Dainik Bhaskar Dainik Bhaskar

Dainik Bhaskar कश्मीर में आतंकी हमला, एक जवान शहीद, 4 घायल:पुंछ में सुरक्षाबलों के 2 वाहनों पर 4 आतंकियों ने फायरिंग की थी

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में शनिवार शाम (4 मई) एयरफोर्स के जवानों पर हुए आतंकी हमले में एक जवान शहीद हो गया। हमले में पांच जवान घायल हुए थे, जिन्हें एयरलिफ्ट कर उधमपुर के अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान एक जवान की मौत हो गई। एक अन्य जवान की हालत गंभीर बनी हुई है। यह हमला पुंछ के शाहसितार इलाके में शाम 6 बजकर 15 मिनट पर हुआ। 4 आतंकियों ने सुरक्षाबलों के दो वाहनों पर भारी फायरिंग की। इसमें से एक वाहन एयरफोर्स का था। दोनों गाड़ियां सनाई टॉप जा रही थीं। आतंकियों की गोलियां वाहन के सामने और साइड वाले शीशे को पार कर गईं। सेना के सूत्रों के मुताबिक, घटना वाले इलाके में एयरफोर्स की गरुड़ स्पेशल फोर्स को तैनात किया गया है। आर्मी और जम्मू-कश्मीर पुलिस भी मौके पर मौजूद हैं। इलाके को घेर लिया गया है और सर्च ऑपरेशन जारी है। एयरफोर्स ने X पर बताया कि हमारे जवानों ने भी आतंकियों पर जवाबी फायरिंग की। इससे पहले सुरनकोट में 21 दिसंबर को सेना के काफिले पर आतंकियों ने हमला किया था। इस हमले की जिम्मेदारी पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (PAFF) ने ली थी। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, सेना के अधिकारियों को शक है कि शनिवार शाम को हुए हमले में भी इसी संगठन का हाथ है। पुंछ, राजौरी-अनंतनाग लोकसभा सीट में आता है। यहां छठे फेज में 25 मई को वोटिंग है। सुरक्षाबलों के काफिले की फोटोज... हमले के बाद जंगल की ओर भागे आतंकी अधिकारियों ने बताया कि हमला करने वाले आतंकियों के हाथ में एके असॉल्ट राइफल्स थी। हमले के बाद वे पास के जंगल की ओर भाग गए। पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक किसी के भी पकड़े जाने की सूचना नहीं है। उधर, शुक्रवार से ही पुंछ में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्सेस को सर्च ऑपरेशन चल रहा है। पुलिस को पुंछ में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। हालांकि, अभी तक कोई भी गिरफ्तार नहीं हुआ है। सुरनकोट में पिछले साल दिसंबर में भी हमला हुआ था सुरनकोट में 21 दिसंबर को सेना के काफिले पर आतंकियों ने हमला किया था। इसमें 5 जवान शहीद हो गए थे। वारदात को 4 आतंकियों ने अंजाम दिया था। आतंकियों ने अमेरिकी M-4 कार्बाइन असॉल्ट राइफल से स्टील बुलेट फायर की थीं। ये स्टील बुलेट सेना के वाहनों की मोटी लोहे की चादर को पार करते हुए जवानों को लगीं। पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (PAFF) ने हमले की जिम्

Dainik Bhaskar जयशंकर बोले-4 साल में चीन ने LAC पर सैनिक बढ़ाएं:भारत पर दबाव बनाया, मैंने उनके विदेश मंत्री से कहा- लड़ाई-बिजनेस साथ नहीं हो सकते

विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने कहा कि पिछले 4 साल में चीन ने LAC पर सैनिकों की तैनाती बढ़ाई है। उन्होंने भारत पर दबाव बनाया है। कांउटर करने के लिए भारत के भी हजारों सैनिकों वहां तैनात किए गए हैं। ओडिशा के भुवनेश्वर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा- LAC पर तनाव को लेकर मैंने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से कहा था कि बॉर्डर पर लड़ाई और भारत से बिजनेस साथ-साथ नहीं हो सकते। बॉर्डर पर तनाव का असर असर दोनों देश के रिश्तों पर पड़ेगा। जयशंकर ने कहा- भारत और चीन के बीच 1962 की जंग के बाद कुछ समझौते हुए थे, लेकिन चीन ने 2020 में LAC पर इसका उल्लंघन किया। चाहे पाकिस्तान का आतंकवाद का मुद्दा हो या चाहे चीन से बॉर्डर पर दबाव की बात हो, नेशनल सिक्योरिटी को लेकर मोदी सरकार कभी समझौता नहीं करेगी। उधर, नेपाल के नए 100 रुपए के नए नोट में नेपाल के मैप में भारत के 3 इलाके लिपुलेख, लिंपियाधुरा और कालापानी को शामिल किया गया है। इस पर जयशंकर ने कहा- नेपाल के साथ बॉर्डर मामलों को लेकर हमारी चर्चा चल रही है। इस बीच नेपाल का यह कदम एकतरफा है। इससे दोनों देशों के बीच की स्थिति पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। न ही जमीनी हकीकत बदलेगी। जयशंकर- खालिस्तान समर्थकों ने कनाडा की डेमोक्रेसी का फायदा उठाया जयशंकर ने माना की कनाडा और पाकिस्तान के साथ हमारे रिश्ते ठीक नहीं है। कनाडाई प्रधानमंत्री ट्रूडो ने निज्जर की हत्या केस का भारत से कनेक्शन का आरोप लगाया था। इस पर जयशंकर ने कहा- कनाडा में चुनाव होने वाले हैं। वहां निज्जर केस को लेकर जो भी हो रहा है, वह उनकी इंटरनल पॉलिटिक्स का हिस्सा है। अगर निज्जर की हत्या में भारत का हाथ होता, तो उन्होंने हमें अभी तक कोई सबूत क्यों नहीं दिए। वहां की पुलिस एजेंसियां भी हमारे साथ सहयोग नहीं करती हैं। भारत पर आरोप लगाना उनकी राजनीतिक मजबूरी है। खालिस्तान समर्थक कुछ लोगों ने कनाडा की डेमोक्रेसी का फायदा उठाया है। उन्होंने एक लॉबी बनाई और वोट बैंक बन गए। खालिस्तान समर्थक कनाडा, भारत और दोनों देश के रिश्तों के लिए खतरा बन रहे हैं। उन्हें वीजा और पॉलिटिकल स्पेस देने के लिए हमने मना किया था, लेकिन कनाडा ने हमारी नहीं सुनी। जयशंकर बोले- मोदी के आने से पहले हम दूसरा गाल आगे कर देते थे जयशंकर ने कहा कि दुनिया के कई नेता भारत और प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हैं। पैसिफिक देश

Dainik Bhaskar कर्नाटक में महिला की खंभे से बांधकर पिटाई:बेटा लड़की के साथ भागा तो महिलाओं ने मां पर गुस्सा निकाला; 6 लोग गिरफ्तार

कर्नाटक के हावेरी में 50 साल की महिला को खंभे से बांधकर पिटाई का मामला सामने आया है। महिला का बेटा एक लड़की के साथ भाग गया था, जिसके बाद कुछ महिलाओं ने ही उसके साथ मारपीट की। घटना अरेमल्लापुर गांव में 30 अप्रैल को हुई थी, जिसकी जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी। घटना के बाद पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें से तीन महिलाएं हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। लड़का-लड़की अलग-अलग समुदाय के थे पुलिस ने बताया कि महिला का नाम हनुमाव्वा मेदलेरी है, जो कुरुबा समुदाय से आती है। उसका बेटा मंजूनाथ बीते दो साल से मराठा समुदाय की एक लड़की से प्यार करता था। जब लड़की के परिवार को उनके रिश्ते के बारे में पता चला कि तो दोनों परिवारों के बीच लड़ाई हुई, जिसके बाद लड़का घर छोड़कर चला गया। एक साल तक वह अपनी बहन के घर रहा। पुलिस के मुताबिक, लड़की का परिवार उसकी शादी की तैयारी कर रहा था। इसी बीच मंजूनाथ गांव वापस आया और लड़की के साथ भाग गया। इसके बाद लड़की के परिवार ने लड़के की मां को उसके घर से घसीटा और बिजली के खंभे से बांध दिया। कुछ महिलाओं ने उसे बेरहमी से मारा, जिसमें तीन पुरुषों ने उनके उकसाया। कुछ देर बाद गांव के कुछ लोगों ने इन महिलाओं को रोका। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया पुलिस ने बताया कि जैसे ही हमें घटना की जानकारी मिली, हमारी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। महिला को हाथों पर मामूली चोटें आई थीं। उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। विक्टिम की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 323 (जानबूझकर तकलीफ पहुंचाना), 354b (महिला के सम्मान को ठेस पहुंचाने के लिए बल का प्रयोग करना), 504 (शांति भंग करने के लिए अपमान करना) और 34 (आम मंशा) के तहत केस दर्ज किया गया और तीन महिलाओं, तीन पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Dainik Bhaskar कश्मीर में आतंकी हमला, एयरफोर्स के 5 जवान घायल:पुंछ में दो वाहनों पर गोलियां चलाईं, सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में शनिवार 4 मई को आतंकी हमले में एयरफोर्स के 5 जवान घायल हो गए। पुंछ के सुरनकोट गांव में सुरक्षाबलों दो वाहनों पर आतंकियों ने भारी फायरिंग की। घटना की जानकारी मिलते ही आर्मी और पुलिस टीम भी मौके पर पहुंचीं। सेना के सूत्रों के मुताबिक, अभी तक किसी नुकसान और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सुरक्षाबलों के काफिले की फोटोज... सुरनकोट में पिछले साल दिसंबर में भी हमला हुआ था सुरनकोट में 21 दिसंबर को सेना के काफिले पर आतंकियों ने हमला किया था। इसमें 5 जवान शहीद हो गए थे। वारदात को 4 आतंकियों ने अंजाम दिया था। आतंकियों ने अमेरिकी M-4 कार्बाइन असॉल्ट राइफल से स्टील बुलेट फायर की थीं। ये स्टील बुलेट सेना के वाहनों की मोटी लोहे की चादर को पार करते हुए जवानों को लगीं। पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (PAFF) ने हमले की जिम्मेदारी ली थी। आतंकियों ने सोशल मीडिया पर हमले वाली जगह की तस्वीरें भी जारी कीं, जिसमें M-4 राइफल के इस्तेमाल का दावा किया गया। खबर अपडेट हो रही है...

Dainik Bhaskar हिंसा के बाद अलगाव झेलते कुकी-मैतेई कपल:किसी को रिश्ता टूटने का खतरा तो किसी ने आज तक नहीं देखा अपनी बेटी का चेहरा

मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदाय के बीच चल रही जातीय हिंसा को एक साल हो चुका है। इस हिंसा के चलते राज्य में दोनों समुदाय के बीच अलगाव का संकट लगातार जारी है। जहां मैतेई इंफाल घाटी में रह रहे हैं वहीं कुकी समुदाय पहाड़ी इलाकों में शरण लेने को मजबूर हैं। इस हिंसा का बड़ा खामियाजा मैतेई और कुकी समुदाय के अंतर जनजाति जोड़ों को भी उठाना पड़ रहा है। मई 2023 से अब तक ऐसे ही करीब 200 लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं हजारों लोग प्रभावित हैं। हिंसा से पहले तक मणिपुर में बड़ी संख्या में दोनों समुदाय के बीच वैवाहिक संबंध होते थे, लेकिन हिंसा के बाद अलग-अलग समुदाय से आने वाले कई जोड़ों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों-पति से मिलने हर महीने 15 घंटे का सफर तय करके मिजोरम जाती है पत्नी कुकी समुदाय से आने वाली आइरीन हाओकिप 42 साल की हैं। हाओकिप शादी के बाद से इंफाल में रह रहीं थी। लेकिन हिंसा के बाद उन्हें कुकी बहुल इलाके चुराचांदपुर लौटना पड़ा। जबकि उनके पति, पांच साल का बेटा और तीन साल की बेटी इंफाल में ही रह रहे हैं। हाओकिप ने PTI को बताया “मेरे पति घर बनाने का काम करते थे। विष्णुपुर में जब वे मेरे पड़ोस में काम कर रहे थे तब हमें प्यार हो गया और 2018 में हमने शादी कर ली। विष्णुपुर मैतेई बहुल इंफाल और कुकी बहुल चुराचांदपुर के बीच का बफर जोन है जिसमें दोनों समुदाय के लोग रहते थे। हाओकिप बताती हैं कि घाटी में हिंसा के बाद मैं सुरक्षा कारणों के चलते माता-पिता के घर चुराचांदपुर लौट आई। मेरे बच्चे मैतेई हैं ऐसे में उन्हें साथ नहीं ला सकी। अब महीने में एक बार 15 घंटे का सफर करके पड़ोसी राज्य मिजोरम अपने बच्चों से मिलने जाती हैं। वहां पति और बच्चे भी पहुंचते हैं। हाओकिप बताती हैं कि मिजोरम में महीने में एक बार अपने बिछड़े परिवार से मिलना उन जैसे कई लोगों के लिए एकमात्र विकल्प बचा है। 11 महीने पहले पिता बने, बेटी को आज तक नहीं देखा कुकी समुदाय से आने वाले लैशराम सिंह की कहानी भी हाओकिप से काफी मिलती जुलती है। लैशराम साल 2022 में अपनी पत्नी के गर्भावस्था का पता लगने के बाद जून 2023 में अपने पहले बच्चे के जन्म का इंतजार कर रहे थे। लेकिन मई में हिंसा भड़क गई। जिसके बाद लैशराम को अन्य कुकी लोगों की तरह पहाड़ियों की तरफ लौटना पड़ा। जबकि उनकी पत्नी अचानबा जो मैतेई हैं उन्हें इंफाल घाटी

Dainik Bhaskar TMC बोली- सुवेंदु अधिकारी ने संदेशखाली की साजिश रची:स्टिंग में BJP नेता का दावा- बलात्कार के आरोप लगाने के लिए महिलाओं को उकसाया गया

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली मामले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। TMC का दावा है कि शाहजहां शेख सहित उनके 3 नेताओं को गिरफ्तार करवाने के लिए भाजपा सांसद सुवेंदु अधिकारी ने उन पर यौन उत्पीड़न के झूठे आरोप लगवाए। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, TMC ने भाजपा मंडल (बूथ) अध्यक्ष गंगाधर कोयल का एक स्टिंग वीडियो जारी किया है। इसमें गंगाधर ने दावा किया कि सुवेंदु ने उससे कहा था कि इलाके के मजबूत TMC नेताओं को तब तक गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, जब तक कि उन्हें बलात्कार के झूठे आरोप में नहीं फंसाया जाएगा। हालांकि, दैनिक भास्कर ने TMC के स्टिंग वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की है। स्टिंग वीडियो में भाजपा नेता ने कहा- सुवेंदु ने भाजपा नेताओं को स्थानीय महिलाओं को उकसाने के लिए कहा था। जिन महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न नहीं हुआ, उन्हें पीड़ित के रूप में पेश किया गया। सुवेंदु ने संदेशखाली में एक घर में खुद बंदूकें रखी थीं, जिसे बाद में CBI ने जब्ती के रूप में दिखाया।

Dainik Bhaskar अमित शाह फेक वीडियो केस- FIR में क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी जोड़ी:दिल्ली पुलिस बोली- हमें बड़े षड्यंत्र का इशारा मिला

गृह मंत्री अमित शाह के फेक वीडियो मामले में दर्ज FIR में दिल्ली पुलिस ने आपराधिक षड्यंत्र का मामला भी जोड़ा है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि हमने FIR के तहत IPC की धारा 120B (क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी के तहत सजा) को जोड़ा है, क्योंकि जांच के दौरान बड़े षड्यंत्र का इशारा मिला है। गृह मंत्रालय के तहत आने वाले इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेट सेंटर की तरफ से शिकायत पर स्पेशल सेल ने रविवार को इस मामले में सेक्शन 153 (दंगा भड़काने की मंशा से भड़काऊ बात फैलाना), 153A (धर्म, जाति, पैदा होने के स्थान के आधार पर अलग-अलग समुदाय के बीच नफरत फैलाना), 465 (किसी के सम्मान को ठेस पहुंचाने के लिए झूठ कहना), 171G (चुनाव के संबंध में गलत बयान देना) के तहत FIR दर्ज की थी। शुक्रवार को पुलिस ने तेलंगाना कांग्रेस के सदस्य को गिरफ्तार किया था एक दिन पहले ही पुलिस ने कांग्रेस के एक सदस्य को गिरफ्तार किया था। आरोपी की पहचान अरुण बीरेड्डी के रूप में की गई है। वह तेलंगाना में कांग्रेस के सोशल मीडिया विंग का नेशनल कोऑर्डिनेटर है। गिरफ्तारी के बाद रात को उसे एक कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उसे तीन दिन की कस्टडी में भेज दिया गया। पुलिस के स्पेशल सेल ने बीरेड्‌डी से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, बीरेड्‌डी कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम का अहम सदस्य है और उन लोगों में शामिल है, जिन्होंने अमित शाह के फर्जी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसके साथ ही अपने परिवार के साथ भी शेयर किया था। आरोपी ने अपने फोन से अहम सबूत भी डिलीट किए हैं। उसके फोन को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। इससे पहले गुरुवार को तेलंगाना पुलिस ने इस मामले में कांग्रेस के 5 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था। इनमें कांग्रेस के तेलंगाना सोशल मीडिया संयोजक भी शामिल हैं। राज्य की भाजपा यूनिट ने इनके खिलाफ शिकायत की थी। क्या है अमित शाह का डीपफेक वीडियो मामला? 27 अप्रैल को सोशल मीडिया पर अमित शाह का एक फेक वीडियो वायरल हुआ। इसे तेलंगाना कांग्रेस और CM रेवंत रेड्डी ने शेयर किया था। इसमें वे SC-ST और OBC के आरक्षण को खत्म करने की बात करते दिख रहे हैं। PTI की फैक्ट चैक यूनिट ने कहा कि मूल वीडियो में अमित शाह ने तेलंगाना में मुसलमानों के लिए असंवैधानिक आरक्षण हटाने की बात कही थी। इस मामले को लेकर 28 अप्रैल को दिल्ली पुलिस ने मामले म

Dainik Bhaskar दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लवली BJP में शामिल:AAP से गठबंधन पर कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ा था; 4 अन्य नेता भी भाजपा में आए

दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने AAP से गठबंधन को लेकर 6 दिन पहले यानी 28 अप्रैल को दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ा था। उन्होंने तब कहा था कि पार्टी नहीं छोडूंगा। लवली के साथ नीरज बसोया, राजकुमार चौहान, नसीब सिंह और अमित मलिक भी भाजपा में शामिल हुए। भाजपा में शामिल होने के बाद लवली ने कहा, "हमें भाजपा के बैनर तले और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दिल्ली की जनता के लिए लड़ने का मौका दिया गया है। मुझे पूरी उम्मीद है कि देश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। आने वाले दिनों में भाजपा का परचम दिल्ली में भी लहराएगा। 2017 में भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए थे लवली ​​​​​​अरविंदर सिंह लवली की भाजपा में यह दूसरी पारी है। लवली 7 साल पहले 18 अप्रैल 2017 को भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए थे। हालांकि, 10 महीने बाद ही वे 17 फरवरी 2018 को वापस कांग्रेस में शामिल हो गए थे। 31 अगस्त 2023 को लवली को दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था। 28 अप्रैल को मल्लिकार्जुन खड़गे को उन्होंने 4 पेज की चिट्‌ठी लिखकर पार्टी प्रभारी पर मनमानी करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि मुझे एक ब्लॉक अध्यक्ष तक नियुक्त करने का अधिकार नहीं है। इसके अलावा लवली ने AAP से गठबंधन पर भी ऐतराज जताया था। लवली ने अपनी चिट्‌ठी में लिखा- दिल्ली कांग्रेस इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ है, जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के आधार पर बनी थी। इसके बावजूद पार्टी ने दिल्ली में AAP के साथ गठबंधन करने का फैसला किया। लवली के इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने 30 अप्रैल को देवेंद्र यादव को दिल्ली इकाई का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया था। दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों में से 4 पर AAP, 3 पर कांग्रेस लड़ रही दिल्ली में लोकसभा की 7 सीटें हैं। गठबंधन के तहत AAP इनमें से 4 और कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस ने चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल, उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार और उत्तर-पश्चिम दिल्ली से उदित राज को मैदान में उतारा है। दिल्ली में 25 मई को छठे फेज में वोटिंग होगी। 2019 में भाजपा ने सातों सीटें जीती थीं 2019 लोकसभा चुनाव में दिल्ली में भाजपा ने सातों सीटों पर जीत दर्ज की थी। भाजपा के सभी उम्

Dainik Bhaskar दिल्ली में नकली ऑक्सीटोसिन के यूज पर कार्रवाई के आदेश:हाईकोर्ट बोला - इसका प्रयोग पशु क्रूरता के तहत अपराध, कहा जल्द डेयरी शिफ्टिंग हो

दिल्ली हाईकोर्ट ने 3 मई को राजधानी दिल्ली की डेयरी कॉलोनियों में पशुओं पर नकली ऑक्सीटोसिन हार्मोन के प्रयोग पर राज्य सरकार को कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। जस्टिस मनमोहन और जस्टिस मनमीत प्रीतम सिंह अरोरा की बेंच ने कहा- ऑक्सीटोसिन का उपयोग पशुओं में उत्पादन बढ़ाने के लिए किया जाता है। जो पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 12 के तहत एक अपराध है। कोर्ट ने दिल्ली सरकार के ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट को वीकली इंस्पेक्शन करने और संबंधित कानूनों के तहत केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। साथ ही पुलिस को नकली ऑक्सीटोसिन के सोर्स का पता लगाने और एक्शन लेने का आदेश दिया है। डेयरी कॉलोनियों को सुरक्षित स्थानों पर किया जाएगा शिफ्ट बेंच दिल्ली की डेयरी कॉलोनियों में विभिन्न कानूनों के उल्लंघन का आरोप लगाने वाली एक याचिका पर सुनवाई कर रही है, जो सुनयना सिब्बल, अशर जेसुडास और अक्षिता कुकरेजा ने दायर की है। याचिका में डेयरी कॉलोनियों को पब्लिक हेल्थ का ध्यान रखते हुए सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने की मांग पर भी जोर दिया गया है। अगली सुनवाई में अधिकारियों को शामिल होने का आदेश डेयरी शिफ्टिंग की मांग को स्वीकार करते हुए अदालत ने संबंधित अधिकारियों के बाध्यकारी निर्देश जारी करने के अधिकार पर रोक लगा दी है। साथ ही नगर निकाय, पशु चिकित्सा विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को 8 मई को होने वाली सुनवाई में शामिल होने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने अधिकारियों से डेयरी शिफ्टिंग के लिए पुनर्वास स्थल की खोज करने और इस प्रक्रिया में आपसी समन्वय की बात कही है। इससे पहले मार्च 2023 में भी हाईकोर्ट ने राजधानी की नौ डेयरी कॉलोनियों के निरीक्षण के लिए कोर्ट कमिश्नर का गठन किया था। कोर्ट कमिश्नर ने ऑक्सीटोसिन के बड़े पैमाने पर उपयोग को का पता लगाया था। यह खबर भी पढ़ें... डीपफेक वीडियो सर्कुलेशन केस ; दिल्ली HC बोला- चुनाव के दौरान हम कोई निर्देश नहीं दे सकते लोकसभा चुनाव के दौरान नेताओं के डीपफेक वीडियो के सर्कुलेशन के खिलाफ याचिका पर 2 मई को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान एक्टिंग चीफ जस्टिस मनमोहन सिंह ने कहा कि चुनाव के बीच में कोर्ट कोई निर्देश नहीं दे सकता। इसलिए हम इसे चुनाव आयोग पर छोड़ते हैं। हमें उन पर भरोसा है। हाईकोर्ट वकीलों के एक संगठन की याचिका पर सुनवाई कर रहा था। इसमें इ

Dainik Bhaskar पुरी से कांग्रेस कैंडिडेट सुचरिता मोहंती ने टिकट लौटाया:बोलीं- पार्टी से फंड नहीं मिला; BJP के संबित पात्रा के खिलाफ चुनाव लड़ रही थीं

ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुचरिता मोहंती ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। उन्होंने अपना टिकट लौटाते हुए पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल को लिखी चिट्ठी है। इसमें सुचरिता ने चुनाव लड़ने के लिए फंड नहीं मिलने की बात कही है। सुचरिता ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा कि मेरे टिकट लौटाने का पहला कारण यह है कि पार्टी मुझे फंड नहीं दे पा रही थी। दूसरा यह कि राज्य की 7 विधानसभा क्षेत्रों की कुछ सीटों पर पार्टी ने जीतने वाले नेताओं को टिकट न देकर कमजोर उम्मीदवारों को उतारा है। मैं इस तरह चुनाव चुनाव नहीं लड़ सकती। ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। पुरी लोकसभा सीट और राज्य की 7 विधानसभा सीटों के लिए 25 मई को मतदान होना है। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 6 मई है। सुचरिता पुरी सीट से भाजपा के संबित पात्रा और बीजू जनता दल (BJD) के अरूप पटनायक के खिलाफ चुनाव लड़ रही थीं। दोनों ही अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं। कांग्रेस ने 2014 लोकसभा चुनाव में भी सुचरिता को अपना प्रत्याशी बनाया था। पुरी सीट पर कांग्रेस और BJD का वर्चस्व रहा 1952 में स्थापना के बाद से पुरी लोकसभा सीट पर कांग्रेस और BJD के वर्चस्व रहा है। कांग्रेस ने यहां 6 बार- 1952, 1962, 1971, 1980, 1984 और 1996 में जीत दर्ज की है। 1998 से ये सीट BJD के पास है। 2019 में संबित पात्रा सिर्फ 12 हजार वोटों से हारे 2019 के लोकसभा चुनाव में BJD के पिनाकी मिश्रा ने 5 लाख 38 हजार वोटों के साथ जीत हासिल की थी। भाजपा के संबित पात्रा 5 लाख 26 हजार वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। कांग्रेस ने पिछले चुनाव में सत्य प्रकाश नायक को टिकट दिया था। हालांकि, उन्हें सिर्फ 44,734 वोट मिले थे।

Dainik Bhaskar मजदूरी कर रहे पद्मश्री मोगुलैया:73 साल उम्र, 9 में से 3 बच्चों की मौत

पद्मश्री विजेता दर्शनम मोगुलैया मजदूरी करने को मजबूर हैं। उनका मजदूरी करते एक वीडियो वायरल हो रहा है। मोगुलैया ने किन्नेरा नामक म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट दोबारा ढूंढा था। इसके लिए राज्य सरकार ने उन्हें 1 करोड़ रुपए देने की घोषणा की थी। उन्हें 600 स्क्वेयर फुट प्लॉट देने की घोषणा भी की थी। उन्हें रुपये तो मिले लेकिन प्लॉट नहीं मिला। उन्हें हर महीने 10000 रुपये मिलते थे वो भी बंद हो गए। मोगुलैया के 9 बच्चों में 3 की मौत हो गई है। उनके एक बेटे को दौरे पड़ते हैं, जिस वजह से उन्हे एक बेटे के इलाज के लिए हर महीने 7 हजार रुपये लगते हैं। उनके तीन बच्चे अभी भी पढ़ाई कर रहे हैं। वो 73 साल के है और उन्हें मजदूरी करनी पड़ रही है।

Dainik Bhaskar हाईकोर्ट का केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस:जजों को दिए जाने वाले घरों से जुड़ा मामला, 16 जुलाई तक मांगा जवाब

दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार (2 मई) को एक याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र और दिल्ली सरकार को न्यायिक सेवा के अधिकारियों के लिए घरों की पर्याप्त व्यवस्था करवाने के लिए नोटिस जारी किया है। जस्टिस मनमोहन और जस्टिस मनमीत प्रीतम सिंह अरोरा की बेंच ने मामले को लेकर भारत सरकार, कानून और न्याय मंत्रालय, दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव और रजिस्ट्रार जनरल से जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 16 जुलाई को होगी। याचिका में दलील- आधे अधिकारियों के पास सरकारी घर नहीं ज्यूडिशियल सर्विस एसोसिएशन दिल्ली ने याचिका दायर करते हुए कोर्ट को बताया कि अभी दिल्ली में न्यायिक अधिकारियों की कुल संख्या 823 है, लेकिन न्यायिक अधिकारियों के लिए केवल 347 घर ही हैं। यह आंकड़े दिखाते हैं कि दिल्ली में न्यायिक अधिकारियों के लिए सरकारी घर मिलने वाली स्थिति बेहद खराब है। यह समस्या पुरानी है और अब समय आ गया है कि इस मांग को पूरा किया जाए। याचिकाकर्ता ने कहा 1958 की 14वें विधि आयोग की रिपोर्ट में न्यायिक अधिकारियों के लिए सरकारी आवास की कमी और अधिकारियों को किराए के आवास में रहने की मजबूरी के बारे में बताया गया था। याचिका में आगे कहा गया कि आज भी हालात बदले नहीं हैं। अधिकारियों को अच्छे घर के लिए तनाव और दबाव की स्थिति से गुजरना पड़ता है। किराए के घर के लिए मिलने वाला भत्ता मार्केट रेट से काफी कम किराए के आवास के लिए अधिकारियों को बेसिक सैलरी का 27% भुगतान किया जाता है, जो मौजूदा मार्केट रेट से काफी कम है। याचिकाकर्ता ने कहा कि जो अधिकारी अपने परिवार के साथ रहते हैं उन्हें घर के लिए और ज्यादा परेशान होना पड़ता है। कई अधिकारी फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद जैसे दूर के इलाकों में रहने के लिए मजबूर हैं। याचिका में यह भी कहा गया कि सेंट्रल और स्टेट सर्विस के अधिकारियों के लिए जारी किए आवास की संख्या न्यायिक अधिकारियों के आवास से कई ज्यादा है। ऐसे में जब तक जरूरी आवास की व्यवस्था नहीं की जाती, न्यायिक अधिकारियों को सेंट्रल और स्टेट सर्विस के आवासों में रहने की परमिशन दी जाए। ये खबर भी पढ़ें... सुप्रीम कोर्ट का हमनाम उम्मीदवारों पर रोक लगाने से इनकार सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव में एक जैसे नाम वाले उम्मीदवारों पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। शुक्रवार को जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस सतीश चंद्रा और जस्टिस संदीप

Dainik Bhaskar पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पर यौन शोषण का आरोप:कोलकाता पुलिस ने गवर्नर हाउस से CCTV फुटेज मांगा, गवाहों से भी पूछताछ होगी

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस पर राजभवन की एक संविदा महिला कर्मचारी ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। उसने मामले को लेकर हरे स्ट्रीट थाने में लिखित शिकायत की है। कोलकाता पुलिस ने एक जांच टीम भी बनाई है। न्यूज एजेंसी PTI ने एक सीनियर पुलिस अफसर के हवाले से शनिवार को बताया- हमने एक जांच टीम बनाई है जो अगले कुछ दिनों में इस मामले में कुछ संभावित गवाहों से बात करेगी। हमने राजभवन से सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध होने पर उसे साझा करने का भी अनुरोध किया है। राजभवन में पुलिस के प्रवेश पर रोक संविधान के आर्टिकल 361 के तहत मौजूदा गवर्नर के खिलाफ किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं की जा सकती है। राजभवन ने भी एक स्टेटमेंट जारी किया है, जिसमें गवर्नर बोस ने राजभवन में पुलिस की एंट्री बैन कर दी है। बोस का कहना है कि इलेक्शन के दौरान अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए पुलिस गैरकानूनी ढंग से जांच कर सकती है। महिला का आरोप न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, महिला का आरोप है कि वो 24 मार्च को स्थायी नौकरी का निवेदन लेकर राज्यपाल के पास गई थी। तब राज्यपाल ने बदसलूकी की। गुरुवार को फिर यही हुआ तो वह राजभवन के बाहर तैनात पुलिस अधिकारी के पास शिकायत लेकर गई। राज्यपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर महिला के आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा, 'ये मुझे बदनाम करने की साजिश है। मेरे ऊपर बेबुनियाद आरोप लगाए गए हैं। सत्य की जीत होगी। कोई मुझे बदनाम करके चुनावी फायदा चाहता है तो भगवान भला करे। मैं भ्रष्टाचार-हिंसा के खिलाफ लड़ाई नहीं रोक सकता।' TMC ने कहा- क्या मोदीजी राज्यपाल से सफाई मांगेंगे तृणमूल कांग्रेस सांसद सागरिका घोष ने महिला के आरोपों को लेकर एक वीडियो बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस के खिलाफ एक गंभीर आरोप लगाया गया है। एक महिला जब राजभवन गई तो राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने उनके साथ छेड़छाड़ की, यौन उत्पीड़न किया और गलत व्यवहार किया। महिला अब पुलिस स्टेशन पहुंच चुकी है, जहां वह अपनी शिकायत दर्ज करा रही है। उन्होंने आगे कहा कि ये गंभीर आरोप तब लग रहे हैं, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता पहुंच रहे हैं। मोदी जी राजभवन में ही ठहरेंगे। क्या मोदी जी राज्यपाल से सफाई मांगेंगे? क्या मोदी जी पूछेंगे कि राजभवन में इस तरह की घटना कैसे घटी? शुभेंदु अधिकारी ब

Dainik Bhaskar राजस्थान-मध्यप्रदेश समेत 17 राज्यों में 2 दिन बाद बदलेगा मौसम:वेस्टर्न डिस्टरबेंस कराएगा बारिश; मुंबई और तमिलनाडु में 5 फुट ऊंची लहरें उठ सकती हैं

देश में भीषण गर्मी और हीटवेव का सामना कर रहे शहरों को अगले 8 दिन राहत मिलने जा रही है। 4 मई से एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो रहा है। इसके चलते पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होगी, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम बदलेगा और बारिश होगी। फिलहाल उत्तर भारत के अलावा दक्षिण भारत में आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक में हीटवेव (लू) से पारा 45 का आंकड़ा भी पार कर गया है। 3 मई को देश में सबसे ज्यादा तापमान आंध्रप्रदेश के नांदयाल का रहा, जहां 46.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसके बाद तेलंगाना के खम्मम, बंगाल के कलाईकुंडा, ओडिशा के बौद्ध और तमिलनाडु के इरोड में पारा 42 डिग्री से 45 डिग्री के बीच रिकॉर्ड हुआ। इधर, IMD और INCOIS (इंडियन नेशनल सेंटर फॉर ओशियन इन्फॉर्मेशन सर्विस) ने शनिवार (4 मई) से अगले 36 घंटों के लिए मुंबई और आसपास के तटीय इलाकों में हाई टाइड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान समंदर में 5 फुट तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। एक दिन पहले केरल और तमिलनाडु में भी हाई टाइड का अलर्ट जारी किया गया। मछुआरों को 4 मई की रात 2.30 बजे से 5 मई की रात 11.30 तक समंदर में न जाने की सलाह दी गई है। ईस्ट इंडिया में प्री मानसून का दौर शुरू हो सकता है मौसम की जानकारी जुटाने वाली प्राइवेट एजेंसी स्कायमेट के अनुसार 6 मई से प्री-मानसून का दौर शुरू होने की उम्मीद है। नॉर्थईस्ट के राज्यों में 4 मई से 9 मई तक बारिश होगी। साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। नॉर्थ इंडिया यानी बिहार, झारखंड, बंगाल, उत्तर प्रदेश और ओडिशा में भी बारिश हो सकती है। क्या है कलाक्कडल और ये नाम कैसे पड़ा विभाग ने समुद्र में जिस तरह से लहरें उठने की संभावना जताई गई है, उसे कलाक्कडल कहते हैं। कलाक्कडल का अर्थ है- समुद्र का अचानक से चोरों की तरह आना। यानी इस घटना में अचानक से ऊंची लहरें उठती हैं। INCOIS के मुताबिक, समुद्र में अचानक से लहरें उठने लगती हैं। इसका कोई संकेत या वॉर्निंग नहीं होती। इसलिए इसे कलाक्कडल कहा जाता है। इसी के चलते हिंद महासागर के दक्षिणी हिस्से में एक निश्चित समय में तेज हवाएं चलने की संभावना है। राज्यों से जुड़ा मौसम का अपडेट... राजस्थान : 20 जिलों में 2 दिन हीटवेव का अलर्ट, पारा 42 डिग्री के ऊपर पहुंचेगा ​​​​​​​राजस्थान में अगले 2 दिन में पारा 42 डिग्री तक जा सकता है। वहीं, अग

Dainik Bhaskar न्यूज इन ब्रीफ@11 AM:विक्टिम का बेटा बोला- प्रज्वल ने मां से रेप किया; पद्मश्री पाने वाले मजदूरी करते दिखे; निज्जर हत्याकांड में 3 भारतीय गिरफ्तार

नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें… 1. प्रज्वल पर किडनैपिंग का भी केस, पीड़ित बोला- प्रज्वल ने मां से रेप किया कर्नाटक सेक्स स्कैंडल मामले में पूर्व PM देवगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना पर यौन उत्पीड़न के बाद अब किडनैपिंग का केस भी दर्ज हो गया है। मैसुरू में रहने वाली विक्टिम के बेटे ने बताया, रेवन्ना ने उसकी मां का अपहरण करवाकर उनका रेप किया। प्रज्वल फिलहाल जर्मनी में है और उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी हुआ है। प्रज्वल पर 200 महिलाओं से यौन शोषण का आरोप है। पढ़ें पूरी खबर... 2. पद्मश्री दर्शनम मोगिलैया मजदूरी करते दिखे, बोले- ₹1 करोड़ खर्च हो गए म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट 'किन्नेरा' का आविष्कार करने वाले पद्मश्री दर्शनम मोगिलैया को हैदराबाद में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर मजदूरी करते हुए देखा गया। 73 साल के दर्शनम को साल 2022 में पद्मश्री से सम्मानित किया था। दर्शनम ने कहा कि सरकार से मिलने वाले हर महीने 10 हजार रुपए बंद हो गए हैं। उनकी और उनके बेटे की दवाई का खर्च ही 7 हजार रुपए महीना है। पढ़ें पूरी खबर... 3. कनाडा का दावा- निज्जर हत्याकांड में आरोपी 3 भारतीय गिरफ्तार कनाडा पुलिस ने दावा किया है कि उसने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपी भारतीय हैं। 18 जून 2023 को निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रधानमंत्री ट्रूडो ने पिछले साल 18 सितंबर को भारत सरकार पर निज्जर की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया था, जिसे भारत ने खारिज किया था। पढ़ें पूरी खबर... 4. पूर्व कजाक मंत्री ने लात-घूंसे मारकर पत्नी की हत्या की, 20 साल सजा कजाकिस्तान के पूर्व इकोनॉमिक मंत्री और बिजनेसमैन कुआनडिक बिशिमबायेव को पत्नी की हत्या केस में 20 साल सजा सुनाई गई है। कुआनडिक ने पिछले साल पत्नी की लात-घूंसे मारकर हत्या कर दी। UN की रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 2 करोड़ की आबादी वाले कजाकिस्तान में हर साल घरेलू हिंसा की वजह से 400 महिलाओं की मौत हो जाती है। पढ़ें पूरी खबर... 5. केजरीवाल के खिलाफ ED की शिकायत पर आज सुनवाई, समन से जुड़ा मामला दिल्ली शराब नीति मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट में आज सुनवाई होगी। ED ने कई समन भेजने के बावजूद पेश नहीं होने को लेकर केजरीवाल के खिलाफ दो शिकायतें की हैं। वहीं केजरीवाल की गिरफ्तारी और र