Dainik Bhaskar Dainik Bhaskar

Dainik Bhaskar कोलकाता रेप-मर्डर केस, आज TMC-भाजपा का प्रदर्शन:BJP महिला आयोग के ऑफिस का घेराव करेगी; बंगाल गवर्नर दिल्ली में अमित शाह से मिलेंगे

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर केस में आज शुक्रवार (30 अगस्त) को TMC और भाजपा, दोनों विरोध-प्रदर्शन कर रही है। बंगाल बीजेपी महिला मोर्चा 'ताला लगाओ अभियान' के तहत राज्य महिला आयोग के ऑफिस का घेराव करेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने बताया कि महिला मोर्चा आयोग के ऑफिस पर ताला लगाएगी। TMC छात्र संघ के समर्थक राज्य के सभी कॉलेज में प्रदर्शन कर रहे हैं। पार्टी केंद्र से आरोपियों के लिए मृत्युदंड का कानून पारित करने की मांग कर रही है। TMC ने 31 अगस्त को राज्य के सभी ब्लॉक में धरना देने का ऐलान भी किया है। दूसरी तरफ, राज्य में तनाव को लेकर बंगाल के गवर्नर डॉ. सीवी आनंद बोस दिल्ली पहुंचे हैं। वे आज दोपहर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। एक सप्ताह के भीतर आनंद बोस का यह दूसरा दिल्ली दौरा है। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 8-9 अगस्त की रात 31 साल की ट्रेनी डॉक्टर का रेप-मर्डर हुआ था। उनका शव सेमिनार हॉल में मिला था। उनकी गर्दन टूटी हुई थी। मुंह, आंखों और प्राइवेट पार्ट्स से खून बह रहा था। CBI की जांच जारी, आरोपी ने जुर्म कबूल किया कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर केस में CBI की जांच जारी है। पुलिस के बाद 14 अगस्त को ये केस CBI को हैंडओवर कर दिया गया था। 23 अगस्त को अदालत ने संजय सहित 7 लोगों के पॉलीग्राफ टेस्ट की इजाजत दी थी। इसमें मुख्य आरोपी संजय रॉय, पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष, 4 फेलो डॉक्टर, एक वॉलंटियर शामिल हैं। मुख्य आरोपी संजय रॉय ने 25 अगस्त को पॉलीग्राफ टेस्ट में अपना अपना जुर्म कबूल लिया है। संजय ने कहा कि उसने रेप के बाद ट्रेनी डॉक्टर का मर्डर किया था। घटना को अंजाम देने से पहले वो रेड लाइट एरिया गया था। रास्ते में भी एक लड़की को छेड़ा और गर्लफ्रेंड से न्यूड तस्वीरें मांगी थीं। पुलिस कस्टडी में भी संजय ने रेप और मर्डर की बात स्वीकार की थी। संजय का यह कबूलनामा मर्डर और रेप के 18 दिन बाद आया था। इसके अलावा 26 अगस्त को मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष का फिर पॉलीग्राफ टेस्ट किया गया। इसमें घोष ने CBI को कौन सी बातें बताईं, अभी तक इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। CBI ने कोलकाता की एक अदालत से ASI अनूप दत्ता पर पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की परमिशन मांगी है। इसमें पता लगाया जाएगा कि क्या

Dainik Bhaskar मणिपुर CM बोले- मैं इस्तीफा क्यों दूं, घोटाला नहीं किया:मोदी पर कहा- उनका आना जरूरी नहीं था; PM ने संसद में दो बार हिंसा पर बात की

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अगले छह महीने के भीतर राज्य में पूरी तरह से हिंसा खत्म करने दावा किया है। उन्होंने सीएम पद से हटने की आशंका को लेकर कहा कि इस्तीफा देने का कोई सवाल ही नहीं है। मैं इस्तीफा क्यों दूं? क्या मैंने कुछ चुराया है? क्या मेरे खिलाफ कोई घोटाला हुआ है? बीरेन सिंह ने गुरुवार (29 अगस्त) को न्यूज एजेंसी PTI को दिए एक इंटरव्यू में ये बातें कहीं। उन्होंने एक साल से ज्यादा समय से हिंसा होने के बावजूद पीएम मोदी के मणिपुर नहीं आने पर कहा कि तनाव की स्थिति के बीच पीएम का आना जरूरी नहीं था। पीएम ने संसद में दो बार हिंसा को लेकर अपनी बात रखी थी। CM ने मणिपुर लोकसभा की दोनों सीटें गंवाने, भाजपा की लोकप्रियता में कमी, ड्रग्स और अवैध प्रवासियों के खिलाफ सरकार के प्रयासों सहित कई मुद्दों पर बात की। उनका पूरा इंटरव्यू पढ़िए... सवाल: क्या जातीय हिंसा के कारण मणिपुर में भाजपा की लोकप्रियता में कमी आई है? CM बीरेन सिंह: नहीं, भाजपा की लोकप्रियता कम नहीं हुई है। पार्टी की लोकप्रियता अभी भी बनी हुई है। मेरी लोकप्रियता कम हुई है। इसके पीछे लोगों की भावनाएं हैं। जैसे मुख्यमंत्री होने के बावजूद बीरेन सिंह हिंसा का जवाब नहीं दे रहे हैं। मैं मानता हूं कि जवाबी कार्रवाई से काम नहीं चलेगा। बातचीत से समाधान निकलेगा। आप 'हर घर तिरंगा' अभियान की तस्वीरें, वीडियो देख सकते हैं। पूरे पूर्वोत्तर मणिपुर में यह अभियान सबसे अच्छा रहा। मैं यह गर्व से कह सकता हूं। विपक्ष ने लोगों को गुमराह करके, मुझे, पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह को गाली देकर लोकसभा की दो सीटें जीती हैं। अब हमने जमीनी स्तर पर काम शुरू कर दिया है और लोगों को सच्चाई समझ में आने लगी है। सवाल: कुकी समुदाय अलग राज्य की मांग कर रहे हैं। इस पर आप क्या कहेंगे? CM बीरेन सिंह: हम ऐसा नहीं होने देंगे। मणिपुर बहुत छोटा राज्य है। हमारे पास 2,000 साल पुराना इतिहास है। मेरे पूर्वजों ने राज्य के गठन में बलिदान दिया है। इसलिए हम इस राज्य को तोड़ना नहीं चाहते। राज्य सरकार विकास की मांगों को पूरा करने के लिए तैयार है। पहाड़ी इलाकों का विकास करना जरूरी है। हम प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी यही अपील करेंगे। सवाल: क्या प्रधानमंत्री मोदी के जाने से हिंसा रोकने में मदद मिलती? CM बीरेन सिंह: लोगों ने पीएम

Dainik Bhaskar अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल तनखैया करार:अकाल तख्त ने दी धार्मिक सजा, जत्थेदार बोले- गुनाहों की माफी मांगें, राम रहीम को दी थी माफी

पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल को धार्मिक सजा सुना दी गई है। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने सुखबीर को तनखैया करार दे दिया है। सुखबीर बादल पर उनकी सरकार के वक्त डेरा सच्चा सौदा मुखी राम रहीम को माफी देने का आरोप लगा था। ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा- ''अकाली दल प्रधान और डिप्टी सीएम रहते हुए सुखबीर बादल ने कुछ ऐसे फैसले लिए, जिससे पंथक स्वरूप को अकसर को नुकसान पहुंचा। सिख पंथ का भारी नुकसान हुआ। 2007 से 2017 वाले सिख कैबिनेट मंत्री भी अपना स्पष्टीकरण दें।'' अकाल तख्त जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा कि सुखबीर बादल एक साधारण सिख की तरह अकाल तख्त पर आकर अपने गुनाहों की माफी मांगें। सुखबीर बादल 15 दिन के भीतर अकाल तख्त पर पेश हों। अकाली दल के प्रवक्ता विरसा सिंह वल्टोहा ने कहा कि अब सुखबीर बादल अकाल तख्त में पेश होंगे। उसके बाद उन्हें गुनाह बताए जाएंगे, जिस पर सुखबीर बादल अपना पक्ष रखेंगे। बैठक से पहले अकाली दल ने बनाया कार्यकारी प्रधान अकाली दल ने पांचों तख्तों की बैठक से पहले ही बीते दिन बलविंदर सिंह भूंदड़ को कार्यकारी प्रधान नियुक्त कर दिया। राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि बगावत झेल रहे अकाली दल ने ये निर्णय संवेदनशीलता को देखते हुए लिया है। कई सिख जत्थेबंदियों ने श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचकर सुखबीर बादल के इस्तीफे की मांग की थी। कार्यकारी प्रधान नियुक्त किए गए बलविंदर सिंह भूंदड़ बादल परिवार के करीबी रहे हैं। अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरा मामला.... अकाली दल के बागी गुट ने सौंपा था माफीनामा अकाली दल का बागी गुट 1 जुलाई को श्री अकाल तख्त पहुंचा था। इस दौरान यहां जत्थेदार को माफीनामा दिया था। जिसमें सुखबीर बादल से हुई 4 गलतियों पर माफी मांगी गई। जिसमें डेरा सच्चा सौदा मुखी राम रहीम को माफी देने की गलती मानी गई है। 2015 में फरीदकोट के बरगाड़ी में बेअदबी की सही जांच न होने के लिए भी माफी मांगी गई। वहीं IPS अधिकारी सुमेध सैनी को DGP बनाने और मुहम्मद इजहार आलम की पत्नी को टिकट देने की भी गलती मानी गई। बागी गुट के अकाल तख्त को सौंपे माफीनामे में कबूली 4 गलतियां... 1. वापस ली गई थी डेरा सच्चा सौदा के खिलाफ शिकायत: 2007 में सलाबतपुरा में सच्चा सौदा डेरा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने दसवें गुरू श्री गुरू गोबिंद सिंह जी की परंपरा का अनुकरण करते हुए

Dainik Bhaskar छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा गिरने के मामले में कंसल्टेंट गिरफ्तार:डिप्टी CM अजित पवार बोले- दोषियों को सजा मिलेगी, स्मारक दोबारा बनाएंगे

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने के मामले में सिंधुदुर्ग पुलिस ने स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट और ठेकेदार चेतन पाटिल को गिरफ्तार किया है। चेतन को आज सिंधुदुर्ग लाया जाएगा। चेतन पाटिल को गुरुवार की रात कोल्हापुर से गिरफ्तार कर लिया है। चेतन ने पहले दावा किया था कि वह प्रोजेक्ट के स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट नहीं थे। 26 अगस्त को छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फीट ऊंची प्रतिमा गिरने के बाद सिंधुदुर्ग पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई थी। इसमें में ठाणे के मूर्तिकार जयदीप आप्टे का नाम भी शामिल था। शुक्रवार को डिप्टी CM अजित पवार मालवण पहुंचे। उन्होंने कहा, 'जो कुछ भी हुआ उससे सभी दुखी हैं। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वे जहां भी भागें, उन्हें ढूंढ़ लिया जाएगा।' अजित पवार बोले- स्मारक दोबारा बनाएंगे महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार शुक्रवार सुबह मालवण के सिंधुदुर्ग पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा, 'छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे देवता हैं और सभी को उनके इतिहास पर गर्व है। मुख्यमंत्री ने इस मामले में बैठकें की हैं। स्मारक दोबारा बनाया जाएगा। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वे जहां भी भागें, उन्हें ढूंढ़ लिया जाएगा। CM शिंदे ने कहा था- 2 कमेटी करेगी जांच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 29 अगस्त को कहा था कि राज्य सरकार छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा दोबारा बनवाने के लिए युद्ध स्तर पर फैसला ले रही है। घटना की जांच के लिए दो समितियों का बनाई गई हैं। इसके लिए नौसेना के अधिकारी, आईआईटियन्स, वास्तुकारों, इंजीनियरों और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मूर्तिकारों को बुलाया गया है। विपक्षी दल इस मामले में राजनीति न करें। छत्रपति शिवाजी महाराज को सम्मान देना सभी का कर्तव्य है। दिसंबर 2023 में प्रतिमा की स्थापना हुई थी छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण पिछले साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस समारोह के दौरान किया गया था। इस प्रतिमा को लगाने का मकसद, छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत और मराठा नौसेना के आधुनिक भारतीय नौसेना के साथ ऐतिहासिक संबंधों का सम्मान करना था। प्रतिमा का अनावरण पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था।

Dainik Bhaskar केंद्रीय मंत्री चिराग की लोकसभा सदस्यता को चुनौती:पटना HC, SC, चुनाव आयोग में बीजेपी नेता ने की शिकायत; रेप केस को छिपाने का आरोप

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के हाजीपुर से लोकसभा की सदस्यता को लेकर चुनौती दी गई है। उन पर रेप जैसे संगीन केस की जानकारी छिपाने का गंभीर आरोप लगाया गया है। इस कारण उनके खिलाफ पटना हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में अपील की गई है। साथ ही चुनाव आयोग से भी शिकायत की गई है। तीनों ही जगह पर अपील कर हाजीपुर से उनकी लोकसभा की सदस्यता को खत्म किए जाने की मांग की गई है। यह मांग भाजपा नेता राकेश सिंह ने की है। इनका दूसरा आरोप है कि खगड़िया के शहरबन्नी में पैतृक संपत्ति की भी सही जानकारी चिराग पासवान ने अपने हलफनामा में नहीं दी है। सही तथ्यों को उन्होंने छिपाया है। उनके अपील पर डायरी हो गई है और टोकन नंबर भी मिल गया है। इस मामले में उन्होंने चुनाव आयोग, हाजीपुर डीएम और रिटर्निंग अफसर को रेस्पोंडेंट बनाया है। बड़ी बात यह है कि चिराग पासवान के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले राकेश सिंह लंबे वक्त से भाजपा से जुडे़ हैं। लेकिन, 2020 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में वो लोजपा के टिकट पर ही जहानाबाद के घोषी से प्रत्याशी रहे हैं। हालांकि, वो चुनाव हार गए थे। दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में चिराग पर केस भास्कर से बातचीत में भाजपा नेता राकेश सिंह दावा करते हैं कि ‘चिराग दलितों के साथ अन्याय कर रहे हैं। ये दलित के नाम पर मलाई खा रहे हैं। इनके हलफनामा को हमने पढ़ा है। उसका रिव्यू किया, तब पता चला कि दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में चिराग के ऊपर रेप का केस दर्ज है। उस केस में पहले आरोपी उनके चचेरे भाई और राष्ट्रीय लोजपा के नेता और पूर्व सांसद प्रिंस राज हैं। जबकि, उसी केस के दूसरे आरोपी चिराग पासवान हैं। यह मामला साल 2021 का है। इस केस की जानकारी को उन्होंने अपने हलफनामा में दी ही नहीं। इसे चिराग ने छिपाया है। इसके बाद ही इस मामले की खुद से पड़ताल की। रेप के उस केस की सर्टिफाइड कॉपी को दिल्ली हाईकोर्ट से निकलवाई। तब पता चला कि इस मामले में चिराग दिल्ली हाईकोर्ट की शरण में गए हुए हैं और उनसे इस मामले में एग्जम्प्ट करने की मांग की है।’ 2 अगस्त को भेजा गया था नोटिस दिल्ली हाईकोर्ट का पेपर दिखाते हुए राकेश बताते हैं कि ‘13 अगस्त को अपीयर होने के लिए 2 अगस्त को इन्हें नोटिस भेजा गया था। वकील के माध्यम से उस दिन ये अपीयर हुए भी थे। हालांकि, इस केस में अगली तारीख पड़ गई है। इसलिए जब भी अगली सुनवाई होगी तो सब कुछ सामने

Dainik Bhaskar ममता बोलीं- गृह मंत्री बधाई, आपका बेटा ICC चेयरमैन बना:यह पद कई नेताओं से ज्यादा पावरफुल; असम CM बोले- यह भतीजे को पार्टी कंट्रोल देने से अलग

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गृह मंत्री अमित शाह को उनके बेटे जय शाह के ICC चेयरमैन बनने पर बधाई दी। इसके बाद से तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। दरअसल, ममता बनर्जी ने गुरुवार (29 अगस्त) को X पर एक पोस्ट में लिखा, "बधाई हो, केंद्रीय गृह मंत्री!! आपका बेटा नेता नहीं बना, लेकिन ICC चेयरमैन बन गया है। यह पद ज्यादातक नेताओं के पद से कहीं ज्यादा प्रभावशाली है। आपका बेटा सच में बहुत पावरफुल बन गया है। मैं उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि के लिए आपको बधाई देती हूं।" ममता के इस पोस्ट पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रिएक्ट किया। उन्होंने X पर बंगाल सीएम का पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "दीदी, ICC चेयरमैन एक निर्वाचित पद है। यह किसी संगठन का कंट्रोल अपने भतीजे या बेटे को सौंपने से अलग है। हमें गर्व होना चाहिए कि जय शाह के साथ, 5 भारतीयों को ग्लोबर क्रिकेट का नेतृत्व करने का सम्मान मिला है।" TMC के राज्यसभा सांसद साकेत गोखले ने हिमंत बिस्वा की टिप्पणी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि उस इंसान का 'निर्वाचित' शब्द इस्तेमाल करना सही नहीं है जो महाराष्ट्र या झारखंड में राज्य सरकारों को गिराए जाने के लिए ‘दलाल’ की तरह काम करता है। गोखले ​​​​​​​ने X पर लिखा, "हिमंत बिस्वा सरमा जी, महाराष्ट्र या झारखंड में राज्य सरकारों को गिराए जाने पर दलाल की तरह काम करने वाले व्यक्तित्व के हिसाब से “निर्वाचित” शब्द आपके लिए ठीक नहीं है। बेशक, हम जानते हैं कि ICC चेयरमैन एक निर्वाचित पद है। हैंड सैनिटाइजर का ठेका नहीं है जिसे परिवार और दोस्तों को सौंप दिया जा सके। सीएम ममता ने सही कहा है कि नए ICC चीफ का पद बहुत शक्तिशाली है। वास्तव में, इतना शक्तिशाली कि आपके कद का एक CM भी उन्हें खुश करने के लिए बेताब है।"

Dainik Bhaskar हरियाणा में NIA ने कम्युनिस्ट नेता को हिरासत में लिया:बठिंडा में BKU क्रांतिकारी की महिला नेता पर रेड, भड़के किसानों ने जाम लगाया

हरियाणा और पंजाब में आज सुबह नेशनल इन्वेस्टिगेशन टीम (NIA) ने दबिश दी। सोनीपत में वर्धमान गार्डेनिया टावर रायपुर में कम्युनिस्ट नेता पंकज त्यागी के घर टीम पहुंची। यहां टीम ने घर से कुछ जरूरी दस्तावेज और फोन कब्जे में लेने के साथ पंकज त्यागी को हिरासत में ले लिया। घर से बाहर निकलते वक्त पंकज त्यागी ने मीडिया से कहा कि उत्तर प्रदेश के लखनऊ में NIA ने केस दर्ज किया है। सच बोलने पर मामला दर्ज हुआ है। पूरे मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। बठिंडा में महिला किसान नेता सुखविंदर कौर खंडी के घर दबिश वहीं बठिंडा के कस्बा रामपुरा फूल स्थित सराभा नगर में भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी की महिला नेता सुखविंदर कौर खंडी के घर सुबह 5 बजे टीम पहुंची। रेड की सूचना पर किसान यूनियन क्रांतिकारी के नेता भड़क गए। वह जाम लगाकर धरने पर बैठ गए हैं। यूनियन ने कहा कि जब तक रेड के कारणों को नहीं बताया जाएगा, तब तक किसी को नहीं जाने दिया जाएगा। किसान यूनियन के जिला प्रधान पुरुषोत्तम महाराज ने बताया घर में 85 साल के बुजुर्ग भी हैं। घर से न किसी को बाहर जाने दिया। न ही किसी को फोन करने दिया गया। यहां त क की सेवादार को भी घर में जाने नहीं दिया। जैसे ही उन्हें इस बारे में पता चला तो वह यहां पहुंचे। पुरुषोत्तम ने कहा कि उन्होंने NIA को साफ कहा था कि कोई भी जांच करनी है तो उनके मेंबर सामने होने चाहिए। इसलिए हमने अपने वकील सहित 3 लोग अंदर भेजे हैं। नेता बोले- ये गैंगस्टरों या आतंकियों का घर नहीं किसान नेताओं ने बताया कि जब उन्होंने एसएचओ से पूछा कि यह कार्रवाई क्यों हो रही है तो उन्होंने बताया कि कुछ मेल NIA को गई थी। जिसमें फेसबुक और इंस्टाग्राम के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि सारे पड़ोसी यहां पर खड़े हैं। पूरे गांव से परिवार के बारे में पता लगाया जा सकता है। यह घर गैंगस्टरों या आतंकियों का नहीं है। यह लोक विरोधी काम कम करने वाला घर नहीं है। सरकार को इस चीज को समझना चाहिए। संघर्ष के चलते सरकार ऐसी कोशिशें कर रही है किसानों ने बताया कि कल शंभू बॉर्डर पर किसानों द्वारा बड़ा प्रदर्शन किया जाना है। उनकी यूनियन सरकारों की आंखों में चुभती है। क्योंकि प्रदर्शन से सरकार पर दबाव बनेगा। इसी वजह से यह कार्रवाई की जा रही है। किसानों को उलझाया जा रहा है। उन्हें जेलों में बंद करने की कोशिश की जा रही है। के

Dainik Bhaskar चंपाई की जगह रामदास ने ली मंत्री पद की शपथ:झारखंड आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई; कोल्हान को मजबूत करने की जिम्मेदारी मिली

चंपाई सोरेन की जगह पर घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन ने आज मंत्री पद की शपथ ली। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन भी मौजूद थे। रामदास सोरेन घाटशिला विधानसभा सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं। पार्टी ने उन्हें जमशेदपुर के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी पहले से सौंप रखी है। रामदास पहली बार कैबिनेट में शामिल हुए हैं। चंपाई के बाद रामदास क्यों JMM कोल्हान में खुद को कमजोर नहीं करना चाहती यही वजह है कि चंपाई के बाद कोल्हान से ही एक मजबूत लीडर को खड़ा करने की कोशिश की जा रही है। रामदास पुराने नेता है, वह झारखंड आंदोलन से भी जुड़े हैं। ऐसे में चंपाई के भाजपा में जाने से कोल्हान में रामदास पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। इसी रणनीति के तहत उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम के अलावा सरायकेला-खरसावां जिले में पार्टी में इनसे सीनियर नेता कोई दूसरा नहीं है। आदिवासी समाज में इनकी मजबूत पहचान है। रामदास शिबू सोरेन और चंपई सोरेन के साथ झारखंड आंदोलन में सक्रिय भूमिका में रहे। आंदोलन के दौरान उनपर कई मामले दर्ज हुए। चंपाई पर क्या बोले रामदास शपथ लेने से पहले रामदास सोरेन ने कहा, 'मैंने कभी पद के लिए अपनी तरफ से दावा नहीं किया। पार्टी ने हमेशा जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी उसे ईमानदारी से निभाता रहा इस पद को भी उसी तरह निभाऊंगा। हमारी लड़ाई जल, जंगल और जमीन की थी और उसी की रहेगी।' चंपाई के संबंध में उन्होंने कहा, 'वो एक बड़े नेता है, हमने झारखंड आंदोलन के समय काफी समय साथ में बिताया है। पार्टी ने उन्हें शुरू से पूरा सम्मान दिया, इसमें कोई दो राय नहीं है. वे छह बार विधायक रहे, तीन बार मंत्री रहे और उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी भी सौंपी गई। उन्होंने जो कदम उठाया है इस पर उन्हें एक बार सोचना चाहिए था।' ये खबर भी पढ़िए... आज BJP में शामिल होंगे चंपाई सोरेन:हिमंता और शिवराज दिलाएंगे पार्टी की सदस्यता, 28 अगस्त को JMM छोड़ी चंपाई सोरेन आज 2 बजे रांची के धुर्वा स्थित शहीद मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा में शामिल होंगे। कार्यक्रम में खुद झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और हिमंत बिस्वा सरमा शामिल होंगे। शिवराज और हिमंत बिस्वा सरमा, चंपाई सोरेन को भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे। पढ़ें पू

Dainik Bhaskar सुप्रीम कोर्ट में 83 हजार केस पेंडिंग:यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या; हाईकोर्ट और ट्रायल कोर्ट में भी 5 करोड़ केस

देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट में 82,831 केस पेंडिंग हैं। यह अब तक पेंडिंग केसों की सबसे बड़ी संख्या है। अकेले 27,604 पेंडिंग केस पिछले एक साल के अंदर दर्ज हुए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट में 2024 में 38,995 नए केस दर्ज किए गए। इनमें से 37,158 केसों का निपटारा हुआ। पिछले 10 साल में 8 बार पेंडिंग केस की संख्या बढ़ी है। 2015 और 2017 में पेंडिंग केस कम हुए। वहीं हाईकोर्ट में 2014 में कुल 41 लाख पेंडिंग केस थे जो बढ़कर अब 59 लाख पहुंच गए हैं। पिछले 10 सालों में केवल एक बार पेंडिंग केस कम हुए। ट्रायल कोर्ट में 2014 में 2.6 करोड़ मामले केस पेंडिंग थे जो अब 4.5 करोड़ हैं। पेपरलेस सिस्टम आने से पेंडिंग केस कम हुए सुप्रीम कोर्ट में 2013 में पेंडिंग केसों की संख्या 50 हजार से बढ़कर 66 हजार पहुंच गई। हालांकि अगले साल 2014 में चीफ जस्टिस पी सदाशिवम और आरएम लोढ़ा के कार्यकाल के दौरान पेंडिंग केस की संख्या घटकर 63 हजार रह गई थी। अगले एक साल में 4 हजार केस कम हुए और संख्या घटकर 59,000 पहुंच गई। 2017 में जस्टिस जेएस खेहर ने केस मैनेजमेंट सिस्टम में पेपरलेस कोर्ट का प्रस्ताव दिया। इससे केसों का निपटारा तेजी से हुआ और पेंडिंग केसों की संख्या घटकर 56,000 हो गई। हालांकि 2018 में एक बार फिर पेंडिंग केस बढ़कर 57,000 हो गए। सुप्रीम कोर्ट में 2 बार जजों की संख्या बढ़ी, लेकिन केस कम नहीं हुए 2009 में सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 26 से बढ़ाकर 31 की गई। हालांकि इसके बाद भी पेंडिंग केसों की संख्या में कमी नहीं आई। 2019 में CJI जस्टिस रंजन गोगोई के कार्यकाल के दौरान सरकार ने संसदीय अधिनियम के तहत जजों की संख्या बढ़ाकर 31 से 34 की। इसके बाद भी केसों की संख्या 57,000 से बढ़कर 60,000 हो गई। कोविड महामारी का सुप्रीम कोर्ट पर भी पड़ा असर 2020 में कोविड महामारी का असर सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस डिलीवरी सिस्टम पर भी पड़ा। उस समय जस्टिस एसए बोबडे CJI थे। हालांकि कुछ समय बाद वर्चुअल कार्यवाही हुई, लेकिन पेंडिंग केसों की संख्या बढ़कर 65,000 हो गई। 2021 में भी कोविड के कारण सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही प्रभावित रही। इस वजह से पेंडिंग केस 70,000 हो गए और 2022 के अंत तक संख्या 79,000 हो गई। इस दौरान एक ही साल में CJI रमना और यूयू ललित रिटायर्ड हुए। इसके बाद जस्टिस डीवाई च

Dainik Bhaskar रेप करता रहा फैजान, बाहर पहरा देते रहे दोस्त:गाजियाबाद में देर रात बवाल-आगजनी; पुलिस ने जमकर चलाई लाठियां

गाजियाबाद में 14 साल की लड़की से रेप किया गया। मामले में मुख्य आरोपी फैजान गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस को अब तलाश उन तीन लड़कों की है, जो घर के बाहर खड़े होकर पहरा दे रहे थे। गुरुवार की शाम लोगों का गुस्सा भड़क गया। आरोपी कबाड़ी की दुकान के बाहर रखे सामान और गाडियों में जमकर तोड़फोड़ की गई। आगजनी के बाद बवाल हुआ। एक ई-रिक्शे को फूंक दिया। देर रात तक भीड़ सड़क पर हंगामा करती रही। 5 थानों की पुलिस फोर्स पहुंची। प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज किया गया। इसमें कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने अब आगजनी-तोड़फोड़ करने वालों पर भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। देर रात हुए हंगामे की 3 तस्वीरें रेप में कबाड़ी हुआ गिरफ्तार लिंक रोड थाना क्षेत्र में ब्रजविहार है। यहां किशोरी अपने चार भाई और पिता संग रहती है। पिता ई-रिक्शा चलाते हैं। आरोप है कि बुधवार शाम पड़ोस में कबाड़ का काम करने वाला दूसरे समुदाय का लड़का फैजान दीवार फांदकर घर में आ घुसा और किशोरी से रेप किया। गुरुवार सुबह पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फैजान को गिरफ्तार कर लिया। देर रात मौके पर पुलिस फोर्स तैनात रही। मामले पर DCP निमिष पाटील ने कहा– शाम 6 बजे कुछ अराजक तत्वों द्वारा ये अफवाह फैलाई गई कि पीड़िता से रेप नहीं, गैंगरेप हुआ है। उन्होंने आरोपी की दुकान में तोड़फोड़ और आगजनी की। इस मामले में उपद्रवियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वीडियो से उनकी पहचान की जा रही है। हिंदू संगठनों ने किया जमकर बवाल धीरे-धीरे इस मामले ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया। हिन्दू संगठनों ने आरोप लगाया कि आरोपियों की संख्या चार थी। सारे आरोपी पकड़े जाने चाहिए। दोपहर बाद भीड़ ने आरोपी फैजान की कबाड़ की दुकान पर धावा बोल दिया। दुकान के बाहर खड़े उसके वाहनों में तोड़फोड़ की। ई-रिक्शे में आग लगा दी। इसके बाद सूर्यनगर पुलिस चौकी पर रात तक हंगामा चला। पुलिस को लाठीचार्ज करके भीड़ खदेड़नी पड़ी। खुफिया एजेंसियों का फेल्योर दोपहर बाद जब प्रदर्शनकारी जुटने शुरू हुए तो उनके हाथों में कम्प्यूटर प्रिंट पोस्टर थे। इन पर विभिन्न स्लोगन लिखे हुए थे। वो आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे थे। जबकि प्रदर्शन में ज्यादातर महिलाएं शामिल थीं, जो पीड़िता के आस पड़ोस की रहने वाली थीं। सवाल उठ रहे हैं कि उन्हें ये पोस्टर लाकर किसने दिए? खुफिया विभाग ये जानकारी अब तक नहीं जुटा पाया है। इसके बाद सूर्यनगर प

Dainik Bhaskar वक्फ बिल संशोधन को लेकर JPC की दूसरी बैठक आज:पहली बैठक के बाद समिति अध्यक्ष बोले थे- सभी हिस्सेदारों की बात सुनी जाएगी

वक्फ बिल संशोधन के लिए बनाई गई संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की आज (30 अगस्त) दूसरी बैठक होनी है। 22 अगस्त को 31 सदस्यीय JPC की पहली बैठक हुई थी। इसमें समिति के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने बताया था कि बिल पर विचार करने के दौरान सभी 44 बदलावों (अमेंडमेंट्स) पर चर्चा होगी। सभी हिस्सेदारों की बात सुनी जाएगी। मुस्लिम जानकारों से भी राय ली जाएगी। अल्पसंख्यक मामलों और कानून मंत्रालय के अधिकारी ने समिति को ड्राफ्ट कानून में जो बदलाव किये गए हैं, उसके बारे में बताया। JPC को वक्फ बिल की जांच का काम सौंपा है। संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने 8 अगस्त को लोकसभा में वक्फ बिल 2024 पेश किया था। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों ने इस बिल को मुस्लिम विरोधी बताया था। विपक्ष के विरोध के बीच ये बिल लोकसभा में बिना किसी चर्चा के JPC को भेज दिया गया था। JPC में लोकसभा से 21 सदस्य- भाजपा के 7, कांग्रेस के 3 सांसद 1. जगदंबिका पाल (भाजपा) 2. निशिकांत दुबे (भाजपा) 3. तेजस्वी सूर्या (भाजपा) 4. अपराजिता सारंगी (भाजपा) 5. संजय जायसवाल (भाजपा) 6. दिलीप सैकिया (भाजपा) 7. अभिजीत गंगोपाध्याय (भाजपा) 8. श्रीमती डीके अरुणा (YSRCP) 9. गौरव गोगोई (कांग्रेस) 10. इमरान मसूद (कांग्रेस) 11. मोहम्मद जावेद (कांग्रेस) 12. मौलाना मोहिबुल्ला (सपा) 13. कल्याण बनर्जी (TMC) 14. ए राजा (DMK) 15. एलएस देवरायलु (TDP) 16. दिनेश्वर कामत (JDU) 17. अरविंत सावंत (शिवसेना, उद्धव गुट) 18. सुरेश गोपीनाथ (NCP, शरद पवार) 19. नरेश गणपत म्हास्के (शिवसेना, शिंदे गुट) 20. अरुण भारती (LJP-R) 21. असदुद्दीन ओवैसी (AIMIM) JPC में राज्यसभा से 10 सदस्य- भाजपा के 4, कांग्रेस का एक सांसद 1. बृज लाल (भाजपा) 2. डॉ. मेधा विश्राम कुलकर्णी (भाजपा) 3. गुलाम अली (भाजपा) 4. डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल (भाजपा) 5. सैयद नसीर हुसैन (कांग्रेस) 6. मोहम्मद नदीम उल हक (TMC) 7. वी विजयसाई रेड्डी (YSRCP) 8. एम मोहम्मद अब्दुल्ला (DMK) 9. संजय सिंह (AAP) 10. डॉ. धर्मस्थल वीरेंद्र हेगड़े (राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत) ये खबर भी पढ़ें... वक्फ बोर्ड के पास 3 दिल्ली जितनी जमीन:मुस्लिम संस्था के पास कहां से आई इतनी संपत्ति; मोदी सरकार कैसे घटा रही इसकी ताकत 8 अगस्त को लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पेश किया। इस बिल के सदन में पेश होते ही दे

Dainik Bhaskar आज BJP में शामिल होंगे चंपाई सोरेन:हिमंता और शिवराज दिलाएंगे पार्टी की सदस्यता, 28 अगस्त को JMM छोड़ी

चंपाई सोरेन आज 3 बजे रांची के धुर्वा स्थित शहीद मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा में शामिल होंगे। कार्यक्रम में खुद झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और हिमंत बिस्वा सरमा शामिल होंगे। शिवराज और हिमंत बिस्वा सरमा, चंपाई सोरेन को भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे। बुधवार, 28 अगस्त को देर शाम झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की प्राथमिक सदस्यता से उन्होंने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा, 'हमने जो भी फैसला लिया है, झारखंड के हित में लिया है। हम संघर्ष करने वाले व्यक्ति हैं, पीछे नहीं हटेंगे। पार्टी हमें जो भी दायित्व देगी, उसी हिसाब से हम काम करेंगे। झारखंड में विकास के साथ-साथ आदिवासियों के अस्तित्व को बचाने के लिए हम कदम उठाएंगे।' चंपाई सोरेन के पार्टी छोड़ने के 1 दिन के अंदर ही कैबिनेट में दूसरे मंत्री को जगह मिल गई है। चंपाई सोरेन की जगह अब रामदास सोरेन नए मंत्री होंगे। वे आज सुबह 11 बजे शपथ लेंगे। चंपाई सोरेन की जासूसी हो रही थी- हिमंत बिस्वा सरमा असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। सरमा ने कहा कि 'चंपाई सोरेन की जासूसी हो रही थी। दिल्ली पुलिस ने ऐसे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों को दिल्ली पुलिस ने अपनी कस्टडी में रखा है।' असम के सीएम भाजपा की ओर से झारखंड के सह चुनाव प्रभारी भी हैं। इससे पहले असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार रात सोशल मीडिया X पर लिखा था, 'चंपाई सोरेन ने कुछ देर पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। वे रांची में आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल होंगे।' चंपाई को दी गई जेड प्लस सुरक्षा रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली में 25 अगस्त को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद चंपाई को जेड प्लस सुरक्षा दे दी गई है। झारखंड पहुंचने के बाद वे इसी सुरक्षा घेरे में रहेंगे। मौजूदा CM हेमंत सोरेन जमीन घोटाला केस में जेल गए तो उन्होंने चंपाई को राज्य की जिम्मेदारी दी थी। 31 जनवरी को उन्होंने CM पद संभाला। चंपाई करीब 5 महीने तक झारखंड के मुख्यमंत्री रहे। हेमंत जेल से बाहर आए तो चंपाई ने 3 जुलाई को इस्तीफा दिया था। 18 अगस्त को चंपाई ने एक चिट्ठी के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने CM पद से इस्तीफा लिए जाने के तरीके को आत्मसम्मान पर चोट बताया था। मंगलवार को चंपाई

Dainik Bhaskar हरियाणा में BJP के 55 उम्मीदवार फाइनल, लिस्ट आज:24 मंत्री-विधायकों की टिकट कटने के संकेत, सैनी लाडवा से लड़ेंगे, राव की बेटी को भी टिकट

हरियाणा में विधानसभा के लिए आज भाजपा की पहली लिस्ट आ सकती है। इसके लिए गुरुवार रात दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की मीटिंग में टिकटों पर चर्चा हुई। 55 उम्मीदवारों के नाम लगभग तय कर दिए हैं। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सीएम नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान के साथ अलग से बैठक की। यह बैठक करीब 20-25 मिनट तक चली है। बैठक में सर्वे रिपोर्ट पर भी विचार हुआ। सूत्रों के अनुसार 4 मंत्रियों और 20 से अधिक विधायकों की टिकट कट सकती है। हाल ही में लोकसभा चुनाव लड़ने वाले कुछ उम्मीदवारों को भी टिकट मिल सकती है। इससे पहले सुबह 8 बजे चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान के घर बैठक हुई। इसके बाद सुबह 11 से शाम 4 बजे तक राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के आवास पर हरियाणा कोर कमेटी का मंथन चला। पार्टी सूत्रों का कहना है कि 90 विधानसभा सीटों में से 55 सीटों पर गुरुवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से ठीक पहले हुई बैठकों में एक-एक नाम तय कर लिए गए थे। जबकि शेष सीटों पर दो-दो नाम तय किए गए थे। अब शेष सीटों पर आज मंथन हो सकता है। परिवार के सदस्यों को भी चुनाव लड़ने दिया जाएगा। फिलहाल किसी मौजूदा सांसद या केंद्रीय मंत्री को टिकट नहीं दिया जाएगा। वर्ष 2019 में चुनाव हारे कुछ मंत्रियों को भी टिकट दी जाएगी। नायब सैनी का लाडवा से लड़ना तय, बादशाहपुर से नरबीर सिंह विकल्प सीएम नायब सिंह सैनी का लाडवा से चुनाव लड़ना लगभग तय है। राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार और सुनीता दुग्गल को भी मैदान में उतारा जा सकता है। केंद्रीय राज्य मंत्री इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती राव की अटेली से टिकट तय बताई जा रही है। बादशाहपुर से राव नरबीर विकल्प हैं। कृष्णपाल गुर्जर के बेटे देवेंद्र चौधरी के नाम पर भी चर्चा हुई है। नए चेहरे उतार सकती है पार्टी, हारे व पूर्व मंत्रियों को भी मिलेगा मौका सूत्रों का कहना है कि तीन मंत्रियों के अलावा दर्जनभर विधायकों के टिकटों पर तलवार लटकी हुई है। इनमें पूर्व मंत्री ओपी यादव, संदीप सिंह व कमलेश ढांडा, मंत्री सीमा त्रिखा, कमल गुप्ता, रणजीत सिंह और असीम गोयल की टिकट पर तलवार है। भाजपा कई सीटों पर नए चेहरों को उतार सकती है। पिछले चुनाव में हारे

Dainik Bhaskar देश का मानसून ट्रैकर:अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में चक्रवात, गुजरात-ओडिशा में तेज बारिश; 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देश के पूर्वी, पश्चिमी और पूर्वोत्तर इलाकों में जमकर मानसून सक्रिय है। मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार (30 अगस्त) को 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। यह ओडिशा के दक्षिणी तट और आंध्र प्रदेश तक जाएगा। इसके चलते ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है। शुक्रवार को मलकानगिरी, कोरापुट, रायगड़ा, गजपति और गंजाम में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। नबरंगपुर, कालाहांडी, कंधमाल, नयागढ़, खुर्दा, पुरी, नुआपाड़ा, बारगढ़, बौध और सोनेपुर में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इधर, अरब सागर में भी कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। यह 3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। इसके चलते शुक्रवार को राजकोट, जामनगर, पोरबंदर, जूनागढ़, द्वारका और कच्छ में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, दिल्ली में अगस्त में 378.5 मिमी बारिश हुई। यह शहर में पिछले 12 साल में बारिश का हाईएस्ट है। मध्य प्रदेश में गुरुवार को कई जिलों में तेज धूप खिली, जिससे गर्मी-उमस देखने को मिली। रीवा में दिन का तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। चारों बड़े शहरों भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में टेम्परेचर 31 डिग्री से ज्यादा रहा। 1976 के बाद अरब सागर में आया ये पहला तूफान अगस्त में आमतौर पर चक्रवाती तूफान नहीं आते। अब तक सिर्फ तीन तूफान अगस्त महीने में अरब सागर से उठे हैं। पहली बार 1944 में अरब सागर से तूफान उठा था, जो बाद में कमजोर पड़ गया। फिर 1964 में गुजरात तट पर एक सर्कुलेशन बना था, जो बाद में तट तक आते कमजोर हो गया। अगस्त में सबसे आखिरी तूफान 1976 में आया था, जो ओडिशा के पास से चला था और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते-बढ़ते धीमा हो गया था। हालांकि बंगाल की खाड़ी की बात करें तो यहां पिछले 132 सालों में अगस्त में कुल 28 तूफान आ चुके हैं। गुजरात में बाढ़ और बारिश की 4 तस्वीरें... देशभर से बारिश की 5 तस्वीरें... 31 अगस्त को 6 राज्यों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट

Dainik Bhaskar मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ममता बोलीं- मैंने प्रदर्शनकारी डॉक्टर्स को कभी नहीं धमकाया; विराट का एक और डीपफेक वीडियो वायरल; अडाणी फैमिली देश में सबसे अमीर

नमस्कार, कल की बड़ी खबर कोलकाता रेप-मर्डर केस की रही। पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने कहा कि उन्होंने मेडिकल छात्रों और उनके अभियान के खिलाफ एक शब्द भी नहीं कहा, उनका प्रदर्शन सही है। एक खबर 'हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024' की रही, जिसके मुताबिक अडाणी फैमिली देश की सबसे धनवान फैमिली बन गई है। लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... अब कल की बड़ी खबरें... 1. ममता बोली- डॉक्टर्स के खिलाफ एक शब्द नहीं बोला, मुझ पर लगाए जा रहे आरोप गलत पश्चिम बंगाल CM ममता बनर्जी ने X पर पोस्ट किया, ‘कुछ लोग आरोप लगा रहे हैं कि मैंने प्रदर्शनकारी डॉक्टर्स को धमकाया है। ये सरासर झूठ है।’ दरअसल, 28 अगस्त को ममता ने कहा था, 'सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि राज्य सरकारों के पास एक्शन लेने का अधिकार है। अगर मैंने किसी स्टूडेंट के खिलाफ FIR दर्ज की, तो उसका करियर बर्बाद हो जाएगा।' इसके बाद भाजपा ने ममता पर प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टर्स को धमकाने का आरोप लगाया था। रेप विक्टिम के घर 3 कॉल किए गए थे: 9 अगस्त की सुबह ट्रेनी डॉक्टर की लाश मिलने के बाद अस्पताल की असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट ने उनके पेरेंट्स को आधे घंटे के अंदर तीन कॉल किए थे। इन कॉल्स में पेरेंट्स को जल्द से जल्द अस्पताल आने के लिए कहा गया था। पेरेंट्स को बताया गया कि उनकी बेटी ने सुसाइड कर लिया है। तीनों फोन कॉल के ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। ये बंगाली में हैं। भास्कर इन ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। रेप रोकने को बंगाल सरकार नया कानून लाएगी: बंगाल सरकार ने 2 सितंबर को विधानसभा का दो दिन का विशेष सत्र बुलाया है, जिसमें रेप के दोषियों को मौत की सजा देने का बिल पेश होगा। ममता बनर्जी ने 28 अगस्त को कहा था, 'हम अगले हफ्ते विधानसभा सत्र बुलाएंगे और रेप के आरोपियों को मृत्युदंड अनिवार्य करने के लिए एक बिल पास करेंगे। अगर राज्यपाल ने बिल को मंजूरी नहीं दी, तो राजभवन के बाहर धरना देंगे।' पूरी खबर यहां पढ़ें... 2. जियो दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल डेटा कंपनी; जियो यूजर्स को 100GB फ्री-स्टोरेज देने का ऐलान रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 47वीं एनुअल जनरल मीटिंग को संबोधित किया। उन्होंने कहा, 'जियो 8 साल में दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल डेटा कंपनी बन गई है। हर जियो यूजर हर महीने 30 जीबी डेट