Dainik Bhaskar Dainik Bhaskar

Dainik Bhaskar अस्पताल की 5वीं मंजिल से मरीज ने लगाई छलांग VIDEO:सिर फटने से हुई मौत, माइग्रेन की थी शिकायत; ओडिशा से इलाज कराने रायपुर आया था

रायपुर के मेडलाइफ अस्पताल से कूदकर एक मरीज ने जान दे दी है। मरीज ओडिशा से रायपुर इलाज के लिए आया था। उसे माइग्रेन की शिकायत थी। रविवार शाम को अचानक उसने पांचवी मंजिल से छलांग लगा दी। जमीन पर गिरते ही उसका सिर फट गया और मौत हो गई। फिलहाल सुसाइड की वजह साफ नहीं हो पाई है। घटना तेलीबांधा थाना इलाके की है। पुलिस के मुताबिक, 60 साल का राम बिस्वाल 22 अगस्त को अपने परिचित के साथ रायपुर आया था। उसे मेडलाइफ अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती किया गया था। उसका एक अटेंडेंट रविवार दोपहर तक उसके साथ मौजूद था, फिर वह घर चला गया था। जिसके बाद राम बिस्वाल अकेला था। CCTV में टहलते दिखा राम बिस्वाल अस्पताल के पांचवें फ्लोर के जनरल वार्ड में शाम करीब 5 बजे राम बिस्वाल बिस्तर से उठकर टहल रहा था। वह कुछ सेकेंड तक इधर-उधर देखा है, फिर खिड़की के पास चला जाता है। खिड़की के पास जाकर उसे खोलने की कोशिश करता है लेकिन लॉक नहीं खुलता है। ये घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। खिड़की के ऊपर चढ़कर कूदा इसके बाद वह कांच से नीचे की ओर झांकता है। फिर तेजी से खिड़की के ऊपर चढ़ गया। खिड़की का ऊपरी हिस्सा खुला हुआ था, इसी जगह से वह बाहर निकलकर नीचे कूद जाता है। जमीन पर गिरते ही उसका सिर फट गया, जिससे आसपास खून बिखर गया। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने तेलीबांधा पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इस पूरी घटना की जांच पड़ताल की है। मामले में अस्पताल के स्टाफ और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मृतक राम के शव को मर्चुरी में रखवा दिया है। आज पोस्टमर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा। ओडिशा के बरगढ़ में खेती किसानी करता था मृतक राम बिस्वाल मूल रूप से ओडिशा के बरगढ़ का रहने वाला था। वो यहां पर खेती किसानी करता था। उसकी एक बेटी है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग रायपुर पहुंचे। फिलहाल सुसाइड की वजह साफ नहीं हो पाई है। वहीं इस पर अस्पताल प्रबंधन ने भी कोई बयान नहीं दिया है। नवंबर 2023 में भी ऐसी ही घटना सामने आई थी रायपुर में राजेंद्र नगर स्थित श्री अनंत साईं अस्पताल की तीसरी मंजिल से एक व्यक्ति ने छलांग लगा दी थी। 23 नवंबर 2023 को यह घटना हुई जिसमें मरीज की मौत हो गई थी। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पहले तो वो खिड़की में कुछ देर तक बैठा रहा इसके

Dainik Bhaskar जमशेदपुर में लापता एयरक्राफ्ट की लोकेशन पर पहुंची नेवी:बलून को पानी के अंदर डाला गया, हवा भरकर इसी के सहारे निकाला जाएगा बाहर

जमशेदपुर में 20 अगस्त को हादसे का शिकार हुए अलकेमिस्ट एविएशन के ट्रेनी विमान (सेसना-152 वीटी ताज) को नेवी ने ढूंढ लिया है। पानी में डूब चुके कोयलागढ़ में इसकी लोकेशन मिली है। भारतीय नौ सेना के जवान पानी में डूबे एयरक्राफ्ट तक पहुंच गए हैं। एयरक्राफ्ट को निकालने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बैलून को एयरक्राफ्ट की लोकेशन पर डाला गया है। उसमें अभी हवा भरी जा रही है। इसके बाद रस्सी की मदद से विमान को बाहर लाया जाएगा। एयरक्राफ्ट हादसे में ट्रेनी पायलट और कैप्टन की मौत हो चुकी है। दोनों के शव 2 दिन बाद चांडिल डैम से मिले थे। जिस जगह पर कैप्टन के जूते मिले थे, वहां से करीब 600 मीटर की दूरी पर विमान मिला है। यह क्षेत्र पानी में डूब चुके कोयलागढ़ में है। 20 अगस्त काे करीब 10:30 बजे जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से डिप्टी चीफ फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर 30 साल के जीतशत्रु आनंद और ट्रेनी पायलट शुभ्रोदीप दत्ता ने उड़ान भरी थी। कोयलागढ़ में सुपर सोनार ने की मदद से मिला ट्रेनी एयरक्राफ्ट यह स्थान नौकाविहार घाट से करीब 6​ किमी दूर है। नौसेना ने रविवार को सुबह 9 बजे चार मोटर-बोट्स की मदद से किस्टोपुर और कल्याणपुर के इलाके में सर्च अभियान शुरू किया। टीम दोनों इलाकों में खोजते हुए करीब 2 किलोमीटर आगे की ओर बढ़ी तो डूब चुके कोयलागढ़ गांव के पास सुपर सोनार से पहला संकेत दिया। इसके बाद नेवी के दो गोताखोर पानी में उतारे। मटमैला पानी और तलहटी में अंधेरा होने के कारण पहली बार गोताखोर विमान तक नहीं पहुंच पाए। लेकिन दूसरी बार में गोताखोर दुर्घटनाग्रस्त विमान तक पहुंचने पर कामयाब रहे। विमान 15 मीटर की गहराई में पाया गया। इसके बाद भारतीय नौ सेना से इसकी जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को दी। गिरने के बाद पलट गया था विमान नेवी टीम के अनुसार, पानी में गिरने के बाद विमान पलट गया था। उसके तीनों पहिए ऊपर की ओर उठ गए थे। गोताखोर अपने साथ विमान का एक डैना (पंख) लेकर बाहर निकले। विमान मिलने के बाद नेवी ने वहां मॉडलर से निशान बना दिया है। आज ऐसे निकाला जाएगा विमान आज विमान को निकालने का अभियान 9 बजे से शुरू हुआ। चिन्हित लोकेशन में नौसेना की टीम विशाल और विमान के वजन से अधिक क्षमतायुक्त गुब्बारा (इसमें गैस भरा होगा) को लगाएगी। नौसेना की टेक्निकल टीम डैम की गहराई में जा कर विमान को चारों और से रस्सी से बांध कर गुब्बारे

Dainik Bhaskar श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज:मथुरा में ब्रह्ममुहूर्त में हुई मंगला आरती; द्वारका में रात 2.30 बजे तक खुले रहेंगे द्वारकाधीश के पट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर उत्तर प्रदेश के मथुरा से लेकर गुजरात के द्वारका तक मंदिरों में विशेष पूजा की जा रही है। भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के कार्यक्रम मंगला आरती से शुरू हो चुके हैं। मंदिरों में देर रात से दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। भगवान कृष्ण, द्वापर युग में भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष में अष्टमी की रात प्रकट हुए थे। इस साल द्वापर युग की तरह ही नक्षत्रों का योग बन रहा है। श्रीकृष्ण रात में अवतरित हुए, इस वजह से जन्माष्टमी रात में मनाने की परंपरा है। बात मंदिरों की करें तो श्रीकृष्ण के लीला स्थान मथुरा-वृंदावन के अलावा देश भर के प्रमुख कृष्ण मंदिरों में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जा रही है। मथुरा में रात 12 बजे जन्मभूमि के बिड़ला मंदिर में बालकृष्ण का पंचामृत अभिषेक होगा। वहीं, गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर के पट आज रात 2.30 बजे तक खुले रहेंगे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: घर में पूजन के मंत्र, विधि और शुभ मुहूर्त जन्माष्टमी स्पेशल- कहीं नाव जैसी आंखें, कहीं मूछों वाले कृष्ण देशभर में जन्माष्टमी की खबरें नीचे ब्लॉग में पढ़ें...

Dainik Bhaskar चंपाई आज जाएंगे दिल्ली, BJP नेताओं से हो सकती मुलाकात:कल ही कोलकाता पहुंचे, दोनों बेटे भी साथ; बात बनी तो झामुमो से देंगे इस्तीफा

झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन आज एक बार फिर दिल्ली जाएंगे। सुबह साढ़े 10 बजे वो दिल्ली पहुंचेंगे। मीडिया रिपोर्टस की माने तो चंपाई आज दिल्ली में बीजेपी के बड़े नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। अगर बीजेपी नेताओं से मुलाकात के दौरान बात बनती है तो वे झामुमो और मंत्री पद से इस्तीफा भी दे सकते हैं। चंपाई कोलकाता के रास्ते दिल्ली जाएंगे। वे रविवार देर शाम ही खड़गपुर होते हुए कोलकाता रवाना हो गए हैं। उनके साथ उनके दोनों बेटे बाबूलाल सोरेन और वकील सोरेन भी हैं। उनके प्रेस सलाहकार चंचल गोस्वामी भी साथ हैं। ऐसे में अटकलों का बाजार एक बार फिर गर्म हुआ है। इससे पहले उन्होंने रविवार को बहरागोड़ा में समर्थकों से मुलाकात की और लोगों को संबोधित किया। दिल्ली में शिवराज, असम CM हेमंत बिस्वा से कर सकते हैं मुलाकात झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी बनाए गए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा और अन्य नेताओं से चंपाई की मुलाकात हो सकती है। इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात होने की भी चर्चा है। हालांकि, चंपाई सोरेन ने कहा कि वे अपना नया अध्याय शुरू करेंगे। वे न भाजपा में जाएंगे न ही झामुमो में वापस होंगे। ऐसे में कयास यह भी लगाया जा रहा है कि वे दिल्ली में आगे की रणनीति तैयार करेंगे। एक सप्ताह पहले भी गए थे दिल्ली एक सप्ताह पहले भी चंपाई सोरेन दिल्ली गए थे। दिल्ली में तीन दिन रहने के बाद वे वापस जमशेदपुर लौट गए थे। तब भी चर्चा तेज हुई थी कि वे भाजपा जॉइन करने वाले हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर भी झामुमो छोड़ने के संकेत दिए थे। चंपाई सोरेन फिलहाल झामुमो के केवल नेता नहीं है बल्कि हेमंत सोरेन सरकार में जल संसाधन और उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री भी हैं। उन्होंने JMM छोड़ने के संकेत जरूर दिए हैं, लेकिन न तो झामुमो छोड़ा है और न ही मंत्री पद से इस्तीफा दिया है। झामुमो का केंद्रीय नेतृत्व भी उसके अगले कदम का इंतजार कर रहा है। जानिए 16 से 20 अगस्त के बीच क्या-क्या हुआ लेटर जारी कर दिए थे पार्टी छोड़ने के संकेत ये खबर भी पढ़ें मांझी की राह पर चलेंगे चंपाई सोरेन:नीतीश ने जीतनराम को CM पद से हटाया था, अलग पार्टी बनाकर BJP से गठबंधन किया झारखंड में एक-दो महीने में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो सकता है। इसे लेकर राज्य क

Dainik Bhaskar आगरा में योगी बोले- बंटेंगे तो कटेंगे:बांग्लादेश में देख रहे हैं, वो गलतियां यहां नहीं होनी चाहिए

राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं। राष्ट्र तभी सशक्त होगा, जब हम एक होंगे। बांग्लादेश में देख रहे हैं न, वो गलतियां यहां नहीं होनी चाहिए...बंटेंगे तो कटेंगे। एक रहेंगे-नेक रहेंगे। सुरक्षित रहेंगे और समृद्धि की पराकाष्ठा तक पहुंचेंगे। यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आगरा में यह बात कही। वे यहां पुरानी मंडी चौराहे पर राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि 10 साल से यह प्रतिमा मेरा इंतजार कर रही थी। मेरे ऊपर उनकी कृपा हो गई। मुझे यहां आने का अवसर भी तब मिला, जब कृष्ण का जन्म हो रहा है। योगी ने राधे-राधे कहकर जनसभा में मौजूद लोगों को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी। सीएम के भाषण की 5 बड़ी बातें... 1. पूजनीय हैं राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर योगी ने कहा- बहुत सारे लोगों ने मुगलों और अंग्रेजों के सामने समर्पण कर दिया था, लेकिन आज हम राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जी का नाम ले रहे हैं। एक बार राजस्थान जाइए, देखिए उनकी पूजा होती है। जोधपुर में श्रद्धा का भाव देखने को मिलता है। मैं इसी श्रद्धा के भाव को मजबूत करने के लिए आया हूं। 2. मौत से देश का कल्याण हो CM ने कहा- रामप्रसाद बिस्मिल को जब फांसी दी जा रही थी। तब उनसे पूछा गया कि अंतिम अभिलाषा हो तो बताइए। तब बिस्मिल जी ने कहा- इस भारत वर्ष में सौ बार मेरा जन्म हो और मौत का कारण सदा ही देश उपकार कर्म हो। बार-बार इस हिंदुस्तान की धरती पर जन्म लूं। 3. औरंगजेब दुष्ट था, चालबाज था योगी ने कहा- हम इतिहास जानते हैं। कुछ तो औरंगजेब का इस आगरा से संबंध था। इसी आगरा में हिंदवी पद बादशाही के महानायक छत्रपति शिवाजी ने औरंगजेब की सत्ता को चुनौती दी थी। उन्होंने कहा था कि तुम चूहे की तरह तड़पते रह जाओगे। हिंदुस्तान पर तुझे कब्जा नहीं करने देंगे। राजस्थान में महाराजा जशवंत सिंह इस मोर्चे को संभाल रहे थे। महाराजा के महत्वपूर्ण सेनापति राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर थे। औरंगजेब ने कई बार कोशिश की, लेकिन कब्जा नहीं कर पाया। क्योंकि, जहां राष्ट्रवादी राठौर जैसे वीर हों, वहां कैसे कोई विदेशी आक्रांता कब्जा कर सकता है। यही हुआ भी, लेकिन औरंगजेब दुष्ट था, चालबाज था। उसने एक चाल चली। महाराजा दशरथ सिंह से संधि कर ली। उसने कहा कि हम जोधपुर रियासत में कुछ नहीं करेंगे। आप हमारा सहयोग कीजिए। उसने

Dainik Bhaskar भगवान श्रीकृष्ण का 5251वां जन्मोत्सव:जन्माष्टमी के मौके पर आज रात 2.30 तक खुले रहेंगे द्वारकाधीश मंदिर के द्वार

गुजरात के द्वारका में सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण का 5251वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर में तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी। इसे लेकर पुलिस-प्रशासन ने भी सभी इंतजाम कर लिए हैं। सुबह 6 बजे मंगला आरती होगी। इसके बाद सुबह 8 बजे तक भगवान भक्तों को दर्शन देंगे। सुबह 8 बजे भगवान स्नान करेंगे और 10 बजे उन्हें स्नान भोग लगाया जाएगा। इस दौरान मंदिर के पट बंद रहेंगे। रात 2.30 बजे तक भगवान के दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु श्रीद्वारकाधीश मंदिर ट्रस्ट ने जन्माष्टमी उत्सव के कार्यक्रम की घोषणा की है, जिसमें सोमवार को श्रीजी के दर्शन का समय सुबह 6 बजे मंगला आरती, सुबह 6 बजे से 8 बजे तक मंगला दर्शन, सुबह 8 बजे स्नान और अभिषेक, 9 बजे अभिषेक के बाद पूजन (पट/दर्शन) के दौरान मंदिर के पट बंद रहेंगे। इसके बाद 10:30 बजे भगवान का श्रृंगार कर उन्हें प्रसाद का भोग लगाया जाएगा। 11 बजे श्रृंगार आरती, 11:15 बजे ग्वाल भोज दिया जाएगा। दोपहर 12 बजे राजभोग अर्पित किया जाएगा। भगवान के आराम के लिए दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक मंदिर के पट बंद रहेंगे। शाम 5 बजे उत्थापन दर्शन के बाद भगवान द्वारकाधीश को उत्थापन भोग लगाया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालु रात 12 बजे से 2.30 बजे तक भगवान के दर्शन करेंगे। कुछ ऐसा रहेगा जन्माष्टमी का कार्यक्रम कीर्तिस्तंभ से लेकर जगत मंदिर तक बैरिकेडिंग द्वारका के प्रवेश द्वार कीर्तिस्तंभ से लेकर जगत मंदिर तक बैरिकेडिंग की गई है, जिससे कि लोग लाइन में खड़े होकर आराम से भगवान के दर्शन कर सकें। बारी कीटिंग के रास्ते कीर्तिस्तंभ तक पहुंचने के लिए छप्पन सीढ़ियों का रास्ता इस तरह तैयार किया गया है कि श्रद्धालु स्वर्ग द्वार से जगत मंदिर परिसर तक के सभी मंदिरों के दर्शन करते हुए मोक्ष द्वार से बाहर निकल सकें। बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए दर्शन की अलग व्यवस्था की गई है। जन्माष्टमी पर्व पर जगत मंदिर को कलात्मक रोशनी से सजाया गया है। दस किलोमीटर की दूरी से भी जगतमंदिर रोशनी से जगमगाता नजर आता है। हर साल की तरह इस साल भी जगतमंदिर को मुंबई के जेमी ग्रुप ने रिलायंस के सहयोग से सजाया गया है। राज्य सरकार के सांस्कृतिक विभाग द्वारा 26 तारीख को रात 8 बजे से पर्यटन मंत्री मुलुभाई बेरा की अध्यक्षता में द्वारका उत्सव 2024 नामक एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है।

Dainik Bhaskar पिता को ढूंढने जापान से पंजाब पहुंचा युवक:17 साल पहले मां से तलाक हुआ, कॉलेज प्रोजेक्ट से खोजने का मन बनाया; फोटो लेकर घूमा

तारीख : 19 अगस्त 2024 (रक्षाबंधन) पंजाब के अमृतसर में लोहारका रोड पर रहने वाले सुखपाल सिंह को घर से फोन आया। उसे पता चला कि उसका बेटा जापान से ढूंढता हुआ आया है। चंद सेकेंड में सुखपाल सिंह के सामने 19 साल पहले की लाइफ फ्लैश बैक हुई। सुखपाल सिंह कुछ मिनटों में घर पहुंच गया। घर पहुंचा तो वहां 22 वर्षीय रिन ताकाहाता खड़ा था। सुखपाल ने देखते ही उसे गले लगा लिया। रिन ताकाहाता 19 अगस्त को ही अमृतसर पहुंचा था। वह अपने पिता की 19 साल पहले की फोटो लेकर फतेहगढ़ चूड़ियां रोड की गलियों में घूम रहा था। तभी एक दुकानदार फोटो देखकर सुखपाल सिंह को पहचान लिया और रिन को उसके घर का पता बताया। कॉलेज प्रोजेक्ट के बाद पिता को खोजने का मन बनाया रिन ताकाहाता ने बताया कि वह ओसाका यूनिवर्सिटी ऑफ ऑर्ट्स में पढ़ रहा है। कॉलेज की तरफ से फेमिली ट्री बनाने की असाइनमेंट दी गई थी। फैमिली ट्री में मां साची ताकाहाता व परिवार की पूरी जानकारी भर ली, लेकिन पिता और उनके परिवार के बारे में उसे कुछ नहीं पता था। इसके बाद उसने पिता सुखपाल सिंह को खोजने की ठान ली। घर आते ही उसने मां साची ताकाहाता से पिता सुखपाल सिंह के बारे में पूछा। घर पर पिता की एक तस्वीर मिली, जो 19 साल पुरानी थी। मां को पिता सुखपाल का पुराने घर का पता याद था, जो अमृतसर के फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर था। इसके बाद रिन ताकाहाता पिता को ढूंढने के लिए जापान से भारत आ गया। थाईलैंड एयरपोर्ट पर हुई थी दोनों की मुलाकात सुखपाल सिंह ने बताया कि साची ताकाहाटा से उसकी मुलाकात थाईलैंड एयरपोर्ट पर हुई थी। साची भारत आ रही थी और वह अपने घर अमृतसर लौट रहे थे। प्लेन में दोनों की सीट साथ थीं। सुखपाल ने साची को गोल्डन टेंपल व वाघा बॉर्डर दिखाने का वादा किया। साची कई दिन उनके फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित पुराने घर पर ही रहीं। इसी बीच दोनों में प्यार हो गया। साची जापान वापस चली गईं। इसके बाद साची ने उसे जापान बुला लिया। साल 2002 में दोनों ने जापान में शादी की और 2003 में रिन ताकाहाता का जन्म हुआ। तलाक के बाद दूसरी शादी की सुखपाल बताते हैं कि जब उन्होंने साची से शादी की, वह 19 साल के थे। परिवार को वे संभाल नहीं पाए। शादी में कठिनाइयां सामने आईं और 2004 में भारत लौट आए। साची उन्हें मनाने अमृतसर भी आई थी और अपने साथ वापस ले गईं। फिर भी शादी ज्यादा दिन नहीं चली और तलाक के बाद 200

Dainik Bhaskar हरियाणा में जाट चेहरों के टिकट काटेगी कांग्रेस:जमानत जब्त, 2 बार हारे नेता बाहर होंगे; ब्राह्मण-पंजाबी समेत 4 जातियों का कोटा बढ़ेगा

हरियाणा कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में टिकटों पर मंथन के बीच विधानसभा सीटों का गुणा-गणित तैयार कर लिया है। इस बार कांग्रेस बीजेपी को सत्ता से बाहर करने के लिए गैर जाट वोट बैंक पर ज्यादा फोकस करेगी। यही वजह है कि कांग्रेस इस बार टिकट आवंटन में जाट कोटे के चेहरों की टिकट भी काटेगी। इसके अलावा 2019 के विधानसभा चुनाव में जमानत नहीं बचा पाने वाले उम्मीदवार भी पैनल से बाहर किए जाएंगे। साथ ही ब्राह्मण, पंजाबी, वैश्य और राजपूत के टिकट कोटे में इजाफा करेगी। कांग्रेस ने 2019 के विधानसभा चुनाव में 27 हलकों में अपनी जमानत जब्त करवाई थी। इसके अलावा 15 प्रत्याशी ऐसे भी रहे हैं, जिन्होंने लगातार 2 हार अपने खाते में दर्ज करवा ली हैं। इनमें कई के नाम ये दोनों ही रिकाॅर्ड दर्ज हैं। इस कारण से कट सकते हैं जाट चेहरों की टिकट कांग्रेस नेतृत्व लोकसभा चुनावों की तर्ज पर इस बार विधानसभा में भी सोशल इंजीनियरिंग के तहत टिकट देने के पक्ष में है। अगर इस तरह का निर्णय कांग्रेस ने लिया तो फिर प्रदेश में 2019 के मुकाबले इस बार जाट उम्मीदवारों की संख्या कम हो सकती है। आमतौर पर कांग्रेस 28 से 30 जाट नेताओं को टिकट देती रही है। लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस चार जाट उम्मीदवार उतारती रही है लेकिन इस बार के चुनावों में दो ही जाट नेताओं को टिकट मिली। रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा और हिसार से जयप्रकाश ‘जेपी’ को टिकट मिली। दोनों ही चुनाव जीतने में भी कामयाब रहे। प्रदेश में विधानसभा की नब्बे सीटों में से 17 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। सिटिंग-गैटिंग फॉर्मूला नहीं चलेगा हरियाणा कांग्रेस में आमतौर पर मौजूदा विधायकों को लेकर ‘सिटिंग-गैटिंग’ का फार्मूला लागू होता रहा है। इसके तहत मौजूदा विधायकों और बड़े चेहरों के नेताओं के प्रिय नेताओं को टिकट मिल जाती थी। इस फार्मूले से हमेशा से ही पार्टी को नुकसान हुआ है, दस सालों से इस कारण से पार्टी प्रदेश की सत्ता से बाहर है। इस कारण से इस फार्मूले से भी पार्टी तौबा करेगी। अगर ऐसा होता है तो पार्टी के मौजूदा 28 विधायकों में से 8 से 10 की टिकट कट भी सकती है। 73 सीटों पर कर रही फोकस कांग्रेस 73 सीटों को लेकर अपना गणित सैट करने में जुटी है। अभी तक के मंथन में ये बात सामने आई है कि पिछड़ा वर्ग-बी के अलावा बीसी-ए के अंतर्गत आने वाली जातियों को इस बार टिकट आवंटन में पहले से अधिक

Dainik Bhaskar देश का मानसून ट्रैकर:गुजरात के वलसाड में बाढ़ के हालात, 600 लोगों को रेस्क्यू किया; राजस्थान में गंभीर नदी में 3 युवक बहे

गुजरात के वलसाड और नवसारी जिलों में शनिवार और रविवार को हुई भारी बारिश के चलते सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ट्रांसफर किया गया। वलसाड से लगभग 600 लोगों को, जबकि नवसारी के बिलीमोरा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से 17 लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। दक्षिणी राजस्थान में भी इन दिनों भारी बारिश हो गई है। करौली जिले के बालघाट थाना क्षेत्र में रविवार शाम 6 बजे गंभीर नदी में तीन युवक बह गए। तीनों ने नदी के बीच में बबूल के पेड़ पर चढ़कर जान बचाई। एक युवक पेड़ से उतरकर बाहर निकल आया, जबकि 2 युवक पेड़ पर ही बैठे रहे। देर रात तक उन्हें रेस्क्यू करने के उपाय किए जाते रहे। मध्य प्रदेश में रविवार (25 अगस्त) को भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर समेत 21 जिलों में बारिश हुई। लगातार बारिश से राज्य में नदियां-तालाब उफान पर हैं। वहीं प्रमुख बांधों समेत लगभग सभी छोटे-बड़े डैम लबालब हो गए हैं। देशभर से बारिश की तस्वीरें... 27 अगस्त को 6 राज्यों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना राज्यों की मौसम की खबरें... मध्य प्रदेश: मालवा-निमाड़ के 14 जिलों में रेड-ऑरेंज अलर्ट:भोपाल में रातभर से तेज बारिश मध्यप्रदेश में भारी बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। नदियां उफान पर हैं, डैम भी ओवरफ्लो हो चुके हैं। शनिवार को प्रदेश के 21 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। भोपाल में रातभर से तेज बारिश हो रही है। रविवार को मालवा-निमाड़ यानी, इंदौर-उज्जैन संभाग में मानसून स्ट्रॉन्ग रहेगा। पूरी खबर पढ़ें... राजस्थान: आज 4 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, 28 जगह के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के प्रभाव से राजस्थान के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश शुरू हो गई है। आज राजस्थान के चार जिलों में अतिभारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 10 जिलों में ऑरेंज और 18 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें... उत्तर प्रदेश: बलिया में सरयू नदी में पीपा पुल बहा, लखीमपुर में 2 युवक नाले में डूबे; जौनपुर में नहर कटी यूपी में शनिवार को 49 जिलों में 6.5mm हुई। बलिया में सरयू नदी में पीपा पुल बह गया। लखीमपुर खीरी में नाले में नहाने गए 2 युवक डूब गए। इसमें से एक की मौत हो गई। दूसरे की तलाश की जा रही है। जौनपुर में नहर कट गई। आज 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। पूरी ख

Dainik Bhaskar पंजाब के 45 हजार करोड़ घोटाले के मास्टरमाइंड की मौत:साइकिल पर दूध बेचता था भंगू, चिटफंड से साढ़े 5 करोड़ लोगों को ठगा

पंजाब के रहने वाले पर्ल ग्रुप के मालिक व 45 हजार करोड़ घोटाले के मास्टरमाइंड निर्मल सिंह भंगू की रविवार रात दिल्ली में मौत हो गई। उसे जनवरी 2016 में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद था। रविवार रात तबीयत बिगड़ने पर उसे दिल्ली के DDU अस्पताल में लाया गया। शाम 7.50 बजे उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भंगू पर आरोप था कि उसने पोंजी स्कीम्स से करोड़ों का साम्राज्य इकट्ठा किया। भंगू ने 5 करोड़ से ज्यादा लोगों को ऐसी स्कीम्स में फंसा कर हजारों करोड़ रुपए इकट्ठा किए और उसे विदेश में इन्वेस्ट कर दिया। जांच शुरू हुई तो जनवरी 2016 को CBI ने निर्मल सिंह को पकड़ लिया। इसके बाद जांच एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने भी की। पर्ल्स ग्रुप का मालिक निर्मल सिंह भंगू पंजाब के बरनाला जिले का रहने वाला था। बताया जाता है कि वह जवानी के दिनों में अपने भाई के साथ साइकिल से दूध बेचता था। इसी दौरान उसने पॉलिटिकल साइंस में पोस्‍ट ग्रेजुएशन भी की। 1980 में खोली खुद की कंपनी 70 के दशक में भंगू नौकरी की तलाश में कोलकाता चला गया। जहां उसने एक फेमस इन्वेस्टमेंट कंपनी पियरलेस में कुछ साल काम किया। उसके बाद इन्वेस्टर्स से करोड़ों की ठगी करने वाली हरियाणा की कंपनी गोल्डन फॉरेस्ट इंडिया लिमिटेड में काम करने लगा। इस कंपनी के बंद होने के बाद वह बेरोजगार हो गया। इसी कंपनी के काम करने के आइडिया के तहत उसने 1980 में पर्ल्‍स गोल्‍डन फॉरेस्‍ट (पीजीएफ) नाम की कंपनी बनाई। यह कंपनी भी गोल्डन फॉरेस्ट इंडिया लिमिटेड की तर्ज पर लोगों से सागौन जैसे पेड़ों के प्लांटेशन पर इन्वेस्टमेंट करा कुछ वक्त बाद अच्छा मुनाफा लौटाने का वादा करती थी। 1996 तक कंपनी ने करोड़ों रुपए जुटा लिए। इनकम टैक्स और दूसरी जांच के चलते कंपनी को बंद कर दिया गया। विदेश में बनाया अपना साम्राज्य इसके बाद उसने पंजाब के बरनाला से एक नई कंपनी पर्ल्स एग्रोटेक कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PACL) की शुरुआत की। ये एक चेन सिस्टम स्कीम्स थी। कंपनी के दिए बड़े मुनाफे के दावों और वादों के लालच में करीब पांच करोड़ से ज्यादा लोगों ने इसमें पैसा लगा दिया। इसके तहत लोगों से हर महीने मामूली रकम जमा करवाई जाती थी। लोगों से जुटाई गई छोटी-छोटी रकम से उसने देश ही नहीं विदेश में पर्ल्स ग्रुप का एम्पायर खड़ा कर लिय

Dainik Bhaskar मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:मोदी का प्लेन 46 मिनट PAK एयरस्पेस में रहा; इजराइल का हिजबुल्लाह पर 100 फाइटर प्लेन से हमला; टेलीग्राम के CEO गिरफ्तार

नमस्कार, कल की बड़ी खबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोलैंड दौरे से जुड़ी रही, पाकिस्तानी मीडिया में दावा किया गया है कि मोदी ने भारत लौटने के लिए पाकिस्तानी एयरस्पेस का इस्तेमाल किया। लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... अब कल की बड़ी खबरें... 1. मोदी का प्लेन 46 मिनट PAK एयरस्पेस में रहा, पोलैंड से लौटते वक्त लाहौर-इस्लामाबाद से गुजरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोलैंड से लौटते वक्त पाकिस्तानी एयरस्पेस में दाखिल होकर भारत लौटे। पाकिस्तानी मीडिया हाउस डॉन ने वहां की सिविल एविएशन अथॉरिटी के अधिकारी के हवाले से इसकी जानकारी दी है। मोदी का विमान लाहौर, इस्लामाबाद, अमृतसर के रास्ते दिल्ली पहुंचा। प्लेन 46 मिनट पाकिस्तानी एयरस्पेस में रहा। भारत ने फिलहाल इस मामले पर कुछ नहीं कहा है। 2019 में भारत के लिए बंद किया था एयरस्पेस: भारत ने 26 फरवरी 2019 को पाकिस्तान के बालाकोट में एयरस्ट्राइक की थी। इसके बाद पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को पूरी तरह से बंद कर दिया था। पाकिस्तान ने मार्च में, आंशिक रूप से एयरस्पेस खोला, लेकिन भारतीय उड़ानों के लिए इसे प्रतिबंधित रखा। डॉन के मुताबिक, पाकिस्तान ने 2019 में मोदी के विमान को अपने एयरस्पेस का इस्तेमाल करने की मंजूरी नहीं दी थी। हालांकि दो साल बाद, PM मोदी की नॉन-स्टॉप उड़ान को अमेरिका जाने के लिए अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने की अनुमति दे दी थी। पूरी खबर यहां पढ़ें... 2. कोलकाता रेप-मर्डर केस: आरोपी संजय का पॉलीग्राफ टेस्ट हुआ; मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल के घर CBI रेड दिल्ली की फॉरेंसिक टीम ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर के आरोपी संजय का पॉलीग्राफ टेस्ट किया। CBI ने उससे प्रेसीडेंसी जेल में 3 घंटे पूछताछ भी की। जांच एजेंसी ने मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के घर रेड की। एजेंसी ने घोष और उनसे जुड़े लोगों के 15 ठिकानों पर तलाशी ली। घोष पर वित्तीय गड़बड़ी का आरोप: घोष पर मेडिकल कॉलेज में वित्तीय गड़बड़ी का आरोप है। कॉलेज के पूर्व डिप्टी सुपरिटेंडेंट अख्तर अली ने उन पर कई आरोप लगाए थे। पहले इस केस की जांच SIT कर रही थी। कोलकाता हाईकोर्ट ने CBI को जांच सौंपी। CBI ने 24 अगस्त को घोष के खिलाफ FIR दर्ज की थी। पूरी खबर यहां पढ़ें...

Dainik Bhaskar भास्कर अपडेट्स:केरल में 70 साल की बुजुर्ग से रेप, आरोपी ने आंख में मिर्च डाली, फिर गहने भी ले गया

केरल के कायमकुक्कम में एक 70 साल की बुजुर्ग महिला के साथ 29 साल के शख्स ने रेप किया। महिला घर पर अकेले रहती है। आरोपी ने पहले बुजुर्ग से बलात्कार किया। फिर आंख में मिर्च झोंककर घर में रखे गहने ले गया। साथ में महिला का फोन भी चुरा लिया ताकि वह किसी को कॉल न कर सके। बाद में आरोपी जब गहने बेचने सुनार की दुकान पर गया, तब वह पकड़ा गया।

Dainik Bhaskar मलयालम एक्ट्रेसेस से यौन शोषण के आरोप, SIT बनी:हेमा कमीशन की रिपोर्ट में दावा- हीरो करते हैं मनमानी, रोल के बदले फेवर मांगते हैं मेकर्स

केरल सरकार ने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में यौन शोषण के आरोपों की जांच के लिए एक सीनियर पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) बनाने का फैसला किया है। दरअसल 19 अगस्त को हाईकोर्ट की पूर्व जज हेमा ने मलयालम इंडस्ट्री में एक्ट्रेसेस के साथ हो रहे र्दुव्यवहार को लेकर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को 295 पन्नों की एक रिपोर्ट सौंपी थी। इस रिपोर्ट में मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में चल रहे कास्टिंग काउच और सेक्सुअल हैरेसमेंट जैसे गंभीर मुद्दों का जिक्र है। इस रिपोर्ट की कॉपी आरटीआई एक्ट के तहत मीडिया को भी सौंपी गई है। महिलाओं ने लगाए गलत डिमांड के आरोप कमीशन की रिपोर्ट फिल्म इंडस्ट्री के अंदर हुई कई ऐसी घटनाओं पर सवाल खड़े करती है, जिससे मलयालम फिल्म इंडस्ट्री का वर्क कल्चर सवालों के घेरे में है। रिपोर्ट के मुताबिक मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाली कई महिलाओं ने आरोप लगाया है कि काम शुरू करने से पहले ही उनके साथ गलत डिमांड की जाती है। रिपोर्ट में लिखा गया है कि ये चकाचौंध से भरी दुनिया है जिसमें दूर से सब सही लगता है लेकिन अंदर से यह पूरी तरह घ‍िनौनी है। मेल एक्टर्स और मेकर्स का दबदबा रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मलयालम फिल्म इंडस्ट्री कुछ मेकर्स, निर्देशकों और एक्टर्स के नियंत्रण में है। ये सभी पुरुष हैं। वे पूरे मलयालम फिल्म इंडस्ट्री को नियंत्रित करते हैं और वहां काम करने वाले लोगों पर हावी होते हैं। इन पावरफुल लोगों के ग्रुप को 'माफिया' कहा गया है क्योंकि वे अपने खिलाफ बोलने वालों के करियर को बर्बाद करने की ताकत रखते हैं। रिपोर्ट में कुछ बड़े एक्टर्स के इस ग्रुप शामिल होने का दावा किया गया है। 2017 में हुआ था हेमा कमीशन का गठन हेमा कमीशन का गठन 2017 में मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के उत्पीड़न के आरोपों की जांच करने के लिए किया गया था। पूर्व हाईकोर्ट जज जस्टिस हेमा, वेटरन एक्टर शारदा और रिटायर्ड IAS ऑफिसी केबी वलसाला कुमारी इसका हिस्सा हैं।

Dainik Bhaskar JK विधानसभा चुनाव- आज BJP की पहली लिस्ट आएगी:60-70 उम्मीदवारों के नाम फाइनल, कल भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों की आज पहली लिस्ट आएगी। 60 से 70 प्रत्याशियों के नाम फाइनल हो गए हैं। रविवार (25 अगस्त) को दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह शामिल हुए थे। जम्मू-कश्मीर में 18, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को तीन चरणों में मतदान होगा। रिजल्ट 4 अक्टूबर को आएगा। आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद कश्मीर में होने वाले ये पहले विधानसभा चुनाव हैं। डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के 13 उम्मीदवारो के नामों का ऐलान हुआ जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद की पार्टी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (DPAP) ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट 25 अगस्त को जारी की। लिस्ट में 13 नामों का ऐलान किया गया है। पार्टी ने गांदरबल में नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के सामने कैसर सुल्तान गनई को उतारा है। वहीं, पूर्व मंत्री अब्दुल मजीद वानी को डोडा पूर्व और राज्य के पूर्व एडवोकेट जनरल असलम गनी को भद्रवाह से प्रत्याशी बनाया है। यह पार्टी के लिए पहला विधानसभा चुनाव है। आजाद ने अगस्त 2022 में कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। पार्टी छोड़ते समय उन्होंने सोनिया गांधी को पांच पन्नों का लेटर लिखा था। इसमें उन्होंने पार्टी की नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए लिखा था कि भारत जोड़ो यात्रा की जगह कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालनी चाहिए। NC-कांग्रेस की पहली लिस्ट भी आ सकती है नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर चुनाव को लेकर कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट भी आ सकती है। गठबंधन के तहत पहले फेज में नेशनल कॉन्फ्रेंस 15 और कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। NC और कांग्रेस ने 22 अगस्त को गठबंधन का ऐलान किया। दोनों पार्टियों के बीच अभी भी कुछ सीटों को लेकर पेंच फंसा है। इस वजह से लिस्ट में देरी हो रही है। बैन जमात-ए-इस्लामी पार्टी के नेता निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे जम्मू-कश्मीर में जमात-ए-इस्लामी पार्टी के नेता 7 सीटों पर निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। गुलाम कादिर वानी के नेतृत्व वाली पार्टी को 2019 में केंद्र सरकार ने UAPA एक्ट 1967 के तहत गैरकानूनी संगठन घोषित कर बैन कर दिया था।

Dainik Bhaskar आरजी कर हॉस्पिटल- पूर्व प्रिंसिपल के घर 11 घंटे छानबीन:CBI अधिकारी बोले- बहुत कुछ मिला; कोलकाता के अस्पताल में वित्तीय हेरफेर का आरोप

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में वित्तीय हेरफेर के आरोप में CBI ने पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के घर छापा मारा था। जांच एजेंसी करीब 11 घंटे छानबीन के बाद रविवार रात घर से रवाना हुई। CBI के अधिकारी कई डॉक्यूमेंट अपने साथ ले गए। एक अधिकारी से पूछा गया कि, क्या उन्हें कोई ठोस सबूत मिले हैं। सीबीआई के एक अधिकारी ने बाहर निकलते हुए कहा, "बहुत कुछ है।" 9 अगस्त को अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर की जांच कर CBI टीम को अस्पताल में पैसों के हेरफेर की भी जांच सौपी गई है। एजेंसी को शक है कि पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के कार्सकाल में हॉस्पिटल में गड़बड़ी की गई। घोष पर वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, प्रोफेसर-सप्लायर से भी पूछताछ घोष पर मेडिकल कॉलेज में वित्तीय गड़बड़ी का आरोप है। कॉलेज के पूर्व डिप्टी सुपरिटेंडेंट अख्तर अली ने उन पर कई आरोप लगाए थे। पहले इस केस की जांच SIT कर रही थी। कोलकाता हाईकोर्ट ने CBI को जांच सौंपी। CBI ने 24 अगस्त को घोष के खिलाफ FIR दर्ज की थी। CBI टीम घोष के अलावा मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. देबाशीष सोम, पूर्व सुपरिटेंडेंट संजय वशिष्ठ और हावड़ा के एक मेडिकल सप्लायर बिप्लब सिंह के घर भी पहुंची थी। रेप-मर्डर केस, आरोपी संजय का पॉलीग्राफ टेस्ट हुआ कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर के आरोपी संजय का पॉलीग्राफ टेस्ट हो गया है। CBI और सेंट्रल फॉरेंसिक टीम के मेंबर्स रविवार (25 अगस्त) को प्रेसीडेंसी जेल पहुंचे, यहां संजय बंद है। मेंबर्स ने दोपहर करीब 12:30 बजे से 3:30 बजे तक संजय से सवाल किए। एक दिन पहले 24 अगस्त को आरजी मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष, 4 फेलो डॉक्टर और एक वॉलंटियर का पॉलीग्राफ टेस्ट किया गया था। CBI ने आज संदीप घोष के घर छापा मारा। एजेंसी ने घोष और उनसे जुड़े लोगों के 15 ठिकानों पर तलाशी ली। घोष के पॉलीग्राफ टेस्ट में बयानों की क्रॉस चेकिंग की गई CBI अधिकारियों ने बताया कि 8 और 9 अगस्त को हुए रेप और मर्डर को लेकर घोष ने जो बयान दिए हैं, उनकी क्रॉस चेकिंग के लिए घोष का पॉलीग्राफ टेस्ट किया गया है। 10 पुलिस अधिकारियों और सिविक वॉलंटियर सहित 15 से ज्यादा लोगों से भी पूछताछ की।