Dainik Bhaskar Dainik Bhaskar

Dainik Bhaskar राजस्थान में आतंकी संगठन से जुड़े 6 लोग गिरफ्तार:दिल्ली पुलिस की भिवाड़ी में छापेमारी, अल कायदा मॉड्यूल से जुडे़ होने का शक

दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने भिवाड़ी में अल कायदा मॉड्यूल से जुड़े 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। भिवाड़ी पुलिस के साथ टीम ने चौपानकी थाना क्षेत्र से इन्हें पकड़ा है। आरोपियों को चौपानकी थाने में रखा गया है। फिलहाल इस मामले में भिवाड़ी पुलिस और दिल्ली पुलिस ने कोई भी जानकारी शेयर नहीं की है। बता दें कि, दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान और झारखंड में एटीएस के साथ मिलकर कई शहरों में छापेमारी की थी। खुफिया इनपुट पर चलाए गए ऑपरेशन में अलकायदा से प्रेरित एक मॉड्यूल (अलकायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट) का खुलासा हुआ। झारखंड, यूपी और राजस्थान से अब तक कुल 14 संदिग्धों को पकड़ा गया है। कई संदिग्ध की तलाश की जा रही है। शुरुआती जांच के मुताबिक इस मॉड्यूल का संचालन रांची का डॉ. इश्तियाक कर रहा था। वह देश के विभिन्न इलाकों में बड़ी आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में जुटा था। मॉड्यूल के सदस्यों को अलग-अलग स्थानों पर हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी गई थी। पुलिस ने राजस्थान के भिवाड़ी से हथियार चलाने का प्रशिक्षण ले रहे छह संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने राजस्थान के भिवाड़ी से हथियार चलाने का प्रशिक्षण ले रहे छह संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

Dainik Bhaskar नाभा जेल ब्रेक कांड का मास्टरमाइंड दिल्ली लाया गया:हांगकांग से लाई पंजाब पुलिस; ISI-KLF के संपर्क में था, 2016 में भागे 6 आरोपी

पंजाब पुलिस साल 2016 में हुए नाभा जेल ब्रेक कांड के मास्टरमाइंड रमनजीत सिंह रोमी को हांगकांग से प्रत्यर्पण कराकर भारत ले आई है। पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) की विशेष टीमें और गाड़ियां भी दिल्ली एयरपोर्ट हैं। एयरपोर्ट पर आरोपी की कागजी कार्रवाई पूरी होते ही उसे सड़क से पंजाब लाया जाएगा। पंजाब पुलिस प्रत्यर्पण को बड़ी कामयाबी मान रही है, क्योंकि रोमी नाभा जेल से फरार हुए लोगों का सबसे बड़ा मददगार था। पंजाब पुलिस के DGP गौरव यादव ने आज दोपहर में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से रोमी के प्रत्यर्पण की जानकारी दी थी। वहीं, AGTF के AIG गुरमीत सिंह चौहान ने बताया कि SP, 2 DSP समेत छह सदस्यों की टीम उसे लेने गई है। पंजाब में उसके खिलाफ 3 मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि यह यह विदेश में बैठे आरोपियों के लिए सबक है। पुलिस के हाथ बहुत लंबे हैं। ISI के KLF के संपर्क में था DGP गौरव यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि रोमी को आज लाया जा रहा है। वह ISI, खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (KLF) के हरमिंदर सिंह मिंटू और कश्मीर सिंह गलवाड़ी सहित अन्य फरार कैदियों के संपर्क में था। आरोपी को पहले लुक आउट सर्कुलर (LOC) और रेड कॉर्नर नोटिस (RCN) जारी किया गया था। हांगकांग सरकार के साथ MLAT के तहत 2018 में प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू की गई। हांगकांग के न्याय विभाग और AGTF ​​की माननीय अदालतों के समक्ष पुख्ता सबूत पेश किए गए, जिसके बाद रोमी को वापस लाया जा रहा है। हम इस अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए हांगकांग के अधिकारियों, CBI, गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और अन्य सभी केंद्रीय एजेंसियों का धन्यवाद करते हैं। एक महीने तक जेल में रहा, फिर विदेश भागा रोमी जून 2016 में नाभा जेल गया और फिर जमानत पर बाहर आया। इसके बाद वह हांगकांग भाग गया। वहां से उसने नाभा जेल में बंद गुरप्रीत सिंह सेखों की मदद से जेल ब्रेक की इस वारदात को अंजाम दिया। रोमी ने पैसे भेजने के अलावा जेल से भागने वाले अपराधियों को सुरक्षित पनाह भी दी और हांगकांग में संपर्क करने के लिए अपना नंबर भी दिया। 6 साल तक भारत लाने के लिए लड़ी लड़ाई रमनजीत सिंह रोमी को साल 2018 में हांगकांग में गिरफ्तार किया गया। इसके बाद पंजाब ने केंद्र सरकार के समक्ष यह मामला उठाया। साथ ही उसके स्वदेश लाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई थी, लेकिन भारत की ओर से उसे वहा

Dainik Bhaskar लापता विमान के ट्रेनी पायलट का डैम से मिला शव:जमशेदपुर में NDRF के बाद इंडियन नेवी लापता एयरक्राफ्ट की तलाश में जुटी

अल्केमिस्ट एविएशन के लापता विमान को अब इंडियन नेवी खोज रही है। भारतीय नौसेना की टीम चांडिल डैम पहुंच चुकी है। तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। टीम अपने साथ चार हाइड्रोसलर्स मशीन और दूसरे जरूरी उपकरण लेकर आई है। इससे पहले बुधवार को एनडीआरएफ की टीम ने 8 घंटे तक चांडिल डैम में मशक्कत की। इसके बाद भी एनडीआरएफ के हाथ खाली रहे और विमान का कुछ पता नहीं चल पाया। जिसके बाद जिला प्रशासन ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और सांसद संजय सेठ को पत्र भेजकर नेवी से सहयोग का आग्रह किया था। विशाखापट्टनम से नेवी के 15 लोगों की टीम विशेष विमान से बुधवार की देर रात रांची पहुंची। इधर गुरुवार सुबह ट्रेनी पायलट शुभ्रोदीप दत्ता का शव चांडिल डैम से बरामद किया गया है। ट्रेनी पायलट का शव बरामद होने के साथ ही यह बात साफ हो गई है कि विमान डैम में गिरकर क्रैश हुआ था। मंगलवार से लापता है ट्रेनी विमान जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से मंगलवार सुबह 10.30 बजे उड़ा ट्रेनी विमान उड़ान भरने के 50 मिनट बाद लापता हो गया। अलकेमिस्ट एविएशन लिमिटेड के ट्रेनी विमान को एक इंस्ट्रक्टर और जीत शत्रु आनंद एक ट्रेनी पायलट शुभ्रोदीप दत्ता उड़ा रहे थे। विमान का 11:20 बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोल से टूट गया। इसके बाद विमान का कोई पता नहीं चला। दोपहर करीब 3 बजे पटमदा के लोगों ने आमदा पहाड़ के पास एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने जिला पुलिस कंट्रोल रूम को और स्थानीय प्रशासन ने टाटा स्टील से संपर्क किया। इसके बाद टाटा स्टील का हेलीकॉप्टर सर्च एंड रेस्क्यू के लिए सोनारी एयरपोर्ट से रवाना हुआ। मंगलवार को जिला प्रशासन अपने स्तर पर तलाश करती रही, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। स्थानीय लोगों की जानकारी पर चांडिल डैम में तलाशी मंगलवार को दिन भर की तलाशी के बाद चांडिल डैम के पास के पपियालडीह गांव के रहने वाले रूसू मांझी और तपन हांसदा ने डैम में विमान डूबने की जानकारी दी। इसी जानकारी के आधार पर जिला प्रशासन एनडीआरएफ की 16 सदस्यीय टीम के साथ चांडिल डैम में तलाशी शुरू कर दी। बुधवार को सुबह 10 बजे से करीब तलाशी अभियान शुरू हुआ। इस दौरान एनडीआरएफ की टीम ने अपनी हर तकनीक का इस्तेमाल किया। वहीं स्थानीय गोताखोर और लोगों के बताए उपाय पर भी प्रशासन ने अमल किया, लेकिन नतीजा सिफर रहा। ग्रामीण बोले- डैम में समा गया विमा

Dainik Bhaskar छतरपुर थाने पर पथराव के आरोपी की कोठी तोड़ी:संभागायुक्त ने कहा- बिना परमिशन बनी थी; सांसद प्रतापगढ़ी बोले- ये संविधान कुचलने जैसा

छतरपुर में सिटी कोतवाली पर बुधवार को हुए पथराव मामले में सीएम डॉ मोहन यादव के निर्देश के बाद पुलिस एक्शन मोड पर है। गुरुवार को पुलिस ने पथराव के मुख्य आरोपी पूर्व कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हाजी शहजाद अली की आलीशान कोठी पर बुलडोजर चलवाया। संभाग कमिश्नर ने कहा कि, कोठी 20 हजार वर्ग फीट में बगैर परमिशन के बनाई गई है। इस दौरान अंदर खड़ी फॉर्च्यूनर समेत तीन कारों को जेसीबी की मदद से दीवार तोड़कर बाहर निकाला गया। कारों पर भी जेसीबी चढ़ा दी गई। मुख्य आरोपी शहजाद अली परिवार समेत फरार हो गया है। उधर, पुलिस ने करीब 20 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। इस दौरान कोतवाली से कोर्ट तक उनका जुलूस निकाला गया। इस मामले को लेकर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने अपने X अकाउंट पर लिखा- भाजपा सरकार की मुसलमानों के खिलाफ नफरत का एक और उदाहरण देखिए। उनकी राज्य सरकारें बहाना तलाश कर मुसलमानों का घर तोड़ रही हैं, संविधान की शपथ लेने वाली मोदी सरकार इस बुलडोजर के नीचे हर दिन संविधान को कुचल रही है। जल्द ही इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाऊंगा। वहीं कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा। उन्होंने बिना नोटिस दिए घर और गाड़ियां तोड़ने वाले अफसरों पर कार्रवाई करने की मांग की। इधर, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि उन्होंने जिस तरह का आतंक मचाने का काम किया। ऐसे गुंडे, ऐसे अपराधी छतरपुर में एक कदम भर नहीं चल सकते। ऐसे लोगों को नेस्तनाबूद कर देंगे। किसी को नहीं छोड़ेंगे। 8 तस्वीरों में विवाद, बवाल और एक्शन... पथराव के दौरान भीड़ में सबसे आगे था शहजाद जानकारी के मुताबिक जिला कांग्रेस कमेटी का पूर्व उपाध्यक्ष हाजी शहजाद अली बुधवार को भीड़ में वह ज्ञापन सौंपने वालों में सबसे आगे था। पथराव की घटना के बाद से ही पुलिस उस पर कड़ा एक्शन लेने की तैयारी में थी। इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। रात भर पुलिस फोर्स मार्च पास्ट करती रही। गुरुवार सुबह टीकमगढ़, पन्ना समेत सीमा से लगे जिलों से भी अतिरिक्त फोर्स को बुला लिया गया। सुबह से पूरे मामले को नॉर्मल दिखाने की कोशिश की गई। अचानक सुबह करीब 10 बजे पुलिस लाइन में फोर्स जमा होने लगी। कुछ देर बाद सभी सीनियर अधिकारी भी पुलिस लाइन पहुंच गए। ऐसे शुरू हुआ एक्शन: बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिस फोर्स सभी थानों के

Dainik Bhaskar ​​​​​​​झारखंड में ATS की रेड, पकड़े गए 7 स्लीपर सेल:अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट से जुड़े तार; रांची, लोहरदगा, हजारीबाग के 14 ठिकानों में कार्रवाई

झारखंड पुलिस की एंटी टेरेरिस्ट स्क्वायड (ATS) ने बड़ी कार्रवाई की है। एटीएस ने राज्य के तीन जिले लोहरदगा, हजारीबाग, गोड्‌डा के 14 स्थानों पर छापेमारी की है। जहां से 7 आतंकियों को पकड़ा गया है। इन्हें अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट का स्लीपर सेल बताया जा रहा है। जिन्हें हिरासत में लिया गया है, उनमें हजारीबाग के पेलावल से एक, लोहरदगा के कुड़ू थाना क्षेत्र के हेंजला से एक और रांची के चान्हो, इटकी क्षेत्रों से पांच संदिग्ध युवक शामिल हैं। एटीएस सभी संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। अलकायदा से जुड़े तार बताया जा रहा है कि झारखंड पुलिस और आईबी को यह जानकारी मिली थी कि झारखंड में अलकायदा कई जिलों में अपना नेटवर्क खड़ा कर रहा है। यह जानकारी कंफर्म होते ही बुधवार की देर रात अधिकारियों की अहम बैठक हुई। इसके बाद इस इंफॉर्मेशन को एटीएस के साथ साझा किया गया। जिसके बाद देर रात ही टीम ने कार्रवाई की। ATS को हथियार भी मिले ATS को छापेमारी के दौरान झारखंड में हथियार भी बरामद हुए हैं। टीम ने लोहरदगा के कुडू थाना क्षेत्र के हेजला में छापेमारी की। कौवाखाप से एक आतंकवादी को दो हथियारों के साथ पकड़ा गया है। आतंकी के गिरफ्तारी की पुष्टि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा ने की है। बीते साल लोहरदगा के फैजान की हुई थी गिरफ्तारी पिछले साल लोहरदगा से आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट आफ इराक एंड सीरिया (ISIS) के आतंकी फैजान उर्फ फैज की गिरफ्तारी हुई थी। 19 साल के फैजान इंटरनेट मीडिया पर लोगों को दहशत फैलाने का प्रशिक्षण दे रहा था। उसके कॉन्टैक्ट ISIS के विदेशी संचालकों से था। ये भारत में हिंसक कार्रवाई की योजना बना रहे थे। और भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने के लिए प्रयासरत थे।

Dainik Bhaskar 33 साइंटिस्ट्स को मिले राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार:बायोकेमिस्ट गोविंदाराजन पद्मनाभन को विज्ञान रत्न अवॉर्ड: ISRO चंद्रयान टीम को विज्ञान टीम अवॉर्ड

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज 22 अगस्त को 33 लोगों को राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार से सम्मानित किया। ये सेरेमनी राष्ट्रपति भवन में हुई। बायोकेमिस्ट गोविंदाराजन पद्मनाभन को साइंस के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए विज्ञान रत्न अवॉर्ड दिया गया। इसके अलावा ISRO की चंद्रयान टीम को विज्ञान टीम अवॉर्ड से नवाजा गया। 18 युवा वैज्ञानिकों को मिले अवॉर्ड 33 अवॉर्ड विजेताओं की लिस्ट में 18 युवा वैज्ञानिकों के लिए 'विज्ञान युवा शांति स्वरूप भटनागर' अवॉर्ड और 13 'विज्ञान श्री' अवॉर्ड शामिल हैं। 'विज्ञान रत्न’ विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आजीवन उपलब्धियों और योगदान को मान्यता देने के लिए दिया गया, जबकि ‘विज्ञान श्री’ विशिष्ट योगदान को मान्यता देने के लिए दिया गया। सरकार ने पद्म पुरुस्कार की तर्ज पर देश में सभी विज्ञान अवॉर्ड को शुरू करते हुए जनवरी में नेशनल साइंस अवॉर्ड की शुरुआत की थी, जहां अवॉर्ड विजेताओं को एक पदक और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। पहले के साइंस अवॉर्ड से अलग , नेशनल साइंस अवॉर्ड में कैश नहीं दिया जाता है। आनंदरामकृष्णन सी, उमेश वार्ष्णेय, भीम सिंह, आदिमूर्ति आदि, सैयद वजीह अहमद नकवी, संजय बिहारी और राहुल मुखर्जी विज्ञान श्री पुरस्कार के लिए चुने गए लोगों में शामिल हैं। साइंस युवा अवॉर्ड के लिए रजिस्टर्ड अवॉर्ड विजेताओं में डॉ. बप्पी पॉल, डॉ. अभिलाष, राधाकृष्णन महालक्ष्मी, पूरबी सैकिया, दिगेंद्रनाथ स्वैन, प्रभु राजगोपाल और प्रशांत कुमार शामिल हैं।

Dainik Bhaskar अयोध्या गैंगरेप- सपा नेता का शॉपिंग कॉम्प्लेक्स ढहाया जाएगा:PAC और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची; 19 दिन पहले बेकरी तोड़ी थी

अयोध्या में नाबालिग से गैंगरेप में आरोपी सपा नेता मोईद खान का शॉपिंग कॉम्प्लेक्स ढहाया जाएगा। 2 मंजिला यह कॉम्प्लेक्स करीब 2 करोड़ की लागत का है। प्रशासन का दावा है कि भदरसा की मुख्य मार्केट में बने कॉम्प्लेक्स का एक तिहाई हिस्सा अवैध तरीके से बनाया गया है। बुलडोजर से इसे ढहाया जाएगा पुलिस, PAC और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। बिजली के तार हटाए जा रहे हैं। थोड़ी देर में कार्रवाई शुरू होगी। SDM ने कहा-1 दिन पहले कॉम्प्लेक्स में चल रही पीएनबी बैंक को शिफ्ट किया गया। 19 दिन पहले सपा नेता की 3000 वर्ग फीट पर बनी बेकरी पर बुलडोजर चला था। अयोध्या में नाबालिग बच्ची से 12 जुलाई को रेप का मामल सामने आया था। मामले में पुलिस ने सपा नेता मोईद और उसके नौकर राजू को गिरफ्तार किया था। सीएम योगी ने खुद घटना का जिक्र विधानसभा में किया था। गैंगरेप पीड़ित बच्ची का अबॉर्शन हो चुका है। घर पर 25 से ज्यादा पुलिसकर्मी उसकी सुरक्षा के लिए तैनात हैं। रेप का आरोपी 65 साल का मोईद अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद का करीबी है।

Dainik Bhaskar 4 मजदूर मरे, लोग मुर्गी से ऑक्सीजन चेक करते रहे:मोमबत्ती जलाकर देखा सांस ले पाएंगे या नहीं, 2 सिलेंडर्स लेकर पटना पुलिस आई, एक्सपर्ट नहीं

पटना के बाढ़ में कुरई बाग गांव में मातम है। चार युवाओं की मौत से लोग सदमे में हैं। कई घरों में चूल्हा नहीं जला। मरने वालों में तीन भाई और एक पड़ोसी शामिल है। सभी की उम्र 22 से 30 साल थी। ये चारों बुधवार को सेप्टिक टैंक की सेंटरिंग खोलने गए थे। टंकी के अंदर गैस से दम घुटने से सभी की जान चली गई। राजधानी से 70 किलोमीटर दूर हुए हादसे के बाद पुलिस तो पहुंची, लेकिन कोई एक्सपर्ट नहीं। न ही रेस्क्यू के लिए जरूरी संसाधन जुटाए गए। स्थानीय लोग जुगाड़ से ये चेक करते रहे कि अंदर जहरीली गैस खत्म हुई या नहीं। इसके लिए लोगों ने पहले एक मुर्गी को बांध कर लटकाया, वो मर गई। गैस बाहर निकल जाए इसके लिए दीवार तोड़ी गई। पंखा चलाकर जहरीली गैस को कम करने की कोशिश की गई। बाद में मोमबत्ती जलाकर ऑक्सीजन चेक किया गया। मोमबत्ती नहीं बुझी तो एक ग्रामीण ने हिम्मत दिखाई और टंकी के अंदर गया। जिसके बाद चारों मजदूरों को बाहर निकाला गया। आनन-फानन सभी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन किसी को भी बचाया नहीं जा सका। मरने वालों में बिट्टू कुमार ( 22), भूना ( 30), पवन (25), जोगन (25) के रूप में हुई है। ये सभी मजदूर पुराई बाग के ही रहने वाले थे। परिजनों ने बताया कि सेप्टिक टैंक की सेंटरिंग खोलने के लिए सबसे पहले भोला सीढ़ी के सहारे अंदर गया, कुछ ही देर में उसकी आवाज आनी बंद हो गई। इसके बाद एक-एक कर बाकी उतरे, सभी अंदर ही फंस गए। गोपाल को अंदर जाने से लोगों ने रोका, लेकिन उसने कहा कि मेरे भाई अंदर हैं, और नीचे उतर गया। ऑक्सीजन सिलेंडर कम भेजने का आरोप ग्रामीणों का कहना था कि घटनास्थल पर प्रशासन ने दो ही ऑक्सीजन सिलेंडर भेजा था। जबकि जरूरत ज्यादा की थी। बाहर निकाले जाते ही सभी की मौत हो चुकी थी। किसी तरह से प्रशासन की मदद से सभी को अनुमंडल अस्पताल लाया गया। इसके बाद यहां सभी को मृत घोषित कर दिया गया। एंबुलेंस नहीं रहने के कारण दो लोगों को प्रशासन के वाहन में लोड कर अनुमंडल अस्पताल में लाया गया था। इस दौरान कुछ ग्रामीण ऑक्सीजन सिलेंडर को लेकर एसडीएम से उलझ गए। ग्रामीणों ने अधिकारियों को खरी खोटी सुनाई। दो महीने से बंद था सेप्टिक टैंक स्थानीय लोगों के मुताबिक पिछले दो महीने से सेप्टिक टैंक बंद था। हालांकि, सेप्टिक टैंक में कुछ छेद छोड़ दिए जाते हैं। लेकिन, इस टैंक में नहीं छोड़ा हुआ था। बुधवार को सेप्टिक टैंक खोला गया।

Dainik Bhaskar शंभू बॉर्डर पर एक और किसान की मौत:मोर्चे का हिस्सा बनने के लिए पहुंचे थे; हार्ट अटैक बना कारण

पंजाब के शंभू बॉर्डर पर चल रहे किसान मोर्चे के दौरान एक और किसान की मौत हो गई। देर शाम अचानक किसान की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें मोर्चे पर पहुंची एम्बुलेंस तक ले जाया गया, एंबुलेंस में मौजूद डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस व परिवार को इसकी सूचना दे दी गई है। मृतक की पहचान कौर सिंह पुत्र सुखदेव (65) पर हुई है। वे घोड़े नव ब्लॉक लहरा जिला संगरूर का रहने वाला था। तकरीबन 10 दिनों से वे इस मोर्चे पर किसानों के साथ मांगों को लेकर शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहा था। शाम के समय उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी और उन्होंने छाती में दर्द की शिकायत की। साथी किसान तुरंत उन्हें शंभू बॉर्डर पर खड़ी एंबुलेंस में ले गए, लेकिन इसी दौरान उनकी मौत हो गई। 12 से अधिक किसानों की हो चुकी मौत इस साल फरवरी से शुरू हुए इस किसान आंदोलन में करीब 12 किसानों की मौत हो चुकी है। तकरीबन एक महीना पहले ही तरनतारन के हरजिंदर सिंह की मौत हो गई थी। वे भी तकरीबन 65 साल के ही थे और उनकी मौत का कारण भी हार्ट अटैक ही बना था। 31 अगस्त को 200 दिन हो रहे हैं पूरे किसान आंदोलन को लेकर 200 दिन 31 अगस्त को पूरे हो रहे हैं। इस साल 13 फरवरी से किसान शंभू बॉर्डर पर बैठे हुए हैं। किसानों ने 200 दिन पूरे होने पर शंभू बॉर्डर पर बड़ी गिनती में किसानों को पहुंचने का आह्वान किया है। सिर्फ पंजाब- हरियाणा ही नहीं, इस 31 अगस्त को अन्य राज्यों के किसान भी शंभू बॉर्डर पर पहुंचेंगे। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर का कहना है कि पूरे देश के किसानों के इकट्‌ठे होने पर 31 अगस्त को बड़ी काँफ्रेंस होगी, जिसमें अगली रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी।

Dainik Bhaskar हरियाणा कांग्रेस अडानी को लेकर उतरेगी सड़कों पर:सेबी प्रमुख को हटाने की मांग; पूर्व CM हुड्‌डा होंगे शामिल, निकालेंगे विरोध मार्च

हरियाणा कांग्रेस हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी के घोटालों को लेकर सड़कों पर उतरेगी। घोटालों की जांच के लिए जेपीसी गठित नहीं किए जाने के विरोध में कांग्रेस नेता सेबी प्रमुख को हटाने की मांग करेंगे। इस प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा करेंगे। इसे लेकर हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान की ओर से 2 दिन पहले ही लेटर जारी किया गया था। इस लेटर में प्रदेश के सभी बड़े नेताओं को शामिल होने के लिए चंडीगढ़ बुलाया गया था। हरियाणा कांग्रेस के लेटर में क्या था ? हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने लेटर जारी कर बताया था, कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और विपक्ष के नेता राहुल गांधी की अध्यक्षता में 13 अगस्त को ऑल इंडिया कांग्रेस (AICC) मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई थी, जिसमें पीसीसी अध्यक्ष, एआईसीसी महासचिव और प्रभारी उपस्थित थे। बैठक में अन्य मुद्दों के अतिरिक्त अडानी महाघोटाले पर भी खुलकर चर्चा हुई। बैठक में I.N.D.I.A गठबंधन द्वारा बार बार मांग किए जाने के बावजूद केंद्र सरकार द्वारा हिंडनबर्ग रिपोर्ट द्वारा उजागर इस महाघोटाले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति ( JPC ) का गठन न किए जाने के लिए घोर निंदा की गई। इस घोटाले की चल रही लीपापोती का कड़ा विरोध किया गया। सेक्टर-18 तक निकलेगा मार्च उदयभान ने बताया कि बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 22 अगस्त 2024 को प्रातः 10 बजे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, कोठी नंबर 140, सेक्टर 9 - बी, चंडीगढ़ से प्रवर्तन निदेशालय ( ED ), सेक्टर 18 तक विरोध मार्च निकाला जाएगा और उसके उपरांत ईडी को लेकर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

Dainik Bhaskar असम में काजी नहीं, सरकार निकाह का रजिस्ट्रेशन करेगी:आज विधानसभा में मुस्लिम मैरिज एंड डिवोर्स रजिस्ट्रेशन बिल पेश होगा; 90 साल पुराना कानून बदलेगा

असम सरकार आज (22 अगस्त) को विधानसभा में मुस्लिम मैरिज एंड डिवोर्स रजिस्ट्रेशन बिल 2024 पेश करेगी। इसके तहत मुस्लिम समाज के लोगों को शादी और तलाक का रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होगा। बुधवार को असम कैबिनेट ने बिल को मंजूरी दी थी। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा- बिल में 2 विशेष प्रावधान हैं। पहला- मुस्लिम शादी का रजिस्ट्रेशन अब काजी नहीं सरकार करेगी। दूसरा- बाल विवाह के पंजीकरण को अवैध माना जाएगा। सीएम हिमंत ने कहा कि अब तक काजी नाबालिग लड़कियों की शादियां भी रजिस्टर्ड करते थे। अब ऐसा नहीं होगा। नया बिल इस्लामिक निकाह सिस्टम में बदलाव नहीं करेगा। केवल रजिस्ट्रेशन पार्ट में ही बदलाव होगा। शादी और तलाक रजिस्ट्रार ऑफिस में रजिस्टर्ड होंगे। 1935 के कानून में निकाह का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य नहीं था करीब 90 साल पहले अंग्रेजी शासन के दौरान 1935 के कानून में निकाह और तलाक का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य नहीं था। साथ ही पुराने कानून में 21 साल से कम उम्र के पुरुष और 18 साल से कम उम्र की लड़कियों के निकाह का रजिस्ट्रेशन होने की गुंजाइश है। इससे बाल विवाह को बढ़ावा मिलता है। कानून का पालन भी सही से नहीं होता है। डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर और रजिस्ट्रार को वर्तमान में 94 काजियों के पास मौजूद रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड लेने को कहा। इन्हें 1935 में ब्रिटिश एरा के दौरान वैध बनाया गया था। असम में 81% बाल विवाह के मामलों में कमी आई इससे पहले जुलाई में कैबिनेट ने असम मुस्लिम निकाह और तलाक पंजीकरण अधिनियम, 1935 को हटाकर अनिवार्य रजिस्ट्रेशन लॉ को लाने के लिए एक बिल को मंजूरी दी थी। 1935 के कानून के तहत स्पेशल कंडीशन में कम उम्र में निकाह करने की अनुमति दी जाती थी। जुलाई में जारी इंडिया चाइल्ड प्रोटेक्शन रिपोर्ट ने बाल विवाह से निपटने के लिए असम सरकार के प्रयासों की सराहना की। रिपोर्ट में कहा गया कि कानूनी कार्रवाई के जरिए असम में बाल विवाह के मामलों को कम किया है। 2021-22 और 2023-24 के बीच राज्य के 20 जिलों में बाल विवाह के मामलों में 81% की कमी आई है। ये खबर भी पढ़ें... मुस्लिम मैरिज एक्ट खत्म, कांग्रेस बोली- ये UCC की शुरुआत, जीनत-तसलीमा कम उम्र में शादी करके फंसीं​​​​​ 'मेरे पति ने मुझे छोड़ दिया और इसके बाद तीन शादियां कीं। आज मेरे बेटे की देखभाल करने वाला कोई नहीं है। मैं छह साल से पिता के घर बैठी हूं और व

Dainik Bhaskar एअर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी:तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित, लैंडिंग के वक्त सूचना मिली, 135 पैसेंजर्स सुरक्षित

एअर इंडिया की मुंबई से तिरुवनंतपुरम जा रही फ्लाइट 657 में बम की धमकी मिली है। विमान तिरुवनंतपुरम पहुंच चुका था। तभी पायलट ने बम की सूचना दी। फ्लाइट में 135 पैसेंजर्स सवार थे। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित की गई है। फ्लाइट को आइसोलेशन बे में ले जाया गया। जांच जारी है। यरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सभी यात्री सुरक्षित हैं और उनके सामान की जांच की जा रही है। अथॉरिटी की ओर से यह भी कहा गया है कि फिलहाल चिंता की कोई बात सामने नहीं आई है। पिछले 3 महीने में फ्लाइट में बम की धमकी का यह छठवां केस है। इससे पहले जून में तीन फ्लाइट और मई में दो फ्लाइट में बम की धमकी दी गई थी। 3 महीने में फ्लाइट में धमकी के 5 मामले... जून में फ्लाइट में बम की धमकी से जुड़े तीन मामले 3 जून: आकासा एयर की दिल्ली-मुंबई फ्लाइट और इंडिगो की चेन्नई-कोलकाता फ्लाइट में बम की सूचना मिली थी। आकासा एयर की फ्लाइट को अहमदाबाद डायवर्ट किया गया था। फ्लाइट में एक बच्चा और 6 क्रू मेंबर्स सहित 186 पैसेंजर्स सवार थे। दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भरने के बाद फ्लाइट में सिक्योरिटी अलर्ट मिला था। इसके बाद सुबह 10:13 बजे अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट की सेफ लैंडिंग कराई गई। अभी जांच की जा रही है। 2 जून: पेरिस से 306 लोगों को लेकर मुंबई जा रही विस्तारा की फ्लाइट को बम की धमकी मिली थी। इसके बाद मुंबई एयरपोर्ट पर पूर्ण इमरजेंसी घोषित कर दिया गया। 2 जून की सुबह 10.19 बजे फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। 1 जून: चेन्नई से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-5314 में बम की अफवाह फैली थी। इसके बाद मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी डिक्लेयर करके फ्लाइट की लैंडिंग कराई गई। इसमें 172 पैसेंजर्स थे। हालांकि, फ्लाइट में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। यह फ्लाइट 1 जून की सुबह करीब 6.50 बजे चेन्नई से रवाना हुई थी। मुंबई जाने के दौरान इसमें एक लावारिस रिमोट मिला। इसके बाद पायलट ने मुंबई एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी और इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत मांगी थी। मुंबई एयरपोर्ट पर सुबह 8.45 बजे फ्लाइट की लैंडिंग हुई। मई में फ्लाइट में बम की धमकी से जुड़े दो मामले 1. दिल्ली-वाराणसी फ्लाइट में बम की धमकी, इमरजेंसी गेट से पैसे

Dainik Bhaskar अयोध्या में रामलला के 3 मूर्तिकारों को 75-75 लाख मिले:ट्रस्ट ने 18% GST भी दिया; अब तक 2 करोड़ 85 लाख भक्तों ने किए दर्शन

अयोध्या में राम मंदिर के फर्स्ट फ्लोर पर टाइटेनियम का राम दरबार बनाया जाएगा। यहां लगने वाली मुख्य मूर्ति सफेद संगमरमर की होगी। भगवान राम और उनके तीनों भाइयों, मां सीता और हनुमान की मूर्तियों की ऊंचाई करीब एक फीट होगी। जो उत्सव मूर्ति के रूप में स्थापित होंगी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रामलला की मूर्ति बनाने वाले तीनों मूर्तिकारों को 75-75 लाख रुपए 18% GST के साथ ट्रस्ट ने दिया है। प्राण प्रेस्थ के बाद अब तक 2 करोड़ 85 लाख भक्त रामलला के दर्शन कर चुके हैं। यह जानकारी ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दी। पहले जानिए तीनों मूर्तिकारों के बारे में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में 37 साल के मूर्तिकार अरुण योगीराज की बनाई मूर्ति स्थापित की गई है। वह मैसूर महल के कलाकारों के परिवार से आते हैं। उन्होंने 2008 में मैसूर विश्वविद्यालय से MBA किया, फिर एक निजी कंपनी के लिए काम किया। इसके बाद मूर्ति बनाने के पेशे में आए। हालांकि मूर्तियां बनाने की तरफ उनका झुकाव बचपन से था। PM मोदी भी उनके काम की तारीफ कर चुके हैं। योगीराज ने ही जगद्गुरु शंकराचार्य की भव्य प्रतिमा का निर्माण किया था। उन्होंने ही शंकराचार्य की प्रतिमा बनाई थी, जिसे केदारनाथ में स्थापित किया गया है। दूसरे मूर्तिकार गणेश भट्ट को कर्नाटक स्टेट में कई अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। गणेश भट्ट ने अब तक 1000 से ज्यादा मूर्तियों को गढ़ा है। ये न सिर्फ भारत में बल्कि ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, अमेरिका और इटली में भी लगाई गई हैं। तीसरे मूर्तिकार सत्यनारायण पांडे जयपुर के प्रसिद्ध मूर्तिकार रामेश्वर लाल पांडे के बेटे हैं। पिछले 7 दशकों से इनका परिवार संगमरमर की मूर्तियां बनाने का काम कर रहा है। उन्होंने राजस्थान के मकराना के सफेद संगमरमर से रामलला की मूर्ति तैयार की है। अब बात आज हुई बैठक की 2023-24 में मंदिर निर्माण पर 670 करोड़ खर्च चंपत राय ने बताया- मणि राम छावनी में आज (22 अगस्त) राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक हुई। बैठक शाम 4 बजे शुरू होकर करीब ढाई घंटे बाद यानी साढ़े 6 बजे खत्म हुई। इसमें ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, नृपेंद्र मिश्र, कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी, महासचिव चंपत राय समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। इस बैठक में मंदिर से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इससे पहले ट्रस्ट की बैठक अप्रैल महीन

Dainik Bhaskar मांझी की राह पर चलेंगे चंपाई सोरेन:नीतीश ने जीतनराम को CM पद से हटाया था, अलग पार्टी बनाकर BJP से गठबंधन किया

झारखंड में एक-दो महीने में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो सकता है। इसे लेकर राज्य का सियासी पारा अभी से चढ़ने लगा है। एक तरफ हेमंत सोरेन सत्ता बचाए रखने की जुगत में जुटे हैं। वहीं बीजेपी हर हाल में सत्ता वापसी की कोशिश में लग गई है। पिछले शुक्रवार से मंगलवार तक पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के नाम पर चले सियासी प्रकरण को सत्ता बचाने और पाने की इसी प्रक्रिया से जोड़कर देखा जा रहा है। चंपाई सोरेन ने पहले सरायकेला फिर कोलकाता और आखिर में दिल्ली में कई राउंड की मीटिंग की। वे रविवार को जिस रास्ते दिल्ली गए थे मंगलवार को उसी रास्ते सरायकेला लौट चुके हैं। लगभग 120 घंटे तक चले सियासी ड्रामे के बाद चंपाई सोरेन ने अब अपना पत्ता खोल दिया है। सरायकेला लौटने के 12 घंटे बाद उन्होंने ऐलान कर दिया है कि वे अब अपना एक नया संगठन बनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने संकेत दिया है कि वे भाजपा के साथ गठबंधन भी कर सकते हैं। अब ये तय हो गया है कि बिहार के जीतन राम मांझी की राह पर झारखंड में चंपाई सोरेन भी चल दिए हैं। आज से 9 साल पहले एकदम ठीक इसी तरह जीतन राम मांझी ने भी नीतीश कुमार से अलग होकर अपनी नई पार्टी बनाई थी। इसके बाद बीजेपी से गठबंधन कर लिया था। बीजेपी में आने की जगह पार्टी क्यों, इसे समझिए 882 वोट से जीतने वाले चंपाई बीजेपी के लिए जरूरी क्यों कोल्हान की 5 सीटों पर वापसी की कोशिश पिछले विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन ने बीजेपी का कोल्हान से सफाया कर दिया था। यहां की आदिवासी के लिए आरक्षित और जनरल सभी 14 सीटों पर बीजेपी के कैंडिडेट को हार का मुंह देखना पड़ा था। जबकि पिछले 4 चुनाव से औसतन बीजेपी कोल्हान से तकरीबन 5-6 सीटें जीतते रहीं है। इनमें जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, खरसावां और पोटका विधानसभा एक तरह से भाजपा का गढ़ था। पिछले चुनाव में भाजपा को यहां से भी हार का मुंह देखना पड़ा था। भाजपा के इलाके के सभी बड़े नेता सीन से गायब बीजेपी के साथ समस्या ये है कि इस इलाके में बीजेपी के सभी बड़े नेता फिलहाल यहां की सियासत से गायब हैं। इलाके के सबसे बड़े नेता पूर्व सीएम रघुवर दास अब ओड़ीसा के राज्यपाल बना दिए गए हैं। सरयू राय बीजेपी से नाता तोड़ लिए हैं। लक्ष्ण गिलुआ का निधन हो गया है। पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा राज्य की सियासत में उतनी दिलचस्पी लेते हुए दिखाई नहीं दे रहे हैं। पूर्व सीएम मधु

Dainik Bhaskar अजमेर सेक्स स्कैंडल का आखिरी आरोपी अब भी फरार:पकड़ा गया तो सजा दिलाने में कई साल लगेंगे, ब्लैकमेल के लिए बनाया वीडियो सबसे बड़ा सबूत

देश के सबसे बड़े सेक्स स्कैंडल (अजमेर ब्लैकमेल कांड) में 20 अगस्त को 6 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। इस मामले में 18 आरोपी थे। 16 को सजा सुनाई जा चुकी है। एक ने सुसाइड कर लिया। केस में 1 आरोपी अलमास महाराज अब भी सजा से बचा हुआ है। उसके खिलाफ पीड़िताओं के साथ अश्लील फोटो-वीडियो का सबूत है। इसी वजह से वह फरार हो गया था। पुलिस 32 साल से उसे ढूंढ रही है। विदेश भागने के संदेह के कारण इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी कर दिया। पुलिस के पास उसकी मात्र एक फोटो है। वह भी 32 साल पुरानी। ऐसे में उसे ढूंढना किसी चुनौती से कम नहीं है। एक्सपट्‌र्स का कहना है कि पुलिस उसे पकड़ लेती है तो भी सजा दिलाने में कई साल लग जाएंगे। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… कौन था अलमास महाराज अजमेर का मूल निवासी अलमास महाराज उस समय अमेरिका में काम करता था। उसका अमेरिका से अजमेर आना-जाना था। उसका सबसे नजदीकी दोस्त नफीस चिश्ती था। चिश्ती उस समय यूथ कांग्रेस का वाइस प्रेसिडेंट था। अब अलमास महाराज की उम्र करीब 55 से 60 साल होगी। अगर अलमास महाराज पुलिस के सामने भी आ जाए तो पहचाना मुश्किल होगा। पहचान पत्र की जांच या डीएनए जांच के बिना उसके पहचान मुश्किल है।। पीड़िताओं का शोषण करने महाराज और जमीर अमेरिका से आते थे मामले में पहली शिकायत 30 मई 1992 को दर्ज हुई थी। पीड़िताओं का शोषण 1992 से कई साल पहले ही शुरू हो गया था। उस दौरान सैयद जमीर हुसैन और अलमास महाराज अमेरिका में रहते थे। जमीर के पास अमेरिका की नागरिकता थी। दोनों ही उस दौरान कई बार अमेरिका से अजमेर आए। इस दौरान दोनों ने गैंग के साथ मिलकर पीड़िताओं का शोषण किया था। पीड़िताओं के साथ अश्लील डांस का वीडियो अलमास महाराज ने नफीस चिश्ती के साथ मिलकर कई पीड़िताओं का आरोपियों के फार्महाउस पर शोषण किया था। इस दौरान पीड़िताओं को ब्लैकमेल करने के लिए नफीस और अलमास ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो बनाए थे। उनके पीड़िताओं के साथ अश्लील डांस के वीडियो थे। सबसे अहम सबूत होने के कारण अलमास को सजा का डर था सहायक निदेशक अभियोजन विभाग वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि अलमास महाराज और नफीस ने पीड़िताओं को ब्लैकमेल करने के लिए अश्लील डांस का वीडियो बनाया था। उन्हें नहीं पता था कि यह वीडियो उनके खिलाफ सबसे बड़ा सबूत बन जाएगा। केस में जब पुलिस उसके साथियों को गिरफ्तार करने लगी तो अल