Dainik Bhaskar Dainik Bhaskar

Dainik Bhaskar राहुल बोले- रिजल्ट कह रहा, देश मोदी-शाह को नहीं चाहता:सवाल- JDU-TDP को साथ लाएंगे क्या; जवाब- गठबंधन की बैठक में तय होगा

लोकसभा की 543 सीटों पर जारी गिनती के बीच कांग्रेस राहुल गांधी ने दिल्ली के पार्टी दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। बहन प्रियंका के साथ वे मुस्कुराते हुए पार्टी ऑफिस पहुंचे। उनके साथ मां सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और जयराम रमेश भी थे। राहुल ने अपने मीडिया से 7 मिनट बात की। उन्होंने लाेकसभा के रिजल्ट और रुझान को लेकर कहा- देश मोदी-शाह को नहीं चाहता। ये लड़ाई संविधान को बचाने की थी। मैं सच बताऊं तो मेरे माइंड में था कि जब हमारा अकाउंट सीज किया गया। दो-दो मुख्यमंत्रियों को जेल में डाला गया। तब मेरे जेहन में था कि जनता संविधान बचाने के लिए लड़ेगी। भारत की जनता ने संविधान और लोकतंत्र को बचा लिया है। देश की वंचित और गरीब आबादी अपने अधिकारों की रक्षा के लिए INDIA के साथ खड़ी हो गयी। गठबंधन के सभी साथियों और कांग्रेस के बब्बर शेर कार्यकर्ताओं को बधाई। राहुल ने उत्तर प्रदेश में मिले रिजल्ट के लिए बहन प्रियंका की भी तारीफ की। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा- मैं बहुत खुश हूं। मैं यूपी के लोगों से कहना चाहती हूं कि उन्होंने बहुत विवेक दिखाया है। मुझे यूपी पर सबसे ज्यादा गर्व है। राहुल से मीडिया के 4 सवाल और उनके जवाब... 1. सवाल: विपक्ष में रहेंगे या सरकार बनाएंगे? राहुल: हम INDIA गठबंधन का हिस्सा हैं। 5 जून को गठबंधन की बैठक में इस पर फैसला लेंगे। 2. सवाल: जेडीयू और टीडीपी को गठबंधन में लाने की तैयारी है क्या? राहुल: कल, 5 जून को हम इंडिया गठबंधन के पार्टनर के साथ मीटिंग करेंगे, उसमें आगे का फैसला लेंगे। उनसे बात किए बिना फैसला नहीं लेंगे। 3. सवाल: वायनाड और रायबरेली दोनों जगह से जीते हैं, कौन सी सीट रखेंगे? राहुल: दोनों सीटों से जीता हूं। रायबरेली और वायनाड के लोगों का दिल से धन्यवाद करना चाहता हूं। कौन सी सीट पर रहूंगा, इस पर पूछूंगा और डिसाइड करूंगा। 4. सवाल: बीजेपी कह रही है कि आप हार के डर से अमेठी से नहीं लड़े, अपने पीए को लड़ाया राहुल: भाजपा लोगों की रेस्पेक्ट नहीं करती। किशोरी लाल शर्मा (कांग्रेस प्रत्याशी) 40 साल से अमेठी में कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं। उनका अमेठी के साथ रिश्ता है। किशोरी लाल वहां से बहुत कनेक्टेड हैं। मैंने उन्हें बधाई देना चाहता हूं। उनके बारे में पीए या स्टेनो कहना गलत है। यूपी की जनता से मैं कहना चाहता हूं आप से ज्यादा पॉलिटिकल विज

Dainik Bhaskar यूपी में भाजपा की हार को 11 सवाल-जवाब में समझिए:भाजपा से क्यों नाराज हो गए वोटर, क्या जयंत काम नहीं आए, पूर्वांचल में राजा भैया ने 'खेला' किया...

यूपी से आए रिजल्ट ने देश में भाजपा का समीकरण बिगाड़ दिया। भाजपा अपने बलबूते सरकार नहीं बना पाएगी। उसे सहयोगी पार्टियों का साथ लेना ही पड़ेगा। आखिर ऐसा क्या हुआ कि 2 साल पहले विधानसभा में बंपर बहुमत लाने वाली भाजपा का यह हाल हो गया? सपा-कांग्रेस की जीत और भाजपा की हार के कारण क्या हैं? उठ रहे ऐसे सवालों का जवाब भास्कर एक्सपर्ट्स से जानिए… सवाल- 1 : यूपी में भाजपा की सीटें इतनी कम होने की क्या वजहें रहीं? जवाब- इसके लिए 3 फैक्टर्स ने काम किया... पहला फैक्टर- मोदी के फेस पर चुनाव लड़ना: भाजपा पिछले 10 साल से सिर्फ एक चेहरे पर चुनाव लड़ रही। चाहे लोकसभा चुनाव हो या फिर विधानसभा चुनाव। जनता इससे ऊब चुकी है। यूपी के प्रभावी चेहरों को भी मोदी के चेहरे के सामने तरजीह नहीं दी गई, जिसका नुकसान उठाना पड़ा। दूसरा फैक्टर- यूपी में सपा-कांग्रेस का गठबंधन: यूपी में सपा और कांग्रेस के गठबंधन की वजह से भी I.N.D.I.A. को बढ़त मिली। सपा-कांग्रेस ने जिलों में समन्वय बैठक करके एक-दूसरे से खुद को जोड़ा, मिलकर चुनाव लड़ने उतरे। कांग्रेस के एजेंडे को सपाई कार्यकर्ताओं ने जमीन तक पहुंचाया। लोकसभा चुनाव होने की वजह से आम जनता ने भी इस गठबंधन को तरजीह दी। तीसरा फैक्टर- नेगेटिव कैंपेनिंग का नुकसान हुआ: पीएम मोदी समेत भाजपा के बड़े नेताओं ने पूरे चुनाव में सिर्फ नेगेटिव कैंपेनिंग की। लेकिन, जनता 10 साल बाद अब सरकार से हिसाब चाहती थी। कोई भी नई योजना सत्ता से जुड़े चेहरों के पास नहीं थी। केवल विपक्ष की गलतियों को दोहरा रहे थे। इसके अलावा भाजपा ने 40 से ज्यादा सीटों पर पुराने प्रत्याशियों को उतारा। उनको लेकर आम जनता में गुस्सा था। इन प्रत्याशियों का इंटरनल विरोध भी हुआ, जिसका असर परिणामों पर पड़ा। सवाल- 2 : विधानसभा चुनाव की बंपर जीत के 2 साल बाद ऐसा क्या हुआ कि बुलडोजर बाबा की इमेज और सख्त कानून व्यवस्था ने काम नहीं किया? जवाब- यूपी की बेहतर कानून व्यवस्था से लोकसभा चुनाव का कोई मतलब नहीं है। यह चुनाव सांसद और प्रधानमंत्री चुनने के लिए है। रही बात योगी की बुलडोजर बाबा की छवि की, तो आम जनता भी इस बात को समझ चुकी है। वह जानती है, आप भले कुछ सिलेक्टेड लोगों पर बुलडोजर चलवा दें या एनकाउंटर करवा दें, लेकिन यूपी की आम जनता जिस क्राइम से रोजाना दो-चार होती है उस पर फर्क नहीं पड़ा। अभी भी लूट, मर्डर, छिनैती जैसी घट

Dainik Bhaskar हिमाचल में कांग्रेस की सरकार से खतरा टला:उपचुनाव वाली 6 विधानसभा सीटों में से 4 में पार्टी जीती; अब 38 विधायक हुए, बहुमत से 3 ज्यादा

हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर बेशक कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया लेकिन पार्टी ने उपचुनाव वाली 6 विधानसभा सीटों में से 4 दोबारा जीत लीं। इसके साथ ही CM सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई वाली राज्य सरकार पर मंडरा रहा संकट टल गया। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में अब कांग्रेस विधायकों की संख्या 34 से बढ़कर 38 हो गई है। 68 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए कुल 35 विधायक चाहिए। 3 निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे मंजूर होने के बाद इस समय विधानसभा में कुल 65 विधायक हैं और इस लिहाज से कांग्रेस के पास बहुमत से 5 MLA अधिक हैं। उपचुनाव वाली 6 में से बाकी 2 विधानसभा सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार विजयी रहे। बड़सर सीट पर इंद्रदत्त लखनपाल और धर्मशाला सीट पर सुधीर शर्मा विजयी रहे। यह दोनों कांग्रेस की ओर से भी चार-चार बार विधायक रह चुके हैं। इन दोनों की जीत के साथ विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या भी 29 से बढ़कर 31 हो गई। उपचुनाव वाली 6 में से 4 विधानसभा सीटों पर हार जाने के कारण राज्य में सरकार बनाने का दावा करने वाली भाजपा को करारा झटका लगा है। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने दावा किया था कि 4 जून को चुनाव नतीजे आने के बाद राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी। राणा के हारते ही धूमल समर्थकों की टीस खत्म सुजानपुर विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले राजेंद्र राणा की उपचुनाव में हुई हार से भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम प्रेमकुमार धूमल के समर्थकों की टीस खत्म हो गई। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर राजेंद्र राणा ने ही भाजपा के CM चेहरे प्रेमकुमार धूमल को हराया था। उसके बाद धूमल सक्रिय राजनीति से दूर होते चले गए। अब उपचुनाव में राजेंद्र राणा धूमल के हनुमान कहे जाने वाले कैप्टन रणजीत से चुनाव हार गए। 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर सुजानपुर से जीतने वाले राजेंद्र राणा ने कुछ महीने पहले राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन के पक्ष में क्रॉस वोटिंग करने के बाद भाजपा जॉइन कर ली थी। उसके बाद पूर्व CM प्रेमकुमार धूमल के करीबी कैप्टन रणजीत सिंह भाजपा छोड़कर कांग्रेस में चले गए थे। उपचुनाव में राजेंद्र राणा की हार के बाद उनके समर्थक अंदरखाते धूमल गुट पर भितरघात के आरोप लगा रहे हैं। भितरघात को हार

Dainik Bhaskar नासिक में एयरफोर्स का सुखोई फाइटर जेट क्रैश:खेत में गिरा, दोनों पायलट सुरक्षित बाहर निकले

वायुसेना का लड़ाकू विमान सुखोई मंगलवार को नासिक में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान ओवरहॉलिंग के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के पास था। नासिक रेंज के विशेष महानिरीक्षक डीआर कराले ने बताया कि सुखोई Su-30MKI विमान के पायलट और को-पायलट सुरक्षित बाहर निकल आए। विमान शिरसगांव गांव के पास एक खेत में गिरा। जानिए सुखोई के बारे में एक साल में एयरफोर्स के फाइटर जेट का पांचवां हादसा फरवरी 2024: जैसलमेर में तेजस फाइटर जेट क्रैश राजस्थान के पोकरण में हुए 'भारत शक्ति युद्धाभ्यास' में शामिल तेजस फाइटर जेट 27 फरवरी की दोपहर करीब 2 बजे क्रैश हो गया था। यह जैसलमेर शहर से 2 किमी दूर जवाहर नगर स्थित भील समाज के हॉस्टल पर जा गिरा। तेजस के क्रैश होने की यह पहली घटना थी। घटना के समय हॉस्टल के उस कमरे में कोई नहीं था। इससे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। पोकरण में चल रहे युद्धाभ्यास स्थल से करीब 100 किमी दूर यह हादसा जैसलमेर में हुआ है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत सेना के बड़े अधिकारी मौजूद थे। पूरी खबर पढ़ें दिसंबर 2023: तेलंगाना में एयरफोर्स का ट्रेनर एयरक्राफ्ट क्रैश इंडियन एयर फोर्स का एक ट्रेनिंग विमान सोमवार सुबह तेलंगाना में क्रैश हो गया था। इस हादसे में दो पायलटों की मौत हो गई। प्लेन मेडक के बाहरी इलाके परिधि रवेली में क्रैश हुआ था। IAF के मुताबिक, विमान में दो पायलट मौजूद थे। जिसमें एक ट्रेनर थे जो नए कैडेट को प्लेन उड़ाना सिखा रहे थे। सोमवार सुबह डिंडिगुल के एयर फोर्स एकेडमी से विमान ने उड़ान भरी और 8:55 बजे क्रैश हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, प्लेन कुछ मिनटों में ही जलकर राख हो गया था। पूरी खबर पढ़ें जून 2023: कर्नाटक के चामराजनगर में IAF का सूर्य किरण एयरक्राफ्ट क्रैश:दोनों पायलट सुरक्षित एक जून को भारतीय वायु सेना का सूर्य किरण ट्रेनर विमान कर्नाटक के चामराजनगर जिले के भोगपुरा गांव में क्रैश हो गया था। जेट में सवार दो पायलट पैराशूट का उपयोग करके सफलतापूर्वक बाहर निकल गए थे। जिसके बाद IAF ने दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए थे। इस हादसे के बाद का एक वीडियो भी सामने आया था। IAF ने बताया था कि विमान ने घटना वाले दिन सुबह बेंगलुरु के एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान भरी थी। इसे पायलट तेजपाल और पायलट भूमिका उड़ा रहे थे। व

Dainik Bhaskar रुझानों के बीच NDA-I.N.D.I.A., दोनों का जश्न:दिल्ली में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता नाचे; बंगाल में TMC वर्कर्स ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाए

लोकसभा चुनाव के वोटों की काउंटिंग जारी है। रुझानों में NDA की सरकार बनती दिख रही है। हालांकि, I.N.D.I.A. ब्लॉक भाजपा को कांटे की टक्कर दे रहा है। दोनों तरफ जश्न का माहौल है। दिल्ली में भाजपा कार्यालय पर सुबह से हलवा और लड्डू बनाए जा रहे हैं। पार्टी के कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े के साथ पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास के सामने नाचते दिखे। दूसरी तरफ, कांग्रेस समेत I.N.D.I.A. ब्लॉक के बाकी दलों में भी हर्ष का माहौल है। दिल्ली में कांग्रेस वर्कर्स ढोल की ताल पर छूमते कैमरे में कैद हुए। बंगाल में TMC कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाए। काउंटिंग के बीच देखिए खास तस्वीरें...

Dainik Bhaskar रुझानों में भाजपा बहुमत के आंकड़े से दूर:गठबंधन के बिना सरकार मुश्किल; कांग्रेस 10 साल में पहली बार 100 सीटों के करीब

लोकसभा की 543 सीटों की काउंटिंग जारी है। रुझानों में भाजपा अकेले 272 सीटों के बहुमत के आंकड़े से करीब 30-35 सीट दूर दिख रही है। हालांकि भाजपा अपने गठबंधन के साथियों के साथ जरूर बहुमत के पार दिख रही है। रुझानों में INDIA गठबंधन भी 200 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। अकेले कांग्रेस पार्टी करीब 100 सीटों पर आगे चल रही है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी गठबंधन से भाजपा को करीब 20 से ज्यादा सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। भाजपा को पश्चिम बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र में भी नुकसान होता दिख रहा है। बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) राज्य की 42 सीटों में से 30 से ज्यादा पर बढ़त बनाए हुए है। यहां भाजपा 2019 के मुकाबले 7 सीटों पर पीछे चल रही है। बिहार में 6 और महाराष्ट्र में भी NDA इतनी ही सीटों पर पिछड़ रही है।

Dainik Bhaskar NDA 298 पार, क्या INDIA भी बना सकता है सरकार:तृणमूल के 31 सांसदों का साथ तय, नीतीश के 15 सांसद मिलें तो बनेगी बात; कोशिशें शुरू

लोकसभा की 542 सीटों के लिए काउंटिंग जारी है। दोपहर 1 बजे तक के रुझानों में NDA को 290 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं INDIA को 220 सीटों पर बढ़त हासिल हो चुकी है। बहुमत का आंकड़ा 272 है। भाजपा गठबंधन को मेजोरिटी मिलती दिख रही है, लेकिन क्या INDIA के भी सरकार बनाने की संभावना है, सियासी गणित इस टेबल से समझते हैं... लोकसभा की कुल सीटें: 543 बहुमत का आंकड़ा: 272 INDIA को 211 सीटें मिलती हैं, तो यह बहुमत से 51 सीटें पीछे रहता है। ऐसे में बहुमत के लिए उसे मौजूदा सीट शेयरिंग से बाहर भी पार्टनर खोजने होंगे। दो संभावित पार्टनर्स ये हैं... 1. तृणमूल : 31 सांसद जब कांग्रेस की अगुआई में INDIA ब्लॉक बना था, तब ममता बनर्जी इसकी बैठक में शामिल हुई थीं। उन्होंने ही INDIA के संयोजक के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन का नाम सुझाया था। हालांकि बंगाल में सीट शेयरिंग के मुद्दे पर तृणमूल और कांग्रेस के बीच सहमति नहीं बन पाई और दोनों ने अलग-अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया। इसके बावजूद ममता बनर्जी ने कहा था कि वे INDIA के साथ हैं। लिहाजा अगर सरकार बनाने की नौबत आती है, तो तृणमूल गठबंधन को समर्थन दे सकती है। 2. जदयू : 15 सांसद बिहार में भाजपा ने जनवरी 2024 में जदयू के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। इससे पहले नीतीश राजद और कांग्रेस के गठबंधन की सरकार के मुखिया थे। नीतीश ने ही INDIA ब्लॉक की पहली बैठक पटना में आयोजित की थी। नीतीश ने गठबंधन छोड़ा, तब भी लालू ने उनकी वापसी की संभावना जताई थी। ऐसे में अगर INDIA ब्लॉक नीतीश को अच्छी पोजिशन ऑफर करता है, तो उनकी वापसी हो सकती है। सरकार बनाने को लेकर जारी कवायद के बारे में जानें इस ब्लॉग में....

Dainik Bhaskar भास्कर अपडेट्स:लेह में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 तीव्रता दर्ज की गई

लद्दाख के लेह में सोमवार (3 जून) की रात 10.16 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि रिक्टर स्केल भूकंप की तीव्रता 4.2 दर्ज की गई।

Dainik Bhaskar राजस्थान की 25 सीटों पर 8 बजे शुरू होगी काउंटिंग:सबसे पहले टोंक-सवाई माधोपुर के नतीजे आएंगे; 5 मंत्री-लोकसभा अध्यक्ष का भविष्य तय होगा

राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों के रिजल्ट आज (मंगलवार) आएंगे। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। साढ़े आठ बजे तक रुझान आने शुरू हो जाएंगे। सबसे पहले टोंक-सवाई माधोपुर सीट का रिजल्ट आएगा और सबसे लास्ट में राजसमंद सीट के परिणाम जारी होंगे। दोपहर करीब 12 बजे तक सभी 25 सीटों पर स्थिति लगभग साफ हो जाएगी। राजस्थान में इस लोकसभा चुनाव में दो चरणों में वोटिंग हुई थी। पहले चरण की 12 सीटों पर सिर्फ 57.88% वोटिंग हुई थी, हालांकि दूसरे चरण की 13 सीटाें पर मतदान प्रतिशत बढ़ा था। यहां कुल 65.03% वोटिंग हुई। इस चुनाव में सभी 25 सीटों को मिलाकर 62.09% मतदान हुआ है, जो 2019 से 4 प्रतिशत कम है। 2019 में 66.34 फीसदी मतदान हुआ था। एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त, कांग्रेस का खुलेगा खाता लोकसभा चुनावों की वोटिंग के बाद आए देश के सभी एग्जिट पोल में राजस्थान में भाजपा को बढ़त मिलने का अनुमान लगाया गया है। हालांकि भाजपा सभी 25 सीटें जीतने की हैट्रिक मारने से चूकती हुई दिखाई दे रही है और कांग्रेस का दस साल बाद राजस्थान में खाता खुलने का अनुमान लगाया जा रहा है। 2014 और 2019 में भाजपा और गठबंधन ने सभी 25 सीटों पर जीत दर्ज की थी। भाजपा को 55%, कांग्रेस को 41% वोट शेयर एबीपी-सी वोटर्स के सर्वे में भाजपा को 55%, इंडिया गठबंधन को 39% और अन्य को 06% वोट मिलने की संभावना जताई गई है। वहीं, इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में भाजपा को 51%, कांग्रेस को 41% वोट शेयर मिलता दिखाई दे रहा है। यदि वोट शेयर इसी के आसपास रहता है तो भाजपा के लिए यह 2014 और 2019 से भी कम होगा और कांग्रेस का इन तीनों चुनाव में सबसे ज्यादा होगा। लोकसभा चुनाव एक नजर में काउंटिंग में 15 हजार से ज्यादा कर्मचारी लगे पढ़िए, पिछले तीन लोकसभा चुनावों के क्या रहे थे रिजल्ट... यह खबर भी पढ़ें... कांग्रेस क्यों कर रही 5-7 सीट जीतने का दावा?:वोटिंग प्रतिशत से तय हो जाता है हवा का रुख, पिछले चार चुनावों के आंकड़ों से समझिए लोकसभा चुनाव में टोटल वोटिंग पर्सेंटेज गिरने से कांग्रेस के खेमे में उत्साह है। कांग्रेस के नेताओं का मानना है कि वोटिंग टर्न आउट कम रहना पार्टी के फेवर में है और वह राजस्थान में 7 सीट तक जीत सकती है। इधर, भाजपा सभी 25 सीटें जीतने का दावा तो कर रही है, लेकिन वोटिंग पैटर्न को देखने के बाद असमंजस है। सभी सीटें जीतने की बात ब

Dainik Bhaskar छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर थोड़ी देर में काउंटिंग:भूपेश बघेल ने की EVM बदलने की शिकायत; जयराम रमेश बोले-उम्मीद है आयोग कार्रवाई करेगा

लोकसभा चुनाव-2024 के नतीजे आज सामने आएंगे। छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। पोस्टल बैलट की गणना शुरू होने के 30 मिनट बाद EVM के वोटों की गिनती शुरू की जाएगी। EVM की काउंटिंग पूरी होने के बाद VVPAT पर्ची की गणना होगी। प्रदेश में चुनाव में 3 सांसद, 1 पूर्व सांसद, 1 कैबिनेट मंत्री, 1 पूर्व CM, 3 पूर्व कैबिनेट मंत्री, विधायक-पूर्व विधायक सहित 220 प्रत्याशी मैदान में हैं। वोटों की गिनती के लिए प्रदेश में 94 मतगणना हॉल बनाए गए हैं, इनमें 6562 अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। निर्वाचन आयोग ने मतगणना को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। हर मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा-व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। बाहरी लेयर की जिम्मेदारी जिला पुलिस और बाकी केंद्रीय फोर्स को सौंपी गई है। विवादों से बचने के लिए आयोग ने मतगणना हॉल के 100 मीटर तक नो गाड़ी जोन रखा है। मतगणना हॉल, कंट्रोल रूम और परिसर में वीडियो के अलावा CCTV रिकॉर्डिंग आयोग कराएगा, ताकि साक्ष्य के रूप में इसका इस्तेमाल किया जा सके। लोकसभावार मतगणना की स्थिति यहां देखिए...

Dainik Bhaskar एमपी में 29 लोकसभा सीटों की काउंटिंग कुछ देर में:स्ट्रांग रूम के ताले खुले, एजेंट्स की कड़ी जांच के बाद एंट्री; आधा घंटे में आने लगेंगे रुझान

मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों का रिजल्ट मंगलवार यानी आज आएगा। काउंटिंग सुबह 8 बजे से शुरू होगी। सबसे पहले डाक मतपत्र गिने जाएंगे। इसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती होगी। रिटर्निंग ऑफिसर ने पॉलिटिकल पार्टियों के एजेंट्स के सामने स्ट्रांग रूम के ताले खोले। एजेंट्स को कड़ी जांच के बाद काउंटिंग सेंटर्स पर प्रवेश दिया गया। काउंटिंग शुरू होने के आधे घंटे बाद रुझान मिलने शुरू हो जाएंगे। दोपहर होने तक तस्वीर साफ हो जाएगी कि किस दल को कितनी सीटें मिल रही और कौन जीत रहा है। बीजेपी ने सभी 29 सीटों पर चुनाव लड़ा, जबकि 27 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सबसे पहले नतीजे खरगोन और सबसे देर से भोपाल सीट के आएंगे। परिणाम जो भी हों, एमपी में 9 नए सांसद मिलना तय है। इनमें भोपाल, होशंगाबाद, जबलपुर, सीधी, बालाघाट, सागर, दमोह, ग्वालियर और मुरैना लोकसभा सीट शामिल हैं।

Dainik Bhaskar पंजाब की 13 सीटों पर 8 बजे से मतगणना:हरसिमरत, राजा वड़िंग और महारानी पर सबकी नजर; एग्जिट पोल में AAP-कांग्रेस को 4-4 और भाजपा को 2 सीटें

पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। जिसके बाद दोपहर 2 बजे तक हार-जीत की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। पहला रुझान 10 बजे तक आने की उम्मीद है। मतगणना के लिए हर सीट पर 9 सेंटर बनाए गए हैं। जिनमें 15000 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। किसी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए 12 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। यहां सबकी नजर बठिंडा से शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार हरसिमरत कौर, लुधियाना से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग व भाजपा के रवनीत बिट्‌टू, पटियाला से भाजपा की कैंडिडेट महारानी परनीत कौर और खडूर साहिब से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पर रहेगी। राज्य में कई सालों बाद सभी दल आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल व भाजपा अकेले चुनावी मैदान में हैं। मतगणना से पहले आए एग्जिट पोल्स के मुताबिक राज्य में AAP-कांग्रेस को 4-4, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल को 2-2 और एक सीट अन्य को मिल सकती है। चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर भी मतगणना 8 बजे से शुरू हो जाएगी। यहां पर भाजपा के संजय टंडन और I.N.D.I.A गठबंधन के मनीष तिवारी के बीच में मुकाबला है। एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा के जीत के आसार हैं।

Dainik Bhaskar चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर 8 बजे से मतगणना:टंडन और तिवारी के बीच में कड़ा मुकाबला, 2 बजे तक रिजल्ट आने की संभावना

चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर मतगणना 8 बजे से शुरू हो जाएगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे तक हार जीत की स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है। यहां पर भाजपा के संजय टंडन और I.N.D.I.A गठबंधन के मनीष तिवारी के बीच में मुकाबला है। एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा के जीत के आसार हैं। बैलट पेपर के रुझान 9:00 बजे तक आ जाएंगे। यहां पर चंडीगढ़ कॉलेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में एक जगह पर ही मतों की गणना की जाएगी। मतगणना में सुरक्षा के मद्देनजर 900 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। 1 जून को यहां वोटिंग हुई थी, जिसमें 67.98% वोटिंग हुई थी। 2019 के मुकाबले 2.56 प्रतिशत और 2014 के मुकाबले 5.71 प्रतिशत कम है। महिलाओं के मुकाबले पुरुषों ने ज्यादा मतदान किया चंडीगढ़ में कुल 3,41.544 पुरुष मतदाता है। इनमें से 2,34,525 लोगों ने अपने मत का उपयोग किया। पुरुष मतदाताओं का वोट प्रतिशत 68.67 प्रतिशत रहा। वहीं 3,18,288 महिला मतदाता हैं। इनमें से 2,13,995 महिलाओं ने वोट डाला। महिलाओं का वोट प्रतिशत पुरुषों से थोड़ा कम 67.25 प्रतिशत रहा। जबकि 35 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। उनमें से 27 ने अपने मत का उपयोग किया।

Dainik Bhaskar हरियाणा की 10 सीटों पर 8 बजे से मतगणना:येलो-व्हाइट कार्ड वाले कर्मचारियों-एजेटों को ही एंट्री, एग्जिट पोल में भाजपा को 7-कांग्रेस को 3 सीटें

हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। जिसके बाद दोपहर 2 बजे तक हार-जीत की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। पहला रुझान 11 बजे तक आने की उम्मीद है। मतगणना के लिए हर सीट पर विधानसभा वाइज 9 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। जिनमें 10 हजार से अधिक कर्मचारियों की तैनाती की गई है। किसी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए 20 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। यहां सबकी नजर करनाल से BJP उम्मीदवार मनोहर लाल खट्‌टर, रोहतक से पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा के बेटे दीपेंद्र हुड्‌डा, गुरुग्राम से कांग्रेस कैंडिडेट राज बब्बर पर लगी हुई है। राज्य में भाजपा अकेले चुनाव लड़ रही है। वहीं I.N.D.I.A. ब्लॉक के तौर पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) मिलकर लड़ रही हैं। मतगणना से पहले आए एग्जिट पोल्स के मुताबिक राज्य में भाजपा 7 और कांग्रेस-AAP का I.N.D.I.A. ब्लॉक 3 सीटें जीत सकता है।

Dainik Bhaskar हिमाचल की 4 सीटों पर मतगणना:कंगना रनोट, विक्रमादित्य और अनुराग ठाकुर पर सबकी नजर; एग्जिट पोल में भाजपा को 3 और कांग्रेस 1 सीट

हिमाचल प्रदेश की 4 सीटों के लिए हुई वोटिंग की आज 8 बजे से गिनती शुरू हो रही है। यहां हमीरपुर से अनुराग ठाकुर, तो वहीं मंडी सीट से कंगना रनोट और विक्रमादित्य की साख दांव पर है। इन्हीं पर देश की नजर भी है। सुबह 9 बजे पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ ही पहला रुझान आ जाएगा। इसके बाद EVM के वोटों की गिनती इन उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेगी।