Dainik Bhaskar Dainik Bhaskar

Dainik Bhaskar नाबालिग का हाथ पकड़कर कहा 'आई लव यू':मुंबई के POCSO कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजा; कहा- घटना गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली

मुंबई की स्पेशल POCSO कोर्ट ने एक युवक को नाबालिग लड़की का हाथ पकड़कर आई लव यू कहने पर दो साल जेल की सजा सुनाई है। जस्टिस अश्विनी लोखंडे ने कहा कि आरोपी के शब्द 14 वर्षीय नाबालिग की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं। आरोपी पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिसमें उसे बरी करते हुए कोर्ट ने IPC तहत सजा सुनाई है। क्या है पूरा मामला पीड़ित पक्ष के मुताबिक घटना सितंबर 2019 में हुई जब लड़की की मां ने उसे दुकान पर समान लेने भेजे था। इसी दौरान रास्ते में 19 साल के आरोपी ने लड़की का पीछा किया। मौका मिलते उसने हाथ पकड़कर नाबालिग से आई लव यू कह दिया। लड़की रोते हुए घर लौटी और मां को पूरी घटना के बारे में बताया। जिसके बाद मां ने साकीनाका पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। युवक ने आरोपों को झूठा बताते हुए कहा उसका लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था और घटना के वक्त उसने ही मिलने बुलाया था। मामले में लड़की, उसकी मां समेत 4 गवाहों से पूछताछ की। आरोप के खारिज करने वाले सबूत नहीं- कोर्ट कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि यदि लड़की का आरोपी के साथ संबंध होता तो वह डर के कारण अपनी मां को घटना के बारे में नहीं बताती। कोर्ट ने कहा कि घटना के बाद जब लड़की की मां ने जब आरोपी से घटना का विरोध किया तो उसे धमकाया भी गया। जस्टिस लोखंडे ने कहा कि लड़की और उसकी मां के बयान एक दूसरे से मेल खाते हैं। दोनों ने प्रेम संबंध की बात से इनकार किया है। इन्हें खारिज करने वाले कोई ठोस सबूत पेश नहीं किए गए हैं। लड़की से बात करना यौन उत्पीड़न नहीं इससे पहले एक अन्य मामले में स्पेशल POCSO कोर्ट में स्पेशल जस्टिस कल्पना पाटिल एक आरोपी को यह कहते हुए बरी कर दिया था कि किसी भी लड़की से बात करना यौन उत्पीड़न नहीं है। कोर्ट ने कहा मामले में लड़की ने कभी भी आरोपी से बात करने की अनिच्छा जाहिर नहीं की थी। मामला 2017 का मुंबई के कुर्ला इलाके का था। जिसमें एक आठवीं कक्षा की छात्रा स्कूल के बाद अपने घर लौट रही थी। रास्ते में आरोपी युवक ने लड़की से बात करने के लिए उसे रोका। लड़की ने घर पहुंच कर इसकी शिकायत अपने परिजन को दी। इसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। ये खबर भी पढ़ें... होठों पर किस करना अप्राकृतिक सेक्स नहीं, बॉम्बे HC ने POCSO के आरोपी को जमानत दी बॉम्बे हाईकोर्ट ने POCSO अधिनियम के एक आरोपी को जमानत देते हु

Dainik Bhaskar न्यूज इन ब्रीफ@11 AM:राहुल बोले- मेरे घर ED रेड की तैयारी, चाय-बिस्किट तैयार; UP में वंदे भारत के ट्रैक पर रखा सिलेंडर-पत्थर, अरेस्ट

नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें… 1. राहुल बोले- मेरे खिलाफ ED रेड की प्लानिंग: मुझे इंतजार, चाय-बिस्किट मेरी तरफ से नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दावा किया है कि उनके खिलाफ एनफोर्समेंट डायरेक्टरोट (ED) रेड की प्लानिंग हो रही। राहुल ने गुरुवार देर रात 1:52 बजे X पर की गई एक पोस्ट में यह दावा किया। उन्होंने लिखा- टू-इन-1 को संसद में मेरा चक्रव्यूह भाषण पसंद नहीं आया। ED के अंदरूनी सूत्रों ने मुझे बताया कि मेरे खिलाफ रेड की योजना बनाई जा रही है। मैं ED अधिकारियों का बांहें फैलाकर इंतजार कर रहा हूं। चाय और बिस्किट मेरी तरफ से। पढ़ें पूरी खबर... 2. उत्तराखंड में 16 मौतें, केदारनाथ में 2 हजार तीर्थयात्री फंसे; 24 राज्यों में बारिश का अलर्ट उत्तराखंड में लैंडस्लाइड के बाद केदारनाथ यात्रा दो दिन के लिए रोक दी गई है। बादल फटने से पैदल रूट पर लिंचोली और भीमबली के पास 2000 से ज्यादा लोग फंसे हैं। उधर हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग और नैनीताल में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश के 11 जिलों में भी आज भारी बारिश का अलर्ट है, जो अगले 4 दिन तक रहेगा। पढ़ें पूरी खबर... 3. वायनाड लैंडस्लाइड- अब तक 313 मौतें, 206 लोग लापता; राहुल-प्रियंका आज भी पीड़ितों से मिलेंगे केरल के वायनाड में तेज बारिश के बाद लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या 313 हो गई हैं। 130 लोग अस्पताल में हैं, जबकि हादसे के चार दिन बाद भी 206 लोग लापता हैं। मौसम विभाग ने आज भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उधर, गुरुवार को वायनाड पहुंचे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आज भी यहां पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। राहुल ने कहा था- आज मुझे वैसा ही महसूस हो रहा है, जैसा मेरे पिता के निधन के समय हुआ था। पढ़ें पूरी खबर... 4. UP में वंदे भारत ट्रेन के ट्रैक पर सिलेंडर-पत्थर रखा, आरोपी अरेस्ट UP में प्रयागराज के लगोपालगंज में वंदे भारत ट्रेन के ट्रैक पर एक युवक ने सिलेंडर, साइकिल और पत्थर रख दिए। उसने ऐसा REEL बनाने के लिए किया। ट्रेन जब ट्रैक से गुजरी तो पत्थर दूर जा गिरा। ट्रेन ट्रैक से उतर सकती थी। पुलिस ने आरोपी युवक को अरेस्ट कर लिया है। उसका कहना है कि यू-ट्यूब पर दोस्तों के उकसाने और लाइक्स

Dainik Bhaskar NEET पर सुप्रीम कोर्ट का अंतिम फैसला:कोर्ट ने कहा- एग्जाम कंडक्ट कराने में पटना, हजारीबाग में गड़बड़ी हुई

NEET विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने कहा है कि एग्जाम में सिर्फ पटना और हजारीबाग सेंटर्स पर गड़बड़ी नहीं हुई। कोर्ट ने 23 जुलाई को 40 याचिकाओं पर सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। तब कोर्ट ने ने कहा था कि NEET की परीक्षा दोबारा नहीं होगी। पूरी परीक्षा में गड़बड़ी होने के पर्याप्‍त सबूत नहीं मिले हैं। अगर जांच के दौरान कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसी स्थिति में उसे एडमिशन नहीं मिलेगा। CJI ने कहा था कि हम पेपर लीक के ठोस सबूत के बिना रीएग्जाम का फैसला नहीं दे सकते हैं। हो सकता है कि CBI जांच के बाद पूरी तस्वीर ही बदल जाए, लेकिन आज हम किसी हालत में यह नहीं कह सकते कि पेपर लीक पटना और हजारीबाग तक सीमित नहीं है। वहीं, 25 जुलाई NTA ने NEET-UG 2024 का रिवाइज्ड रिजल्ट घोषित कर दिया। इसके बाद ऑल इंडिया रैंक पर 17 कैंडिडेट्स हैं। NEET के जिन सेंटर्स पर गड़बड़ी हुई, वहां टॉपर नहीं:रिजल्ट जारी; CBI ने BTech ग्रेजुएट समेत 3 को गिरफ्तार किया, ये सॉल्‍वर गैंग से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने शनिवार, 20 जुलाई को NEET UG एग्‍जाम का सिटी और सेंटरवाइज रिजल्‍ट जारी कर दिया। पूरी खबर पढ़ें NEET पेपर लीक में पहचान बदलकर मेडिकल कॉलेज पहुंची CBI:डॉक्टरी कर रहे 2 स्टूडेंट गिरफ्तार, भरतपुर में किराए के कमरे में रह रहे थे NEET पेपर लीक मामले में CBI ने भरतपुर (राजस्थान) के जगन्नाथ पहाड़िया मेडिकल कॉलेज के दो स्टूडेंट को गिरफ्तार किया है। दोनों स्टूडेंट ने डमी कैंडिडेट बनकर हजारीबाग (झारखंड) में 5 मई को पेपर दिया था। पूरी खबर पढ़ें नई सरकारी नौकरियों के अपडेट्स यहां पढ़ें आज के दिन का करेंट अफेयर्स यहां पढ़ें शिक्षा और करियर से जुड़ी और खबरें यहां पढ़ें

Dainik Bhaskar महाराष्ट्र में बिहार की मेडिकल स्टूडेंट की हत्या:हरियाणा के बॉयफ्रेंड ने चौथी मंजिल से फेंका; दूसरे लड़के से अफेयर का था शक

महाराष्ट्र के सतारा में बिहार की एक मेडिकल स्टूडेंट की हत्या हुई है। बताया जा रहा है कि उसके बॉयफ्रेंड ने उसे बिल्डिंग की चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। लड़की की पहचान आरुषि मिश्रा (19) के तौर पर हुई है जो मूल रूप से मुजफ्फरपुर की रहने वाली थी। आरुषि की मां दीप्ति मिश्रा डॉक्टर हैं। वहीं आरोपी प्रेमी हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला धुव्र चिक्कर है। दोनों सतारा के कराड के कृष्णा मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। आरोपी लड़के को शक हो गया था कि उसकी गर्लफ्रेंड का किसी और के साथ अफेयर चल रहा है। झगड़े के दौरान प्रेमिका को बिल्डिंग से फेंका ध्रुव चिक्कर कराड के मेडिकल कॉलेज के पास ही एक बिल्डिंग में किराए के फ्लैट में रहता था। बुधवार को उसने अपनी गर्लफ्रेंड आरुषि को अपने फ्लैट में मिलने के लिए बुलाया। ध्रुव को शक था कि उसकी प्रेमिका आरुषि का किसी और लड़के से भी अफेयर है। इसको लेकर दोनों के बीच काफी बहस शुरू हो गई। इसके बाद दोनों के बीच मारपीट भी हुई, जिससे दोनों घायल भी हो गए। इस दौरान ध्रुव ने आरुषि को बिल्डिंग से नीचे फेंक दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 2-3 साल से था अफेयर- एसपी सतारा एसपी समीर शेख ने बताया कि लड़का और लड़की दोनों एक दूसरे को लगभग दो-तीन साल से जानते थे। आपस में उनका कुछ इश्यू चल रहा था, मृतका की मां ने बेटी को लड़के से दूर रहने की सलाह दी थी, लेकिन जब भी वो लड़के से दूर रहने की कोशिश करती तो आरोपी उसका पीछा करता था। 31 जुलाई को दोनों के बीच विवाद हुआ फिर आरोपी ने उसे बिल्डिंग से धक्का दे दिया। हमने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दिल्ली से थी दोस्ती आरुषि और ध्रुव चिक्कर दोनों पहले दिल्ली में एक साथ पढ़ते थे और तभी से दोनों के बीच दोस्ती थी। मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई के लिए भी दोनों ने साथ ही कराड के मेडिकल कॉलेज में एडमिशन ले लिया था। धुव्र के पैर में आई चोट दोनों के बीच मारपीट के दौरान आरोपी ध्रुव चिक्कर भी घायल हो गया। उसके पैर में भी चोट आई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतक आरुषि की मां देर रात कराड पहुंच चुकी है। पुलिस ने आरोपी ध्रुव चिक्कर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अभी पुलिस ने ध्रुव को गिरफ्तार नहीं किया है।

Dainik Bhaskar मंडी सांसद कंगना बोलीं- हिमाचल न आने की सलाह मिली:सोशल मीडिया पर लोग बोले- आपदा का पैसा ही दिलवा दो; विक्रमादित्य का चंबा दौरा रद्द

मंडी सांसद कंगना रनोट ने हिमाचल प्रदेश में आई आपदा पर अजीबोगरीब बयान दिया है। कंगना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बताया कि उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के विधायकों और डीसी से बात की, उन्होंने मुझे विभिन्न स्थानों पर रेड और ऑरेंज अलर्ट के कारण हिमाचल की यात्रा न करने की सलाह दी। कंगना के इस बयान पर सोशल मीडिया पर लोग तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। मंडी संसदीय क्षेत्र के निवासी अशोक नेगी ने लिखा कि सांसद कंगना जी, आप जनता की सांसद हैं। आपको अपनी जान जोखिम में डालकर भी जनता के दर्द में आना चाहिए। अगर आप नहीं आ सकतीं तो भारत सरकार से कहिए कि पिछली आपदा का पैसा ही दे दे। विक्रमादित्य ने चंबा दौरा रद्द किया दूसरी ओर, 3 दिवसीय चंबा दौरे पर गए लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया है। विक्रमादित्य दौरा रद्द कर कल शाम चंबा से शिमला लौट आए हैं। कंगना ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि वह लोगों से मिलना चाहती थीं, उनका दर्द बांटना चाहती थीं। हमें बताया गया कि हालात ठीक नहीं हैं और बादल फटने की घटनाएं और हो सकती हैं। इसलिए उन्होंने पर्यटकों से भी हिमाचल न आने का अनुरोध किया है।

Dainik Bhaskar भास्कर अपडेट्स:पुणे में साढ़े 3 साल की बच्ची के ऊपर लोहे का गेट गिरा, मौत; खेलने के दौरान हादसा

महाराष्ट्र के पुणे स्थित पिंपरी-चिंचवड़ के बोपखेल में लोहे का भारी गेट गिरने से एक 3.5 साल की बच्ची की मौत हो गई। घटना बुधवार (31 जुलाई) की है। बच्ची दोपहर में अपने दोस्तों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान यह हादसा हुआ। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि दो बच्चियां एक दूसरे का हाथ पकड़ी हुई थीं। एक बच्चा लोहे का गेट पकड़कर खड़ा था। तभी अचानक गेट गिर गया। इसमें छोटी बच्ची दब गई। जबकि, उसका हाथ पकड़े एक अन्य बच्ची को गंभीर चोटें आई हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें... चार राज्यों के चुनाव के लिए कांग्रेस ने स्क्रीनिंग कमेटी बनाईं, हरियाणा कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन बने इस साल हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और जम्मू-कश्मीर में चुनाव होने हैं। कांग्रेस ने चारों राज्यों के लिए स्क्रीनिंग कमेटी बनाई है। हरियाणा की कमेटी का अध्यक्ष अजय माकन को बनाया गया है, जबकि मणिकम टैगोर, जिग्नेश मेवानी और श्रीनिवास बी. वी इसके सदस्य हैं। महाराष्ट्र की कमेटी का अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री और इसके सदस्य सप्तगिरी संकर उलाका, मंसूर अली खान और श्रीवेल्ला प्रसाद रहेंगे। झारखंड की कमेटी के अध्यक्ष गिरीश चोडनकर और सदस्य पूनम पासवान और प्रकाश जोशी होंगे। वहीं जम्मू-कश्मीर की स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष सुखजिंदर सिंह रंधावा को बनाया गया है और इसके सदस्य एंटो एंटोनी और सचिन राव होंगे।

Dainik Bhaskar दिल्ली में राज्यपाल कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे मंगुभाई:आज अंतर्राज्यीय मसलों पर होगी बात; दो दिन चलने वाली बैठक से पहले राष्ट्रपति से मिले गवर्नर

राज्यपाल मंगुभाई पटेल देश भर के राज्यपालों की कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। वे आज और कल दिल्ली में होने वाली बैठक में शामिल होंगे। गवर्नर पटेल गुरुवार को कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गए थे और रात में ही उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात भी की है। वे शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली में एमपी के सीमावर्ती राज्यों के राज्यपालों के साथ अंतर्राज्यीय मसलों पर हुई बैठकों की जानकारी बैठकों में देंगे। दिल्ली में होने वाली बैठक में राष्ट्रपति मुर्मू के अलावा पीएम नरेंद्र मोदी भी अलग से बैठक ले सकते हैं। इसमें केंद्र द्वारा तय एजेंडे पर किए गए काम की समीक्षा की जाएगी। एमपी के विधानसभा चुनाव के पहले राज्यपालों की भूमिका में बदलाव करते हुए केंद्र सरकार ने अंतर्राज्यीय मुद्दों को लेकर हर राज्यपाल को पड़ोसी राज्य के साथ बैठक करने के निर्देश दिए थे। इसके चलते प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ समेत कुछ राज्यों के साथ बैठक भी की है और इस बैठक में एमपी के सीमावर्ती जिलों और दूसरे राज्यों के एमपी से सटे सीमावर्ती जिलों की कॉमन समस्याओं, बड़ी परियोजनाओं को लेकर चर्चा हुई थी। अब दिल्ली में होने वाली राज्यपाल कांफ्रेंस में इन मसलों पर केंद्र सरकार की ओर से रिपोर्ट ली जाएगी और अब तक की गई बैठकों की समीक्षा भी की जाएगी। राज्यपाल के दिल्ली प्रवास और दिल्ली में होने वाली बैठक के मद्देनजर राज्य सरकार ने संबंधित विभागों को निर्देश जारी कर विभाग से संबंधित अपडेट जानकारी राज्यपाल को सौंपी है। बैठक से पहले बदले हैं दस राज्यपाल इस दो दिनी कांफ्रेंस के पहले दस राज्यों के राज्यपाल बदले हैं या उनके राज्य बदले गए हैं। राजभवन सूत्रों के अनुसार राज्यपालों की भूमिका में बदलाव समय के साथ हुआ है। इसलिए दो दिनी कांफ्रेंस में राष्ट्रपति मुर्मू राज्यपालों को कुछ और जिम्मेदारी भरे काम सौंप सकती हैं। एमपी की बात करें तो यहां महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात एमपी की सीमा से लगे हैं और इन राज्यों, के व्यापारिक, सड़क, जल, कानून व्यवस्था समेत अन्य राज्य स्तरीय मुद्दों पर बैठक में चर्चा होना है।

Dainik Bhaskar राहुल बोले- मेरे खिलाफ ED रेड की प्लानिंग हो रही:बांहें फैलाकर इंतजार कर रहा; दावा- संसद में चक्रव्यूह भाषण के कारण यह तैयारी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दावा किया है कि उनके खिलाफ एनफोर्समेंट डायरेक्टरोट (ED) रेड की प्लानिंग हो रही। राहुल ने शुक्रवार (2 अगस्त) देर रात 1:52 बजे X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा- 2 इन 1 को संसद में मेरा चक्रव्यूह भाषण पसंद नहीं आया। ED के अंदरूनी सूत्रों ने मुझे बताया कि मेरे खिलाफ रेड की योजना बनाई जा रही है। मैं ED अधिकारियों का बांहें फैलाकर इंतजार कर रहा हूं। चाय और बिस्कुट मेरी तरफ से। राहुल ने 29 जुलाई को संसद सत्र के दौरान बजट 2024-25 पर लोकसभा में भाषण दिया था। इसी दौरान उन्होंने बजट की तुलना महाभारत के चक्रव्यूह से की। उन्होंने कहा कि छह लोगों का एक ग्रुप पूरे देश को चक्रव्यूह में फंसा रहा है। ये 6 लोग- नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, अजित डोभाल, अडाणी और अंबानी हैं। राहुल ने संसद में कहा था- हजारों साल पहले कुरुक्षेत्र में अभिमन्यु को चक्रव्यूह में फंसाकर 6 लोगों ने मारा था। चक्रव्यूह का दूसरा नाम है- पद्मव्यूह, जो कमल के फूल के शेप में होता है। इसके अंदर डर और हिंसा होती है। 21वीं सदी में एक नया 'चक्रव्यूह' रचा गया है- वो भी कमल के फूल के रूप में तैयार हुआ है। इसका चिह्न प्रधानमंत्री अपने सीने पर लगाकर चलते हैं। अभिमन्यु के साथ जो किया गया, वह भारत के साथ किया जा रहा है। राहुल के भाषण की 9 मुख्य बातें... 1. किसान MSP पर गारंटी मांग रहे, आप 3 काले कानून ले आए राहुल ने कहा- किसान आपसे एमएसपी की लीगल गारंटी की मांग कर रहे हैं। आपने उनको बॉर्डर पर रोक रखा है। किसान मुझसे मिलने यहां आना चाहते थे। आपने उनको यहां आने नहीं दिया, आपने किसानों के लिए क्या किया, तीन काले कानून लाए। इस पर स्पीकर ने कहा कि सदन में गलत ना बोलें। 2. जिनके पास देश का बिजनेस, उन पर बोलने से रोकना मंजूर नहीं कांग्रेस सांसद बोले- ये जो दो लोग (अंबानी-अडाणी) हैं, ये हिंदुस्तान के इन्फ्रास्ट्रक्चर को और बिजनेस को कंट्रोल करते हैं। इनके पास एयरपोर्ट्स हैं, टेलिकॉम हैं, अब रेलवे में जा रहे हैं। इनके पास हिंदुस्तान के धन की मोनोपॉली है। अगर आप कहो कि इनके बारे में नहीं बोल सकते तो ये हमें स्वीकार नहीं है। हमें तो बोलना है। 3. स्पीकर से बोले- क्या अंबानी-अडाणी को A1, A2 कह सकता हूं राहुल की स्पीच में चक्रव्यूह के 6 किरदारों के जिक्र पर सत्तापक्ष के सांसदों ने हंगामा शुरू

Dainik Bhaskar शंभू बॉर्डर बैरिकेडिंग मामले में सुनवाई आज:SC में कमेटी बनाने के लिए नाम देंगी दोनों सरकारें, बैरिकेड्स हटाने की योजना भी बनेगी

हरियाणा सरकार ने शंभू बॉर्डर खोलने को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। सरकार की याचिका पर आज शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। इस दौरान पंजाब और हरियाणा दोनों सरकारों की ओर से एक स्वतंत्र कमेटी बनाने के लिए कोर्ट में नामचीन लोगों के नाम रखे जाएंगे। जो इस मामले को सुलझाने का काम करेंगे। कोर्ट ने पिछली सुनवाई में यह आदेश दिया था। साथ ही यह भी साफ किया था कि अगर वह ऐसा नहीं कर सकते तो यह काम कोर्ट पर भी छोड़ा जा सकता है। साथ ही शीर्ष अदालत ने कहा था कि बॉर्डर पर कोई अप्रिय घटना नहीं होनी चाहिए। ऐसे में यथास्थिति बरकरार रखी जाए। बैरिकेड्स हटाने के लिए प्लान पेश करने को कहा गया था। बॉर्डर बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट पहले भी लगा चुका है फटकार सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उजल भुइयां की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की। सुप्रीम कोर्ट पहले भी बॉर्डर बंद करने पर हरियाणा सरकार को फटकार लगा चुका है। वासु रंजन ने कहा कि बहस के दौरान वह राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने वालों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश की भी मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट हरियाणा सरकार द्वारा चुनौती दिए गए हाईकोर्ट के आदेश पर अपनी मुहर लगाएगा और शंभू बॉर्डर खोलने का आदेश देगा। फरवरी से चल रहा संघर्ष फसलों के एमएसपी को लेकर पंजाब के किसान फरवरी-2024 से हड़ताल पर हैं। ऐसे में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार ने हरियाणा और पंजाब के शंभू बॉर्डर को बैरिकेड्स लगाकर बंद कर दिया था। इसके बाद लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू हो गई। किसानों ने पंजाब की तरफ बॉर्डर पर स्थायी मोर्चा बना लिया। ऐसे में वहां से आवाजाही बंद है। इससे अंबाला के व्यापारियों को परेशानी हो रही है। इस कारण उन्होंने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की शरण ली। हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को बॉर्डर खोलने के आदेश दिए थे, लेकिन सरकार इस मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है।

Dainik Bhaskar ज्ञानवापी के बाहर हंगामा, नमाज का बहिष्कार:गेट न हटाने पर नमाजी भड़के, पुलिस से नोकझोंक, मुफ्ती ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

वाराणसी में सावन की शिवरात्रि और जुमे की नमाज के दिन माहौल गरमा गया। ज्ञानवापी के बाहर 500 से ज्यादा नमाजियों ने हंगामा कर दिया। नमाजियों ने ज्ञानवापी में नमाज पढ़ने से इनकार कर दिया। हंगामे की सूचना पर फोर्स मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिसकर्मियों और नमाजियों में नोकझोंक हो गई। इस पर शहर मुफ्ती धरने पर बैठ गए। ज्ञानवापी के भीतर करीब 150 नमाजी पहुंच गए थे, उन्होंने नमाज का बहिष्कार कर दिया। दरअसल, गुरुवार को प्रशासन काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर-4 से सटाकर ज्ञानवापी के नमाजियों के लिए नया अस्थायी गेट बनवा रहा था। नमाजियों ने नई परंपरा बताकर विरोध किया तो प्रशासन ने गेट बनाने का फैसला वापस ले लिया। हालांकि, गेट की चौखट बन चुकी थी। प्रशासन ने कहा था रात में इसे भी हटवा देंगे। आज दोपहर नमाजी पहुंचे। देखा तो वहां से चौखट नहीं हटी थी। इस पर उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। शहर मुफ्ती ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर अगले जुमे (9 अगस्त) तक गेट की चौखट नहीं हटी तो नमाज का बहिष्कार होगा। इसके बाद लोग लौट गए। हंगामे की तस्वीरें देखिए - शहर मुफ्ती बोले- ये प्रशासन की मनमानी शहर मुफ्ती डॉ. अब्दुल बातिन नोमानी ने कहा- कल (गुरुवार) भी हमने विरोध किया था, आज भी हम विरोध कर रहे हैं। गेट तो नहीं लगने दिया, लेकिन जितना काम पहले हो चुका है, वो भी हटाया जाए। उसकी बुनियाद यानी चौखट भी हटाई जाए। ये प्रशासन की मनमानी है। उन्होंने बताया कि ADM सिटी ने कहा था कि रात 1 बजे तक हम सब कुछ हटवा देंगे। आपकी सारी मांगे पूरी होंगी। इंतजार करते रहे, अब ADM सिटी खुद ही कह रहे हैं कि गेट तो नहीं लग पाएगा, लेकिन जो बन गया है, वो नहीं हट पाएगा। आज नमाज नहीं पढ़ी गई है। लोग बिना नमाज पढ़े लौट गए। प्रशासन को 9 अगस्त तक चौखट हटाने के लिए कहा गया है। कोई भी नया काम करने पर सहमति जरूरी मुफ्ती ने कहा- ज्ञानवापी क्षेत्र परिसर में कोई नया काम होगा तो इसमें मसाजिद कमेटी, अंजुमन इंतजामिया और मंदिर न्यास की सहमति जरूरी होती है। बिना किसी जानकारी मंदिर प्रशासन की ओर से गेट नंबर चार के पास गेट लगवाया जा रहा था। हमें प्रशासन पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन मुस्लिम समुदाय को मस्जिद में जाने देने से रोकने और संख्या को कम करने के लिए ऐसा कर रहा है। अलग गेट लगने के बाद उसमें ताला लगने और बंद किए ज

Dainik Bhaskar जंगल में मिली अमेरिकी महिला बोलीं-40 दिन से बंधी थी:महाराष्ट्र पुलिस को बताया- पूर्व पति ने इंजेक्शन लगाया, जंजीर से बांधा, मरने के लिए छोड़ा

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग के जंगल में 29 जुलाई को जंजीर के जरिए पेड़ से बंधी मिली अमेरिकी महिला इलाज के चार दिन बाद भी बोल नहीं पा रही है। वह सदमे में है और मानसिक रूप से बीमार भी है। उसने बुधवार को लिखित में बयान दिया है, जिसमें उसने बताया है कि वह 40 दिन से जंगल में बिना कुछ खाने और पानी के बंधी थीं। अपने बयान में उसने कहा है कि उसके पूर्व पति ने उसे एक इंजेक्शन लगाया है। इससे उसके जबड़े और मांसपेशियां अकड़ गईं। वह हाथ से कुछ भी करने के लायक नहीं रह गई है, जिसके बाद उसे पेड़ से बांध दिया और वहां मरने के लिए छोड़ दिया। वह 40 दिन से जंगल में बिना कुछ खाने और पानी के बंधी थीं। ‎सोनर्ली के जंगल में महिला के पैर बंधे हुए थे। ‎‎हाथ खुले थे। वह इतनी कमजोर थी कि जंजीर ‎‎को खोल नहीं सकी। उसके शरीर पर चोट के‎‎ कई निशान भी थे। पारदर्शी रेनकोट, हरे रंग की ‎‎शर्ट और घिसी हुई भूरे रंग की पतलून पहनी‎ थी। पुलिस ने पूर्व पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। जंजीर से बंधी मिलीं अमेरिकी महिला की 4 तस्वीरें... पुलिस बोली- तमिलनाडु में 10 साल से रह रही थी, वीजा खत्म हुआ पुलिस ने बताया कि महिला का नाम ललिता काई है। उसके पास से तमिलनाडु के पते का आधार कार्ड और अमेरिकी पासपोर्ट की फोटोकॉपी भी मिली। अधिकारियों ने बताया कि एक चरवाहे ने महिला के रोने की आवाज सुनी थी। जंगल में ढूंढने पर उसने महिला को पेड़ से बंधा पाया और पुलिस को सूचना दी थी। अधिकारियों के मुताबिक, महिला पिछले 10 साल से तमिलनाडु में अपने पति के साथ रह रही थी। उसका वीजा भी खत्म हो चुका है। परिजनों की तलाश में पुलिस तमिलनाडु रवाना पुलिस ने बताया कि हम उसकी नागरिकता का पता लगाने के लिए सभी दस्तावेजों का वैरिफिकेशन कर रहे हैं। इसके लिए फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस से भी संपर्क किया गया है। उसके परिजनों की तलाश और जांच के लिए पुलिस की टीमें तमिलनाडु और गोवा सहित कुछ अन्य जगहों पर भेजी गई हैं। सिंधुदुर्ग के एसपी सौरभ अग्रवाल ने कहा कि हम महिला के पास से बरामद सभी डॉक्यूमेंट्स की जांच कर रहे हैं। उनके वैरिफिकेशन और महिला के बयान के बाद ही हम किसी नतीजे पर पहुंच पाएंगे। हालांकि, महिला बयान देने की स्थिति में नहीं है। वो काफी कमजोर है। उसने कई दिनों से कुछ नहीं खाया है। अभी यह पता नहीं चला है कि वह पेड़ से कब से

Dainik Bhaskar MP-महाराष्ट्र समेत 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट:केदारनाथ यात्रा 2 दिन रोकी गई; IMD बोला- अगस्त-सितंबर में 106% बारिश का अनुमान

देश के पूर्वी, पश्चिमी, मध्य और पूर्वोत्तर इलाकों मे मानसून खासा सक्रिय है। मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार (2 जुलाई) को 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा दो दिन के लिए रोक दी गई है। राज्य में 48 घंटे के लिए भारी बारिश का अलर्ट है। इसके चलते NDRF की 12 और SDRF की 60 टीमें तैनात की गई हैं। बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक राज्य में 11 लोगों की मौत हो गई है। इस बीच मौसम विभाग ने कहा कि देश के ज्यादातर हिस्सों में अगस्त और सितंबर में सामान्य से ज्यादा यानी 106% बारिश हो सकती है। वहीं, पूर्वोत्तर, पूर्वी भारत, लद्दाख, सौराष्ट्र, कच्छ, मध्य भारत के कुछ हिस्से और प्रायद्वीपीय भारत में सामान्य से कम बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश में अगस्त के पहले ही दिन स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो गया है, जो अगले 4 दिन तक बना रहेगा। मध्यप्रदेश में सीजन की 51% यानी 18.9 इंच बारिश हो चुकी है। यूपी में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है। बीते 24 घंटे में 72 जिलों में 22.8 मिमी बारिश हुई। ये नॉर्मल से 175% ज्यादा है। वायनाड में मरने वालों की संख्या 293 हुई केरल के वायनाड में तेज बारिश के बाद लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या 293 हो गई हैं। 130 लोग अस्पताल में हैं, जबकि 240 से ज्यादा लोग आज तीसरे दिन भी लापता हैं। मौसम विभाग ने आज (गुरुवार को) फिर से वायनाड में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। डिजास्टर मैनेजमेंट टीम ने फिर से कुछ जगहों पर लैंडस्लाइड का खतरा जताया है। वहीं, आर्मी के जनरल कमांडर ऑफिसर मेजर जनरल वीटी मैथ्यू ने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो चुका है। अब हम केवल शवों को खोजने का काम कर रहे हैं। अगर हमें घरों में कोई फंसा मिलेगा तो उसे निकालेंगे। पूरी खबर पढ़ें... देशभर से बारिश की फोटोज... 3 अगस्त को 4 राज्यों में 20 सेमी से ज्यादा बारिश का अलर्ट

Dainik Bhaskar हिमाचल में लगातार दूसरी बार आपदा:समेच में जलस्तर 50 मीटर तक बढ़ा, 20 साल पहले भी आई थी ऐसी बाढ़

हिमाचल प्रदेश में लगातार दूसरे साल मानसून की बारिश ने भारी तबाही मचाई है। 4 जगहों पर बादल फटने से 49 लोग लापता हैं और 4 की मौत हो गई है। इसके बाद पहाड़ों पर चारों तरफ चीख-पुकार मची हुई है। हर कोई अपनों के जिंदा होने की दुआ कर रहा है। पिछले साल भी प्रदेश में 14 अगस्त को एक ही दिन में 52 लोगों की जान चली गई थी। अगस्त 2017 में भी मंडी के कोटरोपी में दो बसों पर भूस्खलन के कारण एक रात में 48 यात्रियों की मौत हो गई थी। इस बार भी एक ही रात में 53 से ज्यादा लोग आपदा का शिकार हुए हैं। खास तौर पर रामपुर के समेच गांव की तबाही देवभूमि के लिए अविस्मरणीय घटना है। बादल फटने के बाद भारी बारिश के कारण पूरा समेच गांव तबाह हो गया। कल तक आलीशान घरों और 11 से 12 परिवारों का एक बड़ा गांव था। आज गांव का नामोनिशान नहीं बचा है। गांव के चारों तरफ पत्थर और मलबा ही दिखाई दे रहा है। 50 मीटर तक बढ़ा खड्ड का जलस्तर समेच गांव खड्ड से करीब 50 मीटर ऊपर था। लेकिन श्रीखंड में बादल फटने के बाद बीती रात हुई भारी बारिश के कारण खड्ड का जलस्तर 50 मीटर तक बढ़ गया, जिसके कारण यह तबाही हुई है और रात के अंधेरे के कारण लोग कहीं जा भी नहीं पाए। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि तबाही का मंजर कितना भयानक रहा होगा। 20 साल पहले भी हुई थी ऐसी तबाही: आत्मा राम स्थानीय निवासी आत्मा राम ने बताया कि 20 साल पहले भी इलाके में ऐसी ही बाढ़ आई थी। उस दौरान भी घरों के बरामदे कट गए थे। तब लोगों को यहां न रहने को कहा गया था, लेकिन कुछ लोगों ने इसे नजरअंदाज कर दिया और अब पूरा गांव ही तबाह हो गया है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आए 6 लोग भी खड्ड में बह गए हैं। गांव के साथ-साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिजली परियोजना और स्कूल भी बह गए हैं। बचाव में जुटा प्रशासन एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों के साथ राज्य सरकार बचाव में जुटी है। सर्च ऑपरेशन जारी है। इस बीच बड़ी संख्या में लोग अपनों की तलाश में मौके पर पहुंच रहे हैं। 3 महीने की बच्ची समेत 7 लोग लापता मंडी के चौहारघाटी और कुल्लू के बागीपुल में भी बचाव अभियान जारी है। चौहारघाटी में 3 महीने की बच्ची समेत 3 परिवारों के 11 लोग मलबे में दब गए। इनमें से 4 के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि 1 को मलबे से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चौहारघाटी में अभ

Dainik Bhaskar मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:SC रिजर्वेशन कोटे में कोटा मंजूर; नई संसद की छत से पानी लीक; भारत को ओलिंपिक में तीसरा मेडल, तीनों शूटिंग में

नमस्कार, कल की बड़ी खबर अनुसूचित जाति (SC) के रिजर्वेशन को लेकर दिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले की रही। एक खबर पेरिस ओलिंपिक की रही, जिसके छठे दिन भारत ने तीसरा मेडल जीता। लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज का प्रमुख इवेंट, जिस पर रहेगी नजर... अब कल की बड़ी खबरें... 1. SC रिजर्वेशन में कोटे में कोटा मंजूर, कहा- राज्य आरक्षण में सब कैटेगरी बना सकते हैं राज्य सरकारें अब अनुसूचित जाति (SC) के रिजर्वेशन कोटे में कोटा दे सकेंगी। यानी SC कैटेगरी के अंदर आने वाली अलग-अलग जातियों में रिजर्वेशन कोटे का बंटवारा किया जा सकेगा। कोटे में बंटवारे के लिए दो शर्तें होंगी। पहली- राज्य सरकारें अनुसूचित जाति के भीतर किसी एक जाति को 100% कोटा नहीं दे सकतीं। दूसरी- अनुसूचित जाति में शामिल किसी जाति का कोटा तय करने से पहले उसकी हिस्सेदारी का पुख्ता डेटा भी होना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने अपना ही फैसला पलटा: अदालत ने 20 साल पुराना अपना ही फैसला पलटा है। तब कोर्ट ने कहा था कि अनुसूचित जातियां खुद में एक समूह हैं, इसमें शामिल जातियों के आधार पर और बंटवारा नहीं किया जा सकता। अब 7 जजों की संविधान पीठ ने कहा है कि अनुसूचित जाति को उसमें शामिल जातियों के आधार पर बांटना संविधान के अनुच्छेद-341 के खिलाफ नहीं है। फैसले का आधार: अदालत ने फैसला उन याचिकाओं पर सुनाया है, जिनमें कहा गया था कि अनुसूचित जाति और जनजातियों के आरक्षण का फायदा उनमें शामिल कुछ ही जातियों को मिला है। इससे कई जातियां पीछे रह गई हैं। उन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए कोटे में कोटा होना चाहिए। पूरी खबर यहां पढ़ें... 2. पेरिस ओलिंपिक में भारत को तीसरा मेडल, शूटर स्वप्निल ने राइफल थ्री पोजिशन में ब्रॉन्ज जीता भारत ने पेरिस ओलिंपिक में तीसरा मेडल जीता है। शूटर स्वप्निल कुसाले ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन की मेंस कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता। इस बार के ओलिंपिक में अब तक तीनों मेडल शूटिंग इवेंट्स में ही मिले हैं। उधर, भारतीय हॉकी टीम पूल-बी में बेल्जियम से 2-1 से हार गई। वहीं, सात्विक-चिराग की जोड़ी मेंस डबल्स का क्वार्टर फाइलन हार गई है। बैंडमिंटन में लक्ष्य सेन ने HS प्रणय को प्री-क्वार्टर फाइनल में हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। पिछले दो ओलिंपिक में मेडल जीतने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु राउंड ऑफ-16 मैच हार गईं। सिंधु को विमेंस

Dainik Bhaskar कर्नाटक गवर्नर ने CM सिद्धारमैया को नोटिस जारी किया:MUDA घोटाले को लेकर जवाब मांगा; डिप्टी CM शिवुकमार बोले- यह लोकतंत्र की हत्या है

मैसूरु शहरी विकास प्राधिकरण (MUDA) से मुआवजे के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोप में घिरे कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने सिद्धारमैया से उनकी पत्नी को महंगी साइट्स के आवंटन में कथित अनियमितताओं को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। MUDA स्कैम को लेकर 25 जुलाई को राज्यपाल से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने एक ज्ञापन सौंपा था, जिसमें मामले की CBI जांच कराने की मांग की गई थी। इसी दौरान वकील और कार्यकर्ता टीजे अब्राहम ने सिद्धारमैया पर केस चलाने की अनुमति मांगी थी। गुरुवार को राज्यपाल ने इस मामले पर संज्ञान लिया और सिद्धारमैया को नोटिस जारी कर उनका रुख स्पष्ट करने को कहा। नोटिस जारी होने के बाद कर्नाटक कैबिनेट की मीटिंग बुलाई गई। इसमें सिद्धारमैया को जारी नोटिस पर मंत्रियों ने चर्चा की। हालांकि, मीटिंग में सिद्धारमैया शामिल नहीं हुए थे। इस मीटिंग की अध्यक्षता डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने की थी। मीटिंग में राज्यपाल से नोटिस वापस लेने का आग्रह करने का फैसला लिया गया है। मीटिंग के बाद शिवकुमार बोले- राज्यपाल का फैसला लोकतंत्र और संविधान की हत्या करने के बराबर है। डिप्टी CM बोले- केंद्र सरकार राज्यपाल का इस्तेमाल कर रही है शिवकुमार ने कहा कि सिद्धारमैया की पत्नी पार्वती को MUDA से वैकल्पिक साइट मिलने में कुछ भी अवैध नहीं है। शिवकुमार ने कहा कि मुकदमे का सवाल ही नहीं उठता।मुझे उम्मीद है कि राज्यपाल नोटिस वापस ले लेंगे और किसी भी दबाव के बावजूद अपने पद की गरिमा बनाए रखेंगे। लोकतांत्रिक व्यवस्था में भारी बहुमत से चुने गए मुख्यमंत्री के खिलाफ यह कार्रवाई लोकतंत्र की हत्या है और केंद्र द्वारा संविधान के लिए हानिकारक है। केंद्र सरकार राज्यपाल का इस्तेमाल कर रही है। यह एक राजनीतिक, दुर्भावनापूर्ण कारण बताओ नोटिस है। हमें राज्यपाल से इसकी कभी उम्मीद नहीं थी। क्या है 50:50 अनुपात भूमि आवंटन योजना ये योजना कर्नाटक में पिछली भाजपा और वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान लागू की गई थी। भूमि आवंटन में विवाद इस कारण सुर्खियों में है क्योंकि कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया की पत्नी 2021 में MUDA की इस स्कीम में एक लाभार्थी थीं। दरअसल इस स्कीम के तहत, मैसूरु शहरी विकास प्राधिकरण (MUDA) किसी भूमि पर आवासीय लेआउट विकसित कर