Dainik Bhaskar Dainik Bhaskar

Dainik Bhaskar विधानसभा चुनाव को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस की बैठक:पार्टी 288 में 120 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती, 7 अगस्त को महाविकास अघाड़ी की मीटिंग होगी

आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर मुंबई में आज (4 अगस्त) मुंबई कांग्रेस और महाराष्ट्र कांग्रेस की दो अलग-अलग बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस पार्टी ने 7 अगस्त को होने वाली विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी (MVA) की मीटिंग को लेकर अपनी रणनीति बनाई। लोकसभा चुनाव में 13 सीटें जीतने के बाद कांग्रेस का मनोबल बढ़ा हुआ है। इस कारण कांग्रेस लगातार ज्यादा सीटों की मांग कर रही है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस महाराष्ट्र की कुल 288 विधानसभा सीटों में से करीब 110- 120 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती है। 7 अगस्त को विधानसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग का फॉर्मूला और अन्य पहलुओं पर महाविकास अघाड़ी की बैठक होनी है। इसमें शिवसेना (UBT), कांग्रेस, NCP शरदचंद्र पवार तीनों प्रमुख पार्टी के वरिष्ट नेता शामिल होंगे। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष बोलीं- मीटिंग में पार्टी ने चुनाव की रणनीति बनाई मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड ने कहा- महाविकास आघाड़ी की बैठक से पहले मुंबई में मुंबई कांग्रेस और महाराष्ट्र कांग्रेस की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी रेमेश चेन्निथला के सामने विधानसभा चुनाव में पार्टी की रणनीति, मुद्दों पर चर्चा हुई। आगे उन्होंने कहा कि मुंबई को लेकर मेरी बात उद्धव ठाकरे से हुई है। बातचीत का दौर अभी शुरू है। हम लोग मिलकर चुनाव लड़ेंगे। बैठक में महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, बालासाहेब थोरात,वर्षा गायकवाड़ समेत महाराष्ट्र कांग्रेस के तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे। एक दिन पहले उद्धव ने कहा था अब्दाली के वंशज हैं अमित शाह उद्धव ठाकरे ने 3 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी पर ‘पावर जिहाद’ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में रहने के लिए राजनीतिक दलों में फूट डाल रही है। साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को खटमल कहा। इसके साथ ही उद्धव ने गृह मंत्री अमित शाह को अहमद शाह अब्दाली का वंशज बताया। अब्दाली ने पानीपत के युद्ध में मराठाओं को हराया था। दरअसल 21 जुलाई को अमित शाह ने पुणे में ठाकरे को औरंगजेब फैन क्लब का लीडर कहा था। उद्धव इसी तंज का जवाब दे रहे थे। नवंबर 2024 को बीजेपी-शिवसेना (शिंदे गुट) सरकार का कार्यकाल खत्म होगा महाराष्ट्र में इस वक्त बीजेपी-शिवसेना (शिंदे गुट) की सरकार है। इसका कार्

Dainik Bhaskar गुजरात कांग्रेस नेता ने IB महिला अधिकारी की कुर्सी खींची:कहा- 'तुम इस पर बैठने के लायक नहीं', जमीन पर गिरने से अधिकारी हुईं घायल

गुजरात कांग्रेस के एक नेता पर शनिवार को कच्छ जिले के भुज में एक पार्टी विधायक की प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक दलित महिला राज्य खुफिया ब्यूरो अधिकारी की कुर्सी खींचकर उनका अपमान करने और उन्हें घायल करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक एआर जंकट ने कहा कि महिला सहायक खुफिया अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आधिकारिक ड्यूटी पर थीं। उनके खड़े होने के बाद कांग्रेस नेता हरेश अहीर ने उनके नीचे से कुर्सी खींच ली। इसी दौरान अधिकारी कुर्सी पर बैठते समय नीचे गिर गईं और घायल हो गईं। हरेश अहीर कांग्रेस किसान सेल के समन्वयक हैं और भुज के सर्किट हाउस में कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी द्वारा आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में मौजूद थे, जहां यह घटना हुई। क्या था पूरा मामला? भुज के उम्मेद भवन में शनिवार को विधायक जिग्नेश मेवाणी की प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली थी। इसमें आईबी की महिला अधिकारी भी ड्यूटी पर तैनात थीं। कॉन्फ्रेंस शुरू होते ही महिला अधिकारी कुर्सी पर बैठने वाली थीं, तभी भचाऊ किसान कांग्रेस नेता हरेश अहीर ने पीछे से उनकी कुर्सी खींच ली। इससे महिला जमीन पर गिरकर घायल हो गईं। इतना ही नहीं, इस शर्मनाक घटना के बाद हरेश अहीर ने महिला से कहा- 'तुम इस कुर्सी पर बैठने के लायक नहीं हो'। इस घटना से वहां मौजूद सभी लोग हक्के-बक्के रह गए। नाराज महिला ने बाद में अपना गुस्सा जाहिर किया और कार्यक्रम छोड़कर चली गईं। इसके बाद उन्होंने नेता के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। बता दें, कांग्रेस नेता हरेश अहीर एक्ट्रेस से सांसद बनीं कंगना रनौत के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को लेकर भी विवादों में आ चुके हैं। कांग्रेस नेता पर कई धाराओं के तहत केस दर्ज डीवायएसपी एआर झनकार ने संवाददाताओं से कहा- अहीर अच्छी तरह से जानते थे कि महिला आईबी अधिकारी है और वह सरकारी ड्यूटी पर कार्यक्रम में मौजूद थीं। वे जानते थे कि अधिकारी दलित महिला है। इसी के चलते अधिकारी के जमीन पर गिरने के बाद अहीर ने कटाक्ष करते हुए उनसे कहा था कि वह कुर्सी पर बैठने लायक नहीं है। कांग्रेस नेता पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 121 (स्वेच्छा से किसी लोक सेवक को चोट पहुंचाना), 221 (स्वेच्छा से किसी लोक सेवक को उसके सरकारी कामकाज में बाधा डालना) और 133 (गंभीर उकसावे के अलावा किसी अन्य कारण से किसी व्यक्ति का अपमान करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल

Dainik Bhaskar भारतीय नागरिकता छोड़ने वालों की संख्या बढ़ी:अमेरिका पहली पसंद, ऑस्ट्रेलिया-कनाडा सेकेंड चॉइस; सांसद राघव चड्ढा के सवाल पर विदेश मंत्रालय का जवाब

देश की नागरिकता छोड़ने वाले भारतीयों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय ने खुद दी है। जिसमें उन्होंने नागरिकता छोड़ने के पीछे निजी कारण बताए हैं। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी पंजाब के सांसद राघव चड्ढा द्वारा राज्यसभा में सवाल पूछे जाने के बाद दी है। विदेश मंत्रालय का कहना है कि 2019 में 1,44,017 भारतीयों ने नागरिकता छोड़ी। जबकि 2020 में 85256, 2021 में 1,63,370 और 2022 में 2,25,620 लोगों ने नागरिकता छोड़ने का फैसला किया। पिछले साल 2023 में 2 लाख 16 हजार लोगों ने भारतीय नागरिकता छोड़ी थी। भारत के लिए महत्वपूर्ण संपत्ति है प्रवासी विदेश मंत्रालय का कहना है कि सरकार ज्ञान अर्थव्यवस्था के युग में वैश्विक कार्यस्थल की क्षमता को पहचानती है। प्रवासी भारतीयों के साथ इसके जुड़ाव में भी एक परिवर्तनकारी बदलाव आया है। एक सफल, समृद्ध और प्रभावशाली प्रवासी भारत के लिए एक संपत्ति है। भारत को अपने प्रवासी नेटवर्क का दोहन करने और ऐसे समृद्ध प्रवासी लोगों से मिलने वाली सॉफ्ट पावर के उत्पादक उपयोग से बहुत कुछ हासिल करना है। सरकार के प्रयासों का उद्देश्य ज्ञान और विशेषज्ञता को साझा करने सहित प्रवासी लोगों की क्षमता का पूरा उपयोग करना भी है। अमेरिका जा रहे हैं अधिकांश भारतीय अधिकांश भारतीय नागरिकता छोड़कर अमेरिका जा रहे हैं। 2018 से 2023 के मध्य तक, भारत से 3,28,619 भारतीयों ने अमेरिकी नागरिकता ली। जबकि 1,61,917 ने कनाडाई और 1,31,883 ने ऑस्ट्रेलियाई नागरिकता हासिल की है। जानें किस देश में कितने भारतीयों ने ली नगारिकता

Dainik Bhaskar ट्रांसप्लांट के लिए ऑर्गन ट्रांसपोर्टेशन को लेकर गाइडलाइन जारी:एयरलाइंस जल्दी टेकऑफ-लैंडिंग की अपील कर सकती है; लेट चेक-इन पर डॉक्टर्स को छूट

केंद्र सरकार ने ऑर्गन ट्रांसप्लांट के लिए मानव अंगों को भेजने और लाने को लेकर पहली बार गाइडलाइन जारी की है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने हवाई, ट्रेन और रोड रूट से ऑर्गन ट्रांसपोर्टेशन को लेकर शनिवार (3 अगस्त) को एसओपी जारी की। एयर रूट से ऑर्गन ट्रांसपोर्टेशन के लिए फ्लाइट्स को विशेष सुविधाएं मिलेंगी। मानव अंगों को लेकर जाने वाली एयरलाइंस एयर ट्रैफिक कंट्रोल से फ्लाइट के जल्दी टेकऑफ और लैंडिंग और फ्रंट सीट देने की अपील कर सकती है। एयरलाइंस ऑर्गन ले जाने वाले डॉक्टर्स को टिकट बुकिंग में प्राथमिकता देने और देर से चेक-इन पर छूट देने का भी अनुरोध कर सकते हैं। एसओपी के अनुसार, फ्लाइट कैप्टन उड़ान भरने के दौरान घोषणा कर सकता है कि विमान में मानव अंगों को ले जाया जा रहा है। ऑर्गन ट्रांसपोर्टेशन को लेकर गाइडलाइन के अहम प्वॉइंट्स...

Dainik Bhaskar वक्फ बोर्ड संशोधन बिल लाने की तैयारी में सरकार:किसी जमीन को अपनी संपत्ति बताने पर रोक लगेगी, कैबिनेट की मंजूरी मिली

केन्द्र सरकार जल्द ही मौजूदा वक्फ एक्ट को संशोधन वाला एक नया बिल लेकर आ सकती है। इस बिल में किसी भी जमीन को वक्फ की संपत्ति घोषित करने वाली शक्तियों पर रोक लगाई जाएगी। सरकार मौजूदा वक्फ एक्ट में करीब 40 संशोधन करने की तैयारी में है। सूत्रों को मुताबिक शुक्रवार (2 अगस्त) को हुई कैबिनेट की बैठक में इस बिल को कैबिनेट की मंजूरी भी मिल गई है। प्रस्तावित बिल में मौजूदा एक्ट के कुछ क्लॉस को हटाया भी जा सकता है। संसद का मानसून सत्र अभी 12 अगस्त तक चलना है। ड्राफ्ट बिल में ये बड़े बदलाव किए जा सकते हैं वक्फ बोर्ड से जुड़े पुराने घटनाक्रम वक्फ बोर्ड से जुड़े नए बिल के पीछे सितंबर 2022 के एक मामले का तर्क दिया जा रहा है। जिसमें तमिलनाडु वक्फ बोर्ड ने थिरुचेंदुर गांव को अपनी संपत्ति बताया था। जिसमें रहने वाली ज्यादातर आबादी हिंदू है। पिछले साल मई में दिल्ली हाईकोर्ट ने अपने एक आदेश में उन 123 संपत्तियों के निरीक्षण की अनुमति दी थी, जिन पर दिल्ली वक्फ बोर्ड अपने कब्जे का दावा कर रहा है। पिछले साल अगस्त में ही केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने इन संपत्तियों को नोटिस भी जारी किया था। मोदी सरकार 2.0 के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने किसी विशेष संपत्ति को वक्फ संपत्ति घोषित करने के लिए राज्य वक्फ बोर्ड की शक्तियों और उनके मुतवल्लियों की नियुक्ति के प्रोसेस की समीक्षा की थी। शाहजहां की बहू के मकबरे पर वक्फ का हक नहीं, जबलपुर HC ने कहा- ऐतिहासिक इमारतें वक्फ बोर्ड के अधीन नहीं हो सकतीं मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने बुरहानपुर की 3 ऐतिहासिक इमारतों को वक्फ बोर्ड का मानने से इनकार कर दिया है। अदालत ने गुरुवार को एक याचिका पर फैसला देते हुए कहा, 'ये वक्फ बोर्ड की संपत्ति का हिस्सा नहीं हो सकती हैं।' तीन इमारतों में से एक- शाह शुजा स्मारक मुगल बादशाह शाहजहां की बहू बेगम बिलकिस की कब्र है। बुरहानपुर के सैयद रजोद्दिन और सैयद लायक अली की अपील पर मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड ने 2013 में एक आदेश जारी कर इन तीनों इमारतों को अपनी संपत्ति घोषित कर दिया था। आर्कियोलॉजी सर्वे ऑफ इंडिया (एएसआई) ने 2015 में इसके खिलाफ याचिका दायर की। पूरी खबर पढ़ें...

Dainik Bhaskar सागर में दीवार गिरी, 8 बच्चों की मौत:पार्थिव शिवलिंग बनाने के दौरान हादसा, 4 बच्चे घायल

सागर के शाहपुर में दीवार गिरने से 8 बच्चों की मौत हो गई। मरने वालों में 10 से 14 साल के बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि शाहपुर में मंदिर के पास कुछ लोग पार्थिव शिवलिंग बना रहे थे। सुबह 10 बजे हादसा हो गया। खबर लगातार अपडेट की जा रही है...

Dainik Bhaskar हरियाणा की रीना स्नो लेपर्ड मिशन पर:7000 मीटर से ऊंची 5 चोटियों की चढ़ाई पर मिलती है उपाधि, पहली बाधा पार

हरियाणा के हिसार के बालक गांव की रहने वाली पर्वतारोही रीना भट्टी स्नो लेपर्ड का खिताब जीतने के मिशन पर हैं। रीना ने 2 महीने पहले ही दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट और दुनिया की चौथी सबसे ऊंची चोटी माउंट ल्होत्से पर महज 20 घंटे 50 मिनट में चढ़ाई कर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। अब रीना की नजर स्नो लेपर्ड के खिताब पर है। रीना का दावा है कि आज तक किसी भारतीय ने यह खिताब नहीं जीता है। इस खिताब को जीतने के लिए रीना को 7000 फीट ऊंची 5 पर्वत चोटियों पर चढ़ना होगा। रीना ने 1 चोटी पर चढ़ाई पूरी कर ली है। उन्होंने 23,406 फीट (7,134 मीटर) ऊंची इब्न सिना पीक (लेनिन पीक) को फतह किया है। रीना ने बताया कि "मैंने कैंप से साढ़े 6 घंटे की चढ़ाई के बाद यह चोटी फतह की। मैं 14 जुलाई को दिल्ली से गई थी। मैंने 18 जुलाई को चढ़ाई शुरू की और 26 जुलाई को चोटी पूरी कर ली। आज तक कोई भारतीय इस चोटी पर नहीं चढ़ सका है।" क्या है स्नो लेपर्ड की उपाधि यह उपाधि भूतपूर्व सोवियत संघ द्वारा शुरू की गई थी। स्नो लेपर्ड की उपाधि सोवियत संघ के विभिन्न देशों में 5 चोटियों पर चढ़ने के लिए दी जाती है। ताजिकिस्तान में पामीर पर्वतों में 3 चोटियां हैं, इस्माइल समानी पीक (पूर्व में कम्युनिज्म पीक) 7,495 मीटर (24,590 फीट), पीक कोरझेनेव्स्काया 7,105 मीटर (23,310 फीट), और इब्न सिना पीक (पूर्व में लेनिन पीक) 7,134 मीटर (23,406 फीट) किर्गिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा पर। तियान शान में 2 चोटियां हैं, किर्गिस्तान में जेंगिश चोकुसु (पूर्व में पीक पोबेडा) 7,439 मीटर (24,406 फीट) और खान तेंगरी किर्गिस्तान-कजाकिस्तान सीमा पर 7,010 मीटर (23,000 फीट) ऊंची है। खान तेंगरी की ऊंचाई 6,995 मीटर (22,949 फीट) है, लेकिन इसकी हिमनदी की चोटी 7,010 मीटर (23,000 फीट) तक बढ़ जाती है। इस कारण से, इसे 7,000 मीटर (23,000 फीट) की चोटी माना जाता है। इनमें से, पीक पोबेडा चढ़ाई के लिए अब तक की सबसे कठिन और खतरनाक है, इसके बाद खान तेंगरी, इस्माइल समानी पीक, पीक कोरझेनेव्स्काया और लेनिन (इब्न सिना) पीक हैं। स्नो लेपर्ड में ये 5 पीक शामिल हैं 1. इस्मोइल सोमोनी पीक 24,590 फीट (7,500 मीटर) 2. जेंगीश चोकसु 24,406 फीट (7,439 मीटर) 3. इब्न सिना पीक 23,406 फीट (7,134 मीटर) 4. शिखर कोरझेनेव्स्काया 23,310 फीट (7,100 मीटर) 5. खान तेंगरी 22,999 फीट (7,010 म

Dainik Bhaskar न्यूज इन ब्रीफ@11 AM:MP-राजस्थान में बारिश का रेड अलर्ट, कश्मीर में बादल फटा; ओलिंपिक में आज लवलीना-लक्ष्य जीते, तो 2 और मेडल पक्के

नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें… 1. MP-राजस्थान में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट; कश्मीर में बादल फटा मध्य प्रदेश और राजस्थान में आज भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट है। मध्य प्रदेश में पिछले 3 दिन से लगातार तेज बारिश का दौर जारी है। इस वजह से 10 बड़े डैम फुल हो गए हैं। राज्य में 21 जून को मानसून की एंट्री के बाद से अब तक 58% यानी 21.6 इंच बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से 2.6 इंच ज्यादा है। राजस्थान में मानसून सीजन में अब तक 21% ज्यादा बरसात हो चुकी है। हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ दिनों में बादल फटने की घटनाओं के कारण 114 सड़कें बंद हैं। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के कंगन इलाके में रविवार (4 अगस्त) को बादल फटा। इससे कई घर और गाड़ियां मलबे में दब गए। पढ़ें पूरी खबर... 2. NEET पेपर लीक, पटना में राजस्थान का MBBS स्टूडेंट अरेस्ट: हजारीबाग में सॉल्व किया पेपर NEET UG पेपर लीक मामले में CBI ने एक और मेडिकल छात्र को गिरफ्तार किया है। राजस्थान के भीलवाड़ा स्थित एक मेडिकल कॉलेज के छात्र संदीप कुमार को CBI ने पटना से गिरफ्तार किया। इस मामले में CBI अब तक 9 MBBS छात्रों को गिरफ्तार कर चुकी है। पूछताछ में संदीप ने बताया कि अन्य मेडिकल छात्रों के साथ हजारीबाग में 5 मई की परीक्षा से पहले NEET UG का पेपर सॉल्व किया था। पढ़ें पूरी खबर... 3. लवलीना और लक्ष्य सेन आज जीते तो ओलिंपिक में भारत के 2 मेडल और पक्के पेरिस ओलिंपिक में आज बॉक्सिंग में दोपहर 3:02 बजे 75 किलोग्राम भार वर्ग में लवलीना बोरगोहेन अपना क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलेंगी। उनका सामना चीन की ली कियान से होगा। लवलीना अगर यह मुकाबला जीत जाती हैं तो उनका मेडल पक्का हो जाएगा। वहीं भारतीय स्टार शटलर लक्ष्य सेन आज सेमीफाइनल खेलेंगे। लक्ष्य यह मुकाबला जीत जाते हैं तो भारत का सिल्वर मेडल पक्का हो जाएगा। अगर वह हारते हैं तो उन्हें ब्रॉन्ज के लिए मुकाबला खेलना होगा। पेरिस ओलिंपिक में भारत ने अब तक 3 मेडल जीते हैं। पढ़ें पूरी खबर... 4. बंगाल के मंत्री ने महिला अधिकारी को धमकाया, गाली दी: कहा- डंडे से पीटूंगा पश्चिम बंगाल में ममता सरकार में मंत्री अखिल गिरी का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें वे अतिक्रमण हटवाने गईं एक महिला फॉरेस्ट ऑफिसर को मारपीट की धमकी और गाली देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा, तुम एक सरकारी क

Dainik Bhaskar चंडीगढ़ में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह:मनीमाजरा जल परियोजना का करेंगे उद्घाटन, 3 नए कानूनों के तहत ऑनलाइन सम्मन ऐप होगा लॉन्च

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज चंडीगढ़ के एक दिवसीय दौरे पर हैं। वे दोपहर 12:30 बजे मनीमाजरा में 24 घंटे पानी की सुविधा देने वाली परियोजना का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे मनीमाजरा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से केंद्रीय गृह मंत्री सीधे चंडीगढ़ सचिवालय पहुंचेंगे। जहां प्रशासक गुलाबचंद कटारिया, चंडीगढ़ के अधिकारियों और कुछ भाजपा नेताओं के साथ लंच का कार्यक्रम है। इसके बाद वे तीनों नए कानूनों को लागू करने की प्रक्रिया को समझेंगे। इसके साथ ही वे तीनों कानूनों से जुड़े ई-साक्ष्य, ई-सम्मन, न्याय सेतु और न्याय श्रुति जैसे ऐप भी लॉन्च करेंगे। मनीमाजरा में 24 घंटे पानी की आपूर्ति शुरू होगी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा मनीमाजरा में जिस परियोजना का उद्घाटन किया जा रहा है, उससे 24 घंटे पानी की आपूर्ति शुरू होगी। इसका शिलान्यास 13 नवंबर 2021 को किया गया था। इस परियोजना को 31 जनवरी 2024 तक पूरा किया जाना था। वहीं इस पर करीब 75 करोड़ रुपये की लागत आई है। इसे स्मार्ट सिटी मिशन के तहत क्रियान्वित किया जा रहा है। परियोजना को तैयार करने के लिए करीब 22 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई है। जबकि दो भूमिगत जलाशय भी बनाए गए हैं। इससे मनीमाजरा के करीब 13700 उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। युवा कांग्रेस के नेताओं को किया हाउस अरेस्ट युवा कांग्रेस की तरफ से आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे का विरोध करने का ऐलान किया गया था। युवा कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि पिछले दिनों चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से शहर के धार्मिक स्थलों को तोड़ा जा रहा है। आगे भी कई धार्मिक स्थलों को नोटिस दिए गए हैं। लेकिन चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से आज सुबह से ही कुछ युवा कांग्रेस के पदाधिकारी को हिरासत में ले लिया गया है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारी आशिष गजनवी को उनके घर पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया गया है। युवा कांग्रेस नेताओं को नजरबंद किया गया युवा कांग्रेस ने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के खिलाफ प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। युवा कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पिछले कुछ समय में चंडीगढ़ प्रशासन शहर में धार्मिक स्थलों को तोड़ रहा है। कई धार्मिक स्थलों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। लेकिन आज सुबह से ही चंडीगढ़ पुलिस ने युवा कांग्रेस के कुछ पदाधिकारियों को हिरासत में ले लिया है। युवा कांग्रेस के

Dainik Bhaskar अयोध्या गैंगरेप पीड़िता के घर पहुंचे मंत्री-सांसद, मां रो पड़ी:भाजपा नेताओं ने कहा- कोई आपको धमकाए तो तुरंत बताएं

अयोध्या गैंगरेप केस में सियासत बढ़ती जा रही है। भाजपा का डेलिगेशन पीड़ित बच्ची के घर पहुंच गया है। मंत्री नरेंद्र कश्यप के नेतृत्व में इस डेलिगेशन में 3 सदस्य हैं। पीड़ित बच्ची के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भाजपाइयों से मिलकर पीड़िता की मां रो पड़ी। भाजपा नेताओं ने उन्हें दिलासा दी। कहा- रोइए मत। कोई आपको धमकाए तो तुरंत बताएं। आपकी हर संभव मदद करेंगे।​​​​​ इधर, आरोपी सपा नेता मोईद खान की बेकरी को कल बुलडोजर से ढहा दिया गया है। शॉपिंग कॉम्पलेक्स को भी खाली करने का नोटिस दिया गया था। आज शॉपिंग कॉम्पलेक्स खाली हो रहा है। इधर, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने X पर लिखा- बालिका के जीवन की रक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है। कोर्ट से आग्रह है कि स्वत: संज्ञान लेकर पीड़िता की हर संभव सुरक्षा सुनिश्चित करवाए।

Dainik Bhaskar राजस्थान में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भाई-बहन समेत 4 की मौत:ऋषिकेश से अंतिम संस्कार कर लौट रहा था परिवार; ट्रक में घुसी कार

सवाई माधोपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह 7 बजे एक कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में भाई-बहन समेत 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई‌। 6 लोग घायल हो गए। हादसा सूरवाल थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरा गांव के पास हुआ। ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सीओ सिटी हेमेंद्र शर्मा ने बताया- परिवार की एक महिला ऋषिकेश (उत्तराखंड) में भागवत कथा कार्यक्रम में गई थी, जहां उसकी मौत हो गई थी। मौत की सूचना के बाद परिजन ऋषिकेश पहुंचे। परिजन ने शव घर लाने के बजाय उसका अंतिम संस्कार ऋषिकेश में ही किया। अंतिम संस्कार करने के बाद सभी परिजन घर लौट रहे थे। इसी दौरान ड्राइवर को झपकी आ गई। वह कार का बैलेंस खो बैठा और कार पीछे से ट्रक में घुस गई। मध्य प्रदेश का रहने वाला है परिवार हादसे में मोनिका (24) पुत्री चरणलाल प्रजापत, राजन (22) पुत्र चरणलाल प्रजापत, रेखा (40) पत्नी ईशर लाल प्रजापत और धामू (65) पत्नी बाली की मौत हो गई। मोनिका और राजन भाई-बहन थे। शव जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए गए हैं। पायल (26) पत्नी कमलेश प्रजापत, कृष्णा (40) पत्नी कपरनलाल प्रजापत, बुलबुल (22) पुत्री कपरनलाल प्रजापत, ज्योति (37) पत्नी अर्जुन प्रजापत, अनिता (1) और शकील खान (24) पुत्री नबी खान घायल हुए हैं। अर्टिगा कार में सवार सभी 10 लोग मध्य प्रदेश के विक्रमगढ़ के रहने वाले हैं।

Dainik Bhaskar वायनाड लैंडस्लाइड- मरने वालों का आंकड़ा 365 हुआ, 206 लापता:तबाह घरों से हो रही चोरी; सीएम बोले- पुनर्वास के लिए बनाया जाएगा टाउनशिप

केरल के वायनाड में 29-30 जुलाई की रात भारी बारिश के बाद हुए लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या 365 पहुंच गई है। इनमें 30 बच्चे भी शामिल हैं। 206 लोग अब भी लापता हैं। हादसे के छठे दिन आज रविवार (4 अगस्त) को सर्च ऑपरेशन जारी है। इस बीच लैंडस्लाइड से विस्थापित हुए लोगों का कहना है कि उनके घरों में चोरी हो रही है। कुछ लोग रात के समय आकर घरों से कीमती सामान चुरा रहे हैं। हालांकि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अब पुलिस चोरी करने वाले लोगों को पकड़ने के लिए पेट्रोलिंग कर रही है। उधर मुख्यमंत्री विजयन ने शनिवार को कहा- केरल सरकार वायनाड लैंडस्लाइड में अपने घर और जमीन खो चुके लोगों के पुनर्वास के लिए सुरक्षित इलाके में एक टाउनशिप बनाएगी। यहां लैंडस्लाइड प्रभावित इलाके में बचे हुए लोगों को बसाया जाएगा। इस पुनर्वास प्रोजेक्ट को जल्द ही पूरा किया जाएगा। घटनास्थल को मैप से समझें.. सर्च ऑपरेशन के छठवें दिन के अपडेट्स रेस्क्यू ऑपरेशन की तस्वीरें... 5 साल पहले भी यहां लैंडस्लाइड से 17 मौतें हुई थीं वायनाड के 4 गांव- मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा में लैंडस्लाइड की घटना हुई है। 5 साल पहले 2019 में भी भारी बारिश की वजह से इन्हीं गांवों में लैंडस्लाइड हुई थी, जिसमें 17 लोगों की मौत हुई थी। 5 लोगों का आज तक पता नहीं चला। 52 घर तबाह हुए थे। वायनाड में लैंडस्लाइड की क्या वजह है वायनाड, केरल के नॉर्थ-ईस्ट में है। यह केरल का एकमात्र पठारी इलाका है। यानी मिट्टी, पत्थर और उसके ऊपर उगे पेड़-पौधों के ऊंचे-नीचे टीलों वाला इलाका। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की 2021 की रिपोर्ट के मुताबिक, केरल का 43% इलाका लैंडस्लाइड प्रभावित है। वायनाड की 51% जमीन पहाड़ी ढलाने हैं। यानी लैंडस्लाइड की संभावना बहुत ज्यादा बनी रहती है। वायनाड का पठार वेस्टर्न घाट में 700 से 2100 मीटर की ऊंचाई पर है। मानसून की अरब सागर वाली ब्रांच देश के वेस्टर्न घाट से टकराकर ऊपर उठती है, इसलिए इस इलाके में मानसून सीजन में बहुत ज्यादा बारिश होती है। वायनाड में काबिनी नदी है। इसकी सहायक नदी मनंतावडी 'थोंडारमुडी' चोटी से निकलती है। लैंडस्लाइड के कारण इसी नदी में बाढ़ आने से भारी नुकसान हुआ है। यह खबर भी पढ़ें... वायनाड लैंडस्लाइड, 4 दिन बाद बचाए गए 4 आदिवासी बच्चे:रेस्क्यू टीम ने हथेली में भरकर पानी पिलाया, शरीर से बांधकर पहाड़ से उ

Dainik Bhaskar NEET पेपर लीक, पटना में राजस्थान का MBBS स्टूडेंट अरेस्ट:हजारीबाग में सॉल्व किया पेपर, बिहार में रटवाया; अबतक 9 मेडिकल छात्र गिरफ्तार

NEET यूजी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई ने एक और मेडिकल के छात्र को गिरफ्तार किया है। राजस्थान के भीलवाड़ा स्थित एक मेडिकल कॉलेज के छात्र संदीप कुमार को सीबीआई ने पटना से गिरफ्तार किया। फिर पटना सिविल कोर्ट की एक विशेष अदालत में विशेष न्यायिक दंडाधिकारी कुमारी रिंकू के समक्ष पेश किया। सीबीआई ने यहां सात दिनों की रिमांड मांगी। कोर्ट ने 5 दिनों की रिमांड दी। मामले में सीबीआई अब तक 9 एमबीबीएस छात्रों को गिरफ्तार कर चुकी है। सीबीआई ने संदीप को नोटिस देकर पूछताछ के लिए पटना बुलाया था। पूछताछ में संदीप ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। संदीप ने भी अन्य मेडिकल छात्रों के साथ हजारीबाग में 5 मई की परीक्षा से पहले NEET यूजी का प्रश्नपत्र सॉल्व किया था। इसी सॉल्व पेपर को संजीव मुखिया और रॉकी ने बिहार-झारखंड में अपने साथियों को भेजकर NEET यूजी के अभ्यर्थियों को रटाया था। राजस्थान का माफिया बलराम गुर्जर है संजीव मुखिया का खास NEET यूजी क प्रश्नपत्र सॉल्व करने के लिए संजीव मुखिया और रॉकी ने पटना एम्स, रिम्स, मुंबई, भरतपुर और भीलवाड़ा के मेडिकल कॉलेज के छात्रों को हजारीबाग बुलाया था। कुछ और मेडिकल छात्र हैं जो सीबीआई के रडार पर हैं। सीबीआई इससे पहले अमित और अमन को गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों रॉकी के करीबी हैं। झारखंड का पूरा मैनेजमेंट अमित और अमन ही संभाल रहा था। वहीं पटना का मैनेजमेंट चिंटू, नीतीश और अमित आनंद संभाल रहा था। मालूम हो कि राजस्थान के परीक्षा माफिया बलराम गुर्जर का संजीव मुखिया और रॉकी के साथ पुराना संबंध है। दोनों गिरोह पूर्व में भी एक साथ जालसाजी कर चुके हैं। ऐसी संभावना है कि बलराम गुर्जर की मदद से रॉकी ने राजस्थान के मेडिकल कॉलेज के छात्रों से संपर्क साधा था। नीट में फर्जीवाड़ा के पुराने खिलाड़ी रहे हैं संजीव और अतुल NEET यूजी मे फर्जीवाड़ा करने का पुराना खिलाड़ी है संजीव मुखिया और अतुल वत्स। 2015 में NEET यूजी के पेपर लीक के आरोप में उत्तराखंड में कुछ परीक्षा माफिया पकड़ाए थे और तब संजीव मुखिया का नाम आया था। 2016 में नीट पीजी में धांधली के आरोप में दिल्ली पुलिस ने अतुल पर केस किया था। 4 मई को मेडिकल छात्रों के साथ संदीप पहुंचा था हजारीबाग इससे पूर्व सीबीआई ने राजस्थान के भरतपुर के एक मेडिकल कॉलेज के छात्र कुमार मंगलम विश्नोई व दीपें

Dainik Bhaskar कानपुर हादसा...सिर की हड्‌डी टूटी, पसलियां फेफड़ों में धंसीं:नाबालिग की कार की टक्कर से 20 मीटर दूर गिरी; बेटी को नहीं पता मां मर गई

कानपुर में नाबालिग छात्र की कार से कुचली भावना मिश्रा की मेडिकल रिपोर्ट दर्दनाक मौत का खुलासा करती है। 120 KMPH की रफ्तार में लगे धक्के से भावना करीब 20 मीटर दूर जा गिरीं। हेलमेट लगे होने के बावजूद उसके सिर की हड्‌डी टूट गई। पसलियां टूटकर फेफड़े में धंस गईं। पैर फ्रैक्चर के साथ 6 जानलेवा चोटें लगी हैं। उनकी बेटी मेधावी अस्पताल में एडमिट है। उसको गंभीर चोटें आई हैं। परिवार ने अब तक उसको यह नहीं बताया कि एक्सीडेंट में उसकी मां का देहांत हो चुका है। एक तरफ, शुक्रवार दोपहर बाद भावना मिश्रा का अंतिम संस्कार कर दिया गया। दूसरी तरफ, कार चलाने वाले 16 साल के स्टूडेंट को इटावा के बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। उसके पिता अशोक कुमार मौर्य को थाने से जमानत दे दी गई। खबर में आगे बढ़ने से पहले हादसा पढ़िए... दवा लेने निकली मां-बेटी को कार से मारी टक्कर 2 अगस्त की दोपहर 3.15 बजे भावना और बेटी मेधावी स्कूटी से दवा लेने क्लिनिक जा रहे थे। साकेतनगर में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें पत्नी और बेटी घायल हो गए। भावना ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। बेटी के हाथ-पैर और कूल्हे की हड्‌डी टूट गई, उसका इलाज जारी है। अब भावना की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट जानिए... भावना के शरीर पर 18 चोट और रगड़ने के निशान भावना मिश्रा का पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर ने कहा- उनके सिर की हड्‌डी टूटने से ब्रेन हैमरेज हो गया। उनकी छाती की पसलियां टूटकर फेफड़े में धंसी मिलीं। जांघ और घुटने की हड्‌डी टूट गई। इस तरह 6 जगह की हड्‌डी टूटने से मौत हुई है। वहीं, पूरी शरीर में करीब 18 जगह चोट और रगड़ के निशान मिले हैं। इस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद हमने पुलिस से सवाल किया कि कार आखिर कंट्रोल क्यों नहीं हुई? कानपुर पुलिस ने कहा कि बयान में नाबालिग छात्र का कहना है कि उसने ब्रेक लगाया था। उसके बाद कार एक तरफ मुड़ गई। इसको तकनीकी भाषा में हॉरिजेंटल ट्रिप कहते हैं। गाड़ी से सामने से नहीं, साइड से स्कूटी में जोरदार टक्कर मारी है। इससे भावना की मौत हो गई। मेधावी के पैर का ऑपरेशन हो गया, जान को खतरा नहीं 13 साल की मेधावी मिश्रा 8वीं में पढ़ती है। वह गोविंदनगर के रिजेंसी हॉस्पिटल में भर्ती है। शनिवार देर शाम उसके पैर का सफल ऑपरेशन हुआ। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मेधावी के पिता बैंक मैनेजर अनूप मिश्रा ने बताय

Dainik Bhaskar लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा, 7 की मौत:कार से टक्कर के बाद डबल डेकर बस 50 फीट नीचे गिरी; 45 यात्री घायल

इटावा में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस और कार की टक्कर हो गई। हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है। इनमें 4 कार सवार और 3 बस यात्री हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस कई पलटियां खाते हुए एक्सप्रेस-वे से 50 फीट नीचे गिर गई। हादसे में बस सवार 45 यात्री घायल हैं। हादसा शनिवार-रविवार रात करीब एक बजे हुआ। सैफई में उसराहार थाना क्षेत्र में कार रॉन्ग साइड से आ रही थी, उसकी स्पीड धीमी थी, लेकिन बस तेज स्पीड में थी। SSP संजय कुमार शर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि बस चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। वह सामने से आ रही कार को देख नहीं पाया और टक्कर मार दी। रॉन्ग साइड से आ रही थी कार बस रायबरेली से नई दिल्ली जा रही थी। कार सवार के कन्नौज के रहने वाले थे। वह राजस्थान में बालाजी के दर्शन करके लौट रहे थे। एक्सप्रेस-वे पर कन्नौज के लिए साइड से कट बना हुआ है। इसलिए, आगे न जाकर कार सवारों ने रॉन्ग साइड ही कार दौड़ा दी। कार सवार मां-बेटे की मौत कार में 6 लोग सवार थे, मां-बेटे समेत 4 की मौत हो गई। नीचे गिरने की वजह से बस सवार 3 यात्रियों की मौत हुई है। बस सवार घायल 45 यात्रियों में 5 की हालत गंभीर है। घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया है। खबर अपडेट की जा रही है...