Dainik Bhaskar Dainik Bhaskar

Dainik Bhaskar कर्नाटक में वैन और लॉरी की टक्कर, 13 की मौत:4 घायल, गाड़ी में 17 लोग सवार थे, ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ

कर्नाटक के हावेरी जिले में वैन और लॉरी की टक्कर में दो बच्चों सहित 13 लोगों की मौत हो गई। चार घायल हैं। वैन में 17 लोग सवार थे। पुलिस ने बताया, हादसा सुबह 3.45 पर हुआ। जब वैन हावेरी जिले के बयादागी में हाईवे 48 के किनारे खड़ी एक लॉरी से टकरा गई। चार घायलों में से दो आईसीयू में एडमिट हैं। हावेरी SP अंशू कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, वैन में सवार सभी लोग चिंचोली मयम्मा देवस्थान से आ रहे थे और शिवमोग्गा लौट रहे थे। तभी वैन ने लॉरी को पीछे से टक्कर मार दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि, ड्राइवर को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। हादसे की 2 तस्वीरें... पुलिस बोली- टक्कर इतनी तेज लगी कि कुछ शव फंस गए पुलिस ने कहा कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि, कुछ शव वैन के टूटे हिस्सों में फंस गए थे। फायर ब्रिगेड की मदद से उन्हें निकाला गया। मृतकों की पहचान नागेश, विशालाक्षी, आदर्श, अर्पिता, परशुराम, भाग्य, पुण्य, मनसा, रूपा, सुभद्रा बाई, मंजुला बाई और मंजुला के रूप में की गई है। एक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे पर दुख जताया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे पर दुख जताते हुए लिखा - कर्नाटक के हावेरी जिले में एक बस दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों सहित कई तीर्थयात्रियों की मौत की खबर दुखद है। मैं पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं। ये खबर भी पढ़ें... कार से टक्कर के बाद बस से भिड़ा मिलिट्री ट्रक: राजगढ़ में कार के ओवरटेक करने के दौरान हादसा; 3 की मौत​​​​​​​ राजगढ़ में सेना के ट्रक, यात्री बस और कार की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में सेना के एक जवान समेत 3 लोगों की मौत हो गई। 14 घायल​​​​​​​ हुए। सेना का ट्रक और कार भोपाल से ब्यावरा की ओर आ रहे थे। कार ने ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान कार का अगला हिस्सा ट्रक के अगले हिस्से से जा टकराया। ट्रक का बैलेंस बिगड़ा और वह सड़क की दूसरी लेन में जा घुसा। सामने से आ रही बस उससे टकरा गई। पूरी खबर पढ़ें...

Dainik Bhaskar हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से 6 महीने बाद मिली जमानत:जमीन घोटाले में ED ने किया था गिरफ्तार; 13 जून को पूरी हुई थी सुनवाई

जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। 6 महीने बाद उन्हें ये राहत मिली है। 31 जनवरी की रात ED ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था। जमानत याचिका पर 13 जून को सुनवाई पूरी हो चुकी थी। जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय की अदालत में पिछले तीन दिनों तक सुनवाई हुई। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। 13 जून को ईडी की ओर से वकील एसवी राजू ने पक्ष रखते हुए कहा कि हेमंत सोरेन को जमानत नहीं दी जा सकती है। वह प्रभावशाली व्यक्ति हैं। उन्हें जमानत मिल जाता है तो जांच प्रभावित हो सकता है। उन्होंने कोर्ट को बताया कि राज्य की मशीनरी का इस्तेमाल करते हुए वे जांच को प्रभावित कर सकते हैं। वहीं, ED ने कोर्ट को बताया कि हेमंत सोरेन ने अवैध तरीके से बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन पर कब्जा किया है। यह पीएमएलए-2002 में निहित प्रावधानों के अनुसार मनी लांड्रिंग है। हालांकि, हेमंत सोरेन का पक्ष सुप्रीम कोर्ट के वकील मीनाक्षी अरोड़ा ने रखा। उन्होंने कहा कि इस केस में मनी लांड्रिंग का मामला नहीं बनता है। यह पूरी तरह से राजनीतिक प्रतिशोध का मसला है। उन्होंने कहा कि ED अपनी चार्जशीट में जिस जमीन पर बैंक्वेट हॉल बनाने की बात कही है, वह महज उनका अनुमान है। इससे पहले हेमंत सोरेन के वकील ने कोर्ट को बताया कि जिस 8.86 एकड़ जमीन को लेकर ईडी कार्रवाई कर रही है, वह उनके नाम है ही नहीं। ईडी सिविल मामले को क्रिमिनल बना रही है। ऐसे में उन्हें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की तर्ज पर जमानत दी जाए। वहीं 12 जून को हुई दूसरी सुनवाई में ईडी ने अपना पक्ष रखा। ईडी की ओर ‎‎से एडवोकेट एसवी राजू‎ ने हाईकोर्ट को​​ बताया कि हेमंत सोरेन बरियातू के बड़गाई की 8.86 एकड़ की जिस जमीन को लेकर अपनी अनभिज्ञता बता रहे हैं, दरअसल में वह जमीन उनके नाम से ही है। इस बात की पुष्टि खुद पूर्व सीएम के प्रेस सलाहकार रहे अभिषेक प्रसाद पिंटू ने अपने बयान में की है। यही बात बड़गाई अंचल के सीओ और राजस्व कर्मी भानु प्रताप ने भी पूछताछ में कही है। हेमंत सोरेन के आदेश पर ही विवादित जमीन के सत्यापन का दिया गया निर्देश‎ ईडी ने कोर्ट को यह भी बताया कि जब अभिषेक प्रसाद पिंटू से पूछताछ की गई थी, तब उसने ही बताया कि हेमंत सोरेन के निर्देश पर ही उन्होंने सीएमओ में कार्यरत

Dainik Bhaskar न्यूज इन ब्रीफ@11 AM:दिल्ली में बारिश से एयरपोर्ट की छत गिरी, एक की मौत; जियो के बाद एयरटेल का रिचार्ज भी महंगा

नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें… 1. दिल्ली एयरपोर्ट पर टर्मिनल-1 की छत ​​​​​​गिरी; 1 की मौत, 5 घायल, फ्लाइट्स रोकी गईं दिल्ली में बारिश के चलते इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुबह 5 बजे टर्मिनल-1 की छत गिर गई। इसकी चपेट में कई टैक्सियां और कारें आ गईं। इनमें बैठे 6 लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। छत गिरने की घटना के बाद दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 से उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स अगले आदेश तक सस्पेंड कर दी गई हैं। शुक्रवार को भी बारिश के चलते दिल्ली-NCR के कई इलाकों में 2 से 4 फीट तक पानी भर गया है। पढ़ें पूरी खबर... 2. अमेरिका में प्रेसिडेंशियल डिबेट: बाइडेन बोले- पत्नी प्रेग्नेंट थीं, ट्रम्प पोर्न स्टार से संबंध बना रहे थे अमेरिका में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से 5 महीने पहले आज जो बाइडेन और डोनाल्ड ट्रम्प के बीच पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट हुई। रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार ट्रम्प और डेमोक्रेट्स की तरफ से बाइडेन के बीच ये मुकाबला 4 साल में दूसरी बार हुआ। इस दौरान दोनों नेताओं ने 75 मिनट तक अहम मुद्दों पर अपनी राय रखी। बाइडेन ने ट्रम्प के पोर्न स्टार से संबंध बनाने का मुद्दा उठाया, तो ट्रम्प ने बाइडेन को मंचूरियन कहा। पढ़ें पूरी खबर... 3. 10 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में इंडिया; साउथ अफ्रीका से खिताबी मुकाबला इंडिया ने इंग्लैंड को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में जगह बना ली है। भारत 29 जून को रात 8 बजे खिताबी मुकाबले में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगा। अफ्रीका पहली बार किसी वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा है। वहीं इंडिया 2007 में खिताब जीत चुकी है और 2014 का फाइनल हारी थी। रोहित शर्मा सेमीफाइनल मुकाबले में जीत के बाद (49 जीत) दुनिया के सबसे सफल टी-20 कप्तान बन गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के बाबर आजम (48 जीत) को पीछे छोड़ा। पढ़ें पूरी खबर... 4. जियो के बाद एयरटेल के मोबाइल प्लान 21% तक महंगे: ₹179 का प्लान ₹199 में मिलेगा भारत के दूसरे सबसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर भारती एयरटेल ने मोबाइल टैरिफ में 10%-21% तक बढ़ोतरी की घोषणा की है। अब 179 रुपए वाला सबसे सस्ता प्लान 199 रुपए में मिलेगा। इसमें 28 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और 2 GB डेटा मिलता है। वहीं 265 रुपए वाला प

Dainik Bhaskar MLA बेदी राम अंडरग्राउंड, ओपी राजभर दिल्ली पहुंचे:पेपर लीक स्टिंग पर योगी सख्त, STF ने जांच शुरू की; मंत्री बोले- ये गंभीर मामला

यूपी में पेपर लीक स्टिंग में नाम आने के बाद सुभासपा विधायक बेदी राम अंडरग्राउंड हो गए हैं। वह दो दिन से कहां हैं, इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं मिल रही है। पार्टी के नेताओं को भी उनकी लोकेशन की जानकारी नहीं है। मोबाइल बंद है। पेपर लीक स्टिंग पर सरकार भी सख्त है। गुरुवार को सीएम योगी ने सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर को तलब किया। मुलाकात के बाद शुक्रवार सुबह राजभर दिल्ली पहुंच गए हैं। भाजपा हाईकमान ने इस मामले में रिपोर्ट मांगी है। दरअसल, बेदी राम का 26 जून को एक वीडियो सामने आया। इसमें वह एक युवक से पेपर और लेन-देन की बात कर रहे हैं। बेदी राम कह रहे हैं- मैं बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश कई राज्यों में भर्ती कराता हूं। एक-एक परीक्षा में 40-40 लोगों की भर्ती कराता हूं। सीएम योगी सख्त, अपनी बात नहीं रख पाए राजभर इधर, सरकार ने स्टिंग वीडियो की जांच में STF को लगा दिया। मामला विधायक से जुड़ा है, ऐसे में STF को गोपनीय तरीके से जांच के लिए कहा है। STF लखनऊ में बेदी राम के घर के आसपास डेरा डाले है। सीएम ने पूरे मामले की जानकारी के लिए ओपी राजभर को गुरुवार शाम तलब किया। सूत्रों के मुताबिक, ओपी राजभर अपनी पार्टी के विधायक बेदी राम के मामले में खुलकर बोल नहीं रहे हैं। इस मामले पर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा- बेदी राम के वीडियो की सत्यता पता लगाने के लिए जांच होनी चाहिए। यही कहूंगा कि योगीजी पेपर लीक मामले पर सख्त हैं। ओमप्रकाश राजभर को भी ध्यान देना चाहिए। राजभर ने भी कहा था- कॉल लेटर आए तो बेदीराम को कॉल कर लेना बेदी राम के पेपर लीक विवाद के बीच सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ है। इसमें राजभर बेदी राम का नाम लेते दिख रहे हैं। राजभर मुस्कराते हुए कहते हैं- किसी विभाग में नौकरी चाहिए। किसी भी विभाग में आपके भाई, बच्चे या बच्ची को नौकरी चाहिए, (तभी भीड़ से आवाज आती है- तो बेदीराम से मिलिए) तो फार्म भरने के बाद जब कॉल लेटर आ जाए तो इन्हें कॉल कर लेना। निश्चित है जुगाड़ तो बना ही देंगे। ये देखने में ही ऐसे लग रहे हैं। इनके कम से कम कई लाख चेला लोग नौकरी कर रहे हैं। सबको इन्होंने नौकरी दिया है। तो आपको भी नौकरी चाहिए कि नहीं चाहिए। तो पढ़ाइए- लिखाइए अपने बच्चों को। बेदी राम के खिलाफ पेपर लीक से जुड़े 3 राज्यों में 8 केस विधायक बेदी राम के

Dainik Bhaskar भास्कर अपडेट्स:कर्नाटक के हावेरी में खड़े ट्रक से टकराई बस, 13 की मौत; देवी यल्लम्मा के दर्शन करके लौट रहे थे

कर्नाटक के हावेरी जिले के ब्यादगी तालुक में शुक्रवार सुबह एक मिनी बस के खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में ज्यादातर शिवमोगा के रहने वाले थे और देवी यल्लम्मा के दर्शन करके बेलगावी जिले के सवादट्टी से लौट रहे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि बस के ड्राइवर को नींद आ गई थी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। आज की अन्य बड़ी खबरें... अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में होंगे झारखंड विधानसभा चुनाव झारखंड विधानसभा चुनाव अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में होंगे। 10 सितंबर के बाद कभी भी तारीखों की घोषणा हो सकती है। भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य निर्वाचन कार्यालय को यह संकेत दे दिया है कि हरियाणा, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर के साथ ही झारखंड विधानसभा के भी चुनाव कराए जाएंगे। हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर, जबकि महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 27 नवंबर को समाप्त हो रहा है। हालांकि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी तक है। फिर भी इस बार चुनाव साथ कराने की प्रबल संभावना है। वर्ष 2019 में हरियाणा-महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव साथ हुए थे, मगर झारखंड के चुनाव अलग हुए थे।

Dainik Bhaskar NEET पेपर लीक पर ममता बनर्जी की PM को चिट्‌ठी:लिखा- मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम की पुरानी व्यवस्था बहाल करें; आज राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने NEET एग्जाम को रद्द करने लेकर प्रधानमंत्री मोदी को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने प्रधानमंत्री से मेडिकल एंट्रेंस के लिए पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। दरअसल, 2017 NTA से पहले मेडिकल एंट्रेंस के लिए स्टेट लेवल पर एंट्रेंस एग्जाम कराया जाता था। एग्जाम के लिए राज्य सरकारें 50 लाख के करीब खर्च करती थीं। NEET मुद्दे पर राहुल गांधी आज सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। दिल्ली पुलिस ने NSUI के खिलाफ दर्ज किया केस दिल्ली पुलिस ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के स्टूडेंट्स विंग - NSUI के खिलाफ NTA के ऑफिस में प्रदर्शन करने को लेकर केस दर्ज कर लिया है। दरअसल, NEET पेपर रद्द करने और रीएग्जाम को लेकर NSUI ने 27 जून को दिल्ली में NTA के हेड ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान NSUI के कार्यकर्ता NTA के ऑफिस में घुसे और ताला लगाने की कोशिश की। NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने दैनिक भास्कर से कहा - हम करीब 200 स्टूडेंट्स के साथ NTA के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करने गए थे। हमने ऑफिस में अंदर घुसकर ताला लगा दिया। जो काम सरकार को करना चाहिए था, वो हमने कर दिया। अब हम देश के अलग-अलग शहरों में यही करेंगे। एक दिन पहले दिल्ली में NTA ऑफिस के बाहर हुए प्रदर्शन की तस्वीरें.. NEET पेपर लीक केस में CBI की पहली गिरफ्तारी, पटना से मनीष प्रकाश और आशुतोष अरेस्ट NEET पेपर लीक मामले में CBI ने 27 जून को मनीष प्रकाश और आशुतोष को पटना से गिरफ्तार किया। इन दोनों ने ही पटना के प्ले एंड लर्न स्कूल को रात भर के लिए बुक कराया था। इसी स्कूल में 20 से ज्यादा कैंडिडेट्स को इकट्ठा करके आंसर रटवाए गए थे। यहीं जली बुकलेट के टुकड़े भी मिले थे। CBI पिछले दो दिन से 11 लोगों से पूछताछ कर रही है। CBI ने बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) से 26 जून को यह केस अपने हाथ में लिया था। अब तक 5 राज्यों में पुलिस ने 27 गिरफ्तारियां की हैं। पूरी खबर पढ़ें देश में NEET मामले में अब तक हुई गिरफ्तारी पर एक नजर.. गुजरात: CBI ने गोधरा में दर्ज की FIR, पुलिस ने सौंपे 1000 पेज के सबूत गुजरात के गोधरा में भी NEET पेपर लीक मामले में CBI ने जांच शुरू कर दी है। गुजरात पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। गोधरा पुलिस पेपर लीक और 27 कैंडिडेट्स को एग्जाम में पास क

Dainik Bhaskar दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर टर्मिनल-1 की छत ​​​​​​गिरी:कई गाड़ियां दबीं, 6 लोग घायल; पहली बारिश में दिल्ली-NCR के इलाके डूबे

दिल्ली में गुरुवार देर रात से लगातार बारिश के कारण इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की छत गिर गई। इसकी चपेट में कई टैक्सियां और कारें आ गईं। इनमें बैठे 6 लोग घायल हो गए। गाड़ियों में फंसे लोगों को निकालने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटना शुक्रवार सुबह 5 बजे की है। दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के अधिकारियों ने बताया कि टर्मिनल-1 की छत की शीट के अलावा सपोर्ट बीम भी ढह गया है। इससे टर्मिनल के पिक-अप और ड्रॉप एरिया में खड़ी कारों को नुकसान पहुंचा। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल की तीन गाड़ियां एयरपोर्ट पर मौजूद हैं। सिविल एविएशन मिनिस्टर के. राम मोहन नायडू ने भी घटना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने X पर लिखा, 'मैं निजी तौर पर हालात पर नजर रख रहा हूं। सभी एयरलाइंस को टर्मिनल-1 पर प्रभावित यात्रियों की सहायता करने की सलाह दी गई है। घटनास्थल पर रेस्क्यू टीमें काम कर रही हैं। बचाव अभियान अभी भी जारी है।' दिल्ली-NCR में गुरुवार को प्री-मानसून की पहली बारिश हुई। कल से लगातार बारिश के कारण रातभर में दिल्ली-NCR के कई इलाके पानी में डूब गए। कुछ जगहों पर तो 3 से 4 फीट तक पानी भर गया है। दिल्ली-NCR में भारी बारिश के बाद की तस्वीरें... मानसून 3 जुलाई तक दिल्ली को कवर करेगा मानसून ने गुरुवार (27 जून) को उत्तर भारत के तीन राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में एंट्री ली। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पंजाब के कुछ हिस्सों को मानसून ने कवर कर लिया। दक्षिण-पश्चिमी मानसून 11 जून से ही पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में रुका हुआ था। दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में मानसून 27 से 30 जून तक एंट्री ले सकता है। मानसून 3 जुलाई तक दिल्ली को पूरी तरह कवर कर लेगा। 5 से 8 जुलाई तक हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और राजस्थान पूरी तरह कवर हो जाएंगे। मौसम विभाग का अनुमान है कि जून में मानसून सामान्य से कम यानी 92% लंबी अवधि के औसत (LPA) से कम रहेगा।

Dainik Bhaskar आरोपियों की अदला-बदली कर कोर्ट को दिया धोखा:पिता को मिली सजा तो बेकसूर को भिजवा दिया जेल; फरार नटवरलाल पर एक लाख का इनाम

‘कोर्ट में जैसे ही मैंने अनिरुद्ध प्रसाद सिंह चतुर्वेदी के नाम से दस्तखत किए, पुलिस ने हथकड़ी लगा दी। मुझे बोलने का मौका दिए बगैर जेल पहुंचा दिया गया। जेल में मालूम पड़ा कि मुझे धोखाधड़ी के दो अलग-अलग मामलों में 5-5 साल की सजा हुई है। मैं कहता रहा कि मेरा अपहरण कर मुझसे जबरदस्ती अनिरुद्ध प्रसाद सिंह चतुर्वेदी के दस्तखत करवाए गए थे। मैं कोमल पांडे हूं लेकिन मेरी किसी ने नहीं सुनी।’ दो साल पहले हुए इस वाकये को कोमल प्रसाद पांडे आज भी याद करते हैं तो सिहर जाते हैं। जिस मामले में वो दोषी नहीं थे, उसमें उन्हें 84 दिन जेल में गुजारना पड़े। जमानत मिलने के बाद उन्होंने सीधे जबलपुर के तत्कालीन एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा को पूरा वाकया बताया था। ये भी बताया था कि इसी तरह के दो और केस में निर्दोष लोग जेल की सजा काट रहे हैं। पूरे मामले का इन्वेस्टिगेशन हुआ तो पता चला कि अमित खम्परिया नाम के शातिर बदमाश ने आरोपियों की अदला-बदली कर कोर्ट के साथ धोखाधड़ी की है। अमित खम्परिया के खिलाफ हत्या, मारपीट, चोरी और धोखाधड़ी समेत 17 मामले दर्ज हैं। दो मामलों में कोर्ट उसे सजा सुना चुका है, 4 मामलों की जांच चल रही है। 11 मामले कोर्ट में लंबित हैं। वह एमपी का ऐसा नटवरलाल है, जिसने टोल प्लाजा में पार्टनर बनाने के नाम पर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी की है। दो साल पहले पुलिस ने अमित खम्परिया को गिरफ्तार किया था। हाईकोर्ट से उसे जमानत मिल गई, इसके बाद से वह पुलिस को चकमा दे रहा है। खम्परिया एक बार फिर सुर्खियों में इसलिए है क्योंकि उसकी गिरफ्तारी पर पिछले दिनों 1 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया है। कैसे 36 साल का अमित खम्परिया टोल ठेकेदार से नटवरलाल बन गया? आखिर पुलिस उसे क्यों तलाश नहीं कर पा रही है? पढ़िए ये रिपोर्ट… पहले जानिए, अमित चतुर्वेदी कैसे बना अमित खम्परिया अमित खम्परिया मूलत: उमरिया जिले के टिकुरी गांव का रहने वाला है। पिता अनिरूद्ध प्रसाद चतुर्वेदी वन विभाग में डिप्टी रेंजर से रिटायर हैं। तीन भाइयों में दूसरे नंबर का अमित पहले चतुर्वेदी सरनेम लगाता था। 2009 में वह उमरिया छोड़कर जबलपुर संजीवनी नगर में अपने मामा प्रकाश खम्परिया के पास आकर रहने लगा। प्रकाश खम्परिया टोल टैक्स का ठेका चलाते थे। अमित भी उनके साथ इस धंधे में जुड़ गया। बताते हैं कि अमित चतुर्वेदी पर ज

Dainik Bhaskar यूपी में पेपर लीक से 30% छात्रों ने छोड़ी तैयारी:जो रुक गए उनका भरोसा टूटा; घर से फोन आते हैं- बाबू सिलेक्शन कब होगा?

मेरा दोस्त यूपी पुलिस भर्ती की तैयारी करने प्रयागराज आया। मेरे पास रहकर तैयारी करने लगा। किसान परिवार से था। परिवार से तीन से साढ़े तीन हजार रुपए महीने में मिलते थे। जब पेपर लीक हो गया तो उसे खर्च मिलना बंद हो गया। उसने लाइब्रेरी भी छोड़ दी। मजबूरी में उसे घर जाना पड़ा। अब कहता है, फसल कटने के बाद बिकेगी तो फिर आऊंगा। प्रयागराज में किराए के कमरे में पढ़ाई करने वाले हर्ष सिंह यह बताते हुए भावुक हो जाते हैं। आशुतोष मौर्य आजमगढ़ से आए हैं। RO/ARO परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। कहते हैं- पेपर लीक होने से बहुत निराशा हुई। घरवाले पूछने लगते हैं- बाबू, पेपर फिर कब होगा? प्रयागराज में इस तरह की कहानियों की भरमार है। उत्तर प्रदेश के दूसरे शहरों की भी यही कहानी है। लेकिन प्रयागराज इसलिए, क्योंकि प्रदेश का सबसे बड़ा कोचिंग हब है। इसलिए नौकरी की तैयारी करने ज्यादा युवा यहां आते हैं। शहर में कोचिंग के बैच घट गए हैं। फुल रहने वाले लॉज खाली होने लगे हैं। दैनिक भास्कर ने युवाओं, कोचिंग संचालकों, लॉज संचालकों और अभ्यर्थियों से बात की... दिसंबर, 2023 में यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने 62,624 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे। इसी दौरान यूपी लोक सेवा आयोग ने भी RO/ARO के 411 पदों पर भर्ती निकाली। दोनों भर्तियों की वैकेंसी आना पहले से तय था। इसलिए यूपी के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में छात्र प्रयागराज पहुंच गए। यहां कमरा किराए पर लिया और कोचिंग में एडमिशन लेकर तैयारी में जुट गए। 11 फरवरी को RO/ARO और 17-18 फरवरी को पुलिस भर्ती परीक्षा हुई। दोनों परीक्षाओं के पेपर लीक हो गए। शहर में रहकर तैयारी कर रहे युवाओं के हाथ निराशा लगी। परिवार ने पैसे भेजने से मना कर दिया, तो छात्रों को मजबूरन प्रयागराज छोड़ना पड़ा। हमने कोचिंग, लाइब्रेरी, लॉज और साइबर कैफे के संचालकों से बात की। उनका कहना है- पहले के मुकाबले छात्रों की संख्या घटी है। करीब 30% छात्र घर लौट गए हैं। पहले क्लास में जगह नहीं, आज 40-50 बच्चों को तरस रहे संजीव तिवारी प्रयागराज के जॉर्ज टाउन में उत्थान नाम से कोचिंग संस्थान चलाते हैं। वह बताते हैं- पिछले साल तक हमारे यहां 4-4 बैच चलते थे। हर बैच में 100 से 150 बच्चे होते थे। अब सब बंद हो गया है। मैं अंग्रेजी पढ़ाता हूं। आज 40-50 बच्चों के लिए भी तरसना पड़ रहा है। पूरे शहर में सिविल में दृष्

Dainik Bhaskar भास्कर ओपिनियन:संविधान बचाने के विपक्षी मुद्दे की दिव्य काट- आपातकाल

पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अबकी बार, चार सौ पार का नारा दिया था। भाजपा के ही कुछ नेताओं ने संविधान संशोधन या उसे बदलने के संदर्भ में बयान दे दिए। कांग्रेस ने इस मुद्दे को तुरुप का इक्का बना लिया। उसने कहना शुरू कर दिया कि भाजपा को जिता दिया तो वह संविधान ही बदल देगी। हालाँकि भाजपा या नरेंद्र मोदी सरकार की ऐसी कोई मंशा नहीं थी, लेकिन कांग्रेस ने इस मुद्दे को बड़ा बना दिया और चुनाव परिणामों के बाद भी उसने इस मुद्दे को नहीं छोड़ा। लोकसभा में सांसदों के शपथ ग्रहण के दौरान इंडिया गठबंधन के सदस्य संविधान की प्रति हाथ में लिए हुए देखे गए। राहुल गांधी हों या अखिलेश यादव, लगभग सभी विपक्षी सांसदों ने संविधान की प्रति हाथ में लेकर ही शपथ ली। हालाँकि सत्ता पक्ष ने विपक्ष के इस कृत्य को दिखावा बताया और कहा कि नारेबाज़ी और नाटकों से संसद नहीं चलने वाली है। इस बीच कांग्रेस या विपक्ष की इस चाल की सचमुच दिव्य काट सत्ता पक्ष को मिल गई। दरअसल, 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगाया था। 25 जून 2024 को आपातकाल की 50वीं बरसी थी। यह दिन वही है जब 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष का नामांकन हुआ और एक दिन बाद यानी 26 जून को चुनाव। सत्ता पक्ष ने इमरजेंसी के इस मामले को ज़ोर-शोर से उठाया। दरअसल, आपातकाल संविधान की तमाम भावनाओं को बलपूर्वक कुचल देने का साक्षात उदाहरण है। संविधान बदल देने के विपक्ष के आरोप के सामने सत्ता पक्ष के पास इमरजेंसी का यह मामला एक तरह की दुधारी तलवार साबित हुआ। सत्ता पक्ष का कहना है कि संविधान को तहस - नहस तो कांग्रेस ने किया था। आपातकाल लगाकर। इस दौरान पूरा देश एक खुली जेल में बदल दिया गया था। कोई किसी की सुन नहीं रहा था। जिसको, जब चाहे जेल में ठूँसा जा रहा था। कोई सुनवाई नहीं थी। कोई अपील की गुंजाइश नहीं थी। मीडिया तक सरकार के इशारों पर चलने को मजबूर हो गया था। खबरें जो प्रकाशित होनी थी, उन्हें पहले सरकारी अफ़सर जाँचते- परखते थे, तब ही छप पाती थीं। कुल मिलाकर सरकारी बयानों के अलावा कोई खबर नहीं बन पाती थी। नए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी अपने पहले भाषण में इमरजेंसी का मुद्दा उठाया। इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इमरजेंसी पर विपक्ष को घेरा था। आख़िरकार कांग्रेस बैक फुट पर आ गई ऐसा लगता है। अब उसके अलग अलग सांसद चिट्ठियाँ लिख

Dainik Bhaskar MP-राजस्थान समेत 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट:एक दिन में पांच राज्यों में पहुंचा मानसून; 2-3 दिन में हरियाणा और दिल्ली में एंट्री

मानसून ने कल उत्तर भारत के तीन राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में एंट्री ली। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पंजाब के कुछ हिस्सों को मानसून ने कवर कर लिया। इसके साथ ही मानसून गुजरात, राजस्थान के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और बिहार में भी आगे बढ़ गया। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो-तीन दिन में दक्षिण-पश्चिमी मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थिति अनुकूल बनने की संभावना है। इससे राजस्थान के कुछ और हिस्सों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों, दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा के कुछ हिस्सों, पंजाब के कुछ हिस्सों, उत्तराखंड के बाकी हिस्सों में अगले 2-3 दिनों में मानसून पहुंचेगा। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात, केरल शामिल हैं। मानसून कहां-कहां पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मानसून निकोबार में 19 मई को पहुंच गया था। केरल में इस बार दो दिन पहले, यानी 30 मई को ही मानसून पहुंच गया था और कई राज्यों को कवर भी कर गया। फिर 12 से 18 जून तक (6 दिन) मानसून रुका रहा। 6 जून को मानसून ने महाराष्ट्र में एंट्री ली और 11 जून को गुजरात में दाखिल हुआ। मानसून 12 जून तक केरल, कर्नाटक, गोवा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को पूरी तरह कवर कर चुका था। साथ ही दक्षिण महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों, दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, दक्षिणी ओडिशा, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और सभी पश्चिमोत्तर राज्यों में पहुंच गया था। 18 जून तक मानसून महाराष्ट्र के जलगांव, अमरावती, चंद्रपुर, छत्तीसगढ़ के बीजापुर, सुकमा, ओडिशा के मलकानगिरी और आंध्र प्रदेश के विजयनगरम तक पहुंचा था। हालांकि, इसके बाद मानसून रुका रहा। 21 जून को मानसून डिंडौरी के रास्ते मध्य प्रदेश पहुंचा और 23 जून को गुजरात में आगे बढ़ा। 25 जून को मानसून ने राजस्थान में एंट्री ली और मध्य प्रदेश के आधे के ज्यादा क्षेत्र को कवर कर लिया। 25 जून की ही रात मानूसन ललितपुर के रास्ते उत्तर प्रदेश में दाखिल हुआ। 26 जून को मानसू

Dainik Bhaskar राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा आज:लोकसभा में BJP नेता अनुराग ठाकुर तो राज्यसभा में सुधांशु त्रिवेदी शुरुआत कर सकते हैं

18वीं लोकसभा के पहले सत्र का आज यानी 28 जून को पांचवां दिन है। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर आज से चर्चा की शुरुआत हो रही है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, लोकसभा में भाजपा नेता और पूर्व मंत्री अनुराग ठाकुर लोकसभा में चर्चा की शुरुआत कर सकते हैं। लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 जुलाई को जवाब दे सकते हैं। वहीं, राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी कर सकते हैं। उच्च सदन में पीएम मोदी 3 जुलाई को चर्जा का जवाब दे सकते हैं। इस सत्र में पहली बार राहुल गांधी विपक्ष के नेता (LoP) के तौर पर भाषण देंगे। सत्र में विपक्ष पेपर लीक, अग्निवीर और एग्जिट पोल से शेयर बाजार में उथल-पुथल जैसे मुद्दे उठाकर सरकार को घेर सकता है। 24 जून से शुरू हुआ सत्र 3 जुलाई तक चलेगा। लोकसभा में बीते 4 दिन में क्या हुआ 24-25 जून: सांसदों ने शपथ ली, मोदी के शपथ लेते वक्त राहुल ने संविधान की प्रति दिखाई 18वीं लोकसभा का 24 जून सोमवार को पहला दिन रहा। 24 और 25 जून को सांसदों को शपथ दिलाई गई। पीएम नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले सांसद पद की शपथ ली। विपक्ष संविधान की कॉपी लेकर संसद पहुंचा। मोदी के शपथ लेते वक्त राहुल ने भी हाथ उठाकर संविधान की प्रति दिखाई। सत्र शुरू होने के पहले मोदी ने 14 मिनट 28 सेकेंड के भाषण में इमरजेंसी, नए संसद भवन, नए सांसदों, जिम्मेदार विपक्ष, तीसरे कार्यकाल, विकसित भारत पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भारत के लोकतंत्र और लोकतांत्रिक परंपराओं की रक्षा करते हुए देशवासी संकल्प लेंगे कि भारत में फिर कभी कोई ऐसी हिम्मत नहीं करेगा, जो 50 साल पहले की गई थी। वहीं, विपक्षी सांसदों ने भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर बनाए जाने पर विरोध-प्रदर्शन किया। सांसदों ने संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने संविधान की कॉपी लहराई और संविधान बचाओ के नारे लगाए। 26 जून: बिरला लोकसभा अध्यक्ष, राहुल गांधी विपक्ष के नेता बने ओम बिरला लगातार दूसरी बार लोकसभा के स्पीकर चुने गए। बुधवार, 26 जून को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही प्रोटेम स्पीकर भतृर्हरि महताब ने स्पीकर के चुनाव की घोषणा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिरला के नाम का प्रस्ताव रखा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत NDA के नेताओं ने समर्थन किया। सदन में ध्वनिमत से बिर

Dainik Bhaskar मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:NEET पेपर लीक- CBI ने 2 को गिरफ्तार किया; भारत टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में; जियो का रिचार्ज 25% तक महंगा

नमस्कार, कल की बड़ी खबर NEET एग्जाम से जुड़ी रही, इस मामले में CBI ने पहली बार दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक खबर टी-20 वर्ल्ड कप की रही, जिसके सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में पहुंच चुका है। लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... अब कल की बड़ी खबरें... 1. NEET पेपर लीक केस में CBI ने 2 को अरेस्ट किया; NSUI कार्यकर्ताओं ने NTA दफ्तर में ताला लगाया NEET पेपर लीक मामले में CBI ने 2 आरोपियों मनीष प्रकाश और आशुतोष को पटना से गिरफ्तार किया। दोनों ने पटना के प्ले एंड लर्न स्कूल को रात भर के लिए बुक कराया था। यहां 20 से 25 कैंडिडेट्स को आंसर रटवाया गया। यहीं से जली बुकलेट के टुकड़े भी मिले थे। इस मामले में 5 राज्यों से पुलिस ने 27 से ज्यादा गिरफ्तारियां की हैं। उधर, पेपर लीक के विरोध में NSUI कार्यकर्ता दिल्ली में NTA दफ्तर में घुस गए। इन्होंने NTA के गेट पर अंदर से ताला लगा दिया। आज विपक्ष स्थगन प्रस्ताव लाएगा: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर I.N.D.I.A. के दलों की बैठक हुई। इसमें फैसला लिया गया कि आज I.N.D.I.A. के नेता NEET मामले पर संसद के दोनों सदनों में स्थगन प्रस्ताव पेश करेंगे। केंद्र सरकार ने भी कहा है कि वह इस मुद्दे पर जवाब देने को तैयार है। स्थगन प्रस्ताव का अर्थ है चल रही बैठक में विराम या विश्राम। इस दौरान सदन के सामान्य कामकाज को स्थगित करके तत्काल सार्वजनिक महत्व के किसी मामले पर चर्चा की जाती है। पूरी खबर यहां पढ़ें... 2. भारत तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा, इंग्लैंड को 68 रन से हराया भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 68 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 171 रन बनाए। इंग्लैंड की टीम 16.4 ओवर में 103 रन पर आल ऑउट हो गई। इस जीत के साथ ही भारत तीसरी बार टूर्नामेंट में फाइनल में पहुंचा है। 29 जून को फाइनल में भारत का मुकाबला साउथ अफ्रीका से होगा। अफ्रीकी टीम पहली बार किसी वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची है। टीम 5 बार वनडे और 2 बार टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल से बाहर हो चुकी है। मैच के हाईलाइट्स: गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की फिफ्टी के

Dainik Bhaskar यौन शोषण केस-येदियुरप्पा के खिलाफ 750 पन्नों की चार्जशीट दायर:75 लोगों को गवाह बनाया गया; पूर्व CM पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप

कर्नाटक CID ​​ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ दर्ज पॉक्सो मामले में चार्जशीट दायर की। येदियुरप्पा सहित चार आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और IPC के प्रावधानों के तहत आरोप पत्र दायर किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चार्जशीट करीब 750 पन्नों की है और इसमें 75 लोगों को गवाह बनाया गया है। इससे पहले 17 जून को CID ने नाबालिग लड़की से यौन शोषण मामले में येदियुरप्पा से पूछताछ की थी। येदियुरप्पा ने तब कहा था कि कुछ लोग कन्फ्यूजन फैलाना चाहते हैं। मैं किसी पर आरोप नहीं लगाना चाहता। सबको सबकुछ पता ही है। इस साजिश के पीछे जो भी है, उसे जनता सबक सिखाएगी। दरअसल, येदियुरप्पा के खिलाफ 13 जून को गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वारंट बेंगलुरु की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने जारी किया था। हालांकि, कर्नाटक हाईकोर्ट ने 14 जून को गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। कोर्ट ने कहा था कि येदियुरप्पा को CID के सामने पेश होना होगा। कर्नाटक हाईकोर्ट ने अरेस्ट वारंट जारी करने को लेकर भी आपत्ति जताई थी। कोर्ट ने कहा था कि येदियुरप्पा पूर्व CM हैं। वे केस में सहयोग कर रहे हैं। उनकी उम्र और मामले की जांच में उनके व्यवहार को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जानी थी। यौन शोषण केस के बारे में 7 पॉइंट में समझिए येदि बोले- मैंने मदद के लिए कमिश्नर को कहा था, वह मेरे खिलाफ ही बोलने लगी येदियुरप्पा ने यौन उत्पीड़न के आरोपों को गलत बताते हुए कहा था- कुछ दिन पहले एक महिला मेरे घर आई थी वह रोते हुए कह रही थी कि कुछ समस्या है। मैंने उससे पूछा कि मामला क्या है और मैंने खुद पुलिस को फोन किया, कमिश्नर को मामले की जानकारी दी और उनसे उसकी मदद करने को कहा। बाद में महिला मेरे खिलाफ बोलने लगी। येदि ने बताया- मैंने ही यह मामला पुलिस कमिश्नर तक पहुंचाया है। कल पुलिस ने मेरे खिलाफ शिकायत दर्ज की। देखते हैं आगे क्या होता है। मैं ये नहीं कह सकता इसके पीछे कोई राजनीतिक मकसद है। मैंने पीड़ित की पैसों से मदद की थी। FIR का समय संदिग्ध है, क्योंकि ये चुनाव से ठीक पहले हुई है। चार बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं बीएस येदियुरप्पा बीएस येदियुरप्पा ने 2007 में सात दिनों के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। इसके बाद वे 2008 को फिर CM बने थे। मई 2018 में तीन दिनों के लिए फिर मुख्यमंत्री का पद संभाला था। इसके ब

Dainik Bhaskar ओवैसी के घर पर काली स्याही फेंकी गई:कहा- सांसद का बंगला भी सुरक्षित नहीं, शाह से बोले- ये सब आपकी निगरानी में हो रहा

हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी के दिल्ली स्थित घर पर काली स्याही फेंकी गई है। उन्होंने गुरुवार को इसका वीडियो शेयर कहा कि सांसद का बंगला भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि अब मैं गिनती ही भूल गया हूं कि मेरे दिल्ली स्थित घर को कितनी बार निशाना बनाया गया है। जब मैंने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से पूछा कि उनकी नाक के नीचे यह सब कैसे हो रहा है, तो उन्होंने अपनी बेबसी जाहिर की। ओवैसी ने गृह मंत्री अमित शाह को टैग करते हुए पूछा कि यह सब आपकी निगरानी में हो रहा है। साथ ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से कहा कि कृपया हमें बताएं कि सांसदों की सुरक्षा की गारंटी होगी या नहीं। ओवैसी का कहना है कि मेरे घर को निशाना बनाने वाले गुंडों से मैं नहीं डरता। अगर हिम्मत है तो मेरा सामना करें। स्याही फेंकने या पत्थरबाजी के बाद भागे नहीं। ओवैसी के घर पर फरवरी 2023 में पथराव हुआ था फरवरी 20223 में ओवैसी के घर पर पथराव हुआ था, तब वे जयपुर में थे। 36 अशोका रोड पर बने इस घर में काम करने वाले लोगों ने उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद ओवैसी ने संसद मार्ग पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उपद्रवियों ने उनके घर पर पत्थर फेंके और खिड़कियों के कांच तोड़ दिए। UP में ओवैसी पर फायरिंग हुई थी UP विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान 3 फरवरी को हापुड़ में टोल प्लाजा के पास ओवैसी पर गोलियां चली थीं। ओवैसी मेरठ के किठौर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी प्रचार करने के बाद दिल्ली के लिए लौट रहे थे। हमलावर सचिन शर्मा और शुभम गुर्जर ने चार राउंड फायरिंग की थी। दो बुलेट लगने से ओवैसी की कार के निचले हिस्से में छेद हो गया था। ओवैसी बाल-बाल बच गए थे। संसद में शपथ के दौरान ओवैसी ने जय फिलिस्तीन के नारे लगाए थे संसद में 25 जून को शपथ के दौरान ओवैसी ने जय फिलिस्तीन का नारा लगाया था। ओवैसी ने शपथ के बाद ''जय भीम, जय मीम, जय तेलंगाना, जय फिलिस्तीन, तकबीर अल्ला-हु-अकबर'' कहा। फिर प्रोटेम स्पीकर से हाथ मिलाने पहुंचे। एनडीए के सांसदों ने इसे नियमों के खिलाफ बताया। औवेसी बोले- हाशिए पर पड़े लोगों के मुद्दे को उठाता रहूंगा ओवैसी ने अपने X हैंडल पर पोस्ट किया, 'पांचवीं बार लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली, इंशाअल्लाह, मैं भारत के हाशिए पर पड़े लोगों के मुद्दों को ईमानदारी से उठाता रहूंगा।' शपथ के बाद संसद