Dainik Bhaskar Dainik Bhaskar

Dainik Bhaskar भास्कर अपडेट्स:तमिलनाडु के मधुरंतकम में बस और ट्रक की टक्कर, 4 की मौत, 15 घायल

तमिलनाडु के मधुरंतकम में चेन्नई-त्रिची नेशनल हाईवे पर बुधवार देर रात एक बस की ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 15 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि बस ड्राइवर ट्रक को ओवरटेक कर रहा था, इसी दौरान बस अनियंत्रित हो गई और ट्रक से टक्कर हो गई। घायलों को चेंदालपट्टू के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया है। आज की अन्य बड़ी खबरें... नोएडा में लिव-इन पार्टनर की हत्या करने वाला युवक गिरफ्तार नोएडा पुलिस ने लिव-इन पार्टनर की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। 35 साल के गौतम ने 50 साल की लिव-इन पार्टनर विनीता की 14 मई को सेक्टर 42 में हत्या कर दी थी। पुलिस ने बताया कि गौतम को शक था कि विनीता का अन्य पुरुषों से भी संबंध है।

Dainik Bhaskar शहरी इलाकों में बेरोजगारी दर घटकर 6.7% हुई:नेशनल सैंपल सर्वे ऑफिस ने जारी किए आंकड़े; एक साल पहले यह 6.8% थी

देश के शहरी इलाकों में 15 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोगों में बेरोजगारी दर में गिरावट दर्ज की गई है। 2024 की जनवरी-मार्च तिमाही में यह दर 6.7% रही, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 6.8% थी। देश के कुल लेबर फोर्स में बेरोजगार लोगों के प्रतिशत को बेरोजगारी दर कहा जाता है। ये आंकड़े नेशनल सैंपल सर्वे ऑफिस (NSSO) ने जारी किए हैं। पिछले साल मार्च तिमाही में बेरोजगारी दर 6.8% थी। इसके बाद अप्रैल-जून और जुलाई-सितंबर तिमाही में यह 6.6% थी। अक्टूबर-दिसंबर 2023 में यह 6.5% हो गई थी। वहीं, 22वें पीरियॉडिक लेबर फोर्स सर्वे (PLFS) के मुताबिक, इस साल जनवरी से मार्च की तिमाही में शहरी इलाकों में 15 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों की बेरोजगारी दर 6.7% रही। महिलाओं में बेरोजगारी दर 8.5%, पुरुषों में 6.1% रही आंकड़ों के मुताबिक, शहरी इलाकों में 15 साल और इससे अधिक उम्र की महिलाओं में बेरोजगारी दर 8.5% रही, जो कि पिछले साल की जनवरी-मार्च तिमाही में 9.2% थी। अप्रैल-जून 2023 में यह 9.1%, जुलाई-सितंबर 2023 और अक्टूबर-दिसंबर 2023 में यह 8.6% रही। शहरी इलाकों के पुरुषों में 2024 की जनवरी-मार्च तिमाही में बेरोजगारी दर बढ़कर 6.1% हो गई। पिछले साल इस अवधि में यह दर 6% थी। अप्रैल-जून 2023 में यह 5.9%, जुलाई-सितंबर 2023 में यह 6% और अक्टूबर-दिसंबर 2023 में यह 5.8% रही। क्या है लेबर फोर्स लेबर फोर्स जनसंख्या के उस हिस्से को कहा जाता है, जो सामान के उत्पादन और सेवाओं के लिए अपना श्रम यानी लेबर करते हैं और उसके बदले कमाई करते हैं। इसमें रोजगार पाए हुए लोग और बेरोजगार दोनों शामिल हैं। NSSO ने अप्रैल 2027 में PLFS लॉन्च किया था। PLFS के आधार पर हर तिमाही में एक बुलेटिन निकाला जाता है, जिसमें बेरोजगारी दर, वर्कर पॉपुलेशन रेश्यो, लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन रेट जैसे कई मानकों पर आंकड़े जारी किए जाते हैं।

Dainik Bhaskar लोकसभा चुनाव- 2024:मोदी के खिलाफ नामांकन करने वाले कॉमेडियन श्याम रंगीला का पर्चा खारिज, बोले- राजनीति मेरे बस की नहीं

वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन करने वाले कॉमेडियन श्याम रंगीला का पर्चा बुधवार को जांच के बाद खारिज हो गया। इसके बाद श्याम रंगीला भावुक हो गए। उन्होंने कहा- मैं हंसाने वाला कलाकार हूं, लेकिन आज कुछ भी कह पाने की स्थिति में नहीं हूं। अब सोचता हूं कि कॉमेडी ही बेहतर फील्ड है, राजनीति मेरे बस की बात नहीं। शायद गंगा मां का मुझे आशीर्वाद नहीं मिला। वाराणसी जिला प्रशासन ने नामांकन प्रक्रिया से भ्रमित किया है। उन्होंने कहा- कड़ी मेहनत और मुश्किलों का सामना करने के बाद मैंने 14 मई को पर्चा दाखिल किया था। हमने सभी कागजात और जरूरी चीजों का ध्यान रखते हुए नामांकन किया था, लेकिन मुझे बताया गया कि मैंने नामांकन के दौरान ली जाने वाली शपथ पूरी नहीं की। इसी वजह से नामांकन पत्र खारिज किया गया। PM मोदी के मुकाबले में 40 कैंडिडेट ने नामांकन किया था। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद 33 लोगों के पर्चे खारिज हो गए। लोकसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स पढ़ें...

Dainik Bhaskar जम्मू-कश्मीर के बडगाम में तेंदुए का आतंक:6 लोग घायल; गुस्साई भीड़ ने तेंदुए को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में बुधवार को तेंदुए के हमले में छह लोग घायल हो गए, जिसके बाद तेंदुए की मौत हो गई। बडगाम के नसरुल्लाहपोरा इलाके में एक तेंदुए ने छह लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया, जब वे कृषि भूमि पर काम कर रहे थे। हमले के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने घायलों को विशेष उपचार के लिए श्रीनगर रेफर कर दिया।जब से जंगली जानवरों की शूटिंग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और मानव आबादी में वृद्धि के कारण जानवरों के आवासों में मनुष्यों द्वारा अतिक्रमण किया गया है, तब से कश्मीर में मानव-पशु संघर्ष बढ़ रहा है।

Dainik Bhaskar माधवी राजे सिंधिया आज पंचतत्व में विलीन होंगी:तीन राज्यों के मुख्यमंत्री समेत कई मंत्री होंगे शामिल, सिंधिया छत्री पर होगा अंतिम संस्कार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे सिंधिया का बुधवार को निधन हो गया। गुरुवार सुबह 11 बजे पार्थिव देह ग्वालियर लाई जाएगी। यहां दोपहर तीन बजे तक अंतिम दर्शन के लिए रखी जाएगी। शाम 5 बजे सिंधिया छत्री पर उनका राजसी परंपरा के अनुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा। तीन राज्यों के मुख्यमंत्री समेत प्रदेश के कई मंत्री और नेता अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। रात तक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय और राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा का आना तय हो गया था। साथ ही नेपाल, बड़ोदरा और जम्मू के राजघराने के सदस्य भी ग्वालियर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से लेकर छत्री परिसर तक दो हजार जवान तैनात गुरुवार को ग्वालियर में कई VVIP और VIP के साथ राजघरानों के सदस्य आ रहे हैं। ऐसे में ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। दो हजार से ज्यादा जवान व अफसर तैनात किए गए हैं। एयरपोर्ट से लेकर सिंधिया छत्री परिसर तक किलेबंदी की गई है। पुलिस ने छत्री परिसर को नो व्हीकल जोन घोषित किया है। जिस रूट से अंतिम यात्रा निकलनी है, वहां कोई आ पाएगा, न जा पाएगा। एयरपोर्ट से रानी महल तक जब पार्थिव देह लाई जाएगी, तो वहां ट्रैफिक रोक दिया जाएगा। रानी महल गेट, जीवाजी क्लब के सामने से निकलेगी अंतिम यात्रा राजमाता माधवी राजे की अंतिम यात्रा रानी महल गेट यानी जीवाजी क्लब के सामने महल के दरवाजे से निकाली जाएगी। यात्रा में शामिल परिवार व वीआईपी वाहनों में सवार होकर निकलेंगे। इसी दरवाजे से राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पार्थिव देह की अंतिम यात्रा के लिए निकाला गया था। यहां से अचलेश्वर चौराहा, कटोराताल रोड होते हुए छत्री परिसर के गेट नंबर तीन से अंदर प्रवेश करेगी। इसी दरवाजे से आम लोगों की भी एंट्री दी जाएगी, लेकिन जब अंतिम यात्रा यहां पहुंचेगी, तो वहां से आम लोगों का प्रवेश कुछ समय के लिए बंद कर दिया जाएगा। छत्री में सभी के लिए अलग बैठने का इंतजाम सिंधिया छत्री परिसर में हर वर्ग के खड़े होने और बैठने के लिए अलग व्यवस्था है। जहां राजमाता माधवी राजे सिंधिया का अंतिम संस्कार होगा, वहां एक ओर आम लोगों के खड़े होने के लिए व्यवस्था रहेगी, जबकि दूसरी ओर VVIP और उसके पास में दायीं तरफ वीआईपी बैठेंगे। इनके आने के लिए अलग-अलग गेट निर्धारित किए गए हैं। सामने की ओर शाही

Dainik Bhaskar झारखंड के मंत्री आलमगीर 6 दिन की ED रिमांड पर:टेंडर कमीशन घोटाले में हुए थे अरेस्ट, PA के नौकर के घर 30 करोड़ मिले थे

झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को गुरुवार को ED ने PMLA कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें 6 दिनों की ED रिमांड पर भेजा है। ED ने कोर्ट से 10 दिन की रिमांड मांगी थी। करीब पौने 12 बजे ED की टीम उन्हें PMLA कोर्ट लेकर पहुंची। जब आलमगीर आलम को कोर्ट रूम में ले जाया जा रहा था तब उनके समर्थकों ने जिंदाबाद के नारे लगाए। जिसके बाद कोर्ट परिसर में मौजूद पुलिस ने उन्हें नारेबाजी करने से रोका। आलमगीर आलम की रात ईडी दफ्तर में गुजरी। बुधवार की शाम ED ने उन्हें गिरफ्तार किया है। दो दिन के सवाल-जवाब के बाद ये कार्रवाई हुई है। इससे पहले ED ने मंत्री के पीएस संजीव लाल और उसके नौकर जहांगीर को गिरफ्तार किया था। जहांगीर के घर से 30 करोड़ से ज्यादा कैश मिले थे। कल गिरफ्तारी के बाद ईडी दफ्तर में ही उनका मेडिकल चेकअप किया गया। उनसे दवाइयों की जानकारी लेकर वो मुहैया कराई गई। मंत्री आलमगीर आलम उन दवाइयों को अपने साथ रख सकेंगे। गिरफ्तारी के बाद आलमगीर आलम की पत्नी रेशमा आलम ईडी दफ्तर पहुंची थीं। पूछताछ में कई बड़े नामों का हो सकता है खुलासा ग्रामीण विकास मंत्री से पूछताछ में कई बड़े नाम का खुलासा हो सकता है। सूत्र बताते हैं कि कई नेता और बड़े अधिकारी भी ईडी की रडार में है जो इस कमीशन के खेल का अहम हिस्सा थे। कई अधिकारी ग्रामीण विकास का हिस्सा रहे हैं। ध्यान रहे कि ईडी ने मंत्री के पीएस रहे संजीव के सहायक जहांगीर के घर से कई अहम दस्तावेज भी जब्त किए हैं। इन दस्तावेजों को लेकर भी ईडी की पूछताछ जारी है। आलमगीर के पीए संजीव ने खोले कई राज प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड में चल रहे मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल ने भी जांच एजेंसी को कई जानकारियां दी हैं। मंगलवार को मंत्री आलमगीर आलम के साथ संजीव लाल से भी पूछताछ की गई। संजीव लाल से पिछले 7 दिनों से पूछताछ चल रही है। इस पूछताछ के दौरान संजीव ने इस बात का स्वीकार किया है कि जो रुपए उनके और उनके सहायक के यहां से बरामद हुए हैं, वह सभी पैसे टेंडर कमीशन के हैं। यह भी बताया है कि टेंडर कमीशन के नाम पर किन-किन लोगों से रुपए लिए गए। वीरेंद्र राम की गिरफ्तारी के बाद से ही जांच के दायरे में थे मंत्री ग्रामीण कार्य विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम की गिरफ्तारी के बाद से ही मंत्री आलमगीर आलम ED की जांच के दायरे में थे। ED ने उनसे पूछताछ

Dainik Bhaskar लद्दाख में निर्दलीय की स्थिति मजबूत:लद्दाख के अशांत पानी में भाजपा और कांग्रेस मछली पकड़ रहे

लद्दाख संसदीय सीट पर लड़ाई बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गई है और प्रचार आगे बढ़ने के साथ ही नतीजे भी शीशे की तरह साफ होते जा रहे हैं। यहां भाजपा या कांग्रेस प्रत्याशी के मुकाबले निर्दलीय प्रत्याशी मजबूत स्थिति में है। करगिल से आने वाले इस प्रत्याशी को इंडिया खेमे के दल नेशनल कॉन्फ्रेंस का समर्थन हासिल है और करगिल की कांग्रेस इकाई भी आधिकारिक प्रत्याशी के बजाय इसी प्रत्याशी के साथ खड़ी है। कुल मिलाकर, भाजपा व कांग्रेस दोनों ही लद्दाख के अशांत जल में मछली पकड़ रहे हैं। भाजपा ने अपने मौजूदा सांसद का टिकट काटा लद्दाख में 2014 से भाजपा काबिज है, लेकिन इस बार उसके लिए समीकरण पहले जैसे नहीं है। पार्टी ने अपने मौजूदा निवर्तमान सांसद जामयांग त्सेरिंग नामग्याल का टिकट काट दिया है। अनुच्छेद 370 के खात्मे के दिन नामग्याल का संसद में दिया भाषण पूरे देश में चर्चित हुआ था। अब पार्टी ने उनकी जगह ताशी ग्यालसन को प्रत्याशी बनाया है। इससे पार्टी के भीतर दरार और अविश्वास स्पष्ट दिखता है। टिकट कटने पर नामग्याल की नाराजगी सामने आने के बाद केंद्रीय मंत्री किरेण रिजिजू मतभेद सुलझाने लद्दाख आए थे। इसके बाद जामयांग, ग्यालसन के लिए प्रचार करते दिखे हैं, लेकिन दो महीनों से लद्दाख में हो रहे प्रदर्शनों ने भाजपा को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया है। ये प्रदर्शन लद्दाख को राज्य का दर्जा देने और लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची के तहत लाने के लिए हो रहे हैं। इसके समर्थन में लोग कड़ाके की सर्दी में 66 दिनों तक भूख हड़ताल पर भी रहे। लद्दाख को लेकर अब तक नहीं निकला ठोस नतीजा भाजपा ने पिछले दो चुनावी घोषणापत्रों में लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने का वादा किया था। एक बार 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान और फिर 2020 में लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद (एलएएचडीसी) लेह चुनाव के दौरान। हालांकि, कुछ वर्षों बाद पार्टी और केंद्र के नेता लद्दाख के लोगों से किए गए वादों से पीछे हट गए। लद्दाख के नेताओं और गृह मंत्रालय के बीच कई दौर की बैठकें हुईं पर ठोस नतीजा नहीं निकला। इस साल 4 मार्च को आखिरी बैठक में सरकार ने लद्दाख की मांगों, को खारिज कर दिया। इसके चलते 6 मार्च को भूख हड़ताल शुरू हुई और 10 मई को चुनावों के लिए निलंबित कर दिया गया। भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार एक ही परिषद के सदस्य भाजपा के उम्मी

Dainik Bhaskar भास्कर ओपिनियन:उद्धव ठाकरे के विश्वास पर विश्वास कैसे किया जाए?

शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे अब कह रहे हैं कि भाजपा ने हमें भुलावे में रखा और धोखा दिया। इसका क्या मतलब? मतलब साफ़ है। उद्धव को हर हाल में मुख्यमंत्री बनना था। उद्धव का कहना है कि भाजपा ने मुझसे वादा किया था। उद्धवजी ये नहीं समझ पा रहे हैं कि राजनीति में नंबर गेम चलता है। जब सीटें भाजपा की ज़्यादा थीं तो वह आपको मुख्यमंत्री क्यों बनाती भला? ख़ैर आपको बनना था, सो बन गए थे। राकांपा और कांग्रेस की मदद से ही सही। आख़िर सरकार चल नहीं पाई। आप भली भाँति जानते हैं कि गठबंधन सरकारों में सबके अपने अहम् होते हैं। कहीं न कहीं ये अहम् आड़े आते ही हैं। टकराते ही हैं। यह सब जानते हुए उद्धव ठाकरे कहते हैं कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो नेता को लेकर कोई विवाद नहीं होगा। सरकार भी ठीक से चलेगी। पिछली जनता सरकार भी इसी तरह बनी थी। हश्र आपने देखा ही होगा। सबने देखा। जबकि वो सरकार तो चुनाव पूर्व गठबंधन की सरकार थी। फिर भी नहीं चली। इसके बाद विश्वनाथ प्रताप सिंह ने वामपंथियों और भाजपा के बाहरी समर्थन से सरकार बनाई। ये पहला मौक़ा था जब वामपंथी और दक्षिणपंथी यानी भाजपा दोनों किसी एक बात पर सहमत हुए थे, लेकिन फिर भी सरकार चल नहीं पाई थी। चंद्रशेखर सरकार का भी यही हश्र हुआ था। कांग्रेस के समर्थन से बनी और एक छोटी सी बात को मुद्दा बनाकर कांग्रेस ने समर्थन वापस ले लिया। सरकार गिर गई थी। फिर पीवी नरसिम्हा राव की सरकार ज़रूर पूरे पाँच साल चली, लेकिन उसके बाद एचडी देवगौडा की सरकार भी समर्थन वापसी के कारण गिर गई थी। उसके बाद इंद्र कुमार गुजराल के नेतृत्व में केंद्र की सरकार बनी, लेकिन वह भी नहीं चल पाई। इतने उदाहरण सामने होने के बावजूद उद्धव ठाकरे को इंडिया गठबंधन पर ऐसा क्या भरोसा है कि वे न तो नेता चयन के मामले में कोई अड़चन देख पा रहे हैं और न ही गठबंधन सरकार के रास्ते में फिलहाल कोई रुकावट उन्हें दिखाई दे रही है? जबकि बंगाल वालीं ममता बनर्जी और बिहार वाले नीतीश कुमार के इंडिया गठबंधन से अलग होते ही इसमें बड़ा बिखराव आ गया था। नीतीश के अपने कारण रहे होंगे और ममता बनर्जी के अपने। लेकिन कोई तो मनमुटाव रहा ही होगा। कोई बिना कारण तो किसी गठबंधन से अलग नहीं ही होता! बहरहाल दावों- प्रति दावों का दौर चल रहा है। भाजपा चार सौ पार के अपने नारे के साथ चल रही है जबकि इंडिया गठबं

Dainik Bhaskar शाह बोले- सीतामढ़ी में बनेगा भव्य सीता मंदिर:मैं किसी से नहीं डरता PoK भारत का है, रहेगा और हम वो लेकर रहेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सीतामढ़ी के गोयनका कॉलेज ग्राउंड में जेडीयू प्रत्याशी देवेश चंद्र ठाकुर के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। शाह ने कहा कि सीतामढ़ी में माता सीता का भव्य राम मंदिर बनेगा। ये मंदिर ऐसा होगा कि दुनिया देखेगी। ये मंदिर सिर्फ और सिर्फ नरेंद्र मोदी और बीजेपी बनवा सकती है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया आए ऐसा धाम बना दूंगा। मैं यह कहकर जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के बनने के बाद इंडी वालों को बुलाया था, लेकिन कोई नहीं गया। ये अपने वोट बैंक से डरते हैं। हम उस वोट बैंक से नहीं डरते हैं। समय आ गया है सीतामढ़ी में महान स्मारक बनाने का। शाह ने कहा 500 साल से रामलला टेंट में बैठे थे। बाबर के जमाने में राम मंदिर को तोड़ा गया। कांग्रेस और आरजेडी ने कई साल तक राम मंदिर को लटकाकर रखा। आपने मोदी जी ने दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया। केस भी जीता और मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कर दी। मोदी जी ने नारा दिया जय सीयाराम। शाह ने फारुख अब्दुल्ला के बयान को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मैं किसी से नहीं डरता PoK भारत का है, रहेगा और हम वो लेकर रहेंगे। अमित शाह अब थोड़ी देर में मधुबनी में सभा को संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद उनका यह पांचवां बिहार दौरा है। इससे पहले शाह चार बार बिहार आकर अलग-अलग जगहों पर रैलियां कर चुके हैं। सीतामढ़ी और मधुबनी में 5वें चरण में 20 मई को वोटिंग होगी।

Dainik Bhaskar चार धाम- गंगोत्री यमुनोत्री रूट अब भी 5-6 घंटे जाम:5 दिन में 2.76 लाख लोग पहुंचे, पिछली बार से दोगुने

उत्तराखंड की चार धाम यात्रा पर गए श्रद्धालुओं को बुधवार को भी लंबे-लंबे जाम से राहत नहीं मिली। हालांकि राज्य सरकार ने मुसीबतें कम करने के लिए कुछ उपाय लागू किए हैं, लेकिन उनका असर एक-दो दिन में ही दिखेगा। फिलहाल सबसे ज्यादा दिक्कत यमुनोत्री और गंगोत्री मार्गों पर बनी हुई है। यमुनोत्री में पालीगाड़ से कुथनौर तक 4-5 किमी तो गंगोत्री रूट पर गंगनानी से आगे 7 किमी में सैकड़ों गाड़ियों के पहिए कई घंटे थमे रहे। ट्रैफिक निकालने के लिए उत्तरकाशी प्रशासन ने अनावश्यक जगहों पर लगा सख्त वन-वे बंद कर दिया है। इससे गाड़ियों का एक साथ आना-जाना शुरू हुआ तो ट्रैफिक धीरे-धीरे आगे बढ़ा। हालांकि जहां अभी यह सिस्टम लागू है, वहां 5 से 10 घंटे तक लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है। अधिकारी बोले- रजिस्ट्रेशन फॉर्म में बीमारी न छिपाएं गढ़वाल मंडल के आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया कि चार दिन में इन धामों पर कुल 11 मौतें हो चुकी हैं। अब तक 26.73 लाख ऑनलाइन तो 1.42 लाख ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन हुए हैं। जबकि अब तक 2.76 लाख से ज्यादा लोग दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन फार्म में मेडिकल हिस्ट्री का कॉलम है, लेकिन श्रद्धालु पुरानी बीमारी छिपा रहे हैं। यूपी की मृतक विमला देवी की जांच में पता चला कि उन्हें शुगर व हाईपर टेंशन था। इसलिए डॉक्टर की सलाह को गंभीरता से लें। रिस्क लेकर यात्रा न करें। चार धाम के सारे तीर्थ स्थल हाई एल्टीट्यूड के हैं, इसलिए इस माहौल में 24 घंटे रुककर बॉडी को अभ्यस्त करना जरूरी है, लेकिन लोग गर्मी से आकर सीधे यात्रा कर रहे हैं। सभी राज्यों के डीआईजी से अपील- वीआईपी को न भेजें उत्तराखंड डीजीपी अभिनव कुमार ने सभी राज्यों के डीजीपी को पत्र लिखकर कहा है कि वे 31 मई तक वीवीआईपी को यहां न भेजें। यदि श्रद्धालुओं के आने का यही ट्रेंड रहा तो 6 महीने में 75-76 लाख श्रद्धालु दर्शन कर लेंगे। यह पिछले साल से 20 लाख ज्यादा है। बद्रीनाथ में सबसे देर से दर्शन केदारनाथ: गौरीकुंड से सिग्नल मिलने के बाद ही रामपुर-सोनपुर से लोगों को बढ़ाया। रामपुर और सोनपुर में बड़ी पार्किंग, होटल हैं। लेकिन रुकने का किराया 5 हजार रु. है। कई लोग गाड़ियों में रुक रहे। बद्रीनाथ: वाहन 3 किमी पहले माणा बाईपास पर रोक रहे हैं। 3 पार्किंग हैं, जहां डेढ़ हजार गाड़ियां लग रही हैं। बुधवार को यहां 6337 श्रद्धालु पहुंचे,

Dainik Bhaskar मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:CAA से पहली बार 14 शरणार्थियों को नागरिकता; SBI ने FD पर ब्याज बढ़ाया; शाह बोले- केजरीवाल को बेल मिलना स्पेशल ट्रीटमेंट

नमस्कार, कल की बड़ी खबर नागरिकता संशोधन कानून (CAA) से जुड़ी रही, इसके तहत पहली बार शरणार्थियों को नागरिकता मिली। एक खबर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की रही, जिसने FD पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... अब कल की बड़ी खबरें... 1. CAA के तहत 14 लोगों को भारतीय नागरिकता मिली, गृह मंत्रालय ने सर्टिफिकेट सौंपा नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के तहत पहली बार 14 लोगों को भारत की नागरिकता दी गई। केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने दिल्ली में इन लोगों को नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपे। गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। साथ ही उन्होंने भरोसा दिया कि CAA के तहत हर एक शरणार्थी को नागरिकता दी जाएगी। क्या है CAA: केंद्र सरकार ने 11 मार्च 2024 को देशभर में CAA लागू किया था। जिसके तहत 31 दिसंबर 2014 से पहले पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए गैर- मुस्लिम शरणार्थियों को नागरिकता देने का प्रावधान है। 2016 में नागरिकता संशोधन बिल (CAB) पेश किया गया था। दिसंबर 2019 में राज्यसभा और लोकसभा से इससे जुड़ा बिल पास हुआ था। पूरी खबर यहां पढ़ें... 2. राजस्थान में कॉपर खदान हादसे में एक अधिकारी की मौत, 15 घंटे में बचाए गए 14 लोग राजस्थान के नीमकाथाना स्थित हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदान में फंसे 14 अफसरों को 15 घंटे की मेहनत के बाद रेस्क्यू किया गया। वहीं एक चीफ विजिलेंस ऑफिसर उपेंद्र पांडे की मौत हो गई। 14 मई की शाम खदान में 1875 फीट की गहराई में लिफ्ट की चेन टूट गई थी। जिस वजह से 15 अधिकारी-कर्मचारी फंस गए थे। बचाए गए 7 घायल जयपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट हैं। कैसे हुआ हादसा: पुलिस के मुताबिक, विजिलेंस टीम के अफसर खदान के साथ निरीक्षण करने के लिए कई सौ मीटर नीचे गए थी। जब वह ऊपर आने वाले थे तो शाफ्ट (पिंजरे) की एक चेन टूट गई, जिसके चलते यह हादसा हुआ। पूरी खबर यहां पढ़ें... 3. शाह बोले- केजरीवाल को बेल मिलना स्पेशल ट्रीटमेंट, मोदीजी 2029 तक PM बने रहेंगे गृह मंत्री अमित शाह ने न्यूज एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू में लोकसभा चुनाव, भाजपा के नेतृत्व समेत कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने तिहाड़ से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिहाई पर कहा- यह कोई रूटीन जजमेंट नहीं था। दे

Dainik Bhaskar कर्नाटक के हुबली में नेहा हिरेमथ जैसा एक और मर्डर:घर में घुसकर लड़की पर चाकू से वार किए; आरोपी प्रपोजल ठुकराए जाने से नाराज था

कर्नाटक के हुबली में नेहा हिरेमथ के मर्डर जैसा एक और मर्डर हुआ है, वह भी एक महीने के अंदर। 15 मई को अंजली अंबीगेरा (21) नाम की लड़की पर विश्वा उर्फ गिरीश सावंत (23) नाम के लड़के ने चाकू से वार किया, जिसमें अंजली की मौत हो गई। अंजली ने विश्वा का प्रपोजल ठुकरा दिया था, जिसके बाद उसने अंजली के घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि IPC की धारा 302 के तहत विश्वा के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज कर लिया गया है और उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें बना दी गई हैं। नेहा हिरेमथ (23) कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ की बेटी थी, जिसकी 18 अप्रैल को फैज खोंडुनाइक ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। फैज ने भी नेहा को प्रपोज किया था, जिसे नेहा ने ठुकरा दिया था। इससे नाराज होकर फैज ने कॉलेज कैंपस में नेहा पर 7 बार चाकू से वार किया था। अंजली की बहन बोली- हमने पुलिस में शिकायत की थी, पर उसे गंभीरता से नहीं लिया गया 15 मई की सुबह करीब 5:45 बजे गिरीश ने वीरापुर ओनी स्थित अंजली के घर का दरवाजा खटखटाया। जैसे ही अंजली ने दरवाजा खोला, विश्वा ने उसकी गर्दन पर चाकू से वार किया और वहां से फरार हो गया। अंजली की बहन यशोदा ने उसका मर्डर होते हुए देखा। यशोदा ने मीडिया को बताया कि गिरीश मेरी बहन को कुछ समय से परेशान कर रहा था। उसने अंजली को प्रपोज किया था, लेकिन अंजली ने मना कर दिया। वह अंजली पर दबाव बना था कि वह उसके साथ मैसुरु जाए। उसने अंजली को धमकी भी दी थी कि अगर वह नहीं मानी तो उसका हश्र भी नेहा हिरेमथ जैसा होगा। हमने गिरीश की धमकियों के बारे में पुलिस को बताया पर उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। आज मेरी बहन जिंदा नहीं है। अंजली के पिता मोहन ने बताया कि करीब 7 महीने पहले अंजली ने बताया था कि गिरीश उसे परेशान कर रहा है। इसके बाद मैंने गिरीश को चेतावनी दी थी। लेकिन आज सुबह मेरी बेटी की उसी शख्स के हाथों मौत हो गई। आरोपी को सजा मिलनी ही चाहिए। नेहा के परिवार ने कहा कि किसी लड़की के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए जैसा अंजली के साथ हुआ। नेहा के पिता बोले- पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम रही नेहा हिरेमथ के पिता कांग्रेस काउंसिलर निरंजन हिरेमथ ने अंजली के परिवार से मुलाकात की और राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए कर्नाटक सरकार की आलोचना की। उन्होंने हुबली-धारवाड़ की पुलिस कमिश्नर रेणुका सुकुमा

Dainik Bhaskar IMD का पूर्वानुमान- 31 मई को केरल पहुंचेगा मानसून:16 से 20 मई तक MP-राजस्थान समेत 12 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

इस साल के अंत तक मानसून के केरल पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 31 मई को मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। हालांकि, इसमें 4 दिन ऊपर-नीचे हो सकते हैं। IMD के डायरेक्टर जनरल मृत्युंजय मोहापात्रा के मुताबिक, मानसून अपने तय समय पर आ रहा है। वहीं, मौसम विभाग के डेली फोरकास्ट के मुताबिक, 16 मई से 20 मई के बीच अलग-अलग दिनों में राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में हीट वेव का अलर्ट है। इसके अलावा 16 मई को असम, मेघालय, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और बिहार में उमसभरी गर्मी रहेगी। पिछले साल 8 जून को केरल पहुंचा था मानसून IMD के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 150 साल में मानसून के केरल पहुंचने की तारीखें काफी अलग रही हैं। 1918 में मानसून सबसे पहले 11 मई को केरल पहुंच गया था, जबकि 1972 में सबसे देरी से 18 जून को केरल पहुंचा था। बीते चार साल की बात करें तो 2020 में मानसून 1 जून को, 2021 में 3 जून को, 2022 में 29 मई को और 2023 में 8 जून को केरल पहुंचा था। इस साल सामान्य से बेहतर मानसून रहने की संभावना पिछले महीने IMD ने भविष्यवाणी की थी कि देश में इस साल सामान्य से बेहतर मानसून रहेगा। मौसम विभाग (IMD) 104 से 110 फीसदी के बीच बारिश को सामान्य से बेहतर मानता है। यह फसलों के लिए अच्छा संकेत है। खरीफ की फसलें सामान्य मानसूनी बारिश पर निर्भर करती हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें... अगले 3 दिनों का मौसम का अनुमान 16 मई: UP-पंजाब में हीटवेव चलेगी, गुजरात में उमस भरी गर्मी बनी रहेगी 17 मई: MP सहित 7 राज्यों में लू चलेगी, नॉर्थ-ईस्ट में बारिश होगी 18 मई: राजस्थान समेत 12 राज्यों में लू चलेगी, 15 राज्यों में बारिश की संभावना

Dainik Bhaskar जम्मू-कश्मीर में 102 साल के क्रिकेटर ने खेला क्रिकेट:युवा खिलाड़ियों को दिए मास्टर टिप्स

जम्मू-कश्मीर में 102 साल के क्रिकेटर ने क्रिकेट खेला। इस शख्स का नाम है, हाजी करम दीन। हाजी करम दीन का जन्म 1922 में रियासी हुआ था। हाजी नई पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए क्रिकेट खेलते हैं। 102 साल की उम्र के बावजूद रोज मैदान पर पहुंच जाते हैं। वह अपने बेटे, पोते और युवा क्रिकेटरों को भी निर्देश देते हैं और उन्हें क्रिकेट में मास्टर टिप्स देते हैं। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में अपना वोट डालने के बाद वह कुछ दिनों पहले खबरों में थे। परिवार और स्थानीय लोग उनसे प्रेरित हैं और जब भी वह हाथ में क्रिकेट का बल्ला उठाते हैं तो वे उनका उत्साह बढ़ाते हैं।

Dainik Bhaskar खड़े ट्रक में घुसी कार, 8 लोगों की मौत:इंदौर के बेटमा के पास अहमदाबाद फोरलेन हाइवे पर हुआ हादसा

इंदौर के पास बेटमा में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यहां इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर एक कार खड़े ट्रक में जा घुसी। जिससे कार सवार 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक शख्स घायल हो गया है। मृतकों में एक महिला भी शामिल हैं। शवों को बेटमा के अस्पताल लाया गया है। जहां गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा। एएसपी इंदौर रुपेश द्विवेदी ने बताया कि 8 लोगों की मौत की सूचना है। एक घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा बुधवार रात करीब 10.30 बजे होना बताया जा रहा है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम के साथ ही एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची गई। जानकारी के मुताबिक कार में सवार लोग आलीराजपुर के बोरी गांव में मान कार्यक्रम से लौट कर गुना जा रहे थे। हादसे की तस्वीरें देखिए - ये खबर भी पढ़ें - नहर में गिरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 4 की मौत: श्योपुर में बच्चे का मुंडन कराने जा रहा था परिवार श्योपुर में बुधवार को भोपाल जैसा हादसा सामने आया। यहां बच्चे का मुंडन कराने जा रहे परिवार की ट्रैक्टर ट्रॉली सूखी नहर में गिर गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। 7 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक्सीडेंट दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बलावनी रोड पर हुआ। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें ये खबरें भी पढ़ें उज्ज्वल निकम बोले- टिकट मिलते ही मुझे देशद्रोही कहा:कसाब ने करकरे को गोली मारने की बात मानी, कांग्रेसी नहीं मान रहे क्या मालीवाल की सीट सिंघवी को देने वाले हैं केजरीवाल:दावा- यही बात CM से करने गईं, तो PA ने की बदतमीजी हमारे शरीर का पसंदीदा मिनरल है कैल्शियम:बोन हेल्थ और हेल्दी हार्ट के लिए बेहद जरूरी, दूध, दही, पनीर से होगी पूर्ति रिलेशनशिप- लड़कियां अपने संभावित पार्टनर से क्या चाहती हैं:लड़कों में हों ये 8 बातें तो प्रेम प्रस्ताव अस्वीकार नहीं होगा, इमोशन है जरूरी