Dainik Bhaskar Dainik Bhaskar

Dainik Bhaskar न्यूज इन ब्रीफ@11 AM:अनंतनाग के बाद किश्तवाड़ में आतंकी मुठभेड़; काशी विश्वनाथ की सीढ़ियों तक पहुंची गंगा; पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का निधन

नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें… 1. अनंतनाग के बाद किश्तवाड़ में मुठभेड़, सेना-आतंकियों के बीच फायरिंग जारी जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग के बाद किश्तवाड़ में रविवार (11 अगस्त) को सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह किश्तवाड़ जिले के जंगल में आतंकियों के होने की सूचना मिली थी। एक दिन पहले शनिवार (10 अगस्त) को अनंतनाग में आतंकियों की फायरिंग से हवलदार दीपक कुमार यादव और लांस नायक प्रवीण शर्मा शहीद हो गए थे। 3 जवान और 2 नागरिक घायल हुए थे। अनंतनाग में भी सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है। पढ़ें पूरी खबर... 2. उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, बद्रीनाथ नेशनल हाईवे बंद; काशी विश्वनाथ कॉरिडोर तक पानी उत्तराखंड के चमोली में शनिवार रात भारी बारिश के कारण कई इलाकों में लैंडस्लाइड हुआ। इसके चलते बद्रीनाथ नेशनल हाईवे बंद हो गया। हिमाचल प्रदेश में बारिश और लैंडस्लाइड के कारण कुल 135 सड़कें बंद है। यूपी के 12 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की सीढ़ियों तक पानी पहुंच गया। बाबा विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार समेत 3 गेट से एंट्री बंद कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर... 3. पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का निधन, 93 साल के थे, लंबे समय से बीमार थे पूर्व विदेश मंत्री के. नटवर सिंह का शनिवार रात लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 93 वर्ष के थे। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। के. नटवर सिंह 2004-05 के दौरान UPA-I सरकार में भारत के विदेश मंत्री थे। इस दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह थे। उन्होंने पाकिस्तान में राजदूत के रूप में भी कार्य किया और 1966 से 1971 तक तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यालय से जुड़े रहे थे। पढ़ें पूरी खबर... 4. पेरिस ओलिंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी आज, मनु-श्रीजेश थामेंगे तिरंगा पेरिस ओलिंपिक गेम्स 2024 का आखिरी दिन आज है। रविवार रात 12:30 बजे से क्लोजिंग सेरेमनी होगी। भारत का तिरंगा 2 मेडल जीतने वालीं शूटर मनु भाकर और भारतीय हॉकी टीम के अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश थामेंगे। श्रीजेश ने भारतीय हॉकी टीम को पेरिस ओलिंपिक का ब्रॉन्ज जिताने में अहम भूमिका निभाई। क्लोजिंग सेरेमनी की परंपरा के अनुसार ओलिंपिक फ्लैक USA को सौंपा जाएगा, क्योंकि 2028 के ओलिंपिक गेम्स की मे

Dainik Bhaskar हरियाणा में सलमान को धमकाने वालों ने मांगी रंगदारी:गैंगस्टर गोदारा ने मांगी 2 करोड़ की फिरौती, मेडिकल संचालक को वॉयस मैसेज भेजकर धमकाया

अभिनेता सलमान खान को धमकी देने और राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद चर्चा में आए गैंगस्टर रोहित गोदारा ने अब हरियाणा के हिसार को अपना निशाना बनाया है। वह लॉरेंस बिश्नोई और गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का करीबी है। हिसार में सेक्टर 16-17 निवासी और शारदा अस्पताल के मेडिकल स्टोर के संचालक राजेंद्र शर्मा से रोहित गोदारा ने 2 करोड़ की फिरौती मांगी है। राजेंद्र शर्मा को रोहित गोदारा के नाम से व्हाट्सएप पर एक वॉयस मैसेज मिला है। 'लाइन पर आजा नहीं तो ध्यान रखना कुत्ता भी कोनी छोड़े' जिसमें कहा गया है कि " राजेंद्र क्या हाल चाल है। रोहित गोदारा बोलू हूं। इतनी हिम्मत होगी कै, दो - दो नंबर ब्लॉक करे, 2 करोड़ की फरौती खातर (कारण) फोन करा है। पता कर लिए लाइन पर आजा, नहीं तो घर परिवार में ध्यान रखना कुत्ता भी कोनी छोड़े, मार्केट में पता कर लिए ब्लॉक करें तै क्या होएवे है। 2 दिन का टाइम है, 2 दिन में ना करिए फिर बातऊंगा, ब्लॉक करां तै कै होवे, दो दिना में बताइए"। राजेंद्र शर्मा ने सिविल लाइंस थाने में लिखित शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि कहीं यह वॉयस मैसेज किसी की शरारत तो नहीं है। एसपी दीपक सहारण का कहना है कि साइबर एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है। जल्द ही पता चल जाएगा कि धमकी देने वाला कौन है। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या में भी शामिल हिसार में मेडिकल स्टोर संचालक से रंगदारी मांगने वाले गैंगस्टर रोहित गोदारा के खिलाफ 32 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। रोहित गोदारा राजस्थान के बीकानेर के लूणकरण सर का रहने वाला है। वह कई सालों से अपराध की दुनिया में जाना-पहचाना नाम है। रोहित गोदारा राजस्थान में ही व्यापारियों से 5 करोड़ से लेकर 17 करोड़ रुपये तक की रंगदारी मांग चुका है। उस पर सीकर में गैंगस्टर राजू तेहट की हत्या का भी आरोप है। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में भी उसका नाम सामने आया था। रोहित गोदारा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के लिए काम करता है। खबरों की मानें तो वह 13 जून 2022 को फर्जी पासपोर्ट पर दिल्ली से दुबई भाग गया था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि रोहित गोदारा फिलहाल कनाडा में है। 24 जून को हिसार में शोरूम पर फायरिंग कर फैलाई थी दहशत इससे पहले 24 जून को दिनदहाड़े बाइक सवार 3 बदमाशों ने हिसार के ऑटो मार्केट में महिंद्रा

Dainik Bhaskar भारतीय हॉकी टीम मेडल लेकर पहुंची अमृतसर:एयरपोर्ट पर फूलों से स्वागत, कुछ ही देर में गोल्डेन टेंपल में टेकेंगे माथा

पेरिस ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम रविवार अमृतसर पहुंची। अमृतसर एयरपोर्ट पर भारतीय खिलाड़ियों का ढोल के साथ भव्य स्वागत हुआ। भारतीय खिलाड़ियों के इंतजार में फैंस सुबह से ही एयरपोर्ट के बाहर जमा हो गए थे। इसके अलावा मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल व हरभजन सिंह ईटीओ भी टीम का स्वागत करने पहुंचे। इस भारतीय हॉकी टीम में 10 पंजाब के खिलाड़ी हैं। जिनके पेरेंट्स भी उन्हें रिसीव करने एयरपोर्ट पर पहुंचे। ये पल भावुक करने वाला था। भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने आते ही सीधा गोल्डन टेंपल का रुख किया। जहां वे गुरुघर में नतमस्तक होकर गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। तस्वीरों में देखें हॉकी टीम का स्वागत-

Dainik Bhaskar शेरों के बीच से चलकर राजा तक गए थे नटवर:गांधी परिवार के सबसे नजदीक, लेकिन जब बिगड़ी तो मरते दम तक बात नहीं हुई

नटवर सिंह का लंबी बीमारी के बाद गुड़गांव के निजी अस्पताल में निधन हो गया। नटवर सिंह एक समय कांग्रेस के कद्दवर नेताओं में शामिल रहे थे, जिनकी गांधी परिवार तक सीधी पहुंच थी और जो जब चाहे तब मिल सकते थे, लेकिन जब दूरियां बढ़ी और संबंध बिगड़े तो बोल-चाल तक बंद हो गई। नटवर सिंह विदेश मामलों के एक्सपर्ट थे, यूपीए राज में विदेश मंत्री रहने के दौरान ही वोल्कर विवाद में उन्हें पद छोड़ना पड़ा था। उस दौरान ही उनका गांधी परिवार से विवाद हुआ और कांग्रेस छोड़ दी। नटवर सिंह के पिता गोविंद सिंह भरतपुर राजपरिवार में अधिकारी थे, नटवर सिंह के जन्म के समय वे डीग के मजिस्ट्रेट थे। 16 मई 1931 को भरतपुर में जन्मे नटवर सिंह बचपन से ही पढ़ने में होशियार थे। मेयो कॉलेज और ग्वालियर के सिंधिया स्कूल से उनकी शुरुआती शिक्षा हुई। इसके बाद दिल्ली के प्रसिद्ध सेंट स्टीफंस कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। 1952 में इंडियन फॉरेन सर्विस में सिलेक्ट हुए। विदेश सेवा के अफसर रहते हुए नटवर सिंह ने एक डिप्लोमैट के तौर पर पहचान बनाई। नटवर सिंह उस दौर में दुनिया की बड़ी ऐतिहासिक घटनाओं के साक्षी रहे। नटवर सिंह ने अनेक किताबें लिखीं, उनकी एक किताब पर विवाद नटवर सिंह पढ़ने लिखने वाले नेताओं में थे। 2014 में आई उनकी किताब 'वन लाइफ इन नोट इनफ' पर खूब विवाद हुआ था। कांग्रेस छोड़ने के बाद लिखी इस किताब में कई खुलkसे थे। सोनिया गांधी को लेकर उनके खुलासे किताब में नहीं आए, इसके लिए प्रियंका गांधी उनसे मिलने घर तक गई थीं। प्रियंका ने उनसे आग्रह किया था कि सोनिया से जुड़ी कई बातों का जिक्र किताब में नहीं करें, लेकिन वे नहीं माने। नटवर सिंह ने एक इंटरव्यू में खुद इस बात का जिक्र किया था। राजस्थान के गहलोत विरोधी नेताओं के संरक्षक रहे राजस्थान की राजनीति में नटवर सिंह लगातार सक्रिय रहते थे, वे राज्यसभा से सासंद रहे लेकिन सियासी समीकरणों पर पकड़ रखते थे। अशोक गहलोत कैंप से उनकी कभी नहीं बनी, इसीलिए वे दिल्ली में गहलोत विरोधी राजस्थान के नेताओं के संरक्षक के तौर पर माने जाते थे। कई पदों पर नियुक्ति में भी उनका दखल रहा था। साल 2013 में कांग्रेस छोड़ने के बाद गहलोत विरोधी नेताओं को दिल्ली में एक बड़े पैरोकार से हाथ धोना पड़ा। 10 साल पहले एक इंटरव्यू में कहा था-राजनीति में युवाओं को लाना चाहिए, पायलट का समर्थन नटवर सिंह सितंबर 2014

Dainik Bhaskar भास्कर अपडेट्स:असम पुलिस बोली- अग्रवादी संगठन ULFA स्वतंत्रता दिवस के पहले हमला करने की प्लानिंग कर रहा है, सिक्योरिटी बढ़ाई गई

असम के DGP जीपी सिंह ने शनिवार को कहा- हमें इनपुट मिला है कि उग्रवादी संगठन ULFA-1 स्वतंत्रता दिवस से पहले राज्य में कहीं हमला करने प्लानिंग कर रहा है। स्टेट पुलिस आर्मी और पैरामिलिट्री फोर्स इस हमले को नाकाम करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हम जांच कर रहे हैं। सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। ULFA ने 2004 में स्वतंत्रता दिवस के दिन असम के धेमाजी कॉलेज ग्राउंड में बम ब्लास्ट किया था। इस हमले में 18 लोग मारे गए थे। कई लोग घायल भी हुए थे। पुलिस ने बताया था कि रिमोट-कंट्रोल बम से हमला किया गया था। आज की अन्य बड़ी खबरें... उत्तर प्रदेश के नोएडा के एक फ्लैट में रेव पार्टी, 39 स्टूडेंट हिरासत में लिए गए उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक फ्लैट में चल रही रेव पार्टी पर पुलिस ने छापा मारा, जिसमें 39 विश्वविद्यालय के छात्र हिरासत में लिए गए। बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ नाबालिग भी हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार रात को नोएडा सेक्टर-39 में सुपरनोवा आवासीय सोसायटी में “रेव पार्टी” के बारे में सूचना मिली थी। अधिकारी ने बताया कि एक टीम मौके पर पहुंची और एक प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी के 39 छात्रों को हिरासत में लिया। मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए छात्रों की उम्र 16 से 20 वर्ष के बीच है। अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि छात्रों को व्हाट्सएप पर पार्टी के लिए आमंत्रित किया गया था। प्रवेश शुल्क 500 रुपए प्रति व्यक्ति और 800 रुपए प्रति जोड़ा था।

Dainik Bhaskar जयपुर में ट्रक में घुसी स्कोडा, तीन की मौत:मरने वालों में 2 स्टूडेंट भी; कार में फंसे ड्राइवर के शव को निकालने में छूटे पसीने

जयपुर में ट्रक से स्कोडा कार भिड़ गई, जिसमें 2 स्टूडेंट सहित ड्राइवर की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आगे से कार के परखच्चे उड़ गए। ड्राइवर का शव कार में बुरी तरह से फंस गया था। घंटेभर की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ा रामनगरिया थाने के डीओ रमेश कुमार ने बताया- शनिवार रात डेढ़ बजे पुलिस कंट्रोल रूम को हादसे की सूचना मिली थी। प्रताप नगर के NRI सर्किल पर पुलिस टीम के साथ पहुंचा। मौके पर स्कोडा कार में अमिष (19) पुत्र राजीव वाधवा निवासी मानसरोवर और वेदांत (19) पुत्र गिरधर आहलूवालिया मिले। दोनों गंभीर रूप से घायल थे। इन्हें फौरन महात्मा गांधी हॉस्पिटल ले जाया गया। हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही दोनों ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। ड्राइवर की पहचान नहीं हो पाई उधर, ड्राइवर का शव कार में बुरी तरह से फंसा हुआ था। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। अभी इसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव को एसएमएस की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। अमीश और वेदांत के परिवार वालों को पुलिस ने रात में ही सूचना दे दी थी। आज मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। ट्रक के मुड़ते ही हादसा हुआ मौके पर पुलिस को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्रताप नगर से होते हुए जवाहर सर्किल की तरफ कार जा रही थी। ड्राइवर ट्रक को मोड़ रहा था। इतने में तेज गति से आ रही कार ट्रक से भिड़ गई। ट्रक में सब्जियां भरी थीं। एक स्टूडेंट विदेश से आया था छुट्‌टी मनाने डीओ रमेश कुमार ने बताया- वेदांत विदेश में पढ़ता है। वह छुटि्टयों में जयपुर आया था। अमिष जयपुर इंजीनियरिंग कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में बीबीए का स्टूडेंट था। यह भी पढ़ें... एक्सप्रेस-वे पर स्टीयरिंग फेल होने से बस पलटी; 10 से ज्यादा यात्री घायल नीलगाय का शिकार करने की कोशिश में ट्रेलर के नीचे आया लेपर्ड, मौत

Dainik Bhaskar जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सेना और आतंकियों के बीच फायरिंग:पुलिस भी सर्च ऑपरेशन में जुटी, कल अनंतनाग में दो जवान शहीद हुए थे

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के जंगली इलाकों में रविवार सुबह से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फायरिंग जारी है। अधिकारियों ने बताया कि आतंकी एक्टिविटी की सूचना मिलने बाद पुलिस और सेना के जवानों ने नौनट्टा, नागेनी पेयास और आस-पास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया था। इसके कुछ देर बाद ही मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षाबलों ने इलाकों को घेर लिया है। अनंतनाग में भी सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है। शनिवार (10 अगस्त) को यहां आतंकियों की फायरिंग से हवलदार दीपक कुमार यादव और लांस नायक प्रवीण शर्मा शहीद हो गए थे। जबकि 3 जवान और 2 नागरिक घायल हुए थे। माना जा रहा है कि आतंकी डोडा से अनंतनाग के इलाके में घुसे थे। ऑपरेशन जिले के कोकेरनाग टाउन में 10,000 फीट की ऊंचाई में चल रहा है। यहां घनी झाड़ियां हैं और बड़े-बड़े पत्थर भी हैं। यहीं आतंकी छिपे हुए हैं। पुलिस अधिकारियों को आतंकवादियों के छिपे होने का इनपुट मिला था। इसके बाद पुलिस और सिक्योरिटी फोर्सेज की ज्वाइंट टीम सर्च ऑपरेशन में लग गई। इसी दौरान आतंकियों ने हमला कर दिया था। पुलिस ने चार आतंकवादियों के स्केच जारी किए थे शुक्रवार, 9 अगस्त को पुलिस ने 4 आतंकवादियों के स्केच जारी किए थे। इन्हें आखिरी बार कठुआ जिले के मल्हार, बानी और सोजधर के ढोक में देखा गया था। पुलिस ने आतंकियों की जानकारी देने वालों को 5 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। ये आतंकी कठुआ में हुए सेना के काफिले पर हमले में शामिल हैं। 17 जुलाई को कुपवाड़ा में 2 आतंकी ढेर हुए कुपवाड़ा के केरन इलाके में 17 जुलाई को सेना ने एनकाउंटर में 2 आतंकियों को मार गिराया था। सेना को यहां कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। इसके अलावा उसी दिन डोडा में भी दो जगह एनकाउंटर चला। इसमें आतंकवादियों के हमले में दो सैनिक घायल हो गए थे। डोडा में 15 जुलाई को मुठभेड़ में 5 जवान शहीद हुए थे डोडा में ही 15 जुलाई को आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के एक कैप्टन और पुलिसकर्मी समेत 5 जवान शहीद हो गए थे। 16 जुलाई को डोडा के डेसा फोरेस्ट बेल्ट के कलां भाटा में रात 10:45 बजे और पंचान भाटा इलाके में रात 2 बजे फिर फायरिंग हुई थी। इन्हीं घटनाओं के बाद सर्च ऑपरेशन चलाने के लिए सेना ने जद्दन बाटा गांव के सरकारी स्कूल में अस्थायी सुरक्षा शिविर बनाया था। डोडा जि

Dainik Bhaskar बाल झड़ने पर जान देने वाली मैनेजर श्रेया की कहानी:दोस्त अंजली बोली- हर 2 घंटे बाद शीशे में बाल देखती, मायूस होकर रोने लगती

‘श्रेया के बाल मुझसे भी अच्छे थे। इसके बाद भी हर समय वह अपने बालों को लेकर परेशान रहती। मुझसे हर समय पूछती कि अंजली मेरे बाल देखो, कैसे कम हो रहे हैं। अक्सर लंच के समय यह कहकर रोने लगती कि मेरे बाल कहीं खत्म न हो जाएं। इन दिनों वह शॉप में आने वाले कस्टमर्स से भी पूछती कि आपके बाल कैसे इतने बड़े और घने हैं। आप क्या इस्तेमाल करती हैं। मुझे भी बताइए…’ यह कहना है, श्रेया सिंह के साथ मार्ट में काम करने वाली अंजली मौर्य और पवन कुमार का। श्रेया फ्लोर मैनेजर थी, उसके साथ ये दोनों भी काम करते थे। क्या कोई सिर्फ बालों के झड़ने की वजह से सुसाइड कर सकता है? इसका जवाब तलाशते हुए दैनिक भास्कर टीम उसी मार्ट पर पहुंची, जहां श्रेया काम करती थी। हमारी मुलाकात अंजली और पवन से हुई। कहा - श्रेया मैम तरह-तरह की दवाएं लेकर आती थीं। वो टाइमिंग के हिसाब से दवाएं बालों पर लगाती रहतीं। थोड़े-थोड़े टाइम पर शीशे के सामने बालों को देखतीं। 3 दिन पहले ही उन्होंने एक प्रोडक्ट ऑनलाइन मंगवाया था। हम ये तो जान गए थे कि वो बालों को लेकर परेशान हैं। मगर सुसाइड कर सकती है, यह कभी नहीं लगा। दरअसल, श्रेया की बॉडी उनके किराए के घर में फंदे पर लटकी हुई मिली। शुक्रवार दोपहर 2.40 बजे जब छोटा भाई घर पहुंचा, तब श्रेया को लटका देखा। उसने परिवार और पुलिस को इस बारे में बताया। पिता धनोज सिंह ने पुलिस को बताया कि श्रेया बाल झड़ने से परेशान थी। वो डिप्रेशन में रहती थी। परिजन श्रेया का शव लेकर बलिया चले गए हैं। वहीं दाह संस्कार किया गया। श्रेया ने 20 दिन पहले ही मार्ट में नौकरी जॉइन की पहड़िया सब्जी मंडी के पास स्थित मार्ट में हमें बताया गया कि यहां सिर्फ 2 ही फीमेल एम्प्लाई थीं। एक श्रेया, दूसरी अंजली। श्रेया किड्स सेक्शन की फ्लोर इंचार्ज थी। दूसरी लड़की अंजली लेडीज फ्लोर पर काम करती है। हमने अंजली से श्रेया के बारे में बात की। उन्होंने फोटो खींचने से मना कर दिया। फिर बताया- श्रेया दीदी ने 20 दिन पहले ही जॉइन किया था। 3-4 दिन तो बात नहीं हुई। उसके बाद लंच में और आते-जाते हमारी बातचीत होने लगी। श्रेया दीदी बहुत खूबसूरत थीं, लेकिन अपने बालों को लेकर परेशान रहती थीं। हमेशा कहतीं- अंजलि देखो मेरे बाल सही हैं न, कम तो नहीं हुए हैं। मैंने कहा- दीदी आपके बाल मुझसे ज्यादा अच्छे हैं। तो वह बोलीं- तुम्हारे मोटे और मजबूत हैं और मेरे

Dainik Bhaskar कोलकाता मर्डर केस, ईयरफोन से अपराधी तक पहुंची पुलिस:ट्रेनी डॉक्टर का रेप-मर्डर कर क्राइम सीन पर ब्लूटूथ का टुकड़ा छोड़ गया था

कोलकाता के अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के रेप और मर्डर के आरोपी संजय रॉय को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि क्राइम सीन पर मिले ब्लूटूथ ईयरफोन के एक फटे हुए हिस्से के जरिए वह आरोपी तक पहुंच पाई। घटना के बाद जब पुलिस ने वारदात के समय का सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो उसमें संजय उस सेमिनार हॉल के पास घूमता दिखाई दिया। पुलिस ने उसके और अन्य संदिग्ध आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया। इस दौरान पुलिस ने सभी के फोन जब्त कर लिए। एक अधिकारी ने ब्लूटूथ ईयरफोन को सभी संदिग्धों के फोन से कनेक्ट करने की कोशिश की। वह ईयरफोन संजय के फोन से कनेक्ट हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान संजय ने ट्रेनी डॉक्टर के रेप और मर्डर की बात कबूली। पुलिस ने बताया कि आरोपी संस्थान से बाहर का है। वह मेडिकल कॉलेज के ज्यादातर डिपार्टमेंट में आसानी से आता-जाता था। उसकी गतिविधियां काफी संदिग्ध हैं, वह सीधे तौर पर अपराध में शामिल मालूम होता है। अस्पताल के सेमिनार हॉल में डॉक्टर की अर्धनग्न लाश मिली थी शुक्रवार को कॉलेज के सेमिनार हॉल में ट्रेनी डॉक्टर की लाश मिली थी। रिपोर्ट के मुताबिक महिला के प्राइवेट पार्ट, आंखों और मुंह से खून बह रहा था। चेहरे और नाखून पर चोट के निशान थे। उसके पेट, बाएं पैर, गर्दन, दाहिने हाथ और होठों पर भी चोट के निशान थे। उसकी गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई पाई गई। 31 साल की ट्रेनी डॉक्टर चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट में PG सेकेंड ईयर की स्टूडेंट थी। घटना 8-9 अगस्त की रात की है। घटना के बाद मेडिकल स्टूडेंट्स, भाजपा, कांग्रेस और वाम दलों ने अस्पताल के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने CBI जांच की मांग की है। पुलिस ने हत्या और रेप का मामला दर्ज किया, SIT टीम गठित की गई कोलकाता पुलिस कमिश्नर विनीत कुमार गोयल ने कहा कि मृतका का पोस्टमार्टम हो चुका है। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। जांच के लिए SIT का गठन किया है। हमने सभी तरह के सबूतों का विश्लेषण किया, जिसके आधार एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। एडिशनल पुलिस कमिश्नर मुरली धर ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) के सेक्शन 103 (1) हत्या और सेक्शन 64 (बलात्कार) के तहत केस दर्ज किया है

Dainik Bhaskar जिसका 40 साल से श्राद्ध कर रहे, वह जिंदा मिला,VIDEO:हरियाणा में लावारिस घूम रहा था; NGO ने इलाज किया तो परिवार के बारे में बताया

परिवार के लोग जिसे 40 साल से मरा हुआ समझकर श्राद्ध निकाल रहे थे, वह रामेश्वर दास हरियाणा में जिंदा मिला। यमुनानगर के नी आसरे दा आसरा शेल्टर होम के सदस्यों ने मानसिक रूप से बीमार रामेश्वर दास को एक महीने पहले कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल के सामने से रेस्क्यू किया था। वहां पूछताछ करने पर पता चला कि रामेश्वर दास लंबे समय से यहां रह रहा है। गिरने की वजह से उसे चोट भी लगी हुई थी। वह ठीक से नहीं चल पा रहा था। इसके बाद उसे यमुनानगर के मघरपुर गांव स्थित शेल्टर होम ले जाया गया। शेल्टर होम में रामेश्वर दास का इलाज किया गया। पूछताछ में पता चला कि वह बिहार के गया जिले के बड़ी खाप गांव का रहने वाला है। शेल्टर होम के सदस्यों ने रामेश्वर दास के बड़े बेटे राजू भारती का नंबर निकालकर कॉल की। इसके बाद परिवार के लोग यमुनानगर पहुंचे। यहां परिवार रामेश्वर दास को देख कर फूट-फूटकर रोया। इसके बाद उसे अपने साथ ले गए। बेटा बोला- पिता बिना बताए घर से निकले रामेश्वर दास के बेटे राजू भारती ने बताया कि पिता 40 साल पहले घर से बिना बताए चले गए थे। इसके बाद न वह घर आए और न ही संपर्क करने की कोशिश की। परिवार ने मान लिया था कि वह अब इस दुनिया में नहीं हैं। इसे बाद वह हर साल पिता का श्राद्ध निकालने लगे थे। रामेश्वर को लेकर कुरुक्षेत्र से कॉल आई शेल्टर होम के सदस्य जसकीरत सिंह ने कहा कि आसपास जिलों में जो भी बेसहारा लोग घूमते हैं, हम उनका शेल्टर होम में इलाज करते हैं। हमारे एक सदस्य ने कुरुक्षेत्र से कॉल किया था। वहां गए तो रामेश्वर दास की हालत नाजुक थी। शेल्टर होम में इलाज शुरू किया। यहां काउंसिलिंग के बाद पता चला कि वह बिहार का रहने वाला है। परिवार को यकीन नहीं हुआ जसकीरत सिंह ने आगे बताया कि हमारी ट्रैकिंग टीम रामेश्वर के घर तक पहुंची। परिवार उसे मरा हुआ समझ चुका था। जब टीम ने परिवार को ये बात बताई तो उन्हें एक बार के लिए यकीन नहीं हुआ। फिर उसकी वीडियो कॉल पर बात कराई। यह पता चला है कि रामेश्वर हरियाणा में काम ढूंढने के लिए आया था। यहां वह बीमार होता चला गया। इसके बाद घर भी नहीं जा पाया। अभी तक हमारी टीम 350 के करीब लोगों को घर पहुंचा चुकी है। लोगों से अपील है कि आप लोगों को कोई भी रोड पर बेसहारा घूमता हुआ या मानसिक रूप से बीमार दिखे तो हमारी टीम को सूचना दें।

Dainik Bhaskar देश का मानसून ट्रैकर:MP-राजस्थान सहित 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; उत्तराखंड में बद्रीनाथ नेशनल हाइवे पर लैंडस्लाइड

मौसम विभाग ने रविवार (11 अगस्त) को राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित 10 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। 10 अगस्त पर पूरे देश में 570.6mm बारिश हो चुकी है। राजस्थान में प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूंट में शनिवार को 112 mm बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते तक राजस्थान के जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश के इटावा में बारिश के कारण घर की छत ढह गई। इस घटना में 72 साल वृद्ध महिला की मौत हुई है। इधर, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड, जमीन धंसने और बाढ़ के कारण 128 सड़कें बंद हैं। मौसम विभाग में राज्य के अलग-अलग राज्यों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आज सुबह मंडी, सिरमौर, शिमला और कुल्लू जिलों के बाढ़ की संभावना जताई है। 27 जून से 9 अगस्त तक बारिश से जुड़ी घटनाओं में राज्य में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। उत्तराखंड के चमोली में शनिवार रात भारी बारिश हुई। इसके बाद कई इलाकों में लैंडस्लाइड हुआ, जिसके चलते बद्रीनाथ नेशनल हाइवे बंद हो गया। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय ने बताया कि पहाड़ियों से मलबा गिर रहा है। कामेदा, नंदप्रयाग और छिनका इलाकों में नेशनल हाइवे बंद है। ट्रैफिक शुरू करने के लिए मलबा हटाया जा रहा है। दिल्ली के डिचांव इलाके में शनिवार को भारी बारिश के कारण MCD स्कूल की दीवार ढह गई और एक पेड़ उखड़ गया। इस घटना में दो लोग घायल हुए और दो बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को राव तुला राम मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को दिल्ली में हुई बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया। पालम में सड़कें बारिश के पानी में डूब गईं। ओडिशा में 2 की मौत, केरल में ऑरेंज अलर्ट ओडिशा के बालासोर जिले में 10 अगस्त को आसमान से गिरी बिजली के कारण 2 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग झुलस गए। हादसा रायपीतांबर गांव में हुआ। ये सभी लोग धान के खेत में काम कर रहे थे। मौसम विभाग ने केरल में 11 और 12 अगस्त को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पलक्कड़ और मलप्पुरम में अलर्ट है। यहां पर 11 सेमी से 20 सेमी तक भारी होने की संभावना है। कर्नाटक में बारिश के कारण लैंडस्लाइड हुआ। मैसूरु डिवीजन के सकलेशपुर और बल्लुपेट स्टेशनों के बीच लैंडस्लाइड के कारण मंगलुरु-बेंगलुरु के बीच ट्रेन यातायात रोका गया। 5 ट्रेनें लेट हुईं। इससे पहले 6 जुलाई को लैं

Dainik Bhaskar मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:विनेश के ओलिंपिक मेडल पर फैसला 13 अगस्त को; कोलकाता में डॉक्टर से रेप, फिर हत्या; गाजा में स्कूल पर हमला, 100 मौतें

नमस्कार, कल की बड़ी खबर कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से हुए रेप केस की रही, पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने आरोपी को फांसी देने की मांग की है। एक खबर रेसलर विनेश फोगाट की अपील से जुड़ी रही, जिसमें उन्होंने सिल्वर मेडल की मांग की है। लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... अब कल की बड़ी खबरें... 1. बांग्लादेश के चीफ जस्टिस का इस्तीफा; प्रदर्शनकारी छात्रों पर लगे मुकदमे खारिज होंगे बांग्लादेश में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ओबैदुल हसन ने इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शनकारी छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट को घेर लिया था। छात्रों ने कहा था, ‘अगर जजों ने इस्तीफे नहीं दिए तो हसीना की तरह उन्हें भी कुर्सी से खींचकर उतार देंगे।’ सैयद रेफत अहमद बांग्लादेश के नए चीफ जस्टिस होंगे। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने कहा है कि 1 अगस्त से 5 अगस्त तक आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज किए गए केस खारिज किए जाएंगे। 52 जिलों में हिंदुओं पर हमले हुए: बांग्लादेश की आबादी 17 करोड़ है, जिसमें हिंदू करीब 7.95% (1.35 करोड़) हैं। बांग्लादेश में हिंदू दूसरा सबसे बड़ा धर्म है। देश के 64 में से 61 जिलों में हिंदुओं की बड़ी आबादी रहती है। बांग्लादेश में हिंदू, हसीना की पार्टी अवामी लीग के समर्थक माने जाते हैं। यही वजह है कि अब वे निशाने पर हैं। बांग्लादेश हिंदू, बौद्ध, ईसाई एकता परिषद के मुताबिक, 5 अगस्त से अब तक 64 में से 52 जिलों में हिंदुओं और उनकी संपत्तियों को निशाना बनाया गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें... 2. विनेश फोगाट के सिल्वर मेडल पर फैसला टला, CAS कोर्ट 13 अगस्त को फैसला सुनाएगा कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोटर्स (CAS) रेसलर विनेश फोगाट को सिल्वर मेडल दिए जाने की मांग पर 13 अगस्त को फैसला सुनाएगा। फाइनल मैच से पहले विनेश को 100 ग्राम ज्यादा वजन होने के चलते अयोग्य घोषित कर दिया गया था, जिसके बाद विनेश ने सयुंक्त रूप से सिल्वर मेडल दिए जाने की मांग की थी। इस मामले पर शुक्रवार को 3 घंटे सुनवाई हुई। इस दौरान विनेश भी वर्चुअली मौजूद रहीं। भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की ओर से सीनियर वकील हरीश साल्वे ने उनका पक्ष रखा। क्या है CAS: कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट यानी CAS एक ग्लोबल ऑर्गनाइजेशन है, जिसका काम खेल से जुड़े कानूनी विवादों को निपटाना है। इसकी स्

Dainik Bhaskar पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का निधन:93 की उम्र में गुरुग्राम के मंदाता अस्पताल में आखिरी सांस ली; लंबे समय से बीमार थे

पूर्व विदेश मंत्री के. नटवर सिंह का शनिवार रात लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 93 वर्ष के थे। उनके परिवार के सूत्रों ने बताया कि उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां उन्हें पिछले कुछ हफ्तों से भर्ती किया गया था। एक परिवारिक सूत्र ने शनिवार देर रात पीटीआई को बताया कि उनके बेटे अस्पताल में हैं और उनके कई अन्य परिवार के सदस्य अंतिम संस्कार के लिए रविवार को दिल्ली आ रहे हैं। के. नटवर सिंह ने 2004-05 के दौरान UPA-I सरकार में भारत के विदेश मंत्री के रूप में सेवा दी थी। इस दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह थे। उन्होंने पाकिस्तान में राजदूत के रूप में भी कार्य किया और 1966 से 1971 तक तत्कानील प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यालय से जुड़े रहे। राजस्थान के शाही परिवार में जन्मे थे नटवर सिंह के. नटवर सिंह का जन्म 16 मई 1931 को राजस्थान के भरतपुर जिले में हुआ था। उनका पूरा नाम कुंवर नटवर सिंह था और वह एक शाही परिवार से संबंधित थे। उन्होंने अपनी शिक्षा मेयो कॉलेज, अजमेर और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से प्राप्त की। इसके बाद वह भारतीय विदेश सेवा (IFS) में शामिल हो गए और 1953 में अपनी सेवाएं शुरू कीं। राजनयिक के तौर पर के. नटवर सिंह का करियर काफी लंबा रहा। वे पाकिस्तान, अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत रहे। 1966 से 1971 तक वे पीएम इंदिरा गांधी के कार्यालय से जुड़े रहे और उनके विशेष सहायक के रूप में काम किया। 1984 में कांग्रेस में शामिल हुए, 2004 में विदेश मंत्री बने 1984 में नटवर सिंह कांग्रेस में शामिल हुए। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा और राजस्थान के भरतपुर से सांसद चुने गए। 2004 में, उन्हें UPA-I सरकार में भारत का विदेश मंत्री नियुक्त किया गया।हालांकि 2005 में 'ऑयल फॉर फूड' घोटाले में उनका नाम आने के बाद उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ा।

Dainik Bhaskar केजरीवाल का बंगला रेनोवेट करने वाले 3 इंजीनियर सस्पेंड:मॉडिफिकेशन के नाम पर नियमों के उल्लंघन और लागत बढ़ाकर दिखाने का आरोप

सेंट्रल पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट ने तीन इंजीनियरों को सस्पेंड कर किया है। इन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास के रेनोवेशन में हुई कथित अनियमितताओं में शामिल होने का आरोप है। इन इंजीनियर्स ने चार और लोगों के साथ मिलकर केजरीवाल के कहने पर मॉडिफिकेशन के नाम पर कई नियमों का उल्लंघन किया और सामान की लागत भी बढ़ा-चढ़ा कर बताई। इन इंजीनियरों का नाम- प्रदीप कुमार परमार, अभिषेक राज और अशोक कुमार राजदेव है। केजरीवाल का बंगला रेनोवेट करने में इन तीनों की भूमिका सबसे ज्यादा थी। इनका साथ देने वाले चारों लोगों को भी सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच पहले से ही CBI कर रही है। कोरोना के दौरान इमरजेंसी बताकर बंगले के निर्माण की अनुमति दी प्रदीप परमार फिलहाल असम के गुवाहाटी में पोस्टेड है, अभिषेक राज पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में काम करता है। विजिलेंस डिपार्टमेंट के मुताबिक, इन इंजीनियर्स ने पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट के साथ सांठगांठ में काम किया। उन्होंने कोविड-19 के दौरान एक इमरजेंसी क्लॉज का इस्तेमाल करके केजरीवाल के नए बंगले के निर्माण की अनुमति दी, जबकि ऐसी कोई इमरजेंसी उस वक्त नहीं थी। जब फाइनेंस विभाग कोरोना के चलते वित्तीय मैनेजमेंट और खर्चों को कम करने के आदेश दे रहा था, उसी समय PWD मिनिस्ट ने पुराने घर में बदलाव करने के नाम पर नए बंगले के निर्माण में तेजी लाने के आदेश दिए। PWD मिनिस्टर के इशारे पर किया गया सारा काम सूत्रों के मुताबिक विजिलेंस डिपार्टमेंट ने यह बात ऑन रिकॉर्ड कही है कि पुरानी बिल्डिंग को गिराया जाना और नई बिल्डिंग को बनाना और खर्चों में बेतहाशा बढ़ोतरी होना, यह सब PWD मंत्री के इशारे पर किया गया था। इसके चलते कंसल्टेंट की तरफ से इंटीरियर की जो ड्रॉइंग सब्मिट की गई थी, उसमें कई बदलाव किए गए। इन बदलावों के चलते बंगले के निर्माण के लिए आवंटित की गई राशि और आखिर में किए गए पेमेंट में बड़ा अंतर रहा। विजिलेंस डिपार्टमेंट ने बताया था कि करोड़ों रुपए आर्टिस्टिक और सजावटी कामों, बेहतरीन क्वालिटी के पत्थर के फर्श, बेहतरीन लकड़ी के दरवाजों और ऑटोमैटिक स्लाइडिंग दरवाजों जैसी चीजों पर खर्च किए गए थे।

Dainik Bhaskar कठुआ पुलिस ने जारी किए 4 संदिग्धों के स्कैच:जानकारी देने पर 5 लाख का इनाम, जम्मू-पंजाब के कई इलाकों में हाईअलर्ट

पंजाब के साथ लगते जम्मू कश्मीर के जिला कठुआ की पुलिस ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर चार संदिग्धों के स्कैच जारी किए हैं। प्रत्येक संदिग्ध की जानकारी देने वाले के लिए पांच लाख रुपए का ईनाम रखा है। पुलिस के अनुसार इन चारों संदिग्धों को जिला कठुआ के मल्हार, बानी और सियोजधार इलाके में देखा गया था। उधर, खुफिया सूत्रों के अनुसार अज्ञात संख्या में आतंकवादी जिला कठुआ के ऊपरी वन क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं और जिला कठुआ के भाद्दू, बिलावर, बानी व बसौली क्षेत्र में इनकी मूवमेंट को नोटिस किया गया है। इनकी हिमाचल प्रदेश और पंजाब को आपस में जोड़ने वाले दरिया रावी पर बने अटल सेतू काे पारकर पठानकोट के मामून कैंट की तरफ जाने की प्लानिंग बताई गई है और इनका संभावित टारगेट 15 अगस्त से पहले किसी बड़ी वारदात को अंजाम देना है। मामून कैंट इलाके में हाईअलर्ट सूत्रों के अनुसार इनके मामून कैंट की तरफ जाने के लिए बिलावर से अटल सेतू से होकर मामून कैंट और बिलावर से लखनपुर होकर डिफेंस रोड से मामून कैंट जाने का रूट अख्तियार किए जाने की संभावना है। जिसके मद्देनजर इलाके को हाईअलर्ट पर रखा गया है। लखनपुर और माधोपुर के अलावा जिला पठानकोट के धार पुलिस स्टेशन की दुनेरा चौकी को भी अलर्ट पर रखा गया है। पठानकोट में देखे जा चुके हैं संदिग्ध बता दें कि, इससे पहले पठानकोट मामून कैंट के साथ लगते गांव फंगतोली में बीती 23 जुलाई की शाम को सात संदिग्धों को देखा गया था। जब इनमें से चार संदिग्धों ने गांव की महिला सीमा देवी से पीने के लिए पानी मांगा था और उनके तीन साथी कुछ दूरी पर एक पेड़ के नीचे खड़े थे। इसके दो दिन बाद 25 जुलाई की रात ढाई बजे इसी गांव में बलराम सिंह के घर पर तीन संदिग्धों ने आकर खाना मांगा था। अब दो दिन पहले सरहदी इलाके बमियाल के गांव रमकालवां में एक व्यक्ति की ओर से छह सात संदिग्धों को देखे जाने की बात सामने आई है।