Dainik Bhaskar Dainik Bhaskar

Dainik Bhaskar पंजाब में डॉक्टरों की हड़ताल:स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने बुलाई बैठक, सुरक्षा पर होगी चर्चा

कोलकाता में महिला डॉक्टर से रेप-मर्डर के विरोध में आज शनिवार को भी पंजाब के सरकारी और गैर सरकारी मेडिकल कॉलेजों में विरोध प्रदर्शन हुए। सुरक्षा की मांग को लेकर डॉक्टर आज सड़कों पर उतरे। कोलकाता की घटना के बाद पंजाब में बने हालात को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने सोमवार को बैठक बुलाई है। सोमवार को बुलाई गई बैठक में पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने आईएमए, पीसीएमएस, मेडिकल टीचर्स को आमंत्रित किया है। इस बैठक का एजेंडा डॉक्टरों की सुरक्षा है। यह बैठक सोमवार दोपहर पंजाब भवन में होगी। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ सरकारी डॉक्टर, प्राइवेट डॉक्टर और नर्स एसोसिएशन भी हिस्सा लेंगे। पंजाब सरकार ने बैठक बुला कर संदेश दिया है कि सरकार डॉक्टर के साथ खड़ी है और उनके हर मामले को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। पंजाब में सड़कों पर डॉक्टर्स 24 घंटे के लिए ओपीडी बंद रखने के बाद शनिवार आज डॉक्टर्स सड़कों पर हैं। पंजाब के सभी सरकारी व प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टर्स व छात्रों ने आज सड़कों पर रोष मार्च निकाला। सरकार से मांग की है कि उनकी सुरक्षा को पहल दी जाए। डॉक्टर्स का कहना है कि डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है। लेकिन इंडिया में हालात ये बन गए हैं कि पहले पढ़ाई के समय वे सेफ नहीं। फिर डॉक्टर बनकर अपना हॉस्पिटल खोलते हैं तो गुंडागर्दी होती है। सरकारी जॉब करते हैं तो इसका शिकार होते हैं। हमें सरकारें बताएं कि हम कहां सेफ हैं। हेल्पलाइन नंबर की उठी मांग डॉक्टर्स ने इस दौरान स्पेशल डॉक्टर्स के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी करने की भी मांग रखी है। उनका कहना है कि एक ऐसा हेल्पलाइन नंबर जारी होना चाहिए, जहां जरूरत पड़ने पर डॉक्टर तुरंत कॉल कर मदद मांग सके।

Dainik Bhaskar कर्नाटक CM के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले में केस चलेगा:राज्यपाल ने मंजूरी दी; जमीन के मुआवजे के लिए फर्जी डॉक्यूमेंट्स लगाने का आरोप

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ मैसूरु शहरी विकास प्राधिकरण (MUDA) के जमीन घोटाले मामले में केस चलेगा। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने 3 याचिकाओं के आधार पर उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है। इससे पहले 26 जुलाई को एडवोकेट एक्टिविस्ट टी जे अब्राहम की याचिका पर राज्यपाल थावरचंद ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसमें 7 दिन के भीतर मुख्यमंत्री से जवाब मांगा था कि उनके खिलाफ मुकदमा क्यों नहीं चलाया जाना चाहिए। कर्नाटक सरकार ने 1 अगस्त को राज्यपाल को मुख्यमंत्री को कारण बताओ नोटिस वापस लेने की सलाह दी थी और राज्यपाल कार्यालय की शक्तियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया था। MUDA घोटाले में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और नौ अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। आरोप है कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उनकी पत्नी और रिश्तेदारों ने MUDA अधिकारियों के साथ मिलकर 50:50 साइट वितरण योजना के तहत महंगी साइट्स को धोखाधड़ी से हासिल करने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए हैं। क्या है 50:50 अनुपात भूमि आवंटन योजना ये योजना कर्नाटक में पिछली भाजपा और वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान लागू की गई थी। भूमि आवंटन में विवाद इस कारण सुर्खियों में है क्योंकि कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया की पत्नी 2021 में MUDA की इस स्कीम में एक लाभार्थी थीं। दरअसल इस स्कीम के तहत, मैसूरु शहरी विकास प्राधिकरण (MUDA) किसी भूमि पर आवासीय लेआउट विकसित करने के लिए भूमि अधिग्रहण कर सकेगी। अधिग्रहण के बदले लैंड ओनर्स को 50% जमीन किसी विकसित लोकेशन पर दिया जाएगा। लेकिन इस स्कीम पर बढ़ते विवाद के चलते 2023 में शहरी विकास मंत्री बैराठी सुरेश ने वापस ले लिया था। कब और क्या आरोप लगे? केंद्र में भाजपा की सहयोगी जनता दल सेक्युलर के नेता और केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी ने दावा किया है कि मैसूर में वैकल्पिक भूमि आवंटन योजना को लेकर विवाद कांग्रेस पार्टी में सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार के बीच सीएम पद के लिए खींचतान का परिणाम है। भूमि आवंटन घोटाले का खुलासा एक RTI एक्टिविस्ट ने करते हुए कहा कि, पिछले चार वर्षों में 50:50 योजना के रूप में जानी जाने वाली योजना के तहत 6,000 से अधिक साइटें आवंटित की गई हैं। इस योजना के तहत, जिन लैंड ओनर्स की भूमि MUDA द्वारा अधिग्रहित की गई है, उन्हें मुआवजे के रूप में अधिक मूल्य की

Dainik Bhaskar ISRO बोला- दिसंबर में गगनयान मिशन लॉन्च होगा:G1 रॉकेट के हॉर्डवेयर स्पेस सेंटर पहुंचे, त्रिवेंद्रम में क्रू मॉड्यूल पर काम जारी

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान को दिसंबर में लॉन्च करेगा। इसरो चेयरमैन एस सोमनाथ ने बताया, मिशन को G1 नाम दिया गया है। इसके रॉकेट के हॉर्डवेयर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर पहुंच चुके हैं। वहीं त्रिवेंद्रम के विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र में क्रू मॉड्यूल पर काम जारी है। उम्मीद है कि नवंबर तक ये काम पूरा हो जाएगा। गगनयान मिशन के तहत चार एस्ट्रोनॉट्स अंतरिक्ष में जाएंगे। यह मिशन 3 दिनों का होगा, जिसके तहत एस्ट्रोनॉट्स के दल को 400 KM ऊपर पृथ्वी की कक्षा में भेजा जाएगा। इसके बाद क्रू मॉड्यूल (जिसमें एस्ट्रोनॉट बैठते हैं) को सुरक्षित रूप से समुद्र में लैंड कराया जाएगा। अगर भारत अपने मिशन में कामयाब रहा तो वो ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा। इससे पहले अमेरिका, चीन और रूस ऐसा कर चुके हैं। गगनयान मिशन के एस्ट्रोनॉट्स की ट्रेनिंग जारी, योग करते दिखे 15 अगस्त को ISRO ने गगनयान मिशन के एस्ट्रोनॉट्स की ट्रेनिंग का एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में दिख रहा है कि एस्ट्रोनॉट्स को स्पेस जैसी एक सिमुलेटेड कंडीशन में ट्रेनिंग दी जा रही है। ISRO ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर यह वीडियो शेयर किया था। वीडियो में एस्ट्रोनॉट्स स्पेस मॉड्यूल के भीतर योग कर रहे हैं। उन्हें अंतरिक्ष यान, जीरो ग्रेविटी और स्पेस में आने वाली अन्य चुनौतियों के हिसाब से ट्रेनिंग की जा रही है। 23 अगस्त 2024 को भारत नेशनल स्पेस डे (NSD) मनाएगा। इसी दिन पिछले साल ISRO का चंद्रयान-3 चांद के साउथ पोल पास उतरा था। पूरे देश में नेशनल स्पेस डे की तैयारियां चल रही हैं। ISRO चीफ डॉ. एस सोमनाथ ने देशभर के लोगों से इस सेलिब्रेशन में भाग लेने की अपील की है। 27 फरवरी को पीएम मोदी ने गगनयान मिशन के एस्ट्रोनॉट्स का ऐलान किया था पीएम मोदी ने फरवरी में तिरुवनंतपुरम स्थित विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (VSSC) में गगनयान मिशन के एस्ट्रोनॉट्स के नामों का ऐलान किया। इनमें ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर, ग्रुप कैप्टन अजीत कृष्णन, ग्रुप कैप्टन अंगद प्रताप और विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला शामिल हैं। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा था- कुछ देर पहले देश पहली बार 4 गगनयान यात्रियों से परिचित हुआ। ये सिर्फ 4 नाम या 4 इंसान नहीं हैं, ये वो चार शक्तियां हैं जो 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्ष

Dainik Bhaskar भास्कर अपडेट्स:मनीष सिसोदिया ने कालकाजी मंदिर में पूजा की, मीडिया से बोले- केजरीवाल भी जल्दी जेल से बाहर आएंगे

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया शनिवार सुबह कालकाजी मंदिर पहुंचे। पूजा के बाद उन्होंने मीडिया से कहा- जेल से बाहर आने के बाद मैं कालकाजी मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचा। दिल्ली की जनता की प्रार्थना सुनने के लिए भगवान का शुक्रिया अदा किया। मुझे उम्मीद है कि अरविंद केजरीवाल भी जल्द ही जेल से बाहर आएंगे। आज की अन्य बड़ी खबरें... जम्मू के अखनूर में स्कूली बच्चियों ने जवानों को राखी बांधी जम्मू के अखनूर बॉर्डर पर तैनात सेना के जवानों को स्कूल की बच्चियों ने राखी बांधी। देशभर में 19 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाना है। इससे पहले बॉर्डर पर तैनात जवानों की कलाई पर राखी बांधने के लिए आई राखियां बच्चियों से बंधवाई गईं। शिमला के ठियोग में 16 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया गया हिमाचल प्रदेश में शिमला के नॉर्थ में बसा ठियोग, लोकतांत्रिक शासन को अपनाने के अपने शुरुआती दौर के कारण इतिहास में एक विशेष स्थान रखता है। भारत के बाकी हिस्से 15 अगस्त को अपनी स्वतंत्रता का जश्न मनाते हैं, वहीं ठियोग में एक दिन बाद जश्न मनाया जाता है।

Dainik Bhaskar मुंबई में खुदकुशी कर रही महिला को पुलिस ने बचाया:अटल सेतु से लगाई थी छलांग, पुलिसकर्मी ने बाल पकड़कर ऊपर खींचा

मुंबई के अटल सेतु से नीचे कूद रही एक महिला को पुलिस ने बचाया है। घटना शुक्रवार शाम 7 बजे की है। इसका CCTV फुटेज भी सामने आया। वीडियो में देखा जा सकता है एक महिला कार से उतरकर अटल सेतु की रेलिंग क्रॉस करती है। इस बीच पुलिस की गाड़ी भी आ जाती है। महिला जैसे ही समुद्र में छलांग लगाती है। एक पुलिसकर्मी रेलिंग पर चढ़ता है और महिला के बाल पकड़कर उसे अंदर खींच लेता है। पुलिस ने बताया, महिला की पहचान रीमा पटेल (56 साल) के रूप में हुई है और वो मुलुंड की रहने वाली है। उसने आत्महत्या की कोशिश क्यों कि है उसके बारे में पता नही चल सका है। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें... ये खबर भी पढ़ें... मुंबई हिट एंड रन केस; 7 दिन में 2 मौतें: BMW से टक्कर से घायल हुए युवक की मौत मुंबई में बीते सात दिनों में हिट एंड रन के अलग-अलग मामलों में 2 लोगों की मौत हो गई। एक मामले में BMW कार की टक्कर से घायल युवक ने शनिवार को 7 दिन के इलाज के बाद अस्पताल में दम तोड़ दिया। युवक की पहचान विनोद लाड के रूप में की गई।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर...

Dainik Bhaskar बिहार में 2 साल में 21 पुल गिरे:सुल्तानगंज अगवानी ब्रिज में 3 साल में तीसरा हादसा; पिलर नंबर 9 का सुपर स्ट्रक्चर गिरा

भागलपुर में शनिवार सुबह सुल्तानगंज अगवानी गंगा पुल के पिलर 9 का सुपर स्ट्रक्चर गिर गया। गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण ये घटना घटी है। पिलर संख्या 9 और 10 के बीच का स्लैब के सेगमेंट के लिए बना स्ट्रक्चर नदी में समा गया। ये तीसरी बार है, जब इस पुल का सुपर स्ट्रक्चर गिरा है। सुपर स्ट्रक्चर गिरने का वीडियो भी सामने आया है। इस हादसे में किसे के हताहत होने की सूचना नहीं है। बिहार में पिछले 2 साल में 21 पुल गिरे हैं। इनमें 15 से ज्यादा छोटे और पुराने पुल भी हैं। बीते साल 4 जून 2023 को अगवानी की तरफ से पिलर संख्या 9,10, 11, 12 का सुपर स्ट्रक्चर गिर कर गंगा में समा गया था। इससे पहले 30 अप्रैल 2022 के रात में हवा के झोंके से पिलर संख्या पांच गिरा था। इस पुल के निर्माण के लिए 4 जुलाई 2024 तय की गई थी लेकिन अब 2026 कर दी गई है। 2016 में शुरू हुआ था निर्माण बता दें कि अगवानी फोरलेन सेतु के अप्रोच रोड को 440 मीटर लंबा बनाया जाना है। इसमें 128.64 करोड़ की राशि खर्च की जा रही है। इसी तरह 1716 करोड़ में अगवानी फोरलेन सेतु का निर्माण 2016 में शुरू किया गया था। नौ बार निर्माण पूरा करने की तारीख तय हुई, लेकिन काम पूरा नहीं हुआ। पुल को 2024 के अंत तक पूरा कर लिया जाना था, लेकिन अब इसका टारगेट 2026 तक कर दिया गया है 2023 में भी इस पुल का स्लैब गिरा था एक साल पहले बिहार के खगड़िया के अगवानी-सुल्तानगंज के बीच गंगा पर बन रहा पुल के चार पिलर नदी में समा गए थे। पुल का करीब 192 मीटर हिस्सा नदी में गिरा था। हादसे के समय मजदूर वहां से 500 मीटर दूर काम कर रहे थे। इतना बड़ा स्ट्रक्चर गिरने से गंगा नदी में कई फीट ऊंची लहरें उठनी थी। इससे नदी में नाव पर बैठे लोग सहम गए। इसे एसपी सिंगला कंपनी बना रही है। पुल का शिलान्यास 2014 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था। पुल का निर्माण 2015 से चल रहा है। इसकी लागत 1710.77 करोड़ रुपए है। पुल की लंबाई 3.16 किलोमीटर है। 2022 में भी 100 मीटर हिस्सा गिरा था, जांच भी हुई साल 2022 में भी इस निर्माणाधीन पुल का स्ट्रक्चर पिछले साल भी नदी में गिर गया था। तीन पिलर्स के 36 स्लैब यानी करीब 100 फीट लंबा हिस्सा भरभराकर ढह गया था। रात में काम बंद था, इसलिए जनहानि नहीं हुई थी। उस समय पुल निगम के MD के साथ एक टीम ने वहां जाकर जांच भी की थी। प्रोजेक्ट पूरा होने पर झारखंड से जु

Dainik Bhaskar जम्मू-कश्मीर में भाजपा 25-40 साल के युवाओं को प्रत्याशी बनाएगी:ये गैर राजनीतिक परिवार के होंगे; खेलकूद, कला-संस्कृति और सामाजिक कामों में शामिल लोगों पर नजर

जम्मू-कश्मीर विधानसभा को लेकर भाजपा घाटी में गैर राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले 25-40 आयु वर्ग के युवाओं को प्रत्याशी बनाएगी। पार्टी संभावित उम्मीदवारों के चयन को लेकर विधानसभा के हिसाब से प्रभारी नियुक्त करने पर पार्टी विचार कर रही है। विधानसभा के लिए पार्टी के एक अनुभवी नेता को प्रत्याशियों का पैनल तैयार करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। इनका काम यह होगा कि वह संबंधित विधानसभा से दो-तीन ऐसे युवा उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार करें, जिनका सियासी विरासत नहीं हो। खेलकूद, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य में शामिल लोगों पर पार्टी की निगाह होगी। घाटी में ऐसे लोगों की सूची पार्टी ने तैयार की है, जिन्हें न सिर्फ केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है, बल्कि उन्होंने दूसरे लोगों को भी इन योजनाओं से जोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई है। दिल्ली में आज चुनाव तैयारियों और रणनीति पर चर्चा चुनाव आयोग ने शुक्रवार (16 अगस्त) को जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित कर दी। इसके तुरंत बाद पार्टी ने सभी राज्यों के महासचिवों और प्रदेश अध्यक्षों की दिल्ली में शनिवार (17 अगस्त) को बैठक बुलाई है। बैठक में इन दोनों ही राज्यों के चुनाव तैयारियों और रणनीति को लेकर चर्चा होगी। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि जम्मू-कश्मीर में पार्टी जीत के इरादे से चुनाव मैदान में उतरेगी। सिर्फ जम्मू क्षेत्र में नहीं बल्कि घाटी में भी पार्टी पूरी ताकत लगाएगी। भाजपा महासचिव तरुण चुग का कहना है कि घाटी में ऐसे युवाओं की बड़ी तादाद है जो लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में मजबूत यकीन रखते हैं। सूत्रों का कहना है कि चूंकि इस बार घाटी की दोनों प्रमुख दल एनसी और पीडीपी चुनाव को लेकर मुखर नहीं हैं। ऐसे में इस बात की संभावना अधिक है कि ज्यादा से ज्यादा ऐसे लोग चुनाव में उतरेंगे जो, घाटी की पुरानी सियासत को बदल कर विकास के रास्ते पर चलना चाहते हैं। जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव जम्मू-कश्मीर में आखिरी विधानसभा चुनाव 2014 में हुआ। 2014 से 2024 के बीच यहां बहुत कुछ बदल चुका है। 20 दिसंबर 2018 से यहां राष्ट्रपति शासन लागू है। 2019 में अनुच्छेद 370 हटने के बाद यहां पहली बार विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। 2014 के विधानसभा चुनाव में 87 सीटें थीं, जिनमें से चार लद्दाख की भी थीं। अब लद्दाख की सीटें हटाकर 90 हो

Dainik Bhaskar दिल्ली में BJP की बड़ी बैठक आज:बैठक में BJP की सदस्यता अभियान को लेकर भी चर्चा होगी; नए राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भी चर्चा संभव

BJP ने आज (17 अगस्त) को दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है। इस बैठक में पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ-साथ सभी प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन मंत्री भी शामिल होंगे। इस बैठक की अगुवाई बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। पार्टी अध्यक्ष के चुनाव से पहले सदस्यता अभियान पूरा करना लक्ष्य बैठक में BJP सदस्यता अभियान को लेकर भी चर्चा की जाएगी। जानकारी के मुताबिक BJP का लक्ष्य नए पार्टी अध्यक्ष के चुनाव से पहले यह अभियान पूरा करना है। इस बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारियों के अलावा विभिन्न राज्यों में पार्टी संगठन के प्रभारी महासचिव शामिल होंगे। 11 अगस्त को राजनाथ सिंह के घर भाजपा और RSS नेताओं की बैठक हुई इससे पहले दिल्ली में 11 अगस्त की देर रात रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) नेताओं की बैठक हुई। 5 घंटे चली इस बैठक में भाजपा के नए अध्यक्ष पर मंथन चर्चा हुई। बैठक में राजनाथ के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, RSS महासचिव दत्तात्रेय होसबाले और RSS के संयुक्त महासचिव अरुण कुमार मौजूद थे। नड्‌डा के केंद्र में मंत्री बनने की वजह से बदला जाना है अध्यक्ष जेपी नड्डा जून 2019 में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बने थे। इसके बाद 20 जनवरी 2020 को पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाए गए। इसी साल फरवरी में उनका कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ाया गया था। लोकसभा चुनाव के बाद मोदी सरकार 3.0 में उन्हें स्वाथ्य मंत्री बनाया गया था। भाजपा में एक व्यक्ति एक पद का नियम है। इसलिए नड्‌डा को अध्यक्ष पद छोड़ना है। भाजपा में अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया भारतीय जनता पार्टी (BJP) में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए पार्टी के संविधान में स्पष्ट निर्देश हैं। पार्टी के संविधान की धारा-19 के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की व्यवस्था की गई है। धारा-19 के मुताबिक, पार्टी के अध्यक्ष का चुनाव एक निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाएगा। इसमें राष्ट्रीय परिषद और प्रदेश परिषदों के सदस्य होंगे। पार्टी के संविधान में कहा गया है कि यह चुनाव राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा निर्धारित नियमों के मुताबिक किया जाएगा। अध्यक्ष चुने जाने के लिए यह जरूरी है कि व्यक्ति कम से कम 15 साल तक पार्टी का प्राथमिक सदस्य रहा हो। धारा-19 के पेज में ही यह लिखा गया है कि निर्वाचक मंडल में से कुल 20

Dainik Bhaskar ​​​​​​​कानपुर में साबरमती एक्सप्रेस के 22 डिब्बे पटरी से उतरे:वाराणसी से अहमदाबाद जा रही थी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कानपुर में साबरमती एक्सप्रेस पटरी से उतर गई है। 22 डिब्बे डिरेल हुए हैं। ट्रेन वाराणसी से अहमदाबाद जा रही थी। सूचना पर रेलवे के जवान मौके पर पहुंच गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसा 2.45 बजे गोविंदपुरी स्टेशन के पास हुआ है। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे ने बताया कहा- हादसा बोल्डर टकराने से हुआ। कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। कानपुर से बुंदेलखंड और मध्य प्रदेश जाने वाली ट्रेनों को रद्द किया गया है। कुछ ट्रेनों के रूट भी बदले गए हैं। हादसे की 3 तस्वीरें डीएम राकेश कुमार सिंह ने कहा- 22 डिब्बे डिरेल हुए हैं। कोई हताहत नहीं हुआ है। मामूली रूप से कुछ लोग घायल हुए हैं। उनका इलाज कराया जा रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हमने बसें और एम्बुलेंस बुला ली हैं। खबर अपडेट की जा रही है....

Dainik Bhaskar बच्चों के झगड़े में उदयपुर में तनाव, शहर में नेटबंदी:आज प्राइवेट-सरकारी स्कूल बंद; सभी इलाकों में शांति, जयपुर से भेजी पुलिस फोर्स

उदयपुर में शुक्रवार को सरकारी स्कूल के दो स्टूडेंट के बीच हुए झगड़े के बाद तनाव हो गया। लोगों ने मॉल के कांच तोड़ दिए और गैरेज के बाहर खड़ी 6 कारों को आग लगा दी। घटना के कारण शुक्रवार रात 10 बजे से अगले 24 घंटे के लिए शहर में नेटबंदी की गई है। वहीं, शहरी इलाकों के सभी स्कूल भी अगले आदेश तक बंद रहेंगे। जयपुर से पुलिस की 7 कंपनी और अतिरिक्त अधिकारियों को भी उदयपुर भेजा है। देर रात से स्थिति कंट्रोल में है और सभी इलाकों में शांति है। दरअसल, सूरजपोल थाना क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल भटि्टयानी चौहट्‌टा में शुक्रवार सुबह एक स्टूडेंट ने दूसरे छात्र को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घटना से गुस्साए लोगों ने बाजार बंद करवा दिए और तोड़फोड़ भी की। घायल स्टूडेंट का एमबी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। आरोपी स्टूडेंट को डिटेन किया एसपी योगेश गोयल ने बताया कि बच्चों में आपस की बातचीत से झगड़ा हुआ। स्कूल के छात्र ने स्कूटी से छोटा चाकू लाकर जांघ पर मारा था। इस घटनाक्रम के बाद हिंदू संगठनों ने उदयपुर शहर के बापू बाजार, हाथीपोल, घंटाघर, चेतक सर्किल एरिया के बाजार बंद करवा दिए गए थे। एमबी हॉस्पिटल के बाहर भी भीड़ जमा हो गई थी। जिन इलाकों में तोड़फोड़ और आगजनी हुई है वहां पुलिस फोर्स तैनात है। चाकू मारने वाले नाबालिग स्टूडेंट को डिटेन कर लिया है। वहीं दो अन्य संदिग्ध को भी इस मामले में हिरासत में लिया गया है। कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने बताया कि शहर में स्थिति कंट्रोल में है। घायल बच्चे की हालत भी स्थिर है। शहरी इलाकों में नेटबंदी संभागीय आयुक्त की ओर से जारी आदेश में उदयपुर शहर, बेदला, बलीचा, देबारी, एकलिंगपुरा, ढीकली, भुवाणा आदि क्षेत्रों में नेटबंदी लागू रहेगी। जिला कलेक्टर ने शुक्रवार रात करीब 12 नगर-निगम व प्राधिकरण क्षेत्रों में आने वाले स्कूलों को भी बंद करने के आदेश दिए है। इस बीच देर रात तक दोनों पक्षों से समझाइश की गई। अपराधी पर सख्त कार्रवाई होगी - गृह राज्य मंत्री उदयपुर में हुए घटनाक्रम को लेकर सरकार भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा जो भी अपराधी होगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री भी इस मामले में गंभीर हैं। सीएम ने पूरे मामले पर फीडबैक लिया है। उन्होंने कहा कि वे खुद लगातार जिले के अधिकारियों से संपर्क में हैं। सरकार की

Dainik Bhaskar अयोध्या में बैम्बू लाइटें चोरी होने का सच:कंपनी ने 2600 लाइटें लगाकर 6400 का पेमेंट लिया, जांच हुई तो चोरी की FIR कराई

अयोध्या में राम मंदिर तक जाने वाले रामपथ और भक्तिपथ के किनारे लगी 3800 बैम्बू लाइट और 96 गोबो प्रोजेक्टर लाइट चोरी हो गई। 14 अगस्त को खबर सामने आई तो देशभर में चर्चा हुई। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसा- अयोध्या में चोरों ने कानून-व्यवस्था की बत्ती गुल कर दी है। भास्कर इस मामले की सच्चाई जानने अयोध्या पहुंचा। वहां अधिकारियों से बात की। बैम्बू लाइटों को दिन और रात में देखा। इन्हें लगाने वाली कंपनी के अधिकारियों से बात की। ग्राउंड पर क्या कुछ निकल कर आया इस रिपोर्ट में पढ़िए- हमने 5 पॉइंट पर पूरे मामले काे देखा कंपनी ने सिर्फ 2600 लाइट लगाई​​​, भुगतान 6400 का लिया इस पूरे मामले को जानने के लिए पहले हमने अयोध्या विकास प्राधिकरण से संपर्क किया। वजह, टेंडर से लेकर सब कुछ यहीं से तय हुआ था। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अश्वनी पांडेय ने कहा- कंपनी के दावे में सच्चाई नहीं है। हम लोगों ने अपने स्तर पर सत्यापन करवाया। कंपनी की तरफ से सिर्फ 2600 लाइटें ही लगाई गईं। इसके लिए उन्हें 23 लाख 35 हजार रुपए का भुगतान किया जा चुका है। इसके अलावा 96 गोबो प्रोजेक्टर लाइट के लिए कुल 38 लाख 74 हजार रुपए का भुगतान किया गया है। अश्वनी पांडेय कहते हैं, कई बार मीटिंग में कंपनी के लोगों से बात हुई। लाइट संबंधी कागज मांगे गए, लेकिन दिए नहीं। कितनी लाइटें लगाई इसकी भी जानकारी मांगी, लेकिन कंपनी ने उपलब्ध नहीं कराई। इसके बाद से कंपनी मई महीने से चोरी का बहाना करने लगी। थाने में शिकायत दर्ज कराने की भी कोशिश की।ऑनलाइन FIR दर्ज करवाई गई है। यह FIR पूरी तरह से झूठी है। कंपनी के खिलाफ हमने भी शिकायत दी है, केस दर्ज करवाया जाएगा। इस पूरे मामले पर अयोध्या के मंडलायुक्त और डेवलपमेंट अथॉरिटी के प्रमुख गौरव दयाल कहते हैं, कंपनी के ठेकेदारों ने सरकार के साथ धोखा किया है। वह जितनी लाइट लगाने का दावा कर रहे हैं, उतनी उन्होंने लगाई नहीं। अब तय किया गया है कि कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया जाएगा। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले लगी थीं बैम्बू लाइट 22 जनवरी 2024 को अयोध्या राम मंदिर में रामलला की नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस समारोह को भव्य बनाने के लिए पूरी अयोध्या को सजाया गया। इसी सजावट में पेड़ों पर लटकने वाली बैम्बू लाइट और पोल पर लगने वाली प्रोजेक्टर लाइट का ठेका अयोध्या विकास प्राधिकर

Dainik Bhaskar संसद की सुरक्षा में चूक:युवक दीवार फांदकर अंदर कूदा; पुलिस बोली- आरोपी विक्षिप्त, नाम भी नहीं बता पा रहा

संसद भवन की सुरक्षा में शुक्रवार (16 अगस्त) को सेंध का मामला सामने आया। एक युवक दोपहर में दीवार फांदकर संसद परिसर में घुस गया। वहां तैनात सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्सेज (CISF) के जवानों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। आरोपी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें वह शॉर्ट्स और टी-शर्ट पहने हुए है। CISF के जवान उसे पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने बताया कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त लगता है। वह अपना नाम भी ठीक से नहीं बता पा रहा है। न्यूज एजेंसी PTI ने CISF के सूत्रों के हवाले से बताया कि आरोपी के पास से आपत्तिजनक नहीं मिला। युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी मनीष के रूप में हुई है। मामले में जांच जारी है। इम्तियाज खान मार्ग की तरफ हुई घटना CISF के सूत्रों के अनुसार, घटना इम्तियाज खान मार्ग की तरफ हुई। संदिग्ध आरोपी दोपहर करीब 2:45 बजे दीवार फांदकर पार्लियामेंट एनेक्सी भवन के कैंपस के अंदर कूद गया। संसद परिसर की सुरक्षा देखने वाले CISF जवानों ने युवक को देखने के बाद पीसीआर कॉल की और स्थानीय पुलिस को सूचित किया। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और युवक को पास के पुलिस स्टेशन ले गई, जहां अधिकारियों ने उससे पूछताछ की। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह दीवार फांदकर ​​​​कैंपस के अंदर कैसे चला गया। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। 13 दिसंबर 2023 को नए संसद भवन की सुरक्षा में चूक हुई थी 13 दिसंबर 2023 को संसद पर आतंकी हमले की 22वीं बरसी पर नए संसद भवन की विजिटर्स गैलरी से बैठे 2 युवकों ने अपने जूतों से छिपा पीला स्प्रे भवन में फैला दिया था। पूरे सदन में भगदड़ मच गई थी। ये लोग 5 लेयर की सुरक्षा तोड़कर लोकसभा में घुसे थे और हंगामा किया था। वहीं, इनके दो अन्य साथियों को संसद के बाहर प्रदर्शन करते हुए सिक्योरिटी ने पकड़ा था। पूरी खबर पढ़ें... CISF को मई में संसद की सुरक्षा का जिम्मा मिला इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस और सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) को संसद की आंतरिक सुरक्षा से हटा दिया गया था। दिल्ली पुलिस के पास अभी सिर्फ बाहरी सुरक्षा का जिम्मा है। संसद में तैनात रहे CRPF के पार्लियामेंट ड्यूटी ग्रुप (PDG) ने 17 मई को अपने 1400 जवानों को वापस बुला लिया था। साथ ही अपने सारे वाहन, हथियार और कमांडो भी हटा लिए। 20 मई से संसद की नई

Dainik Bhaskar मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का ऐलान, 4 अक्टूबर को नतीजे; कोलकाता रेप केस- पूर्व प्रिंसिपल हिरासत में, इंटर्न-डॉक्टर पर भी शक

नमस्कार, कल की बड़ी खबर दो राज्यों के विधानसभा चुनाव के ऐलान से जुड़ी रही। जम्मू-कश्मीर में तीन और हरियाणा में सिंगल फेज में वोटिंग होगी। इनके नतीजे 4 अक्टूबर को आएंगे। दूसरी बड़ी खबर कोलकाता डॉक्टर रेप केस की रही, CBI ने पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को हिरासत में लिया है। लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... अब कल की बड़ी खबरें... 1. कोलकाता रेप-मर्डर केस में CBI ने पूर्व प्रिंसिपल को हिरासत में लिया, परिवार को इंटर्न-डॉक्टरों पर भी शक कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर मामले में CBI ने पीड़ित परिवार से बातचीत की। परिवार ने अस्पताल के कुछ इंटर्न और डॉक्टर्स पर इस केस में शामिल होने का शक जताया है। CBI ने कहा कि पीड़ित परिवार ने कुछ नाम लिखाए हैं। हम अभी 30 लोगों से पूछताछ करेंगे। जांच एजेंसी ने अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को भी हिरासत में लिया है। उनसे भी पूछताछ होगी। TMC-भाजपा ने प्रदर्शन किया: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दोषी को फांसी की सजा देने की मांग पर रैली निकाली। इसके जवाब में भाजपा ने भी प्रदर्शन किया।भाजपा ने महिला डॉक्टर के दोषियों से सजा देने और सबूत मिटाने का आरोप लगाया। इसके साथ ही भाजपा नेताओं ने ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस की झड़प हुई। इसके बाद प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार सहित अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। हाईकोर्ट बोला- पुलिस अपनी सुरक्षा नहीं कर पा रही: कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में हुई हिंसा को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने राज्य सरकार और पुलिस को फटकार लगाते हुए कहा कि अस्पताल में तोड़फोड़ के लिए 7 हजार की भीड़ आई थी। पुलिस क्या कर रही थी? इस पर राज्य सरकार ने कहा- हिंसा को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। DCP समेत 15 पुलिसवाले भी घायल हुए। इस पर कोर्ट ने कहा कि पुलिस अपने आप को नहीं बचा पा रही है। डॉक्टर्स को कैसे बचाएगी। पूरी खबर यहां पढ़ें... 2. जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर और हरियाणा में 1 अक्टूबर को वोटिंग, 4 अक्टूबर को नतीजे आएंगे चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों पर 3 फेज में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। हरि

Dainik Bhaskar राजेश ​सिंह नए रक्षा सचिव, पुण्य सलिला स्वास्थ्य सचिव बने:केंद्र ने सेक्रेटरी लेवल के अधिकारियों के विभाग बदले; 15 से ज्यादा अफसरों की नई नियुक्ति

सीनियर आईएएस अफसर राजेश कुमार सिंह नए रक्षा सचिव होंगे। वे मौजूदा रक्षा सचिव अरमानी गिरधर की जगह लेंगे, जो 31 अक्टूबर को रिटायर हो रहे हैं। राजेश केरल कैडर के 1989 बैच के अधिकारी है। वे केंद्र सरकार में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय, कृषि समेत कई अन्य विभागों में महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। केंद्रीय कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमेटी ने शुक्रवार (16 अगस्त) को सेक्रेटरी लेवल के अफसरों के विभाग बदले हैं। प्रेस रिलीज के जरिए 15 से ज्यादा अफसरों की नई नियुक्ति की जानकारी दी गई है। प्रधानमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव को स्वास्थ्य व परिवार कल्याण सचिव नियुक्त किया गया है। पुण्य सलिला अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश (​​​​​​AGMUT) कैडर के 1993 बैच की ​IAS अधिकारी हैं। पुण्य सलिला 30 सितंबर को अपूर्वा चंद्रा के रिटायर होने के बाद वह स्वास्थ्य सचिव का पद संभालेंगी। IAS अधिकारी नागराजू मद्दीराला को वित्तीय सेवा सचिव, वित्तीय सेवा सचिव विवेक जोशी को डीओपीटी सचिव नियुक्त किया गया है। किस अधिकारी को कौन सा विभाग मिला ​​​​​​​

Dainik Bhaskar देश का मानसून ट्रैकर:21 राज्यों में बारिश का अलर्ट; दिल्ली में लगातार 15 दिन बारिश हुई; कर्नाटक में हफ्ते भर बारिश का अलर्ट

देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने शनिवार (17 अगस्त) को छत्तीसगढ़ सहित 21 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पांच राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 1 अगस्त से लगातार 15 दिन तक तेज और हल्की बारिश हुई। शनिवार को भी दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में बारिश का अनुमान है। अधिकतम तापमान 34ºC तक रह सकता है। मौसम विभाग ने अगले 4 हफ्ते तक कर्नाटक में भारी बारिश का अनुमान जताया है। सीएम सिद्धारमैया ने शुक्रवार को मौसम विभाग की चेतावनी पर अधिकारियों से साथ बैठक की और जरूरी कदम उठाने के निर्देश जारी किए। कर्नाटक में बारिश के जुड़ी घटनाओं में इस सीजन में अब तक 67 लोगों की मौत हो चुकी है। 1 जून से 15 अगस्त तक राज्य में बारिश सामान्य से 22 प्रतिशत ज्यादा रही। मौसम विभाग ने ओडिशा में 17-20 अगस्त तक भारी बारिश की आशंका जताई है। 14 जिलों में हाई अलर्ट है। पहाड़ी क्षेत्रों में लैंडस्लाइड और बाढ़ की भी आशंका है। अधिकारियों ने आने वाले 4 दिनों तक मछुआरों को समुद्र से दूर रहने का कहा है। हिमाचल: बादल फटने की घटनाओं में 32 की मौत मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 12 जिलों में 22 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना जताई है। राज्य में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में बाढ़ और लैंडस्लाइड के कारण 58 सड़कें बंद हैं। इसमें NH-707 भी शामिल है। शनिवार को चंबा, कांगड़ा, शिमला और सिरमौर जिलों में बाढ़ की आशंका जताई है। 31 जुलाई की रात कुल्लू, मंडी, शिमला जिलों में बादल फटा था। इसके कारण इन जिलों में 56 से ज्यादा लोग बह गए थे। हादसे में मरने वालों की संख्या 32 हो गई है। शुक्रवार को 4 शव और बरामद किए गए। अधिकारियों ने बताया कि 14 लोग अभी भी लापता है। देशभर से बारिश की तस्वीरें... 18 अगस्त को 19 राज्यों में बारिश का अलर्ट राज्यों का मौसम का हाल...