Dainik Bhaskar Dainik Bhaskar

Dainik Bhaskar खटाखट के बाद अब राहुल का टकाटक..टकाटक...टकाटक:कहा- मोदी ने 22 लोगों को अरबपति बनाया, हम करोड़ों लखपति बनाने जा रहे

नरेंद्र मोदी ने 22 लोगों को अरबपति बनाया है। इसलिए अब हम करोड़ों लखपति बनाने जा रहे हैं। करोड़ों लोगों की लिस्ट बनेगी। हर गरीब परिवार से एक महिला का नाम चुना जाएगा। करोड़ों महिलाओं के खाते में खटाखट…टकाटक…टकाटक…टकाटक साल में 1 लाख रुपए डालेंगे। यह बात राहुल गांधी ने रविवार को इलाहाबाद के मुंगेर में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी उनके साथ थे। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी उज्ज्वल रमण सिंह चुनावी मैदान में हैं। राहुल बोले- बेरोजगारों के खाते में खटाखट…टकाटक होने जा रहा राहुल ने कहा- हिंदुस्तान के किसानों को अनाज, गन्ना, कपास के लिए उन्हें दाम देने जा रहे हैं। यहां जो युवा आए हैं, आपके अकाउंट में भी महीने के 8 हजार 500 रुपए देने जा रहे। बेरोजगार, ग्रेजुएट छात्रों के अकांउट में खटाखट…टकाटक…टकाटक होने जा रहा। हिंदुस्तान की अर्थव्यस्था को नरेंद्र मोदी ने खत्म किया। हम आपकी जेब में पैसा डालकर हिंदुस्तान की अर्थव्यस्था को जंप स्टार्ट करने जा रहे हैं। जैसे मोटरसाइकिल के टैंक में फ्यूल डालते हैं, फिर चाबी घुमाई जाती है। वैसे ही हम आपकी जेब में साल में 1 लाख टकाटक…टकाटक…टकाटक… खटाखट डालने जा रहे। भाजपा और RSS संविधान पर आक्रमण कर रहे राहुल गांधी ने जनसभा में आए लोगों से पूछा- आपका मूड कैसा है? राहुल ने कहा- लड़ाई संविधान की है। भाजपा और आरएसएस इस पर आक्रमण कर रहे हैं। मैं उनको कहना चाहता हूं, ये जनता का संविधान है। कोई शक्ति इसे फाड़ नहीं सकती। अग्निवीर को हम बंद करेंगे, कूड़ेदान में फेंकेंगे। मजदूरों को मनरेगा में 250 रुपए मिलता है, इसे 400 रुपए करेंगे। आशा और आंगनवाड़ी महिला को दोगुनी आमदनी देंगे। यहां हजारों बब्बर शेर आए हैं। आप यहां के प्रत्याशी को 5 लाख वोटों से जिताओ। आप इतनी गर्मी में आए, बहुत-बहुत धन्यवाद। अब पढ़िए अखिलेश ने जो कुछ कहा फूलपुर जैसा उत्साह और जोश यहां भी अखिलेश ने कहा- अभी हम लोग फूलपुर लोकसभा से लौट कर आए हैं। जैसा जोश और उत्साह वहां था, वैसा यहां भी देखने को मिल रहा। इस बार संविधान मंथन होने जा रहा। एक तरफ वो लोग हैं, जो संविधान को खत्म करना चाहते हैं। दूसरी ओर हम हैं, जो संविधान बचाना चाहते हैं। 2024 का यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। भाजपा वालों ने सभी परीक्षाएं लीक करा दीं अखिलेश ने कहा- संविधान बचेगा,

Dainik Bhaskar मोदी बोले-TMC, कांग्रेस और लेफ्ट के पाप एक जैसे:इसलिए INDI गठबंधन बनाया; कहा- भ्रष्टाचारियों के बंगले-गाड़ियां बिकवाएंगे, ये मोदी की गारंटी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (19 मई) को पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। उन्होंने बिष्णुपुर और पुरुलिया में जनसभाएं कीं। पुरुलिया में पीएम ने पहले रोड शो किया था। बिष्णुपुर में पीएम ने कहा कि TMC हो, कांग्रेस या लेफ्ट हो, ये तीनों पार्टियां अलग-अलग दिखती हैं, लेकिन उनके पाप एक जैसे ही हैं। इसलिए इन्होंने मिलकर INDI गठबंधन बनाया है। प्रधानमंत्री ने ये भी कहा कि इन्होंने (TMC, कांग्रेस और लेफ्ट) गरीब, मजदूर, SC-ST, महिला को हमेशा नारे दिए। जहां भी इन्होंने सरकार चलाई, उन राज्यों को गरीब बनाकर छोड़ दिया। पश्चिम बंगाल इसका ताजा उदाहरण है। कभी दूसरे राज्यों के लोग रोजगार के लिए बंगाल आते थे, आज बांकुरा से पूरे बंगाल से काम के लिए पलायन कर रहे हैं। TMC, कांग्रेस और लेफ्ट का मॉडल विकास पर आधारित नहीं है। वे कुशासन, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और वंशवादी राजनीति (परिवारवाद) के मॉडल पर काम करते हैं। मैं अब कह रहा हूं कि भ्रष्टाचारियों को जेल से बाहर नहीं रहने दूंगा। मोदी आपको एक और गारंटी दे रहा है। 4 जून के बाद जब हम नई सरकार बनाएंगे, भ्रष्ट लोगों को अपना पूरा जीवन जेल में बिताना होगा। पुरुलिया-विष्णुपुर में मोदी के भाषण की 5 मुख्य बातें कांग्रेस-JMM को विकास का क-ख-ग नहीं मालूम, शहजादे की भाषा नक्सलियों वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज झारखंड पहुंचे थे। उन्होंने जमशेदपुर के घाटशिला में कहा कि कांग्रेस को विकास का क-ख-ग भी नहीं मालूम है। झारखंड राज्य इतना अमीर है, लेकिन यहां के लोग गरीब हैं। कांग्रेस-JMM-राजद ने झारखंड को लूट का अड्डा बना रखा है। प्रदेश के नाम से नोटों का पहाड़ याद आता है। हेमंत सोरेन का नाम लिए बिना कहा कि यहां तो लूट ऐसी है कि इन लोगों ने सेना की जमीन तक नहीं छोड़ी। सोच लीजिए चोरी की कैसी आदत लगी है। शहजादे की भाषा माओवादियों जैसी है, वो उद्योग और निवेश का विरोध करते हैं। कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। जेएमएम-कांग्रेस ने केवल अपनी तिजौरियां भरी हैं। कांग्रेस से देश के संविधान को खतरा है। ओबीसी-पिछड़ों के आरक्षण को ये छीनना चाहते हैं। पूरी खबर पढ़ें... पीएम ने कहा था- देश की 140 करोड़ जनता मेरी वारिस प्रधानमंत्री मोदी ने 18 मई को उत्तर पूर्वी दिल्ली में जनसभा में कहा था कि मेरा कोई वारिस नहीं है। देश के 140 करोड़ देशवासी मेरे वारिस हैं। मैं आपके लिए ही दिनर

Dainik Bhaskar कश्मीर में आतंकी हमले में घायल की आंख निकालनी पड़ी:पत्नी के कंधे में रॉड डली; जयपुर की दंपती श्रीनगर में भर्ती

कश्मीर बहुत सुंदर है, एक बार घूमना है। पिछले 20 दिनों से प्लानिंग के बाद बेटा तबरेज और बहू फरहा अपने 5 साल के जुड़वा बच्चों (बेटा-बेटी) के साथ घूमने निकले थे। उनके साथ बड़े भाई परवेज का परिवार भी था। मुझे भी साथ चलने के लिए कहा था। पता नहीं था घूमने जाने के बाद ऐसा हो जाएगा। नहीं तो कभी नहीं भेजती। यह कहना है जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों की गोलियों का शिकार हुए प्रॉपर्टी डीलर तबरेज खान (38) की मां मजिदान का। जो बेटे और बहू के बारे में बताते हुए रोने लगीं। तबरेज के साथ पत्नी फरहा खान (35) को भी गोली लगी है। दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। तबरेज की एक आंख निकालनी पड़ी तबरेज के पिता असलम खान ने बताया- कश्मीर में आतंकवादी हमले में घायल तबरेज और फरहा का श्रीनगर के जीएमसी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। तबरेज के सिर में आंख के पास गोली लगी है। तबरेज का सुबह करीब 3 बजे ऑपरेशन किया गया। उसकी एक आंख डैमेज होने के कारण निकाली गई है। वहीं, नाक की हड्‌डी टूटने से ब्लड बहना रुक नहीं रहा है। नाक की हड्‌डी के लिए तबरेज का दूसरा ऑपरेशन होगा। फरहा के कंधे पर गोली लगी। तबरेज के बाद फरहा का भी ऑपरेशन किया गया। फरहा के कंधे में रॉड डाली गई है। अब स्थिति पहले से ठीक है। 5 साल के जुड़वा बेटा-बेटी को श्रीनगर आर्मी कैंप में रखा गया है। 20 दिन पहले बनाई थी घूमने की प्लानिंग असलम खान ने बताया- 13 मई को कश्मीर जाने के लिए तबरेज ने 20 दिन पहले ही प्लानिंग कर ली थी। उसने ही रिश्तेदारों के साथ कश्मीर जाने का ग्रुप प्लान बनाया। पत्नी-बच्चों के साथ उसका बड़ा भाई भी कश्मीर घूमने साथ गया था। 22 मई को कश्मीर से लौटने का टिकट करवाया था। कश्मीर में बेटे-बहू के साथ ऐसा होगा, पता नहीं था। रात को घर आया तो पता चला बेटे-बहू हॉस्पिटल में भर्ती तबरेज के पिता ने बताया- घटना वाले दिन (शनिवार) सुबह करीब 11:30 बजे तबरेज से बात हुई थी। बताया था कि ग्रुप के साथ घूमने निकलने वाले हैं। उसके बाद रात करीब 9 बजे घर आने पर बेटे-बहू को गोली लगने का पता चला। साथ गए रिश्तेदारों से पता किया तो उन्होंने बेटे-बहू को हॉस्पिटल में भर्ती होने की बात कही। उन्होंने बताया कि पोती घटना के बाद सहम गई है, जबकि पोता ठीक है। हम श्रीनगर जाना चाहते हैं, लेकिन टिकट नहीं हो पा रहा है। बहू बोली थी- खाना खाकर बात करती हूं तबरेज की मां मजिद

Dainik Bhaskar फारूक अब्दुल्ला बोले-अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियां जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले की जांच करें:कहा- ऐसे हमलों से टूरिज्म सेक्टर पर असर पड़ रहा

जम्मू-कश्मीर की पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने शोपियां और अनंतनाग में हुए आतंकी हमलों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय जांच एजेंसियों को इस मामले में जांच करनी चाहिए। ऐसी घटनाओं से टूरिज्म सेक्टर पर असर पड़ रहा है। दरअसल, जम्मू-कश्मीर में शनिवार (18 मई) की रात एक घंटे के भीतर दो जगह आतंकी हमले हुए। पहली घटना अनंतनाग के पहलगाम के पास एक ओपन टूरिस्ट कैंप में हुई। यहां आतंकियों ने एक टूरिस्ट कपल को गोली मार दी। कपल राजस्थान के जयपुर के रहने वाले हैं। पति-पत्नी रिसॉर्ट में रुके हुए थे। दोनों की हालत स्थिर है। इस घटना के कुछ देर बाद शोपियां के हीरपोरा में रात करीब 10.30 बजे आतंकियों ने लोकल भाजपा नेता ऐजाज अहमद शेख को गोली मार दी। ऐजाज अहमद को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। ऐजाज अहमद पूर्व सरपंच थे। अब्दुल्ला ने कहा- हमला किसी ने भी किया हो जांच जरूर होनी चाहिए न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "आतंकवाद अभी भी यहां मौजूद है। चाहे वह (भाजपा नेता और पूर्व सरपंच ऐजाज अहमद शेख) किसी भी पार्टी के सदस्य हों या कोई आम आदमी, अगर किसी को निशाना बनाया जा रहा है तो मामले की जांच होनी चाहिए। चाहे उन्हें आतंकवादियों ने मारा हो या यहां के लोगों ने किसी पर उंगली उठाने से पहले, इसकी तेजी से जांच होनी चाहिए। पर्यटन उद्योग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "इस तरह के हमलों से जम्मू-कश्मीर में पर्यटन उद्योग पर असर पड़ेगा। पहलगाम में पर्यटकों पर हमला किया गया। यह एक त्रासदी है, इससे हमारा पर्यटन उद्योग प्रभावित हो रहा है।" उन्होंने कहा, "मैंने कहा था कि जब तक आतंकवाद नहीं रुकता, तब तक हमारे पड़ोसी देश (पाकिस्तान) से कोई बातचीत नहीं होगी। हमें उनसे सहयोग की जरूरत है। हमें उस व्यक्ति की पहचान करने की जरूरत है जो यहां आकर निर्दोषों की हत्या कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाया जाना चाहिए और अंतरराष्ट्रीय जांच एजेंसियों को मामले की जांच करनी चाहिए।" वोटिंग से पहले हुए दोनों हमले जम्मू-कश्मीर में दोनों हमले तब हुए है, जब यहां आर्टिकल-370 हटने के बाद पहली बार लोकसभा चुनाव हो रहे हैं। 20 मई को पांचवें फेज में बारामूला सीट पर मतदान होना है। 25 मई को छठे फेज में अनंतनाग-राजौरी

Dainik Bhaskar मानसून निकोबार पहुंचा, 31 मई को केरल आएगा:मध्य प्रदेश में 16 से 21 जून और राजस्थान में 25 जून से 6 जुलाई तक

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मानसून अंडमान-निकोबार पहुंच गया है। 31 मई तक यह केरल पहुंच जाएगा। पिछले साल भी मानसून ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 19 मई को ही दस्तक दी थी, लेकिन केरल में 9 दिन देरी से 8 जून को पहुंचा था। इस साल मानसून सामान्य तारीख से एक दिन पहले ही केरल दस्तक दे सकता है। वैसे केरल में मानसून आने की सामान्य तारीख 1 जून है। घोषित तारीख में 4 दिन कम या ज्यादा होने की गुंजाइश रखी गई है। यानी मानसून 28 मई से 3 जून के बीच कभी भी आ सकता है। IMD के अनुसार, मानसून के मध्य प्रदेश में 16 से 21 जून और राजस्थान में 25 जून से 6 जुलाई तक पहुंचने के आसार हैं। वहीं यूपी में 18 से 25 जून और बिहार-झारखंड में 18 जून तक पहुंच जाएगा। 1972 में सबसे देरी से 18 जून को केरल आया था IMD के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 150 साल में मानसून के केरल पहुंचने की तारीखें काफी अलग रही हैं। 1918 में मानसून सबसे पहले 11 मई को केरल पहुंच गया था, जबकि 1972 में सबसे देरी से 18 जून को केरल पहुंचा था। बीते चार साल की बात करें तो 2020 में मानसून 1 जून को, 2021 में 3 जून को, 2022 में 29 मई को और 2023 में 8 जून को केरल पहुंचा था। इस बार ला नीना से अच्छी बारिश का अनुमान क्लाइमेट (जलवायु) के दो पैटर्न होते हैं, अल नीनो और ला नीना। पिछले साल अल-नीनो सक्रिय था, जबकि इस बार अल-नीनो परिस्थितियां इसी हफ्ते खत्म हुई हैं और संभावना बन रही है कि तीन से पांच हफ्तों में ला-नीना परिस्थितियां पैदा हो जाएंगी। पिछले साल अल-नीनो के समय सामान्य से कम 94% बारिश हुई थी। 2020 से 2022 के दौरान ला-नीना ट्रिपल डिप के दौरान 109%, 99% व 106% बारिश हुई थी। ला नीना और अल नीनो क्या होते हैं अल नीनो: इसमें समुद्र का तापमान 3 से 4 डिग्री बढ़ जाता है। इसका प्रभाव 10 साल में दो बार होता है। इसके प्रभाव से ज्यादा बारिश वाले क्षेत्र में कम और कम बारिश वाले क्षेत्र में ज्यादा बारिश होती है। ला नीना: इसमें समुद्र का पानी तेजी से ठंडा होता है। इसका दुनियाभर के मौसम पर असर पड़ता है। आसमान में बादल छाते हैं और अच्छी बारिश होती है। IMD का अनुमान- इस साल 106% यानी 87 सेंटीमीटर बारिश हो सकती है पिछले महीने IMD ने बताया था कि देश में इस साल सामान्य से बेहतर मानसून रहेगा। मौसम विभाग (IMD) 104 से 110 फीसदी के बीच बारिश को सामान्य से बेहतर

Dainik Bhaskar न्यूज इन ब्रीफ@11 AM:केजरीवाल को BJP हेडक्वॉर्टर जाने की इजाजत नहीं; जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने भाजपा नेता को गोली मारी; प्रज्वल के खिलाफ अरेस्ट वारंट

नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें… 1. केजरीवाल को भाजपा हेडक्वार्टर जाने की इजाजत नहीं, ऑफिस के बाहर सुरक्षा बढ़ी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दोपहर 12 बजे भाजपा हेडक्वार्टर जाएंगे। हालांकि दिल्ली पुलिस ने कहा- AAP ने प्रदर्शन के लिए परमिशन नहीं मांगी है। इसलिए उन्हें जाने से रोका जाएगा। केजरीवाल ने शनिवार को 2 मिनट 33 सेकेंड का वीडियो जारी कर इसका ऐलान किया था। केजरीवाल ने कहा था कि भाजपा हमें क्रश नहीं कर सकती। आम आदमी पार्टी एक विचार है। प्रधानमंत्री जेल-जेल, खेल रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर... 2. एअर इंडिया प्लेन के इंजन में आग, कोच्चि जा रहा था; बेंगलुरु में की इमरजेंसी लैंडिंग एअर इंडिया एक्सप्रेस की बेंगलुरु से कोच्चि जा रही फ्लाइट (IX 1132) के इंजन में शनिवार देर रात अचानक आग लग गई। इसके बाद फ्लाइट की बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। सभी 179 पैसेंजर्स और 6 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दो दिन पहले भी एअर इंडिया फ्लाइट की एयर कंडीशनिंग यूनिट में आग लगी थी। पढ़ें पूरी खबर... 3. जम्मू-कश्मीर में वोटिंग से पहले 2 आतंकी हमले, शोपियां में भाजपा नेता की हत्या जम्मू-कश्मीर में 18 मई की रात एक घंटे के भीतर दो जगह आतंकी हमले हुए। पहलगाम के पास आतंकियों ने एक टूरिस्ट कपल को गोली मार दी। कपल राजस्थान के जयपुर के रहने वाले हैं। वहीं शोपियां में लोकल भाजपा नेता ऐजाज अहमद शेख की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आर्टिकल-370 हटने के बाद पहली बार लोकसभा चुनाव हो रहे हैं। 20 मई को पांचवें फेज में बारामूला सीट पर मतदान होना है। पढ़ें पूरी खबर... 4. कर्नाटक सेक्स स्कैंडल- 23 दिन से गायब प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ अरेस्ट वारंट बेंगलुरु की स्पेशल एमपीएमएलए कोर्ट ने सेक्शुअल हैरेसमेंट केस में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। इंटरपोल ने भी प्रज्वल के नाम ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है। प्रज्वल के पर तीन महिलाओं के उत्पीड़न के तीन मामले दर्ज हैं। प्रज्वल 26 अप्रैल को वोटिंग के बाद जर्मनी चले गए थे, तब से उनका कोई पता नहीं है। पढ़ें पूरी खबर... 5. बिभव को लेकर आज CM हाउस जा सकती है पुलिस: क्राइम सीन रीक्रिएट किया जाएगा दिल्ली पुलिस मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के PA बिभव कुमार को सीएम हाउस ले

Dainik Bhaskar घाटशिला में पीएम बोले-कांग्रेस को विकास का कखग नहीं मालूम:शहजादे की भाषा नक्सलियों वाली; झारखंड के नाम से नोटों का पहाड़ याद आता है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर झारखंड आए हैं। जमशेदपुर के घाटशिला में उनकी जनसभा हो रही है। यहां पीएम ने कहा कि कांग्रेस को विकास का कखग भी नहीं मालूम है। झारखंड राज्य इतना अमीर है, लेकिन यहां के लोग गरीब हैं। कांग्रेस-जेएमएम-राजद ने झारखंड को लूट का अड्डा बना रखा है। प्रदेश के नाम से नोटों का पहाड़ याद आता है। यहां तो लूट ऐसी है कि इनलोगों ने सेना की जमीन तक नहीं छोड़ी। पीएम भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे हैं। विद्युत वरण महतो के सामने जेएमएम के समीर मोहंती हैं। इससे पहले चतरा के सिमरिया में पीएम की सभा हुई थी। सभा में बीजेपी प्रत्याशी विद्युत वरण महतो, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी सहित कई नेता मौजूद हैं। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मऊभंडार को छावनी में बदल दिया गया है। सभा को सुरक्षित रखने के लिए एसपीजी के अतिरिक्त मऊभंडार से घाटशिला तक 350 पुलिस पदाधिकारी के साथ 2500 जवानों की तैनाती की गई है।

Dainik Bhaskar कर्नाटक सेक्स स्कैंडल- प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ अरेस्ट वारंट:हासन सांसद 23 दिन से गायब है; इंटरपोल से भी ब्लूकॉर्नर नोटिस जारी हो चुका

बेंगलुरु की स्पेशल एमपीएमएलए कोर्ट ने सेक्शुअल हैरेसमेंट केस में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। कोर्ट ने शनिवार 18 मई को वारंट जारी किया। इंटरपोल ने भी प्रज्वल के नाम ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है। प्रज्वल के पर तीन महिलाओं के उत्पीड़न के तीन मामले दर्ज हैं। प्रज्वल 26 अप्रैल को वोटिंग के बाद जर्मनी चले गए थे, तब से उनका कोई पता नहीं है। इसी केस में उनके पिता और होलेनरासीपुरा विधायक एचडी रेवन्ना भी आरोपी हैं। हालांकि एचडी रेवन्ना किडनैपिंग केस में जमानत पर हैं। वीडियो सामने आने के बाद पार्टी से सस्पेंड किए गए प्रज्वल 28 अप्रैल को प्रज्वल के खिलाफ उनकी पुरानी हाउसमेड ने यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी। इसके बाद प्रज्वल के करीब 200 से ज्यादा वीडियो सामने आए। दावा किया गया है कि इन वीडियो में महिलाएं खुद को छोड़ने की गुहार लगा रही हैं और प्रज्वल वीडियो शूट कर रहे हैं। आरोपों के बाद प्रज्वल को 30 अप्रैल को जनता दल एस से सस्पेंड कर दिया गया।

Dainik Bhaskar एयर इंडिया एक्सप्रेस प्लेन के इंजन में आग:कोच्चि जा रहा विमान इमरजेंसी लैंडिंग के लिए बेंगलुरु लौटा; सभी 179 पैसेंजर सुरक्षित

एयर इंडिया एक्सप्रेस की बेंगलुरु से कोच्चि जा रही फ्लाइट (IX 1132) के इंजन में शनिवार देर रात अचानक आग लग गई। इसके बाद फ्लाइट की बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। सभी 179 पैसेंजर्स और 6 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के प्रवक्ता ने बताया कि टेक ऑफ के तुरंत बाद ही आग लग गई थी। रात 11:12 बजे लैंडिंग के बाद पैसेंजर्स को बाहर निकालने और दूसरी तरफ से आग बुझाने का काम साथ में किया गया। घटना के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने कहा- अभी तक की जांच के मुताबिक, आग फ्लाइट के राइट इंजन में लगी थी। लैंडिंग के वक्त ग्राउंड सर्विस ने भी लपटें देखीं। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं पाया है। मामले की पूरी जांच के ऑर्डर दे दिए गए हैं। जांच के बाद ही पूरी जानकारी दी जाएगी। घटना को लेकर पैसेंजर्स को हुई दिक्कतों को लेकर हमें दुख है। हम उनके कोच्चि रवाना करने के लिए दूसरे इंतजाम कर रहे हैं। फ्लाइट में आग और इमरजेंसी लैंडिंग की 3 घटनाएं 17 मई: एयर इंडिया का प्लेन वापस दिल्ली एयरपोर्ट लौटा, एयर कंडीशनर यूनिट में आग की आशंका दिल्ली से बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-807 को वापस दिल्ली लौटना पड़ा। दिल्ली एयरपोर्ट अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट शाम 6:38 बजे सुरक्षित उतर गई। फ्लाइट की एयर कंडीशनिंग यूनिट में आग लगने की आशंका के चलते प्लेन को वापस लाया गया। फ्लाइट में 175 यात्री सवार थे। 13 अप्रैल: चंडीगढ़ में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सिर्फ 2 मिनट का फ्यूल बचा था अयोध्या से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E2702 दिल्ली में मौसम खराब होने के कारण वहां लैंड नहीं कर पाई। इसके बाद इसे चंडीगढ़ डाइवर्ट किया। वहां जब फ्लाइट को लैंड कराया गया तो उस समय फ्लाइट में केवल 2 मिनट का फ्यूल बचा था। घटना 13 अप्रैल की है। पूरी खबर पढ़ें... 3 फरवरी: कनाडा से न्यूयॉर्क जा रही फ्लाइट के कॉकपिट में आग, टेकऑफ से चंद मिनटों बाद यू-टर्न कनाडा से न्यूयॉर्क जा रही एक फ्लाइट के कॉकपिट में आग लग गई। टेकऑफ के फौरन बाद फ्लाइट यू-टर्न लेकर कनाडा के एयरपोर्ट पर लैंड हुई। अमेरिकी मीडिया न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, इंडेवर एयर फ्लाइट 4826 CRJ-900 में 74 पैसेंजर सवार थे। इसने न्यूयॉर्क जाने के लिए सुबह 6:47 बजे टोरंटो एयरपोर्ट से टेकऑफ किया

Dainik Bhaskar भास्कर अपडेट्स:साउथ दिल्ली के रेस्टोरेंट में देर रात आग लगी, 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

साउथ दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में शनिवार देर रात एक रेस्टोरेंट में आग लग गई। घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि रात करीब 10 बजकर 10 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। जांच के बाद ही पूरी जानकारी दी जाएगी। यूपी के आगरा में 3 जूता कारोबारियों से ठिकानों से 30 करोड़ जब्त, IT ने रेड मारी है यूपी के आगरा में शनिवार (18 मई) को तीन जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड पड़ी। टीम ने 30 करोड़ कैश और जरूरी दस्तावेज जब्त किए हैं। आस-पास के कई जिलों की टीम जांच में शामिल है। बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई इनकम टैक्स के हेरफेर मामले में हुई है। फिलहाल अभी इस मामले में इनकम टैक्स की तरफ से कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। पूरी खबर पढ़ें

Dainik Bhaskar आंध्र प्रदेश-बिहार वूमन हेल्पलाइन पर मदद देने में सबसे पीछे:पुलिस रिस्पांस रेट 0 से 1% के बीच; यूपी-पंजाब में महिलाओं को तुरंत मदद मिली

देशभर में संकट में फंसी महिलाओं के लिए केंद्रीयकृत हेल्पलाइन 181 शुरू की गई थी। इस पर आने वाली शिकायतों और उनके निपटारे को लेकर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की एक रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक, देश में 14 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं, जहां पर महिलाओं की शिकायतों को पुलिस गंभीरता से नहीं ले रही। इनमें सिक्किम, बिहार, आंध्र ऐसे राज्य हैं, जहां 2019 से 2024 के बीच 5 वर्षों में पुलिस रिस्पांस रेट 0-1% रहा है। यानी महिलाओं की गुहार अनसुनी रही। बिहार, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्यों में रिस्पांस रेट 16% से कम है। यानी 7 में से एक को ही मदद मिली। वहीं, यूपी-पंजाब इस मामले में सबसे बेहतर है। गुजरात, दिल्ली और चंडीगढ़ समेत 10 राज्यों का रेस्पांस रेट औसत से अच्छा है। 2019 से 2024 के आंकड़े बताते हैं कि आंध्र में सबसे ज्यादा 13 लाख से अधिक महिलाओं ने गुहार लगाईं, लेकिन 11,497 कॉल्स का ही समाधान हुआ। इस रिपोर्ट के आधार पर संबंधित राज्यों को जल्द ही निर्देश जारी किए जाएंगे, जिससे कि संकट में फंसी महिलाओं की हेल्पलाइन के जरिए आने वाली शिकायतों को पुलिस गंभीरता से ले। बिहार, आंध्र, महाराष्ट्र में हालात बदतर एमपी-झारखंड में रिस्पांस रेट 50% से कम 5 राज्य जहां संकट में फंसी महिला को कॉल करने पर तुरंत मदद मिल रही

Dainik Bhaskar लोकसभा चुनाव-2024:राहुल की बाराबंकी की रैली कैंसिल होने पर भूपेश बघेल बोले- भाजपा राहुल से डर गई, हेलीकॉप्टर लैंडिंग की अनुमति नहीं दी

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में शनिवार(19 मई) को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और रायबरेली से प्रत्याशी राहुल गांधी रैली करने नहीं पहुंच सके। उनकी जगह छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान भूपेश बघेल ने राहुल गांधी के बाराबंकी न आने के पीछे जिला प्रशासन और सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से भाजपा इतना डरी हुई है कि उनके हेलिकॉप्टर लैंडिंग की परमिशन नहीं दी। हालांकि, डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट सत्येंद्र कुमार इन आरोपों को खारिज कर दिया। सत्येंद्र कुमार ने कहा- कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया ने लेटर लिखा था, जिसमें राहुल गांधी के न आने का कारण अत्यंत आवश्यक कार्य बताया था। उनकी जगह रैली में भूपेश बघेल के आने की ही बात लिखी थी। लोकसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स पढ़ें...

Dainik Bhaskar बेड-गद्दों में छिपाए थे 60 करोड़ के नोट:आगरा में जूता कारोबारी के यहां इनकम टैक्स का छापा; रातभर 10 मशीनों से नोट गिने

आगरा में जूता कारोबारी के घर से इनकम टैक्स छापे में करीब 60 करोड़ रुपए कैश मिला है। कारोबारी ने नोटों के बंडल बेड, गद्दों और आलमारी में भरे थे। इसकी तस्वीर भी सामने आई है। इसमें दिख रहा है कि बेड पर नोटों के बंडल रखे हैं। जमीन पर रखे बैग भी नोटों से भरे हैं। सूत्रों के मुताबिक, इनकम टैक्स टीम हरमिलाप ट्रेडर्स के मालिक रामनाथ डंग के घर और ऑफिस पर शनिवार दोपहर 3 बजे पहुंचीं। टीम ने सर्च किया तो डंग के आवास से 60 करोड़ कैश मिला। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। भारी भरकम कैश देखकर अफसरों ने नोट गिनने के लिए बैंक से करीब 10 मशीन मंगाई। पूरी रात कार्रवाई चली है। रविवार सुबह तक टीम डंग के आवास पर है। ऐसे में आंशका है कि कैश का आंकड़ा और बढ़ सकता है। दरअसल, टैक्स चोरी के इनपुट के बाद आयकर टीम ने शनिवार को आगरा में 3 कारोबारियों के घर और ऑफिस यानी 6 ठिकानों पर छापेमारी की। टीम एमजी रोड के बीके शूज, धाकरान के मंशु फुटवियर और हींग की मंडी के हरमिलाप ट्रेडर्स के मालिक के दफ्तर और आवास पर एक साथ छापा मारने पहुंची। भारी मात्रा में जमीन में निवेश, सोने की खरीद के इनपुट आयकर टीम को बीके शूज और मंशु फुटवियर के यहां कितना कैश मिला इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। मंशु फुटवियर और बीके शूज के मालिक रिश्तेदार हैं। कुछ सालों में ही ये बाजार में बड़ा नाम बन गए। कारोबारियों के पास से भारी मात्रा में जमीन में निवेश, सोने की खरीद की जानकारी भी मिली है। आगरा में इनर रिंग रोड के पास कारोबारियों ने बड़ा निवेश किया है। अधिकारियों ने तीनों जूता कारोबारियों के प्रतिष्ठानों से लैपटॉप, कंप्यूटर और मोबाइल जब्त कर लिए हैं। उनसे डेटा लिया गया। रसीदें और बिल के साथ स्टॉक रजिस्टर की जांच में कई हैरान करने वाली जानकारियां मिली हैं। एक प्रतिष्ठान के संचालक ने अपने आईफोन का लॉक नहीं खोला। आईटी टीम ने लॉक तोड़ने के लिए एक्सपर्ट से संपर्क किया है। रात भर नोट गिनते थक गए अधिकारी हरमिलाप ट्रेडर्स के मालिक रामनाथ डंग का घर प्रभुनगर इलाके के जयपुर हाउस में है। वो आर्टिफिशियल लेदर का कारोबार करते हैं। सूत्रों के मुताबिक, उनके घर से नोटों की बड़ी खेप मिली है। 500-500 के नोटों की गडि्डयां अलमारी, बेड और गद्दों में भरी थी। इतनी बड़ी संख्या में नोट देखकर इनकम टैक्स के अधिकारी भी चौंक गए। बैंक से नोट गिनने की मशीनें

Dainik Bhaskar कश्मीर घूमने गए जयपुर के पति-पत्नी पर आतंकवादी हमला:चार दिन पहले एक ग्रुप के साथ गए थे; आतंकियों ने रिसॉर्ट में घुसकर की फायरिंग

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में जयपुर से घूमने गए पति-पत्नी पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया। यानेर इलाके के एक रिसॉर्ट में हुई फायरिंग में दोनों घायल हो गए हैं, उन्हें अनंतनाग के जीएमसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक आतंकवादियों ने जयपुर की फरहा खान (35) और उनके पति तबरेज खान (38) पर गोली चलाई है। 50 लोगों के ग्रुप के साथ गए थे घूमने जयपुर में रहने वाले परिजनों के मुताबिक फरहा और तबरेज जयपुर के ब्रह्मपुरी इलाके के रहने वाले हैं। तीन-चार दिन पहले जयपुर से करीब 50 लोगों का एक ग्रुप के साथ वे कश्मीर घूमने गए थे। तबरेज जयपुर में प्रॉपर्टी का काम करते हैं और फरहा हाउस वाइफ हैं। उनके साथ उनके दो छोटे बच्चे भी गए थे, वे किस हालत में हैं, फिलहाल ये पता नहीं लग पाया है। शनिवार को कश्मीर में दो हमले हुए हैं। अनंतनाग के अलावा शोपियां भी एक आतंकवादी हमला हुआ है। दोनों हमले एक घंटे के अंदर हुए। 2 साल पहले हनुमानगढ़ के विजय को गोली मारी थी कश्मीर में 2 साल पहले भी राजस्थान के हनुमानगढ़ के रहने वाले विजय कुमार को आतंकवादियों ने बैंक में घुसकर गोली मारी थी। विजय कुमार कुलगाम जिले के अरेह मोहनपोरा स्थित इलाकाई देहाती बैंक (EDB) में मैनेजर थे। मौत के चार महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी। शादी के 10 दिन बाद ही विजय ड्यूटी पर लौट गए थे।(पढ़ें पूरी खबर) अर्थी निकलते ही मां बोलीं- बेटे को देखना है, पत्नी बोलीं- वादा तोड़ गए पिछले 2 साल में आतंकियों की टारगेट किलिंग की अन्य घटनाएं... 4 मई को एयरफोर्स​ जवानों पर हमला हुआ था​​​​​​ इससे पहले 4 मई को पुंछ में एयरफोर्स जवानों पर आतंकी हमला हुआ था। इसमें एक जवान शहीद हो गया था। हमले में पांच जवान घायल हुए थे, जिन्हें एयरलिफ्ट कर उधमपुर के अस्पताल ले जाया गया था। सेना के सूत्रों के मुताबिक, घटना वाले इलाके में एयरफोर्स की गरुड़ स्पेशल फोर्स को तैनात किया गया है। आर्मी और जम्मू-कश्मीर पुलिस भी मौके पर मौजूद हैं। इलाके को घेर लिया गया है और सर्च ऑपरेशन जारी है। एयरफोर्स ने X पर बताया कि हमारे जवानों ने भी आतंकियों पर जवाबी फायरिंग की। पूरी खबर पढ़ें

Dainik Bhaskar राहुल-अखिलेश की सभा में हंगामा, मंच छोड़कर चले गए:प्रयागराज में समर्थकों ने सुरक्षा घेरा तोड़ा, पुलिस से धक्का-मुक्की; कई चोटिल हुए

प्रयागराज में राहुल गांधी और अखिलेश यादव की रैली में हंगामा हो गया। अखिलेश यादव जब हेलिकॉप्टर से उतरे तो उनको देखकर सपा कार्यकर्ता बेकाबू हो गए। मंच के आगे बने सुरक्षा घेरा को तोड़ते हुए अंदर घुस आए। जमकर नारेबाजी करने लगे। अखिलेश और राहुल मंच पर पहुंचे तो कार्यकर्ता शोर करने लगे। ये देखकर अखिलेश नाराज हो गए। करीब 15 मिनट तक उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझाया। लेकिन समर्थक मानने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद अखिलेश और राहुल मंच छोड़कर चले गए।