Dainik Bhaskar Dainik Bhaskar

Dainik Bhaskar भास्कर अपडेट्स:टेलीग्राम ऐप के फाउंडर और CEO पावेल ड्यूरोव फ्रांस में गिरफ्तार

टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप के फाउंडर और सीईओ अरबपति पावेल ड्यूरोव (39) को 24 अगस्त की शाम पेरिस के बाहर बॉर्गेट हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, डुरोव अपने निजी जेट से यात्रा कर रहे थे। वे अजरबैजान से उड़ान भरकर बौर्गेट हवाई अड्डे पर पहुंचे थे। BFMTV के मुताबिक, ​​​​​​​फ्रांस कस्टम के एंटी फ्रॉड ऑफिस के अधिकारियों ने पावेल को गिरफ्तार किया। उनकी गिरफ्तार के पीछे टेलीग्राम पर मनी लॉन्ड्रिंग, ड्रग्स तस्करी और बाल यौन शोषण से जुड़ा कंटेंट शेयर होने से नहीं रोक पाने को लेकर की गई। पावेल ड्यूरोव के खिलाफ कंटेंट मॉडरेट नहीं पाने के चलते गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे। BFMTV ​​​​​​​के मुताबिक, गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद से ड्यूरोव ने नियमित रूप से फ्रांस और यूरोप की यात्रा नहीं की थी। आज की अन्य बड़ी खबरें...

Dainik Bhaskar देश के 4 राज्यों में चल रहा मिशन जोशुआ:लोगों को ईसाई बनाया जा रहा; वेबसाइट का दावा- 100 में से 4 लोग धर्म बदल रहे

देश में हर साल करीब 24 लाख लोगों को ईसाई बनाने का दावा किया जा रहा है। अमेरिका से चल रही जोशुआ प्रोजेक्ट की वेबसाइट का ये दावा है। इसका मकसद ईसाई धर्मांतरण बढ़ाना और जगह-जगह चर्च बनाना है। कई गांवों में नए चर्च बन गए हैं। इसके तहत देश में 2,272 जातियों के वर्ग बनाए गए हैं। हर वर्ग का एक एजेंट नियुक्त किया है। ये पूरे देश में फैला है। दैनिक भास्कर ने हकीकत जानने के लिए मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा के 110 गांवों में 18 दिन पड़ताल की। धर्म बदल चुके हुए लोगों का दावा है कि चर्च जाने के बाद उनकी आर्थिक व शारीरिक परेशानियां दूर हो गईं। धर्मांतरण कराने वाले एक पास्टर ने प्रोजेक्ट जोशुआ की वेबसाइट के बारे में बताया। इसमें दावा है कि भारत की आबादी 143 करोड़ है और वे 6 करोड़ लोगों तक पहुंच चुके हैं। इसमें धर्मांतरण का प्रति वर्ष रेट 3.9% है। देश की सबसे बड़ी चर्च में शुमार कुनकुरी स्थित रोजरी के महारानी महागिरजाघर के बिशप एमानुएल कैरटटा डीडी से जोशुआ प्रोजेक्ट के बारे में बात करने की कोशिश की तो उन्होंने मिलने से इनकार कर दिया। दावा है कि अमेरिका से चलाए जा रहे जोशुआ प्रोजेक्ट की वेबसाइट कहती है कि भारत में 6 करोड़ लोगों तक पहुंच चुके हैं। हर 100 में से 4 लोग धर्म बदल रहे हैं। साइबर एक्सपर्ट पवन दुग्गल बताते हैं कि यह वेबसाइट 24 साल से अमेरिका के कोलोराडो स्प्रिंग्स से ऑपरेट हो रही है, लेकिन मालिक का पता नहीं है। वहीं, छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा, झारखंड-ओ​डिशा के डीजीपी, मध्य प्रदेश के आईजी (लॉ एंड ऑर्डर) से जोशुआ प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा की गई। इनका कहना है कि उन्हें प्रोजेक्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं है। धर्मांतरण का PPP मॉडल: गांव-गांव प्रचार, पोस्टर और पादरी का नेटवर्क प्रचार- ईसाई से शादी कराने पर 1500 रुपए देते हैं पादरी- 1 लाख रुपए मासिक वेतन, स्कूल हेड होते हैं पास्टर- 10-20 हजार रुपए सैलरी, चर्च बनवा रहे जमीनी हकीकत: शादी, फ्री शिक्षा व सेहत के नाम पर बरगलाया जा रहा दैनिक भास्कर ने मप्र, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा के 110 गांवों में पड़ताल की तो 82 गांव ईसाई बाहुल्य मिले। धर्मांतरण कराने वाले एजेंट की जिम्मेदारी होती है कि वे बीमार-परेशान लोगों को खोजें और उन्हें प्रार्थना सभा तक लाएं। सभा में जादू-टोने के माध्यम से भी लोगों को सही किया जा रहा है। पढ़ि

Dainik Bhaskar इस बार पाकिस्तान से नहीं आएंगी टिड्डियां:पलक झपकते ही फसलों को करती हैं नष्ट, बॉर्डर इलाकों में सर्वे के बाद आई राहत की खबर

इस बार टिडि्डयां राजस्थान नहीं आएंगी। माना जा रहा है कि पाकिस्तान की हवाएं ईरान की दिशा में चल रही हैं। इस वजह से टिड्‌डी दलों का खतरा न के बराबर है। टिड्डी नियंत्रण विभाग ने बॉर्डर इलाकों में सर्वे कराया था। इसी सर्वे रिपोर्ट के आने के बाद विभाग के साथ ही किसानों ने भी अब राहत की सांस ली है। किसानों की फसलों को पलभर में चट कर जाने वाली ये टिडि्डयां पाकिस्तान की ओर से आती थीं। 6 देशों से उड़कर आने वाली इन टिड्डियों की संख्या लाखों में होती है। एक बार ये किसी खेत की फसलों पर बैठ जाएं तो उसे पूरा नष्ट करके ही दम लेती हैं। बारिश के समय में आने वाली टिड्डी पश्चिमी राजस्थान में लाखों टन धान की फसल नष्ट कर देती हैं। इधर, किसानों के चेहरे पर अब भी टिडि्डयों का भय साफ देखा जा सकता है। इन दिनों कई जगहों पर टिड्डी की तरह ही दिखने वाली अन्य प्रजाति 'ग्रास हॉपर' भी देखी गई है। इसके चलते किसान काफी चिंतित हैं। उन्हें लगता है कि ये टिड्‌डी ही है। दैनिक भास्कर ने जोधपुर में टिड्डी नियंत्रण विभाग के सहायक निदेशक डॉ. वीरेंद्र कुमार से बात की। उन्होंने दावा किया कि टिड्डियां इस बार पाकिस्तान से ईरान की दिशा में जाएंगी। 10 मिनट में नष्ट कर देती हैं बड़े से बड़े खेत की फसल टिड्डी नियंत्रण विभाग के सहायक निदेशक डॉ. वीरेंद्र कुमार बताते हैं- एक बार टिड्डियां किसी खेत की फसल पर बैठ जाए, पल भर में उसे नष्ट कर देती हैं। भारत में टिड्डियां मोरक्को से चलकर इथोपिया, ईरान, इजिप्ट, अफगानिस्तान, पाकिस्तान होते हुए आती हैं। इनके लिए बारिश के बाद नमी का मौसम सबसे अच्छा रहता है। इनकी लाइफ ढाई से तीन माह तक होती है। इनका वजन करीब 3 ग्राम होता है। अपने वजन से दो गुना पांच से 6 ग्राम तक फसल ये चट कर जाती हैं। टिड्डी दल रात के समय ही फसलों को नुकसान पहुंचाता है। अगले दिन सूर्योदय के साथ उड़ जाता है। बॉर्डर पर सर्वे करवाया डॉ. वीरेंद्र कुमार बताते हैं- राजस्थान-गुजरात में अभी टिड्डी की आशंका नहीं हैं। एहतियातन पाली, जालोर, जोधपुर, जैसलमेर, नागौर में विभाग की ओर से कंट्रोल रूम बनाया गया है। फोन आने पर यहां से स्थानीय टिड्डी मंडल कार्यालय की टीम मौके पर भेजी जाती है। कुमार कहते हैं- वर्तमान में टिड्डी का बॉर्डर सर्वे भी करवाया गया है। बारिश व नमी के मौसम में टिड्डी के लिए मौसम अनुकूल है। ये पाकिस्तान की तरफ से

Dainik Bhaskar कोलकाता रेप-मर्डर केस, मुख्य आरोपी संजय का पॉलीग्राफ टेस्ट आज:पूर्व प्रिंसिपल के खिलाफ CBI ने वित्तीय अनियमितता का केस दर्ज किया

कोलकाता रेप-मर्डर केस के मुख्य आरोपी संजय रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट शनिवार (25 अगस्त) को होगा। शनिवार, 24 अगस्त को के 6 आरोपियों का पॉलीग्राफी टेस्ट हुआ था। मुख्य आरोपी संजय रॉय से जेल में, जबकि पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष, 4 फेलो डॉक्टर, 1 वॉलंटियर से CBI दफ्तर में पूछताछ की गई। पॉलीग्राफी टेस्ट दिल्ली की सेंट्रल फॉरेंसिक टीम ने किया। इधर, कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद CBI ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के खिलाफ FIR दर्ज की है। घोष के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच चल रही है। CBI ने FIR की कॉपी अलीपुर CJM कोर्ट को सौंप दी है। 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल में एक ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। सुबह उनका अर्धनग्न शव मिला था। इसके बाद देशभर में डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया। कोलकाता के डॉक्टर्स आज लगातार 16वें दिन हड़ताल पर हैं। बाकी संगठनों ने हड़ताल खत्म कर दी है। कोलकाता रेप मर्डर केस में आज की तस्वीरें... रेजिडेंट डॉक्टरों ने की CBI टीम से मुलाकात, बोले- जांच से संतुष्ट नहीं रेजिडेंट डॉक्टरों के एक दल ने केंद्रीय जांच ब्यूरो के अधिकारियों से शुक्रवार (24 अगस्त) को मुलाकात की। शनिवार को एक डॉक्टर ने कहा कि वे CBI की जांच और उससे जुड़े जवाबों से संतुष्ट नहीं हैं। डॉ. किंजल ने कहा कि हमने सभी आरोपियों का पता लगाने के लिए डेडलाइन मांगी, लेकिन उन्होंने कहा कि यह पॉसिबल नहीं है। वहां से भी हमें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। हमारी एकमात्र मांग न्याय है। कोर्ट ने CBI से 17 सितंबर तक रेप-मर्डर केस की जांच रिपोर्ट पेश करने कहा है। पीड़ित परिवार बोला- पुलिस ने हमें गुमराह किया पीड़ित परिवार ने शुक्रवार को कहा- हमें CBI की जांच पर भरोसा है। पुलिस ने हमें गुमराह करने की कोशिश की थी। राज्य प्रशासन किसी को बचाने की कोशिश कर रहा है। इतने गंभीर अपराध को एक व्यक्ति अंजाम नहीं दे सकता। एजेंसी को दिए एक इंटरव्यू में पिता ने कहा- घटना को 14 दिन हो चुके हैं। लोगों को CBI पर भरोसा है। हमें भी है, लेकिन CBI ने अभी तक केस को सुलझाया नहीं है। टीम को तेजी से काम करने की जरूरत है। हमें हर बीतता दिन एक साल जैसा लगता है। पीड़ित के पिता ने डॉक्टरों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के भी बात कही। उन्होंने कहा कि आरजी कर अस्पताल में चल रही अनियमित

Dainik Bhaskar हरियाणा BJP नेता बॉक्सर विजेंदर ने चौंकाया:कांग्रेस से चुनाव लड़ने पर विनेश फोगाट का समर्थन, बोले-मेरी शुभकामनाएं, पूरा साथ देंगे

हरियाणा की धाकड़ पहलवान विनेश फोगाट की विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलें जोरों पर हैं। चर्चा है कि विनेश फोगाट कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं। इन सब चर्चाओं के बीच भाजपा नेता एवं पूर्व बॉक्सर विजेंदर सिंह ने विनेश फोगाट का समर्थन किया है। विजेंदर सिंह ने एक चैनल से बातचीत में कहा, 'विनेश फोगाट, हमारी भिवानी की लड़की है। अगर वह चुनाव लड़ती है तो हमारी बहुत शुभकामनाएं उनके साथ है। हम पहले भी विनेश के साथ थे। हम उनके परिवार को बहुत अच्छे से जानते हैं। इसलिए हम विनेश के साथ पहले भी थे, अभी भी हैं और आगे भी रहेंगे। हम चाहते हैं कि दिल्ली को स्पोर्ट्स हब बनाया जाए। दिल्ली के लोगों को भी खेलों के ज्यादा से ज्यादा प्रेरित किया जाए। राजनीति तो हर कोई करता है, लेकिन हम स्पोर्ट्स की बात करेंगे। हम खेल को आगे ले कर जाएंगे।' भूपेंद्र हुड्‌डा बोले- विनेश आएगी, तो उनका स्वागत है वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विनेश फोगाट के कांग्रेस जॉइन करने के सवाल पर कहा कि यह एक काल्पनिक सवाल है। खिलाड़ी किसी एक पार्टी के नहीं होते, वह पूरे देश के होते हैं। अगर कोई उनकी पार्टी में शामिल होगा तो पता चल जाएगा। जो कोई भी पार्टी में शामिल होता है, हम उसका स्वागत करते हैं। आना न आना उनकी इच्छा पर निर्भर करता है। वह हमारी देश की खिलाड़ी हैं, उनके साथ न्याय नहीं हुआ, उन्हें पूरा मान-सम्मान मिलना चाहिए। विनेश फोगाट को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया जाना चाहिए। मैंने पहले भी कहा था कि विनेश को वही सम्मान दिया जाए, जो स्वर्ण पदक विजेता को दिया जाता है। उन्हें वह सम्मान नहीं दिया गया। विनेश के चुनाव लड़ने की चर्चाएं क्यों? पेरिस ओलिंपिक में डिस्क्वालिफाईं होने के बाद विनेश फोगाट भारत लौटी तो एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव करने के लिए कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा गए थे। वह विनेश के रोड शो के दौरान भी साथ रहे। इसके बाद 23 अगस्त को विनेश ने दिल्ली में भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान विनेश के पति सोमवीर राठी भी मौजूद थे। इसके बाद चर्चा चली कि विनेश फोगाट प्रियंका गांधी से मिल सकती हैं। हालांकि उनकी प्रियंका से मुलाकात नहीं हुई। तभी से चर्चा चल रही है कि विनेश चरखी दादरी से अपनी चचेरी बहन बबीता फोगाट के खिलाफ चुनावी मैदान में उतर सकती हैं। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल ह

Dainik Bhaskar हरियाणा चुनाव तारीख बदलने पर BJP-कांग्रेस में आर-पार:BJP बोली- छुट्टियां हैं; कांग्रेस बोली- इनकी छुट्टी होने वाली, समर्थन करने वाले INLD-जजपा तारा-सितारा

हरियाणा में विधानसभा चुनाव की डेट बदलने को लेकर भाजपा और कांग्रेस में आर-पार की लड़ाई शुरू हो गई है। भाजपा ने भारतीय चुनाव आयोग (ECI) को लेटर लिखकर चुनाव की डेट बदलने की मांग की है। भाजपा की तरफ से वोटिंग से पहले 5 दिन की छुटि्टयों का हवाला दिया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि इससे वोटिंग प्रतिशत पर असर पड़ेगा। इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) ने भी चुनाव की डेट बदलने की मांग की है। पार्टी के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लेटर लिखा है। इसके बाद कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा, 'भाजपा की आंखों के तारे (इनेलो) और सितारे (जेजेपी)। जहां भाजपा, वहां इनेलो-जजपा।' दीपेंद्र पर पलटवार करते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा, 'हकीकत में तो आप ही हो एक-दूसरे के प्यारे, तभी तो राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारे।' वहीं कुमारी सैलजा ने कहा, 'छुट्टी होना तय है, इसलिए छुट्टी का बहाना बना रहे हैं।' चुनाव की तारीख बदलने के समर्थन में किसने क्या कहा 1. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने चुनाव आयोग को लेटर लिखकर कहा कि 28 से 29 सितंबर को शनिवार-रविवार है। 1 अक्टूबर को वोटिंग होगी, जबकि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और 3 अक्टूबर को अग्रसेन जयंती की छुट्टी है। इतनी लंबी छुट्टियों में वोटर बाहर घूमने निकल जाएंगे। इससे वोटिंग कम हो सकती है। बड़ौली ने लेटर में यह भी बताया कि 2 अक्टूबर को राजस्थान में मुकाम धाम में आसोज का मेला शुरू होगा। यह बिश्नोई समाज का बड़ा धार्मिक कार्यक्रम है। इस मेले में राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली से लोग पहुंचते हैं। हरियाणा में बिश्नोई समाज की जनसंख्या अधिक है। इसका असर भी वोटिंग पर हो सकता है। 2. INLD के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर 1 अक्टूबर को होने वाले मतदान की तारीख को आगे बढ़ाने की BJP की मांग का समर्थन किया है। उन्होंने लेटर में लिखा, चूंकि लोग आमतौर पर वीकेंड पर छुट्टियों पर जाते हैं, इसलिए यह निश्चित रूप से मतदान को प्रभावित करेगा। मत प्रतिशत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा और मतदान प्रतिशत में 15 से 20 प्रतिशत की कमी होने की संभावना है। इसके अल

Dainik Bhaskar कंगना बोलीं- किसान आंदोलन के दौरान रेप-मर्डर हुए:सरकार कमजोर होती तो पंजाब बांग्लादेश बन जाता; कांग्रेस नेता बोले- एक्ट्रेस पर NSA लगे

एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनोट ने कहा है कि अगर हमारा शीर्ष नेतृत्व मजबूत नहीं रहता तो किसान आंदोलन के दौरान पंजाब को भी बांग्लादेश बना दिया जाता। दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में कंगना ने कहा कि पंजाब में किसान आंदोलन के नाम पर उपद्रवी हिंसा फैला रहे थे। वहां रेप और हत्याएं हो रही थीं। किसान बिल को वापस ले लिया गया वर्ना इन उपद्रवियों की बहुत लंबी प्लानिंग थी। वे देश में कुछ भी कर सकते थे। इस इंटरव्यू के बाद पंजाब के कांग्रेस नेता राजकुमार वेरका ने कहा, "कंगना लगातार किसानों पर ऐसे बयान दे रही हैं। उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाए और उन पर NSA लगाया जाए।" भाजपा सफाई दे, कंगना को डिब्रूगढ़ जेल भेजा जाए- वेरका राजकुमार वेरका 2 बार कांग्रेस विधायक रह चुके हैं। 2017 से 2022 तक पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे। वेरका दो बार राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। कंगना के इंटरव्यू के बाद वेरका ने वीडियो जारी किया है। उन्होंने कहा, "कंगना रनोट रोज पंजाब के नेताओं के खिलाफ जहर उगलती हैं। उन्होंने किसान को खालिस्तानी कहा। देश के किसानों को गाली दी। वे किसी की शह पर बोल रही हैं। भाजपा इसके लिए सफाई दें। मैं मुख्यमंत्री भगवंत मान से मांग करता हूं कि FIR दर्ज की जाए। इसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत एक्शन हो और उन्हें डिब्रूगढ़ जेल भेजा जाए।" कांग्रेस के स्पोक्सपर्सन अतुल लोंढे ने कहा, "कंगना ने किसानों को रेपिस्ट कहा है। क्या प्रधानमंत्री मोदी उन पर एक्शन लेंगे या फिर उन्हें भी साध्वी प्रज्ञा की तरह बचा लिया जाएगा।" कंगना रनोट का पूरा इंटरव्यू पढ़िए... सवाल- जैसे हालात बांग्लादेश में आज हैं, क्या हमारे देश में भी ऐसे हालत बन सकते हैं? जवाब- आज हमारा शीर्ष नेतृत्व कमजोर होता तो बांग्लादेश जैसी स्थिति भारत में भी हो सकती थी। यहां किसान आंदोलन के दौरान क्या हुआ, वो सबने देखा। कैसे प्रोटेस्ट के नाम पर वॉयलेंस फैलाया गया। वहां रेप हो रहे थे, मारकर लाशों को लटकाया जा रहा था। जब उस बिल को वापस लिया गया तो ये उपद्रवी चौंक गए, क्योंकि उनकी प्लानिंग तो बहुत लंबी थी। उन पर समय रहते कंट्रोल पा लिया गया वर्ना कुछ भी कर सकते थे। सवाल- बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ जो हुआ, उस पर फिल्म इंडस्ट्री क्यों चुप है? जवाब- दरअसल इन लोगों को कुछ जानकारी ही नहीं है। ये बस अपनी

Dainik Bhaskar असम के नागांव में नाबालिग बच्ची से गैंगरेप:1 आरोपी गिरफ्तारी के बाद पानी में गिरा, मौत; 2 आरोपियों की तलाश जारी

असम में नाबालिग लड़की से गैंगरेप के बाद गिरफ्तार एक आरोपी की पानी में गिरकर डूबने से मौत हो गई। मामला 22 अगस्त का है। नागांव जिले के ढींग में 10वीं की छात्रा से ट्यूशन जाते वक्त 3 लोगों ने रेप किया था। स्थानीय लोगों को लड़की सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिली थी। इसी मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। जिले के एसपी स्वप्ननील डेका ने बताया कि क्राइम सीन रिक्रिएशन के लिए ले जाते वक्त आरोपी ने भागने की कोशिश की और पानी में गिरकर डूबने से उसकी मौत हो गई। सीएम हिमंता बोले- घटना के लिए मुस्लिम जिम्मेदार मामले को लेकर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने मुस्लिम समुदाय को जिम्मेदार ठहराया। सीएम ने अपने x अकांउट पर लिखा- 'जिन अपराधियों ने ढींग की एक हिंदू नाबालिग के साथ जघन्य अपराध करने का साहस किया, उन्हें कानून छोड़ेगा नहीं। लोकसभा चुनाव के बाद एक विशेष समुदाय अत्यंत सक्रिय हो रहा है। हिंदुओं को भाषाओं के आधार पर बांटने की कोशिश से सभी को सतर्क रहना चाहिए।' बता दें कि लड़की एक मुस्लिम बहुल गांव बरभेटी की रहने वाली है। इलाके में हिंदू समुदाय के करीब 200 घर हैं। घटना को लेकर इलाके में गुस्से का माहौल इलाके में गैंगरेप की घटना के बाद गुस्से का माहौल है। लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। हालात को देखते हुए इलाके की पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इससे पहले भी इलाके में 65 साल की महिला के साथ रेप का मामला सामने आ चुका है। लोगों का कहना है कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती हम प्रदर्शन जारी रखेंगे। वहीं, पुलिस का कहना है कि बाकी के दोनों आरोपियों की पहचान भी हो चुकी है। दोनों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कोयंबटूर में 9 बच्चियों का यौन शोषण तमिलनाडु के कोयंबटूर के एक स्कूल में 9 छात्राओं के साथ यौन शोषण का खुलासा हुआ है। 9वीं क्लास की एक छात्रा ने जिला बाल संरक्षण विभाग को बताया कि नटराजन नाम का टीचर एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर कई महीनों से उसका यौन शोषण कर रहा था। इसके बाद टीम ने स्कूल की अन्य छात्राओं से पूछताछ की। इसमें सामने आया कि नटराजन ने 7वीं, 8वीं और 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 9 छात्राओं का यौन उत्पीड़न किया है। नटराजन स्कूल में इंटरमीडिएट का टीचर था। छात्राओं ने यह भी बताया कि उन्होंने हेडमास्टर और क्लास टीचर को इसकी जानकारी दी थी, लेकिन उन्होंने क

Dainik Bhaskar देश का मानसून ट्रैकर:हिमाचल में बारिश के चलते 76 सड़कें बंद; बिहार में गंगा में बह गए इंजीनियर; 9 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देशभर में मानसूनी बारिश जारी है। इसके चलते कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में शनिवार को हुई बारिश के चलते 73 सड़कें बंद कर दी गईं। इनमें से 35 शिमला में, 20 मंडी में, 9 कांगड़ा में, 6 कुल्लू में, 2 किन्नौर में और 1 ऊना जिले में बंद हैं। केंद्र ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 27 जून को मानसून सीजन की शुरुआत से लेकर शुक्रवार (23 अगस्त) तक बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 140 लोगों की जान गई है और राज्य को लगभग 1,212 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इधर, बिहार के भागलपुर में जल संसाधन विभाग के चीफ इंजीनियर इंस्पेक्शन के दौरान गंगा की तेज धार में बह गए। वे पूरी टीम के साथ थे। हालांकि उन्होंने लाइव जैकेट पहन रखा था, इसलिए वे डूबे नहीं। इंस्पेक्शन के दौरान उनके साथ NDRF की टीम भी थी। तुरंत नदी में रस्सी फेंकी गई और उसके सहारे चीफ इंजीनियर को वापस बोट पर लाया गया। वहीं त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शनिवार को बताया कि भारी बारिश के चलते राज्य में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई है और दो लोग लापता हैं। उन्होंने कहा कि 19 अगस्त से जिस तरह की बारिश हो रही है, वैसी मूसलाधार बारिश पहले कभी नहीं देखी है। त्रिपुरा के सभी 8 जिलों पर इसका असर पड़ा है। कई जगहों का संपर्क टूट गया है। देशभर से बारिश की तस्वीरें... 26 अगस्त को 6 राज्यों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना राज्यों की मौसम की खबरें... मध्य प्रदेश: 45 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, 4 दिन स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव, अब तक 81% बारिश मध्यप्रदेश में तेज बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। शुक्रवार को भोपाल, इंदौर समेत 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। भोपाल में 2, तो इंदौर में सबसे ज्यादा 3 इंच पानी गिरा। जिसके बाद इंदौर कलेक्टर ने शनिवार को सभी स्कूलों में छुट्‌टी घोषित कर दी है। पूरी खबर पढ़ें... राजस्थान: 31 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, कल से भारी बरसात की चेतावनी, दो सिस्टम बनने से तेज होगा मानसून राजस्थान में तेज बारिश का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा। जोधपुर, धौलपुर, पाली, भीलवाड़ा समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई। आज 31 जिलों में बारिश का अलर्ट है। अरब सागर में लो-प्रेशर सिस्टम बनने से राजस्थान में अगले 3-4 दिन भारी बारिश होगी। पूरी खबर पढ़ें... बिहार: 24 जिलों में आज बारिश का यलो अल

Dainik Bhaskar मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:केंद्र ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम को मंजूरी दी; एक्टर नागार्जुन का कन्वेंशन सेंटर ढहाया; शिखर धवन का इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास

नमस्कार, कल की बड़ी खबर केंद्र सरकार के उस फैसले की रही, जिसमें केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम का ऐलान किया गया है। एक खबर कोलकाता रेप केस की रही, मुख्य आरोपी का पॉलीग्राफी टेस्ट आज होगा। लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... अब कल की बड़ी खबरें... 1. केंद्र ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम को मंजूरी दी, योजना एक अप्रैल 2025 से लागू होगी केंद्र ने सरकारी कर्मचारियों के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) को मंजूरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इस फैसले पर मुहर लगी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि UPS एक अप्रैल 2025 से लागू होगी। इसका फायदा 23 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को होगा।' कर्मचारियों के पास UPS या NPS में से कोई भी पेंशन स्कीम चुनने का ऑप्शन रहेगा। राज्य सरकार चाहें तो वे भी इसे अपना सकती हैं। NPS और UPS में अंतर: इस स्कीम में भी NPS (न्यू पेंशन स्कीम) की तरह कर्मचारियों को बेसिक सैलरी का 10% कॉन्ट्रिब्यूट करना होगा। हालांकि सरकार 14% की जगह 18.5% कॉन्ट्रिब्यूट करेगी। 25 साल सर्विस पूरी करके रिटायर होने पर पिछले 12 महीनों की बेसिक पे के एवरेज का 50% पेंशन के तौर पर मिलेगा। यह पेंशन NPS की तरह बाजार पर आधारित नहीं होगी। इसमें फिक्स पेंशन की एश्योरटी दी गई है। UPS में OPS और NPS दोनों के लाभ शामिल हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें... 2. कोलकाता केस, मुख्य आरोपी का पॉलीग्राफ टेस्ट आज, पूर्व प्रिंसिपल के खिलाफ CBI ने केस दर्ज किया कोलकाता रेप-मर्डर केस के मुख्य आरोपी संजय रॉय का आज पॉलीग्राफ टेस्ट होगा। एक दिन पहले 6 आरोपियों का पॉलीग्राफ टेस्ट हुआ। मुख्य आरोपी संजय रॉय से जेल में, जबकि पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष, 4 फेलो डॉक्टर, 1 वॉलंटियर से CBI दफ्तर में पूछताछ की गई। इधर, कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद CBI ने संदीप घोष के खिलाफ FIR दर्ज की है। घोष पर प्रिंसिपल रहने के दौरान करप्शन करने का आरोप है। पूरी खबर यहां पढ़ें... 3. महबूबा बोलीं- कांग्रेस हमारा एजेंडा माने तो गठबंधन को तैयार, आर्टिकल 370 और 35A वापसी का वादा जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और PDP (पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी) चीफ महबूबा मुफ्ती ने पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। इसमें आर्टिकल 370 और 35A की बहाली और पाकिस्तान से ट्रेड दोबारा शुरू करने का वादा

Dainik Bhaskar पीएम मोदी आज 113वीं बार मन की बात करेंगे:पिछली बार पेरिस ओलिंपिक, मैथ्स ओलंपियाड, टाइगर डे, वनों के संरक्षण पर बात की थी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रविवार (25 अगस्त) सुबह 11 बजे 113वीं बार मन की बात कार्यक्रम है। इससे पहले 28 जुलाई को मन की बात का 112वां संस्करण हुआ था। तब पीएम मोदी ने पेरिस ओलिंपिक, मैथ्स ओलंपियाड, असम मोइदम, टाइगर डे, वनों के संरक्षण और स्वतंत्रता दिवस पर बात की थी। मन की बात को 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी ब्रॉडकॉस्ट किया जाता है। इनमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी, दारी और स्वाहिली शामिल हैं। मन की बात की ब्रॉडकास्टिंग आकाशवाणी के 500 से अधिक ब्रॉडकास्टिंग सेंटर द्वारा किया जाता है। मन की बात का पहला एपिसोड 3 अक्‍टूबर 2014 को प्रसारित हुआ था। पहले एपिसोड की टाइम लिमिट 14 मिनट थी। जून 2015 में इसे बढ़ाकर 30 मिनट कर दिया गया था। 30 अप्रैल 2023 को मन की बात का 100वां एपिसोड प्रसारित किया गया था। मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण 23 भाषाओं और 29 बोलियों में होता है। फ्रेंच, पश्‍तो, चाइनीज समेत इसका ब्रॉडकास्‍ट 11 विदेशी भाषाओं में भी किया जाता है। 112वें मन की बात कार्यक्रम में 3 बड़ी बातें... 1. मैथ्स ओलंपियाड विजेताओं से बात की, भारत ने 4 गोल्ड जीते मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने मैथ्स ओलंपियाड विजेताओं से बात की। इस साल इंग्लैंड के बाथ में 65वें इंटरनेशनल मैथ्स ओलंपियाड का आयोजन किया गया था। इसमें भारत के 6 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। भारत ने इस ओलंपियाड में 4 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल जीते। मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में चार स्टूडेंट से बात की। 2. टाइगर डे पर बोले- राजस्थान में संरक्षण के लिए कई अभियान पीएम ने बाघों के संरक्षण पर भी बात की। पीएम ने कहा- कल दुनिया भर में टाइगर डे मनाया जाएगा। भारत में बाघ हमारी संस्कृति का हिस्सा रहा है। हमने किस्से-कहानियां सुनी हैं। जंगल के आसपास के लोग बाघ के साथ रहते हैं। बाघों के संरक्षण के अभूतपूर्व प्रयास हो रहा है। राजस्थान में कुल्हाड़ी बंद पंचायत अभियान काफी काम कर रहा है। स्थानीय लोगों ने शपथ ली है कि कुल्हाड़ी के साथ नहीं जाएंगे, कोई पेड़ नहीं काटेंगे। इससे बाघों के लिए वातावरण तैयार हो रहा है। दुनिया के करीब 70% बाघ हमारे देश में हैं। 3. पीएम बोले- खादी पर गर्व करें, इसका कारोबार 400 प्रतिशत तक बढ़ा हैंडलूम को लेकर दुनिया आकर्षित हो रही है। कई

Dainik Bhaskar पीएम मोदी का आज महाराष्ट्र-राजस्थान दौरा:जलगांव में 11 लाख लखपति दीदीओं को सर्टिफिकेट बांटेगे; जोधपुर में राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यक्रम में शामिल होंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार (25 अगस्त) को महाराष्ट्र दौरे पर हैं। वे आज जलगांव पहुंचेंगे। यहां लखपति दीदी कार्यक्रम में शामिल होंगे। पीएम 11 लाख लखपति दीदीयों को सर्टिफिकेट बांटेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री स्वयं सहायता समूहों को रिवॉल्विंग फंड और लगभग पांच हजार करोड़ का लोन भी जारी करेंगे। प्रधानमंत्री के जलगांव दौरे को लेकर मंत्री गिरीश महाजन ने शनिवार को कहा, कल प्रधानमंत्री मोदी जलगांव का पहला दौरा करेंगे। उनके तीसरे कार्यकाल में लखपति दीदी बनी करीड़ डेढ़ लाख महिलाएं कार्यक्रम में शामिल होंगी। महाराष्ट्र के अलावा पीएम मोदी राजस्थान भी जाएंगे। यहां वे जोधपुर में राजस्थान हाईकोर्ट के एक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मोदी हाईकोर्ट संग्रहालय का उद्घाटन भी करेंगे। पीए मोदी शनिवार को ही पोलैंड-यूक्रेन के दौरे से वापस लौटे हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अगर भारत और वहां के लोग रूस के प्रति अपना रवैया बदल लें तो यह जंग खत्म हो सकती है। 2 घंटे तक रहेंगे जोधपुर तय कार्यक्रम में अनुसार, पीएम मोदी रविवार शाम को करीब 4 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से हाईकोर्ट परिसर में कार्यक्रम पर स्थल पर पहुंचेंगे। दोनों के बीच की दूरी करीब 4 किलोमीटर है। करीब दो घंटे तक इस कार्यक्रम में रहने के बाद पीएम मोदी दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। इसे लेकर पीएम ने अपने X अकाउंट से पोस्ट भी किया है। उन्होंने राजस्थान हाईकोर्ट को इसके लिए बधाई भी दी है। कलेक्टर बोले- दौरे के लिए सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाया जोधपुर कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया- शहर में 2 घंटे तक पीएम नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम रहेगा। उन्होंने बताया- हाईकोर्ट के प्लेटिनम जुबली समापन समारोह में शिरकत करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था माकूल है। शहर में गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को भी बढ़ा दिया गया है। विधानसभा चुनाव से पहले जोधपुर आए थे मोदी इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी 5 अक्टूबर 2023 को जोधपुर दौरे पर आए थे। तब पीएम ने जोधपुर में 5900 करोड़ रुपए की परियोजना का लोकार्पण और शिलान्यास किया था। पीएम ने जोधपुर एम्स में 350 बेड वाले ट्रॉमा सेंटर, क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास किया था। जोधपुर हवाई अड्डे पर अत्याधुनिक नए टर्मिनल की बिल्डिंग की आधारशिला भी रखी थी। पीएम मोदी ने 1135 करोड़ की लागत से बन

Dainik Bhaskar कर्नाटक सेक्स स्कैंडल-SIT ने 2000 पेज की चार्जशीट दाखिल की:इसमें प्रज्वल रेवन्ना और एचडी रेवन्ना के खिलाफ 150 लोगों के बयान

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल केस में आरोपी JDU के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना और उनके पिता एचडी रेवन्ना के खिलाफ SIT ने शनिवार को चार्जशीट पेश की। दो हजार पेज की चार्जशीट में करीब 150 गवाहों के बयान हैं। SIT प्रज्वल के खिलाफ 4 मामलों की जांच कर रही है। चार्जशीट में हासन से पूर्व सांसद प्रज्वल पर रेप और उनके पिता और विधायक एचडी रेवन्ना पर सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप हैं। चार्जशीट में घटनास्थल की जांच, फिजिकल वैरिफिकेशन, मोबाइल, डिजिटल प्रूफ और अन्य स्तर पर सबूत जुटाए गए हैं। पिता और बेटे के खिलाफ पहली शिकायत उनके घर पर काम करने वाली महिला ने दर्ज कराई थी। पीड़ित प्रज्वल रेवन्ना की मां भवानी की रिश्तेदार है। उसने आरोप लगाया कि उसके साथ कई बार यौन उत्पीड़न किया गया। क्या है कर्नाटक सेक्स स्कैंडल प्रज्वल रेवन्ना पर उनके घर में काम करने वाली महिला ने यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी। 26 अप्रैल को बेंगलुरु में पब्लिक प्लेसेस में कई पेन ड्राइव मिलीं। दावा किया गया कि पेन ड्राइव में 3 हजार से 5 हजार वीडियो हैं, जिनमें प्रज्वल को कई महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न करते देखा गया। महिलाओं के चेहरे भी ब्लर नहीं किए गए। मामला बढ़ने पर राज्य सरकार ने SIT बनाई। प्रज्वल के खिलाफ रेप, छेड़छाड़, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के आरोपों समेत तीन FIR दर्ज की गईं। SIT ने जांच में खुलासा किया कि प्रज्वल ने 50 से ज्यादा महिलाओं का सेक्शुअल हैरेसमेंट किया था। इनमें 22 साल से 61 साल तक की महिलाएं हैं। 50 में से करीब 12 महिलाओं से जबर्दस्ती संबंध बनाए गए, यानी उनका रेप हुआ। बाकी महिलाओं को अलग-अलग तरह का लालच देकर सेक्शुअल फेवर लिया। प्रज्वल ने किसी को सब-इंस्पेक्टर, किसी को तहसीलदार तो किसी को फूड डिपार्टमेंट में नौकरी दिलवा दी। केस दर्ज कराने वाली महिलाओं को धमकी भी मिली थी कौन है प्रज्वल रेवन्ना? प्रज्वल मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक हैं। पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया भी जा चुके हैं। वह पिछले करीब एक दशक से जेडीएस के साथ हैं। रेवन्ना ने 2019 में हासन से लोकसभा का चुनाव भी जीता था। हालांकि 2024 लोकसभा चुनाव में वह हासन सीट से हार गए थे। वे JDU के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे। भाजपा ने उन्हें समर्थन दिया था। कुछ महिलाओं ने मर्जी से संबंध बनाए थे , बदले में नौकरी और पैसा मिला लोकसभा चुनाव से पहले जारी हुए थे अश्लील वीडि

Dainik Bhaskar कोयंबटूर में 9 बच्चियों का यौन शोषण:एक्स्ट्रा-क्लास के नाम पर 2 महीने से टीचर शोषण कर रहा था; प्रिंसिपल समेत 4 टीचर भी अरेस्ट

तमिलनाडु के कोयंबटूर के एक स्कूल में 9 छात्राओं के साथ यौन शोषण का खुलासा हुआ है। 9वीं क्लास की एक छात्रा ने जिला बाल संरक्षण विभाग की टीम को बताया कि नटराजन नाम का एक टीचर एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर कई महीनों से उसका यौन शोषण कर रहा था। इसके बाद टीम ने स्कूल की अन्य छात्राओं से पूछताछ की। इसमें सामने आया कि नटराजन ने एक- दो नहीं बल्कि 7वीं, 8वीं और 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 9 छात्राओं का कई मौकों पर यौन उत्पीड़न किया है। नटराजन स्कूल में इंटरमीडिएट का टीचर था। छात्राओं ने यह भी बताया कि उन्होंने हेडमास्टर और क्लास टीचर को इसकी जानकारी दी थी, लेकिन उन्होंने भी कोई एक्शन नहीं लिया। पूरा मामला विस्तार से जानिए... मामला कोयंबटूर के मेट्टुपालयम के अलंगकोम्बु गांव का है। 12 अगस्त को जिला बाल संरक्षण विभाग (DCPU) की एक टीम यहां के सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में जांच के लिए आई। इस टीम को स्कूल के बच्चों को यौन हिंसा, बाल विवाह और बाल सहायता केंद्र के बारे में जागरूक करने का जिम्मा सौंपा गया था। टीम को लीड कर रहे जिला बाल संरक्षण अधिकारी हब्शा बच्चों से अकेले में बात कर रहे थे। इसी दौरान 9वीं क्लास में पढ़ने वाली एक स्टूडेंट ने अपने यौन शोषण की बात बताई। टीम ने अगले 6 घंटे तक स्कूल की कई अन्य छात्राओं से बात की। इसमें 9 अन्य छात्राओं के शोषण का खुलासा हुआ। छात्राओं ने हब्शा को बताया कि उन्होंने लगभग सभी टीचर्स को अलग-अलग मौकों पर इसकी जानकारी दी, लेकिन किसी ने भी कोई एक्शन नहीं लिया। कुछ ने तो चुप रहने और मामले को किसी को न बताने की भी हिदायत दी। आरोपी टीचर्स की गिरफ्तारी के बाद स्कूल को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। आज (24 अगस्त) राज्य सरकार की और से गठित एक जांच टीम जांच के लिए स्कूल आने वाली है। पुलिस ने नटराजन समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया जिला बाल संरक्षण अधिकारी हब्शा ने छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने वाले टीवर नटराजन समेत 11 लोगों के खिलाफ सिरुमुगई पुलिस स्टेशन में POCSO के तहत मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की गंभीरता देखते हुए जांच शुरू की और 22 अगस्त को आरोपी नटराजन को अरेस्ट किया। नटराजन को कोयंबटूर की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 26 अगस्त तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। नटराजन की गिरफ्तारी के बाद जिला अधिकारी के निर्देश पर स्कूल की प्रिंसिपल जमु

Dainik Bhaskar पुणे में प्राइवेट कंपनी का हेलिकॉप्टर क्रैश:पायलट और दो यात्री घायल; भारी बारिश के बीच तकनीकी खराबी से क्रैश होने की आशंका

पुणे के पौड इलाके में शनिवार को एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। यह हेलिकॉप्टर मुंबई से विजयवाड़ा जा रहा था। इसमें पायलट और तीन यात्री सवार थे। हादसे में पायलट जख्मी हुए हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी तीनों लोगों को ज्यादा चोट नहीं आई हैं। पुणे रूरल पुलिस के सुपरिंटेंडेंट पंकज देशमुख ने बताया कि यह हेलिकॉप्टर मुंबई की ग्लोबल वेक्ट्रा हेलिकॉर्प कंपनी का था। आशंका है कि हेलिकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश हुआ। हादसे के पीछे भारी बारिश को भी वजह माना जा रहा है। हेलीकॉप्टर का नाम AW 139 है। पायलट का नाम कैप्टन आनंद है, जबकि तीनों पैसेंजर्स की पहचान धीर भाटिया, अमरदीप सिंह और एसपी राम के तौर पर हुई है। देखिए हादसे की तस्वीरें...