Dainik Bhaskar Dainik Bhaskar

Dainik Bhaskar बंगाली एक्ट्रेस पायल मुखर्जी पर हमला:देर रात बाइकसवार ने जबरदस्ती कार रोकी फिर शीशे फोड़े, लाइव स्ट्रीमिंग पर रोते हुए मांगी मदद

बंगाली सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस पायल मुखर्जी के साथ हाल ही में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। एक्ट्रेस देर रात कार से घर लौट रही थीं कि तभी बीच रास्ते पर उन पर बाइकसवार ने हमला कर दिया। हमला होने पर एक्ट्रेस ने तुरंत फेसबुक पर लाइव जाकर घटना की जानकारी दी और मदद मांगी। घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। साउथ एक्ट्रेस ​​​​​​ पायल अपनी कार से कोलकाता के लेक एवेन्यू के पास से गुजर रही थीं, तभी एक बाइकसवार ने उनकी कार रोकने की कोशिश की। एक्ट्रेस ने सूझबूझ दिखाते हुए कार नहीं रोकी, तो हमलावरों ने मुक्के मार-मारकर उनकी कार के शीशे तोड़ दिए और जोधपुर पार्क के पास जबरदस्ती कार रुकवा ली। उसने सड़क पर एक्ट्रेस को धमकाया और गाली गलौज की। फेसबुक लाइव आकर मांगी मदद, महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े किए घटना के बाद पायल मुखर्जी ने फेसबुक लाइव जाकर रोते हुए मदद की गुहार लगाई है। फेसबुक लाइव में अपनी कार के टूटे हुए शीशे दिखाते हुए एक्ट्रेस फूट-फूटकर रोईं। साथ ही उन्होंने लाइव आकर सवाल किया है कि कोलकाता की सड़कों पर महिला सुरक्षा कहां है। एक्ट्रेस ने बताया कि बाइकसवार उनका पीछा करते हुए उनके कार के शीशे खोलने को कह रहे थे, लेकिन जब उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उसने हाथ मारकर शीशे तोड़ दिए, जिससे एक्ट्रेस के शरीर पर कई चोटें आई हैं। एक्ट्रेस के फेसबुक लाइव आने के बाद कई लोगों ने कोलकाता पुलिस को टैग कर मदद की गुहार लगाई थी। तुरंत एक्शन लेते हुए कोलकाता पुलिस मौके पर पहुंचीं। वहीं जोधपुर पार्क इलाके के ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उस बाइकसवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने उल्टा एक्ट्रेस पर लगाया आरोप कोलकाता पुलिस ने आजतक से हुई बातचीत में बताया है कि जब आरोपी बाइकवार को गिरफ्तार किया तो उसने उल्टी कहानी सुनाई है। बाइकसवार के अनुसार, एक्ट्रेस ने लेक एवेन्यू रोड से गुजरते हुए उसकी बाइक को टक्कर मारी थी। जब गुस्से में उसने एक्ट्रेस को रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने कार नहीं रोकी। वो कार रुकवाने के लिए शीशे पर हाथ मार रहा था, जिससे कार के शीशे टूट गए। गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान कोलकाता कमांड हॉस्पिटल के जूनियर कमिशन अधिकारी एम.आर. अरासन के रूप में हुई है। घटना के बाद एक्ट्रेस पायल मुखर्जी ने टॉलीगंज पुलिस स्टेशन में 39 साल के एम.आई. अरासन के खिलाफ आईपीसी की धारा 126(1)/74/79/324(2)/3

Dainik Bhaskar SGPC ने जी-स्टूडियो को भेजा नोटिस:विवादित दृश्यों के साथ ट्रेलर रिलीज करने का आरोप; सेंसर बोर्ड- ब्रॉडकास्ट मंत्रालय से स्क्रिप्ट की मांग

बॉलीवुड फिल्म इमरजेंसी की रिलीज को लेकर विवाद थम नहीं रहा है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने विवादित दृश्यों के साथ फिल्म इमरजेंसी का ट्रेलर रिलीज करने के आरोप लगाते हुए अब जी-स्टूडियो को कानूनी नोटिस भेज दिया है। इतना ही नहीं, ब्रॉडकास्ट मंत्रालय और सेंसर बोर्ड को लेटर लिख स्क्रिप्ट की जांच करने की मांग रखी गई है। एसजीपीसी सदस्य गुरचरण सिंह गरेवाल ने मीडिया से बातचीत के दौरान जानकारी दी है कि फिल्म विवादों से भरी है। इसकी मुख्य अदाकार कंगना रनोट शुरू से ही पंजाब, सिख और किसानों के लिए विवादित बयान देती आई है। इमरजेंसी को खत्म करने के लिए पंजाब और अकाली दल के योगदान के बारे में तो कुछ नहीं बताया गया, लेकिन जरनैल सिंह भिंडरांवाले की गलत छवि को पेश किया गया है। जिसके बाद ही एसजीपीसी की तरफ से ब्रॉडकास्ट मंत्री अश्वनी वैष्णव और सेंसर बोर्ड के चेयरपर्सन प्रसुन जोशी को पत्र भेजा गया है। जिसमें एसजीपीसी ने मांग उठाई है कि फिल्म की रिलीज को रोका जाए और इसकी पूरी स्क्रिप्ट एसजीपीसी के साथ सांझी की जाए। ताकि इस फिल्म के बारे में अपनी और सिख समुदाय की भावनाओं को बताया जा सके। फिल्म में दिखाया आतंकवाद का दौर, भिंडरांवाले का कैरेक्टर भी रखा कंगना ने कुछ दिन पहले इस फिल्म का ट्रेलर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। जिसमें पंजाब में 1980 के दशक में आतंकवाद के दौर को भी दिखाया गया है। इसमें एक कैरेक्टर को जरनैल सिंह भिंडरांवाला भी बनाया गया है, जिसे कट्‌टरपंथी सिख संत के तौर पर देखते हैं। सर्बजीत खालसा का मानना है कि फिल्म में ब्लू स्टार ऑपरेशन को लेकर भी फिल्माया गया है, जो जरनैल सिंह भिंडरांवाला को खत्म करने के लिए ही चलाया गया था। कंगना के खिलाफ एफआईआर की कर चुके मांग इससे पहले एसजीपीसी प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी फिल्म अदाकारा कंगना रनोट के खिलाफ एफआईआर की मांग कर चुके हैं। एडवोकेट धामी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा था कि कंगना रनोट अक्सर जानबूझकर सिखों की भावनाओं को भड़काने वाली बातें करती रही हैं। सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उन्हें बचा रही है। सरकार को कंगना रनोट के खिलाफ फिल्म इमरजेंसी के जरिए सिखों की धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज करना चाहिए। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह भी फिल्म पर कड़े ऐतराज जता च

Dainik Bhaskar छत्तीसगढ़ में तोता पालने वालों को हो सकती है जेल:DFO ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम, कहा- चिड़ियाघर में कराएं जमा; टोल-फ्री नंबर जारी

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर वन विभाग तोता और अन्य पक्षियों की बिक्री करने, उसे पिंजरे में कैदकर पालने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। बिलासपुर DFO ने 7 दिन का अल्टीमेटम दिया है। सभी पक्षियों को पिंजरे से निकालकर कानन पेंडारी जू प्रबंधन को सौंपने कहा गया है। इसके लिए टोल फ्री (18002337000) नंबर भी जारी किया गया है। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया जाएगा। प्रतिबंधित पक्षियों को भी लोग पाल रहे हैं। इस पर अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने नाराजगी जाहिर की है। राज्य पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ ने वन विभाग ने निर्देश पर प्रदेश भर में तोता सहित वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की अधिसूची में दर्ज सभी पक्षियों को वन विभाग को सौंपने का आदेश जारी किया है। तोता सहित अन्य पक्षी पालना है अपराध वन विभाग के अफसरों के अनुसार तोता या अन्य पक्षी, जो वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 यथासंशोधित मई-2022 की अनुसूची में शामिल है, उनकी खरीदी, बिक्री और पालन करना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। इसे अपराध की श्रेणी में रखा गया है। वन विभाग की टीम करेगी छापेमारी वन विभाग से आदेश जारी होने के बाद अब तय समय के भीतर तोता सहित पक्षियों को कानन पेंडारी जू में जमा करना होगा। तय समय सीमा पूरी होने के बाद वन विभाग की टीम लोगों के घरों में जाएगी और पक्षी पालने की शिकायत मिलने पर छापेमारी कर कार्रवाई करेगी। आदेश के बाद भी पक्षियों को पिंजरे में कैद रखने पर उनके खिलाफ केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आदेश जारी होने के बाद यहां अब सख्ती बरतने की तैयारी है। वनकर्मियों, अधिकारी से लेकर उड़नदस्ता को जांच के निर्देश दिए गए हैं। स्वस्थ पक्षी तत्काल किए जाएंगे आजाद मुख्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि पक्षियों को पास के शासकीय चिड़ियाघर को सौंपे जाएंगे। अगर कोई पक्षी स्वस्थ है तो उसे तत्काल प्राकृतिक रहवास क्षेत्र में छोड़ना है। चिड़ियाघर में केवल उन्हीं पक्षियों को क्वारेंटाइन सेंटर में रखा जाएगा, जो अस्वस्थ हैं। वन्य प्राणी डॉक्टर्स उनका इलाज करेंगे। जब वह पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे, इन्हें जंगल में छोड़ दिया जाएगा। तोते को पिंजरे में रखने से जैव विविधता पर असर बिलासपुर वन विभाग SDO अभिनव कुमार के मुताबिक तोते को पिंजरे में कैद करने से जैव विविधता पर बुरा असर पड़ रहा है। अब इनके शिकार और

Dainik Bhaskar असम गैंगरेप केस के मुख्य आरोपी की डूबने से मौत:पुलिस कस्टडी से भागकर तालाब में कूदा; क्राइम सीन पर लेकर जा रहे थे अधिकारी

असम के नगांव जिले में 14 साल की नाबालिग से गैंगरेप के मुख्य आरोपी तफजुल इस्लाम की शनिवार (24 अगस्त) को तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह पुलिस हिरासत से भागकर तालाब में कूद गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार (23 अगस्त) को गिरफ्तार किया गया था। आज सुबह 3:30 बजे उसे क्राइम सीन पर सीन रिक्रिएट करने के लिए लेकर जा रहे थे। इस दौरान उसने भागने की कोशिश की और तालाब में कूद गया। पुलिस के मुताबिक, तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। लगभग दो घंटे के बाद तालाब से आरोपी का शव बरामद किया गया। नगांव जिले के ढिंग में गुरुवार (22 अगस्त) की शाम 14 साल की लड़की से तीन लोगों ने रेप किया था। पीड़ित अपनी साइकिल से ट्यूशन से घर लौट रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल से आए तीन लोगों ने उसे घेर लिया और उसके साथ गलत काम किया। रेप के बाद आरोपी उसे एक तालाब के पास सड़क किनारे घायल और बेहोश छोड़कर भाग गए थे। पुलिस ने अब तक दो आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक की मौत हो गई। तीसरे की तलाश जारी है।

Dainik Bhaskar ISRO चीफ बोले- 2027 में चंद्रयान-4 की लॉन्चिंग होगी:चांद से मिट्‌टी-चट्‌टान के नमूने लाएंगे: 2028 में भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन का काम शुरू होगा

भारत 2027 में चंद्रयान-4 की लॉन्चिंग करेगा। ISRO चीफ डॉ. एस. सोमनाथ ने नेशनल स्पेस डे (23 अगस्त) के मौके पर कहा कि चंद्रयान-4 का डिजाइन फाइनल हो चुका है। मिशन को सरकार से मंजूरी मिलने का इंतजार है। चंद्रयान-4 मिशन के तहत चांद की सतह से 3-5 किलो मिट्टी और चट्टान के नमूनों को पृथ्वी पर लाया जाएगा। चंद्रयान-4 स्पेसक्राफ्ट में पांच अलग-अलग मॉड्यूल होंगे। चंद्रयान-3 में प्रोपल्शन मॉड्यूल (इंजन), लैंडर और रोवर तीन मॉड्यूल थे। ISRO चीफ ने बताया कि इंडियन स्पेस स्टेशन का पहला मॉड्यूल 2028 में लाॅन्च करेंगे। पहले मॉड्यूल में इंसान के रहने की क्षमता नहीं होगी, इसमें रोबोटिक का इस्तेमाल होगा। अंतरिक्ष स्टेशन मिशन के लिए कुल पांच मॉड्यूल विकसित होंगे और बारी-बारी अंतरिक्ष में जाएंगे। चंद्रयान-4 स्पेसक्राफ्ट के 2 मॉड्यूल चांद की सतह पर जाएंगे चंद्रयान-4 मिशन कई स्टेज में पूरा होगा। चांद की कक्षा में पहुंचने के बाद मुख्य स्पेसक्राफ्ट से 2 मॉड्यूल अलग होंगे और चांद की सतह पर लैंड करेंगे। दोनों ही मॉड्यूल चांद की सतह से नमूने इकट्ठा करेंगे। फिर एक मॉड्यूल चांद की सतह से लॉन्च होगा और चांद की कक्षा में मुख्य स्पेसक्राफ्ट से जुड़ जाएगा। नमूनों का ट्रांसफर होगा और धरती पर वापस आने वाले स्पेसक्राफ्ट में भेजा जाएगा। ‎चंद्रयान-4 के लिए चांद की सतह से ‎नमूने उठाने वाला रोबोट, गहराई तक ‎ड्रिल करने की विधि विकसित करने, ‎नमूने के लिए कंटेनर, रोबोट के‎जरिए नमूना लाने, डॉकिंग मैकेनिज्म‎ की तकनीक विकसित करने का काम ‎चल रहा है। इसरो भारत आने वाले वैज्ञानिकों को विक्रम लैंडर गिफ्ट दे रहा इसरो ने विक्रम लैंडर के‎ 1200 मिनिएचर मॉडल तैयार करवाए हैं। भारत आने वाले‎ वैज्ञानिक और स्पेशल गेस्ट को ये‎ मॉडल गिफ्ट में दिया जा रहा है। गुजरात के वडोदरा के इंटरप्रन्योर धवल और आदित्य डामर ने MDF वुडन से यह मॉडल‎ तैयार किया है। इसमें 140 स्पेयर पार्ट्स हैं, जिन्हें एसेंबल करने में 2.30 ‎घंटे का वक्त लगता है। आदित्य ‎डामर ने बताया कि विक्रम लैंडर के‎ साथ प्रज्ञान रोवर भी तैयार किया है।‎ गगनयान मिशन:भारत स्पेस में इंसान भेजने वाला चौथे देश बनेगा गगनयान भारत का पहला मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन है जिसके तहत चार एस्ट्रोनॉट्स अंतरिक्ष में जाएंगे। मिशन 2024 के आखिर या 2025 तक लॉन्च हो सकता है। गगनयान में 3 दिनों का मिशन

Dainik Bhaskar बिहार में 350 km/hr की स्पीड से गुजरेगी बुलेट ट्रेन:5 जिलों में बनेंगे स्टेशन; ग्रामीण इलाकों में जमीन का 4 गुना मिलेगा मुआवजा

बिहार के पांच जिलों से 350 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बुलेट ट्रेन चलेगी। इसमें बक्सर, आरा, जहानाबाद, पटना, और गया जिले शामिल हैं। हर जिले में एक स्टेशन होगा। पहले फेज में बक्सर, पटना, और गया में स्टेशन बनेंगे। दूसरे फेज में आरा और जहानाबाद में स्टेशन बनाया जाएगा। इन जिलों में जमीन अधिग्रहण का काम शुरू हो चुका है। पटना की बात करें तो जिले में एलिवेटेड ट्रैक और स्टेशन के लिए 135.06 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। पटना जिले में ट्रैक की कुल लंबाई 60.900 किमी होगी। दानापुर, फुलवारी शरीफ, संपतचक, मसौढ़ी, और विक्रम क्षेत्र में यह जमीन ली जाएगी। जमीन अधिग्रहण को लेकर बैठक हुई है। प्रशासन ने रेलवे से डीपीआर और प्रस्ताव मांगा है। इसके लिए रेलवे 58 गांवों की 128.63 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण करेगा। ग्रामीण क्षेत्र में सर्किल दर से 4 गुना और शहरी क्षेत्र में 2 गुना मुआवजा मिलेगा। पटना में स्टेशन फुलवारी शरीफ में एम्स के पीछे बनेगा।

Dainik Bhaskar भास्कर अपडेट्स:मेडिकल इमरजेंसी के कारण इंडिगो की बेंगलुरु-पटना फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग; यात्री अस्पताल में भर्ती

बेंगलुरु से पटना जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट को शुक्रवार (23 अगस्त) को नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई थी। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद उसे इलाज के लिए KIMS-किंग्सवे अस्पताल ले जाया गया। आज की अन्य बड़ी खबरें... शिखर धवन ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लिया; बोले- अपने साथ अनगिनत यादें लेकर जा रहा हूं टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उन्होंने इंटरनेशनल सहित क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। शिखर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शनिवार (24 अगस्त) को एक वीडियो पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मैं अपनी क्रिकेट यात्रा का यह चैप्टर खत्म कर रहा हूं। मैं अपने साथ अनगिनत यादें लेकर जा रहा हूं।' वीडियो में शिखर धवन ने कहा, 'आज एक ऐसे मोड़ पर खड़ा हूं, जहां से पीछे मुड़कर देखने पर सिर्फ यादें ही नजर आती है और आगे देखने पर एक पूरी दुनिया। मेरी हमेशा से एक ही मंजिल थी। टीम इंडिया के लिए खेलना। वो हुआ भी। मैं अपने परिवार, कोच और मेरी टीम का शुक्रगुजार हूं। कहानी में आगे बढ़ने के लिए पन्ने पलटना जरूरी है। इसलिए मैं क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं।' 38 साल के शिखर धवन ने आखिरी बार दिसंबर, 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय मैच खेला था। उन्होंने भारत के लिए 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 मैच खेले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 50 ओवर फॉर्मेट में रहा, जिसमें उन्होंने 44.11 के एवरेज से 6793 रन बनाए। उन्होंने 40.61 के एवरेज से टेस्ट मैचों में 2315 रन बनाए। पूरी खबर पढ़ें...

Dainik Bhaskar हिमाचल में क्रिप्टो करेंसी सरगना की जमीन सीज:SIT ने ऊना में की कार्रवाई, फ्रॉड सामने आने से पहले ही फरार हुआ सुभाष

हिमाचल प्रदेश में 2500 करोड़ रुपए से ज्यादा के क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड के किंगपिन (सरगना) सुभाष की 70 कनाल जमीन सीज कर दी गई है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने यह कार्रवाई ऊना में की है। SIT को अंदेशा है कि आरोपी द्वारा यह जमीन लोगों के साथ की गई ठगी करके खरीदी गई है। बता दें कि क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड बीते साल अक्टूबर माह में सामने आ गया था। मगर मंडी के सराज का रहने वाला सरगना सुभाष शर्मा इससे पहले ही देश छोड़कर दुबई भाग चुका था। पुलिस आरोपी को देश वापस लाने की औपचारिकताओं में जुटी हुई है। SIT ने इस केस में 4 लोगों सुभाष, हेम राज, अभिषेक और सुखदेव को मुख्य आरोपी बनाया है। सुभाष के अलावा 3 अन्य पुलिस की गिरफ्त में है। सबसे ज्यादा ठगी मंडी जिले के लोगों से हुई है। इसी तरह हमीरपुर, सोलन, कांगड़ा, बिलासपुर और शिमला में भी बड़ी संख्या में लोग ठगी का शिकार हुए हैं। पुलिस के लोग भी इस फ्रॉड में शामिल है। कुछ तो ऐसे हैं जिन्होंने नौकरी छोड़कर लोगों से क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्ट कराया। प्रदेश में क्रिप्टो करेंसी के नाम पर 2018-19 से फ्रॉड चल रहा है। लोगों को एक साल के भीतर ही पैसा डबल करने का झांसा दिया जाता था। इस काम के लिए एजेंटों को कमीशन दी जाती थी और लोगों से ऑनलाइन साइट के जरिए पैसा निवेश कराया जाता था। 70 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर वहीं क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड में SIT ने 70 लोगों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दायर कर दी है। पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को मुख्य आरोपी बनाया है। इनमें सुभाष, अभिषेक, हेमराज और सुखदेव शामिल हैं। सुभाष को छोड़कर अन्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। आरोप है कि ठगी का पैसा चारों में बराबर बांटता था। लोगों को 11 महीने के भीतर डबल पैसा देने का झांसा यही लोग देते थे। एजेंटों को कमीशन दी जाती थी। सुभाष की पहले भी करोड़ों की संपत्ति सीज की जा चुकी इससे पहले भी SIT सुभाष शर्मा की करोड़ों रुपए की संपत्ति चंडीगढ़ और हरियाणा समेत कई जगह सीज कर चुकी है। सुभाष के अलावा दूसरे आरोपियों की प्रॉपर्टी को भी खंगाला जा रहा है। विधानसभा में होशियार सिंह ने उठाया था मामला क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड का मुद्दा बीते साल विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान उठाया गया था। सत्र में पूर्व निर्दलीय विधायक होशियार सिंह ने का यह मामला उठाया था। सदन में सीएम की गैर मौजूदगी में डिप्टी सीए

Dainik Bhaskar थोड़ी देर में प्रयागराज पहुंचेंगे राहुल गांधी:संविधान सम्मान सम्मेलन में होंगे शामिल, 19 मई को लोकसभा चुनाव के दौरान आए थे फूलपुर

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी थोड़ी देर में प्रयागराज पहुंचेंगे। इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के सभागार में आयोजित “संविधान सम्मान सम्मेलन” में शामिल होंगे। हालांकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने इसे गैर-राजनीतिक कार्यक्रम बताया है। यह आयोजन ह्यूमन राइट लीगल नेटवर्क की ओर से आयोजित किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय शुक्रवार को ही प्रयागराज पहुंच गए थे।

Dainik Bhaskar यूपी पुलिस भर्ती...पायल, ईयररिंग और हेयरपिन तक निकलवाए:30% ने छोड़ी परीक्षा, अखिलेश का तंज-भाजपा राज में परीक्षा से भरोसा उठ चुका

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का शनिवार को दूसरा दिन है। परीक्षा केंद्रों पर सख्ती बरकरार है। महिला अभ्यर्थी की पायल, ईयर-रिंग और हेयरपिन तक उतरवाए गए। पुरुष अभ्यर्थियों के कलावा और राखी उतरवाई गईं। शुक्रवार को पहले दिन दोनों पालियों में करीब 9 लाख 60 हजार परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। 30% अनुपस्थित रहे। प्रदेशभर में 61 नकलची पकड़े गए। अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए X पर लिखा-पुलिस भर्ती परीक्षा में 3 में से 1 अभ्यर्थी ने परीक्षा नहीं दी। इसका कारण भाजपा राज में परीक्षा-व्यवस्था से उठ चुका भरोसा है या भाजपा सरकार से नाउम्मीदगी है या इसका कारण कुछ और है, ये गहरे अध्ययन का विषय है। इधर, मुजफ्फरनगर में परीक्षा ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर SSP अभिषेक सिंह ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे। लेकिन, शुक्रवार रात परीक्षा खत्म हुई तो बस और रेलवे स्टेशनों पर व्यवस्था चरमरा गई। कानपुर सेंट्रल में इतनी भीड़ हो गई कि पैर रखने की जगह नहीं मिली। ट्रेनों के गेट पर पुलिस तैनात करनी पड़ी। गोरखपुर में पुलिस भर्ती में नौकरी दिलाने के नाम पर अभ्यर्थियों से 5-5 लाख रुपए लेने वाली महिला सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रदेशभर में यूपी पुलिस भर्ती से जुडे़ अपडेट्स जानने के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाइए....

Dainik Bhaskar हुड्‌डा-सैलजा में टिकट बांटने पर बनी सहमति:आलाकमान के दबाव के बाद फैसला, सांसद बोली- मैं विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती हूं

हरियाणा कांग्रेस में टिकट को लेकर घमासान नहीं मचेगा। पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा और सांसद कुमारी सैलजा में टिकट बांटने को लेकर सहमति बन गई है। दोनों नेता इस बात पर राजी हो गए हैं कि वह एक दूसरे के करीबियों के टिकट आवंटन में कुछ नहीं बोलेंगे। बताया जा रहा है कि हुड्‌डा को अधिक सीट देने पर सैलजा राजी हो गई हैं। वहीं हुड्‌डा भी सैलजा को 35 से 40 से सीटें देने पर राजी हो गए हैं, बाकी सीटों पर हुड्‌डा अपने हिसाब से मजबूत कैंडिडेट को टिकट देंगे। दोनों नेताओं की दिल्ली में बैठक हो चुकी है। अब दोनों नेता एक-दूसरे को अपनी-अपनी पसंद की सीटों की लिस्ट शेयर करने वाले हैं। इसको लेकर हुड्‌डा और सैलजा दोनों के ही समर्थकों ने दिल्ली में डेरा डाल लिया है। सैलजा बोलीं- मैं विधानसभा चुनाव भी लड़ना चाहती हूं वहीं सैलजा ने कहा कि मैं विधानसभा चुनाव भी लड़ना चाहती हूं, लेकिन इसका फैसला भी पार्टी हाईकमान को करना है। कांग्रेस की जीत की संभावना में गुटबाजी के भारी पड़ने से जुड़े सवाल पर सैलजा ने कहा कि जब चुनाव आते हैं तो हर कोई एक कांग्रेस शिविर के रूप में मिलकर काम करता है। किसी भी संगठन में अपनी जगह बनाने के लिए धक्कामुक्की हमेशा होती रहती है और आगे भी होती रहेगी, लेकिन कांग्रेस में यह सिर्फ टिकटों की घोषणा होने तक है। आखिरकार सभी पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। इसे गुटबाजी से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। हाईकमान के दबाव के बाद फैसला सैलजा और हुड्‌डा ने टिकट आवंटन पर फैसला आलाकमान के दबाव के बाद लिया है। पिछले दिनों कांग्रेस की बैठक में जिस तरह से गुटबाजी दिखी उससे आलाकमान काफी नाराज दिखा। आलाकमान ने यहां तक कह दिया कि अगर आपसी लड़ाई जारी रही तो उन्हें अपने हिसाब से टिकट वितरण करेगा। इसके बाद से ही दोनों नेता बैकफुट पर आ गए। एक मंच पर नजर आएगी पूरी कांग्रेस जल्द ही पूरी कांग्रेस एक मंच पर भी नजर आएगी। टिकटों पर नेताओं की बनी आपसी सहमति लोगों को भी दिखाई देगी। दोनों नेताओं में सहमति होने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से तय किया गया है कि गुटबाजी की चर्चाओं को थामने के लिए बड़े नेता एक मंच पर आएंगे। प्रदेश स्तरीय जितने कार्यक्रम होंगे सब एक साथ रहेंगे। वहीं अगर नेता अपने इलाकों में कोई प्रोगाम करना चाहते हैं तो वह कर सकते हैं, मगर जब बात प्रदेश ही होगी तो नेताओं को एक मंच पर आना ही हो

Dainik Bhaskar पंजाब के सांसद अशोक मित्तल SPA के सदस्य बने:उपराष्ट्रपति ने किया नियुक्त, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर को विस्तृत करने की तैयारी

पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. अशोक मित्तल को स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए) की प्रतिष्ठित परिषद के तौर पर सदस्यता दी गई है। देश के उप राष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ द्वारा यह नियुक्ति शिक्षा, योजना और आर्किटेक्चर में माहिरता और प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें ये सदस्यता दी गई है। इस पर डॉ. अशोक मित्तल ने कहा- स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए) परिषद में सदस्य के तौर पर काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्री और एसपीए परिषद के अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रधान द्वारा भी डॉ. मित्तल को इसके लिए शुभकामनाएं दी गई और देश की शिक्षा को आगे ले जाने को कहा। देश में है 3 स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर बता दें कि प्लानिंग और आर्किटेक्चर विद्यालय संसद के एक अधिनियम के माध्यम से बनाया गया है। यह भारत में आर्किटेक्चर के लिए प्रमुख संस्थान हैं। फिलहाल स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर के देश में 3 परिसर है। जिसमें एक नई दिल्ली, दूसरा भोपाल एमपी और आखिरी विजयवाड़ा में है। ऐसे में सरकार इसका और विस्तार करना चाहती है। स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर राष्ट्रीय महत्व के संस्थान हैं। जो कि नियोजन, आर्किटेक्चर और डिजाइन क्षेत्र में की पढ़ाई को लेकर सबसे आगे है।

Dainik Bhaskar हरियाणा के 8 जिलों में बारिश की चेतावनी:24 घंटे में जींद में सबसे ज्यादा बरसात, 29 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम

हरियाणा में अभी मानसून एक्टिव रहेगा। यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 29 अगस्त तक बारिश के आसार जताए हैं। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। प्रदेश में अगस्त में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। बारिश के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 24 घंटे में हुई बारिश और हवाओं से तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट आई है। 10 घंटों के दौरान प्रदेश के 6 जिलों में मौसम खराब रहा। इस दौरान सड़कों पर एक फीट से ज्यादा पानी भर गया। पानीपत में खड़ी कारों पर मकान की दीवार गिर गई। कहां हुई कितनी बारिश हरियाणा के 6 जिले ऐसे रहे, जहां 24 घंटे के दौरान बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे ज्यादा बारिश जींद में हुई, यहां 4.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा करनाल में 1.5MM, फतेहाबाद में 1.2MM बारिश हुई। इन जिलों के अलावा रोहतक, पानीपत और कुरुक्षेत्र में भी मौसम खराब रहा, यहां 0.5 MM बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे इन जिलों में दिन के तापमान में कुछ कमी आई है। 16 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई हरियाणा के 16 जिलों में मानसून की बारिश सामान्य से कम हुई है। कैथल, करनाल और पंचकूला जिले ताे ऐसे हैं, जहां सामान्य से आधी बारिश भी नहीं हाे पाई। हिसार, जींद, यमुनानगर, पलवल और रोहतक जिलाें में सामान्य से 30% से भी कम बारिश हाे पाई है। महेंद्रगढ़ और नूंह जिलाें में जमकर बादल बरसे हैं। नूंह में सामान्य से 63% और महेंद्रग में सामान्य से 51% तक अधिक बारिश दर्ज की गई है। अगस्त में 33% अधिक बारिश IMD के अनुसार, अगस्त महीने में ही राज्य में 33% अधिक बारिश हुई है। इसमें यमुनानगर, पंचकूला, पलवल, कैथल, फरीदाबाद में सामान्य से कम बारिश हुई। अगस्त के 20 दिनों में राज्य में 101.8MM सामान्य बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक 135.6MM बारिश हुई है। राज्य में रात का तापमान जहां 26-27 डिग्री के आसपास है। वहीं अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। ये खबर भी पढ़ें.... पंजाब में सुस्त हुआ मानसून, 4 जिलों में बारिश का फ्लैश अलर्ट जारी पंजाब में मानसून सुस्त होता दिख रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) की तरफ से पंजाब के लिए अगले 6 दिन कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन 4 जिलों में बारिश क

Dainik Bhaskar बदलापुर यौन शोषण केस, स्कूल की कई खामियां सामने आईं:राज्य बाल अधिकार आयोग की रिपोर्ट में जिक्र; MVA ने महाराष्ट्र बंद वापस लिया

महाराष्ट्र राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग बदलापुर के स्कूल में बच्चियों के यौन उत्पीड़न मामले राज्य सरकार को रिपोर्ट सौंपी है। इनमें कई गंभीर मुद्दों को उठाया गया। इस रिपोर्ट की एक कॉपी सीएम शिंदे, डिप्टी सीएम फडणवीस और अजित पवार को भी दी जाएगी। रिपोर्ट में बताया गया है कि एक बच्ची के माता-पिता ने यौन शोषण के बारे में प्रिंसिपल को जानकारी दी थी। 14 अगस्त को प्रिंसिपल ने स्कूल मैनेजमेंट को घटना के बारे में बताया था। फिर भी दो दिनों तक अभिभावकों से कोई बातचीत नहीं की। एचटी की खबर के मुताबिक, रिपोर्ट में कहा गया कि मैनेजमेंट को दूसरी बच्ची के साथ हुए यौन शोषण की जानकारी भी 16 अगस्त मिल गई थी। बच्चियों के अभिभावकों ने पुलिस और पॉलिटिक्स से जुड़े लोगों के साथ स्कूल से संपर्क किया था। लेकिन मैनेजमेंट ने खुद से पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। वहीं, बदलापुर की घटना की समय पर रिपोर्ट न करने के लिए ठाणे के जिला शिक्षा अधिकारी बालासाहेब रक्षे को निलंबित किया गया। बदलापुर के स्कूल में बच्चियों के यौन शोषण की घटना 12-13 अगस्त की है। स्कूल के सफाई कर्मी ने बच्चियों संग गलत हरकत की थी। वो पुलिस की गिरफ्त में है। इधर, बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुक्रवार को बदलापुर की घटना को लेकर महाविकास अघाड़ी (MVA) की तरफ से 24 अगस्त को बुलाए गए बंद पर रोक लगा दी। जस्टिस डीके उपाध्याय और जस्टिस अमित बोरकर की बेंच ने दो जनहित याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए फैसला दिया। राज्य ने एक और समिति गठित की राज्य सरकार ने 23 अगस्त को महिला एवं बाल विकास कमिश्नर डॉ. प्रशांत नारनवरे की अध्यक्षता में कमेटी गठित की। इसे स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा में सुधार के लिए अतिरिक्त उपाय सुझाने का काम सौंपा गया है। महाराष्ट्र के स्कूल शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने कहा कि इस समिति को नागरिक अधिकारों, शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले NGO और छात्राओं के सुझावों को तुरंत सुनना चाहिए। इसके आधार पर कमेटी को अतिरिक्त उपायों का प्रस्ताव करना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि सभी स्कूलों को कमिश्नरेट से जोड़ा जाना चाहिए। हर स्कूल को कम से कम एक इंटरैक्टिव टीवी उपलब्ध कराया जाना चाहि। इसके जरिए छात्रों को ट्रेंड किया जाना चाहिए। इस ट्रेनिंग को हर शनिवार को स्कूलों की एक्टिविटी में शामिल करना चाहिए। इससे छात्रों को गुड टच और बैड टच की पहच

Dainik Bhaskar एंटी इनकंबेसी से जूझती भाजपा,कांग्रेस की राह भी आसान नहीं:हरियाणा में लोकसभा इलेक्शन के 3 संकेत; BJP की 8 रणनीति, कांग्रेस की 7 चुनौतियां

हरियाणा में BJP भले ही 10 साल की एंटी इनकंबेंसी से जूझ रही हो लेकिन कांग्रेस के लिए भी रास्ता आसान नहीं है। इसके संकेत मई महीने में हुए 10 लोकसभा सीट पर चुनाव के वोट परसेंट से मिलता है। जिसके बारे में कांग्रेस और भाजपा की टिकट बांटने की मीटिंगों में भी हो रहा है। जिसमें वोट परसेंट को लेकर भी पार्टियां चुनावी रणनीति से जोड़कर चल रही हैं। कांग्रेस में हाईकमान ने टिकट बंटवारे की कमान अपने हाथ में ले चुका है। 90 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस हाईकमान ने अपनी कमेटियां भेज दी हैं। वहीं भाजपा ने भी सीट टू सीट मार्किंग से चुनाव जीतने की प्लानिंग कर ली है। सबसे पहले लोकसभा चुनाव से मिले 3 बड़े संकेत 1. भाजपा 5 सीटें हारी लेकिन वोट % कांग्रेस से ज्यादा 2019 में भाजपा ने हरियाणा में सभी 10 लोकसभा सीटें जीतीं। 2024 में भाजपा सिर्फ 5 ही जीत सकी। हालांकि भाजपा को 46.11% वोट मिले। इसके उलट कांग्रेस ने भी 5 ही सीटें जीतीं। मगर उन्हें 43.67% वोट मिले। 2. विधानसभा वाइज भाजपा को बढ़त 10 लोकसभा सीटों के नतीजे को विधानसभा वाइज देखें तो 90 में से 44 सीटों पर भाजपा को बढ़त रही। कांग्रेस को 42 सीटों पर बढ़त मिली। 4 सीटों पर आम आदमी पार्टी (AAP) आगे रही। लोकसभा में AAP-कांग्रेस साथ थी। विधानसभा में दोनों पार्टियां अलग-अलग लड़ रही हैं। 3. कांग्रेस का वोट परसेंट 2019 के मुकाबले बढ़ा लोकसभा के नतीजे को अगर 2019 के हिसाब से देखें तो वोटरों का रुझान कांग्रेस की तरफ हुआ है। 2019 में कांग्रेस सभी 10 सीटें हारी और वोट परसेंट 28.51% रहा। 2024 में यह बढ़कर 43.67% हो गया। इसके उलट भाजपा का वोट परसेंट 2019 में 58.21% से घटकर 46.11% हो गया। विधानसभा के लिहाज से इसके मायने क्या? 1. भाजपा मुकाबले में लेकिन चुनौतियां भी लोकसभा रिजल्ट के लिहाज से देखें तो 10 साल सरकार चलाने के बावजूद भाजपा मुकाबले से बाहर नहीं है। भाजपा का वोट परसेंट कांग्रेस से ज्यादा है। विधानसभा वाइज भी कांग्रेस से 2 सीटें ज्यादा जीतीं। हालांकि भाजपा को 10 साल की एंटी इनकंबेंसी से जूझना पड़ेगा। 2. रुझान कांग्रेस के पक्ष में लेकिन गुटबाजी चिंता लोकसभा रिजल्ट के लिहाज से वोटरों का रुझान कांग्रेस के पक्ष में नजर आता है। इसकी वजह ये है कि 2019 के मुकाबले 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 15.16% वोट ज्यादा मिले। हालांकि गुटबाजी कांग्रेस की बड़ी चिंता है