Dainik Bhaskar Dainik Bhaskar

Dainik Bhaskar लखनऊ में ICU में पिता के सामने बेटियों का निकाह:मुंबई से आए दूल्हे; एप्रेन पहनकर मौलवी ने कलमा पढ़ाया; डॉक्टर-नर्स बने बाराती

लखनऊ के एक अस्पताल में आईसीयू में मुस्लिम रीति रिवाज के साथ दो बेटियों का निकाह हुआ है। पिता सैयद मोहम्मद जुनेद इकबाल की अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें लखनऊ के एरा मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया। शादी 22 जून और वलीमा 24 जून को मुंबई में होना था। जुनेद इकबाल ने दोनों बेटियों का निकाह अपने सामने कराने की इच्छा जताई। इस पर परिवार वाले और अस्पताल प्रबंधन ने मंजूरी दी। ICU में एप्रेन पहनकर मौलवी ने कलमा पढ़वाया। 11 जून को अस्पताल में किए गए थे भर्ती जुनेद इकबाल (55) पत्नी, 1 बेटा और 2 बेटियों के साथ उन्नाव में रहते हैं। पिछले चार साल से हाइपरटेंशन है। अचानक तबीयत खराब होने पर जुनेद इकबाल को 11 जून को लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी। डॉक्टर से अंतिम ख़्वाहिश बताई दोनों बेटियों के निकाह की तारीख पहले से तय थी। परिवार के लोगों ने डॉक्टर से डिस्चार्ज करने की गुहार लगाई, लेकिन डॉक्टर ने मना कर दिया। इसपर जुनेद इकबाल ने ओटी इंचार्ज डॉक्टर मुसतहसिन से अपनी दोनों बेटियों के निकाह करवाने की इच्छा जाहिर की। जुनेद इकबाल ने कहा- मेरी आखिरी ख्वाहिश है कि दोनों बेटियों का निकाह आंखों के सामने हो जाए।ओटी इंचार्ज मुसतहसिन ने इस संबंध में एरा मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर एमएमए फरीदी से बात की। अस्पताल प्रशासन ने मरीज की इच्छा का सम्मान करते हुए शादी करने की इजाजत दे दी। ICU में दोनों बेटियां, दामाद और मौलाना कारी जरीफ को अंदर आने की परमिशन दी गई। मुंबई में होना था निकाह निकाह पढ़ाने वाले मौलाना मोहम्मद जरीफ ने बताया, सैयद मोहम्मद जुनेद इकबाल की दोनों बेटियों का निकाह पहले से तय था। दोनों की शादी मुंबई में होनी थी। लेकिन तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती किया गया। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर ICU में शिफ्ट कर दिया गया। दो दिन में दो बेटियों का निकाह जुनेद काफी परेशान हो गए। उन्होंने बेटियों की शादी अपने सामने कराने की इच्छा जताई। सभी लोग मान गए। दोनों दूल्हे मुंबई से लखनऊ आए और निकाह हुआ। बड़ी बेटी का निकाह 13 जून को दोपहर 2 बजे हुआ। जबकि छोटी बेटी का निकाह 14 जून को दोपहर 12.30 बजे हुआ। मौलाना ने बताया, मोहम्मद जुनेद की दोनों बेटियां मुंबई में जॉब करती हैं। बड़ी बेटी तंजीला बानो ग्रेजुएट है, इसका निकाह मुंबई में बिजनेस कर र

Dainik Bhaskar बांग्लादेश से हर महीने 200 से ज्यादा रोहिंग्या ​​​​​​​घुस रहे:इन्हें भारत के 14 राज्यों में बसाया जा रहा; त्रिपुरा से गिरोह चला रहा आरोपी गिरफ्तार

भारत सरकार एक ओर जहां देश में अवैध रूप से बसे 40 हजार से अधिक रोहिंग्या घुसपैठिए मुसलमानों को वापस उनके देश में भेजने के प्रयास कर रही है। वहीं, बांग्लादेश की सीमा में घुसपैठ कर हर महीने 200 से अधिक रोहिंग्या भारत लाए जा रहे हैं। इसके बाद इन रोहिंग्या मुसलमानों को फर्जी पहचान देकर देश के 14 राज्यों असम, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मिजोरम, मेघालय, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात और केरल में बसाया भी जा रहा है। यह सब कार्य एक अंतरर्राष्ट्रीय मानव तस्करी गिरोह द्वारा किया जा रहा है। हाल ही में NIA की टीम ने इस मानव तस्कर गिरोह के मास्टरमाइंड जलील मियां को गिरफ्तार किया है। उसने पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। NIA जलील से उसके गिरोह के अन्य संदिग्धों के बारे में पूछताछ कर रही है। त्रिपुरा से गिरोह चला रहा आरोपी, 10 से 20 लाख में कराता था घुसपैठ आरोपी जलील मियां त्रिपुरा का रहने वाला है। उस पर NIA ने एक लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। जलील मियां पकड़े गए गिरोह के मुखिया जिबोन रूद्र पाल उर्फ सुमन का पार्टनर है, जिसे NIA ने पहले गिरफ्तार किया था। जलील मियां के सहयोगी जज मियां और शंतो अभी भी फरार हैं। NIA उनकी तलाश कर रही है। ये सभी मानव तस्करी के गिरोह को त्रिपुरा से ही ऑपरेट करते थे। जलील को पहले भी NIA ने 8 नवंबर 2023 तो उसके घर पर गिरफ्तार करने का प्रयास किया था, मगर वह फरार होने में कामयाब रहा था। इसके बाद NIA ने उसके गिरोह के 29 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। जांच में सामने आया है कि बांग्लादेश में मौजूद गिरोह के लोग भारत में बसने की चाह रखने वाले रोहिंग्या मुसलमानों को 10 से 20 लाख रुपए (14 से 28 लाख बांग्लादेशी टका) में उन्हें सीमा पार करा कर भारत पहुंचाने और यहां पर फर्जी पहचान के जरिये बसाने का पैकेज दे रहे हैं। भारतीय लहजे में हिंदी बोलने की ट्रेनिंग, ताकि राज न खुले NIA के सूत्र बताते हैं कि मानव तस्करी गिरोह की जांच के दौरान जांच एजेंसियों को एक चौंकाने वाला तथ्य भी पता चला है। सामने आया है कि रोहिंग्या घुसपैठियों को भारत में घुसपैठ कराने से पूर्व या बाद में उन्हें भारतीय एक्सेंट में हिंदी, असमी और अन्य भारतीय भाषाओं का ज्ञान और ट्रेनिंग भी दी जाती है। जिससे जब रोहिंग्या घुसपैठिए जब भारत पहुंचे तो

Dainik Bhaskar जल संकट पर AAP ने केंद्र से मांगी मदद:भाजपा बोली- आप नेता पानी की चोरी कर रहे; कांग्रेस ने मटकियां फोड़कर प्रदर्शन किया

दिल्ली में जल संकट के बीच भाजपा और कांग्रेस आम आदमी पार्टी पर हमलावर हैं। शनिवार को भाजपा ने AAP पर पाइपलाइनों में चोरी और लीकेज के मुद्दों को ठीक करने के बजाय नाटक करने का आरोप लगाया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी के मंत्री, विधायकों पर पानी की चोरी और कालाबाजारी करने का आरोप लगाया। वहीं AAP के साथ गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस ने भी जल संकट को लेकर दिल्ली सरकार पर हमला बोला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व में शनिवार को दिल्ली में 280 ब्लॉक में मटका फोड़ प्रदर्शन किया गया। सिर पर मटके और हाथ में त​ख्तियां लेकर प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली सरकार और सीएम केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में, उन्होंने मटकों को जमीन पर पटककर फोड़ा। उन्होंने जल सकंट के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की। इधर आप विधायकों ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल को पत्र लिखकर जल संकट के समाधान के लिए हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया। सचेदवा बोले- AAP नेता बताएं कि अवैध कनेक्शनों का पैसा किस खाते में गया है वीरेंद्र सचदेवा ने एक वीडियो जारी कर इंद्रपुरी में 100 से अधिक अवैध कनैक्शन देने को लेकर दिल्ली जल बोर्ड पर सरकारी पानी का दोहन करने का आरोप लगाया। सचदेवा ने कहा कि अगर लोगों को अवैध कनेक्शन देकर मनमाना पैसा लिया जा रहा है, तो वैध कनेक्शन क्यों नहीं दिए जा सकते? वीरेंद्र सचदेवा वीडियो में कहा कि हम पहले दिन से कहते आ रहे हैं कि आम आदमी पार्टी के मंत्री, विधायक पानी की चोरी और कालाबाजारी करवाते हैं। इंद्रपुरी के बुद्ध विहार में लोगों से 35-35 हजार रुपए लेकर डीजेबी के पाइप लाइन से पानी के अवैध कनेक्शन जोड़े गए हैं। सीएम, मंत्री, विधायक सब पानी की कालाबाजारी करते हैं। सचदेवा ने जल मंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज, सोमनाथ भारती और विधायक दुर्गेश पाठक से पूछा कि वे बताएं कि इन 100 से अधिक कनेक्शन का पैसा जल बोर्ड के किस खाते में गया है। आप के नेता गैर कानूनी तरीके से लोगों को पानी दे रहे हैं। भाजपा व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेगी सचदेवा ने कहा कि आप के नेता जल स्थिति को लेकर नाटक क्यों कर रहे हैं। वे टैंकर माफिया द्वारा पानी की चोरी और लीकेज को रोकें, जो आज दिल्ली में उत्पादित पीने के पानी का 70% तक का हेरफेर क

Dainik Bhaskar भास्कर अपडेट्स:पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा को लेकर भाजपा ने समिति बनाई, TMC ने कहा- हार के बाद BJP बहाने ढूंढ रही

पश्चिम बंगाल में कथित राजनीतिक हिंसा की जांच के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को चार सदस्यीय समिति गठित की। भाजपा ने सीएम ममता बनर्जी पर मूकदर्शक बने रहने का आरोप लगाया। इस समिति में पार्टी सांसद बिप्लब कुमार देब, रविशंकर प्रसाद, बृजलाल और कविता पाटीदार शामिल हैं। देब इस समिति के संयोजक हैं। तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता और पूर्व राज्यसभा सदस्य शांतनु सेन ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की जनता द्वारा खारिज किए जाने के बाद भाजपा अब बहाने ढूंढ रही है। ओडिशा के पूर्व गवर्नर मुरलीधर चंद्रकांत भंडारी का निधन, 95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस ओडिशा के पूर्व गवर्नर मुरलीधर चंद्रकांत भंडारी का शनिवार(15 जून) को निधन हो गया। 95 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। मुरलीधर अगस्त 2007 से लेकर मार्च 2013 तक ओडिशा के राज्यपाल थे। इसके पहले उन्होंने कांग्रेस पार्टी में रहकर लंबे समय तक राजनीति की थी। वे तीन बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। उनके निधन के बाद मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और पूर्व CM नवीन पटनायक ने शोक व्यक्त किया। ओडिशा के मौजूदा गवर्नर रघुवर दास ने भी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा- मुरलीधर के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। आंध्र प्रदेश के पूर्व CM जगन के घर के सामने बने अवैध निर्माण पर चला बुल्डोजर, लोगों की शिकायत मिलने के बाद हैदराबाद नगर निगम की कार्रवाई आंध्र प्रदेश में तेलगू देशम पार्टी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू राज्य के सीएम बने हैं। इस बीच, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम ने पूर्व सीएम जगनमोहन रेड्डी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। हैदराबाद नगर निगम ने लोटस पॉन्ड इलाके में जगन मोहन के आवास के सामने बनाए गए अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चला दिया। दरअसल, जगन मोहन के आवास के सामने उनकी सुरक्षा के लिए सड़क पर अतिक्रमण बनाया गया था, इस कारण जनता को मुश्किलों का सामना करना पड़ता था।

Dainik Bhaskar यूपी आ रहा मानसून 14 दिन से बिहार-बंगाल में अटका:मौसम विज्ञानी बोले- कब तक पहुंचेगा अभी कहना मुश्किल; कानपुर देश में सबसे गर्म शहर

यूपी में एक तरफ गर्मी हर रोज रिकॉर्ड तोड़ रही है। दूसरी तरफ मानसून और लेट हो रहा है। यूपी आ रहा मानसून पिछले 14 दिनों से बिहार-बंगाल बॉर्डर पर अटका हुआ है। BHU के मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया- ऐसा लग रहा है कि अब निश्चित तौर पर मानसून लेट होगा। कितने दिन में यूपी पहुंचेगा, यह कहना मुश्किल है। गुजरात से आने वाली मानसून की शाखा भी अभी वहीं रुकी है। पश्चिम यूपी में प्री-मानसून के असर से एक-दो दिन बारिश हुई। कानपुर सबसे गर्म, आज 67 जिलों में हीटवेव अलर्ट कानपुर शनिवार को देश का सबसे गर्म शहर रहा। पारा 46.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने 67 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इनमें 17 में रेड, 33 में ऑरेंज और 17 जिलों में येलो अलर्ट है। रविवार सुबह साढ़े 6 बजे वाराणसी का पारा 37, लखनऊ में 33 और प्रयागराज में 34 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर तक यह 47 डिग्री तक पहुंच जाएगा। 35-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं भी चलेंगी। मौसम विभाग ने 22 जिलों में वार्म नाइट की चेतावनी दी है। 29 जिलों में शनिवार रात का तापमान 30 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया गया। इसलिए लेट हो रहा मानसून अब आगे क्या? मौसम विभाग ने बताया कि 19 से 21 मई तक यूपी में प्री-मानसून बारिश हो सकती है। 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी भी चलेगी। मानसून अगर एक्टिव होते हैं तो बंगाल-बिहार बॉर्डर से पहुंचने में करीब 10 दिन का वक्त लगेगा।

Dainik Bhaskar डिप्टी-स्पीकर पद नहीं मिला तो I.N.D.I.A स्पीकर का चुनाव लड़ेगा:विपक्ष को यह पद देने की परंपरा, पिछली लोकसभा में डिप्टी स्पीकर नहीं था

18वीं लोकसभा का पहला सत्र अगले हफ्ते यानी 24 जून से शुरू होने वाला है। यह सत्र 9 दिन यानी 3 जुलाई तक चलेगा। 26 जून से लोकसभा स्पीकर के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। ऐसी खबरें हैं कि भाजपा ओम बिड़ला को दूसरी बार स्पीकर बना सकती है, वहीं चंद्रबाबू नायडू की TDP और नीतीश कुमार की JDU स्पीकर पद मांग रही हैं। इधर विपक्षी खेमा I.N.D.I.A गुट भी लोकसभा में मजबूत स्थिति में है। ऐसे में उसे उम्मीद है कि डिप्टी स्पीकर पद विपक्ष के किसी सांसद को मिलेगा। हालांकि सूत्रों के हवाले से इंडिया टुडे ने बताया है कि अगर विपक्ष के सांसद को डिप्टी स्पीकर पद नहीं मिलता है तो विपक्षी खेमा स्पीकर पद के लिए अपना उम्मीदवार उतारेगा। डिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष को देने की परम्परा रही है। 16वीं लोकसभा में NDA में शामिल रहे अन्नाद्रमुक के थंबीदुरई को यह पद दिया गया था। जबकि, 17वीं लोकसभा में किसी को भी डिप्टी स्पीकर नहीं बनाया गया था। अहम होता है स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का पद स्पीकर का पद सत्ताधारी पार्टी या गठबंधन की ताकत का प्रतीक होता है। वहीं लोकसभा के कामकाज पर स्पीकर का ही कंट्रोल होता है। संविधान में स्पीकर के साथ डिप्टी स्पीकर के चुनाव का भी प्रावधान है, जो स्पीकर की गैर-मौजूदगी में उसकी ड्यूटी पूरी करता है। माना जा रहा है कि ओम बिड़ला को स्पीकर बनाने के साथ भाजपा की आंध्र प्रदेश अध्यक्ष डी. पुरंदेश्वरी को लोकसभा उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है। पुरंदेश्वरी चंद्रबाबू नायडू की पत्नी नारा भुवनेश्वरी की बहन हैं। उन्होंने नायडू का उस वक्त समर्थन किया था, जब उनकी अपने ससुर एनटी रामाराव का तख्तापलट करने पर आलोचना हो रही थी। ऐसे में उन्हें डिप्टी स्पीकर बनाया जाता है तो नायडू पर सॉफ्ट प्रेशर रहेगा। उनकी पार्टी पुरंदेश्वरी का विरोध नहीं कर पाएगी। पूरी खबर यहां पढ़ें... स्पीकर क्या है, उसका काम क्या होता है? संविधान के आर्टिकल 93 और 178 में संसद के दोनों सदनों और विधानसभा अध्यक्ष पद का जिक्र है। आमतौर पर लोकसभा में नई सरकार बनते ही स्पीकर चुनने की परंपरा रही है। PM पद की शपथ लेने के तीन दिन के अंदर इनकी नियुक्ति होती है। स्पीकर लोकसभा का प्रमुख और पीठासीन अधिकारी है। कुल मिलाकर लोकसभा कैसे चलेगी, इसकी पूरी जिम्मेदारी स्पीकर की होती है। वो संविधान के अनुच्छेद 108 के तहत संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक की

Dainik Bhaskar गंगा दशहरा पर यूपी के घाटों से लाइव:वाराणसी, प्रयागराज-मथुरा में 6 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया; 5 हजार मीटर लंबी चुनरी चढ़ाई जाएगी

गंगा दशहरा पर आज वाराणसी, प्रयागराज और मथुरा में गंगा और यमुना नदी में स्नान करने के लिए जन सैलाब उमड़ा है। अब तक 6 लाख लोग स्नान कर चुके हैं। वाराणसी में स्नान करने के बाद श्रद्धालु काशी विश्वनाथ मंदिर में गंगाजल चढ़ा रहे हैं। शाम को अस्सी घाट पर 11 नावों से मां गंगा को 5 हजार मीटर लंबी चुनरी चढ़ाई जाएगी। 56 तरह के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा।​ दशाश्वमेध घाट पर 33 अर्चक गंगा की आरती उतारेंगे। 22 देव कन्याएं भी गंगा आरती करेंगी। शाम को गंगा के तट पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी भजन गाएंगे। वाराणसी निवासी दिशा ने कहा कि गंगा मां सभी के पापों को हरती हैं। आज के दिन गंगा स्नान करने का बड़ा महत्व है। मध्य प्रदेश के कटनी की रहने वाली स्वीटी बजाज ने कहा- आज मुझे काशी में गंगा दशहरा पर मां गंगा में स्नान किया। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। यहां पर व्यवस्था काफी अच्छी है, लेकिन लोग गंगा जी में ही कपड़े धो रहे हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए।

Dainik Bhaskar अयोध्या आ रहा देश का सबसे बड़ा धनुष:लंबाई इतनी कि हाईवे में तारों में फंसा तो किया छोटा; 4 हजार किलो का गदा पहुंचेगा

अयोध्या में देश का सबसे लंबा धनुष और बाण स्थापित होगा। धनुष की लंबाई 33 फीट और वजन 3400 किलो है। धनुष के साथ 3900 किलो का गदा भी लगेगी। गदा और धनुष-बाण पंच धातु से बनाए गए हैं। राजस्थान में सुमेरपुर के शिवगंज स्थित श्रीजी सनातन सेवा संस्थान ने बनवाया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा- सूचना मिली है कि कुछ भक्त गदा और धनुष-बाण लेकर आ रहे हैं। पहले उसे कारसेवकपुरम में रखा जाएगा, फिर तय किया जाएगा कि इन्हें कहां स्थापित किया जाए। धनुष-बाण और गदा की क्या है इनकी विशेषता जानिए इस रिपोर्ट में… राजस्थान से अयोध्या 5 पड़ाव में निकाली गई यात्रा राजस्थान से अयोध्या के बीच पांच पड़ाव पार करते हुए यह कारवां अयोध्या पहुंच रहा है। इसमें पहला पड़ाव बर में, दूसरा जयपुर में, तीसरा आगरा में था। चौथा पड़ाव लखनऊ में, फिर पांचवां और आखिरी पड़ाव है अयोध्या। हर पड़ाव में कई प्रमुख राजनेताओं, साधु-संतों और आम लोग इस गदा और धनुष का स्वागत कर रहे हैं। इस यात्रा को निकालने के लिए पिछले तीन महीने से तैयारियां की जा रही थीं। इस साल के मार्च से कारीगरों से लेकर यात्रा निकालने वाले लोग इसमें लगे हुए थे। यात्रा में साथ चलने वाले लोगों के लिए 105 एसी बसों का इंतजाम किया गया। राजस्थान से ही इन बसों में लोग धनुष-बाण और गदा के साथ अयोध्या पहुंच रहे हैं। हाईटेंशन तार में फंसने से धनुष की लंबाई छोटी करनी पड़ी सबसे पहले पाली में हाईवे पर 72 फीट बालाजी से कुछ आगे राम धनुष का रथ रोकना पड़ा था। वजह बनी हाईटेंशन लाइन। दरअसल, धनुष की लंबाई ज्यादा होने से वह हाईटेंशन तार से टकरा रहा था। ऐसे में, यात्रा रोकी गई। बिजली विभाग को भी इस बात की सूचना दी गई। सूचना पाकर एलएंडटी की हाईवे टीम मौके पर पहुंची और धनुष लिए रथ को सड़क के किनारे कराया। ताकि किसी हादसे से बचा जा सके। आगे बढ़ने से पहले रास्ते में ही धनुष की लंबाई कम की गई। धनुष को लेकर ट्रॉला लखनऊ पहुंच गया है। अब तक की जानकारी के अनुसार भीलवाड़ा में 17 फीट लंबा और 900 किलो वजनी धनुष स्थापित है। वहीं, देश की सबसे वजनी और लंबाई वाली गदा इंदौर के पितृ पर्वत पर स्थापित है। इसका वजन 21 टन और लंबाई 45 फीट है। गदा को लेकर ट्रॉला आगरा से निकल गया है। शुक्रवार को आगरा में गुरु का ताल के पास स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर पर स्वागत किया ग

Dainik Bhaskar श्रीकृष्ण जिस मिट्‌टी में खेले…उसका सालाना कारोबार 108 करोड़:3 हजार रुपए किलो तक बिक रही रज, ब्रजवासी बोले- बेचने वालों को शर्म आनी चाहिए

ब्रज की रज यानी वो मिट्टी, जिसमें श्रीकृष्ण खेले। जिसे खाकर मां यशोदा को मुंह में ही ब्रह्मांड दिखा दिया। इसी मिट्‌टी में गोसेवा की, गोपियों संग लीलाएं कीं। लोग इस रज को वैसे ही महत्व देते हैं, जैसे भगवान को। मान्यता है कि यहां की रज जिसके शरीर को छू जाए, उसका उद्धार हो जाता है। पहले लोग ब्रज आते थे, छोटी-छोटी थैलियों में मिट्‌टी रखकर घर ले जाते थे। समय के साथ कारोबारियों ने इस रज का भी मोल लगा दिया। अब यह डिजाइनर पैकेट्स में दुकानों पर और ऑनलाइन बिकती है। इसका सालाना कारोबार 108 करोड़ तक पहुंच गया है। मगर, ब्रज के लोगों में रज के कारोबार को लेकर गुस्सा है। पहले रज से जुड़ी मान्यता समझिए… कारोबार को समझिए... 84 कोस में फैले ब्रज में हर जगह श्रीकृष्ण की लीलाएं वैसे तो ब्रज के पूरे 84 कोस में फैली रज का महत्व माना जाता है, मगर कुछ स्पॉट ऐसे हैं, जहां की रज लेने के लिए लोग आतुर दिखते हैं। द्वापर युग में प्रभु श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। बाल लीलाओं में श्रीकृष्ण ने ब्रज की मिट्टी खाई थी। मां यशोदा के डांटने पर उन्हें ब्रह्मांड के दर्शन कराए थे। युवा अवस्था में ब्रज में श्रीकृष्ण ने गोपियों के साथ लीलाएं कीं। स्वामी हरिदास ने साधना की। इसी मिट्‌टी से बांके बिहारी प्रकट हुए। यही वजह है कि लोग यहां आकर प्रभु के चरणों से छुई रज को साथ लेकर जाना चाहते हैं। दुकानदार की सफाई- हम बेचते नहीं, काउंटर पर रखते हैं, ताकि आसानी से लोगों को मिल सके इस नाराजगी को समझने के लिए हम लोई बाजार के कंठी माला दुकान पर पहुंचे। यहां दुकानदार विकास अग्रवाल कहते हैं- हम मिट्‌टी को बेचने के लिए काउंटर पर नहीं रखते हैं। लोग सैकड़ों किमी दूर से ब्रज में आते हैं। उन्हें आसानी से मिट्‌टी मिल जाए, इसलिए पैकेट बनाकर रखा जाता है। पैसे भी हम सिर्फ पैकेजिंग के लेते हैं। मिट्टी की कोई कीमत नहीं लगा सकता। आगे एक दुकान पर नारायण दास कहते हैं- जो अनमोल है, उसका कोई क्या मोल लगाएगा। मिट्‌टी का व्यापार आस्था से खिलवाड़ है। जिसको भक्त अपने माथे पर लगाते हैं, उसे बेचना शर्म की बात है। अगर कोई हमसे मांगता है तो उसको यमुना तट या निधि वन भेज देते हैं। अब विरोध को समझिए... ऐसे लोगों पर सिर्फ कार्रवाई होनी चाहिए आचार्य मृदुल कांत शास्त्री कहते हैं- ब्रज का मतलब गोशाला। गायों की जो चरण रज है, उसको ब्रज रज कहते हैं। सिर्फ श्रीक

Dainik Bhaskar गुजरात में मानसून रुका, MP में 3 दिन बाद पहुंचेगा:नॉर्थईस्ट बारिश का रेड अलर्ट; वाराणसी में हीटवेव से विदेशी टूरिस्ट सहित 3 की मौत

मध्य प्रदेश, राजस्थान में प्री-मानसून एक्टिविटी जारी है। वहीं, गुजरात में चार दिन पहले एंट्री लेने के बाद मानसून रुक गया है। बीते दो दिनों में एमपी-राजस्थान के 10 जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, 10-14 जून के बाद से मानसून स्थिर होने के चलते कमजोर हुआ है, जिसके चलते मध्यप्रदेश में मानसून में देरी हो रही है। MP और अन्य राज्यों में इसकी 18-19 जून तक एंट्री होने की संभावना है। IMD के मुताबिक यूपी, हरियाणा और पंजाब में हीटवेव जारी है। यूपी के वाराणसी में गर्मी से महिला पर्यटक समेत 3 लोगों की मौत हो गई। कानपुर में पारा 46.3°C दर्ज किया गया। पंजाब के अबोहर में शनिवार को पारा 47.1°C और दिल्ली में पारा 46°C रहा। IMD के मुताबिक, इन राज्यों समेत बिहार और झारखंड में 18 जून तक सीवियर हीटवेव का असर बना रहेगा। एमपी, यूपी, राजस्थान, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल में भी 17 जून तक हीटवेव रहेगी। वहीं, IMD ने उत्तर-पूर्वी राज्यों नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 16-19 जून को भारी बारिश की संभावना जताई है। पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, सिक्किम के लिए आने वाले 4 दिनों तक बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 64 से 115 मिमी बारिश हो सकती है। साथ ही 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है और गरज के साथ बिजली भी चमक सकती है। सिक्किम सीएम ने मंगन का दौरा किया सिक्किम के सीएम प्रेम सिंह तमांग ने शनिवार को मंगन में तेज बारिश के बाद बिगड़ी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मंगन में 6 लोगों के मारे जाने पर दुख जताया। माजुवा में भी लैंडस्लाइड के कारण 3 लोग मारे गए और कई घायल हुए। कई घर भी क्षतिग्रस्त हुए, 67 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। सीएम ने कहा कि हमने केंद्र सरकार से मदद मांगी है। लैंडस्लाइड के कारण रास्ते बंद हैं, ऐसे में खाने-पीने का सामान महंगा हो गया है। हम लोगों की मदद कर रहे हैं। मृतकों के परिवार को 5 लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा। जिन लोगों के घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनके घर बनवाए जाएंगे। बारिश की तस्वीरें... गुजरात में पहले पहुंचा मानसून, अब आगे नहीं बढ़ा अमूमन गुजरात में 15 से 20 जून के बीच मानसून दस्तक देता है। लेकिन इस बार 11 जून को ही गुजरात के नवसारी में मानसून वाली बारिश हुई। अहमदाबाद मौसम केंद्र के वैज्ञानिक रामाश्रय यादव ने कहा क

Dainik Bhaskar मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:सुप्रीम कोर्ट में NEET एग्जाम रद्द करने की याचिका; अब मोबाइल पर हर कॉलर का नाम दिखेगा; भारत-कनाडा मैच रद्द

नमस्कार, कल की बड़ी खबर NEET एग्जाम से जुड़ी रही। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल एक याचिका में एग्जाम रद्द करने और इसकी CBI जांच कराने की मांग की गई है। एक खबर मोबाइल यूटिलिटी से जुड़ी रही। लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... अब कल की बड़ी खबरें... 1. NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में चौथी याचिका, 20 स्टूडेंट्स ने कहा- एग्जाम दोबारा हो NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में एक और याचिका लगाई गई है। इस याचिका में 20 स्टूडेंट्स ने NEET एग्जाम रद्द करने और फिर से एग्जाम कराने की मांग की है। साथ ही मामले की जांच CBI या किसी दूसरी स्वतंत्र एजेंसी से कराने की मांग की है। इससे पहले 3 और याचिकाएं दाखिल हो चुकी हैं। 3 अन्य याचिकाओं में क्या फैसला हुआ... पूरी खबर यहां पढ़ें... 2. मोबाइल पर हर कॉलर का नाम दिखेगा, कॉलर ID डिस्प्ले सर्विस का मुंबई-हरियाणा में ट्रायल अब फोन पर अनजान नंबर से कॉल आने पर कॉलर का नाम भी दिखाई देगा। टेलिकॉम कंपनियों ने मुंबई और हरियाणा सर्किल में ट्रायल शुरू किया है। अन्य शहरों में भी ये सर्विस जल्द ही शुरू होगी। इस सर्विस का नाम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन (CNAP) है। इससे स्पैम और फ्रॉड कॉल को रोकने में मदद मिलेगी। सरकार और टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के दबाव के बाद कंपनियों ने यह टेस्टिंग शुरू की है। ट्रूकॉलर की तरह होगी यह सर्विस: ट्रूकॉलर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर ऋषित झुनझुनवाला ने कहा कि CNAP सर्विस कंपनी की मौजूदा कॉलर ID एप्लिकेशन की तरह ही होगी, लेकिन इससे उनके बिजनेस को कोई नुकसान नहीं होगा। पूरी खबर यहां पढ़ें... 3. मेलोनी ने PM मोदी के साथ सेल्फी ली, कहा- हेलो फ्रॉम मेलोडी टीम, मोदी ने रिट्वीट किया G7 के आउटरीच सेशन से इतर PM मोदी ने कई देशों के नेताओं से मुलाकात की। इनमें इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी से लेकर कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो तक शामिल रहे। मेलोनी ने मोदी के साथ अपनी सेल्फी का वीडियो भी शेयर किया। जिसमें वह कहती हैं- हैलो फ्रॉम मेलोडी टीम। इस वीडियो को मोदी ने रिट्वीट करते हुए कहा, ‘भारत-इटली की दोस्ती आबाद रहे।’ मेलोनी ने पुतिन के प्रस्ताव को प्रोपेगैंडा बताया: मेलोनी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के सीजफायर के प्रस्ताव को प्रोपेगैंडा बताया। पुतिन ने 14 जून को कहा कि था कि वह सीजफायर का आदेश दे देंगे, अग

Dainik Bhaskar पुणे पोर्श केस-जुवेनाइल बोर्ड मेंबर्स को राज्य सरकार का नोटिस:आरोपी को निबंध लिखने और काउंसिलिंग लेने की शर्त पर जमानत दी थी

महाराष्ट्र सरकार ने पुणे पोर्श एक्सीडेंट मामले में नाबालिग आरोपी को जमानत देने वाले जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के दो सदस्यों को शो-कॉज नोटिस भेजा है। आरोपी ने 18 मई की रात शराब के नशे में अपनी पोर्श कार से बाइक को टक्कर मारी थी। हादसे में मध्य प्रदेश के रहने वाले इंजीनियर अनीश अवधिया और अश्विनी कोष्टा की मौत हो गई थी। आरोपी को हादसे के बाद हिरासत में लिया गया था, लेकिन जुवेनाइल बोर्ड ने उसे कुछ घंटों बाद ही जमानत दे दी थी। जमानत की शर्तों के तहत उसे सड़क दुर्घटनाओं पर निबंध लिखने, ट्रैफिक पुलिस के साथ कुछ दिन काम करने और 7,500 रुपए के दो बेल बॉन्ड भरने को कहा गया था। राज्य सरकार ने जुवेनाइल बोर्ड के दो सदस्यों के कामकाज की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया था। कमेटी की रिपोर्ट में सामने आया है कि दोनों ही सदस्यों के काम करने के तरीके में गड़बड़ियां मिली हैं। इसके बाद महिला व बाल विकास विभाग के कमिश्नर प्रशांत नरणावरे ने दोनों को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। कमेटी ने रिपोर्ट में कहा- आरोपी को जमानत देते वक्त जुवेनाइल बोर्ड ने नियम तोड़े जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में एक सदस्य न्यायपालिका से और दो सदस्य न्यायपालिका से इतर थे। इन दो सदस्यों को राज्य सरकार ने नियुक्त किया था। कमेटी ने रिपोर्ट में लिखा कि नाबालिग आरोपी को बेल देते समय तक पुणे पुलिस ने आरोपी की ब्लड रिपोर्ट पेश नहीं की थी, इसके बावजूद​ जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सदस्यों को मामले में कोई गड़बड़ नजर नहीं आई। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आरोपी को जल्दबाजी में जमानत दी गई। जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के एक सदस्य एलएन धनावड़े के पास उस दिन मामलों की सुनवाई का कोई टाइमटेबल तय नहीं था। उन्होंने अपनी मर्जी से इस मामले की सुनवाई की थी। कमेटी ने यह भी कहा कि जब जमानत देने का फैसला सुनाया गया तो जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के बाकी सदस्य मौजूद नहीं थे, जो कि जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के खिलाफ है। लूपहोल्स को देखते हुए अगले दिन भी जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड की सीनियर बेंच जमानत के फैसले को पलट सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Dainik Bhaskar LG बोले- घाटी में आतंक के पनाहगारों को न बख्शें:हाई लेवल मीटिंग में अमरनाथ यात्रा, योग दिवस और ईद की तैयारियों पर चर्चा की

जम्मू-कश्मीर में हाल ही में हुए आतंकी हमलों को देखते हुए लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने शनिवार को हाई लेवल रिव्यू मीटिंग की। इसमें उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घाटी में आतंकी ईकोसिस्टम को जड़ से खत्म करने के लिए सुरक्षा एजेंसियां एक साथ मिलकर काम करें। जो लोग आतंक और आतंकी इकोसिस्टम की मदद कर रहे हैं और उसे पनाह दे रहे हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाना चाहिए। दरअसल बीते एक हफ्ते में आतंकियों ने रियासी, कठुआ और डोडा में चार हमले किए हैं। इनमें 9 श्रद्धालुओं की मौत हुई है, एक CRPF जवान शहीद हुआ और सात सुरक्षाबलों समेत कई अन्य लोग घायल हुए हैं। कठुआ में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में दो पाकिस्तानी आतंकी भी मारे गए और उनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ। मीटिंग में चीफ सेक्रेटरी अटल डुल्लू, प्रिंसिपल सेक्रेटरी होम डिपार्टमेंट चंद्रकर भारती, ADGP लॉ एंड ऑर्डर विजय कुमार, ADGP CID नीतीश कुमार और पुलिस और प्रशासन के अन्य सीनियर अधिकारी मौजूद थे। बैठक में अमरनाथ यात्रा, योग दिवस और ईद-अल-अजहा से पहले जिला और पुलिस प्रशासन की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई। आज गृहमंत्री करेंगे हाई लेवल मीटिंग गृह मंत्री अमित शाह आज जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने और अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर एक हाई लेवल मीटिंग करेंगे। इससे पहले उन्होंने शुक्रवार को दिल्ली में गृह मंत्रालय के सीनियर अधिकारियों के साथ जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था पर बैठक की थी और शनिवार 16 जून को डिटेल में मीटिंग करने का निर्देश दिया था। पीएम मोदी ने भी 13 जून को जम्मू-कश्मीर में हुई आतंकी घटनाओं को लेकर मीटिंग की थी। इसमें NSA अजीत डोभाल समेत सुरक्षा एजेंसियों के कई अधिकारी भी शामिल हुए। PM ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और सुरक्षाबलों की तैनाती को लेकर गृहमंत्री अमित शाह से भी बातचीत की। 29 जून से शुरू हो रही है अमरनाथ यात्रा अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू हो रही है। इस बार अमरनाथ यात्रा 52 दिन की होगी। यात्रा से पहले केंद्र ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्रीय सुरक्षाबलों की 500 कंपनियों को घाटी में तैनात करने का फैसला लिया है। सूत्रों के मुताबिक CRPF, BSF, ITBP और CISF समेत केंद्रीय सशस्त्र सुरक्षा बल की 500 कंपनियों को अमरनाथ यात्रा के रूट पर तैनात क

Dainik Bhaskar पंजाबी मूल के स्पेनिश कपल से हिमाचल में मारपीट:पार्किंग को लेकर विवाद, 2 दिन बाद होश आया; अमृतसर में इलाज जारी

अमृतसर से हिमाचल जाना एक NRI जोड़े को महंगा पड़ गया। हिमाचल के कुछ हमलावरों ने स्पेनिश जोड़े की पिटाई कर दी। घटना में स्पेनिश पत्नी, उसके पंजाबी पति और जीजा को चोटें आई हैं। घायल हुए पंजाब पति की हालत इतनी गंभीर बनी रही कि वह दो दिन तक अस्पताल में बेहोश रहा। आज यानी शनिवार को जब पीड़ित को होश आने पर सारा मामला मीडिया के सामने आया। दंपती ने बताया कि डलहौजी में पार्किंग को लेकर पार्किंग ठेकेदार से बहस हो गई थी। इसी बीच ठेकेदार ने मौके पर सौ से ज्यादा लोगों को इकट्ठा कर लिया और उसके परिवार पर हमला कर दिया। एनआरआई परिवार के मुखिया और उनके भाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हिमाचल पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप एनआरआई कंवलजीत सिंह की स्पेनिश पत्नी ने कहा कि वह हिमाचल घूमने गई थी, जहां यह पूरी घटना घटी। स्पेनिश महिला ने कहा कि हमारे यहां कोई सुरक्षा नहीं है। हमें बुरी तरह पीटा गया, किसी ने हमें बचाया तक नहीं। उन्होंने झगड़े का वीडियो भी बनाया, जिसे हिमाचल पुलिस ने उसके मोबाइल फोन से डिलीट कर दिया। उक्त महिला ने कहा कि पुलिस के हस्तक्षेप से वह बच गई, लेकिन उसकी बात नहीं सुनी गई। पीड़ित एनआरआई कंवलजीत सिंह ने कहा कि वह 25 साल से अधिक समय से स्पेन में रह रहे हैं। अब उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने पंजाब में रोजगार शुरू करने की बात कही थी। इसके चलते वह अपने परिवार के साथ सब कुछ छोड़कर पंजाब के लोगों को रोजगार देने के लिए पंजाब आ गए, लेकिन उन्हें क्या पता था कि हालात अभी भी खराब हैं। उन्होंने कहा कि हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, हम तो सिर्फ हिमाचल घूमने गए थे और हिमाचल के लोगों ने हम पर हमला कर दिया। एमपी औजला बोले- कार्रवाई के लिए हिमाचल सीएम को लिखेंगे अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला अस्पताल में भर्ती एनआरआई परिवार से मिलने पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि, मैं हिमाचल सरकार से मांग करता हूं कि जल्द से जल्द सभी आरोपियों को मामले में गिरफ्तार किया जाना चाहिए। वर्ग की राजनीति कहीं नहीं होनी चाहिए। इसलिए सीएम पंजाब और हिमाचल को तुरंत प्रभाव से एक्शन लेना चाहिए।

Dainik Bhaskar गुरुग्राम में ट्रैफिक पुलिसवालों के लिए AC जैकेट:गर्मी से बचाने के लिए बर्फ के पैड के ऊपर लगे हैं पंखे, वजन 3 किलो

हरियाणा के गुरुग्राम में ट्रैफिक पुलिस कर्मी अब भीषण गर्मी से बचने के एसी जैकेट का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसमें बर्फ के पैड डाले जाते हैं और साथ में दो पंखे भी लगे हैं। इसका वजन तीन किलो के करीब है। हर सिग्नल पर जब ट्रैफिक पुलिस कर्मी तपती गर्मी में अपनी ड्यूटी निभाते हैं, तो ये खास जैकेट उनके जीवन की सुरक्षा करती है। फिलहाल पुलिस इसे एक प्रयोग के तौर पर ले रही है। परिणाम अच्छे रहते हैं तो इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाया जाएगा। एसीपी ट्रैफिक सुखबीर सिंह ने बताया कि गुरुग्राम में अभी 13 जैकेट हैं, जो 13 ट्रैफिक पुलिस जोनल ऑफिसर को प्रयोग के तौर पर दी गई हैं। भीषण गर्मी में ये जैकेट ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को सैंपल के तौर पर इसलिए दी गई हैं, ताकि ये देखा जाए की इसके परिणाम क्या रहते हैं। एसीपी ट्रैफिक की माने तो ट्रैफिक पुलिस कर्मी धूप में खड़े हो कर ड्यूटी करते हैं और अगर ये प्रयोग सफल हुआ तो इसके ऊपर आगे काम किया जायेगा। ऐसे होता है एसी जैकेट का इस्तेमाल पुलिस की इस AC जैकेट का वजन 3 किलो के करीब है। इस जैकेट के दो पार्ट हैं। दो जैकेट हैं। नीचे वाली जैकेट यानी पहले पार्ट में बर्फ के पैड हैं, जिनको फ्रीजर में जमाया जाता है और फिर जैकेट में डाल दिया जाता है। दूसरे पार्ट यानी ऊपर वाली जैकेट में सी टाइप चार्जर के साथ दो पंखे लगे हैं, जो फोन वाले पावर बैंक से कनेक्ट हो कर चलते हैं। भीषण गर्मी है तो इन पंखों के चलने से नीचे वाली जैकेट है, उसमे बर्फ के पैड हैं, वो जल्दी से नही पिघलते और ज्यादा देर चलते हैं। इनको पहन कर जब ट्रैफिक पुलिस कर्मी रोड पर अपनी ड्यूटी करने जाते हैं तो उनको अंदर से ठंडक महसूस होती है। जैकेट को पहनने से मिली राहत गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस के ZO हरफूल सिंह की मानें तो गुरुग्राम पुलिस की ये अच्छी पहल है। उन्होंने बताया की सुबह से लेकर शाम तक काम करने से उनका शरीर पूरी तरह इस भीषण गर्मी से झुलस जाता है। लेकिन इस जैकेट को पहनने से कुछ राहत जरूर मिली है। जैकेट में परेशानी भी कम नहीं हालांकि पुलिस कर्मियों को प्रायोगिक तौर पर दी गई इस जैकेट में चुनौतियां भी सामने आ रही हैं। जैसे कि ये जैकेट भारी भरकम है। बर्फ की पैड जल्दी पिघल जाती हैं। इनको फ्रिजर में जमाने के बाद 2 से ढ़ाई घंटे तक प्रयोग किया जा सकता है। फिर से इनकी पैड को जमाने के लिए फ्रिजर की जरूरत पड़ती है। फ्रि