Dainik Bhaskar Dainik Bhaskar

Dainik Bhaskar ISRO की EOS-08 सैटेलाइट की लॉन्चिंग आज:श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च होगा; पहले 15 अगस्त को होना था

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने 12 अगस्त को सोशल मीडिया पर बताया कि अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट-8 (EOS-08) को 16 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इस सैटेलाइट को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से SSLV-D3 लॉन्च व्हीकल की मदद से लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले ISRO ने 15 अगस्त को लॉन्चिंग की तारीख तय की थी। हालांकि देरी के पीछे का कारण नहीं बताया गया लेकिन ISRO ने लॉन्च की अपडेटेड जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी। EOS-08 का तीसरा पेलोड UV किरणों की निगरानी करेगा EOS-08 सैटेलाइट में तीन पेलोड हैं। इसमें इलेक्ट्रो ऑप्टिकल इंफ्रारेड पेलोड (EOIR), ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम-रिफ्लेक्टोमेट्री पेलोड (GNSS-R) और SiC-UV डोसीमीटर शामिल हैं। यह खबर भी पढ़ें गगनयान एस्ट्रोनॉट्स की ट्रेनिंग, ISRO ने वीडियो शेयर किया; जीरो ग्रेविटी में योग करते दिखे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ISRO ने गगनयान मिशन के एस्ट्रोनॉट्स की ट्रेनिंग का एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में दिख रहा है कि एस्ट्रोनॉट्स को स्पेस जैसी एक सिमुलेटेड कंडीशन में ट्रेनिंग दी जा रही है। ISRO ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर यह वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एस्ट्रोनॉट्स स्पेस मॉड्यूल के भीतर योग कर रहे हैं। उन्हें अंतरिक्ष यान, जीरो ग्रेविटी और स्पेस में आने वाली अन्य चुनौतियों के हिसाब से ट्रेनिंग की जा रही है। पूरी खबर पढ़े ISRO के रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल की तीसरी सफल लैंडिंग; तेज हवाओं के बीच 4.5 KM की ऊंचाई से पुष्पक रिलीज किया ISRO ने 23 जून को लगातार तीसरी बार रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल (RLV) लैंडिंग एक्सपेरिमेंट (LEX) में सफलता हासिल की है। पुष्पक ने तेज हवाओं के बीच एडवांस ऑटोनॉमस कैपेबिलिटी का इस्तेमाल करते हुए सटीक होरिजोंटल लैंडिंग की थी। पहला लैंडिंग एक्सपेरिमेंट 2 अप्रैल 2023 और दूसरा 22 मार्च 2024 को किया गया था। पूरी खबर पढ़े

Dainik Bhaskar भास्कर अपडेट्स:ताइवान में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया, एक दिन में दूसरी बार झटके महसूस हुए

ताइवान के पूर्वी शहर हुलिएन से 34 किमी (21 मील) दूर शुक्रवार (16 अगस्त) को 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। अभी किसी नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र धरती से 9.7 किलोमीटर नीचे था। मौसम विभाग ने बताया कि एक दिन के भीतर द्वीप पर यह दूसरा बड़ा भूकंप है। गुरुवार (15 अगस्त) को पूर्वोत्तर ताइवान में 5.4 तीव्रता का भूकंप आया था।भूकंप के झटके से ताइपे में इमारतें हिल गईं, लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। ताइवान के हुलिएन में 3 अप्रैल को 7.5 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें करीब 14 लोगों की मौत हो गई थी। इसका केंद्र धरती से 34 किलोमीटर नीचे था। इसके बाद 22 अप्रैल को ताइवान में फिर से भूकंप आया। देश के पूर्वी तट पर शाम 5 बजे से रात 12 बजे के दौरान 80 से ज्यादा बार झटके महसूस किए गए। इनमें सबसे ज्यादा तीव्रता 6.3 और 6 दर्ज की गई थी।

Dainik Bhaskar दिल्ली में सिसोदिया का पैदल मार्च आज से:AAP बोली- जनता को भाजपा के प्रोपेगेंडा के बारे में बताएंगे; सिसोदिया जमानत पर बाहर हैं

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया लोगों से मिलने के लिए आज से पैदल मार्च शुरू करेंगे। पार्टी ने इसका ऐलान किया है। AAP नेता संदीप पाठक का कहना है कि सिसोदिया जनता के बीच जाकर बताएंगे कि भाजपा का एक ही एजेंडा है – हमारे काम को रोकना और हमारी पार्टी को तोड़ना। यह पूछे जाने पर कि क्या सिसोदिया को पार्टी या सरकार में कोई पद दिया जाएगा? पाठक ने कहा कि इस पर आने वाले दिनों में चर्चा होगी। सिसोदिया पहले ये यात्रा 14 अगस्त से शुरू करने वाले थे, लेकिन स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा कारणों के चलते इसे टाल दिया गया। दरअसल, सिसोदिया 9 अगस्त को 17 महीने बाद तिहाड़ जेल से बाहर आए थे। सुप्रीम कोर्ट ने दोपहर में​​​ उन्हें दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े CBI और ED के केस में जमानत दी थी। सिसोदिया बोले- केजरीवाल को भी न्याय मिलेगा सिसोदिया ने 12 अगस्त को न्यूज एजेंसी ANI को पहला इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें सुप्रीम कोर्ट से उम्मीद है कि वह मेरी तरह ही केजरीवाल को भी न्याय देगा। साथ ही कहा कि पार्टी सबसे कठिन दौर से गुजरी है, लेकिन AAP कार्यकर्ताओं और दिल्ली की जनता ने एकता दिखाई। यही हमारी ताकत है। पार्टी में कोई टूट नहीं है। सिसोदिया बोले- हम जल्द मुसीबत से बाहर निकलेंगे सिसोदिया ने 11 अगस्त को अपने विधानसभा क्षेत्र के पटपड़गंज के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा- हमारे सभी कार्यकर्ताओं ने विपरीत परिस्थितियों में हिम्मत नहीं हारी। हम जल्द ही इस मुसीबत से बाहर निकल आएंगे। 11 अगस्त को ही सिसोदिया ने अपने आवास पर एक हाई लेवल बैठक भी की। इसमें राज्यसभा सांसद संजय सिंह, दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय, मंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज समेत आप के अन्य नेता मौजूद रहे। पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने की तैयारी में है। 17 महीने बाद जेल से बाहर आए मनीष सिसोदिया दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया 9 अगस्त को 17 महीने बाद तिहाड़ जेल से बाहर आए थे। सुप्रीम कोर्ट ने दोपहर में​​​ उन्हें दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े CBI और ED के केस में जमानत दी थी। जेल से बाहर आने के बाद सिसोदिया ने AAP कार्यकर्ताओं और समर्थकों से कहा, 'संविधान और लोकतंत्र की ताकत से जमानत मिली है। यही ताकत हमारे नेता अरविंद केजरीवाल को भी जेल से रिहा कराएगी।' सिसोदिया को CB

Dainik Bhaskar बांग्लादेश में बेटियां घर में कैद, मंदिरों पर हमले:किशनगंज में बसे बांग्लादेशी बोले- एकसाथ रहकर अपनी जान बचा रहे हिंदू

'बांग्लादेश में रह रहे हमारे रिश्तेदार (हिंदू परिवार) ग्रुप में रह रहे हैं। अपनी सुरक्षा को लेकर वे डरे हुए हैं। बहनों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। वहां मंदिरों में हमले हो रहे हैं। हम सरकार से अपील करते हैं, जैसे हमें भारत आने दिया उन्हें भी आने दिया जाए।' ये कहना है बांग्लादेश से भारत लौटे शरणार्थी प्रिय रंजन का। करीब 55 साल पहले किशनगंज जिले में नेपालगढ़ कॉलोनी बसाई गई। पहले यहां नेपाल से आए 2-3 परिवार रहते थे, इस वजह से नाम नेपालगढ़ कॉलोनी पड़ा। बाद में खाली जमीनों पर बांग्लादेश से जान बचाकर आए हिंदू शरणार्थियों को बसाया गया। शुरुआत 67 परिवारों से हुई थी। अब यहां 200 से ज्यादा परिवार रहते हैं। इलाके में सभी हिंदू ही हैं। हिंदू शरणार्थियों की वजह से इस इलाके को रिफ्यूजी कॉलोनी भी कहते हैं। शहर के बीचों बीच बसी इस कॉलोनी की सड़कें ठीक-ठाक हैं। एक स्कूल भी है, जिसमें कॉलोनी के बच्चे पढ़ते हैं। कई मंदिर भी हैं। इन लोगों के मौजूदा हालात को जानने के लिए भास्कर टीम नेपालगढ़ पहुंची। पढ़िए वहां का आंखों देखा हाल... बॉर्डर पर फोर्स तैनात, आना मुश्किल नेपालगढ़ कॉलोनी के रहने वाले 42 साल के प्रिय रंजन शर्मा पेशे से कॉन्ट्रैक्टर हैं। उनके चाचा और अन्य रिश्तेदार बांग्लादेश में रहते हैं। वो काफी डरे सहमे हैं। प्रिय रंजन ने बताया कि 'बांग्लादेश में करीब दो महीने से ज्यादा ही परेशानी आ रही। हमारे रिश्तेदारों से बीच-बीच में बातचीत होती रहती है। पहले हम भी 6-7 बार वहां जा चुके हैं।' प्रिय रंजन आगे बताते हैं, 'वहां मेरे चाचा, उनके दो बेटे, बेटी सभी डरे हुए हैं। बांग्लादेश में खतियान और कमलिया में सभी रिलेटिव रहते हैं। उनसे बात होती रहती है। उन्होंने बताया है कि यहां रहना काफी मुश्किल हो जाएगा। कई स्थान पर आग भी लगा दी गई है। कई बार परिवार के लोग आसपास की झाड़ियों में छिप जाते हैं। अगर प्रदर्शनकारी आ जाते हैं तो भागने के लिए तैयार रहते हैं। वहां पर छात्र आंदोलन हो रहा, लेकिन उनके बीच असामाजिक तत्व हैं। खासकर हिंदुओं को टारगेट किया जा रहा, मंदिरों को जलाया जा रहा। हमारी बहनों का कॉलेज जाना दुश्वार हो गया है। घर से नहीं निकल पा रहे। सभी इतने डरे हैं कि ग्रुप बनाकर बाहर निकल रहे हैं।' वे लोग टोली बनाकर रह रहे हैं, ताकि कहीं पर भी अटैक हो जाए तो परिवार की रक्षा कर सकें। अभी तीन दिन

Dainik Bhaskar नेपाली लड़की के जैसे नैन-नक्श, वैसी ही कीमत:इंच-टेप के नाप से तस्कर तय करते हैं दाम, तब पार कराते हैं नेपाल बॉर्डर

लंबाई- 5 फीट 5 इंच। उम्र- 23 साल। वजन- 55 किलो। नीचे जो तस्वीर दिख रही है, उसमें एक तस्कर इंच-टेप से नेपाली लड़की का नाप ले रहा है। वह चेक करता है, लड़की के शरीर पर कोई दाग तो नहीं। नाप-जोख का वीडियो बनाता है। फिर भारत में बैठे दलाल को भेजकर रेट तय करता है। रेट 2 से लेकर 25 लाख रुपए तक होता है। लड़की को विश्वास दिलाया जाता है कि नौकरी के लिए यह सब जरूरी होता है। एक बार रेट तय हो गया तो लड़की को भारत-नेपाल क्रॉस कराकर यूपी लाया जाता है। यहां से पहले कोलकाता और दिल्ली-मुंबई के रेड लाइट एरिया में बेच दिया जाता है। फिर खाड़ी देशों से डिमांड आने पर वहां भेज दिया जाता है। हर साल 3 हजार से अधिक लड़कियां नेपाल से तस्करी कराकर भारत लाई जाती हैं। एनजीओ, पुलिस और एसएसबी करीब 500 ही लड़कियों को तस्करों से बचा पाती हैं। दोनों मुल्कों के तमाम पहरे के बावजूद इस बॉर्डर पर की तस्करी समेत अवैध गतिविधियां चल रही हैं। ये सब कुछ कैसे होता है? लड़कियों को कैसे फंसाकर दूसरे देशों में भेजा जाता है? यह सब जानने के लिए दैनिक भास्कर की टीम ने 'अपराध का बॉर्डर' बन चुकी यूपी-नेपाल की सीमा और आसपास के गांवों की 10 दिन पड़ताल की। पहले पार्ट में पढ़िए नेपाली लड़कियों की तस्करी… लड़कियों की कहानी जानने से पहले पढ़िए कैसे तस्करी का नेटवर्क काम कर रहा है लड़कियों की तस्करी की कड़ियां जोड़ते हुए हमारी टीम लखनऊ से 220 किमी दूर सिद्धार्थनगर जिले के बढ़नी पहुंची। यह नेपाल के बॉर्डर से लगा हुआ कस्बा है। नेपाल की तरफ कृष्णनगर है, जो कपिलवस्तु जिले में आता है। हम बॉर्डर पर पहुंचे तो सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान मिले। हमारी गाड़ी चेक की गई। डिटेल लेने के बाद बॉर्डर क्रॉस करके नेपाल में दाखिल हुए। हमारा बड़ा सवाल था कि तस्कर लड़कियों को गांव से निकाल कर क्या सीधे बॉर्डर पार करा देते हैं? हम नेपाल के अंदर 80 किलोमीटर तक पहुंचे। यहां से पहाड़ी इलाके शुरू हो जाते हैं। तस्करी के रूट और तरीके जानने के लिए गांववालों और तस्करी से जुड़े लोगों से बात की। कोई कैमरे पर आने के लिए तैयार नहीं हुआ। गांव वालों ने कहा, अगर तस्करों को पता चल जाएगा कि उन्होंने कुछ बताया है, तो मुसीबत में पड़ जाएंगे। फिर हम उन लड़कियों तक पहुंचे, जो तस्करी कर भारत लाई गईं थी और उन्हें रेस्क्यू करके नेपाल भेजा गया था। उन्होंने जो बताया, उससे साफ हो गया कि सबसे ज्यादा

Dainik Bhaskar देश का मानसून ट्रैकर:राजस्थान के 19 जिलों में बारिश की संभावना; हिमाचल में 2 नेशनल हाईवे बंद; देश के 27 जिलों में अलर्ट

देशभर में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार (16 अगस्त) को 27 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान मे जयपुर, जोधपुर समेत 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। गुरुवार को भी राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश हुई। बीते 24 घंटे में जयपुर में 150 mm बारिश हुई। नागौर में 107 mm बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्से में अभी भी सर्कुलेशन सिस्टम बना हुआ है। अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी। शनिवार से सिस्टम कमजोर होगा और बारिश में कमी आएगी। बीते एक हफ्ते में राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 22 लोगों की मौत हुई है। गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के 3 जिलों में बादल फटा। इसके कारण कई इलाकों में पानी भर गया। एक व्यक्ति की मौत भी हुई। मौसम विभाग ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की। 16 से 20 अगस्त के दौरान देर रात बारिश का अलर्ट जारी किया। दिल्ली में हल्की बारिश हुई। अधिकतम तापमान 34°C दर्ज किया गया। इसके कारण उमस भी रही। मौसम विभाग ने आज भी बारिश की संभावना जताई है। गुरुवार को पंजाब-हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब के पठानकोट में 16 mm बारिश हुई। हरियाणा के रोहतक में 21 mm बारिश दर्ज की गई। हिमाचल में 126 बंद, केरल के 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों में 21 अगस्त तक बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बाढ़, लैंडस्लाइड के कारण 126 सड़कें बंद हैं। इनमें दो नेशनल हाईवे भी शामिल हैं। कांगड़ा, सिरमौर और बिलासपुर जिलों में बुधवार-गुरुवार की रात भारी बारिश हुई। इसके कारण कांगड़ा में कुछ नदियां उफान हैं। कांगड़ा में 156 mm बारिश दर्ज की गई। धर्मशाला में 150.8 mm, पालमपुर में 143 mm​​​​​​बारिश दर्ज की गई। अधिकारियों के मुताबिक, 27 जून से 14 अगस्त के बीच बारिश से संबंधित घटनाओं में 113 लोग मारे गए हैं। मौसम विभाग ने केरल के कोझिकोड और वायनाड जिले में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया। 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया। राज्य में आज से 19 अगस्त के बीच भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान मछुआरों को समुद्र से दूर रहने का कहा गया है। देशभर से बारिश की तस्वीरें... 17 अगस्त को 18 राज्यों में

Dainik Bhaskar तमिलनाडु में ट्रेनी डॉक्टर से छेड़छाड़ की कोशिश:मेडिकल कॉलेज में युवक ने पैंट उतारे; पीड़ित ने हॉस्टल में भागकर खुद को बचाया

कोलकाता के रेप-मर्डर केस के बाद तमिलनाडु के एक मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर से छेड़छाड़ की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना कोयंबटूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल (CMCH) में बुधवार (14 अगस्त) रात की है। जानकारी गुरुवार (15 अगस्त) को सामने आई। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार रात करीब 9 बजे ट्रेनी डॉक्टर डीन के ऑफिस के पास खड़ी अपनी बाइक लेने गई थी। वहां 25 साल का एक युवक मौजूद था। उसने ट्रेनी डॉक्टर के सामने अपनी पैंट उतार दी और उनके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। ट्रेनी डॉक्टर ने उसे धक्का दिया और हॉस्पिटल कैंपस में अपने हॉस्टल की तरफ भागी। इस दौरान आरोपी भी वहां से भाग गया। इसके बाद दूसरे डॉक्टरने तुरंत हॉस्पिटल के सिक्योरिटी गार्डों को सूचना दी। हॉस्पिटल के कैजुअल्टी वार्ड से पकड़ाया आरोपी देर रात लगभग 1 बजे हॉस्पिटल के कैजुअल्टी वार्ड में आरोपी पकड़ा गया। उसे बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया। युवक की पहचान 25 साल के मयंक गालर के रूप में हुई है। वह मध्य प्रदेश के होशंगाबाद का रहने वाला है। मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. ए निर्मला ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि हमारे रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर (RMO) स्थिति पर नजर रखने के लिए घटनास्थल पर थे। पुलिस पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। आगे की पूछताछ जारी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) और तमिलनाडु महिला उत्पीड़न निषेध अधिनियम की धारा 4 के तहत केस दर्ज किया है। घटना के विरोध में विरोध-प्रदर्शन घटना के विरोध में गुरुवार (15 अगस्त) को 150 से अधिक हाउस सर्जन और पीजी मेडिकल स्टूडेंट्स ने डीन ऑफिस के सामने विरोध-प्रदर्शन किया। एक हाउस सर्जन ने बताया कि जहां घटना हुई, वहां एक सीसीटीवी कैमरा है, वो भी काम नहीं कर रहा है। इसी तरह, कैंपस में अधिकांश सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे हैं। काम करने वाली जगह पर हाउस सर्जनों के लिए पर्याप्त टॉयलेट सुविधाएं नहीं हैं। टॉयलेट के लिए हमें हॉस्टल में अपने कमरों में आना पड़ता है। हाउस सर्जन और स्टूडेंट्स ने हॉस्पिटल कैंपस में पर्याप्त सुरक्षा और नाइट पेट्रोल टीम की मांग की। डीन ने डॉक्टरों को उनकी मांगें जल्दी पूरी करने का आश्वासन दिया।

Dainik Bhaskar मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:कोलकाता रेप-मर्डर केस, देशभर में रेजिडेंट डॉक्टर्स फिर से हड़ताल पर; CJI बोले- स्वतंत्रता कितनी कीमती है, बांग्लादेश को देख लें

नमस्कार, कल की बड़ी खबर कोलकाता डॉक्टर रेप केस की रही, देशभर के रेजिडेंट डॉक्टर्स एक बार फिर से हड़ताल पर चले गए हैं। एक खबर स्वतंत्रता दिवस पर चीफ जस्टिस (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ के बयान से जुड़ी रही। लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... अब कल की बड़ी खबरें... 1. कोलकाता रेप-मर्डर केस डॉक्टर्स फिर हड़ताल पर; हजार की भीड़ ने अस्पताल में हमला किया था कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर की रेप और हत्या के विरोध में रेजिडेंट डॉक्टर्स ने फिर से हड़ताल शुरू की है। फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन इंडिया (FORDA) ने 13 अगस्त को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिलने के बाद हड़ताल बंद कर दी थी। तब नड्डा ने उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया था। हालांकि 14 अगस्त की देर रात करीब 1000 लोगों की भीड़ ने मेडिकल कॉलेज में तोड़फोड़ की। इसके बाद FORDA ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा करने में असफल रही है। उधर, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने भी शनिवार सुबह 6 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक हड़ताल का ऐलान किया है। इस दौरान इमरजेंसी को छोड़कर बाकी सर्विसेज बंद रहेंगी। उपद्रवियों ने कॉलेज में हमला किया: 14 अगस्त की देर रात उपद्रवियों की भीड़ मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में घुस गई। वहां रखी मशीनें उठाकर फेंकी, फर्नीचर में तोड़फोड़ की। CCTV कैमरों को नुकसान पहुंचाया, पुलिस के वाहनों पर पत्थर फेंके। 15 पुलिसकर्मी घायल हो गए। 12 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि सेमिनार रूम में क्राइम सीन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। CBI ने 9 लोगों से पूछताछ की: रेप केस की जांच कर रही CBI ने मेडिकल कॉलेज के 5 डॉक्टर, पूर्व सुपरिटेंडेंट, प्रिंसिपल और चेस्ट डिपार्टमेंट के हेड से भी पूछताछ की। CBI ने पुलिस स्टेशन के इंचार्ज से भी बात की, जिस थानाक्षेत्र में यह मेडिकल कॉलेज आता है। CBI ने पीड़ित के माता-पिता से भी मुलाकात की। एक CBI अफसर ने बताया कि जिन पेरेंट्स ने अपनी बेटी को इस तरह खोया है, उनसे बात करना मुश्किल था। पूरी खबर यहां पढ़ें... 2. लाल किले से PM बोले- देश में सेक्युलर सिविल कोड हो, 75 हजार नई मेडिकल सीटें बनेंगी 78वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया। PM ने कहा क

Dainik Bhaskar अजित पवार बोले- कई चुनाव लड़ चुका, अब दिलचस्पी नहीं:बारामती सीट से बेटे को उतारने की संभावना; कहा- पार्टी कहेगी तो हम तैयार हैं

महाराष्ट्र के डिप्टी चीफ मिनिस्टर अजित पवार ने कहा है कि वे 7-8 बार चुनाव लड़ चुके हैं। अब उन्हें इसमें दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने बारामती विधानसभा सीट अपने छोटे बेटे जय पवार को सौंपने के संकेत दिए हैं। अजित 1991 से बारामती के विधायक हैं। अजित पवार गुरुवार (15 अगस्त) को मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या समर्थकों की मांग पर जय को बारामती से मैदान में उतारा जाएगा। इस पर अजित ने कहा, "यह लोकतंत्र है। मुझे इसमें (चुनाव लड़ने में) कोई दिलचस्पी नहीं है, क्योंकि मैंने 7-8 चुनाव लड़े हैं। अगर समर्थक चाहते हैं, तो (NCP) संसदीय बोर्ड इस पर चर्चा करेगा। अगर संसदीय बोर्ड और लोगों को लगा कि जय को उतारना चाहिए तो हम तैयार हैं।" अजित पवार के इस बयान के बाद अटकलें तेज हो गईं कि शायद वे विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि, स्टेट NCP चीफ सुनील तटकरे ने कहा कि अजित ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने की बात नहीं कही है। अजित के बड़े बेटे लोकसभा चुनाव हार गए थे अजित के दो बेटे हैं- पार्थ और जय। बड़े बेटे पार्थ पवार ने 2019 में मावल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि, वे शिवसेना सांसद श्रीरंग बार्ने से काफी वोटों के अंतर से हार गए थे। पार्थ चुनाव हारने के बाद चार साल के लिए राजनीति से गायब हो गए। पिछले साल जुलाई में अजित पवार के भाजपा-शिवसेना सरकार में शामिल होने के बाद पार्थ फिर से एक्टिव हुए। उन्हें कई बार पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करते देखा गया।

Dainik Bhaskar अग्नि मिसाइल के जनक आरएन अग्रवाल का निधन:अग्नि मैन नाम से मशहूर थे; इन्होंने देश के लॉन्ग-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम में अहम भूमिका निभाई

देश के जाने-माने एयरोस्पेस साइंटिस्ट और अग्नि मिसाइल के जनक डॉ राम नारायण अग्रवाल का गुरुवार (15 अगस्त) को निधन हो गया। उन्होंने 83 साल की उम्र में हैदराबाद स्थित अपने घर पर आखिरी सांस ली। वे कुछ समय से बीमार थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। आरएन अग्रवाल ने भारत में लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम में अहम भूमिका निभाई थी। वे अग्नि मिसाइलों के पहले प्रोजेक्ट डायरेक्टर थे। उन्हें अग्नि मैन के नाम से भी जाना जाता था। उन्हें 1990 में पद्म श्री और 2000 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। डॉ अग्रवाल रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के साइंटिस्ट थे। उन्होंने 1983 से 2005 तक प्रोजेक्ट डायरेक्टर के रूप में अग्नि मिशन प्रोजेक्ट्स का नेतृत्व किया। वे 2005 में एडवांस्ड सिस्टम्स लेबोरेटरी (ASL), हैदराबाद के डायरेक्टर पद से रिटायर हुए थे। उनके नेतृत्व में मई 1989 में टेक्नोलॉजी डेमोंस्ट्रेटर मिसाइल की सफल टेस्टिंग हुई। इसके बाद, मिसाइल के कई वर्जन विकसित किए गए और रक्षा बलों में शामिल किए गए। आज अग्नि V, परमाणु-सक्षम, इंटरमीडिएट रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल 5000 किलोमीटर से ज्यादा दूर के टारगेट पर हमला करने की क्षमता रखती है। आरएन अग्रवाल ने डॉ अरुणाचलम और डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के साथ अग्नि और अन्य मिसाइल प्रोग्राम पर काम किया। उन्होंने अपने 22 सालों के लंबे कार्यकाल में मिसाइलों के लिए री-एंट्री टेक्नोलॉजी, ऑल कंपोजिट हीट शील्ड, ऑनबोर्ड प्रोपल्शन सिस्टम, गाइडेंस और कंट्रोल स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ अग्रवाल को 1995 में अग्नि-2 के हथियारीकरण और तैनाती के लिए अग्नि का प्रोजेक्ट डायरेक्टर नियुक्त किया गया था। 4 साल के भीतर, 1999 में डॉ अग्रवाल और उनकी टीम ने अग्नि-1 से ज्यादा स्ट्राइक दूरी के साथ रोड-मोबाइल लॉन्च क्षमता के साथ अग्नि-2 मिसाइल बनाया। इसके बाद डॉ अग्रवाल ने इससे भी ताकतवर ​​​​​​अग्नि-3 मिसाइल तैयार की। अग्नि-3 के प्रदर्शन ने भारत को लंबी दूरी की परमाणु-सक्षम मिसाइल शक्ति वाले उन चुनिंदा देशों की लिस्ट में शामिल कर दिया, जो मिसाइल के सभी सिस्टम को अपने ही देश में तैयार करते हैं। 1983 में भारत सरकार की तरफ से शुरू किए गए इंटीग्रेटेट गाइडेड मिसाइल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत विकसित की जाने वाली 5 मिसाइलों में अग्नि मिसाइल सबसे ताकतवर

Dainik Bhaskar ​​​​​​​कोलकाता रेप-मर्डर केस, CBI पीड़ित के पेरेंट्स से मिली:5 डॉक्टरों सहित 9 लोगों से पूछताछ की; बंगाल में आज TMC-भाजपा का प्रोटेस्ट

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में रेप-मर्डर केस की जांच को लेकर CBI गुरुवार (15 अगस्त) को ट्रेनी डॉक्टर के घर पहुंची। अधिकारियों ने पीड़ित के माता-पिता से बात की। एक अधिकारी ने बताया कि जिस कपल ने अपनी बेटी को इस तरह खोया है, उनसे बात करना मुश्किल था। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, CBI ने डॉक्टर के पेरेंट्स से 9 अगस्त का वो समय पूछा, जब उन्हें हॉस्पिटल से बेटी की मौत के बारे में फोन आया था। अधिकारियों ने पेरेंट्स से पीड़ित के दोस्तों के बारे में भी पूछा। CBI ने हॉस्पिटल के 5 डॉक्टरों, पूर्व सुपरिटेंडेंट-कम-वाइस-प्रिंसिपल (MSVP), प्रिंसिपल और चेस्ट डिपार्टमेंट के हेड से भी पूछताछ की है। CBI ने ताला पुलिस स्टेशन के इंचार्ज से भी बात की, जिसके एरिया में हॉस्पीटल है। गुरुवार देर रात CBI टीम आरजी कर हॉस्पिटल भी पहुंची। TMC-भाजपा का आज प्रदर्शन ​​​​​​दूसरी तरफ, रेप-मर्डर की घटना को लेकर बंगाल में राजनीति में तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस और भाजपा, दोनों आज (16 अगस्त) को प्रोटेस्ट करने वाली है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दोषी को फांसी की सजा की मांग को लेकर रैली निकालेंगी। भाजपा भी बंगाल के हर जिले में आज विरोध-प्रदर्शन करेगी। कोलकाता में भाजपा मुख्यमंत्री आवास तक कैंडल लाइट मार्च निकालेगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। ऐसे में सीएम ममता बनर्जी को इस्तीफा दे देना चाहिए। IMA का देश भर में 24 घंटे हड़ताल का ऐलान कोलकाता की घटना के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने 17 अगस्त से 24 घंटे के लिए देश में डॉक्टरों की हड़ताल का ऐलान किया है। IMA ने गुरुवार (15 अगस्त) की रात प्रेस रिलीज जारी किया। इसमें बताया गया है कि शनिवार यानी 17 अगस्त को सुबह 6 बजे से रविवार 18 अगस्त को सुबह 6 बजे तक 24 घंटे के लिए देश भर के डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान ओपीडी काम नहीं करेंगी और इमरजेंसी के अलावा कोई दूसरी सर्जरी नहीं की जाएंगी। सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी। कोलकाता रेप-मर्डर केस में गुरुवार (15 अगस्त) के बड़े अपडेट्स... उपद्रवियों ने कॉलेज में हमला किया, CCTV तोड़े 14 अगस्त की देर रात कोलकाता मेडिकल कॉलेज में 1000 लोगों की भीड़ इमरजेंसी वार्ड में घुस गई। भीड़ ने वहां रखी मशीनें उठाकर फेंकी। फर्नीचर मे

Dainik Bhaskar कोलकाता रेप-मर्डर केस, ट्रेनी डॉक्टर रोज डायरी लिखती थी:पिता ने बताया- रोज 10-12 घंटे पढ़ती थी, अंतिम बार लिखा- MD में गोल्ड-मेडल लाना है

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर केस में एक डायरी सामने आई है। इस डायरी में ट्रेनी डॉक्टर ने मरने से पहले खुद से जुड़ी कई बातों का जिक्र कर रखा था। इस डायरी की जानकारी पीड़ित के पिता ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में साझा किया। पीड़ित के पिता ने बताया कि, मेरी बेटी मौत वाले दिन आरजीकर मेडिकल कॉलेज में नाइट शिफ्ट में जाने से पहले डायरी लिखी थी। वह एक मेहनती लड़की थी जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए हर दिन 10-12 घंटे पढ़ाई करती थी। डायरी मे खुलासा- सभी एग्जाम में टॉप करना चाहती थी ट्रेनी डॉक्टर के पिता ने यह भी बताया कि, मेरी बेटी ने अपनी आखिरी डायरी में बताया कि वह अपने जीवन में क्या करना चाहती थी। वह एग्जाम्स में टॉप करके MD कोर्स में गोल्ड मेडलिस्ट बनना चाहती थी। अब हमें बस न्याय मिलने की उम्मीद है। ट्रेनी डॉक्टर से गैंगरेप की आशंका ऑल इंडिया गवर्नमेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के एडिशनल सेक्रेटरी डॉ. सुवर्ण गोस्वामी ने 14 अगस्त को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के हवाले से कहा कि ये रेप नहीं, गैंगरेप हो सकता है। उन्होंने बताया कि ट्रेनी डॉक्टर के प्राइवेट पार्ट से 151mg सीमन मिला है। इतनी ज्यादा मात्रा किसी एक शख्स की नहीं हो सकती है। इस बात की पूरी संभावना है कि रेप केस में एक से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं। उधर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने घटना के 5 दिन बाद बयान दिया है। उन्होंने कहा- पीड़िता को न्याय दिलाने की जगह आरोपियों को बचाने की कोशिश हो रही है। ये चीज अस्पताल और स्थानीय प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े करती है। दोषियों को ऐसी सजा मिले, जो समाज में ऐसी घटना रोकने के लिए मिसाल बने। मेडिकल कॉलेज में 1000 उपद्रवियों की भीड़ घुसी, तोड़फोड़ की 14 अगस्त की देर रात मेडिकल कॉलेज में 1000 लोगों की भीड़ इमरजेंसी वार्ड में घुस गई। भीड़ ने वहां रखी मशीनें उठाकर फेंकी। फर्नीचर में तोड़फोड़ की। CCTV कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया। भीड़ ने पुलिस के वाहनों में तोड़-फोड़ की, पुलिस पर पत्थर फेंके। इस दौरान 15 पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामले में 9 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। पूरी खबर पढ़ें रेजिडेंट डॉक्टर्स बोले- सेमिनार हॉल से 20 मीटर दूर तोड़फोड़, सबूतों से छेड़छाड़ हो रही मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर्स ने आरोप लगाया है कि अस्पताल प्रशासन सबूतों से छेड़छाड़ कर रहा है। उन्होंने वीडियो शेयर कर कहा- सेम

Dainik Bhaskar गगनयान एस्ट्रोनॉट्स की ट्रेनिंग, ISRO ने वीडियो शेयर किया:जीरो ग्रेविटी​​​​​​​ में योग करते दिखे; स्पेस में इंसान भेजने वाला भारत चौथा देश होगा

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ISRO ने गगनयान मिशन के एस्ट्रोनॉट्स की ट्रेनिंग का एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में दिख रहा है कि एस्ट्रोनॉट्स को स्पेस जैसी एक सिमुलेटेड कंडीशन में ट्रेनिंग दी जा रही है। ISRO ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर यह वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एस्ट्रोनॉट्स स्पेस मॉड्यूल के भीतर योग कर रहे हैं। उन्हें अंतरिक्ष यान, जीरो ग्रेविटी और स्पेस में आने वाली अन्य चुनौतियों के हिसाब से ट्रेनिंग की जा रही है। 23 अगस्त 2024 को भारत नेशनल स्पेस डे (NSD) मनाएगा। इसी दिन पिछले साल ISRO का चंद्रयान-3 चांद के साउथ पोल पास उतरा था। पूरे देश में नेशनल स्पेस डे की तैयारियां चल रही हैं। ISRO चीफ डॉ. एस सोमनाथ ने देशभर के लोगों से इस सेलिब्रेशन में भाग लेने की अपील की है। पीएम मोदी ने गगनयान मिशन के एस्ट्रोनॉट्स का ऐलान किया था पीएम मोदी ने फरवरी में तिरुवनंतपुरम स्थित विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (VSSC) में गगनयान मिशन के एस्ट्रोनॉट्स के नामों का ऐलान किया। इनमें ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर, ग्रुप कैप्टन अजीत कृष्णन, ग्रुप कैप्टन अंगद प्रताप और विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला शामिल हैं। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा था- कुछ देर पहले देश पहली बार 4 गगनयान यात्रियों से परिचित हुआ। ये सिर्फ 4 नाम या 4 इंसान नहीं हैं, ये वो चार शक्तियां हैं जो 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को अंतरिक्ष तक ले जाने वाली हैं। 40 साल बाद कोई भारतीय अंतरिक्ष में जा रहा है, लेकिन इस बार वक्त भी हमारा है, काउंट-डाउन भी हमारा है और रॉकेट भी हमारा है। भारत स्पेस में इंसान भेजने वाला चौथे देश बनेगा गगनयान भारत का पहला मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन है जिसके तहत चार एस्ट्रोनॉट्स अंतरिक्ष में जाएंगे। मिशन 2024 के आखिर या 2025 तक लॉन्च हो सकता है। गगनयान में 3 दिनों का मिशन होगा, जिसके तहत एस्ट्रोनॉट्स के दल को 400 KM ऊपर पृथ्वी की कक्षा में भेजा जाएगा। इसके बाद क्रू मॉड्यूल को सुरक्षित रूप से समुद्र में लैंड कराया जाएगा। अगर भारत अपने मिशन में कामयाब रहा तो वो ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा। इससे पहले अमेरिका, चीन और रूस ऐसा कर चुके हैं।

Dainik Bhaskar स्वतंत्रता दिवस समारोह- राहुल गांधी को सबसे आखिरी सीट दी:विवाद बढ़ने पर सरकार की सफाई- आगे की सीटें ओलिंपिक पदक विजेताओं के लिए रिजर्व थीं

लाल किले पर देश का 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राहुल गांधी के सीटिंग अरेंजमेंट विवादों में घिर गया है। उन्हें ओलिंपिक खिलाड़ियों के बाद, पीछे से दूसरी लाइन में सीट दी गई। 2014 के बाद से यह पहला मौका था,जब राहुल बतौर नेता विपक्ष के रूप में समारोह में पहुंचे थे। वीडियो वायरल होने के बाद यह कहा जाने लगा कि 233 सांसदों के प्रतिनिधि का अपमान किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस विवाद पर सरकार की तरफ से सफाई आई है कि राहुल काे पीछे की सीट इसलिए दी गई, क्योंकि आगे की सीटे ओलिंपिक खिलाड़ियों के लिए रिजर्व थीं। दस साल में पहला मौका क्यों कांग्रेस ने 543 सदस्यों वाली लोकसभा के लिए हुए चुनावों में 2014 में 44 और 2019 के चुनावों में 52 सीटें जीतीं। इसलिए विपक्ष के नेता पद खाली था। लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 99 सीटें जीतीं। इसके साथ ही कांग्रेस को विपक्ष का नेतृत्व भी मिल गया। सोशल मीडिया पर यह दावा भी किया जा रहा है कि अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के दौरान सोनिया गांधी को हमेशा आगे की लाइन में सीट दी जाती थी। पीएम मोदी ने 11वीं बार फहराया तिरंगा PM मोदी ने 11वीं बार स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर तिरंगा फहराया। ऐसा करने वाले वह तीसरे PM बने। उनके पहले पंडित नेहरू ने 17 बार, इंदिरा गांधी ने 16 बार लाल किले से झंडा फहराया था। लाल किले पर मुख्य समारोह में शामिल होने से पहले PM ने सुबह राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। 78वें स्वतंत्रता दिवस की थीम विकसित भारत रखी गई है। इसके तहत स्वतंत्रता के 100वें साल यानी 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य है। स्वतंत्रता दिवस समारोह की ये खबरें भी पढ़ें... लाल किले से PM बोले-देश में सेक्युलर सिविल कोड हो,75 हजार नई मेडिकल सीटें बनेंगी स्वतंत्रता दिवस समारोह- लाल किले से वायुसेना के हेलिकॉप्टर ने फूल बरसाए; सेलिब्रेशन के टॉप फोटोज

Dainik Bhaskar मोहन भागवत ने RSS मुख्यालय में झंडा फहराया:बोले- बांग्लादेश में अशांति है, हिन्दूओं को बेवजह निशाना बनाया जा रहा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर नागपुर में संघ मुख्यालय पर झंडा फहराया। उन्होंने कहा-आने वाली पीढ़ी को उस आजादी की रक्षा करनी होगी, जो हमें अनगिनत लोगों के बलिदान के बाद मिली है। भागवत ने बांग्लादेश संकट का जिक्र करते हुए कहा- पड़ोसी देश में बहुत अशांति है। वहां रहने वाले हिंदू भाइयों को बिना किसी गलती के भी गर्मी सहनी पड़ रही है। भारत को अपनी रक्षा करने और स्वतंत्र रहने की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा- दुनिया के हित के लिए खुद को समायोजित करना भी हमारी परंपरा रही है। पिछले कुछ सालों में आपने देखा होगा कि हमने किसी पर हमला नहीं किया। जब भी कोई मुसीबत में था, हमने उसकी मदद की है। RSS-भाजपा बांग्लादेश हिंसा पर बैठक कर चुके दिल्ली में 14 अगस्त को RSS और भाजपा के शीर्ष नेताओं के बीच एक बैठक हुई थी। इसमें बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों (हिंदुओं/सिखों/बौद्धों) के खिलाफ चल रहे हमलों पर चर्चा हुई। साथ ही अल्पसंख्यकों पर हमले के खिलाफ शुक्रवार को मौन विरोध और नारी शक्ति मार्च पर विचार किया गया। मार्च सुबह 11 बजे मंडी हाउस से शुरू होगा और जंतर-मंतर पर समाप्त होगा। इसमें विभिन्न क्षेत्रों की महिलाएं भाग लेंगी। अल्पसंख्यक मुद्दा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने पर चर्चा साढ़े छह घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में इस बात पर चर्चा की गई कि बांग्लादेशी हिंदुओं के मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कैसे उठाया जाए। बैठक में नेताओं ने कहा कि बांग्लादेश के हिन्दुओं की दुर्दशा को वैश्विक स्तर पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। उनकी सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विदेशों में बसे सांसदों से संपर्क करने पर चर्चा हुई।