Dainik Bhaskar Dainik Bhaskar

Dainik Bhaskar आज भी रुकी रहेगी चारधाम यात्रा:हिमाचल में लैंडस्लाइड से 76 सड़कें बंद, बंगाल में बाढ़ जैसे हालात; 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से जारी भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइड की घटनाएं बढ़ी हैं, इसके चलते बद्रीनाथ जाने वाले नेशनल हाईवे पर कई जगहों पर रास्ता बंद हो गया है। गढ़वाल डिवीजन में आज भी भारी बारिश का अलर्ट है, इसलिए राज्य सरकार ने आज भी चार धाम यात्रा पर रोक लगाई है। वहीं हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश और लैंडस्लाइड के कारण 76 सड़कें बंद हो गई हैं। राज्य में 1 जुलाई से 7 जुलाई के बीच 72.1 मिमी बारिश हुई है। यह इस अवधि की सामान्य बारिश से 66% ज्यादा है। इसके चलते 69 वाटर सप्लाई स्कीम और 34 इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई स्कीम बाधित हुई हैं। IMD का अनुमान है कि राज्य में 8 जुलाई से बारिश में कमी आएगी। पश्चिम बंगाल के हिमालय की तराई वाले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। जिलापाईगुड़ी में शनिवार सुबह 8:30 बजे से रविवार सुबह 8:30 बजे के बीच 166 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि बागडोगरा में 103 मिमी बारिश हुई। दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और अलीपुरद्वार के उप-हिमालयी जिलों में 12 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है। देशभर में मौसम का असर... 1. गोवा के वॉटरफॉल पर फंसे 80 लोग का रेस्क्यू; सोमवार को राज्य के स्कूल बंद रहेंगे गोवा के सत्तारी तालुका में पाली झरने पर 80 लोग फंस गए थे, जिन्हें रविवार रेस्क्यू किया गया। वहीं, राज्य में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी के चलते राज्य शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी स्कूलों में सोमवार की छुट्‌टी का ऐलान किया है। 2. असम में 22 लाख लोग बाढ़ में फंसे, रविवार को 8 लोगों की मौत हुई असम में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। रविवार को बाढ़ में आठ और लोगों की जान चली गई। इससे इस साल की बाढ़, लैंडस्लाइड और तूफान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 78 हो गई है। काजीरंगा नेशनल पार्क में 128 जानवर जान गंवा चुके हैं। 28 जिलों के 3,446 गांवों में 22.74 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। 3. आज 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट IMD ने सोमवार (8 जुलाई) के लिए 11 राज्यों- सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, असम, नागालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक में बहुत भारी बारिश का अलर्ट और 10 राज्यों- उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया

Dainik Bhaskar मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:शिवसेना नेता के बेटे ने BMW से महिला को 100m घसीटा, मौत; राहुल की योगी से अपील- हाथरस पीड़ितों का मुआवजा बढ़े

नमस्कार, कल की बड़ी खबर महाराष्ट्र के हिट एंड रन केस की रही। शिवसेना नेता के बेटे ने BMW से दंपती को टक्कर मारी, जिससे महिला की मौत हो गई। दूसरी बड़ी खबर हाथरस हादसे से जुड़ी रही। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने CM योगी को लेटर लिखकर मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग की है। लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... अब कल की बड़ी खबरें... 1. शिवसेना-नेता के बेटे ने BMW से दंपती को टक्कर मारी, महिला को 100 मीटर घसीटा, हुई मौत मुंबई के वर्ली में एक तेज रफ्तार BMW ने स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मार दी। मौके से भागने के दौरान आरोपी ने 45 साल की महिला को कार से 100 मीटर तक घसीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। उसका पति घायल है। कार मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना के नेता राजेश शाह का बेटा मिहिर शाह चला रहा था। उसके साथ ड्राइवर भी था। घटना के बाद से मिहिर फरार है। पुलिस ने राजेश शाह और ड्राइवर को हिरासत में लिया है। कार भी जब्त कर ली है। मछली खरीदकर स्कूटी से लौट रहे थे कपल: पुलिस ने बताया कि प्रदीप नखवा और उनकी पत्नी कावेरी नखवा मछुआरे समुदाय के हैं। दोनों हर रोज ससून डॉक पर मछली खरीदने जाते थे। हर रोज की तरह वे ससून डॉक से लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार BMW ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी पलट गई और दोनों पति-पत्नी कार के बोनट पर गिर गए। पति खुद को बचाने की कोशिश में बोनट से तुरंत कूद गया, लेकिन पत्नी उठ नहीं सकी। आरोपी नशे में था। भागने की हड़बड़ी उसने महिला को कुचल दिया और कार से करीब 100 मीटर तक घसीटा। इससे महिला की मौत हो गई। घायल पति का इलाज चल रहा है। पूरी खबर यहां पढ़ें... 2. महुआ मोइत्रा के खिलाफ FIR दर्ज, NCW चेयरपर्सन के लिए कहा था- वे अपने बॉस का पायजामा पकड़ने में व्यस्त हैं तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की है। महुआ पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रमुख रेखा शर्मा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी को लेकर रेखा शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने नए क्रिमिनल कानूनों के सेक्शन 79 (शब्दों, इशारों या हरकतों से महिला की अस्मिता का अपमान करना) के तहत FIR दर्ज की। महुआ ने पोस्ट डिलीट की: 4 जुलाई को रेखा शर्मा हाथरस म

Dainik Bhaskar राहुल गांधी आज मणिपुर और असम दौरे पर:14 महीने से जारी हिंसा के बीच तीसरी बार मणिपुर जाएंगे; बाढ़-हिंसा प्रभावितों और गवर्नर से मिलेंगे

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी 8 जुलाई को मणिपुरऔर असम जाएंगे। इस दौरान वह विभिन्न जिलों में हिंसा और बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे। मणिपुर कांग्रेस अध्यक्ष के. मेघचंद्र के अनुसार, राहुल दिल्ली से पहले सिलचर जाएंगे और वहां से जिरीबाम जिले में जाएंगे। मणिपुर में हिंसा शुरू होने के बाद राहुल की यह तीसरी यात्रा होगी। इसके पहले राहुल ने जनवरी 2024 में मणिपुर के थौबल से ही भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की थी। राहुल गांधी के पिछले मणिपुर दौरों की 2 तस्वीरें... रिलीफ कैंप में जाकर पीड़ितों से मिलेंगे रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल गांधी मोइरांग और चुराचांदपुर में बने रिलीफ कैंपों का दौरा करेंगे। वे यहां पीड़ितों से मिलकर उनका हाल-चाल लेंगे। प्रदेश कांग्रेस के मुताबिक राहुल राज्य के कुछ और जिलों में भी जाकर हिंसा प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर सकते हैं। असम विजिट के दौरान राहुल कछार जिले के सिलचर में कुंभीग्राम एयरपोर्ट पर रुकेंगे। यहां से वे लखीपुर में बाढ़ राहत शिविर जाएंगे और वहां शरण लिए हुए लोगों से बातचीत करेंगे। यह शिविर उस रूट पर है, जहां से राहुल गांधी मणिपुर के जिरीबाम जिले में पहुंचेंगे। असम में आई बाढ़ से 28 जिलों के लगभग 22.70 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। अब तक बाढ़, भूस्खलन और तूफान के कारण राज्य में कुल 78 मौतें हो चुकी हैं। राजभवन में गवर्नर से भी मुलाकात करेंगे राहुल 10.45 पर राहुल जिरिबाम के रिलीफ कैंप पहुंचेंगे। दोपहर 3 बजे वे चुराचांदपुर में मंडप तुईबोंग रिलीफ कैंप जाएंगे। शाम 4 बजे मोईरांग में फुबाला कैंप में पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 5.30 बजे राजभवन में गवर्नर से मुलाकात करेंगे। पूरे दिन के घटनाक्रम को लेकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शाम 6.15 बजेमीडिया से बात करेंगे। पिछले एक हफ्ते में राहुल गांधी इन राज्यों में गए... 4 जुलाई, दिल्ली- मजदूरों से मिले, समस्याएं सुनीं; कहा- इनका भविष्य सुरक्षित करना हमारी जिम्मेदारी राहुल गांधी ने गुरुवार 4 जुलाई को दिल्ली के गुरु तेगबहादुर नगर में मजदूरों से मुलाकात की। कांग्रेस ने X हैंडल पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि ये मेहनती मजदूर हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। इनके जीवन को सरल और भविष्य को सुरक्षित करना हमारी जिम्मेदारी है। इस दौरान राहुल ने मजदूरों के काम को करीब से देखा। क

Dainik Bhaskar भास्कर अपडेट्स:फ्रांस में दूसरे चरण की वोटिंग खत्म, एग्जिट पोल में दावा- फ्रांसीसी वामपंथियों ने ज्यादा सीटें जीतीं

फ्रांस में दूसरे चरण की वोटिंग पूरी हो चुकी है। 1981 के बाद इस बार सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है। एग्जिट पोल के मुताबिक धुर-वामपंथी दलों को बढ़त मिलती दिख रही है। दक्षिणपंथी दलों के नेता भी बढ़त की बात कहते हुए इमेनुएल मैक्रों को फ्रांस में मची राजनीतिक उथल-पुथल के लिए जिम्मेदार बता रहे हैं। उधर, एसोसिएट प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक फ्रांस के प्रधानमंत्री गेब्रियल अट्टल ने कहा कि वामपंथी गठबंधन के चुनावों में बढ़त हासिल करने के बाद वह इस्तीफा देने की योजना बना रहे हैं। इससे पहले 30 जून को पहले चरण की वोटिंग में दक्षिणपंथी पार्टी नेशनल रैली (NR) को सबसे ज्यादा 35.15% वोट मिले। दूसरे नंबर पर वामपंथी न्यू पॉपुलर फ्रंट (NFP) गठबंधन रहा। इसे 27.99% वोट मिले। वहीं, राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों की रेनेसां पार्टी सिर्फ 20.76% वोट हासिल करने में कामयाब रही। नेशनल असेंबली में बहुमत के लिए किसी भी पार्टी को 289 सीटें जीतना जरूरी है। फ्रांस की संसद का कार्यकाल 2027 में खत्म होना था, लेकिन यूरोपीय संघ में बड़ी हार के कारण राष्ट्रपति मैक्रों ने समय से पहले इसी महीने संसद भंग कर दी थी। आज की अन्य बड़ी खबरें... उत्तराखंड के चमोली में 3.5 तीव्रता का भूकंप ​​​​​​​​​​​​​​राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि रविवार (7 जुलाई) को उत्तराखंड के चमोली में 3.5 तीव्रता का भूकंप आया। ​​​​​​​भूकंप का केंद्र 5 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप रात 09:09 बजे आया।अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जून की शुरुआत में भी लद्दाख के लेह में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया था।

Dainik Bhaskar गुजरात के सापूतारा में लग्जरी बस खाई में गिरी:ट्रक को ओवरटेक करने में हुआ हादसा, 65 में 2 यात्रियों की मौत; कई घायल

गुजरात के डांग जिले के सापूतारा घाट पर रविवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां 65 यात्रियों से भरी बस खाई में जा गिरा। हादसे में 2 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई घायल है। घायलों को सापूतारा और डांग के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। बस में सवार यात्रियों से मिली जानकारी के अनुसार बस के ड्राइवर ने आगे जा रहे एक आयसर ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की थी। इसी दौरान बस खाई में गिरकर पलट गई। राहगीरों ने पुलिस व एंबुलेंस को हादसे की सूचना दी और घायल यात्रियों की मदद की। सूचना मिलते ही सापूतारा से कई एंबुलेंस व पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई थीं। नीचे देखें, हादसे की अन्य तस्वीरें...

Dainik Bhaskar महुआ मोइत्रा के खिलाफ नए क्रिमिनल कानूनों के तहत FIR:NCW चेयरपर्सन के लिए कहा था- वे अपने बॉस का पायजामा पकड़ने में व्यस्त हैं

तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की है। महुआ पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रमुख रेखा शर्मा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी को लेकर रेखा शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत के आधार पर रविवार 7 जुलाई को दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने नए क्रिमिनल कानूनों के सेक्शन 79 (शब्दों, इशारों या हरकतों से महिला की अस्मिता का अपमान करना) के तहत FIR दर्ज की। जानिए पूरा मामला… गुरुवार (4 जुलाई) को रेखा शर्मा हाथरस में हुई भगदड़ में घायल महिलाओं से मिलने पहुंची थीं। इस मुलाकात का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक व्यक्ति छतरी लेकर रेखा शर्मा के पीछे चल रहा था। इसे लेकर महुआ मोइत्रा ने लिखा था कि रेखा शर्मा अपना छाता खुद पकड़कर क्यों नहीं चल सकती? क्योंकि वे अपने बॉस का पायजामा पकड़ने में व्यस्त हैं। हालांकि, बाद में महुआ ने पोस्ट डिलीट कर दिया। इस पोस्ट को लेकर NCW ने X पर लिखा- ‘TMC सांसद ने जो लिखा, वह किसी महिला के सम्मान का उल्लंघन है। हम इसकी निंदा करते हैं और महुआ मोइत्रा पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं। महुआ पर तीन दिन के अंदर FIR दर्ज होनी चाहिए। इस बारे में हमने लोकसभा स्पीकर को भी पत्र लिखा है।’ 'नादिया आइए और गिरफ्तार कर लीजिए' NCW के पोस्ट पर महुआ ने X पर लिखा- दिल्ली पुलिस, जल्दी कार्रवाई कीजिए। मैं नादिया (पश्चिम बंगाल) में हूं। अगर जरूरत हो तो तीन दिन में गिरफ्तार कर लीजिए। महुआ ने रेखा शर्मा पर ये तंज भी कसा कि मैं अपना छाता संभाल सकती हूं। ये भी लिखा कि दिल्ली पुलिस को नए नियमों के तहत कुछ अन्य आरोपियों पर भी केस दर्ज करना चाहिए। 17वीं लोकसभा में महुआ की सांसदी चली गई थी पिछली यानी 17वीं लोकसभा में महुआ मोइत्रा को अपनी संसद सदस्यता गंवानी पड़ी थी। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने महुआ पर पैसे लेकर सवाल पूछने (कैश फॉर क्वेरी) के आरोप लगाए थे। बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी ने एफिडेविट में बताया था कि महुआ ने उन्हें पार्लियामेंट्री लॉगिन ID दिया था। मामला लोकसभा की एथिक्स कमेटी के पास गया। 8 दिसंबर 2023 को सदन सुबह 11 बजे कार्यवाही शुरू हुई और एथिक्स कमेटी की 500 पेज की रिपोर्ट पेश की गई। इस पर काफी हंगामा हुआ। दो बार कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। दोपहर 2 बजे से तीसरी बार कार्यवाही शुरू होने

Dainik Bhaskar पार्टी ऑफिस में नहीं दफनाया जाएगा BSP नेता का शव:मद्रास हाईकोर्ट ने कहा- ऑफिस संकरी गली में बना, वहां भगदड़ का खतरा

तमिलनाडु के चेन्नई में मारे गए बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रदेश अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रॉन्ग के शव को पार्टी कार्यालय में नहीं दफनाया जाएगा। मद्रास हाईकोर्ट ने पार्टी कार्यालय में उनका शव दफनाए जाने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है। याचिका मृत नेता की पत्नी के. पोरकोडी ने लगाई थी। कोर्ट ने कहा कि BSP ऑफिस संकरी गली में बना है। वहां ज्यादा जगह नहीं है। ऐसे में अगर वहां ज्यादा लोग जमा होते हैं तो भगदड़ का खतरा हो सकता है। कोर्ट ने कहा कि बसपा नेता के शव को चेन्नई से लगे तिरुवल्लुवर जिले में एक एकड़ के निजी प्लॉट में दफनाया जा सकता है। कोर्ट ने यह निर्देश भी दिया कि शव की अंतिम यात्रा शांतिपूर्वक निकाली जानी चाहिए। मृत नेता के परिवार ने मेमोरियल बनाने की मांग की जस्टिस वी भवानी सुब्बारायन ने कहा कि मृत नेता की पत्नी ने उनका शव दफनाने के लिए जो जगह चुनी है, वह एक संकरा रास्ता है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता से पूछा कि क्या उनके दिमाग में कोई और लोकेशन भी है। इसके बाद याचिकाकर्ता ने तिरुवल्लुवर जिले में जगह का नाम बताया। इसके बाद स्थानीय पंचायत ने जरूरी व्यवस्थाएं कीं। के. आर्मस्ट्रॉन्ग के परिवार ने यह भी कहा कि वे एक मेमोरियल भी बनाना चाहते हैं। इसके बाद हाईकोर्ट ने कहा कि पहले वे नेता का अंतिम संस्कार पूरा कर लें। इसके बाद वे मेमोरियल की मांग लेकर राज्य सरकार के पास जा सकते हैं। छह हमलावरों ने घर के बाहर की थी बसपा नेता की हत्या के. आर्मस्ट्रॉन्ग की शुक्रवार (5 जुलाई) की शाम उनके घर के बाहर छह हमलावरों ने हत्या का दी। पुलिस के अनुसार, 52 साल के आर्मस्ट्रॉन्ग शाम करीब 7 बजे चेन्नई स्थित सेम्बियम इलाके के वेणुगोपाल स्ट्रीट पर अपने घर के कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार छह लोग आए और उन पर चाकू-तलवारों से हमला कर दिया। इसके बाद हमलावर भाग गए। आर्मस्ट्रॉन्ग गंभीर रूप से घायल हुए थे। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें ​मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने 8 संदिग्धों को हिरासत में लिया पुलिस ने अब तक 8 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद से चेन्नई में तनाव की स्थिति है। शनिवार (6 जुलाई) को सैकड़ों की संख्या में बसपा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने राजीव गांधी सरकारी अस्पताल

Dainik Bhaskar मुंबई में तेज रफ्तार BMW ने कपल को टक्कर मारी:महिला की मौत; शिवसेना नेता का बेटा गाड़ी चला रहा था, एक्सीडेंट के बाद फरार

पुणे के चर्चित पोर्श एक्सीडेंट केस के बाद मुबंई में रविवार (7 जुलाई) को हिट-एंड-रन की एक और घटना हुई। मुंबई के वर्ली में रविवार (7 जुलाई) सुबह एक तेज रफ्तार BMW ने बाइक सवार कपल को टक्कर मार दी। घटना में महिला की मौत हो गई। घायल पति का इलाज चल रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना पार्टी के नेता राजेश शाह का बेटा चला रहा था। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने राजेश शाह को हिरासत में लिया है। BMW को भी जब्त कर लिया गया है। हालांकि, शिवसेना नेता का बेटा अभी भी फरार है। मछली खरीदकर बाइक से लौट रहे थे कपल NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि वर्ली के कोलीवाड़ा इलाके में रहने वाले कपल सुबह 5:30 बजे ससून डॉक पर मछली खरीदने गए थे। वापस लौटने के दौरान एक तेज रफ्तार BMW ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पलट गई और दोनों पति-पत्नी कार के बोनट पर गिर गए। पति खुद को बचाने की कोशिश में बोनट से तुरंत कूद गया, लेकिन पत्नी उठ नहीं सकी। घायल महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने हिट-एंड-रन का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Dainik Bhaskar प्रयागराज में अपना दल नेता की गोली मारकर हत्या:पड़ोसी ने की वारदात, कहा-दान में दी गई जमीनें वापस नहीं कर रहा था

प्रयागराज में अपना दल (एस) के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह घर से जैसे ही बाहर निकले, पड़ोसी ने उनके सिर में गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को मौके से पकड़ लिया। वारदात गंगापार इलाके में रविवार सुबह हुई। पुलिस ने बताया- मृतक का नाम इंद्रजीत उर्फ मोनू पटेल (24) है। वह हाईकोर्ट में वकील भी थे। आरोपी का नाम सर्वेश (28) है। सर्वेश ने बताया- मेरे परिवार के बुजुर्गों ने इंद्रजीत के घरवालों को दान में जमीनें दी थीं। अब हम लोग उसमें कुछ जमीन वापस मांग रहे थे, लेकिन इंद्रजीत नहीं दे रहा था। DCP गंगानगर अभिषेक भारती ने बताया- आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से 2 तमंचे बरामद किए गए हैं। उससे पूछताछ की जा रही है। 4 तस्वीरें देखिए... खबर अपडेट की जा रही है...

Dainik Bhaskar कल हो सकता है मोहन मंत्रिमंडल का विस्तार:कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए रामनिवास रावत बनेंगे मंत्री, कमलेश शाह भी ले सकते हैं शपथ

मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव मंत्रिमंडल का विस्तार कल यानी सोमवार को हो सकता है। इसमें कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए रामनिवास रावत मंंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, राजभवन में सुबह 9 बजे शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। रावत के अलावा अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार कमलेश शाह को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। हालांकि, इस पर अंतिम निर्णय बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की भोपाल में हो रही बैठक के बाद आज देर शाम लिया जाएगा। फिलहाल प्रदेश मंत्रिमंडल में 4 पद खाली हैं, जिन्हें भरा जाना है। वर्तमान में डॉ. मोहन सरकार में 30 मंत्री हैं। मंत्रिमंंडल में अधिकतम 34 मंत्री हो सकते हैं। रावत को मंत्रिमंडल में शामिल होने से पहले विधानसभा की सदस्यता छोड़नी होगी। शाह 29 मार्च को, रावत 30 अप्रैल को बीजेपी में आए थे श्योपुर की विजयपुर सीट से 6 बार के विधायक रामनिवास रावत ने 30 अप्रैल 2024 को कांग्रेस छोड़ी थी। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और बीजेपी जॉइनिंग टोली के मुखिया नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में श्योपुर के एक कार्यक्रम में बीजेपी की सदस्यता ली थी। वहीं, छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा से विधायक रहे कमलेश शाह ने 29 मार्च 2024 को विधायक पद से इस्तीफा देकर भाजपा जॉइन की थी। उन्होंने सीएम हाउस में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के सामने बीजेपी की सदस्यता ली थी। शाह 2023 में तीसरी बार विधायक चुने गए थे। कमलेश शाह की सीट अमरवाड़ा में 10 जुलाई को मतदान कमलनाथ के खास रहे कमलेश शाह ने बीजेपी जॉइन करने के साथ ही विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के चलते अमरवाड़ा विधानसभा का उपचुनाव भी हो रहा है। इसके लिए 10 जुलाई को मतदान और 13 जुलाई को मतगणना होगी। इस सीट से कांग्रेस ने धीरन शाह इनवाती को प्रत्याशी बनाया है। धीरन शाह आंचलकुंड दरबार के सेवक सुखराम दादा के बेटे हैं। वहीं, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने यहां से अपने युवा चेहरे देवीराम उर्फ देव रावेन भलावी पर फिर दांव लगाया है। अमरवाड़ा आदिवासी बहुल सीट है। यहां आदिवासियों का हर्रई राजघराना, गोंगपा और आंचल कुंडधाम तीनों से जुड़ाव है। ऐसे में ये चुनाव दिलचस्प हो गया है। कांग्रेस ने लगाई विधानसभा सदस्यता खत्म करने की पिटीशन कांग्रेस ने व

Dainik Bhaskar न्यूज इन ब्रीफ@11 AM:कुलगाम में 5 आतंकी ढेर; सूरत हादसे में 7 शव मिले; धोनी ने सलमान के साथ बर्थडे मनाया

नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें… 1. कश्मीर के कुलगाम में 5 आतंकी ढेर, 2 जवान शहीद; राजौरी में आर्मी कैंप पर हमला जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में लगातार दूसरे दिन मुठभेड़ जारी है। मुदरघम और चिनिगाम फ्रिसल में अब तक 5 आतंकी मारे गए हैं। दो जवान शहीद हुए हैं। मुदरघम में दो-तीन आतंकियों और चिनिगाम फ्रिसल में एक और आतंकी के छिपे होने की खबर है। सेना और पुलिस सर्च ऑपरेशन कर रही है। दूसरी तरफ, राजौरी जिले के मंजाकोट में आतंकियों ने रविवार सुबह एक सेना कैंप पर हमला कर दिया। इसमें एक जवान घायल हो गया। पढ़ें पूरी खबर... 2. सूरत हादसे में 7 लोगों के शव मिले, कल 5 मंजिला बिल्डिंग ढह गई थी गुजरात के सूरत में 5 मंजिला बिल्डिंग ढहने से सात लोगों की मौत हो गई है। NDRF की टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अभी भी मलबा हटाने का काम चल रहा है। यह बिल्डिंग 2017 में ही बनी थी। बिल्डिंग में 9 कमरों में लोग रहते थे, 2 कमरे फर्स्ट फ्लोर पर, 3 कमरे सेकेंड, 2 कमरे थर्ड फ्लोर पर थे। पढ़ें पूरी खबर... 3. धोनी का 43वां बर्थडे आज, पत्नी के साथ केक काटा; सलमान भी रहे मौजूद इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज 43 साल के हो गए। धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी और एक्टर सलमान खान के साथ आधी रात को जन्मदिन सेलिब्रेट किया और केट काटा। साक्षी ने माही के पैर भी छुए। इसका वीडियो साक्षी धोनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। 7 जुलाई, 1983 को जन्में धोनी ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। धोनी अपनी कप्तानी में भारत को 3 ICC ट्रॉफी जिताने वाले इकलौते कप्तान हैं। पढ़ें पूरी खबर... 4. अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकली, पुरी में शाम को निकलेगी अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की शुरुआत हो गई है। भगवान जगन्नाथ, अपने भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ जमालपुर इलाके में स्थित 400 साल पुराने जगन्नाथ मंदिर से 18 किलोमीटर की रथ यात्रा पर निकल गए हैं। रथ यात्रा से पहले सुबह 4 बजे गृहमंत्री अमित शाह ने पत्नी सोनल शाह के साथ भगवान जगन्नाथ की मंगला आरती की। ओडिशा की पुरी रथ यात्रा के बाद अहमदाबाद में देश की दूसरी सबसे बड़ी रथ यात्रा होती है। पुरी में 11 बजे रथों की पूजा हुई। शाम 5 बजे रथ यात्रा निकलेगी। पढ़ें पूरी खबर... 5. केजरीवाल के चेकअप के वक्त मौ

Dainik Bhaskar सेवादार बोला-भोले बाबा लाशों को भी जिंदा कर देंगे:बाबा ने कहा था प्रलय आएगी, आ भी गई; हाथरस हादसे के बाद बातचीत का AUDIO

हाथरस हादसे के बाद सूरजपाल सिंह जाटव उर्फ भोले बाबा के सेवादार का एक ऑडियो सामने आया है। इसमें वो कह रहा है कि बाबा ने कहा था आज प्रलय होगी। कई लोगों की मौत होगी। प्रलय हो भी गई। अपने आप ही लोग सड़क पर गिरने लगे। फिर लाशें बिछ गईं। सेवादार अपने दोस्त से कह रहा- परमात्मा यानी भोले बाबा ने कह दिया था कि घबराने की जरूरत नहीं। उन्होंने मुझसे कहा था- तुम चुपचाप चले जाओ। बच जाआगे। इतने दिनों से सत्संग हो रहा था, कभी कुछ नहीं हुआ। आज जो हुआ सब बाबा की मर्जी से हुआ। जो बाबा से डरेगा, उनकी भक्ति करेगा, वही बचेगा। जो नहीं करेगा, वो मर जाएगा। 4.35 मिनट का ये ऑडियो हाथरस कांड के थोड़ी देर बाद का बताया जा रहा है। पुलिस ने ऑडियो की जांच शुरू कर दी है। अब पढ़िए पूरा ऑडियो... जो भोले बाबा की भक्ति करेगा, वही बचेगा भोले बाबा के सेवादार को उसका दोस्त कॉल करता है। कॉल उठते ही कहता है- भाई बहुत लोग मर गए। ये कैसे हो गया? 300 लोग तो मरे ही होंगे। जवाब में सेवादार ने कहा- बाबा ने तो कह दिया था कि आज प्रलय आएगी। बहुत लोग मरेंगे। उसके बाद लोग अपने आप ही सड़क पर गिरने लगे। पहले एक गिरा, फिर लगातार लोग गिरने लगे। लोग मर गए। लाशें बिछ गईं। हम भी उसी जगह थे। हमें प्रभु ने बचा लिया। हमें घर भेज दिया। सेवादार ने कहा- भक्ति करो साकार हरि की, जिस दिन तुम भक्ति छोड़ दोगे, तुम भी नहीं बचोगे। जो उनकी भक्ति करेगा, वही बच पाएगा। अब उन्होंने प्रलय कराना शुरू कर दिया है। 2 लाख की भीड़ थी। लाशें रखी हैं। साकार हरि इन्हें जिंदा कर सकते हैं। कोई बड़ी बात नहीं है। 'बाबा ने कहा था हम शरीरधारी नहीं, कोई समझ नहीं पाया' बाबा शरीरधारी नहीं हैं, लेकिन कोई उन्हें समझ नहीं पा रहा। बाबा ने खुद कहा था कि हम शरीरधारी नहीं हैं। देखो आज क्या हो गया? उन्होंने कह दिया था कि यदि हमें मारना होगा, तो हम घर जाकर मार देंगे। जिसे हमें जीवित रखना होगा, उसे हम चुपचाप भेज देंगे। सेवादार कहता है कि 25 साल में कितनी-कितनी भीड़ हुई, लेकिन तुमने कभी ऐसी आपदा नहीं देखी होगी। आज उनकी लीला थी, वह दिखा रहे थे। उनको कोई नहीं रोक सकता। पुलिसवाले भी मर गए। जवाब में उसका दोस्त कहता है कि कम से कम 300-350 लोग खत्म हुए हैं। फिर सेवादार कहता है- इससे ज्यादा भीड़ तो राजस्थान में होती है। हमने तो लाशें उठवाई हैं। घबराने की कोई जरूरत नहीं है। ये सब उन

Dainik Bhaskar झारखंड के देवघर में बिल्डिंग गिरी,5 लोगों को निकाला गया:NDRF रेस्क्यू में जुटी; तीन मंजिला पुरानी इमारत का हो रहा था रेनोवेशन

झारखंड के देवघर में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया है। शहर के सीता होटल के पास तीन मंजिला मकान सुबह पांच बजे के करीब भरभरा कर गिर गया। इस हादसे में कई लोगों के दबने की सूचना है। अभी तक पांच लोग निकाले गए हैं। इनमें से दो को थोड़ी चोट आई है जिसे सदर अस्पताल ले जाया गया है। और भी लोगों के दबे होने की आशंका है। इसे लेकर एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू में जुटी है। हादसे में अबतक किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है। मौके पर जिला प्रशासन के साथ ही गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे भी मौजूद हैं। देवघर में श्रावणी मेला शुरू होने वाला है। क्षेत्र के लोग इसकी तैयारी में जुटे हुए हैं। मकान मालिक तीर्थयात्रियों को ठहराने के लिए मकान का रेनोवेशन करा रहे थे। मकान के ग्राउंड फ्लोर में काम चल रहा था। इस वजह से दीवार और पिलर को तोड़ा गया था। वहीं क्षेत्र में लगातार हुई बारिश की वजह से नमी हो गई है। ऐसे में रेनोवेशन के दौरान मकान पुराना होने की वजह से संभल नहीं सका और आज सुबह एकदम से जमींदोज हो गया। हादसे के बाद की कुछ तस्वीरें देखिए... इधर, इस घटना की जानकारी के बाद मौके पर बीजेपी नेता और गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे पहुंचे हुए हैं। घटना के मद्देनजर उन्होंने एम्स के डायरेक्टर से बात कर ली है ताकि मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने के बाद बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा सकें।

Dainik Bhaskar जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में 5 आतंकी ढेर, 2 जवान शहीद:2 जगहों पर 2 दिन से एनकाउंटर जारी; राजौरी में आर्मी कैंप पर हमला

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में रविवार (6 जुलाई) को लगातार दूसरे दिन मुठभेड़ जारी है। मुदरघम और चिनिगाम फ्रिसल में अबतक 5 आतंकी मारे गए हैं। दो जवान शहीद हुए हैं। मुदरघम में दो-तीन आतंकियों और चिनिगाम फ्रिसल में एक और आतंकी के छिपे होने की संभावना है। दोनों जगहों पर ऑपरेशन चल रहा है। मुदरघम में आज सुबह एक आतंकी का शव मिला है। यहां शनिवार (6 जुलाई) की दोपहर में एक जवान आतंकियों से मुकाबला करते हुए शहीद हो गया था। कुलगाम के चिनिगाम फ्रिसल में कल चार आतंकी मारे गए। एक जवान शहीद हुए हैं। दूसरी तरफ, जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के मंजाकोट इलाके में आतंकियों ने रविवार सुबह एक आर्मी कैंप पर हमला कर दिया। इसमें एक जवान घायल हो गया। जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकी घने जंगल के रास्ते भाग गए। सेना और पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। कुलगाम में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर पहले फायरिंग की थी कुलगाम के मुदरघम में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की थी, जिसमें लांस नायक प्रदीप नैन शहीद हो गए। वहीं, फ्रिसल में शनिवार की दोपहर में मुठभेड़ शुरू हुई थी। शाम होते-होते जवानों ने 4 आतंकियों का एनकाउंटर कर दिया। ड्रोन कैमरे में सभी की लाशें दिखीं। फिलहाल, मृतक आतंकियों की पहचान नहीं हो सकी है। बीते एक महीने (जून से 6 जुलाई तक) में सुरक्षाबल 10 आतंकियों का खात्मा कर चुके हैं। इनमें डोडा में 11-12 जून लगातार दो दिन दो हमले करने वाले आतंकी और उरी में घुसपैठ करने वाले आतंकियों का एनकाउंटर शामिल है। सुरक्षाबलों के ऑपरेशन की तस्वीरें... जून में 7 घटनाओं में 9 आतंकी मारे गए 26 जून: डोडा में 3 आतंकी मारे गए डोडा जिले के गंडोह इलाके में 26 जून को सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया था। सुबह 2-3 आतंकियों के इलाके में छिपे होने की सूचना के बाद पुलिस और सेना ने सर्च ऑपरेशन लॉन्च किया था, जिसके बाद सुबह 9.50 बजे एनकाउंटर शुरू हुआ था। इस एनकाउंटर में जम्मू-कश्मीर पुलिस में तैनात स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप का जवान भी घायल हुआ था। पूरी खबर पढ़ें... 22 जून: उरी में 2 आतंकी मारे गए जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को मार गिराया था। घटना गोहलन इलाके में हुई। अधिकारियो

Dainik Bhaskar सूरत हादसे में 7 लोगों के शव मिले:कल 5 मंजिला बिल्डिंग ढह गई थी, NDRF रेस्क्यू में जुटी

शनिवार दोपहर को सूरत शहर के इंडस्ट्रियल एरिया सचिन में पांच मंजिला बिल्डिंग ढह गई थी। रेस्क्यू में जुटी टीम को रविवार सुबह तक 7 लोगों के शव मिल चुके हैं। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। NDRF की टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अभी भी मलबा हटाने का काम चल रहा है। हादसे में जान गंवाने वालों के नाम हीरामन केवट, अभिषेक केवट, शिवपूजन केवट, साहिल, प्रवेश, ब्रिजेश गौंड हैं। सातवें की पहचान अभी नहीं हो पाई है। हादसे में घायल कशिश शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह बिल्डिंग 2017 में ही बनी थी। सिर्फ 7 साल में ही पूरी बिल्डिंग के ढह जाने से इसक निर्माण की गुणवत्ता का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। हादसे की तस्वीरें देखिए