Dainik Bhaskar Dainik Bhaskar

Dainik Bhaskar असम,अरुणाचल और राजस्थान में भी अग्निवीरों को आरक्षण मिलेगा:पुलिस भर्ती में छूट, कारगिल दिवस पर कल 5 राज्यों ने रिजर्वेशन का ऐलान किया था

असम, अरुणाचल प्रदेश और राजस्थान में भी अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में आरक्षण मिलेगा। असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा, अरुणाचल प्रदेश के CM पेमा खांडू और राजस्थान के CM भजनलाल ने कहा कि अग्निवीर जब सेना में सेवा के बाद वापस आएंगे तो उन्हें राज्य पुलिस की भर्ती में आरक्षण के साथ छूट दी जाएगी। कारगिल विजय के 25 साल पूरे होने पर इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने यह घोषणा की है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, गुजरात और छत्तीसगढ़ की सरकारों ने कारगिल दिवस ( 26 जुलाई) को सेना के अग्निवीरों को राज्य पुलिस की भर्ती में आरक्षण देने की घोषणा की थी। वहीं हरियाणा सरकार अग्निवीरों को 10% आरक्षण देने का फैसला कर चुकी हैं। उत्तराखंड सरकार भी 22 जुलाई को ही अग्निवीरों को आरक्षण देने का ऐलान कर चुकी है।इस तरह अब तक 10 राज्य अग्निवीरों को रिजर्वेशन देने का ऐलान कर चुके हैं। दो साल पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी BSF, CRPF, ITBP, SSB और CISF में अग्निवीरों को 10% आरक्षण देने की घोषणा की थी। विपक्ष ने अग्निपथ योजना बंद करने की मांग की सेना में अग्निपथ योजना के जरिए अग्निवीरों की भर्ती को लेकर केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच टकराव चल रहा है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इसे बंद करने की मांग की है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी कहा कि INDIA गठबंधन की सरकार में इस योजना को बंद कर दिया जाएगा। जानिए क्या है अग्निपथ स्कीम... सरकार ने 2022 में अग्निपथ स्कीम लॉन्च की थी। इसके तहत आर्मी, नेवी और एयर फोर्स में चार साल के लिए नौजवानों को कॉन्ट्रैक्ट पर भर्ती किया जाता है। 4 साल में छह महीने की ट्रेनिंग भी शामिल है। चार साल बाद अग्निवीरों को उनकी कार्यक्षमता के आधार पर रेटिंग दी जाएगी। इसी मेरिट के आधार पर 25% अग्निवीरों को परमानेंट सर्विस में लिया जाएगा। बाकी लोग वापस सिविल दुनिया में आ जाएंगे। इस स्कीम में ऑफिसर रैंक के नीचे के सैनिकों की भर्ती होगी। यानी इनकी रैंक पर्सनल बिलो ऑफिसर रैंक यानी PBOR के तौर पर होगी। इन सैनिकों की रैंक सेना में अभी होने वाली कमीशंड ऑफिसर और नॉन-कमीशंड ऑफिसर की नियुक्ति से अलग होगी। साल में दो बार रैली के जरिए भर्ती की जाएगी। अग्निवीर बनने के लिए 17.5 साल से 21 साल का होना जरूरी है। साथ ही कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है।

Dainik Bhaskar हरियाणा में भाजपा MLA पर तानी पिस्टल,VIDEO:ट्रक यूनियन में गोली मारने की कोशिश; भीड़ बढ़ी तो हथियार छोड़ दौड़े बदमाश

हरियाणा के हांसी में ट्रक यूनियन के विवाद में पहुंचे BJP विधायक विनोद भयाना पर बदमाशों ने पिस्टल तान दी। साथ ही गोली मारने की कोशिश भी की। मौके पर लोगों की भीड़ बढ़ी तो बदमाश पिस्टल छोड़कर फरार हो गए। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। ट्रक यूनियन के पूर्व प्रधान संजय कसाना ने पुलिस को शिकायत दी है। ट्रक यूनियन ने जमीन पर फिर कब्जा कर लिया है। विधायक विनोद भयाना ने कहा कि लोगों ने जैसे ही पिस्टल लोड की तो भीड़ ने उन पर पत्थर बरसा दिए। इसके बाद सभी वहां से भाग गए। वहीं दूसरे पक्ष ने विधायक विनोद भयाना समेत अन्य के खिलाफ जमीन पर कब्जा करने, तोड़फोड़ करने और पिस्टल चोरी करने की शिकायत SP को दी है। प्रशासन ने छुड़वाया था कब्जा दरअसल, हांसी में तोशाम रोड पर वक्फ बोर्ड की 6 हजार गज जमीन है। इस जमीन पर करीब 100 साल से ट्रक यूनियन ने कब्जा किया हुआ था। 16 साल पहले 4 लोगों ने जमीन को लीज पर लिया था। वह इसका किराया भी भर रहे थे। 5 दिन पहले प्रशासन ने ट्रक यूनियन से कब्जा छुटवा लिया। प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में ट्रक यूनियन व ऑटो मिस्त्रियों ने शनिवार सुबह अपनी दुकानें बंद रखीं। ट्रक यूनियन ने हांसी के विधायक विनोद भयाना से संपर्क किया। इसके बाद भाजपा विधायक मौके पर पहुंच गए। विधायक ने मिट्टी के ढेर पर चढ़कर दीवार की दूसरी तरफ देखा और वहां मौजूद लोगों को अपने पास बुलाया। आरोप है कि इसी दौरान एक बदमाश ने विधायक पर दोनाली बंदूक तान दी। पत्थर लगने से पिस्टल नीचे गिरी ट्रक यूनियन के सदस्यों के अनुसार, एक अन्य युवक पिस्तौल लिए हुए विधायक की तरफ आ गया। उसने विधायक पर गोली चलाने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने युवक के हाथ पर पत्थर मार दिया। इससे उसकी पिस्टल नीचे गिर गई। इसके बाद मौके पर ट्रक यूनियन के सदस्यों की भीड़ बढ़ती देखकर सभी बदमाश फरार हो गए। दीवार तोड़कर फिर जमीन किया कब्जा दीवार तोड़कर ट्रक यूनियन ने उस जमीन पर फिर से अपना कब्जा कर लिया और वहां अपने ट्रक खड़े कर दिए। घटना की जानकारी मिलने पर काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। लोगों ने पिस्टल को पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंचे DSP धीरज कुमार व SHO सिटी को ट्रक यूनियन के पूर्व प्रधान संजय कसाना ने लिखित में शिकायत दी। मामले में पुलिस छानबीन करने में जुट गई है। दूसरा पक्ष बोला- दीवार तोड़कर घुसे हिसार जिले के बास बादश

Dainik Bhaskar बेंगलुरु में PG में लड़की की हत्या, गला रेता:20 बार चाकू से गोदा; आरोपी लड़की की दोस्त का बॉयफ्रेंड, भोपाल से अरेस्ट

बेंगलुरु में एक 24 साल की लड़की की पीजी में हत्या कर दी गई। घटना 23 जुलाई की है। इसका CCTV फुटेज भी सामने आया। जिसमें देखा जा सकता है कि आरोपी रात 11 बजे लड़की के पीजी पहुंचा। दरवाजा खटखटा कर उसे बाहर निकाला। इसके बाद गैलरी में चाकू से वार किया। आरोपी ने लड़की को दो मिनट के अंदर 20 बार चाकू से गोदा, फिर गला रेत दिया। जिसके बाद फरार हो गया। शोर सुनकर पीजी में रह रहीं बाकी लड़कियां बाहर आईं लेकिन किसी ने मदद नहीं की। बाद में लड़की ने वहीं दम तोड़ दिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है। उसने जिस लड़की को मारा उसका नाम कृति है। वह बिहार की रहने वाली थी। पुलिस ने आरोपी को मध्य प्रदेश के भोपाल से अरेस्ट कर लिया। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें... आरोपी लड़की की दोस्त का बॉयफ्रेंड, हत्या की वजह आपसी लड़ाई पुलिस के मुताबिक आरोपी, कृति की रूममेट का बॉयफ्रेंड है और वह बेरोजगार है। कमरे में अक्सर अभिषेक का उसकी गर्लफ्रेंड से झगड़ा होता था। जब लड़ाई बढ़ जाती तो कृति बीच-बचाव करती थी। इससे अभिषेक नाराज रहता था। सूत्रों ने कहा कि कृति ने कथित तौर पर अपनी रूममेट को अभिषेक से दूरी बनाने की सलाह दी थी। इससे आरोपी भड़क गया और उसने कृति की हत्या कर दी। यह खबर भी पढ़ें... दिल्ली में प्रेमी ने प्रेमिका की गर्दन काटी: शरीर में 20 जगह चाकू से गोदा, प्राइवेट पार्ट के पास भी घाव​​​​​​​ दिल्ली में इसी साल जनवरी में शकूर बस्ती इलाके में रेलवे ट्रैक के पास महिला का शव मिला था। महिला की गर्दन कटी हुई थी। शरीर में 20 जगह चाकू से वार किया गया था। प्राइवेट पार्ट के पास भी घाव थे। शव बरामद करने के बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की। पकड़ा गया आरोपी महिला का प्रेमी था। दोनों डेढ़ साल से एक-दूसरे को जानते थे। पढ़ें पूरी खबर...

Dainik Bhaskar हिमाचल में लड़के-लड़कियों में चले लात-घूंसे,VIDEO:रील बनाती पहुंची युवती; बोली- ये है शिमला का माहौल, हरियाणावाले तो यहां भी स्वाद ले रहे

हिमाचल में शिमला के मशहूर रिज मैदान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लड़के-लड़की आपस में झगड़ रहे हैं। लड़का 2 लड़कियों के बाल पकड़कर खींचता है। लड़कियां भी खुद को लड़के से बचाने की कोशिश करती हैं। सभी एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते हैं। लड़ाई के बीच अचानक एक लड़की रील बनाते हुए आई और कहा- 'ये देखो शिमला का माहौल..हरियाणावाले तो यहां भी स्वाद लेरे हां (ले रहे हैं)।' इसके बाद हरियाणावी सिंगर केडी उर्फ कुलबीर दनोदा का 'यार हरियाणे त' गाना बजने लगता है। बीच-बचाव करने के बजाय खड़े देखते रहे लोग जिस समय लड़के और लड़कियों के बीच झगड़ा हो रहा था, काफी संख्या में आसपास के लोग खड़े होकर लड़ाई देख रहे थे। किसी ने बीच-बचाव करने की कोशिश नहीं की। कुछ लोग वीडियो बना रहे थे तो कुछ लड़ाई देखकर हंस रहे थे। हालांकि जब विवाद ज्यादा बढ़ गया तो कुछ सिख युवक आए और झगड़ रहे लड़के-लड़कियों को अलग किया। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, लड़के-लड़की वहां से जा चुके थे।​ टूरिस्टों की पसंदीदा जगहों में से एक रिज शिमला में घूमने के लिए हरियाणा, पंजाब, राजस्थान समेत अन्य राज्यों के टूरिस्ट घूमने के लिए आते हैं। शिमला का रिज मैदान और मॉल रोड टूरिस्टों की पसंदीदा जगहों में से एक है। गर्मियों में काफी संख्या में टूरिस्ट शिमला पहुंचते हैं। शनिवार-रविवार को भी यहां अच्छी भीड़ रहती है। हिमाचली पहनावे में फोटो खींचवाते हैं टूरिस्ट रिज मैदान पर आने वाले टूरिस्ट हिमचाली पहनावे में फोटो क्लिक कराते हैं। इसके अलावा, यहां कि घोड़े की सवारी भी मशहूर है। रिज मैदान पर पुराना क्राइस्ट चर्च है। इसका निर्माण अंग्रेजों के शासनकाल में हुआ था। रिज के ऊपर जाखू मंदिर है। यहां हनुमानजी की 108 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा लगी हुई है। ये खबर भी पढ़ें :- हिमाचल में हरियाणा के टूरिस्ट लोगों से भिड़े:थार से ओवरटेक पर बहस, साथी ने गलती बताई तो उसे रेलिंग से फेंक दिया हिमाचल की राजधानी शिमला में हरियाणा के टूरिस्ट स्थानीय लोगों से भिड़ गए। यहां ओवरटेक करने को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान टूरिस्ट आपस में भी उलझ गए। इन्होंने शराब पी हुई थी। पी कर ही गाड़ी चला रहे थे। पुलिस ने इन पर एक्शन लिया है। शराब के नशे में गाड़ी चलाने और ड्राइविंग लाइसेंस न होने पर चालान काटा। पूरी खबर पढ़ें... पर्यटक को गाड़ी में स्टंट करना पड़ा महंगा, VIDEO:हिमाचल पुलिस ने काटा 2500 रुपए का

Dainik Bhaskar न्यूज इन ब्रीफ@11 AM:कुपवाड़ा में आतंकी हमला- 1 जवान शहीद, 4 घायल; नीति आयोग की बैठक- INDIA ब्लॉक के सात CM नहीं आए, ममता पहुंचीं

नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें… 1. जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकी हमला, 1 जवान शहीद, 4 घायल; एक आतंकी भी ढेर जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में शनिवार (27 जुलाई) की सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में 1 जवान शहीद हो गया। मेजर समेत चार जवान घायल हैं। एक आतंकी भी मारा गया है। उसके पाकिस्तानी कमांडो होने का शक है। रिपोर्ट्स के अनुसार जवान कमकारी इलाके में सर्च ऑपरेशन कर रहे थे, तभी आंतकियों ने फायरिंग कर दी। जुलाई 2024 में अब तक जम्मू-कश्मीर में 9 बड़े आतंकी हमले हुए हैं। इनमें कुल 13 जवान शहीद हुए, जबकि सुरक्षाकर्मियों ने 12 आतंकियों को मारा गिराया। पिछले 27 दिन में यह नौवां आतंकी हमला है। पढ़ें पूरी खबर... 2. PM मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक; 7 राज्यों के CM का इनकार, ममता पहुंचीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नीति आयोग की 9वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक कर रहे हैं। मीटिंग में 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने पर फोकस रहेगा। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री अपने राज्यों के बारे में बातचीत करेंगे। बैठक में 7 राज्यों के मुख्यमंत्रियों (I.N.D.I.A गठबंधन से जुड़े) ने आने से इनकार कर दिया था। इनमें तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, केरल और झारखंड शामिल हैं। हालांकि, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस बैठक में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि वे बजट 2024-25 में राज्यों के साथ हुए भेदभाव का मुद्दा उठाएंगी। पढ़ें पूरी खबर... 3. MP-राजस्थान समेत 17 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, गुजरात में 2700 लोगों को रेस्क्यू मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार 27 जुलाई को 17 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इधर, गुजरात के भी कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात हैं। 2700 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। बाढ़ प्रभावित इलाकों में 2200 लोग नवसारी और 500 लोग तापी जिले के हैं। उत्तराखंड में भारी बारिश से यमुनोत्री धाम के दोनों गर्मकुंडों में मलबा भर गया है। मंदिर का ऑफिस, रसोई टूट गई है, मंदिर तक जाने वाला पैदल पुल भी बह गया है। पढ़ें पूरी खबर... 4. राहुल गांधी को नए बंगले का ऑफर, लोकसभा सदस्यता जाने के बाद छोड़ा था पुराना घर कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को नया बंगला ऑफर

Dainik Bhaskar राहुल गांधी को नए बंगले का ऑफर:भाई का नया घर देखने पहुंची प्रियंका; लोकसभा सदस्यता जाने के बाद छोड़ा था पुराना घर

कांग्रेस नेता और लोकसभा ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी को रहने के लिए नया बंगला ऑफर किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली के सुनहरी बाग रोड स्थित बंगला नंबर 5 राहुल गांधी का नया घर हो सकता है। विपक्षी नेता होने के कारण उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त है। जो उन्हें टाइप 8 बंगले दिए जाने का हकदार बनाता है। इससे पहले राहुल की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा सुनहरी बाग रोड स्थित बंगला नंबर 5 का दौरा करने पहुंची थीं। जिसके बाद से ही राहुल के नए आवास को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल गांधी को 3-4 बंगलों के ऑप्शन दिए गए थे। इनमें से उन्होंने ने इस बंगले को चुनने का फैसला किया है। मोदी सरनेम मामले में 2 साल की सजा मिलने के बाद 22 अप्रैल 2023 को उन्हें सरकारी बंगला खाली करना पड़ा था। उस समय वे 12, तुगलक लेन में रह रहे थे। हालांकि अगस्त में सदस्यता बहाल होने के बाद उन्हें हाउसिंग बोर्ड द्वारा फिर बंगला अलॉट किया था। लेकिन उन्होंने वापस में लौटने से मना कर दिया था। तब से ही वे अपनी मां और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के साथ 10, जनपथ स्थित बंगले पर रह रहे हैं। 2005 में अलॉट हुआ था 12, तुगलक लेन बंगला राहुल गांधी 2004 में पहली बार अमेठी से सांसद बने। तब तक वो अपनी मां के साथ 10 जनपथ स्थित बंगले में रहते थे। सांसद बनने पर 2005 में उन्हें पहली बार 12 तुगलक लेन वाला बंगला अलॉट किया गया था। ये दिल्ली के लुटियंस जोन में स्थित टाइप-8 बंगला है, जो हाइएस्ट कैटेगरी है। इस आलीशान बंगले में 5 बेडरूम, 1 हॉल, 1 डायनिंग रूम, 1 स्टडी रूम और सर्वेंट क्वार्टर हैं। राहुल गांधी इस बंगले में एक प्राइवेट गृह प्रवेश के बाद शिफ्ट हुए थे। इस सेरेमनी में सोनिया, प्रियंका, रॉबर्ट समेत उनके करीबी लोग ही शामिल थे। इसकी कोई सार्वजनिक तस्वीर मौजूद नहीं है।

Dainik Bhaskar जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकी हमला, 3 जवान घायल:सर्च ऑपरेशन के दौरान फायरिंग की; 27 दिन में नौवां आतंकी हमला

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में शनिवार (27 जुलाई) की सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में तीन जवान घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जवान कमकारी इलाके में सर्च ऑपरेशन कर रहे थे, तभी आंतकियों ने फायरिंग कर दी। सुरक्षाबलों को कमकारी इलाके में पाकिस्तानी आतंकियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद सेना ने यह सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। हमले के बाद आतंकियों के जंगल में भागने की आशंका है। अतिरिक्त जवानों को में भेजकर तलाश की जा रही है। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के कोवुत इलाके में बुधवार को आतंकी हमले में घायल नॉन कमीशंड ऑफिसर दिलावर सिंह की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। एनकाउंटर में सेना ने एक आतंकी को भी मार गिराया था। मंगलवार को पुंछ में एनकाउंटर हुआ था, जिसमें लांस नायक सुभाष कुमार शहीद हुए थे। जुलाई 2024 में अब तक जम्मू-कश्मीर में 9 बड़े आतंकी हमले हुए हैं। इनमें कुल 13 जवान शहीद हुए, जबकि सुरक्षाकर्मियों ने 12 आतंकियों को मारा गिराया। जम्मू-कश्मीर में जुलाई में 9 बड़े हमले हुए 27 जुलाई: कुपवाड़ा के कमकारी इलाके में शनिवार (27 जुलाई) की सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें सेना के तीन जवान घायल हो गए। 23 जुलाई: पुंछ में एनकाउंटर में एक जवान शहीद जम्मू-कश्मीर के पुंछ में LOC के पास बट्टाल सेक्टर में मंगलवार (23 जुलाई) सुबह करीब 3 बजे आर्मी-आतंकियों के बीच गोलीबारी हुई। इसमें लांस नायक सुभाष कुमार घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें... 22 जुलाई: शौर्य चक्र विजेता के घर आतंकी हमला, एक आतंकी ढेर जम्मू के राजौरी के घोंधा में आतंकियों ने एक शौर्य चक्र विजेता के घर पर हमला किया। घटना सुबह 3:10 बजे हुई। हमले की खबर लगते ही 63 आरआर आर्मी कैंप से आई टुकड़ी ने जवाबी कार्रवाई की और एक आतंकी को मार गिराया। पूरी खबर पढ़ें... 18 जुलाई: कुपवाड़ा में सेना ने 2 आतंकियों को मार गिराया कुपवाड़ा के केरन इलाके में सेना ने 2 आतंकियों को एनकाउंटर में मार गिराया। सेना को यहां कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसी दौरान आतंकियों-सेना के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी। पूरी खबर पढ़ें... 16 जुलाई: आतंकियों से मुठभेड़ में कैप

Dainik Bhaskar NEET केस- धनबाद के तालाब से बोरी में मोबाइल मिले:दो इंसुलेटर, गले हुए डॉक्यूमेंट्स भी बरामद, CBI ने एक और आरोपी पकड़ा

NEET पेपर लीक केस की जांच कर रही CBI की टीम ने धनबाद से एक और गिरफ्तारी की है। गिरफ्तार होने वाले शख्स का नाम पवन है। वह पेशे से कार ड्राइवर है। CBI ने पवन को धनबाद की कंबाइंड बिल्डिंग के पास से गिरफ्तार किया है। पवन से पूछताछ के बाद CBI ने शहीद गुरुदास चटर्जी फुटबॉल मैदान के पास भाटबांध तालाब पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से CBI ने यहां से एक सीमेंट की बोरी से एक दर्जन टूटे हुए मोबाइल, दो इंसुलेटर और गले हुए कई डॉक्यूमेंट्स बरामद किए हैं। भाटबांध तालाब पहुंची टीम ने NDRF से मदद मांगी, लेकिन उनके आने में काफी देर कर दी। जिसके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से तालाब में तलाशी की गई। दो आईफोन सहित कई दूसरी कंपनियों के मोबाइल तालाब से सीमेंट की बोरी को बाहर निकाले जाने के बाद टीम ने उसकी तलाशी ली। तलाशी में बोरी से दो आईफोन बरामद हुए। इसके अलावा कई दूसरी कंपनियों के स्मार्टफोन थे। अधिकांश मोबाइल को तोड़ दिया गया था। हालांकि इस पूरी जांच-पड़ताल के दौरान न तो CBI की टीम ने कुछ कहा और न ही स्थानीय पुलिस ने कोई जानकारी साझा की है। बताया जा रहा है कि पटना से आई टीम गिरफ्तार आरोपी बंटी को भी साथ लाई थी। बाद में सभी को लेकर देर शाम CBI की टीम पटना चली गई। धनबाद से गिरफ्तार बंटी ने 16 मोबाइल से अभ्यर्थियों को भेजा था आंसर इससे पहले पिछले CBI ने बुधवार को अविनाश उर्फ बंटी को धनबाद से गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने उसे 30 जुलाई तक रिमांड पर भेज दिया है। बंटी ने ही अभ्यर्थियों को 16 मोबाइल से पेपर और आंसर भेजे थे। फिर सबूत मिटाने के लिए सभी मोबाइल तालाब में फेंक दिया था। बंटी के ठिकाने से ब्लूटूथ, प्रिंटर और अन्य डिवाइस भी बरामद हुए। सूत्रों के मुताबिक चचेरे भाई शशिकांत की निशानदेही पर बंटी की गिरफ्तारी हुई। शशिकांत राज गेस्ट हाउस के मालिक राजकुमार सिंह उर्फ राजू का दोस्त है।सीबीआई की टीम हजारीबाग के राज गेस्ट हाउस में। पूरी खबर पढ़ें। CBI ने हजारीबाग में NEET पेपर लीक का सीन रीक्रिएट किया था इससे पहले गुरुवार को केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) तीन आरोपियों काे हजारीबाग के उस राज गेस्ट हाउस में ले गई थी, जहां सॉल्वरों ने पेपर सॉल्व किया था। CBI ने वहां जांच के दौरान सीन रीक्रिएट किया और ये समझने की कोशिश की थी कि कैसे ओएसिस एग्जाम सेंटर से प्रश्नपत्र गेस्ट हाउस लाने के बाद उसे सॉल्व कराया गया

Dainik Bhaskar अमृतसर बॉर्डर पर पाक घुसपैठिया काबू:कंटीली तारों से होकर अंतरराष्ट्रीय सीमा पार की; मोबाइल-पेन ड्राइव जब्त, जांच के लिए भेजा

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बीती रात भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अमृतसर जिले में एक घुसपैठिए को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आधी रात को पकड़ा गया घुसपैठिया अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुस आया था। बीएसएफ के जवानों ने बड़ी सतर्कता के साथ उसे घेर लिया और बिना कोई नुकसान पहुंचाए उसे पकड़ने में सफलता हासिल की। ​​बीएसएफ को यह सफलता अमृतसर जिले के रतन खुर्द गांव से सटे इलाके में मिली। मिली जानकारी के अनुसार पकड़ा गया घुसपैठिया रात करीब सवा 12 बजे सीमा सुरक्षा बाड़ के पास पहुंच गया था। पूछताछ में आरोपी ने खुद को पाकिस्तानी नागरिक बताया। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जब्त घुसपैठिए की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 01 मोबाइल फोन, 01 पाकिस्तानी राष्ट्रीय पहचान पत्र, 01 पेनड्राइव और 175 रुपये की पाकिस्तानी करेंसी के साथ अन्य सामान्य सामान बरामद किया गया। बीएसएफ और सहयोगी एजेंसियों द्वारा प्रारंभिक पूछताछ के बाद पाक घुसपैठिए को आगे की जांच और आईबी पार करने के उसके इरादे या मकसद के बारे में जानने के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है। 3 दिन पहले भी एक पाकिस्तानी नागरिक पकड़ा गया था एक सप्ताह में अमृतसर सीमा से घुसपैठ की यह दूसरी कोशिश है। 23 जुलाई को ही बीएसएफ ने एक घुसपैठिए को पकड़ा था। पठानकोट में संदिग्धों के दिखने के बाद अमृतसर सीमा पर भी घुसपैठ की घटनाएं सामने आने लगी हैं। जिसके चलते बीएसएफ ने अपनी चौकसी बढ़ा दी है।

Dainik Bhaskar भास्कर अपडेट्स:महाराष्ट्र में भाजपा नेता रमेश कुथे शिवसेना UBT में शामिल, 2018 में शिवसेना छोड़कर भाजपा में गए थे

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व विधायक और भाजपा नेता रमेश कुथे ने शिवसेना UBT में शामिल हो गए हैं। इस दौरान पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे भी मौजूद थे। 2018 में रमेश ने शिवसेना छोड़कर बीजेपी में चले गए थे। आज की अन्य बड़ी खबरें... मराठा नेता मनोज जरांगे महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे, खुद ऐलान किया मराठा नेता मनोज जरांगे पाटिल महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। शुक्रवार को मनोज ने इसकी घोषणा की। मनोज ने मराठा आरक्षण की मांग को लेकर पांच दिन से जालना जिले में चल रही अपनी भूख हड़ताल बुधवार को खुद ही खत्म कर दी थी। मनोज जरांगे ने सरकार को मराठा समाज के लोगों को 13 अगस्त तक कुनबी जाति प्रमाण पत्र दिए जाने का अल्टीमेटम दिया है। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त होने वाला है। महाराष्ट्र में 288 सीटें हैं।

Dainik Bhaskar गोल्डी-अशोक समेत 16 कंपनियों के मसाले खाने योग्य नहीं:सब्जी मसालों में मिले कीड़े और पेस्टिसाइट्स, बिक्री पर रोक लगाई

जिन मसालों को आप खाते हैं, उससे आपकी सेहत बिगड़ रही है। गोल्डी, अशोक, भोला सब्जी मसाले समेत 16 कंपनियों के सैंपल जांच में फेल पाए गए हैं। यूपी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) का कहना है- कंपनियों के कई प्रोडक्ट खाने योग्य नहीं हैं। दरअसल, FSDA के अफसरों ने इसी साल मई में कानपुर में मसालों की कंपनियों पर छापा मारा था। 16 कंपनियों के अलग-अलग मसालों के 35 प्रोडक्ट के सैंपल लिए थे, इनमें से 23 की रिपोर्ट सामने आई है। इसमें पेस्टीसाइड और कीटनाशक (इंसेक्टिसाइड) की मात्रा काफी अधिक पाई गई। कीड़े भी मिले हैं। इसके बाद FSDA ने मसालों के इन प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक लगा दी है। गोल्डी मसाले के ब्रांड एंबेसडर अभिनेता सलमान खान हैं। गरम मसाला, बिरयानी और सांभर मसाला में मिली कमी मसालों की ज्यादातर कंपनियां कानपुर में हैं। FSDA के अफसरों ने कानपुर के दादानगर की शुभम गोल्डी मसाला कंपनी से सैंपल कलेक्ट किए थे। उनमें सांभर मसाला, चाट मसाला और गरम मसाला अनसेफ मिला है। यह कंपनी गोल्डी ब्रांड के लिए प्रोडक्ट बनाती है। इसी तरह अशोक मसालों की दो कंपनियों के प्रोडक्ट में कमियां मिलीं। इनके प्रोडक्ट- धनिया पाउडर, गरम मसाला और मटर पनीर मसाला खाने योग्य नहीं मिला। इसी तरह भोला मसाले के प्रोडक्ट की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। लोकल लेवल पर बिकने वाली 14 अन्य कंपनियों के प्रोडक्ट में हानिकारक पदार्थ पाए गए हैं। इन कंपनियों के हल्दी पाउडर में भी पेस्टिसाइट्स मिला है। 13 मसाला फैक्ट्रियों पर रेड की गई थी सहायक खाद्य आयुक्त संजय प्रताप सिंह ने बताया- अशोक, गोल्डी ब्रांडेड मसालों समेत अन्य कंपनियों के 23 नमूनों में कीड़े, दूषित पदार्थ (पेस्टिसाइड्स) मिला है। MDH और एवरेस्ट मसालों के नमूने फेल होने के बाद शासन के निर्देश पर सैंपल लिए गए थे। खाद्य एवं औषधि विभाग ने मई में अभियान चलाकर शहर की 13 मसाला फैक्ट्रियों पर रेड की थी। कंपनियों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा उन्होंने बताया- अलग-अलग कारखानों से 35 सब्जी मसालों के नमूने लिए थे। सभी जांच के लिए लैब भेजे गए थे। अब खाद्य विभाग जिन कंपनियों के मसालों के सैंपल फेल मिले हैं। उनके मालिकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जवाब संतोषजनक न होने पर सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उनके खिलाफ ADM सिटी कोर्ट में वाद दायर किया जाएगा। इसके बाद सभी पर

Dainik Bhaskar हिमाचल में कीरतपुर-मनाली फोरलेन 2 घंटे बंद:बिंद्रावाणी-पंडोह के बीच खतरा बनी चट्टानें हटाई जाएंगी, 31 जुलाई तक पर्यटकों को झेलनी पड़ेगी परेशानी

हिमाचल प्रदेश के मंडी में कीरतपुर-मनाली फोरलेन आज से अगले 4 दिनों तक 2 घंटे के लिए वाहनों के लिए बंद रहेगा। मंडी में बिंद्रावणी और पंडोह के बीच नेशनल हाईवे के निर्माण कार्य के चलते 31 अगस्त तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। प्रशासन ने बारिश के कारण धंस रहे हाईवे की मरम्मत और पहाड़ियों पर हवा में लटकी खतरनाक चट्टानों को हटाने के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक यातायात बंद रखने का फैसला लिया है। जाहिर है कि फोरलेन बंद होने से न केवल स्थानीय लोगों बल्कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली आदि राज्यों से मनाली, लाहौल स्पीति, अटल टनल रोहतांग आदि पर्यटन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों को भी 2 घंटे तक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। खासकर आज और कल वीकेंड होने के कारण ज्यादा पर्यटक पहाड़ों पर घूमने आते हैं। ऐसे में पर्यटकों को हाईवे बंद होने के समय के हिसाब से ही अपनी यात्रा की योजना बनानी होगी ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े। छोटे वाहन वैकल्पिक मार्ग से जा सकेंगे फोरलेन बंद होने पर छोटे वाहनों को कटौला-बजौरा होते हुए भेजा जाएगा। यह मार्ग सिंगल लेन है। इसलिए बड़े वाहनों को वैकल्पिक मार्ग पर नहीं भेजा जाएगा। बसों और ट्रकों को हाईवे खुलने का इंतजार करना पड़ेगा। पिछले साल भी बरसात के मौसम में बिंद्रावनी और पंडोह के बीच कई बार भूस्खलन हुआ था और हाईवे कई दिनों तक बंद रहा था। इस बार भी पिछले एक महीने के दौरान हाईवे पर कई बार भूस्खलन हुआ है। इसे देखते हुए कुछ दिन पहले फोरलेन को सिंगल लेन कर दिया गया था। खतरनाक चट्टानों को हटाने के लिए हाईवे बंद: डीसी डीसी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन अपूर्व देवगन ने बताया कि आज से 31 अगस्त तक हाईवे दो घंटे के लिए बंद रहेगा। निर्माण कार्य के चलते इस दौरान किसी को भी आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। बारिश के कारण बिंद्रावनी से पंडोह के बीच बार-बार भूस्खलन हो रहा है। एनएच पर कई स्थानों पर बड़े-बड़े पत्थर खतरा बने हुए हैं, जिनके गिरने से यात्रियों की जान को खतरा पैदा हो गया है। इन्हें हटाने के लिए हाईवे बंद करना जरूरी है, ताकि एनएचएआई की टीम सड़क की मरम्मत और खतरनाक चट्टानों को हटाने का काम आसानी से कर सके।

Dainik Bhaskar राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ का इंटरव्यू:भास्कर- उपचुनाव चुनाव में जीत के लिए आपकी क्या रणनीति रहेगी?, ​​​​​​​राठौड़ - पूरी पार्टी एक होकर चलेगी, पांचों सीटें ​हम जीतेंगे

प्रदेश में भाजपा सरकार बनने और आगामी उपचुनावों की रणनीति पर मंथन के बाद पार्टी ने राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ को नए अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। नवनियुक्त अध्यक्ष मदन राठौड़ संसद सत्र की वजह से दिल्ली में है। उनसे मिलने व स्वागत करने राजस्थान के कई नेता दिल्ली पहुंचे। राठौड़ ने भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी दो दिन दिल्ली में रहेंगे। मुख्यमंत्री व प्रदेशाध्यक्ष की शुक्रवार रात मुलाकात हुई। राठौड़ पार्टी नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद अगले महीने पदभार संभालेंगे। भास्कर - प्रदेशाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी को किसी तरह से ले रहे है? राठौड़ - हम तो सिपाही है। पार्टी का कप्तान जिस मोर्चे पर भेजे, वहां जाकर काम करना है। हमारी खुद की इच्छाएं कुछ नहीं होती है। जो निर्देश मिलता है, वहीं इच्छाएं होती है। भास्कर - उपचुनाव को चुनावों में पार्टी की जीत को लेकर क्या रणनीति रहेगी? राठौड़ - पूरी पार्टी एकमुखी होकर चलेगी। वरिष्ठ नेताओं से लेकर आम कार्यकर्ता की राय लेकर प्रत्याशी तय होगा। केंद्र व राज्य की डबल इंजन सरकार के कार्यों को लेकर फील्ड में जाएंगे। भाजपा पांचों सीटों पर उपचुनाव जीतेगी। भास्कर - लोकसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा, चूक कहां रही? राठौड़ - कांग्रेस ने भाजपा के बारे में भ्रम फैलाया। खास तौर पर एससी-एसटी व ओबीसी के बीच में। इससे पार्टी को नुकसान हुआ। अब कांग्रेस की कलई खुल गई है। भास्कर - राजस्थान में बीजेपी कई खेमे दिखाई दे रहे हैं। कितनी बड़ी चुनौती मानते हैं? राठौड़ - संगठन कार्यकर्ता से बनता है। शीर्ष नेतृत्व से साफ निर्देश हैं। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति रहेगी। मैं ज़ोर देकर यह बात कह रहा हूं कि कार्यकर्ता के काम होंगे भास्कर - किरोड़ी लाल मीणा ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, उन्हें पार्टी कैसे मनाएगी? राठौड़ - ​किरोड़ीलाल मीणा पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। उनसे बात की जाएगी और जो भी पार्टी के लिए उचित होगा, वह निर्णय लिया जाएगा। पार्टी में अनुशासन व एकजुट रखने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकसाथ लेकर चलेंगे। भास्कर- एक आम कार्यकर्ता से प्रदेश अध्यक्ष तक, कैसा रहा ये सफ़र? राठौड़ - मैंने सन् 1962 में पहली बार संघ का स्वयंसेवक बना था। संगठन का काम करने के लिए प्रचारक का दायित्व मिला। आपातकाल के दौर

Dainik Bhaskar MP-राजस्थान समेत 17 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी:महाराष्ट्र के 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, गुजरात में 2700 लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया

देश के कई हिस्सों में बारिश से गंभीर हालात हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार 27 जुलाई को 17 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के 8 जिलों पुणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, सातारा, चंद्रपुर, गोंदिया और गढ़चिरौली में शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इधर, गुजरात के भी कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात हैं। 2700 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। बाढ़ प्रभावित इलाकों में 2200 लोग नवसारी और 500 लोग तापी जिले के हैं। नवसारी जिले से गुजरने वाली पूर्णा नदी खतरे के निशान (23 फीट) से 5 फीट ऊपर बह रही है। कहां बहुत भारी और कहां भारी बारिश का अलर्ट बहुत भारी बारिश (8 राज्य): गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, राजस्थान, कर्नाटक। भारी बारिश (9 राज्य): हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, केरल, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल। देशभर से बारिश की तस्वीरें... आगे कैसा रहेगा मौसम...

Dainik Bhaskar मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:MP-UP समेत 7 राज्यों में अग्निवीरों को आरक्षण; राहुल ने मोची की दुकान पर चप्पल सिली; NEET के टॉपर्स 61 से 17 हुए

नमस्कार, कल की बड़ी खबर 5 राज्यों के उस फैसले की रही, जिसमें अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में आरक्षण देने का ऐलान किया गया है। एक खबर NEET-UG के रिवाइज्ड रिजल्ट की रही। लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... अब कल की बड़ी खबरें... 1. MP-UP समेत 5 राज्यों में अग्निवीरों को आरक्षण, हरियाणा-उत्तराखंड पहले ही रिजर्वेशन का ऐलान कर चुके मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और गुजरात सरकार ने सेना के अग्निवीरों को राज्य पुलिस की भर्ती में आरक्षण देने की घोषणा की है। इससे पहले 17 जुलाई को हरियाणा और 22 जुलाई को उत्तराखंड सरकार भी अग्निवीरों को 10% आरक्षण देने का ऐलान कर चुकी हैं। 12 जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी BSF, CRPF, ITBP, SSB और CISF में अग्निवीरों को 10% आरक्षण देने की घोषणा की थी। उधर, कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री मोदी ने लद्दाख में 1999 की जंग के नायकों को श्रद्धांजलि दी। मोदी ने कहा कि अग्निवीर पर विपक्ष झूठ फैला रहा। PM के बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- मोदी कह रहे हैं कि उनकी सरकार ने सेना के कहने पर अग्निपथ योजना लागू की। यह झूठ है। यह सेना का अपमान है। क्या है अग्निवीर स्कीम: केंद्र सरकार ने 14 जून 2022 को थलसेना, नौसेना और वायुसेना में युवाओं की भर्ती के लिए अग्निपथ योजना शुरू की थी। इसके तहत अग्निवीरों को 4 साल के लिए भर्ती का प्रावधान है। 4 साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद अग्निवीर सेना में स्थायी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। सेना के अधिकारी अग्निवीरों को उनकी योग्यता और प्रदर्शन के आधार पर स्थायी करने पर विचार करेंगे। 25% अग्निवीरों को स्थायी कैडर में भर्ती किया जाएगा। पूरी खबर यहां पढ़ें... 2. यूपी में राहुल गांधी ने मोची की दुकान पर चप्पल सिली; मानहानि केस में कोर्ट में पेशी थी राहुल गांधी ने मानहानि केस में यूपी की सुल्तानपुर कोर्ट में बयान दर्ज कराया। उन पर गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। लखनऊ लौटते वक्त राहुल ने अपना काफिला मोची की दुकान पर रुकवा लिया। मोची राम चैत से पूछा कि जूते कैसे बनाते हो और खुद दुकान पर चप्पल की सिलाई की। राहुल सुल्तानपुर कोर्ट में 16 मिनट रहे: मानहानि केस में सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी ने बयान दर्ज क