Dainik Bhaskar Dainik Bhaskar

Dainik Bhaskar आज खुलेंगे जगन्नाथ पुरी मंदिर के चारों द्वार:ओडिशा की नई भाजपा सरकार ने पहली कैबिनेट मीटिंग में फैसला लिया; 500 करोड़ का ट्रस्ट-फंड भी बनेगा

ओडिशा के नए सीएम मोहन चरण मांझी ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद उन्होंने पहली कैबिनेट मीटिंग की, जिसमें फैसला लिया गया कि गुरुवार (13 जून) सुबह जगन्नाथ पुरी मंदिर के चारों द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही 12वीं सदी के मंदिर के रखरखाव के लिए 500 करोड़ रुपए का एक फंड तैयार किया जाएगा। मांझी ने कहा कि राज्य सरकार ने तय किया है कि सभी मंत्रियों की मौजूदगी में पुरी जगन्नाथ मंदिर के चारों द्वार खोल दिए जाएंगे। श्रद्धालुओं को चारों द्वारों से एंट्री मिलेगी। उन्होंने कहा कि मंदिर के चारों द्वार खोलने का वादा भाजपा ने अपने इलेक्शन मैनिफेस्टो में किया था। द्वारों के बंद होने से श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कोरोना के समय से बंद थे मंदिर के चारों गेट पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की सरकार ने कोरोना के समय से ही मंदिर के चारों द्वारों को बंद कर रखा था। श्रद्धालुओं को सिर्फ एक गेट से मंदिर में प्रवेश की अनुमति थी। काफी समय से चारों द्वारों को खोले जाने की मांग उठ रही थी। मुख्यमंत्री मोहन मांझी ने कहा कि सभी मंत्री बुधवार रात को ही पुरी के लिए रवाना हो गए हैं, ताकि वे रात में वहां रुकें और सुबह-सुबह द्वार खुलने के समय मौजूद रहें। किसानों और महिलाओं के लिए योजना लागू करेगी सरकार मुख्यमंत्री मांझी ने कहा कि राज्य सरकार धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3100 प्रति क्विंटल करने के लिए भी कदम उठाएगी। संबंधित विभाग को इस बारे में काम करने का निर्देश दिया गया है। जल्द ही इसे लेकर एक कमेटी बनाई जाएगी। इसके अलावा किसानों की परेशानियों से निपटने के लिए समृद्ध कृषक नीति योजना बनाई जाएगी। सभी विभागों को निर्देश दिया गया है कि वे इस बारे में सही गाइडलाइन और रोडमैप बनाएं और उसे सरकार के सामने पेश करें। यह सरकार के शुरुआती 100 दिनों के कार्यकाल में कर लिया जाएगा। मांझी ने यह भी कहा कि महिला सशक्तिकरण और बाल कल्याण के लिए बीजू जनता दल की सरकार के प्रयास विफल रहे हैं। इसलिए नई सरकार 100 दिनों के अंदर सुभद्रा योजना लागू करेगी जिसके तहत महिलाओं को 50 हजार रुपए के कैश वाउचर दिए जाएंगे। इस योजना को लागू करने के लिए भी विभागों को गाइडलाइन और रोडमैप बनाने को कह दिया गया है। बुधवार को मोहन चरण मांझी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली ओडिशा में पहली बार भाजपा की

Dainik Bhaskar गाजियाबाद में मकान में लगी आग, 5 जिंदा जले:मरने वालों में पति-पत्नी और बेटी; फोम से पलभर में भड़की आग, बचने का मौका नहीं मिला

गाजियाबाद में शॉर्ट सर्किट से तीन मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। हादसे में पति-पत्नी और बेटी समेत 5 लोग जिंदा जल गए। 2 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना बुधवार देर रात हाजीपुर बम्हैटा गांव की है। मकान में फोम रखा हुआ था, जिससे आग तेजी से भड़की और किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने मकान से 2 महिला, 1 पुरुष और 2 बच्चों के शव बरामद किए। बुधवार देर रात आग पर काबू पा लिया गया। बचने के लिए चीखता रहा परिवार लोनी बॉर्डर थाना के गांव हाजीपुर बम्हैटा में इश्तयाक अली का तीन मंजिला मकान है। इश्तयाक का बेटा साजिद फोम का काम करता है। मकान में इश्तयाक, उसका बेटा सारिक, बहू, नाती, दो बेटी और दामाद रहता है। रात करीब साढ़े 8 बजे मकान में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। फोम से पलभर में आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। पूरा परिवार घर के अंदर फंस गया। लोगों ने निकलने की हर कोशिश की। लेकिन निकल नहीं पाए। उनके चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे। उन्होंने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए, लेकिन आग बढ़ती गई। 2 घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड पड़ोसियों ने फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी। गलियां संकरी होने से फायर ब्रिगेड टीम को पहुंचने में बहुत परेशानी हुई। टीम 2 घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर आग पर किसी तरह से काबू पाया। आग बुझने के बाद घर के अंदर से 5 शव बरामद किए। मृतकों की पहचान सारिक की पत्नी फरहीन (25) , उसका 7 महीने का बेटा सीज, बहन नाजरा (35) , बहनोई सैफ (36) और भांजी इसरा (4) के रूप में हुई है। सारिक की दूसरी बहन उजमा और नाजरा का बेटा अर्ष रहमान गंभीर रूप से झुलस गए हैं। सारिक ने बताया कि वे रात 8 बजे दूध लेने के लिए गए थे। थोड़ी देर बाद लौटे तो मकान में आग लगी हुई थी। उसके पिता इश्तयाक कहीं बाहर गए हैं। घर से इसलिए बाहर नहीं निकल पाए घर से बाहर निकलने के दो ही रास्ते थे। पहला मुख्य गेट और दूसरा सबसे ऊपर छत पर बना गेट। मकान में ग्राउंड फ्लोर पर आग थी, इसलिए मुख्य गेट से निकलना संभव नहीं था। घर में फंसे लोगों ने संभवत: आग से बचने के लिए तीसरी मंजिल की छत पर बने गेट से निकलने का प्रयास किया होगा, लेकिन उसमें ताला बंद था और चाबी नीचे किसी कमरे में थी। ऐसे में वे घर से बाहर नहीं निकल पाए। पहले कबाड़ में लगी आग प्रत्यक

Dainik Bhaskar क्या लड़की ने मंदिर के अंदर सुलगाई सिगरेट:वीडियो शेयर कर यूजर्स ने जताया गुस्सा; जानिए वायरल VIDEO का सच

मंदिर में सिगरेट पीने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की मंदिर में दीपक से अपनी सिगरेट जलाती हुए दिख रही है। इसके बाद वह कोने में छिपकर कश लगाती है। यह देखकर एक महिला उस लड़की को मंदिर से बाहर निकालने की कोशिश करती है। इस दौरान लड़की फिसलकर जमीन पर गिर जाती है और दर्द से कराहते हुए नजर आती है। वायरल वीडियो का सच... वायरल वीडियो का सच जानने के लिए हमने इसके की-फ्रेम को गूगल पर रिवर्स सर्च किया। सर्च करने पर हमें ये वीडियो जानकारी के साथ 3rd eye नाम के यूट्यूब चैनल पर मिला। चैनल पर मौजूद वीडियो के टाइटल में लिखा- ऐसे भी लोग हो सकते हैं। देखिए इस लड़की ने बिना डरे मंदिर में क्या किया। वहीं, ये वीडियो चैनल पर 24 मई 2024 को अपलोड हुआ था। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस वीडियो के डिस्क्रिप्शन में लिखा है- डिस्क्लेमर : देखने के लिए धन्यवाद। कृपया ध्यान रखें कि यह चैनल अलग-अलग परिस्थतियों में लोगों को जागरूक करने के लिए स्क्रिप्टेड ड्रामा वीडियो पेश करता है। यह चैनल सामाजिक जागरूकता के वीडियो दर्शाता है। यह शॉर्ट फिल्म केवल मनोरंजन के लिए हैं। साफ है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह गलत है। वायरल वीडियो रियल नहीं बल्कि स्क्रिप्टेड है। फेक न्यूज के खिलाफ हमारे साथ जुड़ें। कोई भी ऐसी सूचना जिस पर आपको संदेह हो तो हमें ईमेल करें @fakenewsexpose@dbcorp.in और वॉट्सऐप करें-9201776050 ये भी पढ़ें... इलेक्शन फैक्ट चेक : लोकसभा चुनाव 2024 के आगाज से अंजाम तक दर्जनों फेक न्यूज हुईं वायरल; पढ़ें टॉप 5 फैक्ट चेक चुनाव आयोग ने 16 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोकसभा चुनाव 2024 का ऐलान किया था और चुनाव के नतीजों की तारीख 4 जून तय की थी। 4 जून यानी मंगलवार को लोकसभा चुनाव के नतीजों में NDA को 292 और I.N.D.I.A गठबंधन को 204 सीटों पर जीत मिली।इस दौरान 16 मार्च से 4 जून तक सोशल मीडिया पर दर्जनों फेक न्यूज वायरल हुईं, जिसका भास्कर ने पूरी पड़ताल के साथ फैक्ट चेक किया। पढ़िए लोकसभा चुनाव 2024 से जुड़े टॉप 5 भास्कर इलेक्शन फैक्ट चेक...

Dainik Bhaskar ओडिशा सीएम के लिए अचानक आया माझी का नाम:लोग बोले-लोकप्रिय हैं, कोई बात उनके खिलाफ नहीं थी, पटनायक के घोटालों की आवाज उठाई

ओडिशा में नवीन पटनायक की 25 साल की सत्ता खत्म और भाजपा का शासन शुरू हो चुका है। जीत-हार का फैसला 4 जून को आ चुका था। पूर्व के इस राज्य में पहली बार भाजपा सरकार बनाने जा रही थी। जनमत इतना बड़ा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नतीजों के बाद अपनी नई आर्मी से मिलने खुद वहां पहुंचे। उसी दिन से ब्रेन स्टॉर्मिंग शुरू हुई कि इस राज्य का मुख्यमंत्री कौन होगा। कई नाम आए। पश्चिमी ओडिशा के संभलपुर लोकसभा में आने वाली विधानसभा सीट ब्रजनगर के विधायक सुरेश पुजारी का नाम सबसे आगे था। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल भी कतार में थे। और भी नाम थे, लेकिन तीसरे और चौथे नंबर पर। भाजपा कार्यालय रायरंगपुर, शाम करीब 5.30 बजे मांझी का नाम अचानक उछला मुख्यमंत्री के चुनाव से एक दिन पहले (10 जून) शाम 5 बजे के पहले तक सुरेश पुजारी और मनमोहन सामल के नामों की चर्चा थी, रायरंगपुर में ही नहीं, बल्कि पूरे ओडिशा में थी। रायरंगपुर द्रौपदी मुर्मू की कर्मभूमि रही है। मुर्मू ने टीचिंग और फिर राजनीतिक करियर की शुरुआत यहीं से की। एक आधिकारिक सोर्स ने बताया, 'भाजपा कार्यालय में भीड़ थी। सीएम के नाम को लेकर चर्चा जोरों पर थी। पुजारी और मनमोहन सामल के नाम चल रहे थे। पुजारी का नाम सबसे आगे था, लेकिन करीब 5.30 बजे अचानक माझी का नाम सामने आया। नतीजे आने के बाद पहली बार माझी का नाम आया था।' 'उनका नाम किसने लिया? ये तो मैंने ध्यान ही नहीं दिया। पर नाम अचानक आया, क्योंकि पहले उनका नाम रेस में नहीं था। फिर चर्चा हुई कि इस पद पर उनकी दावेदारी क्यों सही है। मोहन चरण माझी के नाम पर किसी को ऐतराज नहीं था।' सूत्र ने आगे बताया कि रात 8-8.30 बजे तक हम सब लोग कार्यालय में थे। करीब 3 घंटे की चर्चा में माझी के नाम पर सब लोग राजी थे। जब उनके गुणों पर चर्चा हो रही थी तो एक भी बात उनके खिलाफ नहीं जा रही थी। वे पहली बार साल 2000 में विधायक बने। तब से लेकर अब तक वे पटनायक के घोटालों पर आवाज उठाते रहे हैं। उनका स्वभाव से सबसे मिलकर रहने का है। वे सारे विधायकों के बीच लोकप्रिय हैं। भुवनेश्वर में पुजारी का नाम अब भी तय था ओडिशा में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच से निकला ये नाम नेशनल मीडिया की सुर्खियों में छा गया। सुरेश पुजारी ही नए सीएम होंगे, ओडिशा में लगभग ये तय था। भाजपा के एक पुराने कार्यकर्ता से जब माझी के चुनाव के बारे में पू

Dainik Bhaskar ₹300 करोड़ की प्रॉपर्टी के लिए ससुर का मर्डर कराया:बहू ने आरोपियों को ₹1 करोड़ और बार लाइसेंस का लालच दिया; 3 गिरफ्तार और 3 फरार

महाराष्ट्र के नागपुर में महिला ने ससुराल पक्ष की 300 करोड़ रुपए की संपत्ति हथियाने के लिए अपने ससुर की हत्या करा दी। उसने इसके लिए 1 करोड़ रुपए की सुपारी दी थी। पुलिस ने हत्या की मास्टरमाइंड महिला, उसके भाई और उसके पीए को गिरफ्तार किया है। हत्या करने वाले तीन लोग अभी फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। दरअसल, बीती 22 मई को नागपुर के अजनी इलाके में हिट एंड रन मामला हुआ था। तेज रफ्तार कार ने पुरुषोत्तम पुत्तेवार (72) को टक्कर मार दी थी। हादसे में उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। इसमें सामने आया था कि पुरुषोत्तम की हत्या उस वक्त की गई थी, जब वे अपनी पत्नी से मिलकर वापस आ रहे थे। उनकी पत्नी शकुंतला का ऑपरेशन हुआ था, जिसके चलते वो अस्पताल में हैं। पुरुषोत्तम का बेटा मनीष डॉक्टर है। पूछताछ के दौरान पुरुषोत्तम की बहू मनीष की पत्नी अर्चना पुत्तेवार की भूमिका संदिग्ध नजर आई थी। 300 करोड़ की संपत्ति हड़पने की लिए ससुर के मर्डर की प्लानिंग की पुलिस ने जब अर्चना की जांच शुरू की। इसमें सामने आया कि अर्चना नागपुर में नगर नियोजन विभाग में सहायक निदेशक के पद कार्यरत है, वह गढ़चिरौली में भी पदस्थ रह चुकी है। उसने ही ससुर पुरुषोत्तम की हत्या की साजिश रची थी। इसमें अपने ड्राइवर सार्थक बागड़े, भाई प्रशांत और पीए पायल को शामिल किया। पहले अपने भाई और पीए के साथ मिलकर पुरुषोत्तम की हत्या का प्लान बनाया। इसमें ड्राइवर सार्थक को शामिल किया और हत्या के लिए 1 करोड़ रुपए का लालच दिया। सार्थक ने प्लान में अपने दो और साथी नीरज निमजे और सचिन धार्मिक को जोड़ा। पुरुषोत्तम के मर्डर के लिए पुरानी कार खरीदी गई प्लान के मुताबिक, अर्चना के दिए पैसों से पुरानी खरीदी गई। नीरज निमजे और सचिन धार्मिक ने 22 मई पुरुषोत्तम पुत्तेवार को कार से टक्कर मारकर हत्या कर दी। इन्हें लगा था कि मामला मामूली एक्सीडेंट का होगा। लेकिन पुलिस ने केस की गहराई से जांच की और सच्चाई का पता लगाया। पुलिस ने अर्चना को गिरफ्तार किया। इसके बाद उसके भाई प्रशांत और पीए पायल को भी गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में अर्चना ने ससुर की हत्या कराने की बात कबूली है। उसने पुलिस को बताया कि हत्या के लिए ड्राइवर और उसके साथियों को 1 करोड़ रुपए और बार का लाइसेंस दिलाने का लालच दिया था। पुलिस ने बताया कि हत्या में यूज की गई कार,

Dainik Bhaskar रिटायर्ड जजों की बेंच करे NEET रिजल्‍ट की जांच:सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई नई याचिका, अभी NTA का पैनल ही कर रहा इन्‍क्‍वायरी

NEET परीक्षा विवाद में अब सुप्रीम कोर्ट में एक नई याचिका दायर की गई है। याचिका में कहा गया है कि NEET रिजल्‍ट में हुई गड़बड़ी की जांच सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट के रिटायर्ड जजों के पैनल को दी जानी चाहिए। अभी NTA की 4 सदस्‍यीय कमेटी मामले की जांच कर रही है। UPSC के चेयरमैन इस कमेटी के अध्‍यक्ष हैं। दिल्‍ली हाईकोर्ट ने NTA को जारी किया नोटिस दिल्ली हाईकोर्ट ने NEET UG एग्जाम में ग्रेस मार्क्स देने और कथित पेपर लीक की 4 नई याचिकाओं पर सुनवाई की। अदालत ने इस संबंध में NTA को नोटिस जारी किया है। जस्टिस नीना बंसल कृष्णा की बेंच ने ये फैसला दिया। मामले की अगली सुनवाई 5 जुलाई को रोस्टर बेंच के सामने होगी। 4 कैंडिडेट्स आदर्श राज गुप्ता, केया आजाद, मोहम्मद फिरोज और अनवेद्य वी ने अदालत में याचिका दायर कर NTA पर आरोप लगाया था कि रिजल्‍ट में मनमाने तरीके से ग्रेस मार्क्‍स दिए गए हैं। सुनवाई के दौरान, NTA को रिप्रजेंट कर रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि एग्जाम से संबंधित विभिन्न याचिकाएं देश की विभिन्न अदालतों में दाखिल की जा रही हैं, जिसमें सर्वोच्च न्यायालय भी शामिल है। सुप्रीम कोर्ट में एक ट्रांसफर याचिका SGI ने कोर्ट को बताया कि 3 तरह की याचिकाएं कोर्ट में दायर की जा रही हैं। पहली ग्रेस मार्क्स, दूसरी कुछ क्वेश्चन्स में गलतियां और तीसरी कथित पेपर लीक। SGI ने जस्टिस कृष्णा को बताया कि NTA सभी याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट के सामने रखने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक ट्रांसफर याचिका दाखिल कर रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने कल काउंसलिंग रोकने से इनकार किया था सुप्रीम कोर्ट ने भी मंगलवार को NEET काउंसलिंग पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। ये याचिका स्‍टूडेंट शिवांगी मिश्रा और 9 अन्य छात्रों ने रिजल्ट की घोषणा से पहले 1 जून को दायर की थी। इसमें ब‍िहार और राजस्‍थान के एग्‍जाम सेंटर्स पर गलत क्‍वेश्‍चन पेपर्स बंटने के चलते हुई गड़बड़ी की शिकायत की गई थी और परीक्षा रद्द कर SIT जांच की मांग की गई थी। सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने परीक्षा कराने वाली संस्था नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA को नोटिस जारी करते हुए कहा- NEET UG की विश्वसनीयता प्रभावित हुई है। हमें इसका जवाब चाहिए। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की वैकेशन बेंच ने मामले की सुनवाई की। अब इस मामले की अगली सुनव

Dainik Bhaskar पुलिस कमांडो के सिर से आर-पार हुई गोली:गंभीर हालत में जोधपुर रेफर; उपराष्ट्रपति के दौरे की सुरक्षा के लिए पहुंचे थे जैसलमेर

जैसलमेर में पुलिस की ईआरटी टीम के कमांडो के सिर में गोली लग गई। गोली सिर के आर-पार हो गई। जोधपुर से जैसलमेर आते समय रास्ते में जैसलमेर के पास यह घटना हुई है। घायल कमांडो को गंभीर हालत में जवाहिर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना के बाद एसपी सुधीर कुमार जवाहिर अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी जुटाई। इसके बाद घायल जवान दिनेश कुमार को लेकर जा रही एंबुलेंस के आगे-आगे खुद की गाड़ी से जोधपुर रवाना हो गए। घायल जवान दिनेश कुमार पुत्र माला राम सांचौर जिले का रहने वाले हैं। उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ 13 जून को 2 दिवसीय जैसलमेर दौरे पर आ रहे हैं। उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर ही यहां सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने जवान पहुंच रहे थे।

Dainik Bhaskar दिल्ली जल संकट- सुप्रीम कोर्ट की AAP सरकार को फटकार:कहा- टैंकर माफिया को लेकर अगर एक्शन नहीं लिया है तो हम पुलिस से कहेंगे

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार (12 जून) को दिल्ली जल संकट को लेकर सुनवाई हुई। कोर्ट ने दिल्ली की AAP सरकार को पानी की बर्बादी और टैंकर माफिया को न रोकने को लेकर फटकार लगाई। कोर्ट ने दिल्ली सरकार से कहा कि जल संकट गहराते जा रहा है। आपने अब तक टैंकर माफिया को लेकर क्या एक्शन लिया है। अगर आप एक्शन नहीं ले सकते तो हम दिल्ली पुलिस से कहेंगे कि वो कार्रवाई करे। जस्टिस पीके मिश्रा और पीबी वराले की बेंच ने दिल्ली सरकार से पूछा कि पानी की बर्बादी रोकने के लिए आपने क्या कदम उठाए हैं। इसका जवाब आज या कल में दीजिए। मामले की सुनवाई 13 जून को होगी। दरअसल, दिल्ली सरकार ने जल सकंट पर 31 मई को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। इसमें हरियाणा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश को दिल्ली को एक महीने तक एक्स्ट्रा पानी छोड़ने का निर्देश देने की मांग की गई थी। हिमाचल प्रदेश एक्स्ट्रा पानी देने के लिए तैयार था। कोर्ट ने हिमाचल को 137 क्यूसेक पानी छोड़ने का आदेश 6 जून को दिया था। हालांकि, दिल्ली सरकार ने कहा कि यह पानी दिल्ली तक अभी नहीं पहुंचा है। कोर्ट ने हिमाचल सरकार के अधिकारी को भी फटकार लगाई कोर्ट ने कहा- हिमाचल को दिल्ली के लिए एक्स्ट्रा पानी छोड़ने के लिए कहा गया था। हिमाचल सरकार ने लिखित जवाब दिया कि उन्होंने पानी छोड़ दिया है, लेकिन यहां मौजूद हिमाचल सरकार के वकील कहते हैं कि वे पानी छोड़ने के लिए तैयार हैं। इसका मतलब अभी तक पानी नहीं छोड़ा गया है। यह तो कंटेम्पट का मामला है। कोर्ट ने हिमाचल के अधिकारियों को कल पेश होने के लिए कहा है। कोर्ट ने दिल्ली सरकार से कहा- हमें हल्के में न लें दिल्ली सरकार की याचिका में गलतियां और खामियों को दूर न करने पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को 10 जून को भी फटकार लगाई थी। जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस प्रसन्ना बी वराले की वेकेशन बेंच ने दिल्ली सरकार को कहा- आपने अभी तक याचिका की खामियां ठीक क्यों नहीं की। आप कोर्ट को हल्के में न लें। कोर्ट ने कहा कि एक तरफ आप कहते हो की आप पानी की समस्या से जूझ रहे हो। दूसरी तरफ आप ही अपनी याचिका को ठीक नहीं करते हो। आप जल्दी सुनवाई चाहते हो और खुद इत्मीनान से बैठे हो। सब कुछ रिकॉर्ड पर आने दीजिए। हम मामले की सुनवाई अब 12 जून को करेंगे। दिल्ली में जल संकट क्यों हुआ दिल्ली में जल संकट के दो कारण हैं- गर्मी और पड़

Dainik Bhaskar हरियाणा की कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग:कई कर्मचारियों के अंदर फंसे होने की सूचना, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची

हरियाणा के पानीपत में बुधवार दोपहर सेक्टर 29 स्थित आदर्श कपड़े की फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची हैं। आसपास के लोगों के मुताबिक अंदर कई कर्मचारी फंसे हुए हैं। आग ज्यादा होने की वजह से कर्मचारी अभी अंदर नहीं जा सके। आसपास के इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया है। किसी भी व्यक्ति को आसपास नहीं जाने दिया जा रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आग लगने की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दे थी, लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लेट पहुंचीं। गाड़ियों के पहुंचने से पहले आग ने भयंकर रूप ले लिया था।

Dainik Bhaskar अखिलेश यादव ने विधायकी से दिया इस्तीफा:अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद ने भी छोड़ी विधायकी, करहल से तेज प्रताप को लड़ा सकते हैं

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी की करहल विधानसभा सीट और नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्‍तीफा दे दिया है। एक दिन पहले उन्होंने सैफई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि अब जनता के सवाल संसद में उठाएंगे। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कौन होगा? इस पर सवाल पर उन्होंने कहा- जो जनता के हित में होगा, वही नेता प्रतिपक्ष होगा। अखिलेश के साथ अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद ने भी विधायकी से इस्तीफा दे दिया। ​​​​​​चर्चा है कि अखिलेश करहल सीट से लालू यादव के दामाद तेज प्रताप सिंह यादव को उतार सकते हैं। हालांकि, दो और नाम की चर्चा है कि इनमें सपा नेता राम गोपाल यादव के भांजे अरविंद यादव और पूर्व विधायक सोबरन सिंह यादव शामिल हैं। अखिलेश ने 2022 में मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। जीत के बाद आजमगढ़ के सांसद पद से उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। आजमगढ़ में उपचुनाव हुए, उसमें भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ ने जीत दर्ज की थी। विधानसभा सीट छोड़ने के पीछे की 4 संभावित वजह (जैसा एक्सपर्ट ने बताया) विधानसभा के बाद लोकसभा में भी अखिलेश के उतरने का मिला फायदा अखिलेश यादव ने 2022 विधानसभा चुनाव लड़ा था। उसमें पार्टी को 11 सीटें मिलीं। 2017 में पार्टी के पास 47 सीटें थीं। अखिलेश का पहले लोकसभा चुनाव लड़ने का प्लान नहीं था। उन्होंने चचेरे भाई तेज प्रताप को टिकट दे दिया था। लेकिन, ऐन वक्त में उन्होंने खुद चुनाव लड़ने का फैसला किया और कन्नौज से नामांकन भरा। अखिलेश के लोकसभा चुनाव लड़ने का फायदा भी पार्टी को मिला। 2019 में 5 सीटें जीतने वाली सपा 37 सीटों पर पहुंच गई। साल 2000 में अखिलेश ने पहली बार लड़ा था चुनाव अखिलेश ने कन्नौज सीट से ही राजनीति शुरू की थी। पहली बार साल 2000 में चुनाव लड़ा था और यहां से जीत हासिल की थी। वह लगातार 3 बार कन्नौज से सांसद चुने गए। 2012 में उन्होंने मुख्यमंत्री बनने के बाद कन्नौज सीट से इस्तीफा दिया था। फिर पत्नी डिंपल यादव को उपचुनाव लड़ाया था। इसमें वह निर्विरोध निर्वाचित हुई थीं। 2014 में भी डिंपल यादव कन्नौज सीट से सांसद चुनी गई थीं। साल 2019 में भाजपा के सुब्रत पाठक ने उन्हें चुनाव हरा दिया था। इसके बाद से समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में आपसी फूट पड़ने लग गई थी, जिससे कन्नौज में सपा पूरी तरह बिखर गई थी। यही वजह रही कि 2019 में डिंपल

Dainik Bhaskar NSG का हब बनेगा अयोध्या:राम मंदिर के पास होगा बेस पॉइंट, आतंकी हमले की आशंका और सुरक्षा को लेकर फैसला

अयोध्या में UPSTF और ATS की यूनिट के बाद अब नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) का हब बनेगा। NSG का यह देश में छठवां हब होगा। अभी चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई और अहमदाबाद में NSG के रीजनल हब हैं। अयोध्या में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और आतंकी हमलों की धमकी को देखते हुए यह फैसला लिया है। जल्द ही इस पर काम भी शुरू होगा। गृह मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि NSG का हब राम मंदिर के पास होगा। जमीन के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसको लेकर दैनिक भास्कर ने SSP राजकरन अय्यर ने बात की। उनका कहना था कि अभी कोई लिखित सूचना नहीं मिली है। रोज डेढ़ लाख श्रद्धालु पहुंच रहे राम मंदिर 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद से हर दिन करीब डेढ़ लाख श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। सूत्रों के मुताबिक, मंदिर पर आतंकी हमले को लेकर अक्सर धमकियां मिलती रहती हैं। ऐसे में मंदिर की सुरक्षा को देखते हुए सरकार यह कदम उठाने जा रही है। अभी SSF के हाथों में मंदिर की सुरक्षा श्रीराम जन्मभूमि परिसर और मंदिर की सुरक्षा की जिम्मेदारी SSF के हाथों है। मंदिर की सुरक्षा में 200 जवान तैनात हैं। यूपी सरकार ने हाल ही में पीएसी और पुलिस के जवानों को मिलाकर SSF गठन किया है। मंदिर को दो बार बम से उड़ाने की मिल चुकी धमकी 14 दिन पहले राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी भी मिली थी। पहले एक आईडी से इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई। फिर 112 पर कॉल आई। राम मंदिर को उड़ाने की धमकी मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। साइबर एक्सपर्ट और सर्विलांस टीम को तुरंत एक्टिव किया। दहशत न फैले इसलिए पुलिस ने अंदरखाने जांच की। जांच में लोकेशन कुशीनगर की निकली। पुलिस ने धमकी देने वाले पटहेरवा थाना के बलुआ तकिया क्षेत्र के रहने वाले एक 16 साल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआती जांच में पता चला कि नाबालिग मानसिक तौर पर स्वस्थ नहीं है। 9 महीने पहले बरेली के छात्र ने मंदिर को उड़ाने की धमकी दी थी राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी 9 महीने पहले बरेली से दी गई। बरेली से लखनऊ कंट्रोल रूम में 112 नंबर पर कॉल कर यह धमकी दी गई। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर बरेली के 8वीं के छात्र को हिरासत में लिया। उसकी उम्र 14 साल थी। जांच में सामने आया है कि छात्र ने यू-ट्यूब पर वीडियो देखकर मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी। ये भी पढ़ें... अयोध्या में

Dainik Bhaskar न्यूज इन ब्रीफ@11 AM:जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, 1 जवान शहीद; नायडू आंध्र CM की शपथ लेंगे; यूपी में झोपड़ी पर ट्रक पलटा, 8 की मौत

नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें… 1. जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, 1 जवान शहीद; डोडा हमले में 5 जवान समेत 6 घायल जम्मू-कश्मीर के रियासी में श्रद्धालुओं की बस पर हमले के 3 दिन के भीतर 11 जून को दो और आतंकी हमले हुए। पहला हमला कठुआ जिले में हीरानगर स्थित सैदा सुखल गांव में हुआ। यहां आतंकियों की फायरिंग में एक जवान शहीद हो गया। पुलिस ने हमला करने वाले दो में से एक आतंकी को मार गिराया है। वहीं दूसरा हमला मंगलवार देर रात डोडा के छत्तरगला में 4 राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस की जॉइंट चेकपोस्ट पर हुआ। यहां आतंकियों की फायरिंग में 5 जवान और 1 एसपीओ घायल हो गए। यहां मुठभेड़ जारी है। पढ़ें पूरी खबर... 2. मोहन माझी आज ओडिशा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, 24 साल बाद आदिवासी CM मिला ओडिशा में आज मोहन चरण माझी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ कनक वर्धन सिंहदेव और प्रभाती परिदा डिप्टी सीएम की शपथ लेंगे। ओडिशा को 24 साल बाद कोई आदिवासी मुख्यमंत्री मिल रहा है। इससे पहले हेमानंद बिस्वाल राज्य के पहले आदिवासी थे, जो दो बार मुख्यमंत्री रहे। माझी ने क्योंझर से BJD की वीणा माझी को 11 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। इसके अलावा वे 2019, 2009 और 2000 में भी विधायक रह चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर... 3. 9 राज्यों में हीटवेव; बिहार में 15 जून तक स्कूल बंद; गुजरात में 4 दिन पहले पहुंचा मानसून उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड समेत 9 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को प्रयागराज में तापमान 47° पहुंच गया। वहीं गर्मी के चलते बिहार-झारखंड में 15 जून तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। उधर गुजरात में मानसून ने चार दिन पहले एंट्री कर ली। हालांकि मध्य प्रदेश में मानूसन 15 जून के बाद आ सकता है। छत्तीसगढ़ के सुकमा से 48 घंटे में मानसून आगे बढ़ेगा। पढ़ें पूरी खबर... 4. यूपी के हरदोई में ट्रक झोपड़ी पर पलटा, 8 की मौत; सिर्फ मासूम जिंदा बची यूपी के हरदोई में बालू से भरा ट्रक झोपड़ी पर पलट गया। घर के बाहर सो रहे एक ही परिवार के 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अब परिवार में सिर्फ एक बच्ची बची है। मरने वालों में पति-पत्नी, 4 बच्चे, दामाद और नातिन शामिल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक चालक और हेल्पर को हिरासत में ले लिया है। हादसा म

Dainik Bhaskar उत्तरकाशी-गंगोत्री हाईवे पर बस 60 फीट नीचे गिरी:रेलिंग तोड़ते हुए खाई में पेड़ से लटकी बस, 3 महिला श्रद्धालुओं की मौत, 26 घायल

उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर मंगलवार देर रात रेलिंग तोड़ते हुए बस 60 फीट नीचे खाई में गिर गई। खाई में बस पेड़ से लटक गई। हादसे में 3 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि 26 घायल हो गए। बस में 29 श्रद्धालु सवार थे। मृतक महिलाएं हल्द्वानी, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल की रहने वाली थीं। घायलों में यूपी के बरेली के 5, बुलंदशहर और मेरठ के 1-1 श्रद्धालु हैं। बाकी सभी घायल उत्तराखंड के ही हैं। स्थानीय पुलिस, SDRF, एम्बुलेंस, आपदा प्रबंधन और वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर बस में फंसे लोगों को निकाला। उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। जहां के कई गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। 17 गंभीर घायलों को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया हादसे में उत्तराखंड के हल्द्वानी की रहने वाली दीपा (55) की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो गंभीर महिलाओं को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इनमें एक महिला नीमा कैड़ा (57) रुद्रपुर की रहने वाली थी, जबकि मीना रैकवाल हल्द्वानी की रहने वाली थी। बुधवार तड़के गंभीर घायल 17 लोगों को ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया है। जबकि 9 घायलों का इलाज उत्तरकाशी के जिला अस्पताल में चल रहा। SP बोलीं- श्रद्धालु गंगोत्री धाम से दर्शन कर उत्तरकाशी जा रहे थे SP उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी ने बताया- सभी लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है। इनमें तीन महिलाओं की मौत हुई है। जबकि 26 तीर्थ यात्रियों को इलाज के लिए एम्स और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह सभी तीर्थ यात्री गंगोत्री धाम से दर्शन कर उत्तरकाशी की ओर आ रहे थे। तभी अचानक बस बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। वहीं, डीएम मेहरबान सिंह बिष्ट ने रात को ही अस्पताल पहुंचकर सभी तीर्थ यात्रा का हाल-चाल जाना। CM धामी ने तत्काल अस्पतालों में अलर्ट किया रात में जैसे हादसा हुआ, CM पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लिया। जिला अस्पताल समेत हायर सेंटर को अलर्ट रहने और जरूरत पड़ने पर एयरलिफ्ट करने के लिए जिला प्रशासन को आदेश दिया। धामी ने सोशल मीडिया X पर रात 10:16 बजे लिखा- गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बस दुर्घटना का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। घटनास्थल पर स्थानीय प्रशासन और SDRF की टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं। जिला प्रशासन को तेजी के साथ राहत और बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बाबा केदार

Dainik Bhaskar भाजपा नेता की पेस्टिसाइड्स फैक्ट्री में आग:फोम की फायर ब्रिगेड भी पहुंची; लोगों को जहरीले धुएं से दूर रहने की हिदायत

विदिशा में बुधवार सुबह करीब 7 बजे यूनिकल पेस्टिसाइड्स फैक्ट्री में आग लग लई। मौके पर मौजूद 4 फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी हैं। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री पूर्व विधायक और भाजपा नेता शशांक भार्गव की है। यूनिकल पेस्टिसाइड्स फैक्ट्री शहर के इंडस्ट्रियल एरिया में है। यहां बड़ी मात्रा में ड्रम्स में केमिकल रखा हुआ था, जिसके कारण से आज तेजी से फैल रही है। जेसीबी से बाउंड्रीवॉल को तोड़कर केमिकल से भरे ड्रमों को हटाया जा रहा है। विदिशा, बासोदा, सांची, रायसेन की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची है।

Dainik Bhaskar ट्रक झोपड़ी पर पलटा, परिवार के 8 लोगों की मौत:सिर्फ एक बच्ची बची, ट्रक में रेत भरी थी; UP के हरदोई की घटना

हरदोई में बालू से भरा ट्रक झोपड़ी पर पलट गया। घर के बाहर सो रहे एक ही परिवार के 8 लोगों की मौके पर मौत हो गई। अब परिवार में सिर्फ एक बच्ची बची है। मरने वालों में पति-पत्नी, 4 बच्चे, दामाद और नातिन शामिल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक चालक और हेल्पर को हिरासत में ले लिया है। हादसा मल्लावां में चुंगी नंबर दो पर बुधवार रात 1:30 बजे हुआ। हादसे की 4 तस्वीरें... मरने वालों की पहचान अवधेश (45), उनकी पत्नी सुधा (42), 3 बच्चे- सुनैना (11), लल्ला (5), बुद्ध (4), और दामाद करन (25), उनकी पत्नी हीरो (22) और बेटी कोमल (5) के रूप में हुई। जेसीबी से ट्रक को हटवाया गया मल्लावां कस्बे में उन्नाव मार्ग पर लोग सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर रहते हैं। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- रात में हम लोग सो रहे थे, तभी अचानक चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। हम लोग दौड़कर अवधेश के घर पहुंचे। देखा तो पूरा परिवार ट्रक के नीचे दबा था। एक बच्ची घायल पड़ी थी। हम लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी बुलवाई। इसके बाद ट्रक को सीधा किया गया। बालू को हटवाया गया। बच्ची अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक पुलिस अफसरों ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है। ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घायल बच्ची बिट्टू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।