Dainik Bhaskar Dainik Bhaskar

Dainik Bhaskar PM मोदी को मिला मदर्स डे गिफ्ट:मां के साथ पेंटिंग लेकर आए कलाकार; SPG कमांडो ने की रिसीव

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के हुगली में जनसभा को संबोधित किया। रैली में दो कलाकार हाथ में पीएम की पेंटिंग लिए खड़े रहे। मोदी की नजर जब उनपर पड़ी तो उन्होंने दोनों का शुक्रिया अदा किया। मोदी ने एसपीजी कमांडो से दोनों से पेंटिंग लेने को कहा और उसपर दोनों कलाकारों का नंबर भी लिया। पीएम मोदी ने कहा कि मैं आपको चिठ्ठी के जरिए संपर्क करने की कोशिश करूंगा।

Dainik Bhaskar ओवैसी बोले- एक दिन हिजाब पहनने वाली महिला प्रधानमंत्री बनेगी:PM मोदी के खून में हिंदुत्व है, वे मुस्लमानों से नफरत करते हैं

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खून में हिंदुत्व है। यही उनकी सच्चाई है। वे मुस्लमानों से नफरत करते हैं। साल 2002 से मोदी लगातार यही बोलते आए हैं। इसी वजह से वे दो बार देश के पीएम बने। लेकिन अब लोगों ने तय कर लिया है कि उन्हें हराना है। ओवैसी ने ये बात हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कही। उनसे यह भी पूछा गया कि क्या क्या भारत को मुस्लिम प्रधानमंत्री मिलेगा? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि एक दिन देश में हिजाब पहने वाली मुस्लिम महिला प्रधानमंत्री बनेगी। मैं यह दिन देखने के लिए शायद जिंदा ना रहूं, लेकिन ये जरूर होगा। ओवैसी की 2 अहम बातें … 1. मोदी 75 की उम्र में रिटायरमेंट नहीं लेंगे, बल्कि उन्हें हराना होगा PM मोदी की रिटायरमेंट पर बात करते हुए ओवैसी ने कहा कि उन्हें नहीं लगता वे 75 साल की उम्र में रिटायरमेंट लेंगे। मोदी जी खुद नहीं जाएंगे, बल्कि उन्हें राजनीतिक रूप से हराना पड़ेगा। 2. PM मोदी ने देश के अहम मुद्दों को कचरे में डाल दिया असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि PM मोदी कहते हैं मुस्लिम महिलाएं ज्यादा बच्चे पैदा करती हैं। ये सारी बातें बेकार और बकवास है। वे G20, चंद्रयान, विकसित भारत, विश्वगुरु और देश को 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने की बातें भूल चुके हैं। सभी चीजों को उन्होंने कचरे में डाल दिया है। वे उस एजेंडे पर वापस आ गए हैं, जो उन्होंने शुरू किया था। वे आगे भी ऐसे ही एजेंडे को जारी रखेंगे। हैदराबाद सीट पर 1984 से ओवैसी परिवार का कब्जा हैदराबाद में 13 मई को चौथे फेज में वोटिंग होगी। यहां से भाजपा ने माधवी लता को असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ उतारा है। भाजपा ने पहली बार हैदराबाद सीट से किसी महिला उम्मीदवार को टिकट दिया है। हैदराबाद लोकसभा सीट 1984 से ओवैसी परिवार के पास है। असदुद्दीन यहां से 4 बार से सांसद हैं। उन्होंने 2004, 2009, 2014 और 2019 में लगातार जीत दर्ज की है। उनसे पहले उनके पिता सुल्तान सलाहुद्दीन ओवैसी 1984 से लगातार यहां के सांसद रहे थे। हैदराबाद क्षेत्र में सात विधानसभा सीटें हैं। AIMIM के पास गोशा महल को छोड़कर सभी 6 सीटों पर कब्जा है। इनमें बहादुरपुरा, चंद्रयानगुट्टा, चारमीनार, गोशामहल, कारवां, मलकपेट और याकतपुरा शामिल हैं। ये खबर भी पढ़ें ... हर दाढ़ी-टोपी वाला BJP को खतरा लगता है: ओवैसी बोले- शाह-योगी हमें पार

Dainik Bhaskar संदेशखाली मामले का नया वीडियो वायरल:दावा- प्रोटेस्ट के लिए 70 महिलाओं को 2-2 हजार रुपए मिले, TMC बोली- भाजपा ने फर्जी नैरेटिव फैलाया

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली मामले का नया स्टिंग वीडियो सामने आया है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, इस वीडियो में भाजपा मंडल (बूथ) अध्यक्ष गंगाधर कायल जैसे दिखने वाला शख्स दिखाई दे रहा है। वह TMC विधायक शेख शहजहां के खिलाफ प्रोटेस्ट करने वाली 70 महिलाओं को 2-2 हजार रुपए देने की बात कहते नजर आ रहा है। 45 मिनट के इस वीडियो में भाजपा नेता ने कहा- हमें 50 बूथों के लिए 2.5 लाख रुपये कैश की आवश्यकता होगी। इन बूथों पर 30 प्रतिशत प्रदर्शनकारी महिलाएं हैं। हमें यहां SC, ST और OBC समुदाय के लोगों को अच्छे पैसे देकर खुश रखना होगा। महिलाएं आगे की लाइन में रहकर पुलिस से मुकाबला करेंगी। शनिवार से वायरल हो रहे इस वीडियो के बाद न्यूज एजेंसी PTI ने भाजपा नेता कायल से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। दैनिक भास्कर इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। वीडयो को लेकर TMC प्रवक्ता रिजु दत्ता ने कहा- भाजपा के फर्जी नरेटिव की सच्चाई सबके सामने आ रही है। वहीं, भाजपा प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने वेडियो को बेबुनियाद और फेक बताया। उन्होंने कहा- चुनाव से पहले TMC फर्जी वीडियो जारी कर नरेटिव बदलना चाहती है। 4 मई को जारी हुआ था सबसे पहला वीडियो संदेशखाली मामले को लेकर अब तक कुल 4 वीडियो वायरल हो चुके हैं। सबसे पहले 4 मई को सोशल मीडिया पर संदेशखाली मामले का स्टिंग वीडियो जारी हुआ था। इसमें गंगाधर कायल दावा करते नजर आए थे कि भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी ने शाहजहां शेख सहित उनके 3 नेताओं पर यौन उत्पीड़न के झूठे आरोप लगवाए। वीडियो में भाजपा नेता ने कहा था- सुवेंदु ने भाजपा नेताओं से स्थानीय महिलाओं को उकसाने के लिए कहा था। सुवेंदु ने कहा था कि TMC के मजबूत नेताओं को तब तक गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, जब तक कि उन्हें बलात्कार के झूठे आरोप में नहीं फंसाया जाएगा। जिन महिलाओं के साथ बलात्कार नहीं हुआ, उन्हें पीड़ित के रूप में पेश किया गया। सुवेंदु ने संदेशखाली में एक घर में खुद बंदूकें रखी थीं, जिसे बाद में CBI ने जब्ती के रूप में दिखाया। ​​​​​​​इसके अलावा दूसरा वीडियो रेप का केस दर्ज कराने वाली महिला का था। वीडियो में उसने दावा किया था कि भाजपा नेताओं ने उसे पहले ब्लैंक पेपर पर साइन करवाया था। इसके बाद उन्होंने थाने जाकर केस दर्ज कराने के लिए कहा था। तीसरा वीडियो बशीरहाट

Dainik Bhaskar नामांकन रद्द होने के 22 दिनों बाद सामने आए कुंभाणी:कहा- कांग्रेस ने 7 साल पहले मेरे साथ गद्दारी की थी, उसी का बदला लिया

गुजरात लोकसभा चुनावों की वोटिंग से पहले नामांकन रद्द होने के बाद गायब हुए नीलेश कुंभाणी 22 दिनों बाद बाद सामने आए हैं। कुंभाणी ने कांग्रेस पार्टी और अपने विरोधियों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने नामांकन रद्द होने पर कहा कि मैंने कांग्रेस से 2017 का बदला लिया है। कांग्रेस ने मेरे साथ गद्दारी की थी उन्होंने कांग्रेस नेताओं की ओर से गद्दार कहे जाने पर कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले मुझे सूरत से ही पर्चा भरने को कहा गया था। मैं अपने हजारों समर्थकों के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचा। तभी कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष ने फोन कर मुझे वहां से वापस लौटने का आदेश दिया। कांग्रेस ने उस दिन मेरे साथ गद्दारी की थी, जिसका बदला मैंने इस चुनाव में ले लिया। भाजपा के मुकेश दलाल निर्विरोध जीते गौरतलब है कि सूरत से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले कुंभाणी का नामांकन प्रस्तावकों के हस्ताक्षर फर्जी पाए जाने के बाद रद्द हो गया था। वहीं इस सीट से चुनाव लड़ रहे अन्य प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया था। इसके चलते भाजपा के कैंडिडेट मुकेश दलाल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया था। मैं हाईकोर्ट गया था लेकिन... कुंभाणी ने अपनी गुमशुदगी के बारे में कहा कि मैं नामांकन रद्द होने के बाद हाईकोर्ट में याचिका डालने के लिए गया था, कि तभी कांग्रेस के नेताओं ने मेरे घर पर विरोध शुरू कर दिया, इसलिए मैं गायब हो गया। मेरा बीजेपी से कोई संबंध नहीं है। यह भी झूठा आरोप है कि नामांकन रद्द होने के दिन मैं बीजेपी की कार से कलेक्टर ऑफिस गया था। मैं वहां अपनी ही कार से गया था। कांग्रेसी नेताओं ने मेरा सपोर्ट नहीं किया कुंभाणी ने आगे कहा कि जब से कांग्रेस ने मुझे टिकट दिया, तभी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मेरा समर्थन नहीं किया। डोर टू डोर कैंपेन में भी कोई मेरे साथ नहीं होता था। मेरा फॉर्म कांग्रेस एडवोकेट ने ही भरा था। लेकिन, अब मैं किसी को दोष नहीं देना चाहता। नीलेश ने कांग्रेस में पैसे देकर टिकट पाने की बात भी कही है। सूरत में नामांकन रद्द होने के बाद कांग्रेस से छह साल के लिए निष्कासित नीलेश ने कहा कि चुनाव के दौरान मैंने कांग्रेस अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल एवं पूर्व नेता विपक्ष परेश धनाणी के लिहाज के चलते कुछ नहीं बोला। यदि मैं बोलता तो कांग्रेस को नुकसान होता। बीजेपी के संपर्क में

Dainik Bhaskar केजरीवाल ने AAP विधायकों से साथ बैठक की:कहा- भाजपा दिल्ली-पंजाब में हमारी सरकार गिराना चाहती थी, मेरी गिरफ्तारी से पार्टी और मजबूत हुई

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल से निकलने के बाद रविवार (12 मई) को AAP विधायकों के साथ पहली मीटिंग की। इसमें उन्होंने कहा- भाजपा मुझे गिरफ्तार करके दिल्ली और पंजाब में हमारी सरकार गिराना चाहती थी, लेकिन उनका प्लान फेल हो गया। केजरीवाल ने कहा- मेरी गिरफ्तारी से AAP और मजबूत हुई। न तो वे (भाजपा) हमारी सरकार गिरा पाए, न ही हमारे विधायकों को तोड़ पाए। भाजपा AAP सरकार में सेंध नहीं लगा पाई। उनका पूरा प्लान उल्टा पड़ा गया। पूरा पॉलिटिकल नैरेटिव उनके खिलाफ चला गया। दिल्ली CM ने कहा- भाजपा के लोगों ने आपको लालच और धमकी देकर तोड़ने की कोशिश की, लेकिन आप डटे रहे। मैं 21 दिन के लिए बाहर आया हूं। 2 जून को फिर वापस जाना है। उसके बाद आप सबको पार्टी को नियंत्रण में रखना है। अब सिर्फ आम आदमी पार्टी ही इस देश को भविष्य दे सकती है। केजरीवाल का दावा- PM मोदी, शाह को PM बनाएंगे इससे पहले केजरीवाल ने शनिवार (11 मई) को पार्टी ऑफिस में पहला चुनावी भाषण दिया था। उन्होंने 21 मिनट की स्पीच की शुरुआत हनुमान जी से की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तानाशाही, वन नेशनल वन लीडर, भ्रष्टाचार, देश, विपक्षी गठबंधन से होते हुए प्रभु यानी भगवान पर खत्म की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले साल 17 सितंबर को 75 साल के हो जाएंगे। क्या भाजपा उन्हें लालकृष्ण आडवाणी की तरह रिटायर करेगी। अगर भाजपा ये चुनाव जीतती है तो मोदी अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाएंगे। सरकार बनने के 2 महीने में उत्तर प्रदेश के CM योगी जी को पद से हटाया जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि 4 जून के बाद मोदी सरकार नहीं बन रही है। इनकी सीट सभी जगह कम हो रही हैं। सट्टा बाजार भी 220 से 230 के बीच सीट बता रहा। पूरी खबर पढ़ें... केजरीवाल से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें... केजरीवाल तिहाड़ से जेल से निकलकर घर पहुंचे, माता-पिता के पैर छूए सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (10 मई) को केजरीवाल को 1 जून तक अंतरिम जमानत दी है। जमानत मिलने के बाद केजरीवाल शाम 6:55 बजे 50 दिन बाद जेल से बाहर आए। घर पहुंचे तो उनकी मां ने पूजा की थाली सजाई और बेटे को चंदन लगाकर आरती उतारी, माला पहनाई। केजरीवाल ने मां और पिता दोनों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। पूरी खबर पढ़ें... केजरीवाल को बिना मांगे अंतरिम जमानत कैसे मिली:सुप्रीम कोर्ट में ED के तर्क क्यों नहीं टिके;

Dainik Bhaskar मोदी बोले- कर्नाटक सेक्स स्कैंडल गंभीर मुद्दा:ये घटनाएं कई साल पहले हुईं, तब प्रज्वल की पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन में थी

लोकसभा चुनाव से पहले मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस पर 2014 के पहले के कार्यकाल को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा- 2014 से पहले हमने पॉलिसी पैरालिसिस का युग देखा है। भ्रष्टाचार और खस्ताहाल अर्थव्यवस्था का दौर देखा है। मोदी ने कर्नाटक सेक्स स्कैंडल पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा- प्रज्वल के लिए हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है। कर्नाटक सेक्स स्कैंडल जैसे गंभीर मुद्दे को कांग्रेस ने राजनीतिक खेल बना दिया है। PM मोदी ने सैम पित्रोदा के विवादित बयान और मुसलमानों के आरक्षण जैसे कई मुद्दों पर बात की। मोदी ने कहा- एससी-एसटी और ओबीसी समुदाय को विपक्ष की साजिश से बचाने के लिए मुझे प्रचंड बहुमत चाहिए। बाबासाहेब अंबेडकर और पंडित नेहरू चाहते थे कि धर्म के आधार पर आरक्षण न बांटा जाए, लेकिन जैसे-जैसे देश में कांग्रेस का समर्थन कम होते गया, कांग्रेस इस राह पर चलते चले गई। मोदी से सवाल-जवाब सिलसिलेवार पढ़ें... सवाल: सैम पित्रोदा के विवादित बयान और मंदिर-मस्जिद के मुद्दे चुनाव में क्यों उठे? क्या इससे चुनाव विषय से भटक नहीं जाएगा? मोदी: सैम पित्रोदा कांग्रेस के शाही परिवार के काफी करीब है। अगर कांग्रेस सत्ता के करीब भी पहुंचती है तो इनहेरिटेंस टैक्स के साथ भारतीयों को देखने का उनका नस्लीय दृष्टिकोण और विभाजनकारी सोच देश के लिए खतरनाक साबित होंगे। क्या SC-ST से आरक्षण छीनकर दूसरों को देने की इनकी मंशा पर चर्चा नहीं होनी चाहिए। वे कहते है कि लोगों की संपत्ति का एक्सरे कर इसका बंटवारा करेंगे। क्या ऐसी मानसिकता के खतरों पर बात नहीं होनी चाहिए? सवाल: कर्नाटक सेक्स स्कैंडल पर कांग्रेस आप पर लगातार हमलावर है? मोदी: प्रज्वल जैसे मुद्दों पर हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है। इस तरह के आरोपों को अत्यंत गंभीरता से लेने की जरूरत है। ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्ती से कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। ये घिनौनी घटनाएं अभी-अभी नहीं हुई हैं। ये घटनाएं कई सालों पहले हुई थीं। तब प्रज्वल की पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन में थी। इसका मतलब है कि कांग्रेस को सब पता था फिर भी वे चुप थे। वे इसका उपयोग सिर्फ चुनाव में फायदे के लिए कर रहे हैं। यह महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की कमी को दर्शाता है। यह बहुत घिनौनी बात है कि कांग्रेस के लिए इतना गंभीर मुद्दा भी

Dainik Bhaskar शाह बोले-राहुल बाबा आप एटम बम से डरिए, मैं नहीं:अखिलेश डिंपल भाभी के साथ अंधेरे में टीका लगवा आए, शर्म आनी चाहिए कोरोना में राजनीति की

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को प्रतापगढ़ के कुंडा में रैली को संबोधित किया। कहा- मणिशंकर अय्यर और फारूक अब्दुल्ला कहते हैं कि पाकिस्तान का सम्मान करो, क्योंकि इनके पास एटम बम है। पाक ऑक्यूपाइड कश्मीर (POK) मत मांगिए। अरे राहुल बाबा, आपको एटम बम से डरना है, तो डरिए, हम नहीं डरते। POK भारत का है, हम लेकर रहेंगे। उन्होंने कहा- इंडी अलायंस वाले जीत जाते हैं, तो पीएम कौन बनेगा? शरद पवार, स्टालिन या ममता दीदी? आखिरी नाम बताता हूं राहुल। राहुल बाबा यह परचून की दुकान नहीं है। भारत देश है। शाह ने अखिलेश यादव पर भी तंज कसा। कहा- वह डिंपल भाभी के साथ रात को अंधेरे में टीका लगवाकर चले आए। शर्म करनी चाहिए। कोरोना में राजनीति नहीं करनी चाहिए। पहले चर्चा थी कि शाह के मंच पर कुंडा से विधायक राजाभैया और पूर्वांचल के बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी नजर आएंगी, मगर दोनों ही नेता दिखाई नहीं दिए। कुंडा इलाका कौशांबी लोकसभा में आता है। यहां से भाजपा ने सीटिंग सांसद विनोद सोनकर को उतारा है। कुंडा से शाह गोंडा और रायबरेली जाएंगे।

Dainik Bhaskar न्यूज इन ब्रीफ@11 AM:बद्रीनाथ के कपाट खुले, 20 हजार श्रद्धालु पहुंचे; मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में बारिश-ओले का अलर्ट, बिहार में बिजली गिरने से 11 मौतें

नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें… 1. बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले, 20 हजार श्रद्धालु पहुंचे आज वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले गए। इस दौरान 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालु मौजूद थे। ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर के बाहर गणेश पूजन हुआ। इसके बाद पुजारियों ने द्वार पूजा की। मंदिर का कपाट तीन चाबियों से खोला गया। मंदिर के कपाट पिछले साल 14 नवंबर को बंद हुए थे। पूरी खबर पढ़ें... 2. मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में आज बारिश-ओले का अलर्ट, बिहार में बिजली गिरने से 11 की मौत बिहार में पिछले 24 घंटे में बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में बारिश और ओले का अलर्ट, झारखंड, बिहार में बारिश-धूलभरी आंधी का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें... 3. राष्ट्रपति के नाम पर ठगी करने वाला आश्रम संचालक राजस्थान से गिरफ्तार दिल्ली पुलिस ने राजस्थान के नागौर में सतगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान आश्रम चलाने वाले नानकदास को गिरफ्तार किया है। उस पर राष्ट्रपति कोटे से राज्यसभा एमपी बनवाने के नाम पर दिल्ली के व्यापारी से 2 करोड़ रुपए ठगने का आरोप है। नानकदास केंद्रीय टी बोर्ड का मेंबर भी रह चुका है। राजस्थान विधानसभा चुनाव में उसने बीजेपी से टिकट मांगा था। पूरी खबर पढ़ें... 4. BCCI सेक्रेटरी जय शाह की घरेलू क्रिकेट के लिए 3 सिफारिशें, सीके नायडू में टॉस खत्म होगा BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने 2024-2025 होम सीजन के लिए एपेक्स काउंसिल को 3 सिफारिशें भेजी हैं। इसमें रणजी ट्रॉफी को दो चरणों में करना, अंडर-23 सी के नायडू ट्रॉफी में टॉस खत्म करना और दलीप ट्रॉफी के लिए जोन टीमों का चयन नेशनल सिलेक्शन कमेटी की ओर से किया जाना शामिल है। पूरी खबर पढ़ें... 5. ईरान के सुप्रीम लीडर ने कहा- देश को खतरा होने पर न्यूक्लियर बम बनाएंगे​​ ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई ने कहा है कि अगर ईरान के अस्तित्व को कोई भी खतरा हुआ तो वह इसका सामना करने के लिए परमाणु बम बनाएगा। यदि इजराइल ने हमारी न्यूक्लियर फैसेलिटीज पर हमला किया तो हमें अपनी रक्षा के लिए यह कदम उठाना पड़ेगा। पूरी खबर पढ़ें... 6. लोकसभा चुनाव के चौथे फेज में 13 मई को 10 राज्यों की 96 सीटों पर वोटिंग लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे फेज में 13 मई को 10 राज्यों और केंद्र शासि

Dainik Bhaskar लोकसभा चुनाव-2024:सूरत से कांग्रेस प्रत्याशी रहे कुंभानी 20 दिन बाद सामने आए, कहा- मैंने नहीं, पार्टी ने मेरे साथ पहले विश्वासघात किया

कांग्रेस के निलंबित नेता और सूरत के प्रत्याशी रहे नीलेश कुंभानी शनिवार (11 मई) को 20 दिन बाद सामने आए। उन्होंने कांग्रेस को धोखा देने के आरोपों पर कहा कि पार्टी ने उन्हें पहले धोखा दिया था। कुंभानी ने कहा- कांग्रेस नेता मुझ पर विश्वासघात का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि, विश्वासघात मैंने नहीं, कांग्रेस ने 2017 के विधानसभा चुनावों में मेरे साथ किया था। पार्टी ने सूरत की कामरेज विधानसभा सीट से आखिरी समय में मेरा टिकट रद्द कर दिया गया था। मैं ऐसा नहीं करना चाहता था, लेकिन मेरे समर्थक, कार्यालय कर्मचारी और कार्यकर्ता परेशान थे। कुंभानी ने कहा- सूरत में पांच नेता पार्टी चला रहे हैं। वे न तो खुद काम करते हैं और न दूसरों को काम करने देते हैं। AAP और कांग्रेस I.N.D.I गठबंधन का हिस्सा हैं, लेकिन जब मैं AAP नेताओं के साथ प्रचार करता था तो इन नेताओं ने आपत्ति जताई। लोकसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स पढ़ें...

Dainik Bhaskar दैनिक भास्कर 'मेरी मां' पेंटिंग कॉम्पिटिशन:पूरे भारत से 27,067 लोगों ने भाग लिया, 103 विनर्स में से जबलपुर के श्रीयांश विजेता, नर्मदापुरम की नीतिका को सेकेंड प्राइज

दैनिक भास्कर के ‘मेरी मां’ पेंटिंग कॉम्पिटिशन का रिजल्ट आ चुका है। देश भर से आई हजारों एंट्रीज में से 103 पेंटिंग्स को सेलेक्ट किया गया। इनमें से टॉप 3 पार्टिसिपेंट्स को विजेता चुना गया है और बाकी 100 को पार्टिसिपेंट्स को विशेष ज्यूरी पुरस्कार दिया गया। जबलपुर के श्रीयांश विश्वकर्मा को फर्स्ट प्राइज मिला है। नर्मदापुरम की नीतिका शर्मा को सेकेंड प्राइज और भुज के जय सोनी को इस कॉम्पिटिशन में थर्ड प्राइज दिया गया है। लगातार 3 साल से हो रहा है मदर्स डे पेंटिंग कॉम्पिटिशन दुनिया भर में मदर्स डे मई माह के दूसरे संडे को मनाया जाता है। मदर्स डे के खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए दैनिक भास्कर समूह लगातार 3 साल से मदर्स डे पेंटिंग कॉम्पिटिशन ‘मेरी मां’ का आयोजन कर रहा है। इस बार कॉम्पिटिशन में देश भर से 27,067 लोगों ने पार्टिसिपेट किया। विजेता पेंटिंग्स की प्रदर्शनी 12 से 14 मई को भोपाल के डीबी सिटी मॉल में सुबह 11 बजे से रात 9:30 बजे तक लगाई जाएगी। इन 4 शहरों में होगी पेंटिंग्स की खास प्रदर्शनी 'मेरी मां’ कॉम्पिटिशन के विजेताओं को सम्मानित और प्रोत्साहित करने के लिए 4 शहरों में पेंटिंग्स की विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी। 7 मई को ज्यूरी मेंबर्स ने चुने 3 विजेता भोपाल में 7 मई को संस्कार वैली स्कूल में 3 सदस्यीय ज्यूरी ने 103 विजेताओं का चयन किया।ज्यूरी मेंबर्स में पद्म श्री सम्मानित तिलक गिताई और जय प्रकाश लखिवाल के साथ लोकप्रिय पेंटर अखिलेश वर्मा शामिल थे। ज्यूरी मेंबर्स ने दैनिक भास्कर को बताया कि इतनी पेटिंग्स में से उनके लिए टॉप 3 विनर्स को चुनना कितना मुश्किल था। पिछले 3 साल में सबसे ज्यादा एंट्रीज आई 14 से 28 अप्रैल तक आयोजित मदर्स डे पेंटिंग कॉम्पिटिशन ‘मेरी मां’ में हर उम्र और वर्ग के लोगों की कुल 27,067 एंट्रीज आई थीं, जो पिछले 3 साल में सबसे ज्यादा है।

Dainik Bhaskar दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक्सीडेंट, पति-पत्नी समेत तीन की मौत:सांड के आने से कार डिवाइडर से टकराई, बाहर निकलते ही ट्रक ने कुचला

दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर अचानक सांड के आने से एक बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई। कार से बाहर निकलते ही पति-पत्नी समेत तीन लोगों को पीछे से आए ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौत हो गई, वहीं तीन जन घायल हो गए। हादसा रविवार सुबह करीब 5 बजे बांदीकुई (दौसा) थाना क्षेत्र के ऊंनबड़ा गांव के पास हुआ। SHO सुरेंद्र मलिक ने बताया कि कार सभी लोग अहमदाबाद से हरिद्वार के लिए जा रहे थे। इस दौरान दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर ऊंनबड़ा गांव के पास अचानक सामने सांड आ गया। जिससे कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई गई। कार रुकने के बाद कार सवार लोग जैसे-तैसे बाहर ही निकल रहे थे कि पीछे से कार ने अपनी चपेट में ले लिया। हंसमुख (32) पुत्र कांतिलाल और पत्नी पत्नी हंसमुख (30) एवं मोहनलाल (55) को ट्रक कुचलता हुआ निकल गया। तीनों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत होकर हाईवे पर बिखर गए। वहीं एक व्यक्ति का सिर कटकर अलग हो गया। कार में सवार अन्य तीन लोग नीता (32) साल, सादिया एवं निवाल (2) घायल हो गए। SHO सुरेंद्र मलिक ने बताया-सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल दौसा में भर्ती करवाया गया। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक एवं घायल सभी अहमदाबाद के है।

Dainik Bhaskar हीटवेव घटी, मानसून के मजबूत संकेत:हिंद महासागर में बनने लगा माहौल; प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों में तेजी से घट रहा तापमान

अच्छे मानसून के संकेत धीरे-धीरे मजबूत हो रहे हैं। प्रशांत और हिंद महासागर में अच्छी बारिश के लिए जरूरी बदलाव दिखने लगे हैं। दुनिया की तमाम मौसम एजेंसियां पूर्वानुमान लगा रही थीं कि मानसून के पहले महीने में अल-नीनो खत्म हो जाएगा और कुछ हफ्तों की न्यूट्रल कंडीशन के बाद ला-नीना के हालात बनने लगेंगे। अमेरिकी एजेंसी और ऑस्ट्रेलियाई मौसम ब्यूरो ने पुष्टि की है कि दुनिया के सबसे बड़े समुद्र प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों में तापमान तेजी से घट रहा है। दूसरी तरफ, IMD ने पुष्टि की है कि इंडियन ओशीन डायपोल कंडीशन पॉजिटिव हो रही हैं। प्री-मानसून, कम चली लू फिलहाल देशभर में प्री-मानसूनी बारिश के इलाके काफी बढ़ गए हैं। इस वजह से अप्रैल की तुलना में मई में हीटवेव (लू) कम चल रही है। दिल्ली में शुक्रवार रात माैसम अचानक बदल गया। तूफान और धूल भरी आंधी चलने से एक महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 लोग घायल हुए। तेज हवा चलने से राजधानी में कई पेड़ और बिजली के खंभे धराशायी हो गए। हिंद महासागर का तापमान करेगा डेंगू की भविष्यवाणी हिंद महासागर के तापमान में होने वाले बदलाव से दुनिया भर में डेंगू के खतरे की भविष्यवाणी की जा सकती है। बीजिंग नॉर्मल विवि की रिसर्च के मुताबिक, हिंद महासागर में तापमान बढ़ने से दुनिया भर में डेंगू के मामले बढ़ते हैं। हाल ही में अल नीनो के कारण भी यह प्रसार देखा गया। 1990 से 2019 तक दुनिया भर के 46 देशों में डेंगू के दर्ज सालाना मामलों और 2014 से 2019 तक 24 देशों में दर्ज मासिक मामलों और हिंद महासागर के तापमान की स्टडी की है।

Dainik Bhaskar राजस्थान के संत ने की राष्ट्रपति के नाम पर ठगी:राज्यसभा सांसद बनवाने का दावा, बिजनेसमैन से लिए 2 करोड़; BJP से टी-बोर्ड का मेंबर रहा

राजस्थान के संत नानकदास महाराज को दिल्ली पुलिस ने ठगी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी नागौर के बड़ी खाटू में सतगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान नाम से आश्रम चलाता है। उसके साथ बिहार के एक शख्स नवीन सिंह को भी पकड़ा है। दोनों ने दिल्ली के एक बिजनेसमैन से राष्ट्रपति के कोटे से राज्यसभा MP बनाने के नाम पर 2 करोड़ रुपए ठगे थे। दैनिक भास्कर ने मामले में दिल्ली दक्षिण-पश्चिम जिले के DCP रोहित मीणा से बात कर समझा कि कैसे राष्ट्रपति के कोटे के नाम पर ठगी की गई और कैसे दोनों पुलिस की गिरफ्त में आए। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… भाजपा से मांगा था टिकट, नहीं मिला केंद्रीय टी बोर्ड के मेंबर रह चुका संत नानकदास महाराज बड़ी खाटू के धीजपुरा गांव का रहने वाला है। संत नानकदास महाराज के आश्रम में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, बाबा रामदेव, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और महामंडलेश्वर स्वामी महेश्वरानंद सहित कई बड़ी शख्सियत आ चुकी हैं। कबीर वाणी और सत्संग करने वाला नानकदास महाराज लंबे समय से नागौर की जायल विधानसभा की पॉलिटिक्स में एक्टिव है। हाल में हुए विधानसभा चुनावों में नानकदास BJP के टिकट पर MLA चुनाव लड़ना चाहता था। टिकट नहीं मिला तो जिले में अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में बीजेपी के लिए प्रचार किया था। अप्रैल में दर्ज हुई थी शिकायत DCP रोहित मीणा ने बताया कि 25 अप्रैल को किशनगढ़ (दिल्ली) पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज हुई थी। शिकायतकर्ता नरेंद्र सिंह पुत्र वेदप्रकाश (63) निवासी किशनगढ़ ने बताया कि 2023 के अगस्त महीने में संत नानक दास ने उसे सोसुल कलां (बिहार) के नवीन सिंह से मिलवाया था। यह मुलाकात दिल्ली में रफी मार्ग पर विट्ठल भाई पटेल के घर हुई थी। इस इलाके में कई राजनेताओं के घर है। संत नानकदास महाराज ने नवीन सिंह को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का प्रोटोकॉल अधिकारी बताया था। नवीन सिंह खुद भी यही बता रहा था। दोनों ने कहा कि वे 5 करोड़ रुपए में उसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कोटे से राज्यसभा सांसद नॉमिनेट करवा सकते हैं। दो बार में दिए 2 करोड़ रुपए नरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों ने मिलकर लगातार उसे उकसाया तो वो उनके झांसे में आ गया। उसने एक करोड़ 25 लाख रुपए नवीन सिंह के आईसीआईसीआई बैंक के खाते में तो 75 लाख रुपए संत नानकदास को कैश दिए। पहले तो कई दिनो

Dainik Bhaskar यूपी की बयान पॉलिटिक्स...8 चेहरों के करियर पर लगाया ब्रेक:आकाश आनंद के हाथ से गई पार्टी की कमान, स्वामी प्रसाद कहीं के नहीं रहे

1. भाजपा आतंकवादी है, जूता निकालकर रेडी रखिए। वोट की जगह जूता मारिएगा। 2. सब डटे रहो, कलेक्टर-पलेक्टर से मत डरियो, ये तनखैया हैं, इनसे जूते पॉलिश कराएंगे। ये दो बयान हैं, पहला आकाश आनंद और दूसरा आजम खान का। इन बयानों से यूपी की सियासत गरमा गई। रिएक्शन आए, फिर एक्शन हुआ। किसी को जेल जाना पड़ा, तो किसी से पद छीन लिया गया। नेताओं के पॉलिटिकल करियर पर ब्रेक लग गया। आजम को इस बयान ने पहली बार जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। आकाश आनंद को सारे पदों से हाथ धोना पड़ा। उनके मायावती के उत्तराधिकारी होने पर भी सवाल खड़े हो गए। आज बात यूपी के ऐसे 8 नेताओं की, जिनकी बयानबाजी ने उनके पॉलिटिकल करियर को डैमेज किया। संडे बिग स्टोरी में हम बताएंगे...इस वक्त इन नेताओं का स्टेटस क्या है? बयान देते वक्त कौन सी जिम्मेदारी निभा रहे थे? इन बयानों के क्या मायने हैं? 1. आकाश आनंद : 5 महीने के करियर पर लगा ब्रेक आकाश, मायावती के सबसे छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे हैं। 10 दिसंबर, 2023 को 27 साल के आकाश को बसपा का नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया गया। मायावती ने भतीजे को यूपी और उत्तराखंड छोड़कर 26 राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी। लोकसभा चुनाव का ऐलान होते ही आकाश को यूपी में कैंपेनिंग की कमान दी गई। प्रचार की शुरुआत उन्होंने बिजनौर की नगीना लोकसभा सीट की। पहली जनसभा में एग्रेसिव नजर आए। 28 अप्रैल को सीतापुर में अपनी 16वीं रैली में भाजपा को आतंकवादी कह दिया। उनके खिलाफ FIR दर्ज हुई। आरोप लगे कि भाषण में असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया। साथ ही हिंसा भड़काने की कोशिश की। मायावती ने कहा- मेच्योर नहीं हैं इस बयान के 9 दिन बाद (7 मई) मायावती ने आकाश से सभी जिम्मेदारियां छीन लीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा- पूर्ण परिपक्वता न होने की वजह से आकाश को नेशनल कोआर्डिनेटर और उत्तराधिकारी पदों की अहम जिम्मेदारी से हटाया जाता है। मायावती ने यह ऐलान करके आकाश को पॉलिटिक्स से ब्रेक दे दिया। इसके पीछे की वजह आकाश आनंद के चुनावी जनसभा के दौरान दिए जा रहे स्टेटमेंट ही बताए जा रहे हैं। पॉलिटिकल एक्सपर्ट की मानें, तो मायावती नहीं चाहती थीं कि आकाश अपने पॉलिटिकल करियर में विवादित बयानों से उभरें। 2. स्वामी प्रसाद मौर्य: न भाजपा के रहे, न सपा के स्वामी प्रसाद मौर्य दलित और पिछड़ों की राजनीति करते हैं। मौर्य समाज में अच्छी

Dainik Bhaskar भास्कर अपडेट्स:नोएडा पुलिस ने AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के घर नोटिस चस्पा किया, बेटे ने पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट की थी

नोएडा पुलिस ने शनिवार (11 मई) को आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक अमानतुल्लाह खान के घर नोटिस चस्पा किया। AAP विधायक अमानतुल्लाह खान और उनके बेटे के खिलाफ 7 मई को FIR दर्ज हुई थी। विधायक के बेटे पर नोएडा के पेट्रोल पंप पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप है। अमानतुल्लाह खान ने घटना के बाद पंप के मैनेजर को धमकाया था। इसी सिलसिले में नोएडा पुलिस उनके बाटला हाउस स्थित घर पहुंची थी। वहां पर ताला लटका मिला, जिसके बाद पुलिस ने नोटिस चस्पा किया।