Dainik Bhaskar Dainik Bhaskar

Dainik Bhaskar मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:पेरिस ओलिंपिक- रेसलर अमन ने ब्रॉन्ज जीता; सिसोदिया तिहाड़ से बाहर आए; मुंबई के कॉलेज में हिजाब बैन के फैसले पर रोक

नमस्कार, कल की बड़ी खबर पेरिस ओलिंपिक की रही, रेसलर अमन सहरावत ने भारत को ब्रॉन्ज दिलाया। इसके साथ ही भारतीय टीम अब तक 6 मेडल जीत चुकी है। दूसरी बड़ी खबर AAP नेता मनीष सिसोदिया की जमानत से जुड़ी रही। वे 17 महीने बाद तिहाड़ जेल से बाहर आए। लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... अब कल की बड़ी खबरें... 1. पेरिस ओलिंपिक में भारत ने छठा मेडल जीता, रेसलर अमन सहरावत ने ब्रॉन्ज दिलाया भारत ने पेरिस ओलिंपिक में छठा मेडल जीत लिया है। रेसलर अमन सहरावत ने फ्री-स्टाइल 57kg कैटेगरी में प्यूर्टो रिको के डरलिन तुई क्रूज को 13-5 से हराया। अमन पहले दौर के बाद 6-3 से आगे रहे। फिर दूसरे राउंड में बढ़त बनाई। जीत के बाद अमन ने कहा- यह मेडल माता-पिता और पूरे देश को समर्पित है। उन्होंने 11 साल की उम्र में माता और पिता को खो दिया था और मौसी के पास रहने लगे थे। भारतीय रेसलर्स ने लगातार 5वें ओलिंपिक में मेडल दिलाया: भारतीय पहलवानों ने लगातार 5वें ओलिंपिक गेम्स में भारत को मेडल दिलाया है। हमारे पहलवान 2008 के बाद से ओलिंपिक मेडल जीतते आ रहे हैं। इस मेडल के साथ भारतीय टीम एक सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी है। इस खेल का पहला मेडल 1952 में केडी जाधव ने दिलाया था। तब से अब तक भारत रेसलिंग में 8 मेडल जीत चुका है। इनमें 2 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज शामिल हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें... 2. सिसोदिया 17 महीने बाद तिहाड़ से बाहर, कहा- संविधान की वजह से जमानत मिली दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया 17 महीने बाद तिहाड़ जेल से बाहर आए। जेल से बाहर आने के बाद सिसोदिया ने कहा कि उन्हें संविधान और लोकतंत्र की ताकत से जमानत मिली है। यही ताकत अरविंद केजरीवाल को भी जेल से रिहा कराएगी। सिसोदिया तिहाड़ से सीधे अरविंद केजरीवाल के आवास पहुंचे। उन्होंने केजरीवाल की पत्नी सुनीता से मुलाकात की। वे आज महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट बोला- केस खत्म होने की संभावना नहीं: सुप्रीम कोर्ट ने​​​​ उन्हें दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े CBI और ED दोनों केस में जमानत दी। कोर्ट ने कहा कि केस में अब तक 400 से ज्यादा गवाह और हजारों दस्तावेज पेश किए जा चुके हैं। आने वाले दिनों में केस खत्म होने की दूर-दूर तक कोई संभावना नहीं है। ऐसे में सिसोदिया को हिरासत में रखना उन

Dainik Bhaskar कैबिनेट की 8 रेलवे प्रोजेक्ट को मंजूरी, 64 स्टेशन बनेंगे:आवास योजना 2.0 के तहत तीन करोड़ नए घर बनेंगे, ₹3.60 लाख करोड़ खर्च होंगे

कनेक्टिविटी में सुधार करने के लिए, यूनियन कैबिनेट ने आज यानी, शुक्रवार (9 अगस्त) को आठ रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी दे दी। इसपर करीब 24,657 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। 2030-2031 तक इस प्रोजेक्ट के पूरे होने की उम्मीद है। इसके अलावा कैबिनेट ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 योजना को मंजूरी दे दी है। योजना के तहत 3,60,000 करोड़ रुपए की लागत से तीन करोड़ नए घर बनाए जाएंगे। सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट में लिए फैसलों की जानकारी दी। 1. आठ रेलवे प्रोजेक्ट को मंजूरी, 64 नए स्टेशन बनेंगे नए प्रोजेक्ट 7 राज्यों में 14 जिलों को कवर करेंगी। इसमें ओडिशा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, झारखंड, बिहार, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल है। ये एग्रीकल्चर प्रोडक्ट, फर्टिलाइजर सहित अन्य कमोडिटीज के ट्रांसपोर्टेशन के लिए आवश्यक मार्ग हैं। इन परियोजनाओं के साथ 64 नए स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। इससे 6 आकांक्षी जिलों (पूर्वी सिंहभूम, भदाद्रीकोठागुडेम, मल्कानगिरी, कालाहांडी, नबरंगपुर, रायगढ़ा), 510 गांवों और लगभग 40 लाख आबादी को कनेक्टिविटी मिलेगी। यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट अजंता केव्स भारतीय रेलवे नेटवर्क से जुड़ जाएगी। इससे बड़ी संख्या में पर्यटकों को सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, नए प्रोजेक्ट से लॉजिस्टिक कॉस्ट कम होगी और ऑयल इंपोर्ट (32.20 करोड़ लीटर) भी कम होगा। 2. तीन करोड़ नए घरों को मंजूरी, 3,60,000 करोड़ खर्च होंगे कैबिनेट ने पीएम-आवास शहरी 2.0 के तहत 3,60,000 करोड़ रुपए के 3 करोड़ नए घरों को मंजूरी दी है। 2 करोड़ घर ग्रामीण क्षेत्रों में और 1 करोड़ घर शहरी क्षेत्रों में होंगे। 5 वर्षों में 1 लाख शहरी गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को वित्तीय सहायता दी जाएगी। 1.18 करोड़ घर अप्रूव किए गए, 85.5 लाख से ज्यादा घर बने PMAY-U शहरी क्षेत्रों में सभी एलिजिबल लोगों को पक्के मकान उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं में से एक है। PMAY-U के तहत, 1.18 करोड़ घर स्वीकृत किए गए हैं, जबकि 85.5 लाख से अधिक घर पहले ही बनाए जा चुके हैं। पिछले साल 15 अगस्त को पीएम मोदी ने की थी योजना की घोषणा प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साल 15 अगस्त को अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में घोषणा की थी कि सरकार आने वाले वर्षों में कमजोर वर्ग और मध्यम वर्ग के परिवारों को घर खरीदने में मदद करने के लि

Dainik Bhaskar मानसून सत्र- लोकसभा में 12 सरकारी बिल पेश, 4 पास:बजट पर 27 घंटे चर्चा हुई, 15 बैठकें हुईं, सदन 115 घंटे चला

18वीं लोकसभा का पहला मानसून सत्र शुक्रवार (9 अगस्त) को समाप्त हो गया। यह नई लोकसभा का पहला बजट सत्र भी था। यह सत्र 22 जुलाई से शुरू हुआ था। इस सत्र के समापन पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि, ‘पूरे सत्र में कुल 15 बैठकें हुईं, जो लगभग 115 घंटे तक चलीं।’ उन्होंने यह भी बताया कि, ‘सत्र के दौरान सदन की प्रोडक्टिविटी 136% रही। इसके अलावा वित्त मंत्री ने 23 जुलाई को सदन में केंद्रीय बजट 2024-2025 पेश किया। इस पर कुल 27 घंटे और 19 मिनट तक चर्चा चली, जिसमें 181 सदस्यों ने भाग लिया। साथ ही सत्र में कुल 65 प्राइवेट मेम्बर बिल भी पेश किया गए। इसके अलावा लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बताया कि, इस सत्र के दौरान देश के कई हिस्सों में आए लैंडस्लाइड, बाढ़ और जान-माल के नुकसान पर भी चर्चा हुई। साथ ही ओलिंपिक में भारत की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। संसद के बीते 14 दिनों की कार्यवाही सिलसिलेवार पढ़ें... संसद का 14वां दिन: किरेन रिजिजू ने वक्फ एक्ट संशोधन बिल पेश किया वक्फ कानून (संशोधन) बिल को केंद्र सरकार ने गुरुवार, 8 अगस्त को संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) को भेज दिया। इससे पहले, लोकसभा में इसे केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने पेश किया था। चर्चा के दौरान उन्होंने बिल को JPC के पास भेजने का भी प्रस्ताव रखा। इस बिल का कांग्रेस, सपा, NCP (शरद पवार), AIMIM, TMC, CPI (M), IUML, DMK, RSP ने विरोध किया था। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल राव ने कहा- सरकार कम्युनिटीज के बीच में विवाद पैदा करना चाहती है। AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, इस बिल को लाकर आप (केंद्र सरकार) देश को जोड़ने का नहीं, बल्कि बांटने का काम कर रहे हैं। यह विधेयक इस बात का सबूत है कि आप मुसलमानों के दुश्मन हैं। पूरी खबर पढ़ें... संसद का 13वां दिन: खेलमंत्री मंडाविया बोले- विनेश मामले में अंतरराष्ट्रीय कुश्ती संघ में विरोध जताया संसद के मानसून सत्र के 13वें दिन ओलिंपिक से विनेश फोगाट को डिस्क्वालिफाइ करने का मामले खेल मंत्री ने सरकार का पक्ष रखा था। लोकसभा में खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा- विनेश को रेसलिंग के 50 किलोग्राम केटेगिरी में खेलना था। उनका वजन 50 किलोग्राम से 100 ग्राम ज्यादा पाया गया। इसलिए उन्हें अयोग्य करार दिया गया। भारत ने अंतरराष्ट्रीय कुश्ती संघ से कड़ा विरोध दर्ज किया है। भारतीय ओलिं

Dainik Bhaskar CAA पर केंद्र सरकार ने जारी किया नया नोटिफिकेशन:नागरिकता के लिए जरूरी कागजात बताए, मई में 14 शरणार्थियों को मिली थी सिटीजनशिप

केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के तहत नागरिकता के लिए जरूरी कागजातों पर स्पष्टीकरण जारी किया है। इस कानून के तहत नागरिकता लेने के लिए ऐसा कागजात पेश करना जरूरी है, जो साबित करता हो कि आवेदक के माता-पिता, दादा-दादी, या परदादा-परदादी पाकिस्तान, अफगानिस्तान या बांग्लादेश के रहने वाले थे। हालांकि यह तय नहीं था कि इसके प्रूफ के लिए किस तरह के कागजात की जरूरत होगी। नए नोटिफिकेशन में यह साफ किया गया है कि केंद्र सरकार, राज्य सरकार या किसी ज्यूडीशियल बॉडी से जारी कोई आदेश जैसै लैंड रिकॉर्ड, ज्यूडीशियल ऑर्डर आदि सभी इसके लिए मान्य होगें। केंद्र सरकार ने 11 मार्च 2024 को देशभर में CAA लागू किया था। CAA के तहत 31 दिसंबर 2014 से पहले पाकिस्तान, बांग्लादेश अफगानिस्तान से आए गैर- मुस्लिम शरणार्थियों को नागरिकता देने का प्रावधान है। CAA के तहत इसी साल मई में पहली बार 14 लोगों को भारत की नागरिकता दी गई थी। नागरिकता संशोधन कानून की 3 बड़ी बातें... 1. किसे मिलेगी नागरिकता: 31 दिसंबर 2014 से पहले पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश से धार्मिक आधार पर प्रताड़ित होकर भारत आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदाय के लोगों को नागरिकता दी जाएगी। इन तीन देशों के लोग ही नागरिकता के लिए आवेदन कर सकेंगे। 2. भारतीय नागरिकों पर क्या असर: भारतीय नागरिकों से CAA का कोई सरोकार नहीं है। संविधान के तहत भारतीयों को नागरिकता का अधिकार है। CAA या कोई कानून इसे नहीं छीन सकता। 3. आवेदन कैसे कर सकेंगे: आवेदन ऑनलाइन करना होगा। आवेदक को बताना होगा कि वे भारत कब आए। पासपोर्ट या अन्य यात्रा दस्तावेज न होने पर भी आवेदन कर पाएंगे। इसके तहत भारत में रहने की अवधि 5 साल से अधिक रखी गई है। बाकी विदेशियों (मुस्लिम) के लिए यह अवधि 11 साल से अधिक है। 1955 के कानून में बदलाव किया गया 2016 में नागरिकता संशोधन विधेयक 2016 (CAA) पेश किया गया था। इसमें 1955 के कानून में कुछ बदलाव किया जाना था। 12 अगस्त 2016 को इसे संयुक्त संसदीय कमेटी के पास भेजा गया। कमेटी ने 7 जनवरी 2019 को रिपोर्ट सौंपी थी। सिटिजनशिप अमेंडमेंट बिल (CAB) को गृहमंत्री अमित शाह ने 9 दिसंबर 2019 को लोकसभा में पेश किया था। 11 दिसंबर 2019 को राज्यसभा में इसके पक्ष में 125 और खिलाफ में 99 वोट पड़े थे। 12 दिसंबर 2019 को इसे राष्ट्रपति की मंजूरी

Dainik Bhaskar हरियाणा के स्कूलों में गुडमॉर्निंग नहीं जय हिंद बोलना होगा:सरकार ने जारी किया आदेश; शिक्षा अधिकारियों को 15 अगस्त तक लागू कराने को कहा

हरियाणा के स्कूलों में बच्चों को गुड मॉर्निंग की जगह 'जय हिंद' बोलना होगा। इसके लिए हरियाणा सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने 15 अगस्त तक इस आदेश को सभी स्कूलों में लागू करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी, स्कूल मुखिया और स्कूल प्रभारियों को पत्र जारी किया गया है। पत्र में कहा गया है कि राज्य के सभी विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों में देश भक्ति व राष्ट्रीय गौरव की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऐसा किया जा रहा है। वह गुड मॉर्निंग के स्थान पर जय हिंद को अभिवादन के रूप में प्रयोग करें। इससे विद्यार्थियों को प्रतिदिन राष्ट्रीय एकता की भावना और देश के समृद्ध इतिहास के प्रति सम्मान के लिए प्रेरित किया जा सकेगा। शिक्षा निदेशालय के अनुसार, जय हिंद बोलना क्यों जरूरी नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने दिया था जय हिंद का नारा जय हिंद का नारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने दिया था। उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ आंदोलन के दौरान आजाद हिंद फौज का गठन किया और जय हिंद का नारा दिया। स्वतंत्रता के बाद जय हिंद को भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा अभिवादन के रूप में अपनाया गया, जो राष्ट्र की संप्रभुता और सुरक्षा के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता का प्रतीक है। देखिए, शिक्षा निदेशालय के ऑर्डर की कॉपी...

Dainik Bhaskar लाठी से पीट-पीटकर बाप-बेटे समेत 3 की हत्या:जादू-टोने के शक में दो गुट भिडे़; भिंड के गांव में 4 थानों की पुलिस बुलानी पड़ी

पन्ना जिले में आपसी विवाद में बाप-बेटे समेत 3 लोगों की हत्या कर दी गई। यहां आदिवासी समाज के दो गुट भिड़ गए। हालात संभालने के लिए 4 थानों की पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वजह टोना-टोटका बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने इससे इनकार किया है। मामला सिमरिया थाना क्षेत्र के मोहन्द्रा पुलिस चौकी के ग्राम कढ़ना में गुरुवार देर रात का है। पन्ना एएसपी आरती सिंह ने बताया कि दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर जानलेवा हमला किया, जिसमें अर्जुन सिंह (60) गोविंद सिंह (30), धूप सिंह की हत्या हुई है। अर्जुन और गोविंद बाप-बेटे थे। धूप सिंह इनका साथी था। तीनों की हत्या सिर पर लाठी-डंडे मारकर की गई है। जानकारी लगते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया। गांव छावनी में तब्दील हो गया। शुक्रवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, पवई एसडीओपी सौरभ रत्नाकर भी मौके पर पहुंच गए। 2 आरोपी तिलक सिंह और ज्ञान सिंह को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी फरार है। चार थानों को पुलिस बल तैनात गांव में हालात बिगड़ते देख भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। कढ़ना गांव में अमानगंज, सिमरिया, रैपुरा और पवई थाना के प्रभारी भी तैनात कर दिए गए। करीब 100 जवान मौके पर मौजूद रहे। ट्रिपल मर्डर को अंजाम देने वाले दो आरोपियों में से एक तिलक सिंह को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरा आरोपी ज्ञान सिंह फरार है। आईजी प्रमोद वर्मा ने बताया कि दो लोगों की हत्या हुई है। मामले में जांच में लिया है। दो लोगों के नाम सामने आए हैं। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही हैं। पुलिस ने सुबह पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया शुक्रवार की सुबह जैसे पुलिस को जानकारी मिली तो पन्ना से एडिशनल एसपी आरती सिंह, पवई एसडीओपी सौरव रत्नाकर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शवों को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए सिमरिया अस्पताल ले जाया गया। जादू-टोने के शक में हत्या की आशंका कढ़ना में जादू-टोना की वजह से विवाद होने की चर्चा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक अर्जुन सिंह तांत्रिक था, जो गांव सहित आसपास के गांवों में झाड़-फूंक करता रहता था। उसे अर्जुन पंडा के नाम से जाना जाता था। झाड़-फूंक में उसका बेटा गोविंद सिंह और साथी धूप सिंह का साथ रहता था।

Dainik Bhaskar महाराष्ट्र में भाजपा आज 3 दिन की संवाद यात्रा निकालेगी:NDA में शामिल NCP ने भी जनसम्मान यात्रा शुरू की; इस साल राज्य में चुनाव हैं

BJP आज (9 अगस्त) से महाराष्ट्र में संवाद यात्रा की शुरुआत कर रही है। यह यात्रा 9 से 11 अगस्त तक होगी। महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कि संवाद यात्रा के दौरान मंडल लेवल पर 750 जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इससे पहले 8 अगस्त को BJP की सहयोगी पार्टी NCP अजित पवार गुट ने डिंडोरी से जनसम्मान यात्रा की शुरुआत की। BJP ने कहा- डबल इंजन सरकार के काम पर वोट मांगेंगे BJP प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर ने कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के दौरान लोगों से झूठ बोला कि संविधान बदला जाएगा और आदिवासियों के लाभ छीन लिए जाएंगे। हम लोगों से डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों पर लोगों से वोट मांगेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों को बताएंगे कि महाविकास अगाढ़ी (MVA) अगर सत्ता में आई तो लाड़की बहन योजना और कई विकास कार्यों को रोक दिया जाएगा। वहीं, महाराष्ट्र डिप्टी सीएम अजित पवार ने NCP की जनसम्मान यात्रा को लेकर कहा कि हम जनता को भगवान और खुद को जनसेवक मानते हैं। इसलिए ऐसा लग रहा है जैसे हम धार्मिक यात्रा निकाल रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमने लोगों को सोलापुर सिंचाई योजना, पुणे मेट्रो, खराड़ी IT पार्क, बारामती हाईटेक टेक्सटाइल पार्क जैसी कई प्रोजेक्ट्स दिए है। इस यात्रा के जरिए चुनाव से पहले हम लोगों को अपनी सरकार के कामों के बारे में बताएंगे। चुनाव को लेकर MVA की मीटिंग, गठबंधन की घोषणा 16 अगस्त को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर महाविकास अगाढ़ी (MVA) ने 8 अगस्त को मुंबई में बैठक की। इस बैठक में कॉमन मैनिफेस्टो, फॉर्मूले और भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा हुई। मीटिंग में कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव गुट) और NCP (शरद गुट) के नेता मौजूद थे। बैठक के बाद महाराष्ट्र के LoP और कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने बताया कि, 16 अगस्त को महाराष्ट्र के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए गठबंधन का आधिकारिक घोषणा होगी। बता दें, राज्य में अक्टूबर महीने में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। आदित्य ठाकरे के खिलाफ चाचा राज ठाकरे कैंडिडेट उतार सकते हैं राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) वर्ली विधानसभा सीट पर शिवसेना (UBT) विधायक आदित्य ठाकरे के खिलाफ अपना उम्मीदवार उतार सकती है। इस सीट से मनसे संदीप देशपांडे को मैदान में उतारने की संभावना है। हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोई जानकारी

Dainik Bhaskar वक्फ संशोधन-बिल के लिए बनी JPC में 31 मेंबर्स होंगे:10 सांसद राज्यसभा से रहे; औवेसी, सपा के मोहिबुल्ला और कांग्रेस के इमरान मसूद भी शामिल

लोकसभा ने शुक्रवार (9 अगस्त) को वक्फ संशोधन बिल के लिए बनाई जाने वाली संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। इस समिति में 31 सदस्य होंगे। इसमें लोकसभा से 21 और राज्यसभा से 10 मेंबर होंगे। समिति को रिपोर्ट संसद के अगले सत्र के पहले हफ्ते में देनी होगी। संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू लोकसभा में बिल को JPC के पास भेजने का प्रस्ताव रखा। रिजिजू ने एक दिन पहले यानी गुरुवार 8 अगस्त को लोकसभा में वक्फ बिल 2024 पेश किया था। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों ने इस बिल का विरोध करते हुए इसे मुस्लिम विरोधी बताया था। विपक्ष की आपत्ति और भारी विरोध के बीच ये बिल लोकसभा में बिना किसी चर्चा के JPC को भेज दिया गया था। JPC में लोकसभा से ये सांसद शामिल 1. जगदंबिका पाल (भाजपा) 2. निशिकांत दुबे (भाजपा) 3. तेजस्वी सूर्या (भाजपा) 4. अपराजिता सारंगी (भाजपा) 5. संजय जायसवाल (भाजपा) 6. दिलीप सैकिया () 7. अभिजीत गंगोपाध्याय 8. श्रीमती डीके अरुणा 9. गौरव गोगोई 10. इमरान मसूद 11. मोहम्मद जावेद 12. मौलाना मोहिबुल्ला 13. कल्याण बनर्जी 14. ए राजा 15. एलएस देवरायुलु 16. दिनेश्वर कामायत 17. अरविंत सावंत 18. सुरेश गोपीनाथ 19. नरेश गणपत मास्के 20. अरुण भारती 21. असदुद्दीन ओवैसी खबर अपडेट हो रही है..

Dainik Bhaskar न्यूक्लियर हथियार में यूज होने वाला मटेरियल गोपालगंज में मिला:850 करोड़ के 50 ग्राम रेडियोएक्टिव कैलिफोर्नियम के साथ 3 गिरफ्तार

गोपालगंज में दुनिया के दूसरे सबसे महंगे रेडियोएक्टिव कैलिफोर्नियम को जब्त किया गया है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि हमने गूगल सर्च किया तो बता चला कि इसकी एक ग्राम की कीमत 17 करोड़ रुपए है। जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बल्थरी चेकपोस्ट पर पुलिस ने 50 ग्राम कैलिफोर्नियम बरामद किए हैं। इसके साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें एक तस्कर और दो लाइनर शामिल है। फिलहाल सभी अभियुक्तों से पुलिस पूछताछ कर रही है। बरामद रेडियोएक्टिव की कीमत करीब 850 करोड़ रुपए बताई जा रही है। ये एक प्रतिबंधित रेडियोएक्टिव पदार्थ है, भारत में आम आदमी इसको खरीद या बेच नहीं सकता। इसका इस्तेमाल न्यूक्लियर वेपन्स, न्यूक्लियर प्लांट से बिजली उत्पादन, पोर्टेबल मेटल डिटेक्टर बनाने में होता है। साथ ही ब्रेन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में भी इसका इस्तेमाल होता है। तीन गिरफ्तार, इसमें एक तस्कर और दो लाइनर एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मुख्य तस्कर यूपी का है। छोटे लाल प्रसाद (40) उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तमकुही राज थाना क्षेत्र का निवासी है। इसके अलावा दोनों लाइनर नगर थाना क्षेत्र के कौशल्या चौक वार्ड नंबर 22 निवासी योगेंद्र साह का 40 साल का बेटा चंदन गुप्ता और महमदपुर थाना क्षेत्र के कुशहर मठिया निवासी हरेंद्र राम का 28 साल का बेटा चंदन राम गिरफ्तार हुआ है। 1 ग्राम की कीमत करीब 17 करोड़ एसपी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बहुमूल्य पदार्थ की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर कुचायकोट थाना की ओर से तत्काल कार्रवाई करते हुए एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने तत्काल छापेमारी करते हुए 50 ग्राम रेडियोएक्टिव पदार्थ कैलिफोर्नियम को जब्त किया गया। जानकारी के अनुसार कैलिफोर्नियम के 1 ग्राम की कीमत करीब 17 करोड़ रुपए बताई जा रही है। वहीं जब्त की गई 50 ग्राम कैलिफोर्नियम की कीमत करीब 850 करोड़ रुपए हो सकती है। इसकी सत्यता के लिए डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी से संपर्क साधा जा रहा है। एफएसएल की विशेष टीम को भी पदार्थ की जांच के लिए बुलाया गया है। इसके अलावा तस्करी, हैंडलिंग और जुड़े लिंक को भी खंगाला जा रहा है। IIT मद्रास का फेक सर्टिफिकेट एसपी के अनुसार कई महीनों से तस्कर इस पदार्थ को बेचने की कोशिश में थे। इनके पास से पदार्थ का लैब टेस्ट रि

Dainik Bhaskar मोहाली के गांव में बीड़ी-सिगरेट और गुटका पर रोक:बिहार-यूपी के लोगों की वेरिफिकेशन जरूरी, रात 9 बजे के बाद बाहर नहीं घूमेंगे, नौजवान सभा का फैसला

पंजाब के मोहाली स्थित गांव मुंधों संगतियां में अभी प्रवासी लोगों को गांव छोड़ने का प्रस्ताव पास होने संबंधी मामला सामने आया था। वहीं, अब खरड़ के साथ लगते गांव जंडपुर की नौजवान सभा ने प्रवासी लोगों को लेकर बड़ा फैसला लिया। सभा ने तय किया है कि प्रवासी व्यक्ति गांव में पान, गुटखा, बीड़ी नहीं पी सकेंगे। वहीं, जिस भी मकान में वह रहेंगे, उन्हें अपनी वेरिफिकेशन करवानी होगी। एक कमरे में दो से अधिक प्रवासी नहीं रह पाएंगे। इसके अलावा नौ बजे के बाद वह गांव नहीं घूमेंगे। अगर कोई प्रवासी अपराध में शामिल पाया जाता है, तो जिस घर में वह रहेंगे, उसका मकान मालिक भी जिम्मेदार होगा । इस संबंधी बोर्ड गांव में लगा दिए हैं। पहले 15 दिन सभा के लोग घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। इसके बाद उन जुर्माना भी लगाया जाएगा। गांव की बेहतरी के लिए उठाया कदम नौजवान सभा के मेंबर व वार्ड नंबर चार के पार्षद गोविंदर सिंह चीमा ने बताया कि प्रवासी लोग जहां दिल करता हैं, गदंगी फैंक देते हैं। उचित कपड़े तक नहीं पहनते हैं। इसके अलावा अपराध की वारदाते बढ़ रही हैं। इसके बाद इस दिशा में सभा ने फैसला लिया गया है। जैसी बड़ी रिहायशी सोसाइटियों के अपने नियम होते हैं, वैसे ही हमने तय किए हैं। उम्मीद है कि सभी लोग इस चीज का पालन करेंगे। आम लोगों पर लागू होंगे नियम चीमा ने कहा कि सभा में गांव के प्रत्येक घर का एक सदस्य शामिल हैं। यह नियम प्रवासी लाेगों पर ही नहीं, बल्कि आम लोगों पर लागू किए जाएंगे। वह चाहते हैं कि उनके गांव का माहौल खराब न हो। वह इस बारे में अभी तक लोगों से अपील कर रहे हैं। इसके बाद सख्ती की जाएगी। नौजवान सभा ने 10 नियम तय किए हैं 1. प्रवासी लोगों की वेरिफिकेशन जरूरी होगी 2. प्रवासी पान, बीड़ी, गुटखा गांव में नहीं पी सकेगा। 3. जहां पर प्रवासी रहेंगे, वहां पर कूडे़दान जरूरी होगा, इसकी जिम्मेदारी मकान मालिक की होगी। 4. प्रवासी रात नौ बजे के बाद गांव में घूमते नजर नहीं आएंगे। 5. मकान में जितने लोग रहते है, उनकी वेरिफिकेशन होनी चाहिए। एक कमरे में दो लोगों से अधिक न हो 6 प्रवासी अर्ध नग्न होकर घूमते नजर नहीं आने चाहिए 7 नाबालिग बच्चे बिना कागज या नंबर प्लेट के कोई वाहन नहीं चला पाएंगे। 8. किराएदारों के वाहनों की पार्किंग जरूरी है, किसी का वाहन सड़क व गली में खड़ा नहीं होना चाहिए। 9 पानी की समस्या एक घर को एक कने

Dainik Bhaskar अमृतपाल सिंह के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका खारिज:सांसद चुने जाने को चुनौती, पीठ ने कहा- आप चुनाव याचिका दायर करें

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को असम के डिब्रूगढ़ जेल में बंद खालिस्तान समर्थक कट्टरपंथी सिख अमृतपाल सिंह के पंजाब के खडूर साहिब से सांसद चुने जाने के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी। यह याचिका जस्टिस बीआर गवई और केवी विश्वनाथन की पीठ के समक्ष दायर की गई थी। याचिकाकर्ता ने दावा किया कि संविधान का अनुच्छेद 84 संसद की सदस्यता के लिए योग्यता से संबंधित है और इसमें कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति संसद की सीट भरने के लिए तब तक योग्य नहीं होगा जब तक वह भारत का नागरिक न हो। कोर्ट रूम से लाइव - याचिकाकर्ता- इस मामले में अमृतपाल सिंह ने कहा था कि वह भारत के संविधान के प्रति निष्ठा नहीं रखते हैं। पीठ- आप चुनाव याचिका दायर करें। याचिकाकर्ता- वह खडूर साहिब निर्वाचन क्षेत्र का मतदाता नहीं है, लेकिन अमृतपाल सिंह द्वारा पहले दिए गए बयानों से मैं गहरा आहत हुआ हूं। पीठ- यह एविडेंस का मामला है। इसके लिए प्रक्रियाएं निर्धारित हैं। जन प्रतिनिधित्व कानून में प्रावधान हैं। पीठ ने याचिका पर विचार करने से इनकार करते हुए कहा- "धन्यवाद, खारिज।" आजाद उम्मीदवार के तौर पर जीता अमृतपाल अमृतसर के खडूर साहिब का अमृतपाल सिंह 2022 में ही विदेश से वापस लौटा था। आते ही उसने वारिस पंजाब दे के मुखी के रूप में गद्दी संभाली। इसके साथ ही देश विरोधी बयान के कारण लाइम-लाइट में आ गया। अपने साथी को थाने से छुड़ाने के लिए फरवरी 2023 को अमृतपाल सिंह अपने 400 से अधिक समर्थकों व गुरु ग्रंथ साहिब को लेकर अमृतसर के थाना अजनाला पहुंच गया और थाने पर कब्जा कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके खिलाफ नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) के तहत मामला दर्ज किया। 23 अप्रेल को अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर असम की डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया। जेल में रहते ही उसने खडूर साहिब से आजाद चुनाव लड़ा और तकरीबन 1.97 लाख वोटों से जीत हासिल की। 5 जुलाई को ली शपथ आपको बता दें कि बीते 5 जुलाई को अमृतपाल सिंह को लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के लिए पैरोल दी गई थी। अमृतपाल सिंह‘वारिस पंजाब दे’ संगठन का मुखी है। राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कथित अपराधों के लिए असम के डिब्रूगढ़ जिले की जेल में बंद है। पंजाब में अमृतपाल सिंह के खिलाफ 11 और एक मामला असम में दर्ज किया गया है। अमृतपाल सिंह ने जेल में रहते हुए खडूर साहिब से एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में

Dainik Bhaskar बरेली में महिलाओं को मारने वाला साइको किलर पकड़ा गया:बोला- गला दबाकर मारता था, अपने साथ एक निशानी लेकर जाता था, अच्छा लगता था

बरेली में साइको किलर पकड़ा गया है। पूछताछ में उसने बताया- हां, मैंने 6 महिलाओं को मारा है। महिलाओं को गला दबाकर मारता था। जाते समय निशानी के लिए गहने ले जाता था। किलर नवाबगंज का रहने वाला है। दरअसल, पिछले सवा साल में एक ही पैटर्न से बरेली में 11 महिलाओं की हत्या की गई। हत्या का पैटर्न एक जैसा था। ये मर्डर केस अब तक सॉल्व नहीं हुए थे। पुलिस ने मामले को सीरियल किलिंग एंगल से देखा। तीन दिन पहले पुलिस ने 3 स्कैच जारी किए। इसके बाद पुलिस को कई फोन आए। मुखबिर के कनफर्मेशन के बाद एक किलर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पकड़े गए शख्स का नाम कुलदीप बताया है। कहा कि वह साइको किलर है। उसने अभी तक 6 महिलाओं को मारने का जुर्म स्वीकार किया है। पूछताछ चल रही है। पुलिस ने कैसे साइको किलर को पकड़ा? वह किस तरह महिलाओं की हत्या करता था? मामले में क्या कुछ सनसनीखेज खुलासा हुआ? चलिए जानते हैं... सबसे पहले जानते हैं कैसे गिरफ्तार हुआ साइको किलर... 13 महीनों में एक ही पैटर्न में हुईं 11 हत्याएं बरेली जिले के शाही और शीशगढ़ इलाके में पिछले 13 महीनों के भीतर 11 महिलाओं की हत्या हुई। सभी केस अनसुलझे थे। सभी हत्याएं एक ही पैटर्न पर हुई थीं। महिलाओं की हत्या साड़ी या दुपट्‌टे से गला दबाकर की गई थी। उनकी उम्र 40 से 60 साल के बीच थी। क्राइम स्पॉट- सूनसान जगह या जंगल थे। पुलिस ने इन हत्याओं के खुलासे के लिए टीम बनाई। शुरूआती जांच में जब एविडेंस कलेक्ट किए गए, तब पता चला कि इनके पीछे एक ही आदमी का हाथ है। हत्यारा साइको किलर है। चलाया गया ऑपरेशन तलाश, 1.5 लाख मोबाइल नंबर ट्रेस किए गए SSP अनुराग आर्य ने साइको किलर को पकड़ने के लिए एक वॉर रूम बनवाया। साथ ही ऑपरेशन तलाश की शुरुआत की। बरेली के सभी थानों से पुलिस वालों को चिह्नित करते हुए कुल 22 टीमें बनाईं। तीन महीने में पुलिस ने लगभग 150 जगहों पर दबिश दी। सर्विलांस टीम ने 1.5 लाख मोबाइल नंबरों को ट्रेस किया। 25 KM एरिया फोकस पर रहा, मुंबई के एक्सपर्ट की मदद ली जहां-जहां हत्याएं हुई थीं, उस क्राइम स्पॉट को पॉइंट करते हुए पुलिस ने 25 किलोमीटर का एक रेडियस बनाया और साइको किलर की तलाश की गई। एरिया के 1500 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। 600 नए कैमरे भी लगवाए गए। पुलिस ने सादी वर्दी में लोगों के बीच जाना शुरू किया। मुंबई में इस तरह की वारदात को सॉल्व करने वाले स्पेशलिस

Dainik Bhaskar न्यूज इन ब्रीफ@11 AM:15 अगस्त से पहले दिल्ली में ISIS आतंकी गिरफ्तार; 17 महीने बाद सिसोदिया को जमानत; विनेश के मेडल पर आज फैसला

नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें… 1. दिल्ली में ISIS आतंकी रिजवान अली गिरफ्तार, NIA ने 3 लाख का इनाम रखा था दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार सुबह ISIS के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी पहचान रिजवान अली के रूप में हुई है। वह दिल्ली के दरियागंज में रहता था। अतंकी रिजवान पर 3 लाख रुपए का इनाम भी था। NIA की हिट लिस्ट में भी इसका नाम था। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए पुलिस ने अलर्ट जारी किया था। पढ़ें पूरी खबर... 2. UP-बिहार में गंगा उफान पर, वाराणसी में घाट किनारे 500 मंदिर डूबे, 15 राज्यों में अलर्ट उत्तर प्रदेश और बिहार में तेज बारिश के चलते गंगा नदी उफान पर है। UP के बलिया में गंगा खतरे के निशान से 1 मीटर ऊपर बह रही है। वहीं, वाराणसी में गुरुवार देर रात तक गंगा का जलस्तर 69 मीटर से ज्यादा हो गया। इससे 85 घाट डूब गए। घाट के किनारे के 500 मंदिर भी नदी में समा गए हैं। मौसम विभाग ने आज 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर... 3. विनेश फोगाट के मेडल पर फैसला आज, अयोग्य करार दिए जाने के बाद CAS में की थी अपील पेरिस ओलंपिक में भारत की महिला पहलवान विनेश फोगाट को अयोग्य करार दिए जाने के खिलाफ याचिका पर आज सुनवाई होगी। विनेश ने साझा रूप से सिल्वर मेडल दिए जाने की मांग उठाई है। वहीं सीनियर वकील हरीश साल्वे आज दोपहर 1 बजे IST कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स में विनेश फोगाट का पक्ष रखेंगे। दरअसल फाइनल मैच से पहले विनेश को 100 ग्राम ज्यादा वजन होने के चलते अयोग्य घोषित कर दिया गया था। पढ़ें पूरी खबर... 4. नीरज चोपड़ा ने पेरिस में सिल्वर जीता, 2 ओलिंपिक में मेडल जीतने वाले तीसरे भारतीय नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलिंपिक के जेवलिन थ्रो इवेंट में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया। 26 साल के नीरज ने 89.45 मीटर दूर भाला फेंका और दूसरा स्थान हासिल किया। इसी के साथ नीरज लगातार दो ओलिंपिक में मेडल जीतने वाले भारत के तीसरे प्लेयर बन गए। नीरज ने टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड जीता था। नीरज से पहले रेसलर सुशील कुमार और शटलर पीवी सिंधु ने लगातार दो ओलिंपिक में मेडल जीते थे। पढ़ें पूरी खबर... 5. मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 महीने बाद जेल से बाहर आएंगे सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया को जमानत दे दी ह

Dainik Bhaskar अमृतसर गोल्डन टेंपल में बदले गए निशान साहिब:केसरी उतार बसंती रंग चढ़ाया गया; श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशों पर एक्शन

पंजाब के अमृतसर में गोल्डन टेंपल में आज शुक्रवार सभी निशान साहिबों को बदल दिया गया। बीते दिनों श्री अकाल तख्त साहिब ने निशान साहिब का रंग बसंती (पीला) व सुरमई (नीला) करने के आदेश दिए थे। आदेशों के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के अंतर्गत आते सभी गुरुद्वारों के निशान साहिबों के केसरी रंग (भगवा) उतार बसंती या सुरमई किया गया है। गोल्डन टेंपल में आज सुबह अरदास के बाद श्री अकाल तख्त साहिब के पास मीरी-पीरी को समर्पित निशान साहिब से केसरी कपड़ा उतार बसंती चढ़ाया गया। इसके बाद गोल्डन टेंपल के अंतर्गत आते सभी निशान साहिबों को एक-एक कर उतार उस पर बसंती निशान साहिब किया जा रहा है। दरअसल, 15 जुलाई को अमृतसर में हुई पांच तख्तों के जत्थेदारों की बैठक में इसे लेकर फैसला किया गया था। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के तहत आते हर गुरुद्वारा साहिब में अब केसरी रंग की जगह सुरमई (नेवी ब्लू) या बसंती (पीले) रंग का निशान साहिब ही फहराया जाएगा। SGPC ने जारी किया था सर्कुलर श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से दिए गए आदेशों के बाद अब SGPC ने 26 जुलाई को एक सर्कुलर जारी किया गया था। धर्म प्रचार समिति की ओर से जारी परिपत्र में सिख प्रचारकों को सिख राहत मर्यादा के बारे में संगत और गुरुद्वारा प्रबंधनों के बीच जागरूकता पैदा करने के आदेश भी हैं। भगवा रंग का भी होता था निशान साहिब वर्तमान में, निशान साहिब ज्यादातर केसरी (भगवा) रंग में देखा जाता है। अधिकांश गुरुद्वारों में भी केसरी रंग का निशान साहिब होता है वहीं निहंग समूहों और उनकी छावनियों द्वारा प्रबंधित गुरुद्वारों में यह सुरमई रंग में होता है। जुड़वां निशान साहिब झंडे, जो मिरी पीरी के प्रतीक हैं वहां भी केसरी रंग के निशान साहिब फहराए जाते रहे हैं।

Dainik Bhaskar मनीष सिसोदिया 17 महीने बाद जेल से बाहर आएंगे:सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी; 10 लाख रुपए का बॉन्ड भरना होगा

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (9 अगस्त) को जमानत दे दी है। सिसोदिया को 10 लाख रुपए का बॉन्ड भरना होगा। सिसोदिया 17 महीने से तिहाड़ जेल में बंद हैं। वे आज जेल से बाहर आ सकते हैं। दिल्ली शराब नीति घोटाले में CBI ने ​​​​​​​सिसोदिया को पिछले साल 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद ED ने 9 मार्च को उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फिर से गिरफ्तार कर लिया। सिसोदिया ने दिल्ली हाईकोर्ट की तरफ से जमानत याचिका खारिज किए जाने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने शराब नीति में कथित अनियमितताओं के मामलों में उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। मामले की पिछली सुनवाई 29 जुलाई को हुई थी, जिसमें ED ने जवाबी हलफनामा दाखिल करने के लिए समय मांगा। इसके बाद जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच ने सुनवाई स्थगित कर दी। मनीष सिसोदिया पर 16 महीने से हिरासत में सिसोदिया ने अपनी याचिका में कहा है कि 2023 अक्टूबर से उनके खिलाफ मुकदमे में कोई प्रोग्रेस नहीं हुई है। इसलिए दिल्ली आबकारी मामलों में जमानत की मांग वाली पिछली याचिका पर फिर से विचार किया जाना चाहिए। इससे पहले 11 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में मनीष सिसोदिया की जमानत की पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई से ठीक पहले जस्टिस संजय कुमार ने बेंच से खुद को अलग कर लिया था, जिसके बाद सुनवाई टल गई थी। ट्रायल कोर्ट, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में भी मनीष सिसोदिया की जमानत याचिकाएं कई बार खारिज हो चुकी हैं। सुप्रीम कोर्ट ने 4 जून को जमानत से इनकार किया था ट्रायल कोर्ट ने 30 अप्रैल को सिसोदिया की जमानत याचिका फिर से खारिज कर दी थी। इस फैसले के खिलाफ सिसोदिया हाईकोर्ट पहुंचे थे। 21 मई को हाईकोर्ट ने सिसोदिया को जमानत देने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। सुप्रीम कोर्ट ने 4 जून को सिसोदिया की जमानत याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद सिसोदिया ने इस पर दोबारा विचार करने को लेकर याचिका लगाई थी। 11 जुलाई को जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस संजय करोल और जस्टिस संजय कुमार की बेंच सुनवाई करने वाली थी। हालांकि, जैसे ही मामला सुनवाई के लिए रखा गया, जस्टिस खन्ना ने कहा, 'हमारे भाई (जस्टिस संजय कुमार) को कुछ दिक्कत है। वह निजी कारणों के चलते इस मामले की सुनवाई नह