Dainik Bhaskar Dainik Bhaskar

Dainik Bhaskar अमेठी में प्रियंका की जीप पर अचानक चढ़ा युवक:रोड शो में गार्ड ने रोका तो प्रियंका ने बुलाया; बातचीत की, सेल्फी खिंचवाई

अमेठी में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन शनिवार को प्रियंका गांधी ने रोड शो किया। खुली जीप में कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा उनके साथ रहे। रोड शो सर्कुलर रोड से शुरू होकर बस स्टाप पर खत्म हुआ। उन्होंने कार की छत पर बैठकर 1 किलोमीटर की दूरी 1 घंटे में तय की। रोड शो के दौरान एक युवक प्रियंका की जीप पर अचानक चढ़ गया। गार्ड उसे हटाने की कोशिश कर रहा था, तभी प्रियंका ने उसे बुलाया लिया। प्रियंका ने उससे बातचीत की। थोड़ी देर तक वह जीप पर रहा। उसने प्रियंका के साथ सेल्फी भी ली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ प्रियंका का स्वागत किया। प्रियंका ने कहा- किशोरी लाल शर्मा जी हमारे परिवार के हैं। 40 सालों से हमसे जुड़े हैं। ये हमारा और आपका परिवार है। किशोरी लाल बेहद सादगी के साथ रहते हैं। इनको आप जिताइए। आपको निराश नहीं करेंगे। 5 तस्वीरें देखिए... अयोध्या के ब्राह्मणों ने प्रियंका को गदा भेंट किया रोड शो में भीड़ इतनी थी कि पैर रखने की जगह नहीं थी। लोग प्रियंका को देखने के लिए छतों पर खड़े दिखाई दिए। लोगों ने जगह-जगह प्रियंका पर फूल बरसाए। प्रियंका ने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। समर्थकों ने प्रियंका को राहुल गांधी की पेंटिंग भेंट की। अयोध्या से आए ब्राह्मणों ने प्रियंका गदा भेंट भी किया। केएल शर्मा के चुनाव प्रचार की बागडोर प्रियंका ने संभाली अमेठी में लगातार प्रियंका गांधी खुद केएल शर्मा के लिए चुनाव प्रचार कर रही हैं। वो जनसभाओं में जाती हैं कहती हैं कि आपका वोट केएल शर्मा को नहीं, बल्कि गांधी परिवार के लिए है। कांग्रेस से छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत, यहां लगातार सभाएं कर रहे हैं। ये भी पढ़ें... सोनिया बोलीं-अपना बेटा सौंप रही हूं:मैंने राहुल को अन्याय के खिलाफ लड़ना सिखाया, वह डरेंगे नहीं रायबरेली में अखिलेश-राहुल की रैली में शुक्रवार को सोनिया गांधी भी शामिल हुईं। उन्होंने कहा- मैं आपको अपना बेटा सौंप रही हूं। जैसे आपने मुझे अपना माना, वैसे ही राहुल को भी मानकर रखना है। राहुल आपको निराश नहीं करेंगे। मैंने राहुल और प्रियंका को वही शिक्षा दी, जो रायबरेली और इंदिरा जी ने मुझे दी थी। सबका आदर करो। कमजोरों की रक्षा करो। अन्याय के खिलाफ जिससे भी लड़ना पड़े, लड़ो। डरना नहीं, वह डरेंगे भी नहीं। पढ़ें पूरी खबर

Dainik Bhaskar भाजपा नेता देवराजे बोले-प्रज्वल के वीडियो शिवकुमार ने वायरल किए:स्कैंडल में कुमारस्वामी को फंसाने के लिए 100 करोड़ ऑफर किए थे

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल को लेकर भाजपा नेता देवराजे गौड़ा ने कर्नाटक के डिप्टी CM शिवकुमार समेत 4 मंत्रियों पर वीडियो वायरल करने के आरोप लगाए हैं। यौन उत्पीड़न केस में गिरफ्तार हुए देवराजे ने शुक्रवार रात कहा- डिप्टी CM शिवकुमार, कृषि मंत्री एन चालुवरायस्वामी, राजस्व मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा और पंचायत राज मंत्री प्रियांक खड़गे पेन ड्राइव लीक करने की साजिश में शामिल हैं। देवराजे ने कहा- मुझे स्कैंडल में पीएम मोदी, भाजपा और JDS नेता कुमारस्वामी की इमेज खराब करने के लिए कहा गया था। शिवकुमार ने मुझे कहा था कि कुमारस्वामी पर वीडियो वायरल करने के आरोप लगा दो। तुम्हें कुछ नहीं होगा। हम तुम्हें बचा लेंगे। शिवकुमार ने इन सब के लिए मुझे 100 करोड़ रुपए भी ऑफर किए गए थे। मैंने कुमारस्वामी के ऑफर को ठुकरा दिया, इसलिए इन्होंने मुझे ही झूठे यौन उत्पीड़न के केस में फंसा दिया है। हालांकि, इस केस में भी इन्हें कोई सबूत नहीं मिल रहा है। देवराजे को यौन उत्पीड़न केस में 10 मई की देर रात को गिरफ्तार किया गया था। उनकी कस्टडी पूरी होने के बाद शुक्रवार को उन्हें हासन की जेल में शिफ्ट किया गया। इसी दौरान उन्होंने शिवकुमार पर ये आरोप लगाए। देवराजे ने प्रज्वल के पिता एचडी रेवन्ना के खिलाफ होलेनरसीपुर सीट से 2023 में विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। उन्होंने ही भाजपा लीडरशिप को सचेत किया था कि हासन सांसद रेवन्ना ने कई महिलाओं का यौन शोषण किया है। ऐसे में उन्हें लोकसभा का टिकट न दें। क्या है कर्नाटक सेक्स स्कैंडल देवराज ने BJP लीडरशिप को क्या बताया था... जी. देवराजे गौड़ा ने 8 दिसबंर 2023 को ‌BJP के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र को पत्र लिखा था। इसमें प्रज्वल और उनके परिवार के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए थे। उनका दावा था कि 2976 वीडियो वाली एक पेन ड्राइव है, जिसकी फुटेज में दिख रहीं कुछ महिलाएं सरकारी अधिकारी थीं। इन वीडियो का इस्तेमाल महिलाओं को यौन गतिविधियों में शामिल रहने के लिए ब्लैकमेल करने के लिए हो रहा था। देवराजे गौड़ा ने दावा किया था कि ये पेन ड्राइव कांग्रेस नेताओं के पास पहुंच गई थी। उन्होंने लिखा था- अगर हासन लोकसभा सीट से JDS उम्मीदवार को नॉमिनेट करते हैं तो विपक्ष इन वीडियो को ब्रह्मास्त्र के रूप में इस्तेमाल कर सकता है। साथ ही हम एक ऐसी पार्टी के तौर पर कलंकित होंगे, जो दुष्कर्म करने व

Dainik Bhaskar हरियाणा में चलती बस में 9 श्रद्धालु जिंदा जले:25 से ज्यादा झुलसे; मथुरा-वृंदावन से लौटते समय एक्सप्रेस-वे पर हादसा

हरियाणा में शुक्रवार देर रात कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर नूंह के तावड़ू में श्रद्धालुओं से भरी बस में रात करीब डेढ़ बजे आग लग गई। हादसे में 8 लोग जिंदा जल गए, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, 25 से अधिक बुरी तरह झुलस गए। इनमें से एक ने अस्पताल में जाकर दम तोड़ दिया। घायलों ने बताया है कि बस में 60 लोग सवार थे। ये सभी आपस में रिश्तेदार हैं और पंजाब-चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। वे मथुरा-वृंदावन से दर्शन कर लौट रहे थे। चलती बस में आग की लपटें देख स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। साथ ही खुद भी आग बुझाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। अभी आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। देखिए, हादसे से जुड़े PHOTOS... बाइक से बस का पीछा कर ड्राइवर को जानकारी दी तावड़ू गांव के रहने वाले कुछ लोगों ने बताया कि उन्होंने बस में आग लगी देखी तो ड्राइवर को आवाज लगाकर रुकने को कहा, लेकिन बस नहीं रुकी। तब मोटरसाइकिल से बस का पीछा किया और ड्राइवर को सूचना दी। तब तक आग काफी फैल चुकी थी। गांववालों का कहना है कि उन्होंने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया था। पुलिस को भी जानकारी दी थी। तब तक कई लोग बुरी तरह झुलस चुके थे। उनमें से 8 की मौत हो चुकी थी। खबर अपडेट की जा रही है...

Dainik Bhaskar भास्कर अपडेट्स:हरियाणा के नूंह में बस में आग, 8 की मौत, 24 घायल; मथुरा-वृंदावन से लौट रहे थे श्रद्धालु

हरियाणा के नूंह में श्रद्धालुओं से भरी एक टूरिस्ट बस में शुक्रवार देर रात आग लग गई है। हादसे में 8 लोगों की झुलसने से मौत हो गई। वहीं 24 लोग घायल हो गए हैं। बस में करीब 60 श्रद्धालु सवार थे। वे मथुरा और वृंदावन से दर्शन कर लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि बस में पंजाब और चंडीगढ़ के लोग सवार थे। वे कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे से लौट रहे थे। इसी दौरान देर रात करीब 01:30 बजे यह हादसा हुआ। आज की अन्य बड़ी खबरें... जम्मू कश्मीर के राजौरी में जंगल में आग, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं जम्मू-कश्मीर के राजौरी के दरहाल जंगल में शुक्रवार देर रात आग लग गई है। आग की सूचना मिलने पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने कहा- आग पर काबू पाने का काम लगातार जारी है। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। बेंगलुरु में इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा की मौत, होस्टल के कमरे में फंदे पर लटका मिला शव कर्नाटक के बेंगलुरु में इंजीनियरिंग कॉलेज के फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट हर्षिता (18) का शव होस्टल के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने बताया कि हर्षिता हीलालिगे में मौजूद निजी इंजीनियरिंग कॉलेज पढ़ती थी और होस्टल में रहती थी।

Dainik Bhaskar लोकसभा चुनाव-2024:कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला बोले- PM मोदी देश के इतिहास के सबसे बड़े तानाशाह, वे लोगों को धर्म के आधार पर बांटना चाहते हैं

लोकसभा चुनाव के लिए अहम मीटिंग के दौरान कांग्रेस नेता शुक्रवार देर रात मुंबई पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा- मोदी सबसे बड़े तानाशाह हैं, वे देश को लोगों को धर्म के आधार पर बांटना चाहते हैं। रमेश ने कहा- मोदी की तानाशाही 4 जून को खत्म हो जाएगी। जनता इंडी अलायंस के लिए वोट करेगी। हम INDI गठबंधन वालों ने साथ बैठकर कॉमन मिनिमम प्रोग्राम तैयार किया है। इसी के हिसाब से हम देश चलाएंगे। लोकसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स पढ़ें...

Dainik Bhaskar हरियाणा में PM मोदी की रैली:ढोल-नगाड़ों पर नाचते हुए पहुंच रहे समर्थक, हिसार से चंडीगढ़ जाने के लिए रूट तय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा में 2 चुनावी रैली करेंगे। पहली चुनावी रैली में वह अंबाला में भाजपा उम्मीदवार बंतो कटारिया के लिए प्रचार करेंगे। वहीं, दूसरी रैली सोनीपत के गोहाना में रखी गई है। यह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा का गढ़ है। PM मोदी यहां से भाजपा उम्मीदवार मोहन लाल बड़ौली के लिए वोट की अपील करेंगे। इन दोनों रैलियों के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 लोकसभा सीट अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, सोनीपत और रोहतक को साधने का प्रयास करेंगे। अंबाला में रैली की वजह उनकी रतन लाल कटारिया से दोस्ती को बताया जा रहा है। यही वजह है कि मोदी रतन लाल की पत्नी बंतो कटारिया के प्रचार के लिए प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार अंबाला आ रहे हैं। वहीं गोहाना में मोदी पहुंचेंगे, जो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा का गढ़ है। यहां से वह सोनीपत, रोहतक और करनाल लोकसभा को साधेंगे। इन दोनों रैलियों को लेकर भाजपा ने पूरी तैयारी कर ली है। अंबाला में लोगों के बैठने के लिए 20 हजार कुर्सियां मंगाई गई हैं। गोहाना में भी 15 हजार के करीब कुर्सियां लगाई गई हैं। अंबाला में रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 1 बजे पहुंचेंगे। दो घंटे यहां रहने के बाद वह गोहाना के लिए हेलिकॉप्टर के जरिए रवाना होंगे।

Dainik Bhaskar केजरीवाल के घर में मालीवाल केस का सीन रीक्रिएट हुआ:पुलिस की स्टाफ से पूछताछ; बिभव पर आरोप- स्वाति की शर्ट खींची, पेट पर लात मारी

AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से बदसलूकी और मारपीट केस में दिल्ली पुलिस ने CM आवास में सीन रीक्रिएट किया गया। पुलिस स्वाति को लेकर शुक्रवार शाम को 6.30 बजे सीएम आवास पहुंची थी। ताकि पता चल सके कि 13 मई को क्या-क्या हुआ था? इसके बाद वे शाम 7:10 बजे बाहर निकलीं। इस दौरान पुलिस ने सीएम आवास के स्टाफ से पूछताछ की। यह भी पता किया कि घटना के दिन (13 मई ) को कौन-कौन मौजूद था। सीएम के पीए बिभव कुमार पर स्वाति से मारपीट का आरोप है। उनके खिलाफ FIR दर्ज हो चुकी है। उधर बिभव ने इस मामले में शुक्रवार शाम को क्रॉस कम्प्लेंट दर्ज की। इस बीच, AAP ने इसे भाजपा की साजिश बताया। सीन रीक्रिएशन के 40 मिनट में क्या-क्या हुआ दिल्ली पुलिस ने यह देखा कि कहां पर सोफा था। जिस पर स्वाति मालीवाल बैठी थीं। वहां से कितनी दूरी पर टेबल था। आरोपी बिभव कहां से आए थे। किस जगह पर मारपीट हुई। कैसे मारा और कैसे धक्का दिया गया। मौके की फोटो और वीडियोग्राफी भी कराई गई। इसके साथ ही स्वाति मालीवाल ने जिन जगहों के बारे में बताया वहां से फॉरेंसिक टीम ने सैंपल भी लिए। सुबह एक VIDEO सामने आया दिल्ली CM आवास पर AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से बदसलूकी और मारपीट का शुक्रवार सुबह एक वीडियो सामने आया। दावा किया जा रहा है कि यह सीएम आवास का है। मारपीट के बाद स्वाति सोफे पर बैठी हैं। बिभव बाहर निकले और दिल्ली पुलिस की तरफ से तैनात सिक्योरिटी पर्सनल को अंदर भेजा। बिभव ने स्टाफ से कहा कि स्वाति मालीवाल को बाहर निकाला जाए। हालांकि, दैनिक भास्कर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। VIDEO में महिला और सिक्योरिटी स्टाफ के बीच की बातचीत महिला: आज मैं इन सबलोगों को बताऊंगी। सिक्योरिटी स्टाफ: हां, सबको बता देना। महिला: आप मेरे को डीसीपी से बात करने दीजिए। मैं एसएचओ सिविल लाइन से बात करूंगी। सिक्योरिटी स्टाफ: आप यहां नहीं कर सकते। महिला: आपको जो करना है करो। तुम्हारी नौकरी भी खाऊंगी। अगर टच किया तो। सिक्योरिटी स्टाफ: आपसे हंबल रिक्वेस्ट कर रहे हैं। महिला: 112 पर कॉल कर दी है। पुलिस को आने दीजिए। सिक्योरिटी स्टाफ: पुलिस भी तो यहां तक नहीं आएगी न। महिला: कुछ नहीं होगा। अब पुलिस अंदर आएगी। तमाशा होगा। सिक्योरिटी स्टाफ: बाहर चलिए मैडम। महिला: उठाकर बाहर फेंक दो। सिक्योरिटी स्टाफ: हम तो रिक्वेस्ट कर रहे हैं। महिला: ये गंज

Dainik Bhaskar भास्कर ओपिनियन:दिल्ली चुनाव के ऐन पहले स्वाति मालीवाल का मुद्दा

दिल्ली में चुनाव 25 मई को हैं और यहाँ आप पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल का मुद्दा चल रहा है। स्वाति का कहना है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के पीए ने उनके साथ मारपीट की। जिस दिन मारपीट हुई उसी दिन वे रिपोर्ट लिखाने थाने भी पहुँचीं लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखाई। इस बीच आप नेता संजय सिंह ने स्वीकार किया कि स्वाति के साथ बदसलूकी हुई है और सीएम केजरीवाल दोषी के खिलाफ कार्रवाई ज़रूर करेंगे। लेकिन हुआ इसका उल्टा। इस घटना के बाद केजरीवाल के टूर पर बिभव कुमार उनके साथ नज़र आ गए। अन्य दलों ने इसकी निंदा की और कहा कि जब दोषी के खिलाफ कार्रवाई ही करनी होती तो उसे साथ लिए क्यों घूमते भला? इस बीच कुछ लोगों ने कहा कि स्वाति का राज्यसभा टिकट किसी और को दिया जा रहा है इसलिए ये पूरा मामला बनाया जा रहा है। स्वाति ने इन सभी आरोपों का खंडन किया और आख़िर गुरुवार को मुख्यमंत्री के पीए विभव कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी। जब घटना के दिन से ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे को उठा लिया तो आप पार्टी समझौते के मूड में आ गई थी। इसीलिए संजय सिंह ने एक सधा हुआ बयान दिया था लेकिन अब इस एफआईआर के बाद मामला आर- पार का हो चुका है। लगता है स्वाति और आप पार्टी में अब किसी समझौते की गुंजाइश नहीं रह गई है। अगर उन्हें राजनीति में रहना है तो हो सकता है किसी दूसरी पार्टी का दामन थामना पड़े। फ़िलहाल तो भाजपा के कार्यकर्ता इस विवाद को खूब हवा दे रहे हैं। इस घटना के खिलाफ प्रदर्शन भी किए जा रहे हैं। अब तक यह बात सार्वजनिक नहीं हुई है कि एक महिला सांसद के साथ मुख्यमंत्री के पीए ने इस तरह मारपीट क्यों की? आख़िर यह पूरा मामला किससे जुड़ा हुआ है? ख़ैर हक़ीक़त जो भी हो, आप पार्टी ने खुद ही चुनाव के ऐन पहले दूसरी राजनीतिक पार्टियों को एक बड़ा मुद्दा दे दिया है। इंडिया गठबंधन में शामिल दलों को इस मामले में कुछ भी बोलना भारी पड़ सकता है इसलिए वे सिर्फ़ यह कह रहे हैं कि महिला का सम्मान हमारे लिए सर्वोपरि है और जो भी दोषी होगा, उसके ख़िलाफ़ मुख्यमंत्री कार्रवाई ज़रूर करेंगे। लगता है मामला इतनी जल्दी ठंडा होने वाला नहीं है। इस तरह का विवाद क्यों हुआ? इसके पीछे आख़िर क्या छिपा हुआ है, कोई नहीं जानता। कोई नहीं बताता। बहरहाल दिल्ली के चुनावों तक तो यह मामला खिंचना तय ही माना जा रहा है।

Dainik Bhaskar पीएम मोदी की आज दिल्ली और हरियाणा में चुनावी सभा:दोपहर में अंबाला और शाम को सोनीपत में रहेंगे, इसके बाद दिल्ली में जनसभा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (18 मई) को हरियाणा और दिल्ली में चुनावी सभाएं करेंगे। वे दोपहर 2.45 बजे हरियाणा के अंबाला जाएंगे। इसके बाद शाम 4.45 बजे सोनीपत में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। हरियाणा के बाद पीएम दिल्ली लौटेंगे। उनकी शाम 6.30 बजे उत्तर पूर्वी दिल्ली में जनसभा होगी। वहीं, 17 मई को पीएम मुंबई पहुंचे थे। उन्होंने शिवाजी पार्क में कहा था कि आपके पास एक तरफ मोदी का 10 साल रिपोर्ट कार्ड और 25 साल का रोडमैप है। दूसरी तरफ इंडी गठबंधन वालों के पास क्या है- जितने लोग, उतनी बातें। जितने दल, उतनी घोषणाएं और जितने दल, उतने प्रधानमंत्री। उन्होंने कहा था कि मुंबई शहर केवल सपने नहीं देखता, उन्हें जीता है। सपनों के शहर में मैं 2047 के सपने के साथ आया हूं। मेरा ये सपना विकसित भारत का सपना है। मुंबई इसमें बड़ा रोल अदा करने वाला है। जबसे आपने सेवक को काम दिया, 10 साल में आज देश दुनिया की 5वीं आर्थिक ताकत बनकर खड़ा है। आज भारत में, मुंबई में रिकॉर्ड इन्वेस्टमेंट आ रहा है और मेरी गारंटी है कि कुछ ही सालों में हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बन जाएंगे। पीएम मोदी ने कहा था कि बालासाहेब का मानना ​​था कि जिस दिन शिवसेना कांग्रेस की राह पर चलने लगेगी, उस दिन उनकी शिवसेना का अंत हो जाएगा। आज यह जो विनाश हो रहा है, यह बालासाहेब को सबसे ज्यादा दुखी करता होगा। बालासाहेब ठाकरे का सपना था कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो। यह सपना पूरा हुआ, लेकिन इससे सबसे ज्यादा चिढ़ नकली शिवसेना को हो रही है। कांग्रेस ने प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा दिया। नकली शिवसेना ने भी वही रास्ता चुना। कांग्रेस के लोग मंदिर को लेकर बकवास कर रहे हैं। नकली शिवसेना पूरी तरह से चुप है। उनकी साझेदारी पाप की साझेदारी है और उनका पाप पूरी दुनिया के सामने उजागर हो गया है। चार चरणों के चुनाव में जनता ने उन्हें हर तरफ से हरा दिया है। पूरी खबर पढ़ें पीएम ने कहा था- कांग्रेस आपकी संपत्ति वोट जिहाद करने वालों को देगी यूपी के हमीरपुर में पीएम ने कहा था कि आपको कांग्रेस से सावधान करने आया हूं। कांग्रेस वाले आपका वोट तो ले लेते हैं, लेकिन सरकार में आते ही सौगात उनको बांटते हैं, जो उनके लिए वोट जिहाद करते हैं। इस बार तो सपा-कांग्रेस ने चुनाव से पहले ही इरादे साफ कर दिए। कांग्रेस कह रही है कि वो सबकी संपत

Dainik Bhaskar सुप्रीम कोर्ट का मणिपुर सरकार को आदेश:UPSC एग्जाम के लिए मणिपुर से बाहर जा रहे कैंडिडेट्स को 3000 रुपए प्रतिदिन दें

सुप्रीम कोर्ट ने एक दुर्लभ आदेश के तहत मणिपुर सरकार से कहा है कि UPSC की तैयारी कर रहे छात्रों को रोजाना के हिसाब से 3000 रुपए दें, ताकि वे 26 मई को हिंसा प्रभावित मणिपुर से बाहर जाकर एग्जाम दे सकें। 140 छात्रों ने मिलकर अपने एग्जामिनेशन सेंटर को मणिपुर से बाहर ट्रांसफर करने की मांग करते हुए याचिका दाखिल की थी। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस जेपी पारदीवाला और मनोज मिश्रा की बेंच इसी याचिका पर सुनवाई कर रही थी। सुप्रीम कोर्ट बोला- छात्र ईमेल करके नोडल अफसर को जानकारी दें सुनवाई के बाद आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मौजूदा समय में मणिपुर में रह रहे UPSC उम्मीदवारों को राज्य सरकार प्रतिदिन के हिसाब से 3000 रुपए दे, ताकि ये उम्मीदवार राज्य के बाहर जाकर परीक्षा दे सकें। जो भी उम्मीदवार इसका लाभ उठाना चाहते हैं, वे इस आदेश में दिए गए ईमेल एड्रेस पर नोडल ऑफिसर को बता दें कि वे कहां रह रहे हैं। सुनवाई के दौरान कोर्ट के सामने आया कि हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को ऐसे छात्रों को 1500 रुपए देने को कहा था, जिन्होंने मणिपुर के बाहर एग्जाम देने का फैसला किया है। CJI ने कहा कि सभी के ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था करना संभव नहीं है, इसलिए सहायता राशि को 1500 रुपए से बढ़ाकर 3000 रुपए किया गया है। UPSC ने कैंडिडेट्स को 6 सेंटर में से चुनने की अनुमति दी इससे पहले 29 मार्च को UPSC ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया था कि मणिपुर के जिन UPSC कैंडिडेट्स ने इंफाल को एग्जाम सेंटर के तौर पर चुना था, उन्हें अपना अपना सेंटर बदलने की मंजूरी दी जाएगी, बशर्ते राज्य सरकार उनके टैवल की व्यवस्था करे। कमीशन ने कहा कि ऐसे कैंडिडेट्स मिजोरम के आईजॉल, नगालैंड के कोहिमा, मेघालय के शिलॉन्ग, असम के डिसपुर, पश्चिम बंगाल के कोलकाता और दिल्ली को नए सेंटर के तौर पर चुन सकते हैं। इसके लिए उन्हें 8 से 19 अप्रैल के बीच रिक्वेस्ट भेजनी होगी। ये खबरें भी पढ़ें... मणिपुर हिंसा का एक साल:राज्य में सामान्य हालात दूर की बात, 250 राहत शिविरों में 58 हजार से ज्यादा लोगों का संघर्ष जारी मणिपुर में जारी जातीय हिंसा को 3 मई को एक साल पूरा हो गया है, लेकिन हिंसा के एक साल बाद भी राज्य में मैतेई और कुकी-ज़ोमी जनजाति के बीच तनाव जारी है। पिछले साल 3 मई को शुरू हुई इस जातीय हिंसा में अब तक 200 से ज्यादा लोग मारे जा चुके है। वहीं, 58 हजार

Dainik Bhaskar पटना में प्रिंसिपल ने आयुष को गटर में डाला था:बच्चे के सिर पर चोट लगी, खून देखकर डरीं तो गटर में फेंका; बेटे समेत गिरफ्तार

पटना के टिनी टॉट एकेडमी स्कूल में 4 साल के आयुष की हत्या के मामले में पुलिस ने प्रिंसिपल और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। बेटा स्कूल संचालक है। पुलिस पूछताछ में प्रिंसिपल वीणा झा उर्फ पुतुल झा ने बताया कि स्कूल में खेलते वक्त आयुष स्लाइडर से गिर गया था। वो बेहोश हो गया था, उसके सिर में चोट लगी थी। उन्होंने कहा कि खून ज्यादा बह रहा था। हम डर गए थे। मैंने अपने बेटे धनराज झा (21) को बताया। हम दोनों ने मिलकर पहले खून के धब्बे हटाए फिर आयुष को गटर में फेंक दिया। हमें लगा किसी को कुछ पता नहीं चलेगा। हम बच जाएंगे। गुरुवार देर रात करीब 3 बजे आयुष का शव मिला था। क्लास रूम के अंदर ही गटर में उसकी डेड बॉडी तैर रही थी। वो इसी स्कूल में और इसी क्लास रूम में नर्सरी में पढ़ता था। बेटे की मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है। मां बताती है कि उसने चीनी-भात खिलाकर उसे स्कूल भेजा था। गुरुवार सुबह 7 बजे स्कूल जाते वक्त कहने लगा, मां तुम आज मत जाओ। दादी को बैग दे दो। आज वो मुझे छोड़ेगी। दादा-दादी उसे बस तक छोड़ने गए थे। 12 बजे आयुष का स्कूल खत्म होता था फिर वह डेढ़ बजे से इसी स्कूल में कोचिंग पढ़ता था। 3 बजे के बाद वो घर लौटता था, लेकिन उस दिन नहीं लौटा। साढ़े 3 बजे स्कूल से पिता को फोन आया कि आपका बच्चा नहीं मिल रहा है। बस के ड्राइवर ने कहा कि मैंने स्कूल में छोड़ा है। प्रिसिंपल ने परिवार के सामने CCTV खोलकर रख दिया। जिसमें 10 मिनट का फुटेज गायब मिला। आयुष की 5 साल की बहन भी उसके साथ उसी स्कूल में पढ़ती थी। उसने घटना की पूरी आंखों देखी बताई। बच्ची का कहना है कि धनराज सर ने गटर का ढक्कन हटाकर भाई को उसमें डाल दिया फिर ढक्कन लगा दिया। 4 साल के आयुष के साथ गुरुवार को स्कूल जाने के बाद से क्या-क्या हुआ। इस रिपोर्ट में पढ़िए... सबसे पहले आयुष के साथ स्कूल में पढ़ने वाली बहन की आंखों देखी आयुष की बहन प्रिया ने बताया कि मैंने देखा कि धनराज सर आयुष को गटर में रखकर उसके ऊपर लकड़ी का पटरा रख दिए। इसके बाद उस पर प्लास्टिक का बोरा रख दिया और वहां से निकलते हुए मेन गेट को बंद कर दिया। हम लोग आयुष को खोजने लगे। हम लोगों ने कहा कि आपने ही मेरे भाई को रखा है। मेरे भाई को वापस कीजिए। इस पर धनराज सर क्लास की ओर जाने से मना करने लगे। मैंने कहा कि मैं घर जाकर अपने पिता को घटना के बारे में बताऊंगी। इसके बाद धनरा

Dainik Bhaskar राहुल गांधी आज दिल्ली के चांदनी चौक में रैली करेंगे:25 मई को दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज दिल्ली के चांदनी चौक में चुनावी रैली करेंगे। दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों के लिए 25 मई को चुनाव होना है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दिल्ली में मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। चार सीटों पर AAP और तीन सीटों पर कांग्रेस ने उम्मीदवार उतारे हैं। चांदनी चौक सीट पर कांग्रेस ने पूर्व सांसद जेपी अग्रवाल को टिकट दिया है। लोकसभा चुनावों के दौरान दिल्ली में यह राहुल की पहली रैली होगी। 28 अप्रैल को दिल्ली के कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दिया था, 5 मई को वे भाजपा में शामिल हो गए। लवली के इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने 30 अप्रैल को देवेंद्र यादव को दिल्ली इकाई का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया था। ओडिशा की रैली में राहुल बोले- भाजपा जीती तो संविधान फाड़कर फेंक देगी ​​​​​​​राहुल ने बुधवार को ओडिशा के बोलांगीर में रैली की थी। यहां उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता कहते हैं, अगर वे लोकसभा का चुनाव जीतते हैं तो इस किताब (संविधान) को फाड़ कर फेंक देंगे। मैं भाजपा के नेताओं से कहना चाहता हूं कि भाजपा या नरेंद्र मोदी तो दूर दुनिया की कोई भी शक्ति संविधान को नहीं छू सकती। राहुल ने कहा- अगर वे संविधान को फाड़ने की कोशिश करेंगे तो ये देखना ये देश और कांग्रेस पार्टी उनके साथ क्या करती है। हिंदुस्तान के गरीबों, पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों को जो भी दिया है वह इसी संविधान ने दिया है। 2024 की चुनावी लड़ाई दो विचारधाराओं के बीच की है। दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों में से 4 पर AAP, 3 पर कांग्रेस लड़ रही दिल्ली में लोकसभा की 7 सीटें हैं। गठबंधन के तहत AAP इनमें से 4 और कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस ने चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल, उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार और उत्तर-पश्चिम दिल्ली से उदित राज को मैदान में उतारा है। दिल्ली में 25 मई को छठे फेज में वोटिंग होगी। 2019 में भाजपा ने सातों सीटें जीती थीं 2019 लोकसभा चुनाव में दिल्ली में भाजपा ने सातों सीटों पर जीत दर्ज की थी। भाजपा के सभी उम्मीदवारों को 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस दूसरे नंबर पर और सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी तीसरे स्थान पर खिसक गई थी। त्रिकोणीय मुकाबले में भाजपा प्रत्येक सीट पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस से बड़े वोटों के अंतर से आगे रही थी। भाजपा को 56 प्रतिशत

Dainik Bhaskar मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:केजरीवाल के घर पर स्वाति मालीवाल केस का सीन रीक्रिएट; शराब घोटाला में AAP आरोपी; गंभीर बन सकते हैं टीम इंडिया के कोच

नमस्कार, कल की बड़ी खबर स्वाति मालीवाल से हुए बदसलूकी केस से जुड़ी रही। मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर सीन रीक्रिएट किया गया। दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट में ED ने बताया कि शराब नीति केस में आम आदमी पार्टी (AAP) को आरोपी बनाया गया है। लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... अब कल की बड़ी खबरें... 1. केजरीवाल के घर में स्वाति मालीवाल केस का सीन रीक्रिएट, पुलिस ने स्टाफ से पूछताछ की स्वाति मालीवाल बदसलूकी मामले में दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री केजरीवाल के आवास पर सीन रीक्रिएट किया। ताकि पता चल सके कि 13 मई को क्या-क्या हुआ था? इस दौरान पुलिस ने CM आवास के स्टाफ से पूछताछ की। वहीं, दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि स्वाति भाजपा का मोहरा हैं। उन्हें भाजपा ने भेजा था। उनके सभी आरोप झूठे हैं। वे 13 मई को बिना अपॉइंटमेंट के सीएम आवास पहुंचीं। केजरीवाल उस वक्त घर पर मौजूद नहीं थे। इसके बाद वे डिमांड करने लगी कि उन्हें CM से मिलवाएं। जब स्टाफ ने मना किया तो वे जबर्दस्ती करने लगीं और स्टाफ के साथ बदतमीजी की। स्वाति का आरोप: राज्यसभा सांसद स्वाति का कहना है कि केजरीवाल के PA बिभव ने उनके सीने और पेट पर लात मारी, उनका सिर टेबल पर पटक दिया। उन्होंने तीस हजारी कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज करा दिया है। दिल्ली पुलिस ने बिभव के खिलाफ FIR दर्ज की है। मामले में बिभव ने भी क्रॉस कम्प्लेंट दर्ज करवाई है। पूरी खबर यहां पढ़ें... 2. शराब नीति केस में ED ने केजरीवाल-AAP को आरोपी बनाया, जांच एजेंसी ने SC में बताया शराब नीति केस में ED ने आम आदमी पार्टी (AAP) और केजरीवाल को आरोपी बनाया गया है। जांच एजेंसी ने यह जानकारी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान दी। एजेंसी ने मामले में 8वीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की है। केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया। साथ ही कहा कि केजरीवाल जमानत के लिए ट्रायल कोर्ट जा सकते हैं। 39 दिन तिहाड़ में रहे केजरीवाल: दिल्ली शराब नीति केस में ED ने केजरीवाल को नवंबर 2023 को पहला समन भेजा था। इसके बाद उन्होंने लगातार 9 समन मिले, फिर भी वह जांच एजेंसी के सामने पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे। ED ने 21 मार्च को उन्हें अरेस्ट किया। वह 1 अप्रैल को तिह

Dainik Bhaskar तीन हफ्ते बाद घर लौटे 'तारक मेहता...' एक्टर गुरुचरण सिंह:बोले- दुनिया से दूर आध्यात्मिक सफर पर निकला था, अमृतसर-लुधियाना में गुरुद्वारे के दर्शन किए

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक्टर गुरुचरण सिंह तीन हफ्ते के बाद शुक्रवार को अपने घर लौट आए हैं। वे 22 अप्रैल से लापता थे। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, गुरुचरण सिंह ने पूछताछ में बताया कि वे दुनियादारी छोड़कर आध्यात्मिक सफर पर निकल गए थे। उन्होंने कहा कि इन तीन हफ्तों में उन्होंने अमृतसर, लुधियाना समेत कई शहरों के गुरुद्वारों के दर्शन किए। बाद में उन्हें अहसास हुआ कि उन्हें घर लौट आना चाहिए, इसलिए वे लौट आए। वे 22 अप्रैल को दिल्ली स्थित अपने घर से मुंबई के लिए निकले थे। लेकिन, एयरपोर्ट नहीं पहुंचे, न ही अपने घर लौटे। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने किडनैपिंग का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे गुरुचरण शुरुआती इन्वेस्टिगेशन में पता चला था कि गुरुचरण जल्द ही शादी करने वाले थे। इतना ही नहीं, वे आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे थे। पुलिस ने बताया कि गुरुचरण ने 22 अप्रैल को ATM से 7 हजार रुपए निकाले थे, जिसके बाद उनका फोन स्विच ऑफ हो गया था। उनकी लास्ट लोकेशन दिल्ली के पालम स्थित उनके घर से कुछ ही किलोमीटर दूर पाई गई थी। प्रोड्यूसर से विवाद के बाद छोड़ दिया था शो गुरुचरण सिंह ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की शुरुआत से लेकर 2013 तक इसका हिस्सा बने रहे। बाद में प्रोड्यूसर असित मोदी से कुछ विवाद के चलते उन्होंने शो छोड़ दिया था। हालांकि, तब तक वे इतने पॉपुलर हो चुके थे कि पब्लिक डिमांड पर प्रोड्यूसर्स को उन्हें शो में वापस लाना पड़ा। कमबैक करने के बाद उन्होंने 6 साल तक यह शो किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के वक्त पिता का ध्यान रखने के लिए गुरुचरण ने शो छोड़ दिया था। एक्टिंग से दूरी बनाने के बाद से गुरुचरण दिल्ली में अपने मां-बाप के साथ ही रहते हैं।

Dainik Bhaskar पंतजलि की दवाओं के लाइसेंस पर लगा बैन हटा:उत्तराखंड सरकार ने 14 प्रोडक्ट्स का लाइसेंस रद्द किया था; कमेटी की रिपोर्ट के बाद आदेश रोका

उत्तराखंड सरकार ने अपने उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें पतंजलि आयुर्वेद और दिव्य फार्मेसी के 14 प्रोडक्ट का लाइसेंस रद्द किया गया था। शुक्रवार (17 मई) को राज्य सरकार ने इस आदेश पर अंतरिम स्टे लगा दिया। एक हाई लेवल कमेटी की तरफ से शुरुआती जांच रिपोर्ट पेश करने के बाद सरकार ने अपने आदेश पर रोक लगाई है। उत्तराखंड सरकार के आयुष मंत्रालय के सचिव पंकज कुमार पांडे ने एक ऑर्डर में इस बात की जानकारी दी है। 30 अप्रैल को सस्पेंड किया गया था मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस उत्तराखंड सरकार ने 30 अप्रैल को बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद और दिव्य फार्मेसी के 14 प्रोडक्ट्स के मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस को सस्पेंड कर दिया था। उत्तराखंड सरकार की लाइसेंस अथॉरिटी ने प्रोडक्ट्स पर बैन का आदेश भी जारी किया था। इसमें कहा था कि पतंजलि आयुर्वेद के प्रोडक्ट्स के बारे में बार-बार भ्रामक विज्ञापन प्रकाशित करने के कारण कंपनी के लाइसेंस को रोका गया है। कमेटी ने कहा- लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया में कानून का पालन नहीं हुआ कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि प्रोडक्ट्स का लाइसेंस सस्पेंड करने का ऑर्डर अवैध था और जिस तरह से लाइसेंसिंग अथॉरिटी ने यह आदेश पारित किया था, उस तरह से नहीं किया जाना चाहिए था। कानून की तरफ से बनाई गई प्रकिया का पालन किए बिना लाइसेंस को कैंसिल किया गया, इसलिए यह कमेटी उत्तराखंड सरकार के पास अपनी रिपोर्ट जमा कर रही है, ताकि सही फैसला लिया जा सके। ये खबर भी पढ़ें... रामदेव-बालकृष्ण अवमानना केस पर फैसला सुरक्षित:IMA चीफ ने कोर्ट से माफी मांगी, बेंच ने कहा- सोफे पर बैठकर कुछ भी नहीं बोल सकते भ्रामक विज्ञापन केस में सुप्रीम कोर्ट ने 14 मई को योग गुरु रामदेव, आचार्य बालकृष्ण और पतंजलि आयुर्वेद को भेजे अवमानना नोटिस पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। साथ ही दोनों को व्यक्तिगत पेशी से छूट दी है। जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की बेंच ने पतंजलि आयुर्वेद को एफिडेविट फाइल करने के लिए 3 हफ्ते का वक्त दिया है। पूरी खबर यहां पढ़ें...