Dainik Bhaskar Dainik Bhaskar

Dainik Bhaskar मोदी की आज प.बंगाल में 1, ओडिशा में 3 रैलियां:PM कल बंगाल में बोले थे- एक गारंटी दे रहा हूं, जिसने खाया है, उससे बाहर निकालूंगा

लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए प्रधानमंत्री मोदी आज पश्चिम बंगाल और ओडिशा के दौरे पर हैं। वे सुबह 11 बजे बंगाल के मथुरापुर में रैली करेंगे। इसके बाद वे ओडिशा में 3 जनसभाएं करेंगे। मोदी ओडिशा के मयुरभंज में दोपहर 1 बजे जनसभा करेंगे। इसके बाद दोपहर ढाई बजे ओडिशा के बालासोर में रैली करेंगे। मोदी शाम 4:30 बजे केंद्रपाड़ा में भी जनसभा को संबोधित करेंगे। केंद्रपाड़ा से भाजपा के बैजयंत जय पांडा सांसद हैं। इस बार भी भाजपा ने उन्हें टिकट दिया है। पांडा BJD से भाजपा में आए थे। पश्चिम बंगाल की 9 और ओडिशा की 6 सीटों पर 1 जून को वोटिंग होगी। इससे पहले 28 मई को मोदी ने पश्चिम बंगाल के बारासात और जादवपुर में रैलियां की थीं। पीएम ने कहा था कि मैंने पहले गारंटी दी थी कि न खाऊंगा और न खाने दूंगा। अब मोदी देश को खासकर पश्चिम बंगाल को एक और बड़ी गारंटी दे रहा है- जिसने खाया है, उससे बाहर निकालूंगा और जिसका खाया है, उसको लौटाऊंगा। बंगाल में मोदी के भाषण की 5 खास बातें 1. सैकड़ों शरणार्थियों को नागरिकता मिली तुष्टीकरण की राजनीति के कारण TMC ने CAA के खिलाफ झूठ फैलाया है। लेकिन आज पूरा देश देख रहा है कि सैकड़ों शरणार्थियों को नागरिकता मिल गई है। ये नागरिकता देश का संविधान दे रहा है। 2. बंगाल सरकार ने न्यायपालिका का गला घोंटा कलकत्ता हाईकोर्ट ने 77 मुसलमान जातियों को ओबीसी घोषित करना गैरकानूनी और असंवैधानिक करार दिया। इस फैसले के बाद TMC की सीएम का रवैया हैरान करने वाला है। यहां के जजों की नीयत पर और हमारी न्याय व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं। मैं TMC वालों से पूछना चाहता हूं कि अब जजों के पीछे भी अपने गुंडे छोड़ दोगे क्या? पूरा देश देख रहा है कि TMC ने कैसे ज्यूडिशियरी का गला घोंट दिया है। 3. TMC के लिए सिर्फ तुष्टीकरण जरूरी TMC और इंडी गठबंधन को आपके विकास से कोई मतलब नहीं है। इनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है अपने वोटबैंक का तुष्टीकरण। ये जो देश में रात-दिन संविधान-संविधान और तानाशाही-तानाशाही चिल्लाने वालों की जमात है, ये अगर पश्चिम बंगाल में क्या हो रहा है वो देखेंगे तो इनकी बोलती बंद हो जाएगी। 4. बंगाल को पहले कांग्रेस-लेफ्ट ने लूटा, अब ममता सरकार लूट रही आजादी के पहले एक समय वो भी था जब बंगाल लाखों देशवासियों को रोजगार देता था। आज बंगाल में ज्यादातर फैक्ट्रियां बंद हैं, यहां से नौजवान

Dainik Bhaskar 8 लोगों की हत्या कर युवक ने फांसी लगाई:पत्नी, फिर मां, बहन, भाई-भाभी, भतीजा-भतीजियों को कुल्हाड़ी से काटा; 21 मई को हुई थी शादी

छिंदवाड़ा में युवक ने परिवार के 8 लोगों की हत्या कर फांसी लगा ली। आरोपी ने सबसे पहले पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, फिर एक-एक कर मां - बहन, भाई - भाभी और दो भतीजियों - भतीजे को मार डाला। 10 साल के ताऊ के लड़के पर भी हमला किया, लेकिन वह जान बचाकर भाग गया और आस-पड़ोस के लोगों को जानकारी दी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना तामिया तहसील में थाना माहुलझिर के बोदल कछार गांव की है। मंगलवार - बुधवार की दरमियानी रात 3 बजे आरोपी ने मां (55), भाई (35), भाभी (30), बहन (16), भतीजा (5), दो भतीजी (4 व डेढ़ साल) को मार डाला। एसपी मनीष खत्री के मुताबिक, 21 मई को ही आरोपी की शादी हुई थी। घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी मानसिक रूप से डिस्टर्ब था। खबर अपडेट हो रही है...

Dainik Bhaskar 3 सहेलियों का सुसाइड...मां की आत्मा से बात करती थी:सत्संग सुनतीं, कहतीं शरीर नश्वर, लेटर में लिखा- बाबा ने बुलाया है कष्ट दूर हो जाएंगे

मुजफ्फरपुर के अखाड़ाघाट की रहने वाली माही‎ 10वीं क्लास में पढ़ती थी। वह बहुत छोटी ‎थी, जब उसकी मां ने दुनिया छोड़ दी। मां ‎की मौत के बाद माही के जीवन में भटकाव ‎‎आने लगा। भक्ति में डूबी माही के ‎‎दिमाग में यह बैठ गया कि यह शरीर नश्वर‎ है। वह अपनी मां की मौत के बाद भी बात‎ करने का दावा करने लगी। कहती थी यह शरीर नश्वर‎ है। यह कभी मरता नहीं। अमरत्व प्राप्त‎करता है। यही बात माही के साथ कोचिंग में पढ़ रही योगियामठ इलाके की गौरी और माया के‎ दिमाग में भी बैठ गई। इसके बाद हिमालय ‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎पर बाबा से मिलने की चिट्ठी लिखकर तीनों ‎मथुरा पहुंच गई और तीन दिन पहले मथुरा में‎ ही मालगाड़ी के सामने आकर तीनों ने अपनी जान दे दी।‎ गौरी (14), माया (13) और बालूघाट की माही (13) एक साथ 13 मई से लापता थीं। माही के घर से एक लेटर भी मिला, जिसमें लिखा है, जीवन में कुछ परेशानियां चल रही हैं। बाबा ने बुलाया है। इसके बाद सब ठीक हो जाएगा। तीन महीने तक हम लोगों की खोजबीन नहीं कीजिएगा। हम आध्यात्म की खोज में जा रहे हैं। मंगलवार काे तीनों छात्राओं के परिजनों‎ के साथ मुजफ्फरपुर पुलिस ने मथुरा पहुंच‎कर डेड बॉडी की पहचान कराई। पहचान ‎हाेने के बावजूद पुलिस ने डीएनए टेस्ट‎ कराने का फैसला लिया है। तीनों एक साथ‎ हाथ पकड़ कर मालगाड़ी के सामने आ गई। ‎इसका प्रमाण भी मथुरा पुलिस ने‎ मुजफ्फरपुर पुलिस काे मालगाड़ी के ड्राइवर ‎से हुई बातचीत का ऑडियो देकर किया है। ‎मंगलवार काे एएसपी भानू प्रताप सिंह,‎साइबर डीएसपी सीमा देवी और नगर थानेदार‎विजय कुमार ने मामले की छानबीन की। ‎तीनाें लड़कियों के कॉपी, किताब और ‎माेबाइल की जांच की गई। जनवरी से तीनाें‎ ने मांस-मछली खाना छोड़ दिया था। शरीर‎ नश्वर है। मृत्यु अमरत्व काे प्राप्त करता है। ‎यही सब यूट्यूब पर देखती रहती थीं।‎ मालगाड़ी के ड्राइवर के ऑडियो क्लिप से‎ तीनों की आत्महत्या करने का खुलासा‎ ऑडियो में मालगाड़ी ट्रेन के चालक कह रहा है कि तीनों ‎लड़कियाें ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ रखा था। वे मथुरा‎ जंक्शन की ओर से रेल ट्रैक पर आ रही थीं। ट्रेन करीब 60 ‎किमी की रफ्तार से चल रही थी। तीनों लड़कियां बगल वाले‎ ट्रैक पर चल रही थीं। 80-90 मीटर पहले तीनों लड़कियां ‎अचानक मालगाड़ी वाले ट्रैक पर पहुंच गई। इस दाैरान ब्रेक‎लगाना मुश्किल हाे रहा था। चंद सेकेंड बाद तीनों लड़कियां‎ ट्रेन से

Dainik Bhaskar नेवी के लिए खरीदे जाएंगे 26 राफेल-एम:50 हजार की डील पर चर्चा के लिए कल भारत आएंगे फ्रांस के अधिकारी; हिंद महासागर में तैनात होंगे

भारत नेवी के लिए फ्रांस से 26 राफेल-एम फाइटर जेट खरीदने की डील करने जा रहा है। इसकी चर्चा के लिए कल फ्रांस सरकार और डसॉल्ट कंपनी के अधिकारी कल भारत आएंगे। वे रक्षा मंत्रालय की कॉन्ट्रेक्ट निगोशिएशन कमेटी से डील को लेकर चर्चा करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 22 सिंगल सीट राफेल-एम जेट और 4 डबल ट्रेनर सीट राफेल-एम जेट नेवी को सौंपे जाएंगे। हिंद महासागर में चीन से मुकाबले के लिए रक्षा मंत्रालय ने ये फैसला लिया है। इस सौदे पर मुहर मोदी की पिछले साल की फ्रांस यात्रा के दौरान लगी थी। इसके बाद रक्षा मंत्रालय ने लेटर ऑफ रिक्वेस्ट जारी किया था, जिसे फ्रांस सरकार ने दिसंबर 2023 में स्वीकार कर लिया था। फ्रांस राफेल-एम जेट के साथ हथियार, सिमुलेटर, क्रू के लिए ट्रेनिंग और लॉजिस्टक सपोर्ट भी मुहैया कराएगा। रक्षा मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक कल होने वाली मीटिंग में नेवी के अधिकारी भी शामिल रहेंगे। सितंबर 2016 में 59,000 करोड़ रुपए की मेगा डील के तहत भारत पहले ही अपनी वायुसेना के लिए फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीद चुका है। इस बार भारत राफेल-एम विमान खरीद रहा है। रफाल एम फाइटर जेट समुद्री एरिया में हवाई हमले के लिए विशेष तौर पर डिजाइन किए गए हैं। इन्हें सबसे पहले स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर INS विक्रांत पर तैनात किया जाएगा। रफाल एम समुद्री एरिया में हवाई हमले के लिए विशेष तौर पर डिजाइंड है रफाल का ‘एम’ वर्जन भारत में मौजूद रफाल फाइटर जेट्स से एडवांस्ड है। INS विक्रांत से उड़ान भरने के लिए स्की जंप करते हुए ज्यादा ताकतवर इंजन वाला फाइटर जेट है। इसे ‘शॉर्ट टेक ऑफ बट एरेस्टर लैंडिंग’ कहते हैं। बहुत कम जगह पर लैंड भी कर सकता है। राफेल के दोनों वैरिएंट में लगभग 85% कॉम्पोनेंट्स एक जैसे हैं। इसका मतलब है कि स्पेयर पार्ट्स से जुड़ी कभी भी कोई कमी या समस्या नहीं होगी। रफाल एम के बारे में जान लीजिए… पहली खेप में 3 साल लग सकते हैं, वायुसेना के लिए विमान आने में 7 साल लगे थे INS विक्रांत के समुद्री परीक्षण शुरू हो चुके हैं। उसके डैक से फाइटर ऑपरेशन परखे जाने बाकी हैं। सौदे पर मुहर लगने के कम से कम एक साल तक तकनीकी और लागत संबंधी औपचारिकताएं पूरी होंगी। एक्सपर्ट का कहना है कि नौसेना के लिए रफाल इसलिए भी उपयुक्त है, क्योंकि वायुसेना रफाल के रखरखाव से जुड़ा इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार कर चुकी

Dainik Bhaskar लोकसभा चुनाव-2024:ओवैसी बोले- मोदी एक्टिंग करे, तो सारे अवॉर्ड उन्हें मिलेंगे, यहूदियों के साथ जो हिटलर ने किया, वही मुसलमानों के साथ हो रहा है

लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी मंगलवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे। उन्होंने वाराणसी में जनसभा के दौरान कहा- अगर मोदी मुंबई जाकर एक्टिंग करे, तो विश्व के सारे अवॉर्ड उन्हें मिलेंगे। जब से BJP आई है, भारत के 17 करोड़ मुसलमानों का वो हाल है, जो हिटलर के जमाने में यहूदियों का था। यहूदियों के साथ जो हिटलर ने किया, 2014 से अब तक वही मुसलमानों के साथ हो रहा। मिर्जापुर में जनसभा के दौरान ओवैसी ने कहा- मुसलमानों को पहले से आरक्षण मिल रहा है। सपा सिर्फ MY (मुस्लिम-यादव) के नाम पर दरी बिछवाने और नारा लगवाने का काम कर रही है। कांग्रेस ने 328 में से 19, सपा ने 62 में से 4 और भाजपा ने 441 सीटों में से महज 1 पर मुसलमान को टिकट दिया है। लोकसभा चुनाव से जुड़े बाकी अपडेट्स यहां पढ़ें...

Dainik Bhaskar दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर जयपुर जा रही बस पलटी; VIDEO:युवती की मौत, 25 से ज्यादा सवारियां घायल; ड्राइवर को झपकी आने के कारण हुआ हादसा

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस डिवाइडर को तोड़ते हुए 10 फीट नीचे गिरकर पलट गई। बस में सवार एक युवती की मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा अन्य सवारियां घायल हैं। घायलों को दौसा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना बांदीकुई (दौसा) में सोमाडा गांव के पास बुधवार सुबह करीब 5.30 बजे हुई। 40 से ज्यादा लोग सवार थे बस में बस हरिद्वार से जयपुर जा रही थी। इसमें 40 से अधिक लोग सवार थे। बांदीकुई सोमाडा गांव के पास अचानक ड्राइवर को झपकी आई और बस डिवाडर को तोड़ते हुए हाईवे के दूसरी तरफ पहुंच गई। करीब 200 मीटर रॉन्ग साइड में चलने के बाद हाईवे से 10 फीट नीचे गिरकर पलट गई। तेज धमाका और चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस और पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायलों को बस से निकाला। एंबुलेंस की मदद से 25 से ज्यादा घायलों को दौसा जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां अंकिता (19) की मौत हो गई। अंकिता बरेठा निवाई (टोंक) की रहने वाली थी। ये हुए घायल जानकारी के अनुसार, बस की सवारियां राजस्थान के अलग-अलग स्थानों की रहने वाली हैं। घायलों में ममता विजय (35), चंदा देवी (56) निवासी आमेर (जयपुर), ड्राइवर ओमप्रकाश (40), ब्रज सुंदर पारीक (60), पवन (37), पूजा बैरवा (25) निवासी जयपुर, मोरज्ञान देवी (40) निवासी टोंक, राम अवतार (48) साल निवासी खेरला (दौसा), गिर्राज योगी (25) साल बामनवास (सवाईमाधोपुर), सुरेश शर्मा (52) निवासी मानसरोवर (जयपुर), नीरज सेन (30), दिव्या सेन (25) निवासी बूंदी, विनोद हरिजन (30) जवाहर नगर (जयपुर), मनिकेश (22), मुकुल शर्मा (25) चांदपोल (जयपुर), संतोष (50) निवासी पीपलदा समेत 25 से ज्यादा लोग घायल हैं। हादसे की तस्वीरें...

Dainik Bhaskar PM मोदी के रोड शो वाली केसरिया कार:अहमदाबाद में 22 कारें मॉडिफाई हुईं, इसी से मोदी ने किया था सबसे लंबा रोड शो

लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस समय देश भर में रैलियां और बड़े-बड़े रोड शो कर रहे हैं। बात उनके रोड शो की हो रही है तो इसकी एक खासियत पर ध्यान दिया जा सकता है और वह है उनकी कार, जो इस बार हरेक रोड में नजर आ रही है। दरअसल, केसरिया रंग में सजी यह कोई आम कार नहीं। ईसुजू कंपनी के डी-मैक्स मॉडल की इस कार को गुजरात बीजेपी ने रोड शो के लिए नया आकार दिया है। पीएम की सेफ्टी के लिए एसपीजी कमांडों ने भी इस पर अन्य काम किए हैं। पीएम मोदी के रोड शो में पहली बार यह कार 2022 के गुजरात विधानसभा चुनावों के दौरान नजर आई थी। पीएम ने अहमदाबाद में इसी कार से अब तक का सबसे लंबा यानी कि 45 किलोमीटर का रोड शो किया था। इस रोड शो के दौरान उन्होंने अहमदाबाद और गांधीनगर दक्षिण की कुल 14 विधानसभा सीटों को कवर किया था। यह रोड शो अहमदाबाद-ईस्ट के नरोडा से शुरू होकर चांदखेड़ा में समाप्त हुआ था। इसी रोड शो के बाद ये कार न सिर्फ पीएम मोदी को पसंद आई, बल्कि लोगों के बीच भी आकर्षण का केंद्र बन गई। तभी से पीएम रोड शो के लिए इसी कार का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसी क्रम में कार से जुड़ी कई जानकारीयों के लिए दैनिक भास्कर के गुजराती एडिशन 'दिव्य भास्कर' की टीम ने गुजरात प्रदेश भाजपा के मीडिया संयोजक यज्ञेश दवे से खास बातचीत की। पढ़िए, उनसे हुई बातचीत के मुख्य अंश... पीएम मोदी पहली बार इस कार में सवार हुए तो उनका क्या रिएक्शन था? इसके जवाब में यज्ञेश दवे ने बताया कि 2022 के गुजरात विधानसभा चुनावों के दौरान पीएम मोदी ने अहमदाबाद में 45 किमी लंबा रोड शो किया था। इस दौरान पीएम को सबसे ज्यादा इस कार की ऊंचाई पसंद आई थी। क्योंकि, इससे वे लोगों से सीधे संपर्क में आ सकते थे। कार की अन्य खूबियां भी उन्हें पसंद आई थीं। इसके अलावा एसपीजी को भी सुरक्षा के लिहाज से कार अच्छी लगी थी। बाद में एसपीजी ने इसमें कुछ बदलाव किए। इसी के बाद पीएम हर रोड शो में इस कार का उपयोग करने लगे। पीएम मोदी देश के जिस भी हिस्से में रोड शो करते हैं तो लोगों को ऐसा लगता है कि वह एक ही कार में यात्रा कर रहे हैं। यग्नेश दवे ने आगे बताया कि गुजरात बीजेपी ने ऐसी 22 कारें तैयार करवाई हैं। ये सभी कारें गुजरात में ही डिजाइन करवाई गई हैं। कार डिजाइन के वक्त कौन से सवाल दिमाग में आए? इस सवाल के जवाब में यग्नेश दवे ने बताया- हम लो

Dainik Bhaskar पंजाब में राहुल गांधी की रैली:कहा- मोदी ने अरबपतियों को सुविधाएं दीं, किसानों के लिए कुछ नहीं किया; सेना को 2 हिस्सों में बांटा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज 29 मई को पंजाब के दौरे पर हैं। उन्होंने सबसे पहले लुधियाना में दाखा की दाना मंडी में रैली को संबोधित किया। इसके बाद राहुल गांधी खन्ना के गांव रामगढ़ सरदारा में अग्निवीर शहीद अजय कुमार के घर पहुंचे। यहां से वह पटियाला पहुंचे। जहां जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि I.N.D.I.A. ब्लॉक की सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ करेंगे। किसानों को MSP की कानूनी गारंटी देंगे। किसानों को बीमा का पैसा 30 दिन के भीतर मिलेगा राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार की अग्निवीर स्कीम सेना पर आक्रमण है। इससे 2 तरह के शहीद बनाए जा रहे हैं। सरकार बनने पर अग्निवीर स्कीम को फाड़कर कूड़ेदान में फेंक देंगे। मोदी ने देश में 22 अरबपति बनाए हैं। हम देश में लाखों को लखपति बनाएंगे। उन्होंने कहा कि मोदी ने अरबपतियों को सुविधा दी है। किसानों के लिए कुछ नहीं किया।

Dainik Bhaskar भास्कर अपडेट्स:ओडिशा के फिरिंगिया गांव में बस पलटी, दो की मौत; 9 घायल

ओडिशा के फिरिंगया में बुधवार देर रात एक बस पलट गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत और 9 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि बस में 50 लोग सवार थे। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बस पलटने के कारण का अभी पता नहीं चला है। जांच के बाद ही पूरी जानकारी दी जाएगी। आज की अन्य बड़ी खबरें... डोमेस्टिक फ्लाइट का किराया 9 फीसदी बढ़ा, पहली तिमाही में प्रीमियम क्लास बुकिंग 20% बढ़ी पिछले साल के मुकाबले इस साल की पहली तिमाही में घरेलू उड़ानों के किराए 9% बढ़ गए हैं। दरअसल, इस दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ी है और देश की अर्थव्यवस्था भी बेहतर हुई है। ऑस्ट्रेलियन सिक्योरिटी एक्सचेंज में लिस्टेड कंपनी एफसीएम ट्रैवल के अनुसार, भारत में जनवरी से मार्च तक प्रीमियम क्लास बुकिंग में 20% बढ़ोतरी हुई है। इसकी वजह देश की आईटी और मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी आना है। दिल्ली-मुंबई और बेंगलुरु-मुंबई रूट सबसे तेजी से बढ़ा है।

Dainik Bhaskar मणिशंकर अय्यर ने 1962 वाले बयान पर माफी मांगी:चीनी आक्रमण के लिए 'कथित’ शब्द का इस्तेमाल किया था, कांग्रेस ने टिप्पणी से खुद को अलग किया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने 1962 में हुए चीन के आक्रमण के लिए गलती स ‘कथित’ शब्द का इस्तेमाल करने के लिए मंगलवार को माफी मांगी।वे फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब में एक कार्यक्रम के दौरान किस्सा सुनाते हुए कहा था कि अक्टूबर 1962 में चीनियों ने कथित तौर पर भारत पर आक्रमण किया था। अय्यर के बयान को भाजपा ने संशोधनवाद का निर्लज्ज प्रयास बताया। वहीं, कांग्रेस ने उनकी इस टिप्पणी से खुद को दूर कर लिया। कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने कहा कि अय्यर के बिना शर्त माफी मांगने के बाद ये मुद्दा खत्म हो जाना चाहिए। इससे पहले 15 अप्रैल को मणिशंकर अय्यर ने कहा था कि भारत को पाकिस्तान को इज्जत देनी चाहिए। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि उसके पास भी परमाणु बम है। BJP बोली- चीनी आक्रमण पर पर्दा डालना चाहते हैं अय्यर भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने मामले को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने आरोप लगाया कि नेहरू ने चीनियों के पक्ष में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में स्थायी सीट पर भारत का दावा छोड़ दिया। राहुल गांधी ने एक सीक्रेट समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। राजीव गांधी फाउंडेशन ने चीनी दूतावास से चंदा लिया और चीनी कंपनियों को भारत में व्यापार करने में आसानी हो। इस मकसद से एक रिपोर्ट प्रकाशित की गई। उनके आधार पर, सोनिया गांधी की UPA सरकार ने चीनी सामानों के लिए भारतीय बाजार खोल दिया, जिससे देश के सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग को नुकसान हुआ। अब कांग्रेस नेता अय्यर 1962 के चीनी आक्रमण पर पर्दा डालना चाहते हैं, जिसके बाद चीनियों ने 38,000 वर्ग किमी भारतीय क्षेत्र पर अवैध कब्जा कर लिया था। मालवीय ने पूछा कि कांग्रेस का चीनियों के प्रति प्रेम क्या बताता है? कांग्रेस बोली- PM मोदी पर चीनी घुसपैठ को क्लीन चिट देने का आरोप विवाद के बीच कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मई 2020 में चीन की घुसपैठ के लिए उन्हें क्लीन चिट देने का आरोप लगाया। जयराम रमेश ने कहा कि भारत पर 20 अक्तूबर 1962 को शुरू हुआ चीनी आक्रमण वास्तविक था। मई 2020 की शुरुआत में भी लद्दाख में चीनी घुसपैठ हुई, जिसमें हमारे 40 सैनिक शहीद हो गए। लेकिन प्रधानमंत्री ने 19 जून 2020 को चीनी घुसपैठ को सिरे से खारिज कर दिया और क्लीन चिट दे दी। जयर

Dainik Bhaskar भास्कर ओपिनियन:पोर्श, पिता और पुत्र! आख़िर इसका दोषी कौन?

19 मई। पुणे का कल्याणी नगर इलाक़ा। यहाँ रहने वाले रियल एस्टेट डेवलपर विशाल अग्रवाल का नाबालिग (18 से कम उम्र) बेटा अपनी पोर्श कार से बाइक सवार दो इंजीनियरों को कुचल देता है। परिणाम बेटा खुद बाल सुधार गृह में। पिता जेल में। दादा भी गिरफ्तार। आख़िर यह क्यों हुआ? ऐसा होता ही क्यों है? क़सूर उस तेज रफ़्तार, महँगी कार का है? नशे में धुत होकर कार दौड़ा रहे उस बेटे का है? या उस पिता का जिसने नाबालिग बेटे की ज़िद के आगे हार मानकर पोर्श की चाबी थमा दी? आसानी से कहा जा सकता है कि रईस बाप की औलादें ऐसी ही होती हैं। पैसों के नशे में चूर। बेमुरव्वत। बेख़ौफ़।… और बहुत हद तक निर्दयी भी। कहा जा सकता है कि रईस बाप को फ़र्क़ नहीं पड़ता। बेटे को बचाने के लिए वो कभी ड्राइवर को ख़रीदता है। कभी डॉक्टर्स को ब्लड सैंपल डस्टबीन में फेंकने को मजबूर करता है। पुलिस, न्याय व्यवस्था आदि को ख़रीदने की कोशिश भी करता है। सही है, ऐसा अक्सर होता है। कोई अपनी इस मंशा मे सफल होता है। कोई विफल। सवाल यह है कि इस पूरी समस्या की जड़ क्या है? क्या उस पिता ने अपने नाबालिग बेटे को कार ले जाने से मना नहीं किया होगा? ज़रूर किया होगा, लेकिन आजकल के जवान होते बेटे मानते कहाँ हैं? पिता भी बेटे और उसके दोस्तों के सामने कंजूस नहीं कहलाना चाहते। नहीं चाहते कि आज की पीढ़ी उन्हें पुरातन कहकर चिढ़ाए। सकुचाते हैं कि उनके बच्चे ये न कहने लगें कि हमारे पिता तो कतरे- ब्योंते, सड़े-गले, नियम- सिद्धांतों की अंधी गली में खोए रहते हैं। यही सब सोचकर पिता कार की चाबी नाबालिग को देने पर मजबूर हो जाता है। बच्चों की नज़र में प्रोग्रेसिव कहलाने की चाह उससे यह सब करवाती है, लेकिन फिर पिता की सीरियसनेस सामने आती है। ड्राइवर साथ ले जाने की शर्त पर चाबी देता है, लेकिन नशे में धुत बेटा ड्राइवर को पीछे बैठाकर गाड़ी उड़ाता है और उड़ जाते हैं निर्दोष लोगों के प्राण! आख़िर इसका निदान क्या? - सच है, सोलह-सत्रह की उम्र में जाना- पहचाना सबकुछ शरीर के वस्त्रों की तरह तंग हो जाता है। होंठ ज़िंदगी की प्यास से खुश्क हो जाते हैं। आकाश के तारे, जिन्हें बचपन में सप्त ऋषियों के आकार में देखकर दूर से प्रणाम करना होता है, पास जाकर छूने, बल्कि ख़ीसे में डालने को मन करता है। इर्द- गिर्द और दूर- पास की हवा में इतनी मनाहियां, इतने इनकार और इतने विरोध होते हैं

Dainik Bhaskar हिमाचल में प्रियंका गांधी की जनसभा आज:कुल्लू में विक्रमादित्य सिंह के लिए समर्थन मांगेंगी, इसके बाद मंडी में रोड शो

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी हिमाचल दौरे पर हैं। आज सुबह 11 बजे वह कुल्लू में मंडी से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद करीब डेढ़ बजे मंडी में प्रियंका का रोड शो है। मंडी लोकसभा सीट पर कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह के सामने भाजपा की कंगना रनोट मैदान में हैं। एक हफ्ते पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कंगना के समर्थन में रैली को संबोधित किया था। हिमाचल में एक जून को वोटिंग होनी है। कल चुनाव प्रचार थम जाएगा। प्रियंका गांधी अपने दौरे के आखिरी दिन यानी कल 3 बज सोलन में भी रोड शो निकालेंगी। रोड शो खत्म होने के साथ ही प्रियंका गांधी दिल्ली लौट जाएंगी। प्रियंका गांधी ने कहा- मेरा दिल हिमाचल में बसता है एक दिन पहले यानी मंगलवार को प्रियंका गांधी ने ऊना के गगरेट और कुटलैहड़ में रैली को संबोधित किया। प्रियंका ने कहा- हिमाचल में मेरा स्थायी घर है। मेरा दिल दिल्ली में नहीं हिमाचल में बसता है। इसलिए मैं बार-बार हिमाचल में यहां की भोली भाली जनता से मिलने आती हूं। यहां के सांसद लोगों का हाल-चाल नहीं पूछते। वह बड़े-बड़े महलों, क्रिकेट और मंचों पर दिखाई देते हैं। अग्निवीर योजना लाने वाली सरकार के दिल में देशभक्ति नहीं हो सकती। प्रधानमंत्री अक्सर कहते हैं कि हिमाचल उनका दूसरा घर है। जब आपदा आई तो एक बार प्रधानमंत्री यहां नहीं आए। राहत एवं बचाव कार्य के लिए केंद्र से एक भी रुपया नहीं आया। जब हिमाचल आपदा से बाहर निकलने लगा तो मोदी और यहां के सांसद ने चोरों की तरह सरकारी गिराने की कोशिश की। 100-100 करोड़ देकर विधायकों को खरीदने वाले धर्म की बात करते हैं। चुनाव के समय BJP धर्म की बातें करती है, बाकी समय सरकार को गिराने जैसी राजनीति करती है। मोदी अपने आप को देवता समान समझने लगे हैं। सोचते हैं कि उन्हें धर्म के नाम पर वोट मिल जाएगा।

Dainik Bhaskar मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राजस्थान में लू से हफ्तेभर में 51 मौतें; राहुल बोले- मोदी बायोलॉजिकल नहीं, ऊपर से टपके; PM बोले- मैं गाली प्रूफ

नमस्कार, कल की बड़ी खबर देशभर में हीटवेव की रही, राजस्थान में लू की वजह से 16 लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो खबरें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के चुनावी बयानों से जुड़ी रही। लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज का प्रमुख इवेंट, जिस पर रहेगी नजर... अब कल की बड़ी खबरें... 1. राजस्थान में लू से 1 हफ्ते में 49 मौतें, 12 राज्यों में 78 जगहों पर पारा 45 डिग्री या इससे ज्यादा बीते दिन 12 राज्यों में 78 जगहों पर पारा 45 डिग्री या उससे ज्यादा रहा। राजस्थान में गर्मी की वजह से 16 लोगों की मौत हो गई। यहां एक हफ्ते में 51 लोगों की मौत हुई है। राजस्थान का चूरू देश का सबसे गर्म शहर रहा, यहां पारा 50.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली के नरेला में अधिकतम तापमान 49.9, हरियाणा के सिरसा में 49.5, राजस्थान के गंगानगर में 49.4, पिलानी और फलोदी में 49 डिग्री दर्ज हुआ। पिलानी में 25 साल का रिकॉर्ड टूटा है। मई 1999 में यहां अधिकतम तापमान 48.6 डिग्री पहुंचा था। यूपी के झांसी में पारा 49 और प्रयागराज में 48.2 डिग्री पहुंचा। इससे पहले प्रयागराज में 1994 में अधिकतम तापमान 48.4 डिग्री दर्ज किया गया था। जम्मू में कई जगहों पर तापमान 43 डिग्री पार कर गया। यहां 1 जून से 16 जुलाई तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में समर वेकेशन रहेगा। आज 14 राज्यों में अलर्ट: मौसम विभाग ने आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और ओडिशा की अलग-अलग जगहों पर भी हीटवेव चलने की संभावना है। पूरी खबर यहां पढ़ें... 2. केजरीवाल की जमानत पर तत्काल सुनवाई से इनकार, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- CJI फैसला लेंगे सुप्रीम कोर्ट ने CM अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। केजरीवाल ने खराब सेहत का हवाला देते हुए जमानत 7 दिन बढ़ाने की मांग की थी। दो जजों की बेंच ने कहा कि अंतरिम जमानत पर फैसला CJI करेंगे, क्योंकि मुख्य मामले में केजरीवाल के खिलाफ फैसला सुरक्षित है। दरअसल, केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी थी, जिस पर 17 मई को चीफ जस्टिस ने फैसला सुरक्षित रख लिया। जमानत 2 जून को खत्म हो रही: ED ने शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस मे

Dainik Bhaskar राजकोट अग्निकांड- गेमिंग के मालिक की भी जलकर मौत हुई:मां के DNA टेस्ट से खुलासा हुआ; आग लगने से 30 लोगों की मौत हुई थी

गुजरात के राजकोट अग्निकांड हादसे में गेम जोन के एक मालिक प्रकाश हिरन(जैन) की भी मौत हो गई है। इस बात का खुलासा मंगलवार को डीएनए जांच से हुआ है। घटनास्थल पर मिले एक शव का डीएनए सैंपल अहमदाबाद में रहने वाली जैन की माता विमला देवी के डीएनए सैंपल से मैच हुआ है। मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले प्रकाश पिछले 4-5 साल से राजकोट में रह रहे थे और उन्होंने 5 करोड़ के निवेश से बने गेम जोन में 3 करोड़ रुपए लगाए थे। यानी उनकी 60% की हिस्सेदारी थी। उधर, हादसे में नामजद 6 आरोपियों में से चौथे आरोपी धवल ठक्कर को गुजरात पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। हादसे के बाद वह राजकोट से फरार हो गया था और आबू रोड में छिपा था। ठक्कर से पहले 3 आरोपियों युवराज सिंह सोलंकी, नितिन जैन और राहुल राठौर को गिरफ्तार किया जा चुका है। राजकोट में शनिवार शाम 4.30 बजे टीआरपी गेम जोन में आग लगने से 12 बच्चों समेत 30 लोगों की मौत हो गई थी। आरोपी कोर्ट में बोला- घटनाएं होती रहती हैं कोर्ट ने 4 आरोपियों को 14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि वे जांच में सहयोग नहीं कर रहे। कागजात मांगने पर कह रहे हैं कि सभी दस्तावेज आग में जल गए। अग्निकांड के एक आरोपी युवराज सिंह सोलंकी पहले तो कोर्ट में ये दिखाने की कोशिश की उसे इस हादसे पर बहुत दुख है। स्पेशल पब्लिक प्रोसिक्यूटर तुषार गोकानी ने बताया कि सब किसी को लग रहा था कि वह रो रहा है। लेकिन, 5 मिनट बाद ही वह हंसने लगा और बहस करने लगा। इतना ही नहीं, कोर्ट रूम में उसने यहां तक कहा कि इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। 6 जून से इस केस की सुनवाई शुरू होगी गुजरात हाईकोर्ट ने 26 मई 2024 को राजकोट TRP गेम जोन हादसे पर एक्शन लेकर सुनवाई शुरू की थी। हाईकोर्ट ने रविवार को भी सुनवाई की। विशेष जज बीरेन वैष्णव और देवेन देसाई की बेंच बैठी थी। हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रिजेश त्रिवेदी और अधिवक्ता अमित पांचाल ने दलीलें दीं। हाईकोर्ट ने अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट में गेम जोन के नियमों पर दलीलें पेश करने का आदेश दिया था। राजकोट पुलिस कमिश्नर ने कोर्ट को बताया कि TRP गेम जोन को कोई इजाजत नहीं दी गई थी। कोर्ट ने पुलिस और नगर निगम से 3 जून तक हलफनामा देने को कहा है। 6 जून से इस केस की सुनवाई शुरू होगी। राजकोट हादसे पर हाईकोर्ट बोला- अफसरों की आंखे

Dainik Bhaskar मिजोरम में लैंडस्लाइड से 27 की मौत, इनमें 2 बच्चे:रेमल तूफान के कारण बारिश से पत्थर की खदान ढही; असम में भी दो की मौत

पश्चिम बंगाल में रविवार (26 मई) को आए रेमल तूफान का असर नॉर्थ-ईस्ट में भी दिखा। मिजोरम में तूफान के कारण लगातार हो रही बारिश की वजह से मंगलवार सुबह 6 बजे आइजोल में एक पत्थर की खदान ढह गई। इसमें 27 लोगों की मौतहो गई। इनमें 4 साल का लड़का और 6 साल की लड़की शामिल है। दो लोगों का रेस्क्यू भी किया गया है। मिजोरम के DGP अनिल शुक्ला ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि अब तक 27 शव निकाले गए हैं। इनमें में 8 स्थानीय लोगों के हैं, जबकि 4 दूसरे राज्यों के हैं। बाकी शवों की पहचान की जा रही है। मलबे में 6-7 लोगों के दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, लेकिन तेज बारिश के कारण इसमें दिक्कतें आ रही हैं। इसके अलावा नॉर्थ-ईस्ट के एक अन्य राज्य असम में भी आज तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। अलग-अलग घटनाओं में एक महिला सहित 4 लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। मोरीगांव जिले में ऑटो रिक्शा पर पेड़ गिरने से एक कॉलेज स्टूडेंट की मौत हो गई। वहीं, चार लोग घायल हो गए। जबकि, लखीमपुर में लैंडस्लाइड के चलते एक व्यक्ति की जान चली गई। सोनितपुर जिले में एक स्कूल बस पर पेड़ गिर गया, इसमें 12 बच्चे घायल हो गए। खदान हादसे की दो तस्वीरें... स्कूल-सरकारी दफ्तर बंद, CM ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई लगातार बारिश के कारण मिजोरम के सभी स्कूल और सरकारी दफ्तर आज बंद कर दिए गए हैं। प्राइवेट कंपनियों को अपने कर्मचारियों से घर से काम करवाने के लिए कहा गया है। राज्य में कई और जगह भी लैंडस्लाइड हुए हैं। इसमें दो लोगों की मौत हुई। आइजोल के सलेम वेंग में लैंडस्लाइड के बाद एक इमारत पानी के साथ बह गई, जिसके बाद तीन लोग लापता हैं। पुलिस ने बताया कि हुनथर में नेशनल हाईवे-6 पर लैंडस्लाइड के कारण आइजोल देश के बाकी हिस्सों से कट गया है। राज्य के भीतर कई स्टेट हाईवे भी बंद हैं। लगातार बारिश से नदियों का जल स्तर भी बढ़ रहा है। नदी के किनारे के इलाकों में रहने वाले कई लोगों को हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने राज्य में खराब मौसम को लेकर इमरजेंसी बैठक बुलाई है। इसमें गृह मंत्री के सपडांगा, मुख्य सचिव रेनू शर्मा और दूसरे बड़े अधिकारी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री ने बारिश के कारण हुए हादसों में जान गंवाने वालों के परिवार को 4 लाख रुपए की मदद का ऐलान किया है। असम में एक की मौत, CM ने लोगों से घरों में रहने की अपील क