Dainik Bhaskar Dainik Bhaskar

Dainik Bhaskar जम्मू में आतंकियों के मददगार 6 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त:इनमें 5 पुलिसकर्मी और एक टीचर शामिल; PoJK और LoC से ड्रग्स-हथियार की सप्लाई करते थे

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने 6 सरकारी कर्मचारियों को एंटी नेशनल एक्टिविटी में शामिल होने के चलते बर्खास्त किया है। इनमें 5 पुलिसकर्मी और एक टीचर शामिल है। सभी ड्रग्स के व्यापार और टेरर फंडिंग कर रहे थे। LG मनोज सिन्हा के नेतृत्व वाले प्रशासन ने इन कर्मचारियों को बर्खास्त करने के लिए भारत के संविधान के अनुच्छेद 311 (2) (सी) का इस्तेमाल किया। LG ने कहा कि ये सभी पाकिस्तान की ISI और उससे जुड़े आतंकवादी संगठनों के नार्को-टेरर नेटवर्क का हिस्सा थे। बर्खास्त कर्मचारियों में हेड कांस्टेबल फारूक अहमद शेख, सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल सैफ दीन, खालिद हुसैन शाह, इरशाद अहमद चालकू, कांस्टेबल रहमत शाह और शिक्षक नजम दीन शामिल हैं। ED और इंटेलिजेंस एजेंसियों की नजर में थे अधिकारी ने बताया कि इन सभी पर ED और इंटेलिजेंस एजेंसियों की नजर थी। इनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। इसमें पुष्टि हुई थी ये सभी एंटी नेशनल गतिविधियों में शामिल हैं। ​​​​​​ क्या है अनुच्छेद 311 (2) (सी)? अनुच्छेद के प्रोविजन C के मुताबिक, राष्ट्रपति या राज्यपाल को सामान्य प्रक्रिया का सहारा लिए बिना किसी कर्मचारी को बर्खास्त करने का अधिकार है। यदि उन्हें लगता है कि सार्वजनिक सेवा में उस व्यक्ति का बने रहना राज्य की सुरक्षा के लिए खतरा है। यह खबर पढ़ें... जम्मू-कश्मीर के सांबा में पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया, भारतीय सीमा में घुस रहा था जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में भारत-पाक बॉर्डर पर BSF के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया है। BSF के आईजी डीके बूरा ने गुरुवार (1 अगस्त) को बताया कि घुसपैठिए को बुधवार रात करीब 10 बजे खोरा पोस्ट के पास भारतीय इलाके में घुसते देखा गया। BSF जवानों की चेतावनी के बाद भी घुसपैठिया नहीं रुका, जिसके बाद फायरिंग में वह मारा गया। सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि घुसपैठिया भारत-पाक सीमा की जीरो लाइन पार कर रहा था जो बॉर्डर प्रोटोकॉल का उल्लंघन था। घटना को पाकिस्तान की ओर से उकसाने की कोशिश की तरह देखा जा रहा है। घुसपैठिए की पहचान और मकसद का पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें... 2020 में जम्मू से सेना हटाकर लद्दाख भेजी गई, यही आतंकियों के लिए मौका बना 2020 तक जम्मू रीजन में काफी सुरक्षा बल तैनात था। हालांकि, गलवान एपिसोड के बाद चीनी आक्रामकता का जवाब देने क

Dainik Bhaskar CJI बोले- लोग सेटलमेंट सेटलमेंट करके कोर्ट से छुटकारा चाहते:लेकिन प्रोसेस ही पनिशमेंट; हम निपटारे की जगह बेहतर रिजल्ट देने की कोशिश करते हैं

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ ने शनिवार (3 अगस्त) को कहा कि लोग कोर्ट के मामलों से इतने तंग आ जाते हैं कि वे बस सेटलमेंट चाहते हैं। हालांकि, प्रोसेस ही पनिशमेंट है। जज के रूप में हम सेटलमेंट की इजाजत नहीं देते, क्योंकि यह समाज में पहले से मौजूद असमानताओं को दर्शाता है। CJI ने कहा- हम कोशिश करते हैं और कहते हैं कि हम सेटलमेंट नहीं करेंगे। बल्कि हम आपको बेहतर रिजल्ट देंगे। चंद्रचूड़ ने कहा कि जब बीआर अंबेडकर जैसे दिग्गजों ने संविधान बनाया था, तो उन्होंने इसे एक मिशन के साथ बनाया था। चंद्रचूड़ ने कहा- भारत के सुप्रीम कोर्ट को 180 संवैधानिक मामलों से निपटने वाला अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट बनाने का विचार नहीं था। बल्कि इसके पीछे 'न्याय सबके द्वार' का विचार था। यह एक अदालत थी, जिसे गरीब समाज के लिए बनाया जा रहा था, जहां न्याय तक पहुंच का अभाव था। CJI ने ये बातें सुप्रीम कोर्ट में स्पेशल लोक अदालत वीक के स्मरणोत्सव समारोह में कहीं। इस समारोह में कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी पहुंचे थे। सुप्रीम कोर्ट की स्थापना के 75 साल पूरे होने के मौके पर 29 जुलाई से 3 अगस्त तक स्पेशल लोक अदालत का आयोजन किया गया था। अर्जुन राम मेघवाल ने कहा- 'इस लोक अदालत में 1000 से अधिक मामलों का निपटारा किया गया। मुझे बताया गया कि सुप्रीम कोर्ट में आयोजित लोक अदालत में सिविल मामलों का भी निपटारा किया गया है।' कानून मंत्री ने कहा- हमारे देश में पहली बार भगवान कृष्ण ने लोक अदालत आयोजित की थी। तब कौरवों और पांडवों के बीच विवाद हो गया था। दुर्योधन नहीं माना और विवाद जारी रहा। यह हमारी संस्कृति में है कि हम विवादों को सुलझाने के लिए मध्यस्थता का उपयोग करते हैं। चंद्रचूड़ बोले- हम मुवक्किलों को नहीं जानते, यही सबसे बड़ी कमी चंद्रचूड़ ने अपने संबोधिन के दौरान कहा- सुप्रीम कोर्ट के जज ऊंचे डायस पर बैठते हैं। हमारे सामने वकील बैठते हैं। हम मुवक्किलों को शायद ही जानते हों जैसे हम हाई कोर्ट या डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में जानते हैं। हम जिन लोगों को सुप्रीम कोर्ट में न्याय देते हैं, वे हमारे लिए अदृश्य हैं। यही हमारे काम की सबसे बड़ी कमी है। CJI ने कहा- सुप्रीम कोर्ट भले ही दिल्ली में स्थित है, लेकिन यह पूरे भारत का कोर्ट है। हमने पूरे देश से अधिकारियों को रजिस्ट्री में भर्ती किया है और वे पूरे भारत में जीवन

Dainik Bhaskar इंदौर में छात्राओं के कपड़े उतरवाकर चेकिंग:स्कूल में मोबाइल की रिंग बजने पर की छानबीन; पेरेंट्स का हंगामा

इंदौर के एक सरकारी स्कूल में चेकिंग के नाम पर छात्राओं के कपड़े उतरवा लिए गए। जिसके बाद पेरेंट्स ने हंगामा कर दिया। साथ ही आरोपी टीचर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में शिकायती आवेदन भी दिया है। इस मामले में स्कूल के प्रिंसिपल ने जांच की बात की है। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी सुषमा वैश्य छात्राओं के बयान लेने स्कूल पहुंची। मामला सामने आने के बाद कलेक्टर ने आरोपी टीचर को शिक्षा विभाग में अटैच कर दिया है। टेस्ट के दौरान एक छात्रा के पास मिला था मोबाइल ये घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि स्कूल में ज्यादातर छात्राएं गरीब परिवारों की हैं। स्कूल में टेस्ट (लोकल एग्जाम) के दौरान एक छात्रा के पास मोबाइल की घंटी बजी। शंका होने पर टीचर ने उसे क्लास से बाहर बुलाया। चेकिंग में उसके पास की-पैड वाला मोबाइल पाया गया। इसके बाद 7 अन्य छात्राओं की भी चेकिंग की गई। आरोप है कि सभी छात्राओं को बाहर बने बाथरूम के अंदर ले जाकर उनके कपड़े उतरवाकर तलाशी ली गई। पेरेंट्स ने की आरोपी टीचर पर कार्रवाई की मांग छात्राओं ने घर जाकर पूरी घटना बताई। जिसके बाद स्कूल पहुंचे पेरेंट्स ने जमकर हंगामा किया। पेरेंट्स कहना है कि स्कूल के अंदर इस तरह की चेकिंग करना गलत है। बच्चों के पास अगर मोबाइल मिले थे तो शिकायत पेरेंट्स से करनी चाहिए थी, न कि कपड़े उतरवाकर हर बच्चे की चेकिंग करना था। पेरेंट्स ने मल्हारगंज थाने में पूरे मामले में जांच के लिए एक आवेदन थाना प्रभारी को सौंपा है। संबंधित टीचर के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। कलेक्टर ने टीचर को शिक्षा विभाग में अटैच किया कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया- पेरेंट्स की ओर से शिकायत मिली थी। यह गंभीर मामला है। जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच पूरी होने तक एक महिला टीचर को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अटैच कर दिया है।

Dainik Bhaskar गोल्डन टेंपल परिसर में दिनदहाड़े हत्या,VIDEO:SGPC ऑफिस में कर्मचारी की छाती कृपाण से गोदी; आरोपी धर्म प्रचार कमेटी मेंबर

पंजाब के अमृतसर में गोल्डन टेंपल परिसर में एक कर्मचारी की कृपाण से छाती गोदकर हत्या कर दी गई। यह वारदात गोल्डन टेंपल परिसर में स्थित सिखों की सर्वोच्च संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के ऑफिस की अकाउंट्स ब्रांच में हुई। हत्या के बाद कातिल वहां से फरार हो गया। कत्ल करने वाला एसजीपीसी की धर्म प्रचार कमेटी का मेंबर था। मरने वाले कर्मचारी की 31 अक्टूबर को ही रिटायरमेंट थी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। उसके बाद मृतक से संबंधित लोगों के बयान लेकर कार्रवाई की जा रही है। दोपहर हुई वारदात, साथियों संग आया हमलावर पुलिस के मुताबिक सुखबीर सिंह और दरबारा सिंह SGPC की अकाउंट ब्रांच में काम करते हैं। उनके बीच कोई पुराना विवाद चल रहा था। दोपहर करीब डेढ़ बजे सुखबीर अपने साथियों के साथ अकाउंट्स ब्रांच में दरबारा के पास पहुंचा। वहां पहले दोनों के बीच बहस हुई। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी सुखबीर सिंह ने कृपाण (खुद की पहनी हुई श्री साहिब) से दरबारा सिंह पर हमला कर दिया। दरबारा की छाती पर वार किए गए। करीब 5 बार तलवार के वार से दरबारा सिंह वहीं बेहोश होकर गिर गया। वारदात के बाद फरार हुआ हत्यारा दरबारा सिंह को जमीन पर गिरते ही बेहोश होते देख सुखबीर समझ गया कि अब वह जिंदा नहीं बच सकेगा। यह देखकर वह वहां से फरार हो गया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। फिर पुलिस ने वहां पहुंचकर पूर मामले की जांच की। शोर सुनकर SGPC ऑफिस पहुंचे कर्मचारी सुखबीर और दरबारा के बीच हुए झगड़े का शोर सुनकर सभी कर्मचारी अकाउंट्स ब्रांच के ऑफिस में पहुंचे। वहां दरबारा सिंह घायल पड़ा हुआ था। सुखबीर अपने दोनों साथियों के साथ वहां से फरार हो चुका था। इसके बाद एसजीपीसी कर्मचारियों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई। जिसके बाद उसे श्री गुरु रामदास पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान दरबारा सिंह की मौत हो गई। गोल्डन टेंपल मैनेजर बोले- सुखबीर को सस्पेंड करेंगे गोल्डन टेंपल मैनेजर जगतार सिंह ने आगे बताया कि सुखबीर सिंह और दरबारा सिंह के बीच कोई पुराना विवाद चल रहा था। सुखबीर सिंह धर्म प्रचार कमेटी में कार्यरत है, जबकि दरबारा सिंह अकाउंट्स ब्रांच में है। लंच ब्रेक के समय जब सभी खाना खाने चले गए थे, दरबारा सिंह अपने ऑफिस में बैठा था। इसी दौरान सुखबीर सिंह अपने दो साथियों के साथ आया। द

Dainik Bhaskar मणिपुर से जम्मू-कश्मीर जाएंगी असम राइफल्स की 2 बटालियन:ओडिशा से भी वापस बुलाए गए थे बीएसएफ के जवान, बढ़ती टेरर एक्टिविटीज के चलते फैसला

मणिपुर में तैनात असम राइफल्स की दो बटालियन को जम्मू-कश्मीर में तैनात किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक राज्य में बढ़ती टेरर एक्टिविटी के चलते 1500 जवानों को भेजा जा रहा है। मणिपुर में इन जवानों की जगह CRPF की तैनाती की जाएगी। इससे पहले जम्मू कश्मीर की सुरक्षा बढ़ाने के लिए दो हजार जवानों वाली बीएसएफ की दो बटालियन को ओडिशा से वापस जम्मू-कश्मीर बुलाया गया था। इन जवानों को ओडिशा में नक्सली विरोधी अभियान में तैनात किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने जम्मू-कश्मीर में बढ़ती आतंकी घटनाओं के बीच एक सुरक्षा बैठक की थी। इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह और NSA अजीत डोभाल भी मौजूद थे। असम राइफल्स भारत-म्यांमार बॉर्डर की सुरक्षा करती है असम राइफल्स का प्रशासनिक नियंत्रण गृह मंत्रालय और संचालन नियंत्रण सेना के पास है। यह 1,600 किलोमीटर लंबी भारत-म्यांमार सीमा की रक्षा करता है, जिसमें से लगभग 400 किलोमीटर मणिपुर में है, जहां यह आतंकवाद विरोधी बल के रूप में भी कार्य करता है। मणिपुर में BSF की कुछ बटालियन तैनात हैं, लेकिन उन्हें विशेष रूप से भारत-म्यांमार सीमा पर तैनात नहीं किया गया है। सरकार ने ओडिशा से जम्मू भेजीं BSF की 2 बटालियन जम्मू-कश्मीर में बढ़ती आतंकी घटनाओं के बीच सरकार ने BSF की 2 बटालियन को ओडिशा से जम्मू भेजा है। इनमें 2 हजार से ज्यादा जवान हैं। BSF बटालियन को सांबा और जम्मू-पंजाब बॉर्डर पर तैनात किया जा सकता है। दिल्ली और जम्मू में सिक्योरिटी फोर्स के अधिकारियों की बैठकों के बाद जम्मू में BSF की तैनाती बढ़ाने का फैसला लिया गया है। पहले इन जवानों के छत्तीसगढ़ भेजा जाना था। डोडा में 15 जुलाई को मुठभेड़ में 5 जवान शहीद हुए थे डोडा में ही 15 जुलाई को आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के एक कैप्टन और पुलिसकर्मी समेत 5 जवान शहीद हो गए थे। 16 जुलाई को डोडा के डेसा फोरेस्ट बेल्ट के कलां भाटा में रात 10:45 बजे और पंचान भाटा इलाके में रात 2 बजे फिर फायरिंग हुई थी। इन्हीं घटनाओं के बाद सर्च ऑपरेशन चलाने के लिए सेना ने जद्दन बाटा गांव के सरकारी स्कूल में अस्थायी सुरक्षा शिविर बनाया था। डोडा जिले को 2005 में आतंकवाद मुक्त घोषित कर दिया गया था। 12 जून के बाद से लगातार हो रहे हमलों में 5 जवान शहीद हुए, 9 सुरक्षाकर्मी घायल हुए। जबकि तीन आतंकवादी मारे गए। पूरी खबर पढ़ें... 8 ज

Dainik Bhaskar चंडीगढ़ कोर्ट में IRS अफसर दामाद की हत्या:पंजाब पुलिस के पूर्व AIG ससुर ने गोलियां मारीं; तलाक केस की सुनवाई में पहुंचे थे

चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में शनिवार को पंजाब पुलिस के पूर्व AIG ने भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अफसर अपने दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। हरप्रीत सिंह का पत्नी के साथ तलाक का केस चल रहा था। इसी केस की सुनवाई के लिए वह कोर्ट पहुंचे थे। पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक हरप्रीत सिंह कृषि विभाग में अफसर थे। उनका पत्नी के साथ काफी समय से तलाक का केस चल रहा है। शनिवार को दोनों पक्ष सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंचे थे। यहां कोर्ट ने दोनों पक्षों को मीडिएशन (मध्यस्थता) सेंटर भेजा था। यहां दोनों पक्षों की काउंसलिंग चल रही थी। बाथरूम का रास्ता पूछने के बहाने बाहर ले गया इस बीच, लड़की के पिता पंजाब पुलिस के पूर्व AIG मालविंदर सिंह सिद्धू ने बाथरूम जाने की बात कही। वह अपने दामाद हरप्रीत को रास्ता पूछने के बहाने मीडिएशन सेंटर से बाहर लाए। बाहर आते ही ससुर ने करीब 5 राउंड फायरिंग की। जिसमें 2 गोलियां हरप्रीत सिंह को लगी। आसपास के लोगों ने हरप्रीत को संभाला। इसके बाद परिवार के लोग उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान हरप्रीत सिंह की मौत हो गई। पूर्व AIG पर रिश्वत लेने के आरोप में दर्ज हुआ था केस पूर्व AIG मालविंदर सिंह सिद्धू का विवादों से पुराना नाता रहा है। अक्टूबर 2023 में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मालविंदर सिंह सिद्धू और उसके दो साथियों के खिलाफ जबरन वसूली, धोखाधड़ी और रिश्वत लेने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। विजिलेंस ब्यूरो के अनुसार, तत्कालीन AIG (ह्यूमन राइट्स) अपने साथियों के साथ मिलकर सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ नाजायज शिकायत देकर उन्हें ब्लैकमेल करते थे। उन पर सरकारी गाड़ी का दुरुपयोग करने के भी आरोप लगे। उन्हें अर्टिगा गाड़ी मिली हुई थी। जिसमें वह पंजाब विजिलेंस के AIG बनकर लोगों की जांच करने के लिए जाते थे। जबकि उस दौरान वह कभी भी विजिलेंस ब्यूरो में कार्यरत नहीं रहे। मोहाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था मालविंदर सिंह सिद्धू को 25 अक्टूबर 2023 को मोहाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मालविंदर पूछताछ में शामिल होने के लिए मोहाली स्थित विजिलेंस कार्यालय पहुंचे थे। पूछताछ के दौरान विजिलेंस के अधिकारियों से उलझ पड़े। विजिलेंस के अधिकारियों ने उन्हें मोबाइल जमा करने के लिए कहा था, लेकिन वह मोबाइल में पूछत

Dainik Bhaskar द्वारका के शंकराचार्यजी से भास्कर की बातचीत:मुसलमान लव जिहाद करते हैं, ईसाई धर्म परिवर्तन; हर सीएम को यूपी जैसा कानून लाना चाहिए

जगदगुरु आदि शंकराचार्यजी ने भारत में चार मठों की स्थापना की। उनमें से एक शारदा मठ गुजरात के द्वारका में है। द्वारका मठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वतीजी अहमदाबाद के शिवानंद आश्रम में चातुर्मास बिताने आए हैं। दैनिक सत्संग के बीच उन्होंने भास्कर के 8 सवालों के जवाब देने के लिए कुछ समय निकाला। नीचे पढ़ें, उनसे हुई बातचीत के प्रमुख अंश... सवाल: यूपी में लव जिहाद बिल पास हुआ। इस बारे में क्या कहेंगे? जवाब: यह बिल्कुल सही फैसला है। हर राज्य के मुख्यमंत्रियों को लव जिहाद के कानून का पालन कराना चाहिए। ईसाइयों द्वारा धर्मान्तरण करवाया जा रहा है। मुस्लिम अनुयायी भी लव जिहाद का सहारा लेकर हमारे युवाओं को गुमराह कर रहे हैं। ये सब रुकना चाहिए। इसे रोकने के लिए सभी मुख्यमंत्रियों को यूपी जैसा ही सख्त कानून बनाना चाहिए। सवाल: समाज में अराजकता के माहौल में सनातन धर्म की क्या भूमिका है? जवाब: हिंदुओं, सनातन धर्मावलंबियों को धर्मग्रंथों का अध्ययन करना चाहिए। आने वाली पीढ़ी के बच्चों को सनातन धर्म, सनातन शास्त्रों की शिक्षा देनी चाहिए। इसके लिए हमारी शिक्षा प्रणाली में शिक्षा केन्द्रों (स्कूलों) में धार्मिक शिक्षा को शामिल किया जाना चाहिए। धार्मिक शिक्षा पाठ्यक्रम का मूल हिस्सा होना चाहिए। हमारी शिक्षा का भारतीयकरण होना चाहिए। हमारी शिक्षा में देशभक्ति का संदेश शामिल होना चाहिए। हमारे महापुरुषों ने आजादी और हमारे सनातन धर्म की रक्षा के लिए, हिंदुओं की रक्षा के लिए जो कुछ किया है, लोगों को इन महापुरुषों के चरित्र को बताना चाहिए। सवाल: मुगलों ने भारत के मंदिरों और संस्कृति पर आक्रमण किया फिर भी सनातन धर्म अक्षुण्ण है, इसका रहस्य क्या है? जवाब: क्योंकि यह सनातन है। सनातन परमात्मा द्वारा प्रतिपादित धर्म है। यह उनके द्वारा शासित सनातन धर्म है। सनातन शब्द का अर्थ है 'जो शाश्वत है'। जो सदैव स्थिर रहता है। यह कभी नष्ट नहीं होगा। इसी को सनातन कहते हैं। सवाल: अब अलग-अलग संप्रदाय हैं और उनकी शाखाएं बंटी हुई हैं, क्या इससे भारत की संप्रभुता को नुकसान पहुंचेगा? जवाब: सम्प्रदाय का अर्थ है, किसी महापुरुष द्वारा सनातन धर्म की एक विशेष विधि का निर्माण कर अपने अनुयायियों से उसका पालन कराना। भक्ति मार्ग में, उपासना मार्ग में किसी सनातन धर्म से, वेदों, शास्त्रों और पुराणों से शिक्षा लेकर उसके बताए मा

Dainik Bhaskar वायनाड लैंडस्लाइड, 4 दिन बाद बचाए गए 4 आदिवासी बच्चे:गुफा में फंसे थे; रेस्क्यू टीम ने हाथ से पानी पिलाया, शरीर से बांधकर पहाड़ से उतारा

वायनाड लैंडस्लाइड के चौथे दिन शुक्रवार को एक अच्छी खबर आई। वन अधिकारियों ने 8 घंटे के ऑपरेशन में एक दूरदराज आदिवासी इलाके से 4 बच्चों समेत 6 लोगों का रेस्क्यू किया। बच्चे एक से चार साल के हैं। पनिया समुदाय का यह आदिवासी परिवार पहाड़ी की चोटी पर एक गुफा में फंसा था। न्यूज एजेंसी PTI से बातचीत में कलपेट्‌टा रेंज के फॉरेस्ट ऑफिसर हशीस ने बताया- हमने गुरुवार को मां और 4 साल के बच्चे को वन क्षेत्र के पास भटकते देखा। पूछताछ में पता चला कि उसके 3 और बच्चे, उनके पिता भूखे-प्यासे पहाड़ी पर एक गुफा में फंसे हैं। फिसलन के बीच 8 घंटे का रेस्क्यू हशीस ने बताया- हमने 4 लोगों की रेस्क्यू टीम बनाई। भारी बारिश के बीच फिसलन भरी और खड़ी चट्टानों से होकर टीम ने 8 घंटे की कोशिश के बाद इन्हें निकाला। फिसलन भरी चट्टानों पर चढ़ने के लिए पेड़ों से रस्सियां बांधनी पड़ीं। जब हम गुफा के पास पहुंचे तो तीन बच्चे और एक शख्स वहां बैठे हुए थे। हमने उन्हें अपने पास बुलाया। वे सामने नहीं आ रहे थे। काफी समझाने के बाद उनके पिता हमारे साथ आने के लिए राजी हो गए। हमने बच्चों को अपने शरीर से बांध लिया और वापस अपनी यात्रा शुरू कर दी। बाहरी लोगों से बातचीत करने से बचते हैं हशीस ने बताया- पनिया समुदाय के ये लोग बाहरी लोगों से बातचीत करने से बचते हैं। वे आम तौर पर वन उत्पादों पर आश्रित रहते हैं और उन्हें स्थानीय बाजार में बेचकर चावल खरीदते हैं। हालांकि, ऐसा लगता है कि लैंडस्लाइड और भारी बारिश के कारण वे कई दिनों से भूखे थे। जब वे हमारे पास आए तो हमने देखा कि बच्चे बहुत थके हुए थे। हम अपने साथ खाने-पीने का जो भी सामान ले गए थे पहले उन्हें खिलाया। पानी पिलाया और पीठ पर बांधकर पहाड़ के नीचे लाए। केरल के CM ने फॉरेस्ट टीम की तारीफ की केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने शुक्रवार को इस बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी। उन्होंने लिखा- भूस्खलन प्रभावित वायनाड में हमारे साहसी वन अधिकारियों ने 8 घंटे की कोशिशों के बाद अंदरूनी इलाके से छह जानें बचाईं। वन अधिकारियों का यह जज्बा हमें याद दिलाता है कि संकट की घड़ी में भी केरल की जीवटता चमकती रहती है। अब तक 341 लाशें मिलीं, 134 शव टुकड़ों में मिले केरल के वायनाड में 29-30 जुलाई की रात भारी बारिश के बाद हुईं लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या 341 पहुंच गई है। इन सभ

Dainik Bhaskar वसुंधरा बोलीं-सबको साथ लेकर चलना बहुत मुश्किल काम:कई लोग फेल हुए, पद का अहंकार कद कम करता है; राठौड़ बोले- गुरु मंत्र-चेतावनी ध्यान रखूंगा

राजस्थान भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष के रूप में पदभार संभालते ही मदन राठौड़ को पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने नसीहत दे दी। शनिवार दोपहर को भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभा में राजे ने कहा कि राठौड़ सबको साथ लेकर चलने का काम करेंगे। ये बहुत मुश्किल काम है, लेकिन इसमें कई लोग फेल भी हुए हैं। वसुंधरा ने कहा कि राजनीति का दूसरा नाम उतार-चढ़ाव है। हर व्यक्ति को इस दौर से गुजरना पड़ता है। जब व्यक्ति इस बारे में सोचता है तो तीन चीजें दिमाग में आती हैं। पद, कद और मद। पद और मद स्थाई नहीं है। यदि आप अच्छा काम करते हैं तो कद स्थायी बन जाता है। पद का यदि मद(अहंकार) हो जाता है तो यह कम हो जाता है। मेरे लिए सबसे बड़ा पद जनता का प्यार, जनता का विश्वास है। ये ऐसा पद है, जो आपसे कोई नहीं छीन सकता। वसुंधरा की इस नसीहत पर प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने कहा- इस गुरु मंत्र और चेतावनी की मैं ध्यान रखूंगा। राठौड़ धैर्यवान नहीं होते तो इतने दिन तक पार्टी का काम नहीं करते वसुंधरा राजे ने कहा कि आगे चलकर किसी गुट की नहीं, संगठन की कामयाबी के लिए मिलजुलकर काम करेंगे। ये आसान नहीं है, बहुत मुश्किल है, न आपके लिए, न कार्यकर्ताओं के लिए। सब बड़े प्यारे हैं। दोनों मिलकर आगे के काम करें। राठौड़ धैर्यवान हैं। यदि धैर्यवान नहीं होते तो इतने दिन तक पार्टी का हाथ बंटाने का काम नहीं करते। राठौड़ बोले- सरकार के काम से खुश नहीं हो तो हमें बताओ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि वसुंधरा राजे ने जो मुझे गुरु मंत्र दिया है, उसे मैं हमेशा अपने साथ रखूंगा। उन्होंने कहा कि मंच से जो मुझे चेतावनी मिली है। उसका मैं ध्यान रखूंगा। कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि सरकार अपनी है। इसलिए सरकार की तारीफ करो। अगर सरकार के काम से खुश नहीं हो तो हमें बताओ। हम आपकी बात सुनेंगे। सीएम बोले- पूनिया-जोशी के नेतृत्व में जो आंदोलन हुए, उसी से प्रदेश में हमारी सरकार बनी सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- पिछले राज की नीतियों के खिलाफ जिस तरह से कार्यकर्ताओं ने सतीश पूनिया और सीपी जोशी के नेतृत्व में आंदोलन किया। उसी का परिणाम है कि प्रदेश में हमारी सरकार बनी। उन्होंने कहा कि हमने युवाओं को धोखा देने वालों को नहीं बख्शने की बात कही थी। आज पेपर लीक करने वाले 115 आरोपी जेल में है। इनके नेता प्रतिपक्ष कहते हैं कि मछली पकड़ी है, मगरमच्छ बाकी है। मैंने कह

Dainik Bhaskar न्यूज इन ब्रीफ@11 AM:वायनाड लैंडस्लाइड- 134 शवों के टुकड़े मिले; ताजमहल में 2 युवकों ने जल चढ़ाया; ओलिंपिक में आज तीसरा मेडल जीत सकती हैं मनु

नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें… 1. वायनाड लैंडस्लाइड- 341 शवों का पोस्टमार्टम हुआ, 134 शवों के टुकड़े मिले वायनाड लैंडस्लाइड के पांचवे दिन प्रशासन ने माना कि राहत और बचाव कार्य में वह मजबूत कदम उठाने में नाकाम रहा। 341 शवों का पोस्टमार्टम हो चुका है, इनमें से 146 की पहचान हो चुकी है। 134 लोगों के शरीर के सिर्फ टुकड़े बरामद हुए हैं। जिन शवों की पहचान हुई है, उन्हें परिवार को सौंप दिया गया है। जबकि 74 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर... 2. केंद्र ने BSF चीफ नितिन अग्रवाल को हटाया, कार्यकाल पूरा न करने वाले पहले DG केंद्र सरकार ने शुक्रवार देर रात बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के चीफ डायरेक्टर जनरल नितिन अग्रवाल और डिप्टी स्पेशल डायरेक्टर जनरल योगेश बहादुर (वाईबी) खुरानिया को पद से हटा दिया है। नितिन अग्रवाल 1989 बैच के केरल कैडर के IPS ऑफिसर हैं। वे BSF के पहले डीजी होंगे, जिन्हें कार्यकाल के बीच में ही हटाया गया है। उनका कार्यकाल 2026 में पूरा होना था। पढ़ें पूरी खबर... 3. पेरिस ओलिंपिक- आज लगातार तीसरे मेडल पर मनु का निशाना, दो ब्रॉन्ज जीत चुकीं पेरिस ओलिंपिक में भारत को 2 मेडल दिला चुकीं स्टार शूटर मनु भाकर आज तीसरा मेडल जीतने के लिए निशाना साधेंगी। वे आज दोपहर एक बजे से 25 मीटर पिस्टल इवेंट में हिस्सा लेंगी। 22 साल की मनु 10 मीटर पिस्टल और 10 मीटर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में एक-एक ब्रॉन्ज जीत चुकी हैं। यदि मनु आज मेडल जीत लेती हैं, तो एक ओलिंपिक गेम्स में 3 मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बन जाएंगी। पेरिस ओलिंपिक के 8वें दिन मनु के अलावा, अनुभवी तीरंदाज दीपिका कुमारी, भजन कौर और मुक्केबाज निशांत देव भी भारतीय चुनौती पेश करेंगे। पढ़ें पूरी खबर... 4. हिमाचल में फिर बादल फटा, दो दिन में 8 मौतें, 46 लापता; MP-छत्तीसगढ़ में रेड अलर्ट हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार (2 अगस्त) को फिर बादल फटा। लाहौल स्पीति की पिन वैली में बाढ़ आने से एक महिला की मौत हो गई। इससे पहले हिमाचल में 1 अगस्त को 5 जगह बादल फटने से भारी तबाही आई थी। इसमें 7 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 46 लोग लापता हैं। मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और महाराष्ट्र में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर... 5. PM मोदी ने 32वें

Dainik Bhaskar कारगिल में बिल्डिंग गिरने से 12 घायल:लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी; कंस्ट्रक्शन वर्क के दौरान हादसा

लद्दाख के कारगिल के कबाड़ी नाला इलाके में शनिवार सुबह एक बिल्डिंग ढह गई। घटना में 12 लोग घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 3:45 बजे तब हुआ, जब बिल्डिंग के निचले हिस्से में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। सूचना मिलने के बाद लद्दाख पुलिस, भारतीय सेना, बासिज-ए-इमाम, अलरिजा टीम और एमसी टीम मौके पर पहुंची है। मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन जारी है। हादसे की तस्वीरें...

Dainik Bhaskar पंजाब CM को पेरिस ओलिंपिक जाने की परमिशन नहीं मिली:भगवंत मान बोले- मोदी नहीं चाहते मैं जाऊं, विदेश मंत्रालय का तर्क-अप्लाई करने में देरी की

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पेरिस ओलिंपिक में जाने के लिए पॉलिटिकल क्लीयरैंस नहीं मिला है। विदेश मंत्रालय ने तर्क दिया कि सीएम ऑफिस की तरफ से एप्लिकेशन अप्लाई करने में देरी की गई। भगवंत मान 3 से 9 अगस्त तक पेरिस जाना चाहते थे। उनके साथ उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर और कुछ सुरक्षा से जुड़े अफसर भी जाना चाहते थे। भगवंत मान ने कहा कि देरी से अप्लाई करने की बात झूठी है। हॉकी के पहले मैच के बाद ही उन्होंने पेरिस जाने का फैसला किया था। मान ने पीएम नरेंद्र मोदी पर भी आरोप लगाया कि वे अकेले विदेश जाना चाहते हैं। वे नहीं चाहते कि देश की तरफ से कोई और नेतृत्व करे। यही कारण है कि उनके पेरिस दौरे को क्लीयरैंस नहीं दी गई। हालांकि विदेश मंत्रालय की तरफ से सीएम के आरोपों पर अब तक कोई औपचारिक बयान नहीं आया है। सिक्योरिटी को बताया जा रहा वजह विदेश मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के मुताबिक सीएम भगवंत मान के दौरे को मंजूरी न देने की वजह उनकी सिक्योरिटी है। मुख्यमंत्री को जेड प्लस कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। ऐसे में देरी से अप्लाई करने से विदेशी दौरे के दौरान इतनी जल्दी उनकी सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करना संभव नहीं है। सीएम स्टेडियम में जाकर ओलिंपिक मैच देखा चाहते हैं। जहां दुनिया भर से लोग आएंगे। ऐसे में सुरक्षा को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं की जा सकती। चूंकि सीएम के पास डिप्लोमैटिक पासपोर्ट होता है, इसलिए उनके लिए केंद्रीय विदेश मंत्रालय से परमिशन लेना अनिवार्य है। मान बोले- पंजाब के 10 खिलाड़ी खेल रहे, वहां जाना मेरी ड्यूटी जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम को ही विदेश मंत्रालय ने सीएम कार्यालय को उनके दौरे को मंजूरी न देने का मैसेज भेजा था। इससे पहले सीएम मान ने एक इंटरव्यू में कहा कि वे अपनी जेब से पैसे खर्च कर हॉकी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए विदेश जाना चाहते हैं। सीएम मान का कहना है कि पंजाब के 19 प्लेयर इस समय ओलिंपिक्स में हैं। जिनमें से 10 खेल रहे हैं। इनमें जालंधर से मिडफील्डर मनदीप सिंह, सुखजीत सिंह, मिडफील्डर मनप्रीत सिंह और हार्दिक, अमृतसर से हरमनप्रीत सिंह, मिडफील्डर गुरजंत सिंह, डिफेंडर जर्मनप्रीत सिंह, मिडफील्डर शमशेर सिंह, स्थानापन्न खिलाड़ी पाठक और युगराज कपूरथला से हैं। मान ने कहा कि इस नाते उनकी ड्यूटी बनती है कि वे उनका हौसला बढ़ाने जाएं, जब वे टफ मैच खेल रहे हों। 'क्या

Dainik Bhaskar नाबालिग ने 100 की स्पीड से कार चलाई...मां-बेटी को उड़ाया:मां की मौत, बेटी गंभीर; कानपुर में स्कूल बंक करके गर्लफ्रेंड के साथ घूमने निकला था

कानपुर में तेज रफ्तार कार सवार 16 साल के लड़के ने स्कूटी सवार मां-बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में महिला ने दम तोड़ दिया। बेटी गंभीर रूप से घायल है। शुरुआती जांच में सामने आया कि नाबालिग छात्र स्कूल बंक करके पिता की कार से गर्लफ्रेंड को घुमाने ले जा रहा था। कार में 4 छात्र सवार थे। इसमें 2 लड़कियां थीं। नाबालिग कार को 120 किमी की रफ्तार से चला रहा था, तभी स्कूटी से मां-बेटी सामने आ गईं। नाबालिग कार की स्पीड कंट्रोल नहीं कर पाया और स्कूटी में टक्कर मार दी। फिलहाल, पुलिस ने नाबालिग छात्र और उसके पिता को हिरासत में लिया है। उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। मार्केट जा रही थीं मां-बेटी बांके बिहारी इन्क्लेव MIG डब्ल्यू ब्लॉक केशव नगर में रहने वाले अनूप मिश्रा ने बताया- 2 अगस्त की दोपहर 3 से 4 बजे के बीच मेरी पत्नी भावना और बेटी मेधावी स्कूटी से दवा लेने क्लीनिक जा रहे थे। तभी साकेतनगर में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इसमें पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पत्नी ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। बेटी के हाथ-पैर और कूल्हे की हड्‌डी टूट गई है। पूछताछ में सामने आया कि 42 साल की भाजपा मिश्रा हाउस वाइफ थीं। अनूप मिश्रा नवीन मार्केट स्थित HDFC बैंक में मैनेजर हैं। मेधावी सेंट थामस स्कूल में 8वीं की छात्रा है, वह अनूप की इकलौती बेटी है। दरअसल, उसके चेहरे पर एक दाना निकला था। उसका इलाज कराने के लिए मां-बेटी होम्योपैथी क्लीनिक जा रहे थे। जब ये हादसा हुआ। स्कूल बंक कर कार से गर्लफ्रेंड को लेकर घुमाने निकला था ACP बाबूपुरवा अमरनाथ यादव ने बताया- कार चला रहा 16 साल का लड़का मदर टेरेसा स्कूल किदवई नगर का 12वीं का छात्र है। उसका परिवार सागरपुरी, नौबस्ता में रहता है। उसके पिता अशोक कुमार मौर्य पेट्रोल पंप की मशीनें ठीक करते हैं। उनका ऑफिस कानपुर देहात में है, शुक्रवार को वह अपने दोस्त के साथ ऑफिस चले गए। अपनी कार घर पर छोड़ गए थे। उनका बेटा, अपने 3 दोस्तों के साथ घूमने निकला था। सामने आया है कि चारों छात्रों ने शुक्रवार को स्कूल बंक किया था। लड़का बोला- मैंने ब्रेक मारा, मगर कार एक तरफ मुड़ गई कार चला रहे लड़के ने पुलिस को बयान दिया कि जब मैं साकेतनगर रोड पर पहुंचा। कार 100 से ज्यादा रफ्तार पर दौड़ रही थी। मैं स्कूटी पर मां-बेटी को आते देख लिया था। ब्रेक भी लगाया, मगर जैसे

Dainik Bhaskar पंजाब में पंचायत चुनाव को लेकर PIL दाखिल:जनवरी में कार्यकाल भंग के बाद नहीं हुए चुनाव; हाईकोर्ट में सोमवार को होगी सुनवाई

पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में पंचायत समितियों, जिला परिषदों और ग्राम पंचायतों को लेकर एक जनहित याचिका (PIL) दायर की गई है। याचिका में पंजाब सरकार से तत्काल चुनाव कराने की मांग की गई। जनहित याचिका में 10 अगस्त 2023 की पूर्व अधिसूचना के बावजूद राज्य द्वारा कोई प्रयास न किए जाने को चुनौती दी गई है। 10 अगस्त 2023 की पूर्व अधिसूचना के अनुसार पंचायत समितियों और जिला परिषदों के चुनाव 25 नवंबर 2023 तक और ग्राम पंचायतों के चुनाव 31 दिसंबर 2023 तक होने थे। याचिकाकर्ता रुलदा सिंह ने वकील दिनेश कुमार और शिखा सिंगला के माध्यम से तर्क दिया है कि जनवरी में ग्राम पंचायतों को भंग करने के बाद भी चुनाव नहीं हुए हैं। हाईकोर्ट ने जनहित याचिका पर सुनवाई करने का फैसला किया है। कोर्ट सोमवार को हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई करेगी। भारत के संविधान का उल्लंघन याचिकाकर्ता के अनुसार, चुनाव ना करवाना भारत के संविधान के अनुच्छेद 243-ई का उल्लंघन है। इसमें पंचायत के कार्यकाल की समाप्ति से पहले चुनाव कराने का आदेश है। याचिका में तर्क दिया गया है कि चुनाव कराने में राज्य की विफलता पंजाब पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 15 और संवैधानिक आवश्यकताओं दोनों का उल्लंघन है। जनहित याचिका में शीघ्र चुनाव सुनिश्चित करने के लिए उच्च न्यायालय से निर्देश देने की मांग की गई है। 13 हजार से ज्यादा पंचायतें राज्य में बीते साल दिसंबर के अंत में पंचायतों का कार्यकाल खत्म हो गया था। इसके बाद सभी डीसी को पंचायतों का प्रशासनिक अधिकारी नियुक्त किया गया। लेकिन इसी बीच लोकसभा चुनाव आ गए। जिसके चलते चुनाव कराने का जोखिम नहीं उठाया गया। राज्य में कुल 13241 पंचायतें हैं। जबकि 153 ब्लॉक समितियां और 23 जिला परिषदें हैं। इनका कार्यकाल 31 दिसंबर 2023 को पूरा हो गया। राज्य में सबसे ज्यादा 1405 पंचायतें होशियारपुर जिले में हैं, जबकि पटियाला में 1022 पंचायतें हैं। समय से पहले पंचायतें भंग करने को लेकर हुआ था विवाद पंजाब सरकार ने गत साल पंचायतों का कार्यकाल खत्म होने से पहले ही इन्हें 11 अगस्त 2023 को भंग कर दिया था। जिस वजह से विवाद खड़ा हो गया था। अधिकतर सरपंच इसके विरोध में आ गए थे। उनकी दलील थी कि छह महीने रहते हुए सरकार उन्हें हटाकर उनके अधिकारों का हनन कर रही है। वह सरकार की तरफ से नियुक्त नहीं किए गए हैं। जबकि लोगों द्वारा चुन कर भे

Dainik Bhaskar ताजमहल में 2 युवकों ने गंगाजल चढ़ाया:बोतल में लेकर पहुंचे, दावा- ये तेजोमहालय शिव मंदिर है; CISF ने पकड़ा

आगरा के ताजमहल में शनिवार सुबह 2 युवकों ने गंगा जल चढ़ाया। ओम लिखा हुआ स्टिकर भी चिपकाया। इसका वीडियो भी बनाया। इसमें दिख रहा है कि युवक पानी की बोतल लेकर अंदर जा रहे हैं। वो कह रहे हैं कि अब अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया हूं। इसके बाद युवक ने मुख्य मकबरे के तहखाने के पास बोतल से जल डाल दिया। घटना की सूचना मिलते ही CISF ने दोनों को हिरासत में ले लिया और ताजगंज पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों युवक अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ता हैं। उनकी पहचान मथुरा के कार्यकर्ता व्यापार सभा के अध्यक्ष श्याम और जिला कार्यालय मंत्री वीनेश कुंतल के रूप में हुई है। DCP आगरा सिटी सूरज राय ने कहा- गंगाजल चढ़ाने की पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है। 3 तस्वीरें देखिए... मथुरा की अखिल भारत हिंदू महासभा जिलाध्यक्ष छाया गौतम ने बताया- 31 जुलाई को मैं श्याम और वीनेश कुंतल के साथ सोरो से डाक कांवड़ लेकर चली थी। 2 अगस्त की रात मथुरा पहुंची। रात 12 बजे मुझे प्रशासन ने हाउस अरेस्ट कर लिया। लेकिन, मैं पुलिस को चकमा देखकर निकल गईं। सुबह 7 बजे ताजमहल पहुंचीं। यहां पर श्याम और वीनेश ने कांवड़ का गंगाजल ताजमहल में चढ़ाया। 5 दिन पहले कांवड़ लेकर जल चढ़ाने पहुंची थीं हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष हिंदू महासभा का दावा है कि ये तेजोमहालय शिव मंदिर है। महासभा ने सावन महीने में गंगाजल चढ़ाने का ऐलान किया। 5 दिन पहले हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष मीना राठौर सोरो से कांवड़ लेकर ताजमहल पहुंची थीं। उनका कहना था कि ताजमहल में भगवान शिव का मंदिर है। जब तक मंदिर में जल नहीं चढ़ाऊंगी, तब तक यहां से नहीं जाऊंगी। मगर, पुलिस ने उन्हें पश्चिमी गेट पर ही रोक दिया था। पानी की बोतल अंदर ले जा सकते हैं ताजमहल में प्रवेश के समय CISF के जवान चेकिंग करते हैं। ताजमहल के अंदर कोई भी खाने की वस्तु नहीं ले जा सकते। पानी की बोतल ले जा सकते हैं। ऐसे में हिंदूवादी पानी की बोतल लेकर अंदर पहुंच गए। खबर अपडेट की जा रही है...