Dainik Bhaskar Dainik Bhaskar

Dainik Bhaskar कलकत्ता HC बोला-पुरुषों को 2 साल की पैटरनिटी लीव मिले:बच्चों की देखभाल के लिए दोनों पेरेंट जिम्मेदार, राज्य सरकार 3 महीने में फैसला करे

कलकत्ता हाईकोर्ट ने कहा है कि पुरुषों को भी महिला कर्मचारियों की तरह ही 2 साल की पैटरनिटी लीव मिलनी चाहिए। अब समय आ गया है कि राज्य सरकार पुरुष और महिला कर्मचारियों में भेदभाव न करे और दोनों के साथ एक जैसा व्यवहार करे। राज्य सरकार को समानता और लिंग भेद को ध्यान में रखते हुए इस पर 3 महीने में फैसला करना चाहिए। जस्टिस सिन्हा ने कहा- हमारा संविधान भी समानता की बात करता है। कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार को भी आगे आकर समानता की बात करनी चाहिए। केवल महिलाओं को ही बच्चों की देखभाल के लिए जिम्मेदार नहीं माना जाना चाहिए। दोनों पेरेंट बराबर के जिम्मेदार हैं। पश्चिम बंगाल में अभी पुरुष कर्मचारियों को 30 और महिला कर्मचारियों को 730 दिनों तक चाइल्ड केयर लीव का प्रावधान है। सरकारी स्कूल के टीचर ने याचिका लगाई थी कोर्ट रूम LIVE ये खबरें भी पढ़ें... मैटरनिटी लीव- सिर्फ कामकाजी गर्भवती महिला ही नहीं, सरोगेट मदर भी ले सकती हैं मैटरनिटी लीव अक्सर कामकाजी महिलाओं के साथ ये समस्याएं आती हैं कि जब वो गर्भवती हो जाती हैं तो संस्थान का व्यवहार उनके प्रति बदल जाता है। निजी सेक्टरों में काम करने वाली महिलाएं जिन्हें अपने अधिकारों के बारे में जानकारी नहीं है, वो गर्भावस्था में अक्सर शोषण की शिकार होती हैं। महिला कानून की विशेषज्ञ अपर्णा गीते बता रही हैं मैटरनिटी बेनिफिट एक्ट की मुख्य बातें। पूरी खबर पढ़ें... Male मैटर्स- रणवीर सिंह की पैटरनिटी लीव का मजाक क्यों, पुरुष भी बदल सकते हैं बच्चे की नैपी अभिनेता रणवीर सिंह फिल्मों से एक लंबा ब्रेक लेकर छुट्‌टी पर जा रहे हैं। इस सितंबर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर एक नया मेहमान आने वाला है। रणवीर ये वक्त अपनी पत्नी और होने वाले बच्चे की मां के साथ गुजारना चाहते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके लीव लेने को लेकर मजाक उड़ाया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें...

Dainik Bhaskar केंद्रीय वित्त मंत्री बोलीं- टैक्स पर सवाल पूछना पसंद नहीं:निर्मला सीतारमण ने भोपाल में कहा- देश के सामने बहुत सारी चुनौतियां

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि लोग टैक्स पर सवाल करते हैं, ये बात मुझे बिलकुल पसंद नहीं है। वित्त मंत्री ने ये बात भोपाल में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (IISER) के 11वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान परिसर में शैक्षणिक भवन और व्याख्यान कक्ष का शिलान्यास किया। साथ ही 442 शोधार्थियों को डिग्रियां भी दीं। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद थे। निर्मला सीतारमण ने कहा, 'लोग सवाल पूछते हैं कि इतने सारे टैक्स क्यों हैं, ये बात मुझे बिलकुल पसंद नहीं है। मैं चाहती हूं कि टैक्स को जीरो पर लेकर आऊं, लेकिन देश के सामने बहुत सारी चुनौतियां हैं। उसके लिए फंड की जरूरत है। हमारे देश और अंतरराष्ट्रीय लेवल पर बहुत सारे कमिटमेंट हैं। हम इस बात का इंतजार नहीं कर सकते कि दूसरे हमें पैसे दें, इसीलिए हम खुद पैसा खर्च कर रहे हैं। उसके लिए बहुत सारे पैसों की जरूरत रहती है।' बनारस से लेकर केरल तक इंडियन ट्रेडीशन वित्तमंत्री ने कहा कि भारत में चीन के विद्यार्थी पढ़ने आ रहे हैं। समाज को आपके ज्ञान का फायदा तब मिलेगा जब आप मिले हुए ज्ञान को समाज में बांटेंगे। इस संस्थान में बहुत से छात्र केरल और बंगाल के हैं। आईआईएसईआर ने 3 हजार पेपर पब्लिश किए हैं। देश भर में रैंकिंग भी अच्छी है। यहां के छात्रों की मेहनत से 8 से 9 पेटेंट हैं। केरल और बंगाल के छात्र बेहतर परफॉर्म कर रहे हैं। आदि शंकराचार्य केरल से आते हैं। ज्ञान की गहराई वाले राज्य के छात्र आगे बढ़ रहे हैं। बनारस का अलग ही ज्ञान है। बनारस से लेकर केरल तक इंडियन ट्रेडीशन है। डेटा साइंस के क्षेत्र में रिसर्च की जरूरत है निर्मला सीतारमण ने नई तकनीक के साथ रिसर्च करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि डेटा साइंस के क्षेत्र में ज्यादा रिसर्च करने की जरूरत है। 4 जी नेटवर्क ने काफी परेशान किया है। आज 5जी की वजह से देशभर में अच्छी कनेक्टिविटी है। इंडिया आज एडवांस केमिस्ट्री के साथ काम रहा है। रीन्यूएबल एनर्जी के सेक्टर में ज्यादा स्कोप है। सोलर से पैदा होने वाली बिजली को स्टोर किया जा सकता है। थर्मल पावर से एनर्जी बन रही है। काम के साथ में साइंस में नए प्रयोग करने की जरूरत है। सीएम ने कहा- हमारी भूमिका महत्वपूर्ण होने वाली है मुख्यम

Dainik Bhaskar BNS में शामिल नहीं IPC की धारा 377 के प्रावधान:दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई आज; याचिका में दावा- इनका न होना LGBTQ के लिए खतरा

दिल्ली हाईकोर्ट आज नए दंड कानून भारतीय न्याय संहिता (BNS) में अननैचुरल सेक्स से जुड़े अपराधों के लिए तय प्रावधान बाहर किए जाने पर सुनवाई करेगा। दरअसल, देश में निरस्त हो चुकी भारतीय दंड संहिता (IPC) में शामिल धारा 377 के प्रावधान BNS से बाहर रखे गए हैं। इसके ही खिलाफ मंगलवार (12 अगस्त) को दायर की गई थी। भारतीय दंड संहिता की धारा 377 किसी भी पुरुष, महिला या पशु के साथ अननैचुरल सेक्स को अपराध मानती है। याचिकाकर्ता एक्टिंग CJ मनमोहन और जस्टिस तुषार राव गेडेला की बेंच से कहा था कि नए आपराधिक कानून में IPC की धारा 377 के प्रावधानों का न होना हर व्यक्ति, विशेषकर LGBTQ समुदाय के लिए खतरा पैदा करता है। संसदीय समिति ने भी की थी सिफारिश दिसंबर 2023 में गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति ने भारतीय दंड संहिता की धारा 377 को भारतीय न्याय संहिता में शामिल करने की मांग की थी। समिति ने कहा था कि भले ही भारतीय दंड संहिता निरस्त हो जाए, लेकिन धारा 377 वयस्कों के साथ गैर-सहमति और नाबालिगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के अलावा पशुओं के साथ अननैचुरल सेक्स के केस में लागू होनी चाहिए। समिति ने यह भी कहा था कि भारतीय न्याय संहिता 2023 में पुरुष, महिला, ट्रांसजेंडर के खिलाफ गैर-सहमति वाले यौन अपराध और पशुता के लिए कोई प्रावधान नहीं है। इसलिए यह सुझाव दिया गया कि BNS में IPC की धारा 377 को फिर से लागू करना और बनाए रखना जरूरी है। 1 जुलाई से लागू हुए हैं 3 आपराधिक कानून देश में अंग्रेजों के जमाने से चल रहे कानूनों की जगह 3 नए कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1 जुलाई से लागू हुए हैं। इन्हें IPC (1860), CrPC (1973) और एविडेंस एक्ट (1872) की जगह लाया गया है। लोकसभा ने 21 दिसंबर 2023 को तीन बिलों भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य संहिता बिल पास किए थे। 25 दिसंबर 2023 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इन बिलों पर दस्तखत किए थे। ये खबर भी पढ़ें... शादीशुदा महिला को फुसलाने पर जेल, मर्डर पर 302 नहीं, धारा 101 लगेगी; नए क्रिमिनल कानूनों को जानिए मर्डर करने पर धारा 302 नहीं, 101 लगेगी। धोखाधड़ी के लिए फेमस धारा 420 अब 318 हो गई है। रेप की धारा 375 नहीं, अब 63 है। शादीशुदा महिला को फुसलाना अब अपराध है, जबकि जबरन अप्राकृतिक यौन

Dainik Bhaskar पंजाब के बाबा गुरविंदर सिंह का ससुराल वालों से विवाद:दोनों पक्षों में खूनी झड़प, गोलियां चली, गाड़ियां तोड़ी, एक दूसरे पर लगाए आरोप

अकसर विवादों में घिरे रहने वाले बाबा गुरविंदर सिंह खेड़ी वालों (मलेरकोटला) का अब फतेहगढ़ साहिब रहते अपने ससुराल परिवार से विवाद हो गया। दोनों पक्षों में खूनी झड़प हुई है। फायरिंग और गाड़ियां तोड़ने तक कौ नौबत भी आई। दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। हमले में बाबा गुरविंदर सिंह खेड़ी वाला, प्रभदीप सिंह के अलावा बाबा की सास गुरजीत कौर और रमनजोत सिंह जख्मी हो गए। पत्नी से झगड़ा करता था बाबा, दहेज मांगने का भी आरोप फतेहगढ़ साहिब की किसान नेता एवं गुरविंदर सिंह की सास गुरजीत कौर ने बताया कि उनकी बेटी की शादी एक साल पहले खेड़ी वाले बाबा गुरविंदर से हुई थी, लेकिन तब से वह उससे दहेज की मांग कर रहा है। उनकी बेटी को तंग परेशान किया जाता था। उनकी बेटी पढ़ाई करना चाहती है तो गुरविंदर सिंह उसे रोकता था। उनकी बेटी मायके घर आई हुई थी। गुरविंदर सिंह कुछ लोगों के साथ फतेहगढ़ साहिब उनके घर आया। उसके साथ गुरजीत कौर की मां भी थी। गुरजीत का आरोप है कि दामाद ने उन पर हमला कर दिया और फायरिंग की। एक गोली उसकी जांघ में लगी। उन्होंने बताया कि वह पहले भी एक बार उन पर हमला कर चुका है। गोल्डी बराड़ से उन्हें धमकियां दिलाई जा रही हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की और दामाद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मेरी पत्नी को किडनैप कर रखा है - गुरविंदर सिंह सिविल अस्पताल में भर्ती बाबा गुरविंदर सिंह ने कहा कि वे खुद बीमार चल रहे हैं। वे अपनी पत्नी को लेने ससुराल आए थे। उन पर लोहे की रॉड से हमला किया गया। इसके बाद सिविल अस्पताल के बाहर हमला किया गय़ा। उनकी बाजू और टांग पर फ्रैक्चर आए हैं। अगर उनका गोल्डी बराड़ से संबंध होता तो वह अकेले आते। यह सब आरोप लगाए जा रहे हैं। बाबा ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी को किडनैप करके रखा हुआ है। एक बार पत्नी को उनके सामने लाया जाए, सारी सच्चाई सामने आ जाएगी। फायरिंग की घटना पर गुरविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस की जांच में सब खुलासा हो जाएगा। उन्होंने कोई गोली नहीं चलाई। उन्हें भरोसे में लेकर हमला किया गया। गोली किसने चलाई जांच कर रहे हैं - डीएसपी फतेहगढ़ साहिब के डीएसपी सुखनाज सिंह ने कहा कि

Dainik Bhaskar राम रहीम फिर जेल से बाहर आया:21 दिन की फरलो मिली; हाईकोर्ट ने कहा था- सरकार सोच-समझ कर ही मंजूर करे

साध्वियों के यौन शोषण और 2 कत्ल केस में सजा काट रहे डेरा प्रमुख राम रहीम की 21 दिन की फरलो मंजूर हो गई है। मंगलवार सुबह राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल से यूपी के लिए रवाना हो गया। हरियाणा सरकार ने राम रहीम को फरलो इसी शर्त पर दी है कि वह 21 दिन बागपत स्थित बरनावा आश्रम में ही रहेगा। 2 दिन पहले ही पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को कहा था कि वह इस मामले में सोच समझ कर ही फरलो या पैरोल दे। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं...

Dainik Bhaskar नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए BJP-RSS नेताओं में मंथन:5 घंटे चली बैठक, फडणवीस-अनुराग को मिल सकती है जिम्मेदारी; बांग्लादेश पर भी चर्चा हुई

भाजपा और RSS के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। लोकसभा चुनाव के बाद से शुरू हुई इन चर्चाओं के बीच दोनों संगठनों के नेताओं की बैठक राजनाथ सिंह के घर पर रविवार रात हुई। पांच घंटे चली इस बैठक में भाजपा के नए अध्यक्ष के नाम पर चर्चा हुई। बैठक में क्या तय हुआ, इसकी जानकारी पार्टी ने शेयर नहीं की है। लेकिन सूत्रों की मानें तो अध्यक्ष के लिए देवेंद्र फडणवीस और अनुराग ठाकुर के नाम पर चर्चा हुई। फडणवीस जहां RSS की पसंद हैं, वहीं भाजपा अनुराग के हाथ में कमान देना चाहती है। बैठक में राजनाथ सिंह के अलावा गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा महासचिव (संगठन) बीएल संतोष, RSS महासचिव दत्तात्रेय होसबले, संयुक्त महासचिव अरुण कुमार मौजूद रहे। 31 अगस्त से 2 सितंबर तक केरल के पलक्कड़ में RSS की एक महत्वपूर्ण बैठक होनी है। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष तय होने की उम्मीद है। नड्‌डा के मंत्री बनने की वजह से बदला जाना है अध्यक्ष जेपी नड्डा जून 2019 में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बने थे। इसके बाद 20 जनवरी 2020 को पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाए गए। इसी साल फरवरी में उनका कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ाया गया था। लोकसभा चुनाव के बाद मोदी सरकार 3.0 में उन्हें स्वाथ्य मंत्री बनाया गया था। भाजपा में एक व्यक्ति एक पद का नियम है। इसलिए नड्‌डा को अध्यक्ष पद छोड़ना है। RSS की पसंद फडणवीस महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और वर्तमान डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पसंद माने जा रहे हैं। फडणवीस नागपुर से हैं और संघ का मुख्यालय भी वही हैं। वह संघ प्रमुख और अन्य नेताओं के करीबी भी माने जाते हैं। विवादों से दूर रहने वाले फडणवीस की जितनी नजदीकी संघ प्रमुख से है, उतनी ही मोदी-शाह से भी है। मोदी-शाह के कहने पर वह सीएम रहने के बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम बनने को तैयार हुए थे। ऐसे में उनकी दावेदारी मजबूत है। अनुराग ठाकुर विपक्ष पर हमलावर, यह नई जिम्मेदारी का संकेत अनुराग ठाकुर मोदी सरकार 2.0 में खेल मंत्री थे। पहलवानों के विवाद समेत अन्य मामलों में वह चर्चा में रहे। इस बार उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया है। लेकिन, जिस तरह वह संसद में विपक्ष के हमलों के पलटवार का जिम्मा संभाल रहे हैं, उससे उनकी नई भूमिका के कयास लगाए जा रहे हैं। संसद में राहुल गांधी के आरोपों का जो जवाब ठाकुर ने दिया था, पीएम मोदी ने उसका वीडियो X पर शेयर किया था। ऐसे

Dainik Bhaskar मुरैना में तालाब फूटा, 4 गांवों में घुसा पानी:​​​​​140 साल पुराना तालाब रात से रिस रहा था, 20 गांवों में अलर्ट

मुरैना जिले के सबलगढ़ में टोंगा तालाब फूट गया। 4 गांव में पानी घुस गया है। सोमवार शाम करीब 4 बजे तालाब में मिट्टी बहने से छेद हुआ, जो मंगलवार सुबह 5 बजे तक 15 इंच तक बढ़ गया। तालाब का पानी तेजी से बाहर आ रहा है, जिससे करीब 20 गांव को खतरा है। तालाब का पानी सबलगढ़ के कुतघान का पुरा, कोरी का पुरा, पंचमुखी हनुमान मंदिर का इलाका, पासौन गांव में पानी भर गया है। ये पानी बहकर देवपुर गांव में जा रहा है। पानी लगातार बढ़ता जा रहा है, ग्रामीण यहां से निकलने लगे हैं। पानी मुरैना से सबलगढ़ जाने वाली मेन रोड पर आ चुका है, यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। पानी पुलिस थाने तक पहुंचने लगा है। एसडीएम वीरेंद्र कटारे, सबलगढ़ थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ तालाब के पास मौजूद हैं। अधिकारी बोले- रात में रोड काटकर निकाला था पानी जल संसाधन और राजस्व विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सोमवार रात करीब 8 बजे सूचना मिली। जिसके बाद टीम ने पहुंचकर छेद बंद कर रोड काटकर पानी निकालना शुरू किया, लेकिन सुबह तक ये छेद बड़ा होता गया। तहसीलदार भारतेंदु यादव ने बताया कि पास के सभी गांव में अलर्ट कर दिया गया है। तालाब के और हिस्से फूटने का भी खतरा बना हुआ है। टोंगा तालाब 140 साल पुराना है। इससे 20 से 25 गांवों में सिंचाई होती है। खबर लगातार अपडेट हो रही है...

Dainik Bhaskar पत्नी को बाइक के पीछे बांधकर घसीटा, VIDEO:रोती-चिल्लाती रही, किसी ने नहीं बचाया; 2 लाख रुपए देकर पंजाब से लाया था

पति और सास को खरी-खोटी सुनाई तो पति ने हैवानियत की हदें पार कर दी। शराब के नशे में पत्नी को बुरी तरह पीटा। इसके बाद उसे बाइक के पीछे रस्सी से बांधकर गांव में घसीटा। पत्नी चिल्लाती रही, लेकिन न पति ने रहम खाया और न पड़ोसियों ने उसे बचाया। घटना एक महीने पहले नागौर जिले के पांचौड़ी इलाके के नाहरसिंहपुरा में हुई थी। पांचौड़ी थानाधिकारी खेताराम ने बताया- सोमवार को वीडियो सामने आने के बाद सोमवार दोपहर नाहरसिंहपुरा गांव के रहने वाले प्रेमाराम मेघवाल (28) को शांति भंग की धारा में गिरफ्तार कर लिया है। घटना करीब एक महीने पहले हुई थी। पीड़िता अपनी ननद शारदा के साथ जैसलमेर के मोहनगढ़ में है। पीड़िता की ओर से कोई मुकदमा दर्ज नहीं करवाया गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेकर कार्रवाई की। 2 लाख रुपए देकर पंजाब जाकर की थी शादी जानकारी के अनुसार, प्रेमाराम की शादी 6 महीने पहले उसके घरवालों ने 2 लाख रुपए देकर पंजाब निवासी सुमित्रा (25) से कराई थी। सुमित्रा के पिता की मौत हो चुकी है। प्रेमाराम की बहन शारदा, मामा और मौसी ने सुमित्रा की मां को 2 लाख रुपए दिए थे। इसके बाद शादी कर प्रेमाराम सुमित्रा को नाहरसिंहपुरा ले आया था। सुमित्रा के पिता की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। पड़ोसियों ने बताया कि शादी के बाद से ही प्रेमाराम सुमित्रा को बंधक जैसी हालत में रखता था। वह उसे किसी से बात नहीं करने देता था। सुमित्रा पड़ोस की महिलाओं तक से बात नहीं कर सकती थी। प्रेमाराम शराब का आदी था। प्रेमाराम को शक था कि पत्नी खरीदकर लाने के कारण पड़ोसी उसे बहका देंगे। गांव के किसी युवक ने वीडियो बनाया एक महीने पहले पाबंदियां लगाने की बात पर एक दिन घर में सुमित्रा की पति और सास से ‎‎नोक-झोंक हो गई। सुमित्रा ने उन्हें खरी-खोटी सुना दी। इससे नाराज प्रेमाराम ने ‎‎शराब पीकर पहले पत्नी को बुरी तरह पीटा, इसके बाद भी गुस्सा शांत नहीं हुआ तो पत्नी को बाइक के पीछे बांधकर ‎‎घसीटा। इससे उसके गंभीर चोटें आईं।इस दौरान गांव के लोग वीडियो बनाते रहे। सुमित्रा चिल्लाती रही, बचाने की गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने भी सनकी प्रेमाराम को रोकने की कोशिश नहीं की। गांव के किसी व्यक्ति ने अब वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया तो मामला पुलिस तक पहुंचा। उधर, पांचौड़ी थानाधिकारी खेताराम ने बताया कि महिला को जैसलमेर से नागौर लाया जाए

Dainik Bhaskar फौजी बनाने के लिए 100 लोगों से 6 करोड़ वसूले:मेडिकल के नाम पर खून निकाला; होटल में ट्रेनिंग दी; जानिए पूरा मामला

जुलाई 2022 में जब मुझे सेना में जॉइनिंग लेटर मिला तो पूरे परिवार ने जश्न मनाया था। इसके लिए परिवार ने 6 लाख रुपए दिए थे। हमें नहीं पता था कि हम धोखाधड़ी का शिकार हो गए हैं। ये कहना है 23 साल के साहिल का। साहिल देवास जिले में सोनकच्छ के गंधर्वपुरी का रहने वाला है। उसके जैसे करीब 100 युवा हैं, जिन्हें आर्मी और रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर शाजापुर के दरबार सिंह ने 6-6 लाख रुपए लिए थे। दरबार सिंह और उसके गिरोह के सदस्यों ने इन्हें फर्जी जॉइनिंग लेटर दिया। मेडिकल भी करवाया। ट्रेनिंग के लिए तीन से चार महीने तक देश के अलग-अलग शहरों में घुमाया। उसके बाद अगली तारीख देकर घर वापस भेज दिया। धोखाधड़ी का शिकार हुए युवकों ने शाजापुर पुलिस को इसकी शिकायत की। पुलिस जांच में पता चला कि इस गिरोह का नेटवर्क दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट, यूपी समेत कई राज्यों तक फैला है। गिरोह से आर्मी और रेलवे के अधिकारी भी जुड़े हैं। मास्टरमाइंड हिमाचल प्रदेश का रहने वाला रविंद्र सिंह है। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 6 पॉइंट्स में जानिए, गिरोह कैसे करता था फर्जीवाड़ा... 1. दरबार सिंह युवकों को नौकरी का भरोसा देता था साहिल ने बताया कि वह आर्मी में जाने की तैयारी कर रहा था। 2022 में उसे पता चला कि दरबार सिंह शाजापुर में शहीद पार्क के पास खालसा एकेडमी संचालित करता है। उसके यहां आर्मी, एयरफोर्स, नेवी में भर्ती की ट्रेनिंग कराई जाती है। उसे ये भी बताया गया कि दरबार सिंह का आर्मी में तगड़ा जुगाड़ है। वह पैसे देकर भर्ती भी करवा सकता है। साहिल और उसका दोस्त सचिन प्रजापति शाजापुर पहुंचे। वहां खालसा एकेडमी जाकर दरबार सिंह से मिले। दरबार बोला कि उसकी मिलिट्री इंजीनियर सर्विस में सेटिंग है। वह 45 दिन में नौकरी लगवा सकता है। 2. युवकों से पैसे भी दरबार सिंह वसूल करता था दरबार सिंह युवकों को भरोसा दिलाने के लिए उन लोगों के नाम लेता था, जो आर्मी में थे। इसके बाद भर्ती करवाने के एवज में 6-6 लाख रुपए की डिमांड करता था। साहिल और सचिन भी दरबार के भरोसे में आ गए। दोनों ने इसके बारे में अपने परिजन को बताया। सामान्य परिवार से आने वाले साहिल और सचिन के परिजन ने बाजार से 5 प्रतिशत ब्याज पर कर्ज लेकर 6 लाख रुपए की व्यवस्था की। दोनों ने दरबार को ये रकम 26 अप्रैल 2022 से लेकर 31 मई 2022 के बीच दी। इस लेन-देन का वीडियो भी बनाया था। 3.

Dainik Bhaskar देश का मानसून ट्रैकर:MP समेत 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; राजस्थान में 8 की मौत, 4 जिलों के स्कूलों में आज छुट्टी

देश में मानसून सक्रिय है। कई इलाकों में भारी तो कहीं रिमझिम का दौर जारी है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मंगलवार (13 अगस्त) को 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है। इधर, राजस्थान में सोमवार को बारिश से जुड़ी घटनाओं में 8 लोगों की मौत हो गई। दो जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। यहां दो दिन में बारिश के चलते 22 लोगों की मौत हो गई। जयपुर, सवाई माधोपुर, भरतपुर, दौसा और करौली में भारी बारिश का अलर्ट है। राजस्थान के 4 जिलों के स्कूलों में आज छुट्टी, बिहार में मानसून सक्रिय, MP में 16 तक तेज बारिश नहीं राजस्थान में 3 दिन से लगातार हो रही भारी बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। जयपुर समेत 7 जिलों (धौलपुर, करौली, भरतपुर, दौसा, टोंक, सवाई माधोपुर) में बाढ़ जैसी स्थिति है। टोंक में जयपुर-कोटा नेशनल हाईवे पर 2 फीट तक पानी भर गया। भारी बारिश के चलते जयपुर, करौली, धौलपुर और दौसा के स्कूलों में मंगलवार 13 अगस्त को छुट्‌टी घोषित कर दी गई है। जयपुर में पिछले 24 घंटे के दौरान 4.50 इंच से ज्यादा (118 मिमी) बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बताया कि एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर दो-तीन दिन से बना हुआ है। यह अगले दो दिन रहने की संभावना है। वहीं, बिहार में मानसून काफी मजबूत स्थिति में है। अगले 7 दिनों तक ऐसी ही स्थिति रहेगी। गंगा-गंडक समेत बिहार की 5 बड़ी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। राज्य सरकार की पहल पर फरक्का बैराज के सभी 109 गेट खोल दिए गए हैं। बैराज से 10.50 लाख क्यूसेक डिस्चार्ज हो रहा है। इधर, मध्य प्रदेश में तेज बारिश का दौर थमा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी मानसून ट्रफ गंगानगर से दिल्ली और सीधी होते हुए गुजर रही है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन नॉर्थ-ईस्ट के ऊपर एक्टिव है। एक अन्य मानसून ट्रफ भी एमपी से गुजर रही है। इनकी एक्टिविटी बढ़ने के बाद तेज बारिश का दौर शुरू होगा। 16 अगस्त तक प्रदेश में तेज बारिश का अलर्ट नहीं है। देशभर से बारिश की तस्वीरें... 14 अगस्त को 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Dainik Bhaskar मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:बांग्लादेश में भारतीय सेना की जीत का स्मारक तोड़ा; देशभर में 3 लाख डॉक्टर हड़ताल पर; NIRF रैंकिंग में IIT मद्रास अव्वल

नमस्कार, कल की बड़ी खबर बांग्लादेश से रही, यहां प्रदर्शनकारियों ने 1971 की जंग से जुड़े राष्ट्रीय स्मारक को तोड़ दिया। एक खबर कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से हुए रेप केस की रही, अपनी सुरक्षा की मांगों को लेकर देशभर में 3 लाख डॉक्टर हड़ताल पर हैं। लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... अब कल की बड़ी खबरें... 1. कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस- देशभर में डॉक्टर्स की हड़ताल, सुरक्षा के लिए एक्ट बनाने की मांग की कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में 8 अगस्त को ट्रेनी डॉक्टर का रेप और मर्डर हुआ था। घटना को लेकर देशभर के 3 लाख रेजिडेंट डॉक्टर्स हड़ताल पर रहे। AIIMS दिल्ली समेत देश के सभी सरकारी अस्पतालों में OPD सेवाएं प्रभावित हुईं। हालांकि इमरजेंसी सेवाएं चालू थीं। रेजिडेंट डॉक्टर्स ने अपनी सुरक्षा के लिए सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट बनाने की मांग की है। वहीं पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने कहा कि 18 अगस्त तक पुलिस केस सॉल्व नहीं कर पाई तो जांच CBI को सौंप देंगे। कोलकाता हाईकोर्ट में 3 याचिका लगाई गईं: कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में 3 याचिकाएं लगाई गई हैं। इन याचिकाओं में मामले की CBI जांच कराने की मांग की गई है। एक याचिका में कहा गया है कि महिला डॉक्टर की मौत की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी गई। पीड़ित का नाम सार्वजनिक नहीं किया जा सकता, लेकिन इस मामले में ऐसा हुआ है। कोर्ट से अपील की गई है कि पीड़ित का नाम सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाया जाए। IMA की मांग- अस्पतालों में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती हो: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को लेटर लिखा। इसमें मांग की गई है कि देश के अस्पतालों को 'सेफ जोन' घोषित किया जाए और इस शब्द की परिभाषा कानून में तय की जाए। इसके अलावा सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में पुलिस कैंप और पर्याप्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती करने की भी मांग की गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें... 2. बांग्लादेश में भारतीय सेना की जीत का स्मारक तोड़ा, प्रदर्शनकारियों ने टुकड़े-टुकड़े किए बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों ने 1971 की जंग से जुड़े राष्ट्रीय स्मारक को तोड़ दिया। मुजीबनगर स्थित यह स्मारक भारत और मुक्तिवाहिनी सेना की जीत और पाकिस्तानी सेना की हार का प्रतीक था। 16 दिसंबर 1

Dainik Bhaskar राज्य में CBI जांच पर ममता की याचिका, सुनवाई आज:सुप्रीम कोर्ट ने कहा था- CBI जांच के लिए राज्य सरकार की सहमति जरूरी

पश्चिम बंगाल में CBI जांच के खिलाफ ममता सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में 1 मई को याचिका लगाई थी। इस मामले में आज सुनवाई होगी। 10 जुलाई को कोर्ट ने याचिका को सुनवाई योग्य माना था। जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने केंद्र सरकार की उस दलील को खारिज कर दिया था कि यह अर्जी सुनवाई योग्य नहीं है। कोर्ट ने कहा था कि बंगाल सरकार ने कानूनी पहलू उठाया है जिस पर विचार किया जाना चाहिए। इसके साथ ही बेंच ने कहा कि, जब राज्य सरकार ने CBI जांच के लिए दी गई अपनी परमीशन को वापस ले लिया तो फिर एजेंसी वहां के मामलों में केस क्यों दर्ज कर रही है। बंगाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में संविधान के आर्टिकल 131 का हवाला देते हुए याचिका दाखिल की है। इसमें सुप्रीम कोर्ट के अधिकार क्षेत्र का जिक्र है। इसके मुताबिक केंद्र और राज्यों के बीच के मामलों की सुनवाई सिर्फ सुप्रीम कोर्ट में की जाती है। अब समझिए केंद्र और बंगाल के बीच कैसे शुरु हुआ विवाद... पश्चिम बंगाल और केंद्र के बीच ताजा विवाद संदेशखाली केस के बाद शुरु हुआ। ED ने 5 जनवरी को बंगाल के संदेशखाली में टीएमसी नेता शेख शाहजहां के घर छापा मारा था। इस दौरान अधिकारियों पर पर TMC समर्थकों ने जानलेवा हमला किया था। इसमें तीन अधिकारी घायल हो गए थे। बाद में सामने आया कि शाहजहां ने कई महिलाओं से यौन उत्पीड़न किया है। केंद्र ने सीबीआई जांच की सिफारिश की, चूंकि राज्य सरकार की परमीशन नहीं थी। इसलिए जांच एजेंसी ने हाईकोर्ट से इजाजत ली। कलकत्ता हाईकोर्ट ने 10 अप्रैल को संदेशखाली केस CBI को सौंपा। हाईकोर्ट के आदेश के बाद CBI ने महिलाओं के यौन शोषण मामले में FIR दर्ज की। HC के आदेश के बाद ममता सरकार CBI जांच पर रोक नहीं लगा सकती हाईकोर्ट के आदेश के बाद राज्य की ममता बनर्जी सरकार CBI जांच पर रोक नहीं लगा सकती है। दरअसल, राज्य से जुड़े किसी भी मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी CBI की इन्क्वायरी के लिए राज्य सरकार से अनुमति लेनी होती है। पश्चिम बंगाल सरकार ने 16 नवंबर, 2018 को राज्य में जांच और छापेमारी करने के लिए CBI को दी गई ‘सामान्य सहमति' वापस ले ली थी। उस समय चिटफंड घोटाले को लेकर ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया था। अब समझिए CBI को केस कैसे मिलता है दिल्ली स्पेशल पुलिस एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के सेक्शन 2 के तह

Dainik Bhaskar पूर्व NCW प्रमुख से प. बंगाल के मंत्री बोलीं:महिला सुरक्षा की बात मत कीजिए, आपने महिलाओं की गरिमा 2000 रुपए में बेची

पश्चिम बंगाल के मंत्री शशि पंजा ने सोमवार को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की पूर्व अध्यक्ष रेखा शर्मा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रेखा को महिला सुरक्षा पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है क्योंकि NCW प्रमुख रहते हुए वे विपक्षी दलों के शासन वाले राज्यों के साथ भेदभाव करती थीं और भाजपा शासित राज्यों में होने वाले अपराधों से मुंह फेर लिया करती थीं। पंजा ने आगे कि शर्मा ने विपक्ष के शासन वाले राज्यों को परेशान किया और प्रशासन को अपना काम नहीं करने दिया। संदेशखाली की घटना में भाजपा ने जो षड्यंत्र रचा था, रेखा शर्मा भी उसमें शामिल थीं। पंजा ने यह भी कहा कि रेखा शर्मा ने महिलाओं की गरिमा को खत्म करने में भाजपा का साथ दिया है और अपने मालिकों को खुश करने के लिए महिलाओं को 2000 रुपए में बेचा तक है। फरवरी में रेखा शर्मा ने संदेशखाली का दौरा किया था इस साल फरवरी में रेखा शर्मा ने पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में संदेशखाली का दौरा किया था, जहां महिलाओं ने TMC नेता शेख शाहजहां और उसके साथियों पर जमीन हथियाने और शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था। संदेशखाली दौरे के समय रेखा शर्मा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग की थी। रेखा शर्मा के संदेशखाली दौरे को लेकर पंजा ने कहा, ‘रेखा शर्मा, आप भले ही राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रमुख रही होंगी, लेकिन अच्छा होगा कि आप महिला सुरक्षा पर बात न करें। हमने देखा है कि कैसे भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं पर होने वाले अपराधों की तरफ आप देखती तक नहीं थीं और ऐसे ही मामलों के लिए आप विपक्ष शासित राज्यों की छवि खराब करती थीं। लेकिन, मणिपुर पर कभी आपका ध्यान नहीं गया।

Dainik Bhaskar कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस- हाईकोर्ट में सुनवाई आज:3 याचिकाओं में CBI जांच की मांग, सोशल मीडिया से पीड़िता का नाम हटवाने की भी बात

कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस में कलकत्ता हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी। चीफ जस्टिस टी एस शिवगणनम की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने तीन जनहित याचिकाएं दायर की गई हैं। इसमें मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग की गई है। याचिकाकर्ताओं में से एक के वकील फिरोज एडुल्जी ने कहा कि घटना को दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बेंच से कहा कि महिला डॉक्टर की मौत की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी गई है। पीड़िता का नाम सार्वजनिक नहीं किया जा सकता, लेकिन इस मामले में ऐसा हुआ है। उन्होंने कोर्ट से पीड़िता का नाम सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटवाने की मांग की है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार सुबह ट्रेनी डॉक्टर के घर पहुंचीं। यहां उन्होंने कहा था- 18 अगस्त तक पुलिस केस सॉल्व नहीं कर पाई तो जांच CBI को सौंप देंगे। हालांकि, CBI का सक्सेस रेट काफी कम है। केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में भी चलना चाहिए। दरअसल, कोलकाता के RG कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 8 अगस्त देर रात ट्रेनी डॉक्टर की अर्धनग्न लाश मिली थी। पुलिस के मुताबिक, रेप के बाद उसकी हत्या की गई। प्राइवेट पार्ट, आंखों और मुंह से खून बह रहा था। उसकी गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई पाई गई थी। पोस्टमॉर्टम में खुलासा- गला घोंटकर हत्या कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस में सोमवार (12 अगस्त) को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई है। इसमें मर्डर से पहले रेप की पुष्टि की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रेनी डॉक्टर की गला घोंटकर हत्या की गई है। घटना सुबह 3 से 5 बजे की है। उधर, घटना को लेकर सोमवार से देशभर के 3 लाख रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं। AIIMS दिल्ली समेत देशभर के सभी सरकारी अस्पतालों में OPD सेवाएं प्रभावित हैं। इमरजेंसी सेवाएं चालू रखी गई हैं। ऑल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) के जनरल सेक्रेटरी डॉ. सर्वेश पांडे ने कहा- हेल्थ सेक्रेटरी से हमने घटना की CBI जांच कराने और डॉक्टर्स की सुरक्षा के लिए सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट बनाने की मांग रखी है। जब तक लिखित आश्वासन नहीं मिलता, हड़ताल जारी रखेंगे। हड़ताल की तस्वीरें... IMA की मांग- अस्पतालों में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती हो इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को लेटर लिखा। इसमें देश के अस्पतालों को 'सेफ जोन' घोषित करने की मांग की गई और इस शब्द की परिभाषा कानून मे

Dainik Bhaskar भास्कर अपडेट्स:अमेरिकी शहर लॉस एंजिलिस में 4.4 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट नहीं

अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस में भारतीय समय के मुताबिक सोमवार रात करीब 1 बजे 4.4 तीव्रता का भूकंप आया है। उस समय अमेरिका में दोपहर के 12:30 बजे थे। US जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक पहले भूकंप की तीव्रता 4.7 मापी गई थी, जिसे बाद में घटाकर 4.4 किया गया। भूकंप के चलते सुनामी की कोई वॉर्निंग जारी नहीं की गई है।