाएगी। दिल्ली पुलिस ने 1500 पेज की चार्जशीट दाखिल की थी दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 15 ज

Dainik Bhaskar राजस्थान-MP में हीटवेव का रेड अलर्ट, दिल्ली में तापमान 47º:कोटा में लू से 1 की मौत, पंजाब में स्कूलों की छुट्टी; केरल में बारिश होगी

देश में हीटवेव और तेज गर्मी का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में आज से 4 दिन तक हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर में भी आज लू चलने की चेतावनी है। मौसम विभाग ने कहा कि इन राज्यों में आने वाले 4-5 दिन तक लू से राहत मिलने की संभावना नहीं है। इन राज्यों में तापमान भी 44 से 47 डिग्री के बीच बना हुआ है। दिल्ली के नजफगढ़ में सोमवार को देश में सबसे ज्यादा तापमान 47.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रविवार को यहां पारा 48 डिग्री के करीब पहुंचा था। गर्मी की वजह से दिल्ली और पंजाब के स्कूलों में आज से ही गर्मियों की छुट्‌टी का ऐलान कर दिया गया है। वहीं, हिमाचल और जम्मू में भी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। केरल-तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी दक्षिण भारत के राज्य केरल और तमिलनाडु मानसून आने से पहले ही बारिश से बेहाल हैं। मौसम विभाग ने दोनों राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। यहां निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात भी बन सकते हैं। केरल में बारिश की वजह से भूस्खलन और बीमारियों के फैलने की आशंका को देखते हुए आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट कर दिया गया है। यहां सोमवार को भी तेज बारिश हुई थी, जिससे कई जगह पानी पेड़ गिरने की खबर है। अगले 3 दिन का मौसम का अनुमान 22 मई: MP समेत 13 राज्यों में हीटवेव चलेगी, 5 राज्यों में बारिश का भी अनुमान 23 मई: मध्य प्रदेश समेत 6 राज्यों तेज हवा और बिजली गिरने का अनुमान 24 मई: UP राजस्था में रात में तेज गर्मी का अनुमान, 6 राज्यों में बारिश होगी केरल में 48 घंटे में 200 मिमी बारिश मौसम विभाग ने केरल के 4 जिलों के साथ तिरुवनंतपुरम और दक्षिण तमिलनाडु तटों में भारी बारिश के चलते रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, राजधानी तिरुवनंतपुरम में पिछले 48 घंटों में 200 मिमी से अधिक बारिश हुई है। कोझिकोड में पिछले 24 घंटों में 116 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में केरल में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। भारी बारिश के अलावा 30 से 40 किमी की ग​ित से हवा चलने की भी मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।

Dainik Bhaskar खालिस्तानी आतंकी की BJP कैंडिडेट्स को धमकी:पन्नू ने रवनीत बिट्‌टू-हंस से कहा- मौत का बदला मौत से, याद करो बेअंत सिंह को

भारत सरकार की तरफ से आतंकी घोषित सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के मुखी व खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अब भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को धमकी दे दी है। आतंकी पन्नू ने लुधियाना से कैंडिडेट रवनीत बिट्‌टू और फरीदकोट से उम्मीदवार हंसराज हंस को उनके दिए बयानों को लेकर धमकाया है। इतना ही नहीं, बिट्‌टू को अपने दादा को याद करने के लिए भी कह दिया है। आतकी पन्नू ने अपना नया वीडियो आज जारी किया है। खालिस्तान समर्थक पन्नू ने अपनी वीडियो में कहा- रवनीत बिट्‌टू और हंस राज हंस सुन लें। तुमने पंजाब के किसानों को कत्ल करने की धमकी दी है। ये पंजाब है, यहां कत्ल का बदला कत्ल होता है। बिट्‌टू याद कर ले अपने दादे व बाबा बेअंत सिंह को। संदेश है पन्नू का, अगर एक भी किसान का कत्ल हुआ तो कत्ल का बदला कत्ल होगा। प्रधानमंत्री का काफिला रोकने के लिए उकसाया वीडियो संदेश में आतंकी पन्नू ने एक बार फिर पंजाब के किसानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला रोकने के लिए उकसाया है। आतंकी ने कहा कि नरेंद्र मोदी पंजाब आ रहे हैं। किसानों को इन्हें रोकना होगा। जो कील पंजाब की जमीन में ठोकी हैं, ये ही इनकी छाती पर ठोकनी हैं। नरेंद्र मोदी के काफिले को रोकने के लिए सड़कें व एयरपोर्ट को घेर लेना चाहिए। जाने क्या है मामला दरअसल, पंजाब में किसान भाजपा प्रत्याशियों को गांवों में प्रचार करने से रोक रहे हैं। किसान नेता भाजपा प्रत्याशियों को रोक लेते हैं और विरोधी नारे लगाते हैं। इसी बीच कुछ दिन पहले हंस राज हंस ने कहा था- बंदे बनना नहीं जूतों के बिना। 2 तारीख होने दो, इन्हें देखना जूते कैसे पड़ते हैं। वहीं, बिट्‌टू ने कहा था कि किसान चार झंडियां लेकर खड़े हो जाते हैं। गांवों में जाने से रोकते हैं। अकेले अकेले का हिसाब करेंगे, अकेले-अकेले की वे वीडियो बना रहे हैं। इन बयानों पर काफी बवाल भी हुआ था। जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने हंस राज हंस के खिलाफ चुनाव आयोग को शिकायत भी दी थी।

Dainik Bhaskar छपरा में RJD-BJP समर्थक में गोलीबारी,एक की मौत:2 घायल, इलाके में तनाव; कल रोहिणी के पहुंचने के बाद हुआ था बवाल

छपरा में आरजेडी और बीजेपी समर्थकों में गोलीबारी हुई, इसमें एक युवक की मौत हो गई है। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। एक घायलो को पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है, दूसरे की हालत ठीक है। मृतक की पहचान चंदन राय के रूप में हुई है। जबकि घायलों की पहचान गुड्डू राय, मनोज राय के रूप में हुई है। सभी आरजेडी के समर्थक बताए जा रहे हैं। एसपी गौरव मंगला ने बताया कि कल वोटिंग के दौरान बीजेपी और आरजेडी समर्थकों में झड़प हुई थी। आज उसी की प्रतिक्रिया में फायरिंग हुई है। घटना के बाद छपरा में कुछ देर के लिए इंटरनेट बंद किया जाएगा। सारण के डीएम अमन समीर ने मौत की बात स्वीकार की है। कई राउंड गोली चलाई गई है। मंगलवार सुबह मुफस्सिल थाना के तेलपा भिखारी चौक के पास वारदात हुई है। मौत के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव की स्थिति है। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। गोली लगने के बाद सदर अस्पताल पहुंचने के साथ ही अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बता दें कि कल रोहिणी आचार्य के बूथ संख्या 118 पर आने पर चुनाव के दौरान तनाव बढ़ा था। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी भी हुई थी। हंगामे के बाद की कुछ तस्वीरें देखिए....

Dainik Bhaskar स्वाति मालीवाल मारपीट केस की जांच SIT करेगी:इसमें दिल्ली पुलिस के 4 अधिकारी; एक दिन पहले CM हाउस में बिभव के साथ सीन रीक्रिएट किया

आम आदमी पार्टी की राज्य सभा सांसद स्वाति मालीवाल से CM हाउस में हुई मारपीट केस की जांच अब स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (SIT) करेगी। पुलिस के मुताबिक SIT को नॉर्थ दिल्ली की DCP अंजिता चेप्याला लीड कर रही हैं। टीम में इंस्पेक्टर रैंक के 3 अधिकारी भी शामिल हैं। जिनमें सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन का अधिकारी भी शामिल है, जहां मामला दर्ज किया गया था। SIT अपनी जांच करने के बाद सीनियर्स को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। 13 मई को हुई घटना के बारे में जानने के लिए दिल्ली पुलिस 20 मई को बिभव कुमार को CM हाउस ले गई थी। पुलिस करीब डेढ़ तक क्राइम सीन पर रुकी। पुलिस बिभव को शाम करीब 5.45 बजे सीएम हाउस पहुंची और शाम 7.26 बजे बाहर निकली। बिभव कुमार फिलहाल 23 मई तक दिल्ली पुलिस की रिमांड में हैं। दिल्ली पुलिस ने 18 मई को बिभव की 7 दिन की कस्टडी मांगी थी, लेकिन उन्हें 5 दिन की ही रिमांड दी थी। बिभव पर 13 मई को सीएम आवास में स्वाति के साथ बदसलूकी और मारपीट करने का आरोप है। स्वाति-बिभव के साथ सीन रीक्रिएशन के बाद एनालिसिस करेगी पुलिस आरोपी बिभव और पीड़ित स्वाति दोनों के साथ सीन रीक्रिएशन किया जा चुका है। दिल्ली पुलिस इन दोनों से मिले घटना के इनपुट का एनालिसिस किया जा रहा है। पुलिस ने उनके सभी सवालों के जवाब नोट किए हैं। इनकी मैपिंग की और क्राइम स्पॉट की फोटोग्राफी भी हुई है, जहां स्वाति से मारपीट हुई थी। दिल्ली पुलिस बिभव कुमार के घर भी गई थी। दिल्ली पुलिस ने CM हाउस से CCTV फुटेज और DVR कलेक्ट किए स्वाति मालीवाल मारपीट केस में 19 मई को दिल्ली पुलिस CM अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची थी। जहां CCTV फुटेज और DVR कलेक्ट किए। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पुलिस को CCTV से छेड़खानी की आशंका है। क्राइम सिक्वेंस का प्रॉपर फुटेज पुलिस को नहीं मिला है। एक्सपर्ट्स इसकी जांच करेंगे। ​​​​​​​ स्वाति ने लिखा- कल तक लेडी सिंघम थी, आज बीजेपी एजेंट बन गई? इधर, सोमवार रात 9.49 बजे स्वाति मालीवाल ने X पर पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, ''कल से दिल्ली के मंत्री झूठ फैला रहे है कि मुझ पर भ्रष्टाचार की FIR हुई है, इसलिए BJP के इशारे पर मैंने ये सब किया। ये FIR 8 साल पहले 2016 में हो चुकी थी जिसके बाद मुझे सीएम और LG दोनों ने दो बार और महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त किया। ये केस पूरी तरह फर्जी है जिस पर 1.5 सा