Dainik Bhaskar Dainik Bhaskar

Dainik Bhaskar दिल्ली से ISIS आतंकी रिजवान अली गिरफ्तार:NIA की वांडेट लिस्ट में 3 लाख का इनामी था; 2023 में पुणे पुलिस की कस्टडी से भागा था

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शुक्रवार (9 अगस्त) को ISIS मॉड्यूल के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान रिजवान अली के रूप में हुई है। रिजवान दिल्ली के दरियागंज का रहने वाला है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, रिजवान को आज सुबह दिल्ली-फरीदाबाद बॉर्डर से हथियारों और गोला-बारूद के साथ पकड़ा गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ UAPA के तहत केस दर्ज किया है। रिजवान नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था। वह जुलाई 2023 में पुणे पुलिस की कस्टडी से भागा था। NIA ने रिजवान पर 3 लाख रुपए का इनाम रखा था। NIA की हिट लिस्ट में रिजवान सहित कुल चार आतंकी थे। इनमें से मोहम्मद शहनवाज को पिछले साल सितंबर में गिरफ्तार किया गया था। अब्दुल्ला फैयाज उर्फ ​​​​डायपरवाला अभी फरार है। तल्हा लियाकत को लेकर अभी जानकारी नहीं है। रिजवान के नेटवर्क को खत्म करने के लिए दिल्ली पुलिस की छापेमारी जारी है। दिल्ली में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम से पहले रिजवान की गिरफ्तारी अहम मानी जा रही है। 78वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के चलते राजधानी दिल्ली में पुलिस समेत अन्य सुरक्षाबल अलर्ट पर हैं। गुरुवार (8 अगस्त) को दिल्ली पुलिस के जवानों ने खान मार्केट के पास अलकायदा और खालिस्तान से जुड़े आतंकियों के पोस्टर लगाए थे। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को दिल्ली स्थित लाल किले से प्रधानमंत्री देश के नाम संबोधन देंगे। यह स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाला देश का सबसे बड़ा कार्यक्रम माना जाता है। ऐसे में सुरक्षाबल राजधानी के चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी रख रही है। सुरक्षा में जुटी पुलिस ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के चलते सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। ऐसे में आम लोगों को जागरूक करने के लिए आतंकियों को पोस्टर लगाए जा रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने अंतराज्यीय पुलिस ने बैठक की दिल्ली पुलिस के कमिश्नर संजय अरोड़ा ने बुधवार (7 अगस्त) को बांग्लादेश में चल रहे राजनीतिक संकट के चलते पुलिस अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधिकारियों से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रह रहे और अपराध में शामिल बांग्लादेश के नागरिकों की पहचान करने को भी कहा है। ताकि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने

Dainik Bhaskar जम्मू-कश्मीर चुनाव को लेकर इलेक्शन कमीशन की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज:कल पॉलिटिकल पार्टी के साथ मीटिंग की थी, दलों की मांग- जल्द चुनाव कराएं

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चुनाव आयोग की टीम 2 दिन के जम्मू-कश्मीर दौरे पर है। आज शुक्रवार को दोपहर 2:30 बजे इलेक्शन कमीशन प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इससे पहले गुरुवार (8 अगस्त) को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार समेत 3 चुनाव आयुक्त ने रीजनल और नेशनल पार्टियों से मीटिंग की। इस दौरान सभी पार्टियों ने जल्द चुनाव कराने की मांग की। मीटिंग में नेशनल कॉन्फ्रेंस, PDP, भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों के नेता पहुंचे। जम्मू-कश्मीर में 2014 में आखिरी बार विधानसभा चुनाव हुए थे। 2018 में भाजपा-पीडीपी सरकार गिरने के बाद से ही राज्य में राज्यपाल शासन है। दिसंबर 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्र शासित प्रदेश में 30 सितंबर 2024 तक चुनाव कराने के निर्देश दिए थे। साथ ही कोर्ट ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा भी जल्द वापस दिया जाए। मीटिंग में सभी पार्टी नेता एकमत से बोले- राज्य में जल्द चुनाव हो जम्मू-कश्मीर में आखिरी बार 2014 में विधानसभा चुनाव हुए थे, BJP-PDP का अलायंस टूटा था 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म कर दिया गया था। साथ ही राज्य को 2 केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बांट दिया गया था। साथ ही स्पष्ट किया गया था कि जम्मू-कश्मीर में दिल्ली और पुदुचेरी की तरह उपराज्यपाल का शासन होगा, लेकिन विधानसभा के तहत जनता मुख्यमंत्री का निर्वाचन भी करेगी। इससे पहले जम्मू- कश्मीर में 2014 में आखिरी बार चुनाव हुए थे। 2018 में BJP और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की गठबंधन वाली सरकार गिर गई थी, क्योंकि BJP ने PDP से अलायंस तोड़ लिया था। सुप्रीम कोर्ट ने दिसंबर, 2023 में चुनाव आयोग को निर्देश दिया था कि सितंबर, 2024 तक हर हाल में जम्मू-कश्मीर में चुनाव करा लिए जाएं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि 30 सितंबर से पहले जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव हो जाएंगे। लोकसभा चुनाव 2024 : जम्मू-कश्मीर में ‌BJP को 2 सीट मिलीं, 2 नेशनल कांफ्रेंस के खाते में जम्मू कश्मीर की 5 सीटों में से जम्मू और उधमपुर सीट BJP के खाते में गईं। जम्मू कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस को यहां 2 सीटें मिलीं। बारामूला सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते। मैप में समझिए जम्मू-कश्मीर के दो केन्द्र शासित प्रदेश बनने से पहले और बाद की स्थिति

Dainik Bhaskar भास्कर ओपिनियन:मत रोओ विनेश, तुम अब भी महान हो…

विनेश फोगाट वह महिला पहलवान जिसने पहले अपने देश में महिला पहलवानों की सुरक्षा के लिए लम्बी लड़ाई लड़ी। कुश्ती संघ के अध्यक्ष भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने महिला पहलवानों को नीचा दिखाने के लिए एड़ी-चोटी का ज़ोर लगा दिया था। प्रशासन, सरकार, किसी ने बृजभूषण के खिलाफ कोई सख़्त कार्रवाई लम्बे समय तक नहीं की। फिर विनेश की तबीयत ने साथ नहीं दिया। कुश्ती छोड़ने पर आमादा होना पड़ा। साथियों, परिजनों ने साथ दिया तो इस बार ओलंपिक में पहुँचीं। वहाँ सिल्वर पक्का किया और गोल्ड की दौड़ में थीं। हालांकि, ऐन वक्त पर सौ ग्राम ज़्यादा वजन निकलने पर प्रतियोगिता से बाहर होना पड़ा। खबर सुनते ही विनेश बीमार हो गईं। तबीयत ने साथ देना बंद कर दिया। रिंग के भीतर का संघर्ष कम नहीं था, लेकिन इस महिला पहलवान को रिंग के बाहर ज़्यादा संघर्ष करना पड़ा। खैर, विनेश का संघर्ष उनका निजी नहीं, भारत भर ने इस संघर्ष में उनका साथ दिया और आख़िर उनका वही सम्मान करने का निर्णय लिया जो एक स्वर्ण पदक विजेता का किया जाता है। महान पीड़ा झेलने के बाद विनेश ने वह कुश्ती, जो उनके जीवन का अभिन्न अंग रहा, उससे ही तौबा कर ली। विनेश ने अपनी माँ को संबोधित करते हुए कहा- अब बहुत हो चुका। कुश्ती जीत गई और मैं हार गई। इन शब्दों के साथ कुश्ती से संन्यास ले लिया। इधर, हरियाणा में विनेश को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपिन्दर सिंह हुड्डा ने कहा- मेरे पास विधायकों के नंबर्स नहीं है, वरना मैं विनेश को राज्यसभा में भेज देता। हुड्डा के इस प्रस्ताव का विनेश के ताऊ महावीर सिंह फोगाट ने यह कहकर मज़ाक़ उड़ाया कि फ़िज़ूल की राजनीतिक स्टंटबाजी मत करिए। अगर आप इतने ही दयालु हैं या थे तो जब आपकी सरकार राज्य में थी तब आपने मेरी बेटियों को राज्यसभा क्यों नहीं भेजा? फ़िलहाल अगले दो-तीन महीनों में हरियाणा में चुनाव होने वाले हैं और हो सकता है विनेश के प्रति राज्य और देश में पैदा हुई सहानुभूति का फ़ायदा उठाने के लिए कई राजनीतिक दल सामने आ जाएँ। निश्चित ही विनेश के लिए हर राजनीतिक दल एक टिकट तो ज़रूर सुरक्षित रखेगा। देखना यह है कि विनेश अब कुश्ती से संन्यास लेने के अपने फ़ैसले पर पुनर्विचार कर वापस रिंग में उतरना चाहेंगी या चुनावी मैदान में अपनी क़िस्मत आज़माएँगी!

Dainik Bhaskar जोशीमठ के बाद नैनीताल भी दरक रहा:3 किमी में धंस रहे पहाड़, घरों में दरारें, हादसे के डर से घर छोड़कर जा रहे लोग

उत्तराखंड के नैनीताल से 8 किमी दूर स्थित खूपी गांव। पहाड़ी की तलहटी पर चीड़ के सुंदर पेड़ों से घिरे इस गांव के सीढ़ीदार खेत और सुंदर नजारे पर्यटकों को दूर सड़क से ही आकर्षित करता हैं, लेकिन जब गांव के नजदीक आने पर यहां का दर्द सामने आ जाता है। यह पूरा गांव भी जोशीमठ की तरह भू-धंसाव की जद में आ चुका है। गांव के प्रदीप त्यागी बताते हैं कि गांव में 2012 के बाद से भू-धंसाव होने लगा था। यहां करीब 3 किमी के हिस्से में पहाड़ धंस रहे हैं। कई लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा है। खूपी गांव के पास से गुजरने वाला बरसाती नाला हर साल गांव की ओर का हिस्सा काट रहा है। छह घर तो पूरी तरह टूटने की कगार पर हैं। गांव के रहने वाले बच्ची राम का घर की पूरी छत गिरने को थी, इसलिए वह अपने परिवार के साथ घर छोड़कर चले गए हैं। गांव के 19 घरों में हर साल दरारें आ रही हैं। भूस्खलन के खतरे को देखते हुए बीते मंगलवार को प्रशासन की टीम ने खूपी का निरीक्षण किया था। प्रशासन ने गांव के लिए 15 करोड़ की ट्रीटमेंट योजना बनाई है। नैनीताल के चार्टन लॉज पर भी खतरा चार्टन लॉज क्षेत्र में एक बार फिर से भूस्खलन हो रहा है। जिससे अब 18 परिवारों सहित आस-पास के दर्जनों घरों पर खतरा मंडराने लगा है। अब तक तीन परिवारों ने घर छोड़ दिया है। बाकी परिवारों के लिए भी चेतावनी जारी की गई है। राज्य लोक निर्माण विभाग ने भूस्खलन को रोकने के लिए यहां जियो बैग का इस्तेमाल किया है। पिछले साल इस पहाड़ी पर हुए भूस्खलन में दो मकान ध्वस्त हो गए थे। खूपी गांव के नीचे मिलती हैं दो रेंज, खतरे में पूरा नैनीताल भास्कर एक्सपर्ट पर्यावरणविद और इतिहासकार प्रो.अजय रावत ने कहा कि नैनीताल भी जोशीमठ बनने की दिशा में है। खूपी गांव से होकर मेन बाउंड्री थ्रस्ट (एमबीटी) होकर गुजरती है। जो लघु हिमालय और बाह्या हिमालय (शिवालिक) रेंज को जोड़ती है। ये हिमालय बाउंड्री हिमालय को कंप्रेस करती है, जिस वजह से जमीन उठने लगती हैं और दरारें, भूस्खलन हो रहे हैं। खूपी ही नहीं बल्कि पूरा नैनीताल शहर ही खतरे में हैं। दो दिन पहले ही नैनीताल के सबसे बड़े पयर्टन स्थलों में एक टिफिन टॉप भूस्खलन से गिर गया है। नैना पीक पहाड़ भी टूट रहा है। दो साल से हम देख रहे हैं कि चार्टन लॉज और इसके ऊपर का पूरा पहाड़ भूस्खलन की जद में है। SDM नैनीताल प्रमोद कुमार ने कहा - हमने खूपी गांव क

Dainik Bhaskar ओडिशा में देश का पहला अनाज ATM शुरू:5 मिनट में 50 किलो अनाज बांट सकता है; इसमें हर राज्य का राशन कार्ड काम करेगा

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में देश का पहला ग्रेन ATM (अनाज वितरण मशीन) लॉन्च हुआ। यह सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के लाभार्थियों को 24x7 अनाज देगा। ओडिशा के खाद्य मंत्री कृष्ण चंद्र पात्रा ने 8 अगस्त को भारत में वर्ल्ड फूड डिस्ट्रिब्यूशन इवेंट के डिप्टी कंट्री डायरेक्टर नोजोमी हाशिमोतो की मौजूदगी में अन्नपूर्ति ATM लॉन्च किया। इसकी खास बता ये है कि यह मशीन 5 मिनट में 50 किलो अनाज बांट सकती है। जल्द ही ओडिशा के बाकी जिलों में भी ऐसे ही ATM शुरू किए जाएंगे। आसान है मशीन से अनाज लेने की प्रक्रिया मंत्री पात्रा ने बताया कि ग्रेन ATM से अनाज लेने की प्रोसेस बहुत ही आसान बनाई गई है। कोई भी राशनकार्डधारी अपना आधार या राशन कार्ड नंबर दर्ज करके और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के बाद अनाज ले सकता है। ATM चौबीस घंटे चावल/गेहूं वितरित करेगा। अन्नपूर्ति पांच मिनट में 50 किलोग्राम तक अनाज बांट सकती है, जिसमें गलती की गुंजाइश 0.01% है।

Dainik Bhaskar दिल्ली हाईकोर्ट में पूजा खेडकर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई:पहचान बदली, तय सीमा से ज्यादा बार एग्जाम दिया; UPSC ने भी दोषी पाया, सिलेक्शन कैंसिल किया

दिल्ली हाईकोर्ट आज पूर्व ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा। पूजा के खिलाफ धोखाधड़ी और गलत तरीके से OBC और दिव्यांगता कोटे का फायदा लेने का आरोप है। पूजा की याचिका पर जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद की बेंच में सुनवाई होनी है। खेडकर ने रिजर्वेशन का फायदा उठाने के लिए यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 के लिए दिए आवेदन में गलत जानकारी दी थी। 31 जुलाई को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने खेडकर की उम्मीदवारी रद्द कर दी और उन्हें भविष्य में होने वाले सभी एग्जाम के लिए डिस्क्वालिफाई कर दिया। 1 अगस्त को पटियाला हाऊस कोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया था और कहा था कि उनके खिलाफ गंभीर आरोप हैं जिनकी जांच होनी चाहिए। इसी फैसले को चुनौती देते हुए पूजा दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचीं। 2023 बैच की ट्रेनी IAS अफसर रहीं पूजा खेडकर के खिलाफ UPSC ने पहचान बदलकर तय सीमा से ज्यादा बार सिविल सर्विसेस का एग्जाम देने के मामले में FIR दर्ज कराई थी। कोर्ट ने कहा था- बिना मदद के साजिश को अंजाम देना संभव नहीं था पटियाला हाऊस कोर्ट ने 1 अगस्त की सुनवाई में कहा था कि यह मामला तो केवल एक छोटा सा हिस्सा है। पूरी साजिश का पता लगाने और इसमें शामिल लोगों की संलिप्तता की जांच करने के लिए आरोपी से हिरासत में पूछताछ होनी जरूरी है। सेशन जज देवेंद्र कुमार जंगाला ने दिल्ली पुलिस को निष्पक्ष जांच के आदेश दिए, ताकि पता चले कि हाल के दिनों में किन उम्मीदवारों की सिफारिश की गई थी, जिन्होंने अवैध रूप से ऐसे लाभ उठाए होंगे। यह भी पता लगाएं कि क्या UPSC के किसी अंदरूनी व्यक्ति ने भी खेडकर की मदद की थी। हालांकि, पूजा ने अपने बचाव में कहा था कि उन्हें फंसाया गया है। वे मीडिया ट्रायल तथा विच-हंट का शिकार हुई हैं। कोर्ट ने पूजा की दलील पर यह तर्क टिकने योग्य नहीं है क्योंकि रिकॉर्ड में पर्याप्त सबूत मौजूद हैं। पूरी तैयारी के साथ साजिश की गई। कई साल में इसे अंजाम दिया। यह अकेले, किसी बाहरी या अंदरूनी व्यक्ति की मदद के बिना संभव नहीं था। आयोग पूजा की धोखाधड़ी पहचानने में कहां चूका खेडकर के केस के चलते UPSC ने 2009 से 2023 तक 15,000 से अधिक रिकमेंड किए गए उम्मीदवारों के डेटा की जांच की। इसमें पाया गया कि उनके अलावा किसी अन्य उम्मीदवार ने CSE नियमों के तहत तय अटेम्प्ट से ज्यादा अटेम्प्ट नहीं दिए थे।

Dainik Bhaskar वायनाड लैंडस्लाइड पर केरल हाईकोर्ट में सुनवाई आज:सरकार को निर्देश- भूस्खलन रोकने क्या कर सकते हैं, जांच करें; 10 दिन बाद भी 138 लापता

केरल हाईकोर्ट आज वायनाड लैंडस्लाइड पर सुनवाई करेगा। 30 जुलाई को वायनाड में हुए लैंड स्लाइड और उसमें हुई 400 लोगों की मौत पर खुद एक्शन लिया। इस हादसे के 10 दिन बाद 138 लोग अब भी लापता है, जबकि हजारों बेघर हो गए हैं। जस्टिस जयशंकरन नांबियार और जस्टिस वीएम श्यामकुमार की बेंच ने रजिस्ट्री को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने महाधिवक्ता को तलब किया और उन्हें कानून सहित मामलों पर विचार करने कहा। यह भी कहा कि सरकार को सोचना चाहिए कि अवैध खनन और बाढ़ जैसी चीजों को रोकने के लिए कानूनी तौर पर क्या किया जा सकता है। हाईकोर्ट ने कहा- केरल में कई जगह सेंसेटिव जोन बेंच ने कहा कि केरल के कुछ क्षेत्र ईको सेंसेटिव जोन हैं। इस पर फिर से सोचने की जरूरत है कि क्या यहां सस्टेनेबल डेवलपमेंट संभव है। यदि जरूरी हो तो इन मामलों में मौजूदा नियमों और विनियमों को निरस्त किया जाना चाहिए। पिछले 24 घंटे के अपडेट्स... वायनाड रेस्क्यू ऑपरेशन की तस्वीरें... सर्च ऑपरेशन का आज 11वां दिन वायनाड में अब तक 420 शवों का पोस्टमार्टम किया जा चुका है। सर्च ऑपरेशन का आज 11वां दिन है। लैंडस्लाइड प्रभावित गांवों और चेलियार नदी के आस-पास 195 लोगों के शरीर के टुकड़े मिले हैं। इनके डीएनए नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।178 शव परिजन को सौंप दिए गए हैं और 233 शवों को दफनाया जा चुका है। वायनाड में लैंडस्लाइड की क्या वजह है वायनाड, केरल के नॉर्थ-ईस्ट में है। यह केरल का एकमात्र पठारी इलाका है। यानी मिट्टी, पत्थर और उसके ऊपर उगे पेड़-पौधों के ऊंचे-नीचे टीलों वाला इलाका। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की 2021 की रिपोर्ट के मुताबिक, केरल का 43% इलाका लैंडस्लाइड प्रभावित है। वायनाड की 51% जमीन पर पहाड़ी ढलाने हैं। यानी लैंडस्लाइड की संभावना बहुत ज्यादा बनी रहती है। वायनाड का पठार वेस्टर्न घाट में 700 से 2100 मीटर की ऊंचाई पर है। मानसून की अरब सागर वाली ब्रांच देश के वेस्टर्न घाट से टकराकर ऊपर उठती है, इसलिए इस इलाके में मानसून सीजन में बहुत ज्यादा बारिश होती है। वायनाड में काबिनी नदी है। इसकी सहायक नदी मनंतावडी 'थोंडारमुडी' चोटी से निकलती है। लैंडस्लाइड के कारण इसी नदी में बाढ़ आने से भारी नुकसान हुआ है।

Dainik Bhaskar देश का मानसून ट्रैकर:हिमाचल में बादल फटने के 8 दिन बाद 13 शव मिले, वाराणसी में 80 घाट डूबे; 15 राज्यों में अलर्ट

देश के कई हिस्सों में काफी बारिश हो रही है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, शुक्रवार (9 अगस्त) को 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में बादल फटने (31 जुलाई) के 8 दिन बाद गुरुवार को 13 शव मिले। समेज में बादल फटने के बाद कई लोग लापता बताए गए थे। यूपी में गंगा-यमुना समेत सभी नदियां उफान पर हैं। वाराणसी में अस्सी घाट और सुबह-ए-बनारस समेत 80 से ज्यादा घाट पानी में डूब चुके हैं। नौकायन के बाद क्रूज पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। गंगा आरती और शवदाह, छतों और गलियों में हो रहे हैं। मध्य प्रदेश में ओंकारेश्वर डैम के 18 गेट डेढ़ मीटर तक और इंदिरा सागर बांध के 12 गेट दो मीटर तक खोले गए हैं। 9 से 12 अगस्त तक प्रदेश में बारिश की स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी नहीं है। हालांकि, हल्की बारिश का दौर बना रहेगा। बिहार में गंगा, गंडक, बागमती और कोसी नदी खतरे के निशान से ऊपर हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ने से सीतामढ़ी, सुपौल, गोपालगंज समेत कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कटिहार के बरारी में सुखाई घाट और मतलुधार के बीच बन रहे ब्रिज का पिलर और ब्रिज बॉक्स गंगा में समा गया। 5 करोड़ की लागत से पुल मुख्यमंत्री सड़क संपर्क योजना से बन रहा था। राजस्थान के रेगिस्तान में 8 साल बाद नदी बही जैसलमेर में रेत के बड़े-बड़े टीलों और मीलों फैले रेगिस्तान की तस्वीर इन दिनों बदली हुई है। हर ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है। बारिश से 3 लोगों की मौत भी हुई है। जैसलमेर में अगस्त महीने में 2016 के बाद पहली बार इतना पानी बरसा है। जिला प्रशासन की ओर से राहत और बचाव का काम जारी है। तबाही इतनी है कि प्रशासन भी हर जगह पर मदद पहुंचाने में काफी वक्त लगा रहा है। हालांकि कलेक्टर खुद मौके पर जाकर मौका मुआयना कर रहे हैं। रेतीले धोरों के दुनियाभर में अपनी पहचान रखने वाला सम गांव बारिश के पानी में डूबा हुआ है। बारिश की फोटोज... 10 अगस्त को 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Dainik Bhaskar मानसून सत्र का 15वां दिन:कल सरकार ने लोकसभा में वक्फ बोड एक्ट पेश किया था, इसे लेकर आज भी हंगामे के आसार

आज संसद के मानसून सत्र का 15वां दिन है। गुरुवार को लोकसभा में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने वक्फ कानून (संशोधन) बिल पेश किया था, जिसे केंद्र सरकार ने संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) को भेज दिया। इस बिल का कांग्रेस, सपा, NCP (शरद पवार), AIMIM, TMC, CPI (M), IUML, DMK, RSP ने विरोध किया था। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल राव ने कहा- सरकार कम्युनिटीज के बीच में विवाद पैदा करना चाहती है। AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, इस बिल को लाकर आप (केंद्र सरकार) देश को जोड़ने का नहीं, बल्कि बांटने का काम कर रहे हैं। यह विधेयक इस बात का सबूत है कि आप मुसलमानों के दुश्मन हैं। रिजीजू ने कहा कि कई विपक्षी सांसद इस बिल के सपोर्ट में हैं। अलग अलग आते हैं और सपोर्ट करते हैं, लेकिन पार्टी के कारण नही बोल सकते। इस पर अमित शाह ने बीच में बोला कि सांसदों का नाम नहीं बताना… जिस पर सभी हंस पड़े। आज भी लोकसभा में इस बिल को लेकर हंगामा होने का आसार है। संसद के बीते 13 दिनों की कार्यवाही सिलसिलेवार पढ़ें... संसद का 13वां दिन: खेलमंत्री मंडाविया बोले- विनेश मामले में अंतरराष्ट्रीय कुश्ती संघ में विरोध जताया संसद के मानसून सत्र के 13वें दिन ओलिंपिक से विनेश फोगाट को डिस्क्वालिफाइ करने का मामले खेल मंत्री ने सरकार का पक्ष रखा था। लोकसभा में खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा- विनेश को रेसलिंग के 50 किलोग्राम केटेगिरी में खेलना था। उनका वजन 50 किलोग्राम से 100 ग्राम ज्यादा पाया गया। इसलिए उन्हें अयोग्य करार दिया गया। भारत ने अंतरराष्ट्रीय कुश्ती संघ से कड़ा विरोध दर्ज किया है। भारतीय ओलिंपिक संघ (IOF) की अध्यक्ष पीटी ऊषा अभी पेरिस में हैं। प्रधानमंत्री ने उनसे बात करके उचित एक्शन लेने के लिए कहा था। विनेश मंगलवार 6 अगस्त को 3 मुकाबले जीतकर 50 किलोग्राम केटेगिरी की रेसलिंग के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर बनी थीं। इससे पहले लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने वायनाड त्रासदी का मुद्दा उठाया। राहुल बोले- मैं अपनी बहन प्रियंका के साथ वायनाड गया था। मैंने अपनी आंखों से वहां का दर्द और बर्बादी देखी है। दो किलोमीटर के इलाके में पूरी बर्बादी हुई। 400 से ज्यादा लोग मरे। पूरी खबर पढ़ें... संसद का 12वां दिन: विदेश मंत्री बोले- बांग्लादेश में हिंदुओं को निशाना बनाया गया मंगलव

Dainik Bhaskar मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:पेरिस ओलिंपिक- नीरज ने भारत को पहला सिल्वर दिलाया, हॉकी में ब्रॉन्ज​​​​​​​; वक्फ संशोधन विधेयक JPC को भेजा गया

नमस्कार, कल की बड़ी खबरें पेरिस ओलिंपिक की रही, जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने भारत को पहला सिल्वर दिलाया। वहीं भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... अब कल की बड़ी खबरें... 1. पेरिस ओलिंपिक में भारत को पहला सिल्वर; भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलिंपिक में भारत को पहला सिल्वर दिलाया। उन्होंने दूसरे प्रयास में सीजन बेस्ट 89.45 स्कोर किया। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने गोल्ड मेडल हासिल किया। उन्होंने 92.97 मीटर (ओलिंपिक रिकॉर्ड) भाला फेंका। ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स (88.54 मीटर) को ब्रॉन्ज मिला। नीरज इससे पहले टोक्यो ओलिंपिक में भी गोल्ड जीत चुके हैं। वे लगातार दो ओलिंपिक मेडल जीतने वाले तीसरे भारतीय एथलीट हैं। नीरज से पहले रेसलर सुशील कुमार और बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने लगातार दो ओलिंपिक मेडल जीते हैं। भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता। भारत की ओर से दोनों गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किए। वे 10 गोल के साथ टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर भी हैं। टीम ने ओलिंपिक में लगातार दूसरा ब्रॉन्ज मेडल जीता है। टोक्यो में इंडिया ने जर्मनी को हराकर ब्रॉन्ज जीता था। भारत ने 52 साल बाद लगातार दो ओलिंपिक गेम्स में हॉकी का ब्रॉन्ज जीता है। इससे पहले भारतीय हॉकी टीम ने 1968 और 1972 के ओलिंपिक में लगातार दो मेडल जीते थे। उधर, भारतीय रेसलर अमन सहरावत पेरिस ओलिंपिक में 57 kg का सेमीफाइनल मैच हार गए हैं। उन्हें जापान के रे हिगुची ने 10-0 से हराया। अमन अब शुक्रवार को ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलेंगे। पेरिस ओलिंपिक में भारत अब तक 4 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है। पूरी खबर यहां पढ़ें... 2. विनेश फोगाट का रेसलिंग से संन्यास: सिल्वर मेडल के लिए स्पोर्ट्स कोर्ट में अपील की भारतीय रेसलर विनेश फोगाट ने पेरिस ओलिंपिक में डिसक्वालिफाई होने के 17 घंटे बाद कुश्ती से संन्यास ले लिया। उन्होंने X पर लिखा, ‘मेरी हिम्मत सब टूट चुके। इससे ज्यादा ताकत नहीं रही अब। अलविदा कुश्ती।’ विनेश ने कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (CAS) में संयुक्त रूप से सिल्वर मेडल देने की अपील की थी। इस पर शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे सुनवाई होगी। अपील पर फैसला आज: CAS के सामने 4 फ्रांसीसी वकील विनेश का पक्ष रखेंगे। हरीश स

Dainik Bhaskar मुंबई के कॉलेज में हिजाब बैन पर SC में सुनवाई:बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा था- यह छात्रों के मौलिक अधिकार का उल्लंघन नहीं

मुंबई के एक निजी कॉलेज में हिजाब पर लगे प्रतिबंध के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। याचिका में हिजाब पर प्रतिबंध बरकरार रखने के बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई है। दरअसल, मुंबई के एन. जी. आचार्य और डी. के. मराठे. कॉलेज के प्रशासन ने हिजाब, नकाब, बुर्का, स्टोल और टोपी पहनने पर बैन लगाया हुआ है। इसको लेकर 9 लड़कियों ने पहले बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हालांकि बॉम्बे हाईकोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया था। इसके बाद उन्होंने अब सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को चुनौती दी है। याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वकील ने सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि कॉलेज जल्द शुरू हो जाएगा। ऐसे में मामले को प्राथमिकता से सुना जाना चाहिए। बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा- छात्रों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन नहीं छात्रों की तरफ से दायर याचिका में कहा गया था कि यह नियम उनके धर्म का पालन करने के मौलिक अधिकार, निजता के अधिकार और पसंद के अधिकार का उल्लंघन करता है। इस पर 26 जून को बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा कि सभी छात्रों पर ड्रेस कोड लागू है, चाहे तो किसी जाति या धर्म का क्यों न हो। हाई कोर्ट ने आगे कहा कि ड्रेस कोड को अनुशासन बनाए रखने के लागू किया गया है। यह संविधान के तहत कॉलेज के शैक्षणिक संस्थान की स्थापना और प्रशासन के मौलिक अधिकार के अनुरूप है। इसी बयान के साथ कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया था। कॉलेज की तरफ से नोटिस के 2 पॉइंट्स... प्रिंसिपल बोले- छात्रों को एडमिशन के समय ही बताया गया था नोटिस पर कॉलेज के प्रिंसिपल विद्यागौरी लेले का हस्ताक्षर है। उनका कहना है कि वे चाहते हैं कि छात्र ठीक-ठाक कपड़े पहनें। उन्होंने कहा कि कॉलेज ने कोई ड्रेस कोर्ड नहीं लाया है, बल्कि उनसे फॉर्मल कपड़े पहनने को कहा गया है। क्योंकि नौकरी मिलने के बाद भी उन्हें ऐसा ही करना होगा। लेले ने आगे कहा कि छात्रों को एडमिशन के समय ही ड्रेस कोड के बारे में बता दिया गया था। साल के 365 दिनों में से छात्रों को मुश्किल से 120-130 दिन ही कॉलेज में रहना पड़ता है।इन दिनों ड्रेस कोड का पालन करने में उन्हें क्या परेशानी होनी चाहिए? उन्होंने आगे कहा कि छात्रों द्वारा कैंपस में अभद्र व्यवहार के कई मामलों के कारण ही प्रशासन को नया ड्रेस कोड लाना पड़ा। दिसंबर 2021 में शुरू हुआ थ

Dainik Bhaskar भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए BJP की 132 सदस्यीय समिति का ऐलान; तीन बार के सांसद जुगल किशोर शर्मा इसके अध्यक्ष

भाजपा ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के लिए गुरुवार को 132 सदस्यीय राज्य चुनाव प्रबंधन (एसईएम) समिति की घोषणा की। तीन बार के सांसद जुगल किशोर शर्मा समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं। असीम गुप्ता को संयोजक, राजीव जसरोटिया, पवन खजूरिया और शौकत गयूर अंद्राबी को समिति के सह-संयोजक बनाए गए हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें... हर घर तिरंगा अभियान का तीसरा वर्जन आज से शुरू, 13 अगस्त को दिल्ली में सांसदों की बाइक रैली हर घर तिरंगा अभियान का तीसरा वर्जन 9 से 15 अगस्त तक मनाया जाएगा। मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लोगों से अपने घरों में तिरंगा फहराने और झंडे के साथ सेल्फी क्लिक कर उसे HGT पोर्टल पर अपलोड करने कहा है। हर घर तिरंगा अभियान 2022 में आजादी का अमृत महोत्सव के बैनर तले शुरू किया गया था और यह एक जन आंदोलन बन गया है। 2022 में 23 करोड़ से ज्यादा घरों में तिरंगा फहराया गया था। छह करोड़ लोगों ने झंडे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड की थी। 2023 में 10 करोड़ से ज्यादा लोगों ने सेल्फी अपलोड की। अभियान का मुख्य आकर्षण संसद सदस्यों की विशेष तिरंगा बाइक रैली है, जो 13 अगस्त को दिल्ली में होगी। रैली भारत मंडपम, प्रगति मैदान से शुरू होगी और इंडिया गेट से होते हुए मेजर ध्यानचंद स्टेडियम पर समाप्त होगी।

Dainik Bhaskar हाईकोर्ट में याचिका-99 कांग्रेस सांसदों को अयोग्य घोषित करें:'खटाखट-खटाखट' का दावा कोर्ट पहुंचा, राहुल ने कहा था- हर महीने मिलेंगे 8500 रुपए

कांग्रेस का खटाखट...खटाखट, ठकाठक...ठकाठक दावा इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंच गया है। कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जनहित याचिका दायर की गई है, जिसमें तीन बड़ी मांगें रखी गई हैं। पहली- पार्टी के 99 सांसदों को अयोग्य घोषित किया जाए। दूसरी- चुनाव चिन्ह जब्त हो और तीसरी डिमांड पार्टी का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की गई है। यह याचिका सोशल एक्टिविस्ट भारती सिंह ने दाखिल की है। उनके वकील ओपी सिंह और शाश्वत आनंद ने याचिका को तैयार किया है। इसमें आरोप लगाया है कि लोकसभा चुनाव-2024 में कांग्रेस पार्टी ने गरीब, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक को 8500 रुपए हर महीने देने का वादा किया था। राहुल गांधी ने भी अपनी जनसभाओं, रैलियों में हर महीने रुपए दिए जाने का वादा किया था, जो झूठा साबित हुआ। खबर में आगे बढ़ने से पहले जानिए कि राहुल गांधी ने क्या-कुछ कहा था... दावा- इस वादे में वोट के बदले पैसा देने का लालच था याचिका में यह भी कहा गया कि कांग्रेस ने इस वादे से मतदाताओं को गुमराह किया। एक तरह से वोट के बदले पैसे देने का लालच दिया गया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के हस्ताक्षर किए हुए इस वादे ने मतदाताओं को भरोसा दिलाया था कि उन्हें वोट देने के बदले पैसे मिलेंगे। चुनाव आयोग को भी लेटर भेजा भारती सिंह ने कहा- चुनाव आयोग ने चुनाव में प्रलोभनों पर 2 मई, 2024 को एक एडवाइजरी भी जारी की थी, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की। याचिका में यह भी कहा गया है कि कांग्रेस ने जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 121(1)(ए) का उल्लंघन किया है। यह भारतीय दंड संहिता के तहत दंडनीय अपराध है। याची ने चुनाव आयोग को इस मामले में कार्रवाई करने के लिए लेटर लिखा, लेकिन जब कोई कदम नहीं उठाया गया, तो यह जनहित याचिका दायर की गई। इस याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई हो सकती है। नतीजों के बाद लखनऊ में कांग्रेस मुख्यालय पहुंची थीं महिलाएं लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के दूसरे दिन 5 जून को मुस्लिम महिलाएं यूपी कांग्रेस पार्टी दफ्तर पहुंच गई थीं। महिलाओं ने कांग्रेस का गारंटी कार्ड दिखाते हुए रुपए की मांग की थी। कई महिलाओं ने पहले से मिले गारंटी कार्ड पर अपना नाम, पता और नंबर भरकर पार्टी दफ्तर में जमा भी किया। दैनिक भास्कर से बातचीत में कांग्रेस दफ्तर पहुंचीं जुबैदा ने कहा था- कांग्रेस की सरकार बनने के लिए बड़ी न

Dainik Bhaskar कांग्रेस की जन आक्रोश रैली के बाद फायरिंग:दतिया में पुलिस ने रायफल के साथ एक शख्स को पकड़ा

दतिया में गुरुवार को कांग्रेस की जन आक्रोश रैली के बाद फायरिंग से हड़कंप मच गया। मौके पर खून के निशान और कुछ गाड़ियों के कांच टूटे हुए नजर आए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने एक संदिग्ध को पकड़ा है। उसके पास से रायफल बरामद हुई है। इसके अलावा 2-3 लोगों को भी पकड़ा है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि शाम करीब पौने 5 बजे तीन राउंड गोली चली। फायरिंग दतिया एसपी दफ्तर के सामने हुई। इस दौरान रैली में शामिल सैड़कों लोग सड़क पर मौजूद थे। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिस में साफ तौर पर फायर की आवाज सुनाई दे रही है। कांग्रेस ने किया कचहरी का घेराव दरअसल, अघोषित बिजली कटौती, महंगाई, बेरोजगारी, पानी और किसानों की समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर जनआक्रोश रैली का आयोजन किया था। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी भी इसमें शामिल हुए थे। जन आक्रोश रैली दोपहर में किला चौक से होते हुए पुरानी कचहरी पहुंची। जहां घेराव किया गया। साथ ही सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। शाम को रैली के समापन के बाद प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत अन्य बड़े नेता वहां से रवाना हो गए। गोली चलने की आवाज से मचा हड़कंप बड़े नेताओं के जाते ही कुछ लोगों के बीच बहस हुई और गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गोली चलते ही अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ लिया और उसे थाने ले जाया गया। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष बोले- मुझ पर हमला किया युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष राघवेंद्र गुर्जर उर्फ रामू गुर्जर ने कहा कि हजारों लोगों के सामने मुझ पर जानलेवा हमला किया गया। ये मेरी जान लेना चाहते हैं। मेरे राजनीतिक विरोधियों ने उन्हें आगे किया हुआ है। मेरे भाई ने बचाव में गोली चलाई, पुलिस उसे ही ले गई कांग्रेस नेता राघवेंद्र गुर्जर ने कहा- बचाव में जब मेरा भाई हथियार लेकर गाड़ी से बाहर निकला तो उस पर गोली चला दी। गनीमत रही कि मेरा भाई मेरे साथ था, वरना मुझे तो इन्होंने गोली मार ही दी थी। पुलिस वाले जिसे लेकर गए वो तो मेरा भाई है, उसने बचाव में गोली चलाई थी। उसे गोली भी लगी है। पुलिस ने तीन से चार लोगों को हिरासत में लिया पुलिस ने अब तक इस मामले में कुछ भी नहीं बताया है। वहीं, मौके पर मौजूद कांग्रेस नेताओं का कहना है कि रैली में सभी लोग शामिल थे। अलग-अलग गुट यहां

Dainik Bhaskar केरल में मिला नया वायरस, 5 की मौत:ब्रेन पर असर डालता है; पुणे में जीका वायरस के सात नए केस मिले

केरल में ब्रेन पर असर डालने वाला नया वायरस मिला है। इससे जनवरी से अब तक कुल 15 केस सामने आए हैं, जिनमें 5 लोगों की मौत हो चुकी है। इस वायरस को अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस नाम दिया गया है। इस वायरस के सबसे अधिक 7 केस तिरुवनंतपुरम से सामने आए हैं। ये जानकारी केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज 7 अगस्त को दी। मेडिकल बोर्ड गठित, लेकिन अब तक गाइडलाइन नहीं बनी वीना जॉर्ज ने बताया कि इसको लेकर एक मेडिकल बोर्ड गठित किया गया है, जो स्थिति पर नजर बनाए हुए है। हालांकि अब तक कोई गाइडलाइन नहीं बनाई गई है। लेकिन वायरस से इलाज के लिए केंद्र सरकार ने दवाईयों की आपूर्ति की है। साथ ही जर्मनी से दवाइयां खरीदी जा रही हैं। पुणे में जीका वायरस के भी 8 नए केस मिलें महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार को जीका वायरस के 8 नए केस मिले। इनमें 6 प्रेग्नेंट महिलाएं शामिल है। पुणे नगर निगम के मुताबिक, जून से अब तक करीब 81 मामले सामने आए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि, अब तक इस वायरस से 4 मरीजों की मौत हो चुकी है। हालांकि ये सभी मरीज अन्य बीमारियों से भी ग्रसित थे। क्या होता है जीका वायरस? जीका वायरस एडीज मच्छरों से फैलने वाली बीमारी है। इसमें ऑर्गेनिज्म हमारी कोशिकाओं का इस्तेमाल करके अपनी ढेर सारी कॉपीज बना लेता है। इस बीमारी के साथ मुश्किल यह है कि ज्यादातर संक्रमित लोगों को पता नहीं चलता है कि वे जीका वायरस से संक्रमित हैं। असल में जीका वायरस के लक्षण बहुत हल्के होते हैं। इसके बावजूद यह गर्भवती महिलाओं को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकता है। इस वायरस के कारण भ्रूण का मस्तिष्क पूर्ण रूप से विकसित नहीं हो पाता है। जीका वायरस के क्या लक्षण हैं जीका से पीड़ित ज्यादातर लोगों में कोई लक्षण नहीं दिखते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, जीका वायरस से संक्रमित केवल 5 में से 1 व्यक्ति में ही लक्षण दिखाई देते हैं। जो लक्षण नजर आते हैं, वे इतने कॉमन हैं कि यह अंदाज लगा पाना मुश्किल हो जाता है कि यह जीका वायरस के कारण ही है। गर्भवती महिला की भ्रूण को खतरा ज्यादा जीका वायरस सबसे अधिक गर्भवती महिलाओं को प्रभावित करता है। यह वायरस महिला के भ्रूण को भी संक्रमित कर सकता है और उसके विकास को बाधित कर सकता है। गर्भवती महिला में जीका वायरस प्लेसेंटा के जरिए भ्रूण तक पहुंच सकता है। जीका के कारण बच्चा माइक्रोसेफली जैस