Dainik Bhaskar Dainik Bhaskar

Dainik Bhaskar भास्कर अपडेट्स:सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में कुलपतियों की नियुक्ति और निगरानी के लिए कमेटी बनाई, रिटायर्ड CJI यूयू ललित इसके अध्यक्ष होंगे

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को भारत के पूर्व CJI उदय उमेश ललित को पश्चिम बंगाल की सभी यूनिवर्सिटीज के लिए खोज और चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच ने इस पर फैसला सुनाया। सुप्रीम कोर्ट पश्चिम बंगाल सरकार की याचिका पर सुनवाई कर रहा था, जिसमें राज्यपाल के लगभग 28 अंतरिम कुलपतियों की नियुक्ति के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार की याचिका को खारिज करने के कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई थी। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार का ऐसी नियुक्तियों पर पर्यवेक्षण की भूमिका को लेकर राज्यपाल सी वी आनंद बोस के साथ मतभेद था। आज की अन्य बड़ी खबरें... अमेरिका में टेक ऑफ के दौरान निकला प्लेन का पहिया, सुरक्षित लैंडिंग यूनाइटेड एयरलाइंस के बोइंग जेट ने लॉस एंजिल्स से टेक ऑफ के दौरान एक लैंडिंग गियर का पहिया निकल गया। हालांकि बाद में डेनवर में इसकी सुरक्षित लैंडिंग हुई। यूनाइटेड एयरलाइन ने बाद में जारी एक बयान में कहा कि जमीन पर या फ्लाइट 1001 में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। लॉस एंजिल्स में पहिया बरामद कर लिया गया है, और हम इस घटना के कारण की जांच कर रहे हैं। बोइंग 757-200 में 174 यात्री और सात क्रू मेंबर सवार थे। इससे पहले 7 मार्च को भी सैन फ्रांसिस्को से टेक ऑफ के बाद यूनाइटेड बोइंग B777-200 जेट का एक टायर हवा में ही खो गया। यह हवाई अड्डे की पार्किंग में एक कार पर जा गिरा था। कोई भी घायल नहीं हुआ।

Dainik Bhaskar बेगूसराय में कार-ऑटो की टक्कर में 5 की मौत:1 मिनट पहले भी ओवरटेक के दौरान टकराए, दूसरी बार में पलटा ऑटो

बेगूसराय में मंगलवार की सुबह ऑटो और कार की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में सभी ऑटो सवार हैं। कार में बैठे 3 लोग घायल हैं। हादसे के बाद लोगों के शव ऑटो में फंस गए। बताया जा रहा है कि सभी लोग हाथीदह जंक्शन से बेगूसराय के लिए ऑटो से निकले थे। NH-31 फोरलेन पर बीहट रतन चौक के पास कार और ऑटो में टक्कर हो गई। ऑटो में 11 लोग सवार थे। हादसे से 1 मिनट पहले कार ने ऑटो को ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं कर पाया। इसके बाद कार ने फिर ओवरटेक करना चाहा, इसी दौरान कार की बॉडी ऑटो से टकराई और ज्यादा स्पीड होने की वजह से ऑटो पलट गया। फिलहाल, मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। अब हादसे की कुछ तस्वीरें देखिए... एक ही साइड से आ रही थी दोनों गाड़ियां प्रत्यक्षदर्शी चंदन कुमार झा ने बताया कि दोनों गाड़ी एक ही साइड से आ रही थी। ओवरटेक करने के दौरान ये हादसा हुआ। हादसे से कुछ दूर पहले कार ने ऑटो को ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं कर पाया। इसके बाद गुस्से में उसने गाड़ी ओवरटेक करने की कोशिश की। जिससे कार ऑटो से टकरा गई। दिल्ली से हाथीदह पहुंचे थे सभी ऑटो में बैठे बबूल शर्मा ने बताया ने ऑटो में सफेद कार ने ठोकर मार दी। हम आगे वाली सीट पर बैठे हुए थे। दिल्ली से हम ट्रेन से आए थे। सारी सवारी अलग-अलग थी। विक्रम शीला ट्रेन से आए थे। ऑटो में 11 लोग सवार थे। इसमें से किसी को पहचानते नहीं थे। 4 बजे के करीब ट्रेन स्टेशन पर आई थी। मरने वालों में ये शामिल 35 साल के सिंटू कुमार शाम्हो थाना क्षेत्र के बिजुलिया गांव के रहने वाले थे। वे दिल्ली में ड्राइवर की नौकरी करते थे। कल उनके साढ़ू की लड़की की शादी थी, इसी में शामिल होने के लिए आ रहे थे। दूसरे मृतक की पहचान नालंदा के पुआरी गोनामा गांव निवासी सुनील पाठक के बेटे विक्की पाठक(26) के रुप में हुई है। विक्की दिल्ली एम्स में कैंसर विभाग में नौकरी करता था। कल उसके साले की शादी थी। उसमें शामिल होने के लिए अपने ससुराल मटिहानी आ रहा था। तीसरे मृतक की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के छोटी मौजी निवासी अमनदीप कुमार (22) के रूप में हुई है। वो अपने मामा नीतीश कुमार (24) गढ़पुरा थाना क्षेत्र के कुंवरटोल निवासी के साथ पटना से वापस लौट रहे थे। दोनों की हादसे में मौत हो गई। पांचवां मृतक छौड़ाही थाना क्षेत्र के राजोपुर बेंगा गांव का निवासी स्वर्गीय रमाका

Dainik Bhaskar कन्या विद्यालय में पढ़ाई की जगह सिलाई-कढ़ाई...गोशाला पर ताला:4 साल से नहीं आए अफसर; प्रधानमंत्री के गोद लिए गांव जयापुर से रिपोर्ट

'देश के प्रधान सांसद किसी गांव को गोद लें, लेकिन उसकी तस्वीर न बदले तो मैं नहीं समझता देश के किसी गांव की तस्वीर बदली होगी।' 'पांच साल पहले खूब शोर हुआ था कि बनारस शहर की तरह चमचमाने लगा गांव, हकीकत में कुछ नहीं हुआ। टूटी सड़कें, कच्ची पगडंडियां, उखड़े और टूटे खड़ंजे, बदहाल हैंडपंप, खाली पड़े रसोई गैस के सिलेंडर। क्या गांव गोद लेने की जो बात कही थी, वह भी जुमला था।' ये बात सपा प्रमुख और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर कही। उन्होंने पीएम मोदी के 10 साल पहले गोद लिए गांव जयापुर का जिक्र किया। दैनिक भास्कर की टीम गांव पहुंची। गांव का क्या हाल है? पढ़िए इस रिपोर्ट में … 2014 में पीएम ने गोद लिया था गांव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद आदर्श ग्राम 2014 में पहला गांव जयापुर गोद लिया। मकसद था, इसे आदर्श गांव बनाने के साथ विश्व पटल पर ले जाना। जयापुर को गोद लेते ही विभागों, मंत्रियों, एनजीओ और बैकों ने इस गांव की राह पकड़ी। तेजी से गांव में शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य जैसी मूलभूत जरूरतों पर काम हुआ। हालांकि, शुरुआत के 2-3 सालों के बाद जिम्मेदार संस्थाएं उदासीन हो गईं। नतीजा, 10 साल पहले हुए विकास कार्यों की स्थिति खराब है। जयापुर उन आठ गांवों में शामिल है, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2014 में गोद लिया था। जयापुर देश का पहला ऐसा गांव है, जिसे बीजेपी ने मॉडल विलेज के रूप में पेश करते हुए ‘ग्राम स्वराज’ का नारा दिया था। पीएम मोदी ने जयापुर के बाद नागेपुर, ककरहिया, डोमरी, परमपुर, पूरी बरियार, पूरी गांव और कुरहुआ को गोद लिया था। सड़क अधूरी, मानिकपुर-मूसेपुर की राह पगडंडी राजातालाब से चंदापुर होकर जयापुर जक्खिनी जाने वाली सड़क सबसे बेहतर है। जयापुर गेट से लेकर गांव तक पक्की सड़क बनी, लेकिन अभी पूरी नहीं हुई। यह सड़क मुख्य गेट से रामाशंकर के घर होकर हरिजन बस्ती तक आती है, फिर पत्थर का खड़ंजा है। मूसेपुर और मानिकपुर गांव की सड़क बदहाल जक्खिनी या राजातालाब से गांव को जाने वाली मुख्य सड़क तो कुछ महीने पहले बन गई, लेकिन दूसरे गांव को जोड़ने वाली अन्य सड़कों का हाल ठीक नहीं है। जयापुर पंचायत के अलावा मूसेपुर और मानिकपुर गांव की सड़कें बदहाल हैं। 10 साल बाद भी पगडंडी का रास्ता जयापुर गांव को गोद लिए जाने के दस साल बाद भी मानिकपुर और मूसेप

Dainik Bhaskar बॉर्डर पर तैनात फौजी को बनाया हाथरस सत्संग का आयोजक:78 आरोपियों में 64 के मोबाइल बंद; पुलिस अफसरों ने खुद को दी क्लीनचिट

हाथरस में मची भगदड़ को एक हफ्ता बीत गया। कार्रवाई के नाम पर 22 लोगों के खिलाफ FIR लिखी गई। 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 3 ऐसे हैं, जो सत्संग के आयोजनकर्ता की लिस्ट में भी नहीं हैं। किसी भी पुलिस या अधिकारी को घटना का जिम्मेदार मानकर कार्रवाई नहीं की गई। यानी पुलिस ने खुद को क्लीन-चिट दे दी। न ही अब तक भोले बाबा को बुलाकर किसी तरह की पूछताछ की गई। दैनिक भास्कर की टीम ने सत्संग से जुड़े हर व्यक्ति से बात करने की कोशिश की। पुलिस और अधिकारियों की जवाबदेही को समझा। जिन्हें गिरफ्तार किया गया, उनकी भूमिका जानी। इस रिपोर्ट में जानिए पूरी बात… सत्संग के 78 आयोजक, उनमें 30 पति-पत्नी 2 जुलाई को सिकंदराराऊ इलाके के फुलरई गांव में सत्संग हुआ। इसकी तैयारी एक महीने पहले शुरू हो गई थी। 78 आयोजनकर्ता बने। इन सबका नाम और नंबर सत्संग स्थल पर लगा दिया गया। करीब साढ़े 5 लाख रुपए खर्च कर मंच, पंडाल और पूरे मैदान में बल्लियां लगाई गईं। 78 आयोजकों में 30 ऐसे थे, जो पति-पत्नी हैं। हादसे के बाद सबसे पहले सत्संग के मुख्य आयोजनकर्ता इंजीनियर देव प्रकाश मधुकर को आरोपी बनाया गया। गिरफ्तारी नहीं होने पर 1 लाख का इनाम घोषित किया गया। 4 जुलाई को मधुकर को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद मधुकर की कॉलोनी से ही मुकेश कुमार और मेघ सिंह को भी गिरफ्तार किया गया। कचौरा से मंजू यादव और मंजू देवी को गिरफ्तार किया गया। मैनपुरी जिले से 63 साल के राम प्रकाश शाक्य और राम लड़ैते यादव को गिरफ्तार किया गया। फिरोजाबाद के शिकोहाबाद से उपेंद्र सिंह यादव को गिरफ्तार किया गया। राम लड़ैते, राम प्रकाश और उपेंद्र का नाम आयोजनकर्ताओं की लिस्ट में भी नहीं है। 64 के नंबर बंद, दो ने कहा- हमने 15 हजार दिए थे हमने गिरफ्तार 8 लोगों को छोड़कर 70 आयोजनकर्ताओं को फोन मिलाया। हमारे पास उनके लिए तीन सवाल थे। पहला: आप अभी कहां हैं? दूसरा: आपके ऊपर आयोजन की जिम्मेदारी थी, तो इतना बड़ा हादसा कैसे हुआ? तीसरा: क्या आपसे पुलिस ने पूछताछ की? इन तीन सवालों के साथ हमने फोन मिलाना शुरू किया। आयोजनकर्ताओं की लिस्ट में शामिल शुरुआती 30 नंबर बंद मिले। 31वें नंबर पर मुकेश कुमार का फोन उठा। लेकिन, एक महिला ने 'रॉन्ग नंबर' कहते हुए गुस्से में फोन काट दिया। दोबारा फोन नहीं उठाया। 36वें नंबर पर जुगेंद्र सिंह का नाम था। हमने फोन करके पत्र

Dainik Bhaskar महाराष्ट्र के 6 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट:मुंबई के सभी स्कूल-कॉलेज आज बंद रहेंगे; असम में बाढ़ के चलते अब तक 85 की मौत

महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। मुंबई के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार (9 जुलाई) के लिए मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे और सतारा के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। IMD ने भी मुंबई में 12 जुलाई तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। IMD ने मंगलवार के लिए मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों में शहर में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। BMC ने मुंबई के लोगों से अनुरोध किया है कि अगर जरूरी न हो तो घरों से बाहर न निकलें। मुंबई में रविवार देर रात 1 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक छह घंटे में 300 मिमी से ज्यादा बारिश हुई थी। इस कारण शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया। मौसम विभाग ने आज 7 राज्यों में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, असम, गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक शामिल हैं। वहीं 13 राज्यों- नगालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट है। देशभर में मौसम का असर... 1. उत्तराखंड: सोमवार को फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा सोमवार को उत्तराखंड के कई हिस्सों में लगातार बारिश होती रही, जिससे कुमाऊं क्षेत्र में नदियों में बाढ़ आ गई। इससे गांव की तरफ जाने वाले सैकड़ों रास्ते ब्लॉक हो गए और चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों के कई गांवों में जलभराव हो गया। वहीं भारी बारिश की भविष्यवाणी के चलते रविवार को रोकी गई चार धाम यात्रा सोमवार को फिर से शुरू हो गई। उत्तराखंड में पिछले 4 दिन से जारी तेज बारिश के चलते केदारनाथ, बद्रीनाथ हाईवे समेत 115 से ज्यादा सड़कें बंद हो गईं। इससे जगह-जगह 6 हजार श्रद्धालु फंस गए थे। 2. असम: बारिश के चलते 6 और लोगों की मौत, 19 लाख लोग बाढ़ में फंसे असम में सोमवार को बाढ़ के चलते छह और लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही बाढ़, भूस्खलन और तूफान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 85 हो गई है। 27 जिलों में लगभग 19 लाख लोग अब भी बाढ़ से प्रभावित हैं। काजीरंगा नेशनल पार्क में अब तक 137 जंगली जानवरों की जान जा चुकी है। रविवार को यह संख्या 129 थी। 3. हिमाचल प्रदेश: 12 जुलाई तक भारी बारिश का अनुमान IMD ने हिमाचल प्रदेश में 12 जुलाई तक के लिए भारी बारिश का अनुमान जताया है। IMD ने

Dainik Bhaskar राफेल मरीन जेट डील-फ्रांस से दूसरे दौर की चर्चा शुरू:भारत नौसेना के लिए 26 जेट खरीदने कर रहा मोलभाव; हिंद महासागर में तैनाती होगी

भारत 26 राफेल मरीन जेट खरीदने के लिए फ्रांस के साथ चल रही बातचीत के दौरान बेहतर कीमत पाने के लिए कड़ा मोलभाव कर रहा है, इस सौदे की कीमत 50 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा होने की उम्मीद है। 8 जुलाई को फ्रांसीसी प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत की दूसरे दौर की चर्चा शुरू हुई। इसके अगले 10-12 दिन चलने की उम्मीद है। भारत बातचीत को लेकर स्पष्ट है और नौसेना के लिए राफेल-M की डील के लिए बेस प्राइज वहीं रखना चाहता है, जो 2016 में वायु सेना के लिए 36 विमानों के पिछले सौदे का उपयोग करना चाहता है। इस डील की कीमत में इन्फ्लेशन कॉस्ट (मुद्रास्फीति) शामिल होगी, जिस पर पिछले सौदे में दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी थी। पहले दौर की चर्चा जून 2024 में हुई थी 26 राफेल-एम फाइटर जेट खरीदने की डील पर पहले दौर की चर्चा पिछले महीने शुरू हुई थी। तबफ्रांस सरकार और दसॉ कंपनी के अधिकारियों ने रक्षा मंत्रालय की कॉन्ट्रेक्ट नेगोशिएशन कमेटी से चर्चा की थी। 50 हजार करोड़ की यह डील फाइनल होने पर फ्रांस राफेल-एम जेट के साथ हथियार, सिमुलेटर, क्रू के लिए ट्रेनिंग और लॉजिस्टक सपोर्ट भी मुहैया कराएगा। इस डील की जानकारी सबसे पहले PM मोदी की पिछले साल की फ्रांस यात्रा के दौरान सामने आई थी। इसके बाद रक्षा मंत्रालय ने लेटर ऑफ रिक्वेस्ट जारी किया था, जिसे फ्रांस ने दिसंबर 2023 में स्वीकार किया। इस डील में और क्या-क्या रहेगा शामिल फ्रांसीसी ऑफर में फाइटर जेट पर भारतीय हथियारों को असेंबल करने के लिए पैकेज शामिल हैं। इन हथियारों में अस्त्र एयर-टू-एयर मिसाइल, एयरक्राफ्ट कैरियर से ऑपरेट करने के लिए जेट में इंडियन स्पेसिफिक इन्हैंस्ड लैंडिंग इक्विपमेंट्स और जरूरी इक्विपमेंट्स शामिल किए हैं। फ्रांस ने ट्रायल्स के दौरान इंडियन एयरक्राफ्ट कैरियर्स से राफेल जेट की लैंडिंग और टेक-ऑफ स्किल का प्रदर्शन किया है, लेकिन रियल टाइम ऑपरेशन के लिए कुछ और इक्विपमेंट्स का इस्तेमाल करना होगा। यह भी भारत की डील का हिस्सा होगा। हिंद महासागर में होगी राफेल मरीन जेट की तैनाती नेवी के लिए खरीदे जा रहे 22 सिंगल सीट राफेल-एम जेट और 4 डबल ट्रेनर सीट राफेल-एम जेट हिंद महासागर में चीन से मुकाबले के लिए INS विक्रांत पर तैनात किए जाएंगे। भारतीय नौसेना इन विमानों को आंध्र प्रदेश के विशाखापटट्‌नम में INS डेगा में अपने होम बेस के रूप में तैनात करेगी। नौसेना

Dainik Bhaskar मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:जम्मू में आतंकी हमला, 5 जवान शहीद; SC ने NEET पेपर लीक वाले सेंटर्स की जानकारी मांगी; मोदी का पुतिन के साथ डिनर

नमस्कार, कल की बड़ी खबर NEET पेपर लीक को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की रही। कोर्ट ने NTA से पेपर लीक वाले सेंटर्स की जानकारी मांगी है। वहीं दूसरी खबर जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले की है। आतंकियों ने घात लगाकर सेना की गाड़ी पर हमला किया। 5 जवान शहीद हो गए। लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 1. PM मोदी का रूस दौरे का दूसरा दिन है। वे 8 जुलाई को पहुंचे थे। PM आज 22वें भारत-रूस वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। 2. मनी लॉड्रिंग मामले में सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। आज फैसला आ सकता है। अब कल की बड़ी खबरें... 1. SC ने माना- NEET-UG का पेपर लीक हुआ, पेपर लीक वाले सेंटर्स की जानकारी मांगी मेडिकल एंट्रेस परीक्षा NEET-2024 विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में 8 जुलाई को 2 घंटे 20 मिनट तक सुनवाई हुई। अदालत ने NTA से कहा कि, पेपर जहां-जहां लीक हुआ उन सेंटर्स की जानकारी दें। साथ ही गड़बड़ी से फायदा उठाने वाले कैंडिडेट्स के बारे में भी बताएं। CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा, ये साफ है कि पेपर लीक हुआ है। सवाल ये है कि इसका दायरा कितना बड़ा है। ये समझना जरूरी है कि पेपर लीक कितना व्यापक है? सिर्फ दो लोगों की गड़बड़ी की वजह से पूरा एग्जाम कैंसिल नहीं किया जा सकता। 38 याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई: NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट 38 याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई कर रहा है। इनमें से 34 याचिकाएं स्टूडेंट्स, टीचर्स और कोचिंग इंस्टीट्यूट्स ने, जबकि 4 याचिकाएं नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने लगाई हैं। सुप्रीम कोर्ट ने CBI को निर्देश दिया कि एजेंसी NEET UG पेपर लीक मामले में अब तक हुई जांच की एक रिपोर्ट कोर्ट के सामने पेश करे। NEET को लेकर विवाद क्या है: इस साल 5 मई को NEET परीक्षा हुई थी। 571 शहरों के 4,750 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 24 लाख अभ्यर्थी इसमें शामिल हुए थे, लेकिन यह परीक्षा पहले ही विवादों में आ गई थी। पेपर लीक और 1563 स्टूडेंट्स को ग्रेस मार्क देने के बाद कई छात्रों ने धांधली और गड़बड़ी का आरोप लगाया। इसे लेकर कई शहरों में विरोध प्रदर्शन हुए। विपक्षी दलों ने संसद में यह मुद्दा उठाया। पूरी खबर यहां पढ़ें... 2. कठुआ में सेना के वाहन पर आतंकी हमला, 5 जवान शहीद, 5 घायल; ग्रेनेड से हमला हुआ जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में आतंकियों ने सेना के

Dainik Bhaskar कठुआ में सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला:5 जवान शहीद; 5 घायल जवान पठानकोट मिलिट्री हॉस्पिटल रेफर; कश्मीर टाइगर्स ने हमले की जिम्मेदारी ली

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सोमवार (8 जुलाई) को आतंकियों के हमले में जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) समेत 5 जवान शहीद हो गए। हमले में घायल 5 जवानों को कठुआ के बिलावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से देर रात पठानकोट मिलिट्री हॉस्पिटल रेफर किया गया है। दरअसल, सुरक्षाबल लोहाई मल्हार ब्लॉक के माछेड़ी इलाके के बडनोटा में दोपहर 3.30 बजे तलाशी ले रहे थे, तभी आतंकियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। फायरिंग भी की। इसके बाद सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया। माना जा रहा है कि हमला करने वाले आतंकी तीन थे। वे भारी हथियारों से लैस। जो हाल ही में सीमा पार से घुसपैठ करके आए थे। फिलहाल आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है। सेना पर हमले की जिम्मेदारी कश्मीर टाइगर्स नाम के आतंकी संगठन ने ली है। यह संगठन प्रतिबंधित पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की ही एक शाखा मानी जाती है। आतंकी हमले को लेकर कश्मीर टाइगर्स का कबूलनामा... KT-213 ने एक पोस्ट में लिखा- 'कठुआ के बडनोटा में भारतीय सेना पर हैंड ग्रेनेड और स्नाइपर गन से हमला किया है। यह डोडा में मारे गए 3 मुजाहिदीन की मौत का बदला है। जल्द ही और ज्यादा हमले किए जाएंगे। ये लड़ाई कश्मीर की आजादी तक चलती रहेगी।' सेना की गाड़ी पर दो महीने में दूसर अटैक यह 2 महीने में सेना के वाहन पर दूसरा आतंकी हमला है। इससे पहले 4 मई को पुंछ के शाहसितार इलाके में एयरफोर्स के काफिले पर हमला हुआ था, जिसमें कॉर्पोरल विक्की पहाड़े शहीद हो गए थे और 4 अन्य जवान घायल हो गए थे। आतंकियों ने सुरक्षाबलों के दो वाहनों पर भारी फायरिंग की। दोनों गाड़ियां सनाई टॉप जा रही थीं। वहीं, दो दिन में यह सेना पर दूसरा हमला है। 7 जुलाई की सुबह आतंकियों ने राजौरी जिले के मंजाकोट इलाके में एक आर्मी कैंप पर हमला किया था। इसमें एक जवान घायल हो गया। जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकी घने जंगल में भाग गए। सेना और पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। सेना के वाहनों पर हुए पिछले हमले... 12 जनवरी- पुंछ : जम्मू-कश्मीर के पुंछ में इसी साल 12 जनवरी को आतंकियों ने सेना के वाहन पर हमला किया था। इसके बाद जवानों को जवाबी फायरिंग करनी पड़ी। इसमें किसी के भी घायल या मौत की खबर नहीं आई थी। 21 दिसंबर- सुरनकोट : सेना के काफिले पर आतंकियों ने हमला किया था। इसमें 5 जवान शहीद हो गए थे। वारदात को 4 आतंकियों ने अ

Dainik Bhaskar पुलिस ने X से महुआ के पोस्ट की डिटेल मांगी:NCW चीफ पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, फिर पोस्ट डिलीट कर दिया

TMC सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ FIR दर्ज करने के एक दिन बाद दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X से महुआ के पोस्ट को लेकर जानकारी मांगी है। महुआ ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा के खिलाफ X पर अपमानजनक पोस्ट किया था, जिसे उन्होंने कुछ देर बाद डिलीट कर दिया था। रविवार को दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने नए क्रिमिनल कानूनों के सेक्शन 79 (शब्दों, इशारों या हरकतों से महिला की अस्मिता का अपमान करना) के तहत महुआ के खिलाफ FIR दर्ज की थी। जांच के लिए महुआ को बुला सकती है पुलिस एक आधिकारिक सूत्र ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने X को लिखा है और सोशल मीडिया कंपनी से प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, जांच के लिए पोस्ट की डिटेल पता करना जरूरी है। हालांकि इन्वेस्टिगेटर्स ने पहले ही पोस्ट के स्क्रीनशॉट जमा कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो आने वाले दिनों में मोइत्रा को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। जानिए पूरा मामला… गुरुवार (4 जुलाई) को रेखा शर्मा हाथरस में हुई भगदड़ में घायल महिलाओं से मिलने पहुंची थीं। इस मुलाकात का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक व्यक्ति छतरी लेकर रेखा शर्मा के पीछे चल रहा था। इसे लेकर महुआ मोइत्रा ने कहा कि रेखा अपने बॉस का पायजामा पकड़ने में व्यस्त हैं। हालांकि बाद में महुआ ने पोस्ट डिलीट कर दिया। इस पोस्ट को लेकर NCW ने X पर लिखा- ‘TMC सांसद ने जो लिखा, वह किसी महिला के सम्मान का उल्लंघन है। हम इसकी निंदा करते हैं और महुआ मोइत्रा पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं। महुआ पर तीन दिन के अंदर FIR दर्ज होनी चाहिए। इस बारे में हमने लोकसभा स्पीकर को भी पत्र लिखा है।’ 'नादिया आइए और गिरफ्तार कर लीजिए' NCW की पोस्ट पर महुआ ने X पर लिखा- दिल्ली पुलिस, जल्दी कार्रवाई कीजिए। मैं नादिया (पश्चिम बंगाल) में हूं। अगर जरूरत हो तो तीन दिन में गिरफ्तार कर लीजिए। महुआ ने रेखा शर्मा के कई अपमानजपक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि दिल्ली पुलिस अगर आप केस दर्ज कर ही रहे हैं तो आपको बार-बार एक ही गलती दोहराने वाले आरोपी के खिलाफ भी नए नियमों के तहत केस दर्ज करना चाहिए। महुआ ने रेखा शर्मा पर ये तंज भी कसा कि मैं अपना छाता संभाल सकती हूं। 17वीं लोकसभा में महुआ की सांसदी चली गई थी पिछली यानी 17वीं लोकसभा में महुआ मोइत्रा को अपनी संसद सदस्यता गंवानी पड़

Dainik Bhaskar हरियाणा में लिव इन पार्टनर के बच्चे की हत्या:शराबी युवक ने दीवार पर पटक-पटककर मारा; दूसरे को फर्श पर पटका, हालत गंभीर

हरियाणा के गुरुग्राम में लिव इन पार्टनर ने शराब के नशे में महिला के 2 बच्चों पर हमला कर दिया। उसने 7 साल के बच्चे को दीवार पर पटक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। दूसरे बच्चे को उठाकर फर्श पर पटक दिया। वह गंभीर रूप से घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरूआती जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी विनीत चौधरी शराब के नशे में बच्चों के पास आया। जिसके बाद उसका बच्चों से विवाद हो गया और उसने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला के पति की मौत हो चुकी है। जिसके बाद वह इस युवक के साथ लिव इन में रह रही थी। वह अक्सर शराब पीकर दोनों बच्चों से मारपीट करता रहता था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक रविवार देर रात राजेंद्र पार्क थाना पुलिस को इस मामले की सूचना मिली। जिसमें बताया गया कि एक प्राइवेट अस्पताल में 7 साल के बच्चे प्रीत और 9 साल के मानू को भर्ती कराया गया था। इनमें से प्रीत की मौत हो चुकी है। जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची। पुलिस को दिए बयान में घायल बच्चे और उसके दादा ने बताया कि वह गुरुग्राम के टेकचंद नगर में अपने परिवार के साथ रहते है। दादा ने बताया कि उनके बड़े बेटे विजय कुमार का 2023 में निधन हो गया। इसके बाद उनकी बहू राजेंद्र पार्क आ गई। एक हफ्ते पहले उसने यहां किराए पर कमरा लिया था। जहां वह अपने दोनों बच्चों समेत एक व्यक्ति के साथ रहने लगी। मां को पता चला तो दौड़ी-दौड़ी आई पुलिस के मुताबिक महिला मंजू ने बताया कि उसे जैसे ही बच्चों के साथ मारपीट किए जाने की जानकारी मिली तो वह तुरंत घर की ओर दौड़ पड़ी। घर पहुच कर मंजू ने बच्चों को गंभीर हालत में पड़ा देखा। उसने तुरंत शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से मानू और प्रीत को अस्पताल ले गए। पीड़ित मां ने ससुर को दी जानकारी मृतक बच्चे के दादा ने पुलिस को बताया कि 7 जुलाई को बहू का फोन आया। उसने कहा कि प्रीत और मानु को चोट लगी है। जिनको वह अस्पताल में लेकर आई है। जब वह अस्पताल पहुंचे तो बहू ने बताया कि वह जिस व्यक्ति के साथ रहती थी, उसने बच्चों के साथ मारपीट की है। मारपीट में ज्यादा चोटें लगी होने की वजह से प्रीत की मौत हो गई। राजेंद्र पार्क पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी विनीत चौधरी (28) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार गुरुग्राम पुलिस

Dainik Bhaskar कठुआ में सेना के वाहन पर आतंकी हमला:दो जवान घायल, एनकाउंटर जारी; दो महीने में सेना के वाहन पर दूसरा अटैक

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सोमवार को आतंकियों ने सेना के वाहन पर हमला किया। इसमें दो जवान घायल हो गए। घटना लोहि मल्हार ब्लॉक के मचहेड़ी क्षेत्र के बडनोटा गांव की है। मचहेड़ी में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। आतंकियों ने सेना पर यह हमला तब किया जब पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम मचहेड़ी क्षेत्र में तलाशी ले रही थी। यह क्षेत्र भारतीय सेना के 9 कोर के अंतर्गत आता है। सर्च के दौरान आतंकियों ने उन पर गोलीबारी की। इलाके में और अधिक सुरक्षा बल भेजा गया है। यह दो महीने में सेना के वाहन पर दूसरा आतंकी हमला है। इससे पहले 4 मई को पुंछ के शाहसितार इलाके में एयरफोर्स के काफिले पर हमला हुआ था, जिसमें कॉर्पोरल विक्की पहाड़े शहीद हो गए थे और 4 अन्य जवान घायल हो गए थे। आतंकियों ने सुरक्षाबलों के दो वाहनों पर भारी फायरिंग की। इसमें से एक वाहन एयरफोर्स का था। दोनों गाड़ियां सनाई टॉप जा रही थीं। सेना के वाहनों पर हुए पिछले हमले... 1. इसी साल जनवरी में भी पुंछ में हमला हुआ था जम्मू-कश्मीर के पुंछ में इसी साल 12 जनवरी को आतंकियों ने सेना के वाहन पर हमला किया था। इसके बाद जवानों को जवाबी फायरिंग करनी पड़ी। इसमें किसी के भी घायल या मौत की खबर नहीं आई थी। 2. सुरनकोट में पिछले साल दिसंबर में भी हमला हुआ था सुरनकोट में 21 दिसंबर को सेना के काफिले पर आतंकियों ने हमला किया था। इसमें 5 जवान शहीद हो गए थे। वारदात को 4 आतंकियों ने अंजाम दिया था। आतंकियों ने अमेरिकी M-4 कार्बाइन असॉल्ट राइफल से स्टील बुलेट फायर की थीं। ये स्टील बुलेट सेना के वाहनों की मोटी लोहे की चादर को पार करते हुए जवानों को लगीं। पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (PAFF) ने हमले की जिम्मेदारी ली थी। आतंकियों ने सोशल मीडिया पर हमले वाली जगह की तस्वीरें भी जारी कीं, जिसमें M-4 राइफल के इस्तेमाल का दावा किया गया। 6 और 7 जुलाई को कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फायरिंग हुई जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में 6 और 7 जुलाई को मुदरघम और चिन्निगम फ्रिसल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फायरिंग हुई थी। एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने 6 आतंकियों को मार गिराया था। 2 जवान भी शहीद हुए थे। अधिकारियों के अनुसार, मारे गए आतंकी हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़े थे। इनमें एक पाकिस्

Dainik Bhaskar बुजुर्ग महिला को प्लेन में छोड़ गया स्टाफ:जयपुर से दिल्ली साथ गया बेटा मदद मांगता रहा, व्हीलचेयर उपलब्ध नहीं करवाई

जयपुर से दिल्ली गई अलायंस एयरवेज की फ्लाइट में सवार एक बीमार बुजुर्ग महिला को स्टाफ प्लेन में ही छोड़कर चला गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद महिला को व्हीलचेयर की जरूरत थी। स्टाफ ने व्हीलचेयर उपलब्ध नहीं करवाई। बुजुर्ग महिला को एयरक्राफ्ट में ही छोड़ दिया। मामला रविवार रात का है। अलायंस एयरवेज की फ्लाइट 91644 को जयपुर से शाम 7.35 बजे दिल्ली के लिए रवाना होना था। फ्लाइट एक घंटे देरी से रवाना हुई। इस फ्लाइट से शशिकला गोस्वामी (86) अपने बेटे सुशील गोस्वामी के साथ जयपुर से दिल्ली जा रही थी। सुशील गोस्वामी ने बताया- फ्लाइट रात 9.22 बजे दिल्ली पहुंची। दिल्ली पहुंचने के बाद मैंने क्रू मेंबर से व्हीलचेयर की मांग की। स्टाफ ने व्हीलचेयर उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया, लेकिन वे वहां से चला गया। पूरा विमान खाली हो गया। मैं और मेरी मां प्लेन में अकेले बैठे रहे। लगेज वाली जगह जाकर छीनकर लाया व्हीलचेयर सुशील गोस्वामी ने बताया कि मां शुगर के साथ पार्किंसंस की बीमारी से पीड़ित हैं। चलने-फिरने में काफी तकलीफ रहती है। करीब 15 से 20 मिनट तक प्लेन में बैठे रहने के बाद एसी बंद हो गया। हमे गर्मी और घुटन होने लगी। मैं मां को जैसे-तैसे विमान से बाहर लाया। विमान के पास ग्राउंड पर खड़ा करके व्हीलचेयर लेने के लिए ग्राउंड स्टाफ के पास गया। वहां के स्टाफ ने भी मेरी मदद नहीं की। मैं लगेज वाली जगह गया। वहां रखी व्हीलचेयर लेने लगा तो स्टाफ ने मुझे रोक दिया। मैं जबरदस्ती व्हीलचेयर छीनकर लाया और मां को उस पर बैठाया। स्टाफ की गाड़ी में पहुंचे टर्मिनल गोस्वामी ने बताया- ग्राउंड से टर्मिनल तक जाने के लिए भी हमारी किसी ने मदद नहीं की। मैंने वहां मौजूद ग्राउंड स्टाफ, सिक्योरिटी ऑफिसर से भी मदद मांगी। बस या अन्य वाहन उपलब्ध करवाने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। तभी विमान के पायलट और को-पायलट वापस स्टाफ की कार में प्लेन के पास पहुंचे। ड्यूटी चार्ट पर साइन करके वापस जाने लगे। इस दौरान मैंने उनसे स्टाफ की गाड़ी में ले जाने की मिन्नत की। उन्होंने मना कर दिया। मैंने जबरदस्ती गाड़ी के सामने खड़े होकर विरोध जताया। कंपनी और उच्च स्तर पर शिकायत करने की बात कही, तब जाकर पायलट अपनी गाड़ी में हमे टर्मिनल तक लेकर पहुंचे।

Dainik Bhaskar सुप्रीम कोर्ट का निर्देश- सरकार पीरियड लीव पर पॉलिसी बनाए:कहा- हमने फैसला लिया तो कंपनियां महिलाओं को नौकरी देने से बचेंगीं

सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को पीरियड लीव की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने कहा कि यह मामला अदालत में तय करने के लिए नहीं है, बल्कि सरकारी नीति से जुड़ा मामला है। कोर्ट ने कहा कि हमारी तरफ से महिलाओं को पीरियड लीव देने का फैसला महिलाओं के लिए हानिकारक होगा क्योंकि कंपनियां महिलाओं को नौकरी देने से बचेंगीं। इसके साथ ही CJI डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और मनोज मिश्राकोर्ट की बेंच ने केंद्र को निर्देश दिया कि वे राज्यों और इस मामले से जुड़े सभी लोगों की सलाह लेकर एक मॉडल पॉलिसी तैयार करें। यह याचिका वकील शैलेंद्र तिवारी ने लगाई है। उनकी तरफ से वकील राकेश खन्ना ने सुप्रीम कोर्ट में दलीलें पेश कीं। कोर्ट ने कहा- ऐसी लीव के चलते महिलाओं को काम से दूर दिया जाएगा कोर्ट ने याचिकाकर्ता से पूछा कि यह लीव औरतों को काम करने के लिए कैसे प्रोत्साहित करेगी। ऐसी लीव मंजूर होने से महिलाओं को काम से अलग कर दिया जाएगा। हम नहीं चाहते महिलाओं के साथ ऐसा हो। क्योंकि यह मामला अन्य राज्यों की नीतियों से संबंधित समस्याएं उठाता है, इसलिए कोर्ट के पास इस मामले में दखल देने की कोई वजह ही नहीं है। हालांकि, कोर्ट ने याचिकाकर्ता को इजाजत दी कि वह महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सेक्रेटरी और एडिशनल सॉलिसिटर ऐश्वर्य भाटी के पास जाएं। कोर्ट ने कहा कि हम महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सेक्रेटरी से निवेदन करते हैं कि वे नीतियों के स्तर पर इस मामले को देखें और इससे संबंधित सभी स्टेकहोल्डर्स से चर्चा करने के बाद पॉलिसी बनाने के बारे में सोचें। फरवरी 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की थी पीरियड लीव की मांग वाली याचिका इसके पहले 24 फरवरी 2023 को सुप्रीम कोर्ट ने पीरियड लीव की मांग करने वाली छात्राओं और कामकाजी महिलाओं की याचिका खारिज की थी। तब भी कोर्ट ने यही कहा था कि यह मामला नीतिगत है, इसलिए याचिकाकर्ता केंद्र के सामने अपनी बात रखें। इसे लेकर आज की सुनवाई में याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि अब तक केंद्र ने इस पर कोई फैसला नहीं लिया है। 2023 में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पीरियड लीव को गलत बताया था 13 दिसंबर 2023 को संसद में तत्कालीन महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी से पीरियड के दौरान पेड लीव के बारे में सवाल पूछा गया था। ईरानी ने इस पर कहा था की महिलाओं को ऐसी किसी लीव की

Dainik Bhaskar संदेशखाली केस-CBI जांच के खिलाफ ममता सरकार की याचिका खारिज:SC बोला- बंगाल सरकार ने महीनों तक एक्शन नहीं लिया, किसी को बचाने की कोशिश की

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली केस की CBI जांच के खिलाफ ममता सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (8 जुलाई) को याचिका खारिज करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने महीनों से संदेशखाली मामले पर एक्शन नहीं लिया। कलकत्ता हाईकोर्ट ने 10 अप्रैल को खुद से संज्ञान लेते हुए संदेशखाली केस की जांच CBI को सौंपी थी। पश्चिम बंगाल सरकार ने इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी, इस पर 29 अप्रैल को भी सुनवाई हुई थी। उस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सवाल किया था कि किसी निजी शख्स के हितों की रक्षा करने के लिए राज्य सरकार ने याचिका क्यों लगाई है। इसके बाद कोर्ट ने कहा था कि मामले को चुनाव के बाद जुलाई में सुनेंगे। आज जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच के सामने पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से अभिषेक मनु सिंघवी पेश हुए। उन्होंने बताया कि 43 FIR की जांच के लिए व्यापक निर्देश दिए गए हैं। जिनमें राशन घोटाला भी शामिल है। इस पर आज सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि संदेशखाली को लेकर महीनों तक राज्य सरकार ने कुछ नहीं किया। राज्य सरकार किसी एक शख्स को बचाने की कोशिश क्यों कर रही है। हम याचिका को खारिज करते हैं। संदेशखाली की महिलाओं ने TMC नेताओं पर यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। इस केस का मुख्य आरोपी शेख शाहजहां है। उसे बंगाल पुलिस ने 29 फरवरी को गिरफ्तार किया था। 25 अप्रैल को CBI ने पहली FIR दर्ज की थी इससे पहले 25 अप्रैल को कलकत्ता HC के आदेश के बाद CBI ने पहली FIR दर्ज की थी। इसमें 5 मुख्य आरोपियों के नाम शामिल हैं। कलकत्ता हाईकोर्ट ने 10 अप्रैल को संदेशखाली मामले की जांच CBI को सौंप दी थी। अपने आदेश में कहा था कि CBI कोर्ट की निगरानी में जांच करेगी और रिपोर्ट सौंपेगी। संदेशखाली की महिलाओं ने 8 फरवरी को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेताओं पर यौन उत्पीड़न और जबरन जमीन कब्जाने का आरोप लगाया था। मामले में 3 आरोपी शाहजहां शेख, शिबू हाजरा और उत्तम सरदार 13 मई तक कस्टडी में हैं। कौन है मुख्य आरोपी शाहजहां शेख आरोपी शाहजहां शेक संदेशखाली में कहां से आया, ये कोई नहीं जानता। 2000-2001 में वो मत्स्य केंद्र में मजदूर था। वह भी सब्जी भी बेचता था। फिर ईंट-भट‌्ठे पर काम करने लगा। यहीं उसने मजदूरों की यूनियन बनाई। फिर सीपीएम से जुड़ा। सिंगूर और नंदीग्राम आंदोलन में वामदलों

Dainik Bhaskar कांग्रेस नेता जयराम रमेश को कोर्ट से नोटिस:कहा था- अमित शाह 150 कलेक्टरों को फोन कर डरा रहे, इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकील ने दायर किया वाद

प्रयागराज जिला अदालत में कांग्रेस नेता जयराम रमेश पर फौजदारी का केस दर्ज हुआ है। केस दर्ज कर उन्हें अदालत ने नोटिस जारी किया है। दरअसल, जयराम रमेश ने 1 जून को दावा किया था कि गृह मंत्री अमित शाह जिला कलेक्टर्स को फोन करके डरा-धमका रहे हैं। उन्होंने कहा कि शनिवार सुबह से अमित शाह 150 अधिकारियों को फोन कर चुके हैं। जयराम ने इसे शर्मनाक बताया था। जयराम रमेश के खिलाफ यह वाद इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकील और उत्तर प्रदेश के सह संयोजक विधि विभाग भाजपा सुशील कुमार मिश्र की ओर से दाखिल किया गया है। वकील सुशील कुमार मिश्र का कहना है कि अदालत ने सुनवाई कर केस दर्ज करने के बाद जयराम रमेश को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अगली सुनवाई के लिए 23 अगस्त की डेट तय हुई है। बयान के अगले दिन इलेक्शन कमीशन ने संज्ञान लिया था रविवार को इलेक्शन कमीशन ने जयराम रमेश के दावे का संज्ञान लिया। कमीशन ने जयराम रमेश को एक पत्र लिखकर कहा कि वे अपने दावे से जुड़ी डिटेल शेयर करें। ताकि इस मामले में सही एक्शन लिया जा सके। इलेक्शन कमीशन ने कहा- ऐसे बयान चुनावी प्रक्रिया पर संदेह पैदा करते हैं कमीशन ने जयराम रमेश को लिख पत्र में कहा कि आचार संहिता लागू होने के दौरान सभी अधिकारी इलेक्शन कमीशन को रिपोर्ट करते हैं। अब तक किसी DM ने ऐसी जानकारी नहीं दी है, जैसे आप दावा कर रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि वोट काउंटिंग की प्रक्रिया एक पवित्र ड्यूटी है, जो हर रिटर्निंग अफसर को सौंपी गई है। आपके ऐसे बयान इस प्रक्रिया पर संदेह पैदा करते हैं, इसलिए इस बयान पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है। कमीशन ने आगे कहा कि आप एक नेशनल पार्टी के जिम्मेदारी, अनुभवी और वरिष्ठ नेता हैं। जो फैक्ट और जानकारी आपको सही लगी, उसके आधार पर काउंटिंग की तारीख से पहले आपने ऐसा बयान दिया, इसलिए आपसे हमारी रिक्वेस्ट है कि आप उन 150 DM की डिटेल हमें दें, जिन्हें गृहमंत्री की तरफ से फोन किए जाने का आप दावा कर रहे हैं। इसके साथ ही आप तथ्यात्मक जानकारी और अपने दावे का आधार भी बताएं। यह जानकारी आप 2 जून को शाम 7 बजे तक दें, ताकि जरूरी कार्रवाई की जा सके। जयराम बोले- इलेक्शन कमीशन पर भरोसा नहीं रहा इसके जवाब में रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस इलेक्शन कमीशन का सम्मान करती है, लेकिन अब तक यह संस्था जिस तरह से काम करती आई है, उस