Dainik Bhaskar Dainik Bhaskar

Dainik Bhaskar ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे का निधन:तीन महीने से दिल्ली एम्स में भर्ती थीं; नेपाल के राजघराने से था संबंध

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे सिंधिया का निधन हो गया है। वे 70 साल की थीं। पिछले तीन महीने से बीमार होने से दिल्ली एम्स में भर्ती थीं। यहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार ग्वालियर में गुरुवार सुबह 11 बजे किया जाएगा। राजमाता माधवी राजे मूलत: नेपाल की रहने वाली थीं। वे नेपाल राजघराने से संबंध रखती थीं। उनके दादा जुद्ध शमशेर बहादुर नेपाल के प्रधानमंत्री थे। राणा वंश के मुखिया भी रहे थे। 1966 में माधवराव सिंधिया के साथ उनका विवाह हुआ था। ज्योतिरादित्य के भाजपा में जाने के फैसले में दिया था साथ मार्च 2020 में जब सिंधिया राजघराने के मुखिया ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने का निर्णय लिया था, तो उस समय पूरा परिवार उनके साथ था। बेटा और पत्नी तो उनके फैसले में साथ थे ही, पर सबसे ज्यादा सपोर्ट उनकी मां माधवी राजे सिंधिया ने किया था। ज्योतिरादित्य कांग्रेस में पिता की विरासत छोड़कर जाने में संकोच कर रहे थे, लेकिन माधवी राजे ने मार्गदर्शक बनकर राह दिखाई थी। इसके बाद ही ज्योतिरादित्य ने इतना बड़ा फैसला लेकर अपनी दादी विजयाराजे सिंधिया की तरह बड़ा कदम उठाया था। दिल्ली में शादी, मराठी परंपरा के अनुसार बदला नाम शादी से पहले राजमाता माधवी राजे का नाम प्रिंसेस किरण राजलक्ष्मी देवी था। ग्वालियर के सिंधिया राजघराने के माधवराव सिंधिया से 1966 में उनकी शादी हुई। शादी दिल्ली में शानो-शौकत के साथ हुई थी। इस शाही शादी में देश-विदेश से मेहमान शामिल हुए थे। शादी के बाद मराठी परंपरा के अनुसार नेपाल की राजकुमारी का नाम बदला गया। इसके बाद वह किरण राजलक्ष्मी से माधवीराजे कहलाने लगीं। माधवी और माधवराव का रिश्ता ग्वालियर राजघराने की राजमाता विजयाराजे सिंधिया ने तय किया था। 2001 में हुआ था माधवराव सिंधिया का निधन माधवी राजे के ​पति और पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया का निधन 30 सितंबर 2001 को हुआ था। इसके बाद से वह काफी टूट गई थीं, लेकिन बेटे ज्योतिरादित्य सिंधिया और बहू प्रियदर्शनी राजे सिंधिया की मार्गदर्शक रहीं। ज्योतिरादित्य हमेशा अपनी मां से सलाह मशविरा करके फैसला लेते रहे। राजनीति में नहीं आईं, बेटे के लिए छोड़ी विरासत माधवराव सिंधिया के निधन के बाद माधवी राजे के राजनीति में आने के कयास भी लगते रहे। माना जा रहा था कि वह साल 20

Dainik Bhaskar न्यूज इन ब्रीफ@11 AM:चारधाम में 10 की मौत; राजस्थान माइंस हादसा- 10 निकाले गए, 5 फंसे; पूर्व-पति का दावा- खतरे में स्वाति मालीवाल की जान

नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें… 1. राजस्थान की खेतड़ी माइंस से 10 अधिकारी बाहर निकाले गए, 5 फंसे; लिफ्ट टूटने से हादसा राजस्थान में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में फंसे 15 लोगों में से 10 को बाहर निकाल लिया गया है। 5 अंदर फंसे हैं। हादसा खदान में 1875 फीट की गहराई में लिफ्ट की चेन टूटने से हुआ था। अंदर फंसे लोगों के लिए रात में दवाइयां और फूड पैकेट भेजे गए। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पढ़ें पूरी खबर... 2. चारधाम यात्रा- श्रद्धालुओं की भीड़, लोग 25 घंटे से फंसे; दर्शन के इंतजार में 10 की मौत 10 मई से शुरु हुई चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आ रही है। गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के रास्ते 45 किमी लंबा जाम लगा है। मंदिर जाने वाली गाड़ियों का नंबर 20-25 घंटे बाद आ रहा है। इसी इंतजार में बीते 4 दिन में यमुनोत्री-गंगोत्री जा रहे 10 लोग रास्ते में ही दम तोड़ चुके हैं। इनमें 5 की जान मंगलवार को गई। पढ़ें पूरी खबर... 3. मालीवाल के पूर्व-पति का दावा- स्वाति की जान खतरे में, संजय सिंह को सब पता है दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और AAP राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के पूर्व पति नवीन जयहिंद ने दावा किया कि स्वाति की जान खतरे में है। स्वाति के साथ जो भी हुआ उसकी प्लानिंग की गई थी। दरअसल 13 मई को दिल्ली CM हाउस में केजरीवाल के पीए विभव कुमार ने स्वाति के साथ अभद्रता की। 14 मई को संजय सिंह ने इस बात की पुष्टि भी की। पढ़ें पूरी खबर... 4. मुंबई होर्डिंग हादसा- मलबे में 2 और शव मिले: अब तक 16 मौतें, 70 घायल हुए थे मुंबई के घाटकोपर में होर्डिंग गिरने वाली जगह पर बुधवार (15 मई) को लगातार तीसरे दिन रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मलबे के नीचे दो और शव मिले हैं। इसी के साथ मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 16 हो गया है। मुंबई में 13 मई को आए तूफान में 100 फीट ऊंचे और 250 टन वजन वाले लोहे के होर्डिंग के नीचे कई कार, टू-व्हीलर्स और लोग दब गए थे। हादसे में 70 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर... 5. असम CM बोले- 300 सीटें मिलीं तो राममंदिर बना, 400 सीटों में ज्ञानवापी में मंदिर बनाएंगे असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा ने दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि अगर BJP को 400 सीटें मिलती हैं तो ज्ञानवापी और कृष्ण जन्मभूमि मंदिर बनाए जाएंगे। हिमंता ने क

Dainik Bhaskar अखिलेश बोले-यूपी में गठबंधन जीतेगा 79 सीटें, लड़ाई 'क्योटो' में:लखनऊ में खड़गे बोले- मोदी मंगलसूत्र नहीं काम पर मांगें वोट

लखनऊ में बुधवार को इंडिया गठबंधन की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मौजूद रहे। खड़गे ने कहा- देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई है। चार चरणों के चुनाव में इंडिया गठबंधन मजबूत दिख रहा है। मोदी की सरकार इस बार नहीं बनेगी। इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। अखिलेश यादव ने कहा- 10 साल दिल्ली और 7 साल यूपी की सरकार ने झूठे वादे किए। इंडिया गठबंधन उत्तर प्रदेश में 79 सीटें जीत रहा है। वाराणसी का इशारा करते हुए कहा कि 'क्योटो' में लड़ाई है। ये 400 पार का नारा इसलिए दे रहे हैं, क्योंकि देश का संविधान बदलना चाहते हैं। ये पूरे देश की मिली-जुली तहजीब को बदलना चाहते हैं। पूरे देश को एक रंग में रंगना चाहते हैं। इंडिया गठबंधन के लिए जनता का समर्थन दिखाई दे रहा है। आने वाले समय में 140 करोड़ की जनता भारतीय जनता पार्टी को 140 सीटों के लिए भी तरसा देगी। भारतीय जनता पार्टी का रथ फंसा नहीं धंस गया है। उनकी भाषा बदली है। देश की जनता बदलाव चाहती है। थार वाली घटना अभी किसान भूले नहीं हैं। उनकी सरकार में लाखों किसानों ने आत्महत्या की है। बुंदेलखंड में बीजेपी का खाता नहीं खुलेगा। वहां भारतीय जनता पार्टी को खंड-खंड कर देंगे। बीजेपी की बूथ कमेटी बनी अब लूट कमेटी अखिलेश ने कहा- चौथे चरण का चुनाव खत्म हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी का झूठ जितना पहाड़ चढ़ना था चढ़ चुका है। चोटी से अब उतरना शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी अपने ही नरेटिव में उलझ गई है। बीजेपी की बूथ कमेटी अब लूट कमेटी बन गई है। उन्होंने कहा- आने वाले समय में 140 करोड़ की जनता 140 सीट भी नहीं देगी। नौजवान परीक्षा के पेपर लीक होने से परेशान हैं। भारतीय जनता पार्टी पर अब कोई भरोसा नहीं करेगा। क्योंकि किसी को पता नहीं था कि अग्निवीर योजना आएगी, नोटबंदी हो जाएगी। इस चुनाव में दो विचारधाराओं की लड़ाई खड़गे ने कहा- ये चुनाव लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। इस चुनाव में दो विचारधाराओं की लड़ाई है। एक तरफ गरीबों के पक्ष में लड़ने वाली पार्टी एक होकर लड़ रही है, दूसरी तरफ अमीरों को लेकर चलने वाली पार्टी है। हमारी लड़ाई गरीबों के लिए है। जिनको एक वक्त का खाना भी नहीं मिलता। जिनको नौकरी नहीं मिल रही है। 24 के चुनाव से बनेगा देश का भविष्य खड़गे ने कहा- सरकारी संस्थानों में

Dainik Bhaskar मुंबई होर्डिंग हादसा- मलबे में 2 और शव मिले:अब तक 16 मौतें; आरोपी पर 23 क्रिमिनल केस, रेप चार्ज में गिरफ्तार हो चुका

मुंबई के घाटकोपर में होर्डिंग गिरने वाली जगह पर बुधवार (15 मई) को लगातार तीसरे दिन रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस बीच मंगलवार (14 मई) की रात मलबे के नीचे दो और शव मिले हैं। NDRF ने बताया कि दो शवों को अभी बाहर नहीं निकाला जा सका है। इसी के साथ मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 16 हो गया है। मुंबई में सोमवार (13 मई) की दोपहर में धूल भरी आंधी और बारिश हुई थी। इस दौरान घाटकोपर में एक अवैध विज्ञापन होर्डिंग पेट्रोल पंप पर गिर गया था। 100 फीट ऊंचे और 250 टन वजन वाले लोहे के होर्डिंग के नीचे कई कार, टू-व्हीलर्स और लोग दब गए थे। हादसे में 70 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। होर्डिंग लगाने वाली कंपनी का मालिक पर पहले से 23 केस दर्ज दूसरी तरफ, अवैध तरीके से विज्ञापन होर्डिंग लगाने वाली एजेंसी ईगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मालिक भावेश भिंडे के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हादसे के बाद भावेश फरार है। उसके खिलाफ पहले से 23 क्रिमिनल केस दर्ज हैं। भावेश इस साल जनवरी में रेप मामले में गिरफ्तार भी हुआ था। हालांकि, बाद में उसे बेल मिल गई। वह 2009 में विधानसभा चुनाव भी लड़ चुका है। भाजपा नेता किरीट सोमैया के मुताबिक, अवैध होर्डिंग लगाने के मामले में कई शिकायतों के बाद 2017-18 में रेलवे ने भावेश की एक अन्य कंपनी को ब्लैकलिस्ट किया था।

Dainik Bhaskar बाघिन मां के नीचे दबने से 4 शावकों की मौत:रांची के जू में 10 मई को हुआ था जन्म; डॉक्टर बोले- दम घुटने से गई जान

राजधानी रांची के लगभग 15 किमी दूर बिरसा जैविक उद्यान में बाघिन के चार नवजात बच्चों की मौत हो गई है। जिस बाघिन के नवजात की मौत हुई है उसका नाम गौरी है। बिरसा जैविक उद्यान प्रबंधन के मुताबिक नवजातों की मौत अपनी मां के शरीर से दब जाने की वजह से हुई है। बच्चे मां के बेहद करीब चले गए थे। बता दें कि बाघिन गौरी ने 10 मई की आधी रात के करीब चार बच्चों को जन्म दिया था। बताया जा रहा है कि बाघिन की सीसीटीवी से मॉनिटरिंग भी की जा रही थी। इसके बाद भी ऐसी घटना हो जाना प्रबंधन पर सवाल खड़े कर रही है। मॉनिटरिंग के बाद भी बच्चों को नहीं बचाया जा सका बाघिन गौरी के प्रसव होने की जानकारी प्रबंधन को थी। इसके बाद से जिस केज में वह थी, वहां लगाए गए सीसीटीवी कैमरे से मॉनिटरिंग भी की जा रही थी। बिरसा जैविक उद्यान प्रबंधन की मानें तो जन्म के बाद सभी नवजात मां के काफी करीब आ गए। वहीं जब मां ने करवट बदली तो सभी नवजात उसमें दब गए। जब प्रबंधन को इस बात का पता चला तो वहां के कर्मी केज के भीतर जा कर देखा। बाघिन को बच्चों से दूर हटाया गया। तीन बच्चों की वहीं मौत हो चुकी थी, लेकिन एक बच्चे की सांस चल रही थी पर उसे भी जब तक संभाला जाता तब तक मौत हो चुकी थी। डॉक्टर बोले- दम घुटने से सभी की मौत हुई बिरसा जू के चिकित्सक डॉ. ओपी साहू ने बताया कि बाघिन गौरी ने पहली बार बच्चों को जन्म दिया था। उसने 10 मई की रात दो बजे पहले बच्चे को जन्म दिया और फिर सभी बच्चे 11 मई को मां के पेट से बाहर आए। सभी बच्चे सामान्य और स्वस्थ थे। एक बच्चे का वजन एक किलो था जबकि अन्य तीन का वजन 900 से 950 ग्राम के बीच था। सामान्य तौर पर मां अपने बच्चे का केयर खुद करती है। विषम स्थिति में ही बाहरी सपोर्ट दिया जाता है। 11 मई के पूरे दिन तक सब सामान्य था। चूंकि बाघ के बच्चे की आंख जन्म के 15वें दिन खुलती है। ऐसे में इन दिनों तक मां खुद केयर करती है। वह खुद ही दूध पिलाती है। गौरी ने पहली बार बच्चों को जन्म दिया था। 11 मई की रात बाघिन अपने बच्चों पर ही लेट गई जिस वजह से दम घुटने से मौत हो गई। जब जानकारी मिली तो एक बच्चे को निकाला गया। उसे दूध पिलाने की कोशिश की गई पर इंटरनल हेंम्रेजेज होने की वजह से मौत हो गई। फिर पोस्टमॉर्टम के बाद 12 मई को जू के भीतर बने दाहगृह ​​​​​​में शवों को जलाया गया। सूत्रों की मानें तो पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दम

Dainik Bhaskar झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार:ED ने 7 घंटे की पूछताछ के बाद अरेस्ट किया; ईडी ऑफिस में गुजरेगी रात; कल कोर्ट में पेशी

झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को ED ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी से पहले ED ने बुधवार को 7 घंटे की पूछताछ की। उनके पीएस के नौकर के घर पिछले दिनों 30 करोड़ रुपए कैश मिले थे। मामला टेंडर कमीशन घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग का है। आलमगीर आलम को आज ईडी ऑफिस में बने हाजत में रखा जाएगा। मेडिकल जांच की जाएगी। इसके बाद उन्हें गुरुवार को 10 बजे पीएमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस दौरान ईडी कोर्ट से रिमांड की मांग करेगी। इससे पहले ED के अधिकारियों ने मंगलवार को भी उनसे 9 घंटे पूछताछ की थी। ED ने उन्हें आज फिर पूछताछ के लिए बुलाया था। जांच एजेंसी की ओर से उन्हें पूछताछ के लिए 12 मई को नोटिस भेजा था। आलमगीर आलम झारखंड की महागठबंधन सरकार में कांग्रेस के कोटे से मंत्री हैं। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मनी लॉन्ड्रिंग के एक अन्य मामले में ED की गिरफ्त में हैं। ED के सवाल और आलमगीर आलम के जवाब सवाल- आपके पीए और उसके सहायक जहांगीर के यहां से 30 करोड़ रुपए से अधिक मिले थे। यह रुपए संजीव लाल ने किससे और क्यों लिए? जवाब- मुझे नहीं पता कि संजीव ने रुपए किससे और कहां से वसूले हैं। मैं इस मामले में बिल्कुल अनजान हूं। सवाल- आपके विभाग में टेंडर कमिशन चल रहा है। क्या आप विभागीय मंत्री होने के नाते इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं? जवाब- राजनीति में मेरी छवि कैसी है यह किसी से भी पूछा जा सकता है। मुझ पर आज तक इस तरह का कोई आप नहीं लगा है। ऐसे में विभाग के अधिकारी क्या कर रहे थे इसकी जानकारी मुझे बिल्कुल नहीं है। संजीव ने भी दी कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड में चल रहे मंत्री आलमगीर आलम के पीए संजीव लाल ने भी जांच एजेंसी को कई जानकारियां दी हैं। मंगलवार को मंत्री आलमगीर आलम के साथ उनके पीए संजीव लाल से भी पूछताछ की गई। संजीव लाल से पिछले 7 दिनों से पूछताछ चल रही है। इस पूछताछ के दौरान संजीव ने इस बात का स्वीकार किया है कि जो रुपए उनके और उनके सहायक के यहां से बरामद हुए हैं वह सभी पैसे टेंडर कमीशन के हैं। यह भी बताया है कि टेंडर कमीशन के नाम पर किन-किन लोगों से रुपए लिए गए। ED को इस बात की जानकारी मिल गई है कि टेंडर कमीशन के नेक्सस में कौन-कौन लोग शामिल थे। यह भी पता चला है कि ग्रामीण विकास विभाग में ऊपर से नीचे तक के अधिकारियों के बीच कमीशन की राशि

Dainik Bhaskar लोकसभा चुनाव-2024:असम CM बोले- जब 300 सीटें मिलीं तो राममंदिर बनाया, 400 सीटें मिलेंगी तो कृष्ण जन्मभूमि-ज्ञानवापी में मंदिर बनाएंगे

असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि अगर BJP को 400 सीटें मिलती हैं तो ज्ञानवापी और कृष्ण जन्मभूमि मंदिर बनाए जाएंगे। हिमंता ने कहा कि अबकी बार 400 पार का मतलब है ज्ञानवापी में शिवालय, मथुरा में श्रीकृष्ण मंदिर और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर वापस भारत में। हिमंता दिल्ली में मनोज तिवारी के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार आरक्षण को और अधिक मजबूती देने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा- जब कांग्रेस हमसे पूछती है कि आपको 400 सीटें क्यों चाहिए? जब हमें 300 सीटें मिलीं तो हमने राम मंदिर बनाया और अब जब हमें 400 सीटें मिलेंगी तो कृष्ण जन्मभूमि बनाई जाएगी और ज्ञानवापी मस्जिद के स्थान पर बाबा विश्वनाथ मंदिर भी बनाया जाएगा। कांग्रेस के शासनकाल में पीओके को लेकर संसद में कोई चर्चा नहीं हुई। पीएम मोदी के नेतृत्व में जल्द ही पाक अधिकृत कश्मीर हमारे देश का हिस्सा बनेगा। लोकसभा चुनाव से जुडें अपडेट्स पढ़ें...

Dainik Bhaskar राजस्थान में खदान हादसे में एक अधिकारी की मौत:15 घंटे में बचाए गए 14 लोग, लिफ्ट की चेन टूटने से 1875 फीट नीचे फंसे थे

राजस्थान में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान (खेतड़ी) खदान में फंसे 15 अफसरों में से 14 को बाहर निकाल लिया गया है। वहीं, चीफ विजिलेंस ऑफिसर उपेंद्र पांड की मौत हो गई है। उनकी डेडबॉडी को भी रिकवर कर लिया गया है। बुधवार सुबह से चार राउंड में रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया। बचाए गए अफसरों में से 7 घायलों को जयपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। दरअसल, नीमकाथाना जिले की इस खदान में मंगलवार शाम हुए एक एक्सीडेंट में 15 अधिकारी-कर्मचारी फंस गए थे। खदान में 1875 फीट की गहराई में लिफ्ट की चेन टूट गई थी। 14 मई की शाम को केसीसी चीफ समेत विजिलेंस की टीम माइंस में नीचे उतरी थी। रात 8:10 बजे माइंस से निकलते समय हादसा हो गया। लिफ्ट में कोलकाता से आई विजिलेंस की टीम और खेतड़ी कॉपर कॉर्पोरेशन (KCC) के बड़े अधिकारी हैं। खेतड़ी से जयपुर के मणिपाल हॉस्पिटल लाए गए अफसर: 8 मरीजों को इमरजेंसी वार्ड में किया शिफ्ट​​​​​​

Dainik Bhaskar वायु सेना का पोर्टेबल अस्पताल:आगरा में सफल परीक्षण, विमान से एयरड्रॉप किया गया

वायु सेना ने भीष्म पोर्टेबल क्यूबस का परीक्षण किया। ये पोर्टेबल क्यूबस एक प्रकार के पोर्टेबल अस्पताल हैं। जिनकी मदद से आपातकालीन स्थिति में जरूरतमंदों की मदद के लिए जरूरी इलाज की सामग्री पहुंचाई जाएगी। वायु सेना नी आगरा में इन पोर्टेबल क्यूबस का सफल परीक्षण किया।

Dainik Bhaskar ISRO ने कैप्चर किए सोलर इवेंट के निशान:पृथ्वी, सूर्य-पृथ्वी के L1 पॉइंट और चंद्रमा से सोलर स्टॉर्म की तस्वीरें लीं

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने हाल ही में आए सोलर इरप्टिव इवेंट को अंतरिक्ष में तीन अलग लोकेशन से कैप्चर किया। ये तीन लोकेशंस हैं- पृथ्वी, पृथ्वी और सूर्य के बीच L1 पॉइंट और चंद्रमा। इस सोलर इवेंट को सोलर स्टॉर्म यानी सौर आंधी भी कहा जाता है। इसरो ने इस सोलर स्टॉर्म के सभी सिग्नेचर्स को रिकॉर्ड करने के लिए अपने सभी ऑब्जर्वेशन प्लेटफॉर्म और सिस्टम्स को तैनात कर दिया था। सोलर स्टॉर्म का असर पृथ्वी पर शनिवार को देखा गया। आदित्य L1 यान और चंद्रयान-2 ने इस इवेंट को लेकर ऑब्जर्वेशन रिकॉर्ड किए और इसकी हलचल को एनालाइज किया। आदित्य l1 के साथ गए उपकरणों में शामिल SoLEXS और HEL1OS ने सूर्य के कोरोना और अन्य इलाकों से निकलने वाली X और M श्रेणी की तरंगों को ऑब्जर्व किया। इसके अलावा मैग्नेटोमीटर पेलोड ने भी L1 पॉइंट के पास से गुजरते हुए इस सौर आंधी को रिकॉर्ड किया। जब आदित्य L1 इस सोलर इवेंट को सूर्य और पृथ्वी के बीच लैगरेंज पॉइंट से देख रहा था, तब भारत के चंद्रयान 2 ने इस इवेंट को लूनर पोलर ऑर्बिट से कैप्चर किया। चंद्रयान-2 के एक्स-रे मॉनिटर (XSM) ने इस जियोमैग्नेटिक तूफान से जुड़े कई सिद्धांतों को ऑब्जर्व किया है।

Dainik Bhaskar राहुल के सामने रायबरेली बचाने की चुनौती:3 चुनाव में बड़ा फेरबदल, सोनिया गांधी की जीत का मार्जिन आधा रह गया

गांधी परिवार की खामोशी ने रायबरेली सीट को सुर्खियों में रखा। अचानक ऐलान हुआ, राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही रायबरेली VIP सीट में शुमार हो गई। राहुल के सपोर्ट में प्रियंका गांधी भी गांव-गांव जा रही हैं, छोटी-छोटी जनसभाएं कर रही हैं। राहुल भी इमोशनल कार्ड खेलते हुए कह रहे- रायबरेली मेरी दोनों माताओं की कर्मभूमि है, इसलिए यहां से चुनाव लड़ने आया हूं। इससे पहले 15 फरवरी को सोनिया गांधी ने रायबरेली के लोगों के नाम भावुक चिट्‌ठी लिखी। इसमें उन्होंने चुनाव न लड़ने का ऐलान किया। लिखा- रायबरेली आकर मेरा परिवार पूरा होता है। मैं जो भी हूं, रायबरेली के लोगों की वजह से हूं। आप मेरा परिवार संभाल लेना। सोनिया 20 साल रायबरेली से सांसद रहीं। कांग्रेस के लंबे साइलेंस की वजह से भाजपा ने पुराने कांग्रेसी दिनेश प्रताप सिंह को टिकट दिया। आखिरी मौके पर कांग्रेस ने राहुल गांधी को यहां लॉन्च कर दिया। आम चुनाव में एक बार फिर रायबरेली सीट चर्चा में आ गई। दिनेश प्रताप को पूरा भाजपा संगठन चुनाव लड़वा रहा है। रायबरेली के सियासी सीन में सिर्फ कांग्रेस और भाजपा दिख रहे हैं। बसपा ने यादव कैंडिडेट ठाकुर प्रसाद को उतार कर 7% यादव वोटर्स को नया विकल्प दिया है। अगर 34% दलित और 23% ओबीसी वोटर बंटता है, तब जीत-हार का मार्जिन कम हो सकता है। हालांकि, शुरू से माना गया कि राहुल के लिए रायबरेली सीट आसान है। इसकी 3 वजह समझ में आती हैं... ग्राफिक्स में रायबरेली के जातिगत समीकरण... कांग्रेस के गढ़ में 3 चुनाव में भाजपा 12 हजार से 3.67 लाख वोट तक पहुंची भले ही रायबरेली को कांग्रेस का गढ़ बताया जा रहा, मगर पिछले 3 चुनाव का वोटिंग ट्रेंड कांग्रेस के पक्ष में नहीं दिख रहा। 2009 में सोनिया गांधी ने 3.72 लाख वोट मार्जिन से चुनाव जीता था। भाजपा के आरबी सिंह को सिर्फ 12 हजार वोट मिले थे। हार के बावजूद भाजपा ने बूथ लेवल पर वर्किंग जारी रखी। 2014 का लोकसभा चुनाव सोनिया गांधी ने 3.52 लाख वोट से जीतीं, मगर भाजपा का वोट शेयर बढ़कर 1.73 लाख हो गया। 2019 के चुनाव में भाजपा के दिनेश प्रताप को 3.67 लाख वोट मिले। सोनिया गांधी के जीतने का वोट मार्जिन और कम हो गया, वह 1.67 लाख वोट से जीतीं। एक फैक्टर यह भी है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में 4 सीटें सपा ने जीतीं, सिर्फ 1 सीट रायबरेली पर भाजपा की अदिति सिंह विधायक बनीं। 2024 के चुनाव

Dainik Bhaskar दावा- मोहन भागवत ने आरक्षण का विरोध किया:वायरल वीडियो में संघ प्रमुख बोले, 'हम संघ वाले अंदर-अंदर से आरक्षण का विरोध करते हैं...' लेकिन सच कुछ और

लोकसभा चुनाव के बीच संघ प्रमुख मोहन भागवत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि संघ के लोग आरक्षण विरोधी हैं। ए.के. स्टालिन नाम के वेरिफाइड एक्स यूजर ने अपने ट्वीट में लिखा- हम संघ वाले अंदर-अंदर से आरक्षण का विरोध करते हैं, लेकिन बाहर आ के बोल नहीं सकते...!!!! :- संघ प्रमुख (मोहन भागवत), मोदी, योगी, अमित शाह बीजेपी के सारे नेता संघ के हैं क्या वह आरक्षण दे पाएंगे ? देखें ट्वीट: ए.के.स्टालिन के इस ट्वीट को खबर लिखे जाने तक 1700 लोगों ने लाइक किया था। वहीं, 900 से अधिक लोग इसे रीट्वीट कर चुके थे। एक्स पर यूजर को 20 हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं। कांग्रेस से जुड़े डॉक्टर अरुणेश कुमार यादव ने भी संघ प्रमुख मोहन भागवत का यह वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा- ये लो मोहन भागवत भी कह रहे हैं कि वो आरक्षण के विरोधी हैं!! देखें ट्वीट: एक्स पर डॉक्टर अरुणेश कुमार यादव को 31 हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं। लालू एक विचार नाम के एक्स अकाउंट ने भी संघ प्रमुख का वायरल वीडियो ट्वीट करते हुए सवाल किया कि-मोदी, योगी और अमित शाह, बीजेपी के सारे नेता संघ के हैं क्या वह आरक्षण दें पाएंगे? देखें ट्वीट: क्या है वायरल वीडियो का सच ? संघ प्रमुख मोहन भागवत के वीडियो का सच जानने के लिए हमने इसके की-फ्रेम्स को गूगल इमेज पर रिवर्स सर्च किया। साथ ही गूगल पर ओपन सर्च की मदद भी ली। जांच के दौरान हमें न्यूज एजेंसी का एक ट्वीट मिला। यह ट्वीट ANI के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से 28 अप्रैल 2024 को किया गया था। देखें ट्वीट: ट्वीट के कैप्शन में लिखा था- एक वीडियो प्रसारित किया जा रहा है कि आरएसएस आरक्षण के खिलाफ है और हम इस बारे में बाहर बात नहीं कर सकते। यह बात पूरी तरह झूठ है, संघ शुरू से ही संविधान के अनुसार सभी आरक्षणों का समर्थन करता रहा है'-संघ प्रमुख, मोहन भागवत। यह वीडियो 43 सेकेंड का था और इसमें संघ प्रमुख ने स्पष्ट कहा कि आएसएस आरक्षण के खिलाफ नहीं है। वहीं, वायरल क्लिप महज 8 सेकेंड की है जिसमें मोहन भागवत के बयान के कुछ हिस्सों को एडिट करके दिखाया गया था। बाद में यही क्लिप गलत दावे के साथ सोशल मीडिया पर सर्कुलेट होना शुरू हो गई। संघ प्रमुख से जुड़ी यह खबर दैनिक भास्कर ने भी प्रकाशित की थी। देखें स्क्रीनशॉट: खबर में हमने बताया था- राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (R

Dainik Bhaskar उत्तराखंड जंगल की आग पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई:SC ने सरकार से कहा था-जल्दी उपाय करें, बारिश या क्लाउड सीडिंग के भरोसे न बैठें

उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग के मसले पर सुप्रीम कोर्ट बुधवार 15 मई को फिर सुनवाई करेगा। इससे पहले 8 जून को सुनवाई में शीर्ष कोर्ट ने राज्य सरकार से कहा था कि बारिश या कृत्रिम बारिश (क्लाउड सीडिंग) के भरोसे नहीं बैठा जा सकता। इसकी जल्द रोकथाम के उपाय करें। पिछली सुनवाई में राज्य सरकार ने कोर्ट में अंतरिम स्टेटस रिपोर्ट भी कोर्ट में पेश की। उत्तराखंड सरकार ने जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच को बताया कि नवंबर 2023 से अब तक जंगलों में आग लगने की 398 घटनाएं हो चुकी हैं। हर बार ये आग इंसानों ने लगाई गई। सरकार के वकील उपमहाधिवक्ता जतिंदर कुमार सेठी ने बताया था कि उत्तराखंड के जंगलों का सिर्फ 0.1% हिस्से में ही आग चपेट में है। उत्तराखंड में अप्रैल के पहले हफ्ते से लगी आग से अब तक 11 जिले प्रभावित हुए हैं। जंगलों की आग में झुलसने से 5 लोगों की मौत हो चुकी है और चार लोग गंभीर रूप से घायल है। आग से 1316 हेक्टेयर जंगल जल चुका है। कोर्ट में सरकार ने बताया- 350 आपराधिक केस दर्ज किए गए हैं, जिनमें 62 लोगों के नाम कोर्ट ने उत्तराखंड सरकार और याचिकाकर्ताओं से कहा कि मामले की रिपोर्ट सेंट्रल एम्पावर्ड कमेटी (CEC) से शेयर करें और उनसे ओपिनियन लें। उत्तराखंड में आग से 1316 हेक्टेयर जंगल जल चुका उत्तराखंड में अप्रैल के पहले हफ्ते से लगी आग से अब तक 11 जिले प्रभावित हुए हैं। इसमें गढ़वाल मंडल के पौड़ी रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी ज्यादा प्रभावित हैं और देहरादून का कुछ हिस्सा शामिल है। जबकि कुमाऊं मंडल का नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ ज्यादा प्रभावित हैं। वन विभाग, फायर ब्रिगेड, पुलिस के साथ-साथ सेना के जवान रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हुए हैं। आर्मी एरिया में आग पहुंचती देख एयरफोर्स के MI-17 हेलिकॉप्टर की मदद ली गई है। 3 पाॅइंट में समझें, आग लगने की वजह आग लगने पर क्या एक्शन लिया गया आग बुझाने के लिए क्या किया जा रहा आग बुझाने के प्रयासों को दिखाती 3 तस्वीरें... क्या है क्लाउड सीडिंग क्लाउड सीडिंग एक आर्टिफिशियल बारिश कराने का एक तरीका है। इसमें विमान से सिल्वर आयोडाइड या ड्राई आइस को साधारण नमक के साथ बादलों पर छोड़ा जाता है। एक तरह से ये बादल में बीज डालने जैसा है। ये कण हवा से नमी को सोखते हैं और कंडेंस होकर इसकी मात्रा (द्रव्यमान) को बढ़ा देते हैं

Dainik Bhaskar मोदी आज महाराष्ट्र में दो रैलियां करेंगे:शाम को मुंबई में रोड शो; कल PM ने वाराणसी से तीसरी बार पर्चा भरा था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार 15 मई को महाराष्ट्र के दिंडोरी और कल्याण में जनसभाएं करेंगे। इसके बाद शाम को मुंबई नॉर्थ-ईस्ट सीट पर रोड शो करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री ने 14 मई को वाराणसी से तीसरी बार नामांकन दाखिल किया। प्रस्तावकों में गणेश्वर शास्त्री, बैजनाथ पटेल, लालचंद कुशवाहा और संजय सोनकर शामिल थे। गणेश्वर शास्त्री ने ही राम मंदिर का मुहूर्त निकाला था। 13 मई को मोदी ने काशी में 6 किमी लंबा रोड शो किया था। प्रधानमंत्री ने बंगाल में कहा था- कांग्रेस को राहुल की उम्र से भी कम सीटें मिलेंगी मोदी ने रविवार 12 मई को पश्चिम बंगाल के बैरकपुर, हुगली, आरामबाग और हावड़ा में रैली की। प्रधानमंत्री ने कहा कि संदेशखाली की बहनों को डराया-धमकाया जा रहा है। कांग्रेस को इस बार उनके शहजादे की उम्र से भी कम सीटें मिलेंगी। राहुल गांधी इस साल 19 जून को 54 साल के हो जाएंगे। प्रधानमंत्री ने हाल ही में संदेशखाली में यौन उत्पीड़न के मामले में कथित वीडियो पर कहा- पहले TMC नेताओं को पुलिस ने बचाया। अब TMC ने एक नया खेल शुरू किया है। TMC के गुंडे संदेशखाली की बहनों को डरा रहे हैं, धमका रहे हैं। सिर्फ इसलिए कि अत्याचारी का नाम शाहजहां शेख है। बंगाल में TMC की सरकार में राम का नाम नहीं लेने दिया जाता। रामनवमी नहीं मनाने दी जाती। CAA का विरोध किया जाता है। ये तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति करते हैं। बंगाल में मोदी के भाषण की 3 खास बातें 1. कांग्रेस राज में सिर्फ गरीबी और पलायन मिला आजादी के बाद 50 वर्ष तक कांग्रेस के परिवार ने ही सरकारें चलाईं, लेकिन पूर्वी भारत को सिर्फ गरीबी और पलायन मिला। पश्चिम बंगाल हो, बिहार हो, झारखंड हो, ओडिशा हो, आंध्र प्रदेश हो। कांग्रेस और इंडी अलायंस के दलों ने पूर्वी भारत को पिछड़ा ही छोड़ दिया। 2. TMC ने बंगाल को घोटाले का गढ़ बना दिया है बैरकपुर की धरती इतिहास रचने वाली धरती है। आजादी में अहम भूमिका निभाने वाली धरती है, लेकिन TMC ने इसका क्या हाल बना दिया है। एक समय था, जब बंगाल की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में ये अपना बड़ा योगदान देता था, आज TMC ने इसे घोटाले का गढ़ बना दिया है। 3. बंगाल में राम का नाम लेने नहीं दिया जाता आज स्थिति ये है कि बंगाल में अपनी आस्था का पालन करना भी गुनाह है। बंगाल में TMC सरकार राम का नाम नहीं लेने देती। बंगाल में TMC सरकार

Dainik Bhaskar भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर में फॉरेस्ट रेंज में आग लगी, बुझाने की कोशिशें जारीं

जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर फॉरेस्ट रेंज के बाली-तिरशी ब्लॉक में बुधवार अलसुबह आग लग गई। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट आग लगने के कारण का पता लगा रहा है। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट और जम्मू-कश्मीर पुलिस मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिशें कर रहे हैं। आज की अन्य प्रमुख खबरें... अमेरिका के फ्लोरिडा में सड़क हादसे में 8 की मौत, 40 घायल अमेरिका के फ्लोरिडा के सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। 40 घायल हो गए हैं। बस में 53 लोग सवार थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस में प्रवासी मजदूर सवार थे। अधिकारियों के मुताबिक, मजदूर एक निजी कंपनी के लिए काम करते थे और उन्हें तरबूज के खेत में ले जाया जा रहा था। तभी बस पलट गई।