Dainik Bhaskar Dainik Bhaskar

Dainik Bhaskar चंडीगढ़ में वोटिंग के बीच बवाल:पुलिस-वोटरों के बीच जमकर धक्कामुक्की, पुलिस ने डंडे दिखाए, गर्मी-लंबी लाइन से गुस्साए वोटर

चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। दोपहर 1 बजे तक लोकसभा सीट पर 40.41% ‌वोटिंग हुई है। धनास गांव में मतदाताओं के लिए न तो पीने के पानी की व्यवस्था की गई है और न ही टेंट की। इस कारण मतदाताओं और पुलिस के बीच हाथापाई हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी स्थिति को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने मुंबई से आकर चंडीगढ़ में अपना वोट डाला। उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की। ​​सांसद और अभिनेत्री किरण खेर ने भी सेक्टर 7 में मतदान किया। भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन और हरियाणा के सीईओ अनुराग अग्रवाल ने वोट डाल चुके है। इस सीट मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। इस सीट पर कुल 19 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें से मुख्य मुकाबला भाजपा के संजय टंडन और I.N.D.I.A के मनीष तिवारी के बीच में है। कांग्रेस उम्मीदवार मनीष तिवारी अपने लिए वोट नहीं कर पाएंगे क्योंकि उनका वोट पंजाब के लुधियाना में पड़ता है। इस सीट पर कुल 659805 मतदाता हैं। इनमें से 341544 पुरुष, 318226 महिला और 35 थर्ड जेंडर वोटर हैं। वहीं फर्स्ट टाइम वोटरों की संख्या 17977 और दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 3816 है।

Dainik Bhaskar यूपी की 13 सीटों पर वोटिंग शुरू:गोरखपुर में सीएम योगी ने वोट डाला; PM मोदी समेत 3 केंद्रीय मंत्रियों की साख दांव पर

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में यूपी की 13 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। 144 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 134 पुरुष और 10 महिला कैंडिडेट हैं। 2.50 करोड़ वोटर्स इनकी किस्मत का फैसला करेंगे। वाराणसी से PM मोदी के अलावा चंदौली से केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, मिर्जापुर से केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल और महराजगंज से केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर बलिया से, माफिया मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी गाजीपुर से, भोजपुरी अभिनेता रवि किशन और अभिनेत्री काजल निषाद गोरखपुर से चुनाव लड़ रही हैं। यूपी में आज महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव (सुरक्षित), घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और राबर्ट्सगंज में वोटिंग हो रही है। इस फेज की 13 सीटों में 5 सीटें योगी आदित्यनाथ के गृह जिले गोरखपुर के आस-पास की हैं। 4 सीटें पीएम मोदी के चुनाव क्षेत्र वाराणसी से सटी हैं। 2019 में भाजपा गठबंधन ने 13 में से 11 सीटें जीती थीं। बाकी 2 सीटें बसपा ने जीती थीं।

Dainik Bhaskar हिमाचल में 4 लोकसभा सीटों पर वोटिंग:केंद्रीय मंत्री के क्षेत्र में EVM मशीन खराब; BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने वोट डाला

हिमाचल की 4 लोकसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। लोग शाम 6 बजे तक वोट डाल सकेंगे। यहां कुल 37 कैंडिडेट मैदान में हैं। प्रदेश में 7992 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस चुनाव में 57,11,969 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने सुबह 7 बजे बिलासपुर में परिवार के साथ वोट डाला। हमीरपुर के पनियाला पोलिंग बूथ पर EVM मशीन खराब होने की वजह से लोग बिना मतदान किए लौट गए। इसके अलावा, कांगड़ा के पोलिंग बूथ-29 पर EVM मशीन हैंग हो गई। जिसकी वजह से मतदान रुक गया। शिमला लोकसभा सीट पर भाजपा के सुरेश कश्यप और कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी आमने-सामने हैं। कांगड़ा लोकसभा सीट पर भाजपा के राजीव शर्मा और कांग्रेस के आनंद शर्मा के बीच मुख्य मुकाबला है। हमीरपुर लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के सामने कांग्रेस के सतपाल रायजादा हैं। मंडी लोकसभा सीट पर भाजपा की कंगना रनोट के सामने कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह हैं। इसके अलावा, हिमाचल की 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए भी वोटिंग चल रही है। इनमें सुजानपुर, धर्मशाला, लाहौल स्पीति, बड़सर, गगरेट और कुटलैहड़ शामिल हैं।

Dainik Bhaskar पंजाब में 13 सीटों पर वोटिंग:पूर्व क्रिकेटर हरभजन, अमरिंदर राजा और राघव चड्‌ढा ने डाला वोट, लुधियाना में EVM मशीन खराब

पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। शाम 6 बजे तक वोटिंग जारी रहेगी। इसके बाद EVM मशीनों को सील कर काउंटिंग सेंटरों में ले जाया जाएगा। पंजाब में कुल 2.14 करोड़ वोटर हैं। इसमें 1.12 करोड़ पुरुष व 1.1 करोड़ महिला वोटर हैं। लुधियाना, गुरदासपुर और बठिंडा में EVM मशीन खराब होने से मतदान में देरी हुई। बठिंडा में EVM के खराब होने के कारण AAP कैंडिडेट व मंत्री गुरमीत सिंह खुडि्डयां को वोट डालने के लिए इंतजार करना पड़ा। मतदान केंद्रों पर AAP, कांग्रेस, ‌‌‌‌‌BJP और अकाली दल के कैंडिडेट्स व नेता वोट डालने पहुंच रहे हैं। अमृतसर से BJP कैंडिडेट तरनजीत संधू, आनंदपुर साहिब में AAP कैंडिडेट मालविंदर कंग, राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा ने मोहाली और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने जालंधर में वोट डाला। पंजाब में 4 पार्टियों के बीच मुकाबला है। जिनमें राज्य की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (AAP), विरोधी दल कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल (SAD) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) शामिल हैं। पंजाब में पहली बार सभी पार्टियां बिना गठबंधन के अकेले चुनाव लड़ रही हैं। वोटिंग से पहले बवाल हो गया। अमृतसर में शुक्रवार रात को दो बाइकों पर आए युवकों ने आम आदमी पार्टी के वर्कर व साथियों पर गोलियां बरसा दी। जिसमें एक की मौत हो गई है, जबकि 4 जख्मी हैं। उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।