Dainik Bhaskar Dainik Bhaskar

Dainik Bhaskar लोकसभा चुनाव के 7 फेज में 64.86% वोटिंग:कुल 46 दिन की प्रोसेस, 1952 के बाद सबसे लंबा चुनाव; PM और 43 मंत्री मैदान में थे

देश में 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव खत्म हो चुका है। अब 4 जून को नतीजे आएंगे। 7 फेज में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेशों की 542 सीट पर लगभग 64.86% वोटिंग हुई। 19 अप्रैल से 4 जून तक चलने वाली यह चुनाव प्रक्रिया कुल 46 दिनों की है। यह 1952 के बाद सबसे लंबे समय तक चलने वाला चुनाव है, 1952 में चुनावी प्रक्रिया 4 महीने तक चली थी। वहीं 1980 में सिर्फ 4 दिन में चुनाव हो गए थे। वही 2019 के चुनाव 39 दिन में पूरा हो गया था। इस बार के चुनावी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 43 केंद्रीय मंत्री, 12 पूर्व मुख्यमंत्री, 8 फिल्मी सितारे और 2 पूर्व क्रिकेटर थे।

Dainik Bhaskar पिता ने बेटे को मारकर लाश खूंटी पर लटकाई:झांसी में ससुराल में पत्नी को गला दबाकर मारा, खुद किचन में लगाई फांसी

झांसी में एक युवक ने शनिवार रात ससुराल में 4 साल के मासूम बेटे और पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर बेटे की लाश को रस्सी के सहारे खूंटी पर लटका दिया। किचन में जाकर खुद भी फांसी लगा ली। पूरी वारदात के पीछे की वजह घरेलू कलह है। पति शराब पीकर अक्सर पत्नी को पीटता था। 3 दिन पहले महिला बच्चे को लेकर भतीजे के बर्थ-डे में मायके आई तो यहां भी पति से झगड़ा हो गया। तब पत्नी ने पति से रिश्ता तोड़ दिया। पति बेटे को लेकर घर चला गया। 1 दिन बाद वह फिर से ससुराल आया और घटना को अंजाम दे दिया। पूरी वारदात प्रेमनगर थाना के नैनागढ़ के तलैया मोहल्ले की है। चलिए अब सिलसिलेवार पूरी घटना को जानते हैं... 8 साल पहले हुई थी दोनों की शादी कोतवाली के पठौरिया मोहल्ला निवासी नीलेश साहू (40) की शादी 8 साल पहले तलैया मोहल्ला निवासी प्रियंका (35) से हुई थी। उनका 4 साल का बेटा हिमांशु था। नीलेश ऑटो चलाता था। उसके पिता जुगल होमगार्ड में हैं। उनकी पोस्टिंग कोतवाली थाना में है। प्रियंका के भाई मोनू ने बताया- नीलेश शराब पीकर अक्सर बहन प्रियंका को पीटता था। हर बार हम लोग समझाते थे, लेकिन उसकी आदतों में सुधार नहीं हुआ। 29 मई को मेरे बेटे प्रिंस का पहला बर्थ-डे था। घर पर पार्टी थी, इसलिए बहन परिवार के साथ 28 मई को घर आई थी। धूमधाम से बर्थ-डे मनाया गया। बर्थ-डे के बीच में जीजा शराब पीकर बहन प्रियंका से झगड़ा कर रहा था। ऐसे में शुक्रवार को बहन ने उनके साथ रहने से मना कर दिया और रिश्ता तोड़ दिया। जीजा भांजे को ले जाने की जिद पर अड़ गए तो बहन ने भांजे भी उनको दे दिया। फिर वे अपने घर चले गए। ऑटो में बेटे को लेकर आया नीलेश मोनू ने बताया- मेरे पिता ज्वाला प्रसाद और मां कमलेश बल्लमपुर में रहकर एक बेकरी में काम करते हैं। बर्थ-डे पार्टी के बाद दोनों बल्लमपुर चले गए थे। छोटी बहन नेहा की शादी बबीना हुई है। प्रेग्नेंट होने की वजह से नेहा पार्टी में नहीं आ पाई थी। ऐसे में शनिवार शाम 4 बजे मैं पत्नी भावना को लेकर शगुन देने नेहा के ससुराल गया था। घर पर बड़ी बहन प्रियंका अकेली थी। शाम 7 बजे जीजा भांजे को लेकर ऑटो से घर पहुंच गया। रिश्ता तोड़ने से जीजा खफा था मोनू ने आगे बताया- प्रियंका के रिश्ता तोड़कर अलग रहने के फैसले से नीलेश खफा था। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई। जीजा ने घर के सबसे लास्ट में बने कमरे में बहन की गला घो

Dainik Bhaskar पटना में बीजेपी कैंडिडेट रामकृपाल यादव पर फायरिंग:कार्यकर्ताओं से मिलने गए थे, एक समर्थक घायल; हमलावर मौके से फरार

पटना की पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रामकृपाल यादव पर शनिवार 1 जून को फायरिंग की गई। जानकारी के मुताबिक, मसौढ़ी से लौटने के दौरान अज्ञात अपराधियों ने उन पर गोली चलाई। हालांकि, रामकृपाल इस हमले में बाल-बाल बच गए। उनके साथ कार में सवार एक समर्थक को चोट आई है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। एक गांव के बाहर 20-25 लोगों ने हमला कर दिया- रामकृपाल रामकृपाल यादव ने बताया कि मुझे बूथ पर अवैध तरीके से एक महिला विधायक के घुसने की सूचना मिली थी। उसी का निरीक्षण कर लौट रहा था। इसी दौरान पिंजड़ी गांव में समर्थकों से मिलने गया था। अचानक पिंजड़ी गांव के बाहरी इलाके में ही 20 से 25 लोगों ने घेरकर हमला कर दिया। ईंट-पत्थर के अलावा फायरिंग भी की गई। गांव के एक समर्थक ने मुझे बचाने की कोशिश की। उसे बंदूक के बट से पीटा गया। मैं हमलावरों को नहीं जानता हूं। आज हमारे दो कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ है। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस मसौढ़ी एसडीएम अमित कुमार पटेल ने बताया कि सांसद अपने कुछ समर्थकों के साथ तनेरी गांव गए थे। चुनाव संपन्न होने के बाद अचानक उन पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया गया, जिसमें वो बाल बाल बच गए। लेकिन, उनके साथ चल रहे दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। हमलावरों की पहचान की जा रही है- पटना पूर्वी एसपी वहीं, भरत सोनी ने बताया कि पटना-जहानाबाद रोड पर तिनेरी गांव के पास रामकृपाल यादव के काफिले पर हमले की सूचना मिली थी। कार्यकर्ता चोटिंल हुए हैं। रामकृपाल यादव की ओर से आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, वो आपसे शेयर करूंगा। इस मामले में जो भी आरोपी है, उसकी पहचान की जा रही है। सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Dainik Bhaskar 4 राज्यों के विधानसभा चुनाव का पोल ऑफ पोल्स:अरुणाचल और सिक्किम में कल काउंटिंग, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में 4 जून को रिजल्ट

लोकसभा की 542 सीटों के साथ चार राज्यों- आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए वोटिंग खत्म हो चुकी है। 175 सीटों वाले आंध्र प्रदेश में 13 मई, 147 सीटों वाले ओडिशा में चार फेज- 13, 20, 25 और 1 जून को वोटिंग हुई थी। दोनों राज्यों में 4 जून को काउंटिंग होगी। नॉर्थ-ईस्ट के दो राज्य- अरुणाचल प्रदेश की 60 में से 50 सीटों और सिक्किम की 32 विधानसभा सीटों के लिए 19 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। दोनों राज्य के नतीजे 2 जून को आएंगे। आज शाम 7 बजे के बाद इन चारों राज्यों के एग्जिट पोल आएंगे। उससे पहले यहां के राजनीतिक हालात समझ लेते हैं। 1. आंध्र प्रदेश विधानसभा आंध्र प्रदेश में विधानसभा की 175 सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए 88 विधायक चाहिए। राज्य में जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व में युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (YSRCP) की सरकार है। 2019 में जगन मोहन रेड्डी पहली बार राज्य के CM बने थे। CM जगन मोहन के खिलाफ उनकी बहन और नायडू मुख्यमंत्री जगन रेड्डी के खिलाफ एक तरफ तेलुगु देशम पार्टी (TDP), जन सेना पार्टी (JSP) और भाजपा गठबंधन है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस है। जगन रेड्डी के लिए पहली चुनौती TDP अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू हैं, जो तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इस चुनाव में TDP ने 175 सीटों में से 144 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। जन सेना 21 और भाजपा को 10 सीट पर चुनाव लड़ रही है। पीथापुरम सीट पर सबकी निगाहें टिकी हैं। यहां से साउथ एक्टर और JSP प्रमुख पवन कल्याण और फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा आमने-सामने हैं। जगन रेड्डी की दूसरी चुनौती उनकी बहन वाई एस शर्मिला हैं, जो राज्य में कांग्रेस की अध्यक्ष हैं। आंध्र प्रदेश में दशकों तक कांग्रेस की सरकार रही है। 1956 से 1983, 1989 से 1994 और 2004 से 2014 तक पार्टी सत्ता में रही। भाई-बहन में बंट सकते हैं कांग्रेस के पारंपरिक वोटर्स ​​​​​ जगन मोहन रेड्डी के पिता दिवंगत वाई एस राजशेखर रेड्डी आंध्र में कांग्रेस के बड़े नेता थे। 2004 और 2009 में वे लगातार दो बार राज्य के CM भी बने। जगन मोहन ने भी अपना राजनीतिक करियर कांग्रेस से ही शुरू किया था। वे 2009 में कांग्रेस से पहली बार सांसद चुने गए। हालांकि, 2009 में हेलिकॉप्टर हादसे में पिता की मौत के बाद जगन रेड्डी ने 2010 में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने 2011 में अपनी अ

Dainik Bhaskar लोकसभा की 542 सीटों का एग्जिट पोल कुछ देर में:भाजपा का दावा- पांचवें फेज में ही NDA को बहुमत, कांग्रेस बोली- 150 सीटें ही आएंगी

"पांच चरण का चुनाव हो चुका है और इसमें भाजपा को 310 सीटें मिल रही हैं। छठे और सातवें चरण की वोटिंग के बाद NDA की 400+ सीटें सुरक्षित हो जाएंगी।" -अमित शाह (21 मई को ओडिशा के संबलपुर में) "15-20 दिन पहले लग रहा था कि भाजपा 180 सीट तक जाएगी। अब मुझे लगता है कि उन्हें 150 सीटें ही आएंगी​​​​​। मुझे हर स्टेट से ऐसी रिपोर्ट मिल रही है।" -राहुल गांधी (17 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में) भाजपा और कांग्रेस के दो बड़े नेताओं के ये दावे लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान के हैं। 19 अप्रैल से 1 जून तक 7 फेज में 542 सीटों पर वोटिंग खत्म हो चुकी हैं। 4 जून को रिजल्ट है। तब इन दावों में कितना दम है, वो सामने आएगा। लेकिन, कुछ देर में एग्जिट पोल आने वाला है। तब तक इस चुनाव के 5 प्रमुख ओपिनियन पोल और पिछले 4 लोकसभा चुनाव के नतीजों के आंकड़े देख लेते हैं। इस लोकसभा चुनाव से जुड़े 5 ओपिनियन पोल, सभी में NDA को बहुमत... पिछले 4 लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल और रिजल्ट क्या थे

Dainik Bhaskar पंडित प्रदीप मिश्रा बोले- बेटियां लव मैरिज न करें:माता-पिता जिसे चुने, उससे विवाह करें; हिन्दुओं को 4 बच्चे पैदा करने की दी सलाह

कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने लड़कियों को लव मैरिज नहीं करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि बेटियां लव मैरिज के चक्कर में न पड़ें। प्रदीप मिश्रा ने लड़कियों को परिवार के सुझाए गए रिश्ते पर ही ध्यान देने और अरेंज मैरिज करने के लिए कहा है। बता दें कि पंडित प्रदीप मिश्रा इन दिन छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अमलेश्वर में शिव महापुराण कथा कर रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि सनातनी लोगों को चार बच्चे पैदा करना चाहिए। पंडित प्रदीप मिश्रा ने शुक्रवार को कथा के दौरान कहा- 'आप स्कूल जाएंगी, कॉलेज जाएंगी, ट्यूशन जाएंगी। वहां आपको 100 तरह के लड़के मिलेंगे। मगर इन 100 लड़कों के साथ आप 100 साल की जिंदगी नहीं जी सकते। आपके पापा ढूंढ़कर लाएंगे, उसके साथ जिंदगी 100 साल तक सही जी सकते हैं।' माता-पिता जिसे चुने उसके साथ शादी करें पंडित मिश्रा ने कहा- 'देखिए आज का समय जो हो रहा है, नए-नए लड़के लव जिहाद की ओर... जो बच्चे है वो बॉडी-शॉडी बनाकर, थोड़ा बहुत गाड़ी चलाकर बेटियों को आकर्षित करने का प्रयास करते हैं। हमारा इतना से कहना है वो 100 लड़के होंगे, उनको छोड़ों और अपने माता-पिता जिस बच्चे को चुन ले उसके साथ विवाह करें। सनातनी लोगों को चार बच्चे पैदा करने चाहिए शनिवार को कथा से पहले मीडिया से बातचीत में पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि सनातनियों को चार बच्चे पैदा करना चाहिए। दो अपने लिए और दो राष्ट्र के लिए। जब तक कानून नहीं आता तब तक ज्यादा बच्चे पैदा करें। उन्होंने आगे कहा कि धर्म में राजनीति और राजनीति धर्म में चलता आया है। ये खबर भी पढ़ें - पंडित प्रदीप मिश्रा बोले- हिन्दुओं को वंश बढ़ाना चाहिए कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि सनातन धर्म के लोगों को वंश वृद्धि करना चाहिए। उन्होंने हिन्दुओं की घटती संख्या को सनातन के लिए चिंता का विषय बताया है। बता दें कि पंडित प्रदीप मिश्रा शुक्रवार को सीहोर में मीडिया से चर्चा कर रहे थे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा- 'हमारे सनातनी हिन्दू भाई ये लेकर बैठे हैं कि घर में एक ही बच्चा होना चाहिए। हमारा कहना है कि वंश को बढ़ाइए। अगर वंश बढ़ता है तो आने वाले समय में आपको भी तकलीफ नहीं होगी और राष्ट्र को भी तकलीफ नहीं होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Dainik Bhaskar केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई 7 जून तक टली:ED बोली- केजरीवाल ने सेहत को लेकर झूठा दावा किया, खुद सरेंडर की बात भी झूठी

दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग केस में शनिवार को राऊज एवेन्यु कोर्ट में CM अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। दिल्ली CM ने मेडिकल ग्राउंड पर 7 दिन की जमानत के लिए की मांग की है। लेकिन प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोर्ट में उनकी अपील का विरोध किया। ED ने स्पेशल जज कावेरी बावेजा की बेंच में दलील रखते हुए दावा किया कि केजरीवाल ने तथ्यों को दबाया है और अपनी सेहत को लेकर झूठे बयान दिए हैं। उनका वजन 1 किलो बढ़ गया है, लेकिन वे झूठा दावा कर रहे हैं कि उनका वजन 7 किलो कम हो गया है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट से कहा कि केजरीवाल ने 31 मई को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भ्रामक दावा भी किया कि वह 2 जून को सरेंडर करने जा रहे हैं। हालांकि कोर्ट में केजरीवाल के वकील ने कहा कि वे बीमार हैं और उन्हें इलाज की जरूरत है। हालांकि कोर्ट ने जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 7 जून को होगी। केजरीवाल को 21 मार्च को अरेस्ट किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को उन्हें अंतरिम जमानत दी थी, जो 1 जून को खत्म हो रही है। 2 जून को उन्हें सरेंडर करना होगा। कोर्ट में SG की दलील- जब यात्रा कर रहे थे तब टेस्ट क्यों नहीं करवाए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट से कहा कि सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार ने एक स्पीकिंग ऑर्डर पारित किया, लेकिन केजरीवाल ने उस ऑर्डर को दबा दिया। इसके पीछे का यह है कि वे चुनाव प्रचार के उद्देश्य से यात्रा कर रहे थे, लेकिन उन्होंने तब मेडिकल टेस्ट नहीं करवाए। ED ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि हमें अंतरिम जमानत दाखिल करने पर भी आपत्ति है। ये कोर्ट सुप्रीम कोर्ट के आदेश को बदल नहीं सकती। वे अंतरिम जमानत पर हैं क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है। मेडिकल टेस्ट करवाने के बजाय, वे यात्रा कर रहे थे। जबकि मेडिकल टेस्ट में एक घंटे से ज्यादा समय नहीं लगेगा। केजरीवाल के वकील बोले- चुनाव प्रचार के लिए ही अंतरिम जमानत दी गई थी अरविंद केजरीवाल के वकील एन हरिहरन ने कोर्ट में कहा कि अंतरिम जमानत पार्टी के लिए प्रचार करने के मकसद से दी गई थी, क्योंकि आम आदमी पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी है। केजरीवाल 20 दिनों के लिए बाहर हैं और अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया होता, तो आप कहता कहते कि देखिए उन्होंने प्रचार नहीं किया और बीमार हो गए। केजरीवाल ने वीडियो जारी कर क्या-क्या कहा

Dainik Bhaskar रामलला दर्शन के फर्जी पास 1500-1500 में बेचे:ठगों ने खुद के नाम से बुक किए; नाम-डेट चेंज किया; एंट्री गेट पर 4 श्र‌द्धालु पकड़े गए

अयोध्या में रामलला के सुगम दर्शन पास को एडिट कर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी पहले अपने नाम से पास बुक करते थे। फिर नाम और डेट को एडिट कर हार्ड कॉपी निकालकर ऑफलाइन बेच दिया करते थे। एक-एक पास के 1500 रुपए वसूलते थे। मामला का खुलासा उस वक्त हुआ, जब सुरक्षाकर्मियों ने रामलला के एंट्री गेट पर 4 श्र‌द्धालुओं को फर्जी पास के साथ पकड़ लिया। उनके पास के बारकोड को स्कैन किया तो ये पास फर्जी पाए गए। फिर चारों को थाने ले जाया गया। यहां पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि होटल के मैनेजर ने 2 गाइड से संपर्क करवाया था। उन्हीं ने टिकट दिलवाया। टिकट के बदले 1500-1500 रुपए भी लिए। पुलिस ने पूछताछ के बाद श्रद्धालुओं को छोड़ दिया। पुलिसवालों ने आरोपियों की तलाश की, लेकिन फरार हो गए। घटना 28 मई की है, लेकिन मामला 31 मई को सामने आया। सब-इंस्पेक्टर ने दर्ज करवाई FIR सब-इंस्पेक्टर आशीष वर्मा ने रामजन्मभूमि थाने में 31 मई को FIR दर्ज करवाई। उन्होंने लिखा- 28 मई को मैं चेकिंग पॉइंट पर तैनात था। साथ में 7 अन्य सुरक्षाकर्मी भी थे। मैं शयन आरती में जाने वाले श्र‌द्धालुओं के पास की चेकिंग कर रहा था। इसी दौरान सुरजीत गुप्ता, रजत टंडन, कपिल और विष्णु पास लेकर आए। हाथ में लेते ही ये पास फर्जी लगे। बारकोड स्कैन किया, तो पास फर्जी मिले मैंने पास के बारकोड को मोबाइल एप से स्कैन किया। इसमें पास की बुकिंग ID अलग मिली। फिर भी मैंने पुष्टि के लिए फोन कर पास का काम करने वाले सोमेश और मयंक बुलाया। उन्होंने भी पास को फर्जी बताया। फिर श्र‌द्धालुओं से पूछताछ की गई। उन्होंने बताया- हम लोग रेडिसन होटल में रुके थे। होटल के मैनेजर कमलजीत से हम लोगों का संपर्क गाइड अजय मौर्य और नरेंद्र पांडेय से करवाया। इन्हीं लोगों ने हम लोगों को पास उपलब्ध कराए। एक-एक पास के लिए 1500 रुपए लिए। दोनों आरोपियों की तलाश की गई तो दोनों भाग गए। फ्री में जारी होते हैं रामलला के सुगम दर्शन पास विश्व हिंदू परिषद के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया- रामलला की मंगला, श्रृंगार और शयन आरती होती है। हर आरती के लिए 100 पास जारी होते हैं। ऑफलाइन-ऑनलाइन पास नि:शुल्क जारी किए जाते हैं। थानाध्यक्ष रामजन्मभूमि देवेंद्र पांडेय ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। इस गैंग में और भी लोग शामिल हो सकते है

Dainik Bhaskar इंडिगो की चेन्नई-मुंबई फ्लाइट में बम की धमकी:इमरजेंसी लैंडिंग हुई; एक हफ्ते के भीतर एयरलाइन में बम से जुड़ा ये दूसरा मामला

चेन्नई से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-5314 को शनिवार 1 जून को बम की धमकी मिली। इसके बाद मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसमें 172 पैसेंजर्स सवार थे। फिलहाल, फ्लाइट में तलाशी ली जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्लाइट आज सुबह करीब 6.50 बजे चेन्नई से रवाना हुई थी। मुंबई जाने के दौरान इसमें एक लावारिस रिमोट मिला। इसके बाद पायलटों ने मुंबई एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी और इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत मांगी। मुंबई एयरपोर्ट पर सुबह 8.45 बजे फ्लाइट की लैंडिंग हुई। इसके बाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी की घोषणा कर दी गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों और एम्बुलेंस को स्टैंडबाय पर रखा गया। बम की आशंका के बीच फ्लाइट को एक आइसोलेशन बे में ले जाया गया, जहां सभी यात्री उतर गए। एक हफ्ते के दौरान इंडिगो एयरलाइन को बम से जुड़ी यह दूसरी धमकी मिली है। 28 मई को दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो की फ्लाइट को धमकी मिली थी। फ्लाइट 6E-2211 में सवार सभी यात्रियों को इमरजेंसी गेट्स से बाहर निकाला गया था। विमान में दो बच्चे सहित 176 लोग सवार थे।

Dainik Bhaskar भारतीय क्रिकेटर पूनम यादव को धमकी:कहा- जमीन खाली कर दो, वरना जबरन कराएंगे; क्रिकेटर बोलीं- मैंने जिंदगी भर की कमाई लगा दी

आगरा में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी और अर्जुन अवार्डी पूनम यादव को धमकी मिली है। उन्होंने कमिश्नर से लिखित शिकायत की। कहा- उनकी जमीन पर भू-माफिया कब्जा करना चाहते हैं। धमकी दे रहे हैं कि जमीन खाली कर दो, वरना जबरन कराई जाएगी। पूनम आगरा के सैनिकपुरम में रहती हैं। उन्होंने बताया कि कुंडौल में 703 वर्ग मीटर जमीन कपिल कुमार से खरीदी थी। अब भू-माफिया इस जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। खुद को लेखपाल बताते हुए भूपेंद्र सिंह नाम के एक युवक ने फोन करके उनको धमकी दी। कमिश्नर ने 10 दिन में जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। पूनम यादव ने कहा- लेखपाल और भू-माफिया के हौसले बुलंद क्रिकेटर पूनम यादव ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया- अपनी जिंदगी भर की कमाई को उन्होंने इस जमीन को खरीदने में लगा दिया। 2 साल पहले करीब सवा करोड़ रुपए में जमीन खरीदी थी। अब अचानक से उस जमीन के दाम बढ़ गए तो कुछ लोग इस पर कब्जा करना चाहते हैं। कमिश्नर रितु माहेश्वरी से शिकायत की थी, लेकिन उनकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके चलते ही क्षेत्रीय लेखपाल समेत भू-माफिया के हौसले बुलंद हो गए। 2 दिन पहले अचानक नायाब तहसीलदार व लेखपाल का फोन आया कि जमीन की पैमाइश कराने के लिए आ जाइए। वो कानपुर में थीं। 31 मई को उनके घर पर 29 मई की तारीख का नोटिस पहुंचा। इसमें 30 मई को जमीन पर पैमाइश के लिए उपलब्ध रहने को कहा गया था। उनका आरोप है कि उनकी जमीन पर कब्जा कराने में तहसील के लोग भू-माफिया का साथ दे रहे हैं। उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। वो काफी डरी हुई हैं। फोन पर भू-माफिया दे रहे धमकी पूनम यादव ने कमिश्नर रितु माहेश्वरी को लिखित शिकायत दी है कि कुंडौल में उन्होंने 703 वर्ग मीटर जमीन कपिल कुमार से खरीदी थी। इसका दाखिल-खारिज रेवेन्यू रिकॉर्ड में हो चुका है। 12 मई 2022 को लेखपाल ने कब्जा दिया था। उनकी जमीन के पास अब काफी डेवलपमेंट हो चुका है। जमीन कब्जाने की नीयत से भूमाफिया सक्रिय हैं। उन्हें फोन पर जमीन खाली करने की धमकी दे रहे हैं। 9 फरवरी 2024 को उनके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने अपने आप को क्षेत्रीय लेखपाल भूपेंद्र सिंह बताया। उन्होंने कहा- ये जमीन कपिल अग्रवाल की है। इसे खाली कर दें, नहीं तो जबरन खाली कराया जाएगा। कमिश्नर रितु माहेश्वरी ने एसडीएम सदर को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। 10 दिन मे

Dainik Bhaskar न्यूज इन ब्रीफ@11 AM:सलमान की कार पर हमले का प्लान, 4 अरेस्ट; गर्मी से 4 दिनों में 320 मौतें; कॉमर्शियल LPG सिलेंडर ₹72 तक सस्ता

नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें… 1. पोर्श केस में नाबालिग आरोपी की मां गिरफ्तार: बेटे के बदले दिया अपना ब्लड सैंपल पुणे पोर्श कार केस में नाबालिग आरोपी की मां को गिरफ्तार कर लिया गया है। मां शिवानी ने बेटे की जगह अपना ब्लड सैंपल दे दिया था। ताकि रिपोर्ट में अल्कोहल की पुष्टि न हो। इस केस में अब तक 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। दरअसल 18 मई की रात नाबालिग ने पोर्श कार से IT सेक्टर में काम करने वाले बाइक सवार युवक-युवती को टक्कर मारी थी, जिससे दोनों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर... 2. कॉमर्शियल LPG सिलेंडर ₹72 तक सस्ता हुआ, दिल्ली में कीमत 1676 रुपए 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर आज से ₹72 तक सस्ता हो गया है। दिल्ली में अब इसकी कीमत ₹69.50 घटकर ₹1676 हो गई। पहले यह ₹1,745.50 में मिल रहा था। वहीं कोलकाता में यह सिलेंडर अब ₹72 कम होकर ₹1787 में मिल रहा है, पहले इसके दाम ₹1859 थे। हालांकि, 14.2 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह ₹803 में मिल रहा है। पढ़ें पूरी खबर... 3. एक्टर सलमान की कार पर हमले का प्लान, 4 अरेस्ट; पकड़े गए शख्स लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक्टर सलमान खान की कार पर हमले का प्लान बना रहे चार लोगों को मुंबई पुलिस ने अरेस्ट किया है। ये सभी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हैं। ये पाकिस्तानी आर्म सप्लायर से हथियार मंगवा रहे थे। पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बरार समेत 17 से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इससे पहले 15 अप्रैल को सलमान के घर के बाहर 4 राउंड फायर किए गए थे। पढ़ें पूरी खबर... 4. हीटस्ट्रोक से 4 दिन में 7 राज्यों में 320 मौतें, इनमें 25 चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारी देश में गर्मी और हीटस्ट्रोक से पिछले चार दिन में 320 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। पिछले तीन दिनों में उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा करीब 100 लोगों की जान गई है। बिहार में 69 लोगों की मौत हुई। वहीं राजस्थान में 60, झारखंड में 37, ओडिशा में 18, मध्य प्रदेश में 2 और दिल्ली में एक व्यक्ति की मौत हुई। पढ़ें पूरी खबर... 5. 8 राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग जारी, वाराणसी से मोदी तीसरी बार मैदान में लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम फेज में 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों पर वोटिंग जारी है। 2019 में इन सीटों मे

Dainik Bhaskar सलमान की कार पर हमले का प्लान, 4 अरेस्ट:पाकिस्तान से हथियार मंगवा रहे थे; पकड़े गए शख्स लॉरेंस बिश्नोई गैंग के

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान पर एक बार फिर से हमला करने की कोशिश को मुंबई पुलिस ने नाकाम कर दिया है। नवी मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है जो पनवेल में सलमान की कार पर अटैक करने की प्लानिंग कर रहे थे। इन चारों की पहचान धनंजय उर्फ अजय कश्यप, गौरव भाटिया, वसीम चिकना और रिजवान खान के तौर पर हुई है। इसके लिए पाकिस्तान से सप्लायर के जरिए हथियार मंगवाने की योजना भी बनाई जा रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावर AK-47, M-16 और AK-92 मंगवाने की कोशिश कर रहे थे। मामले में पुलिस ने अब तक लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई, गोल्डी बराड़ समेत 18 लोगों के खिलाफ FIR रजिस्टर कर ली है। 14 अप्रैल को हुई थी अपार्टमेंट पर फायरिंग इससे पहले बीते 14 अप्रैल को भी सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने सुबह 5 बजे फायरिंग की गई थी। दो बाइक से आए हमलावरों ने 5 राउंड फायर किए थे। फायरिंग के वक्त सलमान अपने घर में ही थे। घटना के बाद सलमान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। दो दिनों बाद ही फायरिंग करने वाले दोनों आरोपी पकड़े गए थे। खान को लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गैंग ने जान से मारने की धमकी दी थी। यह खबर लगातार अपडेट हो रही है…

Dainik Bhaskar लोकसभा चुनाव-2024:अमित शाह बोले- कांग्रेस हार के कारण एग्जिट पोल पर डिबेट से पीछे हटी, किस मुंह से मीडिया-जनता को फेस करेगी

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि कांग्रेस को अपनी हार का पता चल गया है। वो किस मुंह से मीडिया और जनता को फेस करेगी। इसीलिए पार्टी एग्जिट पोल पर मीडिया डिबेट से पीछे हट गई है। मैं कांग्रेस से कहना चाहता हूं कि भागो नहीं, हार का सामना करके आत्मचिंतन करो। शाह ने कहा- एग्जिट पोल हर चुनाव का हिस्सा रहती है। जब से राहुल गांधी ने कांग्रेस की बागडोर संभाली है, तब से पार्टी हर संस्था, चाहे मीडिया हो, न्यायिक व्यवस्था हो, संसद हो या जांच एजेंसियां, सभी को नकार दिया है। दरअसल, कांग्रेस ने एग्जिट पोल को लेकर होने वाली TV डिबेट्स में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया है। पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने शुक्रवार (31 मई) को कहा कि कांग्रेस टीआरपी के खेल का हिस्सा नहीं बनना चाहती। मतदान के परिणाम मशीनों में बंद हो चुके हैं। 4 जून को परिणाम सबके सामने होंगे। इसके बाद कांग्रेस पार्टी TV डिबेट्स में शामिल होगी। लोकसभा चुनाव से जुड़े बाकी अपडेट्स यहां पढ़ें...

Dainik Bhaskar कानपुर में 58 लाशों से पोस्टमॉर्टम हाउसफुल:ज्यादातर मौतें गर्मी से, 500 मीटर तक फैली दुर्गंध, शव रखने के लिए रैन बसेरा मांगा

58 शवों से कानपुर का पोस्टमॉर्टम हाउसफुल हो गया है। शव रखने की जगह नहीं बची। लगातार आ रही लाशों के चलते अतिरिक्त जगह और डॉक्टरों की डिमांड की गई है। पोस्टमॉर्टम हाउस के 500 मीटर की रेंज में भीषण दुर्गंध फैल गई है। ज्यादातर मौतों का कारण भीषण गर्मी बताया जा रहा है, हालांकि आधिकारिक तौर पर मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। वैसे भी मौत गर्मी से हुई या नहीं, यह पोस्टमॉर्टम से पता भी नहीं चलता। पोस्टमॉर्टम करते-करते पतारा सीएचसी के डॉ. अश्विनी बाघमरे गश खाकर जमीन पर गिर पड़े। साथी डॉक्टर और पोस्टमॉर्टम हाउस के स्टाफ ने ठंडा पानी डाला, तब उन्हें होश आया। पोस्टमॉर्टम हाउस प्रभारी डॉ. नवनीत चौधरी की भी हालत बिगड़ गई। पोस्टमॉर्टम हाउस में हालात कंट्रोल करने और अव्यवस्थाओं को ठीक करने के लिए डीएम ने सीएमओ और एडीएम को भेजा है। पांच डॉक्टरों की टीम पोस्टमॉर्टम करने में जुटी है। इसमें डॉ. विपुल, डॉ. आंबेडकर, विनीत सोनकर, डॉ. मुन्ना लाल, डॉ. आशीष मिश्रा और डॉ. नवनीत चौधरी शामिल हैं। शहर भर में मिल रहीं लावारिस लाशें पोस्टमॉर्टम हाउस के हालात ये हैं कि एक के ऊपर एक शव रखना पड़ रहे हैं। शुक्रवार को सुबह से देर शाम तक 38 शवों का पोस्टमॉर्टम हुआ। इनमें 7 लावारिस शव शामिल हैं। शनिवार को पोस्टमॉर्टम हाउस में 58 शव रखे हैं, इनमें से 45 लावारिस हैं। CMO आलोक रंजन ने बताया कि शव ज्यादा आ रहे हैं, इसके लिए अस्थाई कमरे का इंतजाम किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद हम कह सकते हैं कि इन लोगों की मौत कैसे हुई? शव रखने के लिए अतिरिक्त जगह की मांग लावारिस शवों को देखते हुए पोस्टमॉर्टम हाउस ने जिला प्रशासन से शवों को रखने के लिए अतिरिक्त जगह की मांग की है। साथ ही CMO से पोस्टमॉर्टम के काम में अतिरिक्त डॉक्टर लगाने की भी मांग की, ताकि हालात कंट्रोल किए जा सकें। कानपुर में भीषण गर्मी पड़ रही है। यहां का तापमान 44°C पार कर गया है। माना जा रहा है कि फुटपाथ पर, पार्क में और अलग-अलग जगह लोगों की भीषण गर्मी से मौत हुई। इनमें से ज्यादातर बुजुर्ग, भिखारी और सड़क किनारे घूमने वाले लोग हैं। अज्ञात शवों का 72 घंटे बाद होता है पोस्टमॉर्टम लावारिस लाश मिलने के बाद 72 घंटे तक उसका पोस्टमॉर्टम नहीं किया जा सकता। उसकी शिनाख्त के लिए इंतजार किया जाता है। अगर 72 घंटे तक उसकी शिनाख्त नहीं होती है, तो पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस उसक

Dainik Bhaskar भास्कर अपडेट्स:तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में पेंट फैक्ट्री में आग लगने से 3 लोगों की मौत, कई घायल

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में शुक्रवार (31 जून) को एक पेंट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई। कई घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मरने वालों में दो मजदूर थे। तीसरा मृतक एक शख्स था, जो आग देखने आया था। इसी दौरान वह मेटल की एक प्लेट की चपेट में आ गया, जो आग लगने के बाद फैक्ट्री यूनिट के बाहर गिर गई थी।