Dainik Bhaskar Dainik Bhaskar

Dainik Bhaskar लोकसभा चुनाव-2024:एग्जिट पोल पर राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, बोले- मूसेवाला का 29 गाना सुना है आपने, हम उतनी सीटें जीत रहे

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रविवार (2 जून) को एग्जिट पोल पर पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ये एग्जिट पोल नहीं मोदी मीडिया पोल है। ये मोदी का पोल है। फैंटेसी पोल है। राहुल से जब रिपोर्टर्स ने पूछा कि कांग्रेस कितनी सीटें जीतेंगी। इस पर उन्होंने कहा- सिद्धू मूसेवाला का गाना सुना है आपने, 295। हम उतनी ही सीटें जीत रहे हैं। राहुल ने कांग्रेस हेडक्वार्टर में पार्टी के लोकसभा उम्मीदवारों के साथ बैठक के बाद ये बयान दिया। लोकसभा चुनाव से जुड़े बाकी अपडेट्स यहां पढ़ें...

Dainik Bhaskar PM मोदी की आज 7 बैठकें:नई सरकार के पहले 100 दिन के एजेंडे पर मंथन करेंगे; हीटवेव और नॉर्थ-ईस्ट में बाढ़ पर भी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (2 जून) को अलग-अलग मुद्दों को लेकर सात बैठकें करेंगे। इसमें एक मीटिंग में नई सरकार के पहले 100 दिनों के एजेंडे पर मंथन होगा। इसके अलावा PM मोदी तूफान रेमल के कारण नॉर्थ-ईस्ट सहित कुछ राज्यों में आई बाढ़ और देश में हीटवेव की स्थिति पर भी चर्चा करेंगे। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, PM की पहली मीटिंग तूफान रेमल के बाद की स्थिति को लेकर होगी। इसके बाद वे देश में हीटवेव की स्थिति की समीक्षा करेंगे। तीसरी बैठक में 5 जून को बड़े पैमाने पर विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की तैयारियों पर चर्चा होगी। मोदी सबसे लंबी मीटिंग नई सरकार के पहले 100 दिन के एजेंडे को लेकर करेंगे। शनिवार (1 जून) को लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण की वोटिंग खत्म हुई थी। 4 जून को रिजल्ट जारी होंगे। हालांकि, इससे पहले एग्जिट पोल में भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार बनने की भविष्यवाणी की गई है। 13 एग्जिट पोल के पोल ऑफ पोल्स में NDA को 365 और INDIA को 145 सीटों का अनुमान है। अन्य को 32 सीटें मिल सकती हैं। एक पोल में NDA 400 के पार तक पहुंच रही है। इस बार भाजपा 2019 में मिली 303 सीटों का आंकड़ा भी पार कर सकती है। हिंदी पट्टी के राज्य उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली में भाजपा को एकतरफा बढ़त का अनुमान बताया गया है। इन राज्यों की 90% से ज्यादा सीटों पर भाजपा की जीत तय मानी जा रही है।एमपी की 29 सीटों में से भाजपा को 28 से 29 और वहीं राजस्थान में 25 सीटों में से 23 से 25 सीटें मिलने का अनुमान है। पोल के मुताबिक बिहार, झारखंड, राजस्थान और महाराष्ट्र में एनडीए को 29 सीटों का नुकसान संभव है। बंगाल में उलटफेर होता दिख रहा है। यहां भाजपा कुल 42 सीटों में से 26 से 31 सीटें मिलने के आसार हैं। ओडिशा, तेलंगाना में भाजपा दोगुनी सीटें बढ़ा सकती हैं। पूरी खबर पढ़ें... भास्कर रिपोर्टर्स पोल में NDA को बहुमत चुनाव के दौरान भास्कर के 100 रिपोर्टर 542 सीटों तक गए और 'हवा का रुख' समझा। हर राज्य के पॉलिटिकल एक्सपर्ट्स, सीनियर जर्नलिस्ट, आम लोगों से वहां के राजनीतिक हालात, उससे बनने वाले समीकरण, बड़े मुद्दे और राज्य-केंद्र की योजनाओं के असर के बारे में पूछा और उसे समझा। इस हिसाब से समझ आया कि इस बार BJP के नेतृत्व वाले NDA को 281-350 सीटें और विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक को 145-201 सीटे

Dainik Bhaskar अखिलेश बोले- एग्जिट पोल का आधार EVM नहीं DM:घपला करने के लिए 300 पार दिखाया; गोरखपुर में योगी ने गैंडे को केले खिलाए, शेर के बाड़े तक गए

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एग्जिट पोल के नतीजों पर तीखी प्रतिक्रिया जताई है। उन्होंने कहा, एग्जिट पोल का आधार EVM नहीं DM यानी डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट हैं। एग्जिट पोल में 300 पार इसलिए दिखाया गया, जिससे घपला करने की गुंजाइश बन सके। उन्होंने 9 पॉइंट में एग्जिट पोल की क्रोनोलॉजी समझाते हुए कहा, आज का ये भाजपाई एग्जिट पोल कई महीने पहले ही तैयार कर लिया गया था। ⁠इस पोल को आधार बनाकर भाजपाई सोमवार को खुलने वाले शेयर बाजार से जाते-जाते लाभ उठाना चाहते हैं। भाजपाइयों के मुरझाए चेहरे सारी सच्चाई बयां कर रहे हैं। इधर, पूर्व कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने एक बार फिर राहुल गांधी पर तंज कसा। कहा, 4 जून की शाम शहजादे (राहुल) ‌साधना करेंगे जाएंगे। गुफा की तलाश जारी है। चुनाव में 200 से ज्यादा रैलियां करने के बाद सीएम योगी रविवार को रिलैक्स नजर आए। वह सुबह गोरखपुर चिड़ियाघर पहुंचे। वहां काफी वक्त बिताया। गैंडे को केले खिलाए। शेर के बाड़े के बाहर गए। उसकी एक्टिविटी को काफी देर तक देखते रहे। गर्मी के कारण वह सिर पर तौलिया रखे थे। अफसरों को भी गर्मी के दौरान जानवरों का विशेष ध्यान रखने का आदेश दिया। राहुल बोले- यह मोदी मीडिया पोल इधर, रायबरेली से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी ने दिल्ली में कहा- यह एग्जिट पोल नहीं है। इसका नाम मोदी मीडिया पोल है। ये मोदीजी का फैंटेसी पोल है। कितनी सीटें आ रही हैं? इस सवाल पर राहुल ने कहा-सिद्धू मूसेवाला का गाना सुना है आपने 295। 295 सीटें आ रही हैं। शनिवार शाम को एग्जिट पोल जारी हुए। इसमें यूपी की 80 में से 62 से 74 सीटें NDA को मिलने का अनुमान है। सपा-कांग्रेस के इंडी गठबंधन को 9 से 13 सीटें मिल रही हैं। मायावती 2014 के बाद एक बार फिर शून्य पर सिमट रही हैं।

Dainik Bhaskar न्यूज इन ब्रीफ@11 AM:अरुणाचल विधानसभा रिजल्ट- रुझानों में BJP आगे; टी-20 वर्ल्डकप शुरू, पहला मैच अमेरिका जीता; रवीना पर नशे में मारपीट का आरोप

नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें… 1. विधानसभा चुनाव रिजल्ट: रुझानों में सिक्किम में SKM और अरुणाचल में BJP को बढ़त अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। सिक्किम में सत्ताधारी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) को रुझानों में फिर बहुमत मिल गया है। SKM 32 में से 29 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं अरुणाचल प्रदेश में भाजपा की फिर से सरकार बनती दिख रही है। अरुणाचल प्रदेश में भाजपा ने 27 सीटों पर बढ़त बना ली है। पार्टी यहां 10 सीटें पहले ही निर्विरोध जीत चुकी है। अरुणाचल में बहुमत का आंकड़ा 31 है। पढ़ें पूरी खबर... 2. पंजाब में रेल हादसा: एक मालगाड़ी का इंजन दूसरी से टकराया; पैसेंजर गाड़ी भी चपेट में आई पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में आज सुबह करीब 4 बजे दो मालगाड़ियां टकरा गईं। इनमें से एक का इंजन पलट गया और बगल वाले ट्रैक से गुजर रही पैसेंजर ट्रेन से टकराया। पैसेंजर ट्रेन की रफ्तार धीमी थी तो ड्राइवर ने फौरन गाड़ी रोक ली और बड़ा हादसा टल गया। हादसे में मालगाड़ी के 2 लोको पायलट घायल हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर... 3. दिल्ली-राजस्थान सहित 27 राज्यों में आज बारिश की संभावना; यूपी-छत्तीसगढ़ में तापमान गिरा देश के कई राज्यों में हीटवेव का असर कम होने लगा है। प्री मानसून बारिश से तापमान में कमी आई। 1 जून को सिर्फ 8 शहरों में दिन का तापमान 45 डिग्री या उससे ऊपर रहा। राजस्थान, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिरा है। आज 27 राज्यों में बारिश की संभावना है। मानसून ने केरल में 30 मई को एंट्री की थी। पढ़ें पूरी खबर... 4. केजरीवाल आज तिहाड़ जेल में सरेंडर करेंगे, जमानत याचिका पर 5 जून को फैसला दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल आज तिहाड़ जेल में सरेंडर करेंगे। वे 3 बजे घर से रवाना होंगे। राऊज एवेन्यु कोर्ट ने 1 जून को मेडिकल ग्राउंड पर उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई की। स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने फैसला 5 जून तक के लिए सुरक्षित रख लिया है। केजरीवाल ने 7 दिन की जमानत मांगी थी, ताकि वे अपने मेडिकल टेस्ट करवा सकें। केजरीवाल को 21 मार्च को अरेस्ट किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को उन्हें 1 जून तक की जमानत दी थी। पढ़ें पूरी खबर... 5. दावा- एक्ट्रेस रवीना टंडन ने बुजुर्ग महिला से मारपीट की, विक्टिम बोलीं- नशे में थीं एक

Dainik Bhaskar केजरीवाल आज तिहाड़ में सरेंडर ​​​​​​​करेंगे:3 बजे घर से निकलेंगे, पहले राजघाट-हनुमान मंदिर जाएंगे; बोले- 21 दिन जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का आभार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार (2 जून) की शाम तिहाड़ जेल में सरेंडर करेंगे। दिल्ली शराब नीति मामले में उनकी अंतरिम जमानत शनिवार (1 जून) को खत्म हो चुकी है। सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को चुनाव प्रचार के लिए उन्हें जमानत दी थी। केजरीवाल ने जमानत देने के लिए सुप्रीम कोर्ट का आभार जताया है। उन्होंने आज X पर लिखा- सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मैं 21 दिन चुनाव प्रचार के लिए बाहर आया। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट का बहुत बहुत आभार। दिल्ली CM ने बताया कि वे तिहाड़ जाने के लिए आज दोपहर 3 बजे अपने घर से निकलेंगे। इसके बाद वे राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। फिर कनॉट प्लेस स्थित हनुमान हनुमान मंदिर में दर्शन करेंगे। केजरीवाल हनुमान मंदिर के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के ऑफिस जाएंगे। वहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं मिलेंगे। उसके बाद तिहाड़ के लिए रवाना होंगे। केजरीवाल ने अपने पोस्ट में कहा कि जेल में मुझे आप सबकी चिंता रहेगी। आप खुश रहेंगे तो आपका केजरीवाल भी खुश रहेगा।

Dainik Bhaskar रवीना टंडन पर बुजुर्ग महिला से मारपीट का आरोप:पीड़ित का दावा- नशे में चूर थीं एक्ट्रेस; मामला पुलिस स्टेशन तक पहुंचा

एक्ट्रेस रवीना टंडन और उनके ड्राइवर पर शराब के नशे में एक बुजुर्ग महिला से मारपीट का आरोप लगा है। पीड़ित के बेटे ने दावा किया कि घटना शनिवार रात की है। मुंबई के बांद्रा में रिजवी लॉ कॉलेज के पास उनकी मां को रवीना की गाड़ी से चोट लग गई। इसके बाद रवीना का ड्राइवर गाड़ी से निकला और मेरी मां साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों से बहस करने लगा। वह हाथापाई पर उतर आया। इसके बाद रवीना भी गाड़ी से उतरीं और उन लोगों से मारपीट करने लगीं। वीडियो शूट ना करने की गुजारिश कर रही हैं रवीना सामने आए इस वीडियो में रवीना को पीड़ित परिवार और लोकल भीड़ ने घेर रखा है। लोग पुलिस को बुलाने की बात कर रहे हैं। इसी बीच पीड़ित महिला की बेटी रवीना से कहती है, 'आपको पूरी रात जेल में बितानी होगी। मेरी नाक से खून बह रहा है।' वहीं रवीना भीड़ से कहती हुई सुनाई दीं, 'प्लीज मुझे धक्का मत दो.. मुझे मत मारो..।' एक्ट्रेस वहां मौजूद भीड़ से वीडियो ना शूट करने की भी गुजारिश कर रही हैं। दावा- रवीना ने गाड़ी से निकलकर मारपीट की पीड़ित ने थाने में मामला दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन उनका कहना है कि पुलिस एक्शन लेने में सख्ती नहीं दिखा रही है। जिस महिला को चोट लगी है, उसकी उम्र 70 साल बताई जा रही है। उसके बेटे मोहम्मद ने कहा- हम लोग अपनी बिटिया का रिश्ता तय करने कहीं बाहर निकले थे। रास्ते में रिजवी लॉ कॉलेज के पास रवीना की गाड़ी खड़ी थी। हम लोग वहां से निकल ही रहे थे तभी गाड़ी थोड़ी रिवर्स हो गई। इसकी वजह से मेरी मां को जोरदार टक्कर लग गई। हम लोगों ने आपत्ति जताई तो ड्राइवर अनाप-शनाप बकने लगा। गाड़ी में रवीना टंडन भी मौजूद थीं। वे भी गाड़ी से निकलकर हमसे बहस करने लगीं। वे शराब के नशे में चूर थीं और मेरी मां के साथ मारपीट करने लगीं। मैनेजर ने किया आरोपों का खंडन, बोलीं- उन लोगों ने रवीना को मारा इसी बीच भास्कर से बात करते हुए रवीना की मैनेजर और उनकी टीम ने एक्ट्रेस पर लगाए गए सभी आरोपों का खंडन किया है। रवीना की मैनेजर कहा कि एक्ट्रेस ने किसी के साथ मारपीट नहीं की है। उल्टा जिन लोगों ने शिकायत की है उन्होंने रवीना को मारा है। रवीना को बहुत चोट भी आई है। मामला सुलझाने रवीना के पति अनिल थडानी पुलिस स्टेशन पहुंचे इस घटना के कुछ देर बार रवीना टंडन वहां से निकल गईं। पीड़ित के परिवार वाले तुरंत खार पुलिस स्टेशन पहुंच गए। रवीना टंड

Dainik Bhaskar यूपी की 80 सीटों पर कहां-कौन मजबूत?:10 बड़े चेहरे हारेंगे या जीतेंगे; 10 बड़ी सीटों के चौंकाने वाले नतीजे, क्या कहता है एग्जिट पोल

लोकसभा चुनाव खत्म हो गए हैं। 4 जून को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। इससे पहले दैनिक भास्कर के हवा का रुख, एक्सपर्ट और न्यूज चैनल-एजेंसियों के एग्जिट पोल में वोटर्स का रुझान सामने आया है। इन सबके बीच, भास्कर ने यूपी की 80 सीटों के समीकरणों का आंकलन किया और समझा कि कौन-सी पार्टी किस सीट पर मजबूत है। 7 एजेंसियों के एग्जिट पोल में NDA को यूपी में 62 से 74 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। सपा-कांग्रेस के I.N.D.I गठबंधन को 9 से 13 सीटें मिल रही हैं। मायावती 2014 के बाद एक बार फिर शून्य पर सिमट रही हैं। अगर 7 एजेंसियों के पोल ऑफ पोल्स यानी एवरेज की बात की जाए तो NDA को 67 से 71, I.N.D.I गठबंधन को 9 से 12 और एक सीट अन्य को मिल रही है। अखिलेश और राहुल के गठबंधन की सीटों पर वोट शेयर में जबरदस्त उछाल आया है। 2 सर्वे के मुताबिक, 2019 की तुलना में सपा-कांग्रेस गठबंधन का वोट शेयर 14% बढ़ा है। आइए, जानते हैं सीटों का पूरा एनालिसिस… 10 बड़े चेहरों की सीटें मजबूत कौन? : भाजपा अमेठी में भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर रही है। एक्सपर्ट के मुताबिक, भाजपा की स्मृति ईरानी मजबूत दिखाई गई हैं, जबकि सपा के वोट बैंक के सहारे कांग्रेस के केएल शर्मा टक्कर में दिख रहे हैं। अमेठी की सीट पर डेवलपमेंट के मुद्दे खूब चले। ध्रुवीकरण के फैक्टर बिल्कुल नहीं चला। यहां चेहरों की लड़ाई रही है। मजबूत कौन? : कांग्रेस रायबरेली में राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह से हैं। रायबरेली के चुनाव में राष्ट्रवाद, राम मंदिर और धारा-370 जैसे मुद्दे पीछे छूटते दिख रहे हैं। यही वजह है कि भाजपा की तुलना में कांग्रेस मजबूत दिख रही है। भाजपा यहां फाइट कर रही है। मजबूत कौन? : कांटे की टक्कर रामायण में राम की भूमिका करने वाले अरुण गोविल के चुनाव में आने के बाद मेरठ सीट सुर्खियों में रही। यहां लोगों के बीच धारा-370, राम मंदिर और हिंदुत्व कार्ड खूब चला। मगर दलित वोटर्स के साथ सपा की कैंडिडेट सुनीता वर्मा फाइट में बनी हुई है। यहां एग्जिट पोल कांटे की टक्कर दिखा रहा है। मजबूत कौन? : भाजपा ब्रज की सीट मथुरा पर भाजपा के लिए हवा खूब चली। 2014 के बाद से लगातार भाजपा जीत रही है। इस बार भी राष्ट्रीय मुद्दे ही यहां बीजेपी को मजबूती दे रहे हैं। यहां से भाजपा की हेमा मालिनी चुनावी मैदान

Dainik Bhaskar दिल्ली-राजस्थान सहित 27 राज्यों में आज बारिश की संभावना:40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; यूपी-छत्तीसगढ़ में तापमान 3 से 4 डिग्री गिरा

देश के कई राज्यों में हीटवेव का असर कम होने लगा है। प्री मानसून बारिश से तापमान में कमी आने लगी है। मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि शनिवार (1 जून) को सिर्फ 8 शहरों में दिन का तापमान 45 डिग्री या उससे ऊपर रहा। राजस्थान, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिरा है। दिल्ली में कल दोपहर को मौसम अचानक बदल गया। सुबह से तेज धूप के बाद बादल छा गए और धूल भरी आंधी चली। दिल्ली समेत देश के 27 राज्यों में आज यानी रविवार (2 जून) को गरज और बिजली के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं या धूल भरी आंधी भी चलेगी। दक्षिण राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट हैं। केरल में 30 जून से मानसून शुरू हो चुका है। इन राज्यों में अलर्ट- उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, कर्नाटक, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा। IMD के मुताबिक, शनिवार (1 जून) को सिर्फ तीन शहरों में 46 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो बाकी शहरों की तुलना में सबसे ज्यादा रहा। इनमें यूपी के झांसी में सबसे ज्यादा 46.9 डिग्री, राजस्थान के श्रीगंगानगर में 46.2 डिग्री और एमपी के सतना में 46.1 डिग्री तापमान रहा। रायपुर, अमृतसर, डालटनगंज, नागपुर, रोहतक और ऊना में 44 से 45 डिग्री के बीच तापमान रहा। आज के अनुमान के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हीटवेव की संभावना है। गोवा में गर्मी के साथ उमस रहने की संभावना है। हीटवेव का असर... पश्चिम बंगाल में 6 दिन पहले पहुंचा मानसून मानसून तय समय से छह दिन पहले उत्तरी पश्चिम बंगाल पहुंच गया है। IMD ने इसके 6 जून तक राज्य में प्रवेश करने की संभावना जताई थी। मानसून जल्दी आने का कारण रेमल साइक्लोन बताया जा रहा है, जो 26 मई को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में आया था। IMD ने अगले पांच दिनों में कूच बिहार, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कलिम्पोंग और दार्जिलिंग के सब-हिमालयी जिलों में बारिश का अनुमान और एक- दो जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। उत्तरी बंगाल में शुक्रवार सुबह राज्य क

Dainik Bhaskar रेप केस में प्रेमी को बरी किया:पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने कहा- शादी का वादा पूरा न करने पर रेप का आरोप सही नहीं

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने शादी का वादा का शारीरिक संबंध बनाने के मामले में निचली अदालत के प्रेमी को 7 साल कैद की सजा के फैसले को खारिज कर दिया। हाईकोर्ट ने फैसला देते हुए कहा कि वादा पूरा न करने का मतलब हर बार यह नहीं निकाला जा सकता कि वादा झूठा था। दुष्कर्म का मामला तभी बनता है, जब वादे के पीछे धोखे का इरादा हो। फैसले में हाईकोर्ट के जस्टिस हरप्रीत बराड़ ने कहा कि पीड़िता की गवाही के अनुसार वह प्रेमी से एक बार पहले मिली थी। उसी दिन उसने उसके साथ भागने का फैसला कर लिया। ऐसे में यह असंभव सा लगता है कि अपीलकर्ता प्रेमी ने दूसरी बार मिलने में ही शादी का झूठा वादा किया होगा। हाईकोर्ट ने कहा कि पीड़िता की गवाही से पता चलता है कि आरोपी ने उसका मर्जी के खिलाफ अपहरण नहीं किया था। वह उसकी बाइक पर पीछे बैठी। फिर वे काला अंब के पास गए। वहां कई दिन तक साथ रहे। महिला की ओर से सहमति न होने रेप को साबित करने के लिए अनिवार्य है। मर्जी से घर छोड़ प्रेमी के साथ गई महिला इस मामले में दर्ज FIR के मुताबिक आरोपी प्रेमी ने शादी के लिए उसे कहीं ले जाने के लिए बुलाया था। जिसके बाद पीड़िता अपनी मर्जी से उसके साथ चली गई। इसके बाद प्रेमी उसे ट्यूबवेल पर ले गया। जहां उसके साथ रेप किया। इसके बाद पीड़िता की मेडिको लीगल जांच की गई। जिसके बाद FIR में रेप की धाराएं जोड़ दी गई। प्रेमी का वकील बोला- 3 दिन साथ रही, कोई विरोध नहीं किया कोर्ट में प्रेमी के वकील ने कहा कि महिला बालिग है। वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ भागी थी। महिला 3 दिन तक उसके साथ रही। बाइक पर लंबी दूरी तक भी गई। इस दौरान महिला ने किसी तरह का कोई विरोध नहीं किया। इन सब परिस्थितियों से साबित होता है कि महिला की सहमति थी। इसलिए इस मामले में अपीलकर्ता प्रेमी ने कोई अपराध नहीं किया। दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने कहा कि पीड़िता 18 साल से ऊपर की है। इसमें ऐसा कोई सबूत नहीं कि आरोपी के साथ रहने के दौरान उसने कोई विरोध किया हो। यमुनानगर कोर्ट ने सुनाई थी सजा इस मामले में यमुनानगर की एडिशनल सेशन कोर्ट ने प्रेमी को सजा दी थी। जिसमें IPC की धारा 376 के तहत 7 साल कैद, 363 के तहत 2 साल और 366 के तहत 5 साल की कठोर कैद की सजा दी गई थी। सभी सजा एक साथ चलनी थी, इसलिए उसे अधिकतम 7 साल की कैद हुई। जिसे हाईकोर्ट ने खारिज करते हुए प्रेमी को बरी कर दिया।

Dainik Bhaskar पंजाब में रेल हादसा:मालगाड़ी का इंजन दूसरी से टकराया; पैसेंजर गाड़ी भी चपेट में आई, 2 लोको पायलट घायल

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में आज सुबह करीब 4 बजे दो मालगाड़ियां टकरा गईं। इनमें से एक का इंजन पलट गया और बाजू वाले ट्रैक से गुजर रही पैसेंजर ट्रेन से टकराया। हादसे में मालगाड़ी के 2 लोको पायलट घायल हुए हैं, जिन्हें पटियाला के राजिंद्रा अस्पताल रेफर किया गया। रेल हादसे के PHOTOS... DFCC के न्यू सरहिंद स्टेशन पर हादसा जानकारी के अनुसार, यह हादसा मालगाड़ियों के लिए बने DFCC ट्रैक के न्यू सरहिंद स्टेशन के पास हुआ। यहां कोयले से लोड 2 गाड़ियां खड़ी थीं। इन्हें पंजाब में रोपड़ की ओर जाना था। आज सुबह एक मालगाड़ी का इंजन खुलकर दूसरी से टकराया। इसके बाद इंजन पलटकर अंबाला से जम्मू तवी की तरफ जा रही पैसेंजर गाड़ी समर स्पेशल (04681) में फंस गया। इससे समर स्पेशल ट्रेन को भी थोड़ा नुकसान पहुंचा है। वहीं, ट्रैक का बुरा हाल है। हादसे के बाद पैसेंजर ट्रेन को दूसरा इंजन लगाकर राजपुरा भेज दिया गया है। साथ ही ट्रैक सुधारने का काम शुरु किया गया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मालगाड़ी की बोगियां भी एक दूसरे पर चढ़ गईं। एक लोको पायलट को सिर, दूसरे को पीठ में चोट फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल में डॉ. इरविन प्रीत कौर ने बताया है कि रेल हादसे के बाद उनके यहां दो लोको पायलट लाए गए थे। उनकी पहचान विकास कुमार और हिमांशु कुमार निवासी सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है। विकास को हेड इंजरी है और हिमांशु के पीठ में चोट आई है। इन दोनों को फर्स्ट एड देने के बाद पटियाला रेफर किया गया। अंबाला से लुधियाना अप लाइन ठप वहीं, सरहिंद के GRP थाना प्रभारी रतनलाल ने बताया है कि पैसेंजर गाड़ी अंबाला की तरफ आ रही थी। जब वह सरहिंद स्टेशन पर खड़ी थी, तभी यह हादसा हो गया। हादसा कैसे हुआ, यह जांच का विषय है। दूसरी तरफ अंबाला से लुधियाना अप लाइन ठप हो गई है। अंबाला डिवीजन के DRM समेत रेलवे, GRP और RPF के सीनियर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं...

Dainik Bhaskar भास्कर अपडेट्स:मणिपुर के चंदेल में भूकंप आया, रिक्टर स्केल पर 3.5 तीव्रता रही

मणिपुर के चंदेल में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 दर्ज की गई। भूकंप रविवार को 2:28 बजे आया था। अभी तक किसी के हताहत होने या नुकसान का पता नहीं चला है। आज की अन्य बड़ी खबरें... केंद्र सरकार ने CRPF के DIG खजान सिंह को बर्खास्त किया, उन पर यौन शोषण के आरोप थे केंद्र सरकार ने देश के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल CRPF के DIG खजान सिंह को बर्खास्त कर दिया है। उन पर कुछ महिला कर्मियों ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे।

Dainik Bhaskar केजरीवाल आज तिहाड़ जेल में सरेंडर करेंगे:जमानत याचिका पर 5 जून को फैसला; ED ने कहा- उन्होंने सेहत को लेकर झूठा दावा किया

दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल आज तिहाड़ जेल में सरेंडर करेंगे। राऊज एवेन्यु कोर्ट ने 1 जून को मेडिकल ग्राउंड पर जमानत याचिका पर सुनवाई की। स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने फैसला 5 जून तक के लिए सुरक्षित रख लिया है। केजरीवाल ने 7 दिन की जमानत मांगी थी, ताकि वे अपने मेडिकल टेस्ट करवा सकें। लेकिन प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोर्ट में उनकी अपील का विरोध किया। केजरीवाल को 21 मार्च को अरेस्ट किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को उन्हें अंतरिम जमानत दी थी, जो 1 जून को खत्म हो रही है। 2 जून को उन्हें सरेंडर करना होगा। ED का दावा- केजरीवाल का वजन 7 किलो घटा नहीं, 1 किलो बढ़ा ED ने कोर्ट में दावा किया कि केजरीवाल ने तथ्यों को दबाया है और अपनी सेहत को लेकर झूठे बयान दिए हैं। उनका वजन 1 किलो बढ़ गया है, लेकिन वे झूठा दावा कर रहे हैं कि उनका वजन 7 किलो कम हो गया है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट से कहा कि केजरीवाल ने 31 मई को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भ्रामक दावा भी किया कि वह 2 जून को सरेंडर करने जा रहे हैं। हालांकि कोर्ट में केजरीवाल के वकील ने कहा कि वे बीमार हैं और उन्हें इलाज की जरूरत है। हालांकि कोर्ट ने जमानत याचिका पर फैसला 5 जून तक सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट में SG की दलील- जब यात्रा कर रहे थे तब टेस्ट क्यों नहीं करवाए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट से कहा कि सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार ने एक स्पीकिंग ऑर्डर पारित किया, लेकिन केजरीवाल ने उस ऑर्डर को दबा दिया। इसके पीछे का यह है कि वे चुनाव प्रचार के उद्देश्य से यात्रा कर रहे थे, लेकिन उन्होंने तब मेडिकल टेस्ट नहीं करवाए। ED ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि हमें अंतरिम जमानत दाखिल करने पर भी आपत्ति है। ये कोर्ट सुप्रीम कोर्ट के आदेश को बदल नहीं सकती। वे अंतरिम जमानत पर हैं क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है। मेडिकल टेस्ट करवाने के बजाय, वे यात्रा कर रहे थे। जबकि मेडिकल टेस्ट में एक घंटे से ज्यादा समय नहीं लगेगा। केजरीवाल के वकील बोले- चुनाव प्रचार के लिए ही अंतरिम जमानत दी गई थी अरविंद केजरीवाल के वकील एन हरिहरन ने कोर्ट में कहा कि अंतरिम जमानत पार्टी के लिए प्रचार करने के मकसद से दी गई थी, क्योंकि आम आदमी पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी है। केजरीवाल 20 दिनों के लिए बाहर हैं और अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया होता, तो आप कहता कह

Dainik Bhaskar दो राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे आज:2019 में अरुणाचल प्रदेश में भाजपा तो सिक्किम में SKM ने सरकार बनाई थी

अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आएंगे। अरुणाचल और सिक्किम विधानसभा के लिए 19 अप्रैल को एक चरण में वोटिंग हुई थी। अरुणाचल में विधानसभा की 60 तो सिक्किम में 32 सीटें हैं। 2019 अरुणाचल में भाजपा ने 42 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। वहीं, सिक्किम की 32 सीटों में से 17 सीटों पर सिक्किम क्रांति पार्टी (SKM) काबिज है।

Dainik Bhaskar एग्जिट पोल्स में तीसरी बार मोदी सरकार:542 लोकसभा सीटों के 13 एग्जिट पोल में NDA को 365, I.N.D.I.A. को 145 सीटें

लोकसभा चुनाव के नतीजे से पहले एग्जिट पोल्स में पीएम मोदी तीसरी बार हैट्रिक लगाते नजर आ रहे हैं। एक पोल में तो एनडीए 400 के पार तक पहुंच रही है। 13 एग्जिट पोल के पोल ऑफ पोल्स में NDA को 365 और INDIA को 145 सीटों का अनुमान है। अन्य को 32 सीटें मिल सकती हैं। हिंदी पट्टी के राज्य उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली में भाजपा को एकतरफा बढ़त का अनुमान बताया गया है। इन राज्यों की 90% से ज्यादा सीटों पर भाजपा की जीत तय मानी जा रही है।एमपी की 29 सीटों में से भाजपा को 28 से 29 और वहीं राजस्थान में भी 23 से 25 सीटें मिलने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश में 69 से 74 और छत्तीसगढ़ में 11 की 11 सीटें आ सकती हैं। बंगाल में उलटफेर होता दिख रहा है। यहां भाजपा को 26 से 31 सीटें मिलने के आसार हैं। अब पढ़िए 13 एग्जिट पोल्स की डिटेल्स... भास्कर रिपोर्टर्स पोल में NDA को बहुमतचुनाव के दौरान भास्कर के 100 रिपोर्टर 542 सीटों तक गए और 'हवा का रुख' समझा। हर राज्य के पॉलिटिकल एक्सपर्ट्स, सीनियर जर्नलिस्ट, आम लोगों से वहां के राजनीतिक हालात, उससे बनने वाले समीकरण, बड़े मुद्दे और राज्य-केंद्र की योजनाओं के असर के बारे में पूछा और उसे समझा।इस हिसाब से समझ आया कि इस बार BJP के नेतृत्व वाले NDA को 281-350 सीटें और विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक को 145-201 सीटें मिल सकती हैं। पूरी खबर पढ़ें... अब पढ़िए राज्यवार सीटों का हिसाब-किताब… राजस्थान में NDA को 21 सीटें मिलती दिख रही हैं, इसके अलावा इंडिया को 3 सीटें मिल रही हैं। फिलहाल NDA के पास राज्य की सभी 25 सीटें हैं। 2019 में राज्य की 25 में से 24 सीटें भाजपा ने जीत ली थीं। एक सीट RLP को मिली थी। कांग्रेस का राज्य से सफाया हो गया था। 29 सीटों वाले मध्य प्रदेश में NDA को 28-29 सीट मिलने जा रही हैं। इसके अलावा INDIA को 0-1 सीट मिलने जा रही हैं। 2019 में भाजपा ने 29 में से 28 सीटें जीती थीं। मोदी लहर में कांग्रेस सिर्फ छिंदवाड़ा सीट ही बचा पाई। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ चुनाव जीते थे। राज्य की 40 सीटों में से NDA को 29-33 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं 7-10 सीटें इस चुनाव में INDIA को मिलने जा रही हैं। इसके अलावा 0-2 सीटें अन्य के खाते में जा रही हैं। 2019 में भाजपा नीत NDA ने 40 में से 39 सीटें जीती थीं। भाजपा को 17, JDU को 16 और LJP को 6 स

Dainik Bhaskar मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:NDA 365, I.N.D.I.A. को 145 सीटों का अनुमान; खड़गे का दावा- 295 सीटें जीतेंगे; केजरीवाल की जमानत पर 5 जून को फैसला

नमस्कार, कल की बड़ी खबर लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले आए अलग-अलग एग्जिट पोल्स की रही, जिनमें NDA को बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है। हिंदी पट्टी में बढ़त के साथ NDA इस बार तमिलनाडु और केरल में खाता खोल सकती है। साथ ही कर्नाटक में सभी सीटों पर कब्जा कर सकती है। लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... अब कल की बड़ी खबरें... 1. लोकसभा सीटों का ‘पोल ऑफ पोल्स’, 13 एग्जिट पोल में NDA को 365, विपक्ष को 145 सीटें लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे। लेकिन उससे पहले आए 13 अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल के मुताबिक, NDA को 281 से 401 जबकि विपक्षी गठबंधन (I.N.D.I.A.) को 107 से 201 सीटें मिलती दिख रही हैं। इसके अलावा चुनाव के दौरान भास्कर के 100 रिपोर्टर्स भी 542 सीटों तक गए और 'हवा का रुख' समझा। भास्कर की ग्राउंड रिपोर्ट्स के मुताबिक, NDA को 281 से 350 सीटें और I.N.D.I.A. को 145 से 201 सीटें मिल सकती हैं। हिंदी पट्टी में भाजपा को बढ़त: उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली में भाजपा को एकतरफा बढ़त का अनुमान है। इन राज्यों की 90% से ज्यादा सीटों पर भाजपा की जीत तय मानी जा रही है। MP की 29 सीटों में से भाजपा को 28 से 29 और वहीं राजस्थान में 23 से 25 सीटें मिलने का अनुमान है। यूपी में 69-74 सीटें और छत्तीसगढ़ में 11 की 11 सीटें आ सकती हैं। बंगाल में उलटफेर होता दिख रहा है। यहां भाजपा को 26 से 31 सीटें मिल सकती हैं। दक्षिण और पूर्वोत्तर में क्या नतीजे होंगे: तमिलनाडु में 39 लोकसभा सीटें है, इनमें I.N.D.I.A. को 30 और NDA को 3 सीटें मिल सकती है। यहां 2019 के चुनाव में भाजपा एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। केरल की 20 सीटों में से यूडीएफ को 16 और भाजपा को 2 सीटें मिलने के आसार हैं। कर्नाटक की 28 सीटों में से NDA को 23 और I.N.D.I.A. को 6 सीटें मिल सकती हैं। तेलंगाना की 17 सीटों में से भाजपा को 10 और कांग्रेस को 7 सीटें मिल सकती हैं। वहीं पूर्वोत्तर के 7 राज्यों में कुल 25 सीटें है, जिनमें NDA को 16 से 21 सीटें मिलने के आसार हैं। आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल: लोकसभा की 542 सीटों के साथ 4 राज्यों (आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा) के लिए वोटिंग खत्म हो चुकी है। हालांकि सिर्फ आंध्र प्रदेश के ही 6 एग्जिट पोल