Dainik Bhaskar Dainik Bhaskar

Dainik Bhaskar हरियाणा चुनाव, कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में 9 उम्मीदवार घोषित:पार्टी ने अब तक 28 विधायकों समेत 41 कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान किया

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार (8 सितंबर) की देर रात अपने कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में 9 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया। पार्टी ने तोशाम सीट से पूर्व सीएम बंसीलाल के पोते अनिरुद्ध चौधरी और उचाना कलां सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे व BJP के पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह को टिकट दिया है। कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में बादशाहपुर सीट से टिकट पाकर वर्धन यादव ने सबको चौंका दिया। वर्धन राहुल गांधी की पसंद हैं और उन्हें यूथ कांग्रेस के कोटे से टिकट मिला है। वहीं कुछ दिन पहले रेसलर विनेश फोगाट पेरिस ओलिंपिक से लौटने के बाद नई दिल्ली एयरपोर्ट से बलाली गांव तक रोड शो के दौरान जिस मर्सीडीज जी-वैगन गाड़ी में सवार थीं, वह इन्हीं वर्धन यादव की थी। इससे पहले कांग्रेस ने 6 सितंबर की रात को अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। दो हिस्सों में आई उस लिस्ट में 28 सिटिंग विधायकों समेत कुल 32 टिकटों का ऐलान किया गया था। कांग्रेस अभी तक 90 में से 41 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। इनमें बड़े चेहरों के तौर पर रेसलर विनेश फोगाट के अलावा ED केस में फंसे पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा, सुरेंद्र पंवार, धर्म सिंह छौक्कर, राव दान सिंह और नूंह हिंसा के आरोपी MLA मामन खान का नाम शामिल है। अभी 49 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों की घोषणा बाकी है। हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी। 8 अक्टूबर को काउंटिंग होगी। लिस्ट की खास बातें उम्मीदवारों की लिस्ट... कांग्रेस की पहले जारी लिस्ट में शामिल उम्मीदवार कांग्रेस की पहली-दूसरी लिस्ट से जुड़ी खबरें पढ़ें.. हरियाणा में कांग्रेस की 2 लिस्ट जारी, 32 नाम:ED केस में फंसे-नूंह हिंसा आरोपी समेत 28 विधायकों को दोबारा टिकट; BJP बोली- क्राइम चैंपियनशिप​​​​​ हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 6 सितंबर की देर रात दो लिस्ट में 32 उम्मीदवारों का ऐलान किया। पहली लिस्ट में 31 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया। डेढ़ घंटे बाद दूसरी लिस्ट में एक कैंडिडेट का नाम घोषित किया (पूरी खबर पढ़ें) कांग्रेस की पहली लिस्ट के 32 उम्मीदवारों की डिटेल प्रोफाइल:1 हारे-1 दलबदलू को टिकट, 80 साल के कादियान सबसे बुजुर्ग, विनेश सबसे यंग​​​​​​ हरियाणा में कांग्रेस ने 32 नामों की जो पहली लिस्ट जार

Dainik Bhaskar हरियाणा चुनाव, कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में 9 उम्मीदवार घोषित:पार्टी ने अब तक 28 विधायकों समेत 41 कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान किया

हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार (8 सितंबर) उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 9 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। इससे पहले कांग्रेस ने 6 सितंबर को 2 लिस्ट जारी की थीं। राज्य में 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी। 8 अक्टूबर नतीजा आएगा। पहली लिस्ट में 27 विधायकों समेत 31 उम्मीदवार और दूसरी लिस्ट में एक विधायक को टिकट दी थी। कांग्रेस अभी तक 41 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। इनमें बड़े चेहरों के तौर पर पहलवान विनेश फोगाट के अलावा ED के केस में फंसे पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा, सुरेंद्र पंवार, धर्म सिंह छौक्कर, राव दान सिंह और नूंह हिंसा के आरोपी MLA मामन खान का भी नाम शामिल था। उम्मीदवारों की लिस्ट... कांग्रेस की पहले जारी 2 लिस्ट में शामिल उम्मीदवार कांग्रेस की पहली-दूसरी लिस्ट से जुड़ी खबरें पढ़ें.. हरियाणा में कांग्रेस की 2 लिस्ट जारी, 32 नाम:ED केस में फंसे-नूंह हिंसा आरोपी समेत 28 विधायकों को दोबारा टिकट; BJP बोली- क्राइम चैंपियनशिप​​​​​ हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 6 सितंबर की देर रात दो लिस्ट में 32 उम्मीदवारों का ऐलान किया। पहली लिस्ट में 31 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया। डेढ़ घंटे बाद दूसरी लिस्ट में एक कैंडिडेट का नाम घोषित किया (पूरी खबर पढ़ें) कांग्रेस की पहली लिस्ट के 32 उम्मीदवारों की डिटेल प्रोफाइल:1 हारे-1 दलबदलू को टिकट, 80 साल के कादियान सबसे बुजुर्ग, विनेश सबसे यंग​​​​​​ हरियाणा में कांग्रेस ने 32 नामों की जो पहली लिस्ट जारी की है, उसमें सिर्फ 3 नए चेहरे हैं। इस लिस्ट में पिछला चुनाव हारे हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान को टिकट मिली है। 32 सीटों में 9-9 टिकटें जाट और SC उम्मीदवारों को मिली हैं। SC के लिए 17 सीटें रिजर्व हैं। पहली लिस्ट में केवल 5 महिलाएं हैं। इस लिस्ट में 1 दलबदलू को टिकट दी है। (पूरी खबर पढ़ें) कांग्रेस के 32 उम्मीदवारों का एनालिसिस:हरियाणा में BJP जैसी बगावत-भगदड़ से बचने की कोशिश; सांसदों को दोटूक मैसेज- हाईकमान सबसे ऊपर कांग्रेस हाईकमान सेफ गेम खेलते हुए हरियाणा चुनाव के लिए जारी 32 उम्मीदवारों की दो लिस्टों में BJP में मची भगदड़-बगावत जैसे हालात से बचने की कोशिश करता नजर आया। कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की 4 मीटिंग हुईं। उसके बाद 3 मीटिंग केंद्रीय चुनाव समिति की हुईं। आखिरी बै

Dainik Bhaskar उत्तराखंड में 4 साल की बच्ची से रेप की कोशिश:प्राइमरी स्कूल के तीन नाबालिग लड़कों ने पहले मारा, फिर बदसलूकी की; तीनों गिरफ्तार

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में पुलिस ने तीन नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया है। एक महिला ने इन लड़कों पर अपनी 4 साल की बच्ची के साथ रेप की कोशिश करने का आरोप लगाया है। घटना 3 सितंबर को यहां के एक प्राइमरी स्कूल में हुई। बच्ची और तीनों नाबालिग लड़के इसी स्कूल में पढ़ते हैं। घटना को लेकर POCSO के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी लड़कों की उम्र 6 से 11 के बीच पुलिस ने बताया कि 3 सितंबर को सुबह 8 बजे महिला ने अपनी बच्ची को स्कूल छोड़ा था। 2-3 घंटे बाद बच्ची रोते हुए घर आई। जब महिला ने बच्ची से रोने की वजह पूछी तो बच्ची ने बताया कि लड़कों ने स्कूल में उसे मारा। बच्ची ने यह भी बताया कि उसे प्राइवेट पार्ट्स में दर्द हो रहा है। इसके बाद महिला ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में लिखाया कि 6 से 11 साल की उम्र के तीन स्टूडेंट्स ने उनकी बच्ची के साथ मारपीट की और उसका रेप करने की कोशिश की। दो लड़कों को जुवेनाइल केयर भेजा गया ऊधम सिंह नगर के सुपरिनटेंडेंट ऑफ पुलिस मनोज कात्याल ने कहा कि इस मामले को कानूनी तौर पर अटेम्प्ट टु रेप कहा जाएगा। 6 साल के लड़के को घर भेज दिया गया है, जबकि 10 और 11.5 साल के दोनों लड़कों को जुवेनाइल केयर में भेज दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि इस मामले में स्कूल के प्रिंसिपल और हेडमास्टर की लापरवाही सामने आई। इसके बाद उत्तराखंड एजुकेशन डिपार्टमेंट ने प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया है, जबकि हेडमास्टर को ट्रांसफर कर दिया है। उत्तराखंड में टीचर ने नाबालिग को न्यूड फोटो भेजे इससे पहले 1 सितंबर को उत्तराखंड के हल्द्वानी में 10वीं क्लास की एक छात्रा ने अपने टीचर के खिलाफ सेक्शुअल हैरेसमेंट का केस दर्ज कराने का मामला सामने आया था। 16 साल की लड़की का कहना था कि टीचर ने उसके साथ छेड़छाड़ की और वॉट्सऐप और स्नैपचैट पर उसे न्यूड तस्वीरें भेजीं। हल्द्वानी सर्किल अफसर नितिन लोहानी ने कहा कि एक प्राइवेट स्कूल का टीचर एक स्टूडेंट को सोशल मीडिया पर गंदे मैसेज भेज रहा था। हमें इसकी शिकायत मिली है और हमने जांच शुरू कर दी है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ये खबरें भी पढ़ें... उत्तराखंड में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी BJP नेता गिरफ्तार:लड़की को टॉफी देकर छेड़ रहा था, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज; पार्टी ने निष्कासित किया उत्तराखंड के अल

Dainik Bhaskar विनेश फोगाट बोलीं-भारतीय दल ने कोई मदद नहीं की:पेरिस ओलिंपिक में कानूनी विकल्प नहीं बताए; BJP ने मेरा मेडल देश का नहीं समझा

हरियाणा की रेसलर विनेश फोगाट ने पहली बार पेरिस ओलिंपिक में 100 ग्राम बढ़े वजन से मेडल से चूकने के बारे में बात की। विनेश ने दावा किया कि मेडल को लेकर उनके पास कानूनी विकल्प था, यह उन्हें भारतीय डेलिगेशन नहीं बल्कि एक दोस्त ने बताया था। विनेश ने यह भी कहा कि BJP वालों ने ओलिंपिक मेडल को मेरा मेडल समझा। मेरी कोई मदद नहीं की गई। विनेश 6 सितंबर को ही कांग्रेस में शामिल हुई हैं। कांग्रेस ने उन्हें जींद जिले की जुलाना विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। विनेश फोगाट भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों से जुड़े आंदोलन की अगुआई करने वालों में शामिल थी। विनेश से हुए सवाल-जवाब पढ़िए सवाल: पेरिस ओलिंपिक में 100 ग्राम वजन बढ़ा हुआ मिला तो आपके पास कानूनी विकल्प थे, ये किसने बताया? विनेश: जब हम प्रोटेस्ट में थे तो एक फ्रेंड थी जो इंटरनेशनल स्पोर्ट्स में है। उन्होंने मुझे एप्रोच किया कि ऐसी चीजें हैं। सवाल: भारतीय प्रतिनिधिमंडल में जो लोग थे, उन्होंने कोई आपकी मदद नहीं की? विनेश: नहीं, वह सब बाद में आए। केस मैंने किया। इनके वकील बाद में आए। सवाल: आपको कुछ विदेशी खिलाड़ियों ने बताया कि सही तरीके से लड़ाई लड़ी जाती तो मेडल आपका होता। विनेश: यह सच है। दुर्भाग्य है देश का है। ये इतनी इगो पर बात ले गए कि वह मेडल मेरा था। वह मेरा नहीं देश का मेडल था। देश चाहता तो ला सकता था। वह कौन नहीं लेकर आए, सबको पता है। सवाल: विनेश का कैसे, वह मेडल तो भारत का था? जवाब: BJP वाले तो सोच रहे हैं कि विनेश का था। तभी इन्होंने मुझसे बदला लेने के लिए इतना कुछ किया। मुझे कोई मदद नहीं मिली। मेरे चुनाव लड़ने का फैसला कांग्रेस का कांग्रेस में शामिल होकर चुनाव लड़ने के बारे में विनेश फोगाट ने कहा कि बजरंग पूनिया के साथ चुनाव लड़ने को लेकर कोई बात नहीं हुई थी। हमने यह कांग्रेस पार्टी पर छोड़ा था और उन्होंने फैसला कर दिया। बजरंग को जो ऑल इंडिया किसान कांग्रेस का वर्किंग चेयरमैन बनाया गया है, वह भी हमारे दिल के करीब है। मुझे लगता है कि बजरंग के पास मुझसे ज्यादा जिम्मेदारी है। बृजभूषण को थप्पड़ मारने का भी टाइम आएगा पूर्व कुश्ती संघ अध्यक्ष बृजभूषण के छेड़छाड़ पर थप्पड़ क्यों नहीं मारने के सवाल पर विनेश ने कहा कि वही हमारी गलती रह गई। भगवान ने पहले इतनी हिम्मत नहीं दी थी

Dainik Bhaskar भारत में मंकीपॉक्स का संदिग्ध मिला,ग्लोबल इमरजेंसी के बाद पहला:WHO ने 14 अगस्त को इसे हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया; देश में अबतक 30 मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार (8 सितंबर) को बयान जारी किया। इसमें बताया गया कि विदेश से भारत लौटे एक व्यक्ति को एमपॉक्स (MonkeyPox) के संदेह में अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है। मंत्रालय ने कहा कि चिंता करने की कोई बात नहीं है, फिलहाल उसकी हालत ठीक है। सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। प्रोटोकॉल के तहत व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग कराई जा रही है। उसकी ट्रैवल हिस्ट्री भी निकाली जा रही है। इस मामले पर नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (NCDC) नजर बनाए हुए है। केंद्र सरकार ने दुनिया में मंकीपॉक्स (Mpox) के बढ़ते मामलों के बीच 20 अगस्त को देश के सभी पोर्ट, एयरपोर्ट के साथ पाकिस्तान और बांग्लादेश से सटे बॉर्डर पर अलर्ट जारी किया था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अधिकारियों को बाहर से आने वाले यात्रियों में मंकीपॉक्स के लक्षणों को लेकर सतर्क रहने के लिए कहा था। WHO ने मंकीपॉक्स को हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 14 अगस्त को मंकीपॉक्स को ग्लोबल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है। यह दो साल में दूसरी बार है, जब इस बीमारी को हेल्थ इमरजेंसी बताया गया है। WHO की रिपोर्ट के मुताबिक, मंकीपॉक्स की शुरुआत अफ्रीकी देश कांगो से हुई थी। अफ्रीका के दस देश इसकी गंभीर चपेट में हैं। इसके बाद ये तेजी से पड़ोसी देशों में फैली। आशंका है कि यह दुनिया के दूसरे देशों में भी फैल सकती है। कोरोना की तरह यह विमान यात्रा और ट्रैवलिंग के दूसरे साधनों से दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में फैल रही है। WHO इसलिए भी चिंतित है क्योंकि मंकीपॉक्स के अलग-अलग प्रकोप में मृत्यु दर अलग-अलग देखी गई है। कई बार तो यह 10% से भी अधिक रही है। क्या है मंकीपॉक्स मंकीपॉक्स चेचक जैसी एक वायरल बीमारी है। आमतौर इस वायरस से संक्रमण के ज्यादा दुष्प्रभाव नहीं होते हैं, लेकिन कुछ मामलों में यह घातक हो सकता है। इसके चलते फ्लू जैसे लक्षण दिखते हैं और शरीर पर मवाद से भरे घाव हो जाते हैं। यह वायरस ऑर्थोपॉक्सवायरस जीनस फैमिली का ही मेंबर है, जो चेचक (स्मालपॉक्स) के लिए भी जिम्मेदार है। भारत में 2022 से मंकीपॉक्स के 30 केस मिले WHO के मुताबिक, 2022 के बाद से वैश्विक स्तर पर 116 देशों में मंकीपॉक्स के 99,176 मामले और 208 मौतें दर्ज की गई हैं। इस साल अब तक 15,600 से अधिक मामले और 537 मौतें दर्

Dainik Bhaskar बजरंग पूनिया को जान से मारने की धमकी:विदेशी नंबर से वॉट्सऐप मैसेज भेजा, लिखा- कांग्रेस छोड़ दो; पहलवान ने शिकायत दर्ज कराई

हरियाणा के रेसलर बजरंग पूनिया को कांग्रेस में शामिल होने के 2 दिन बाद जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उन्हें वॉट्सऐप मैसेज के जरिए मिली है। वॉट्सऐप पर उन्हें विदेशी नंबर से मैसेज आया है जिसमें जान से मारने की धमकी दी गई है। कांग्रेस ने बजरंग पूनिया को ऑल इंडिया किसान कांग्रेस का वर्किंग चेयरमैन बनाया है। बजरंग पूनिया को भेजे वॉट्सऐप मैसेज में लिखा गया है कि बजरंग कांग्रेस छोड़ दो वर्ना तेरे और तेरे परिवार के लिए ये अच्छा नहीं होगा। ये हमारा आखिरी संदेश है। चुनाव से पहले हम दिखा देंगे, हम क्या चीज हैं। जहां शिकायत करनी है, कर लो ये हमारी पहली और आखिरी चेतावनी है। बजरंग पूनिया ने सोनीपत के बहालगढ़ थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। कांग्रेस जॉइन कर कहा था, राजनीति में मेहनत करेंगे बजरंग ने कहा कि आज कहा जा रहा है कि हमारा मकसद सिर्फ राजनीति करना था। हमने उन्हें (बीजेपी) लेटर भेजा था। जो अत्याचार बेटियों के साथ हुआ था, कांग्रेस पार्टी हमारे साथ खड़ी रही। हमने जितनी मेहनत कुश्ती, किसान आंदोलन, अपने आंदोलन में की, उतनी ही मेहनत यहां भी करेंगे। विनेश के साथ ओलिंपिक में जो हुआ, पूरा देश दुखी था, हालांकि कुछ लोग खुशी मना रहे थे। ये गलत था। जैसा की विनेश ने कहा कि हम सभी देश की बेटियों के साथ हैं। कांग्रेस ने बजरंग पूनिया को ऑल इंडिया किसान कांग्रेस का वर्किंग चेयरमैन बनाया है। इस पर उन्होंने कहा कि मैं संकट से जूझ रहे किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके संघर्षों का साथी बनने की कोशिश करूंगा और संगठन का सच्चा सिपाही बनकर काम करूंगा। WFI के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ किया था आंदोलन पिछले साल जनवरी माह में देश की राजधानी दिल्ली में बजरंग पूनिया ने रेसलर विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और अन्य पहलवानों के साथ जंतर-मंतर पर धरना दिया था। ये धरना भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों पर यौन शोषण के आरोप लगाकर उस पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर दिया था। तब से लेकर चल रहे इस मामले में बजरंग पूनिया इसमें मुख्य भूमिका में रहे है। कांग्रेस जॉइन करने के बाद बजरंग ने कहा था कि हमारे आंदोलन का राजनीति से कोई लेना देना नहीं था। हमारे आंदोलन को लेकर उनका(भाजपा) काम है नैरेटिव फैलाना कि आंदोलन कांग्रेस ने आयोजत कराया था ले

Dainik Bhaskar एक्टर विजय की पार्टी को चुनाव आयोग ने मान्यता दी:2 फरवरी को तमिझगा वेत्री कड़गम पार्टी बनाई थी; अब चुनाव लड़ सकते हैं

चुनाव आयोग ने रविवार (8 सितम्बर) को एक्टर विजय थलापति की पार्टी तमिझगा वेत्री कड़गम (TVK) को राजनीतिक पार्टी के रूप में आधिकारिक मान्यता दी है। इसके साथ ही पार्टी को चुनाव लड़ने की परमिशन भी मिल गई है। एक्टर विजय ने तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए 2 फरवरी को पार्टी की स्थापना की थी। इसके बाद 22 अगस्त को उन्होंने पार्टी का फ्लैग और सिम्बल लॉन्च किया था। पार्टी को मान्यता मिलने के बाद उन्होंने कहा कि पार्टी की जल्द ही अपनी पहली जनसभा करेगी। विजय ऐलान कर चुके हैं कि राजनीति में आने के बाद वे फूल टाइम सिर्फ लोगों की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल 2025 को रिलीज होने वाली 'थलापति 69' मेरी आखिरी फिल्म होगी। अपने माता-पिता के खिलाफ कर चुके हैं केस थलापति अपने पेरेंट्स समेत 11 लोगों के खिलाफ अपने नाम का गलत तरीके से इस्तेमाल करने पर शिकायत दर्ज करवा चुके हैं। दरअसल, विजय राजनीति से दूर रहना पसंद करते हैं, हालांकि उनके पिता एस. ए. चंद्रशेखर ने उनके नाम पर राजनीतिक पार्टी ऑल इंडिया थलापति विजय मक्कल इयक्कम बना ली। इस पार्टी के जनरल सेक्रेटरी भी विजय के पिता ही हैं। जब विजय को पता चला कि उनके नाम का इस्तेमाल कर लोगों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है तो उन्होंने पेरेंट्स समेत 11 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया। बता दें कि पार्टी के कार्यालय में विजय का एक विशाल स्टेच्यू भी बनाया गया था। विजय थलापति 420 करोड़ के मालिक हैं साउथ एक्टर विजय फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट से सालाना 120 करोड़ रुपए कमाई करते हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 420 करोड़ रुपए है। विजय अपने परिवार के साथ चेन्नई स्थित बीच होम में रहते हैं। वहीं उनके कार कलेक्शन में रोल्स रॉयस घोस्ट भी शामिल है, जिसकी कीमत करीब 2.6 करोड़ रुपए है। ये गाड़ी उन्होंने इंग्लैंड से इंपोर्ट करवाई है। इसके अलावा उनके कलेक्शन में BMW X5 और X6, ऑडी A8 L, रेंज रोवर, फोर्ड मस्टंग, वॉल्वो XC90, मर्सडीज बेंज GLA भी है। ये खबर भी पढ़े... थलापति विजय ने बनाई पॉलिटिकल पार्टी:राजनीति में सितारों की एंट्री MGR ने शुरू की, अमिताभ-गोविंदा ने कुछ सालों में ही की पॉलिटिक्स से तौबा तमिल सुपरस्टार विजय थलापति अपनी राजनीतिक पार्टी तमिझगा वेत्री कड़गम को लेकर चर्चा में हैं। कयास लगाए जा रहे कि विजय 2026 में विधानसभा चुनाव भी लड़ेंगे। विजय से पहले साउथ और हिंद

Dainik Bhaskar भाजपा हाईकमान ने बृजभूषण को फटकारा:कहा- विनेश-बजरंग पर टिप्पणी मत करो, हरियाणा इलेक्शन प्रभावित होगा; पहलवानों के खिलाफ प्रचार का ऐलान किया था

भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के पहलवानों पर किए कमेंट को लेकर भाजपा हाईकमान सख्त हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने उन्हें फोन कर विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के खिलाफ बयान देने से बचने की सलाह दी है। हाल ही में बृजभूषण ने पिछले साल दिल्ली में हुए महिला खिलाड़ियों के प्रदर्शन को राजनीति से प्रेरित बताया है। बृजभूषण ​​​​​​ने जुलाना सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार विनेश फोगाट के खिलाफ हरियाणा में आकर प्रचार करने का भी ऐलान किया था। बृजभूषण का यह बयान तब आया जब विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने बीते शुक्रवार को कांग्रेस जॉइन की थी। इसके बाद बजरंग पूनिया ने उन्हें जवाब दिया था, "हिम्मत है तो वह हरियाणा आकर दिखाएं। यहां की जनता अपने हिसाब से उनका स्वागत कर देगी"। विनेश और बजरंग के खिलाफ दिए गए बयानों के कारण प्रदेश स्तरीय नेताओं के साथ केंद्रीय नेता भी बृजभूषण का विरोध कर रहे थे। हरियाणा में भी बृजभूषण के बयानों का खूब विरोध हो रहा है। इसके बाद भाजपा नेतृत्व ने बृजभूषण को फटकार लगाई है। जेपी नड्‌डा ने फोन पर की बृजभूषण से बातचीत मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आज जेपी नड्‌डा ने बृजभूषण शरण सिंह से फोन पर बात की। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि मीडिया से बातचीत करने से बचें। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की बयानबाजी का असर हरियाणा विधानसभा चुनाव पर पड़ सकता है। इससे पहले भी बृजभूषण ने विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक को लेकर बयान दिए थे। तब भी हाईकमान ने उन्हें बयानबाजी करने से रोका था। पांडवों ने द्रौपदी को दांव पर लगाया था- बृजभूषण हाल ही में BJP नेता बृजभूषण शरण सिंह ने दावा किया था कि 2023 में खिलाड़ियों द्वारा जंतर-मंतर पर हुआ विरोध प्रदर्शन राजनीति से प्रेरित था। उन्होंने भूपेंद्र हुड्‌डा पर हमला बोलते हुए कहा कि हुड्डा परिवार ने महिलाओं के सम्मान को दांव पर लगाकर जुआ खेला। उसके लिए कांग्रेस को माफ नहीं किया जाएगा। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, "महाभारत के दौरान पांडवों ने द्रौपदी को दांव पर लगाया था और हार गए थे। देश ने आज तक पांडवों को इसके लिए माफ नहीं किया है। इसी तरह हुड्डा परिवार ने हमारी बहन-बेटियों के सम्मान को दांव पर लगाकर जो जुआ खेला है, उसके लिए उन्हें माफ नहीं किया जाएगा"। विरोध महिलाओं की गरिमा के लिए नहीं था बयानबा

Dainik Bhaskar हरियाणा कांग्रेस इंचार्ज टिकट दावेदारों के सामने रोए,VIDEO:नाम कटने पर नेताओं ने घेरकर हंगामा किया; कुछ लोग बचाकर ऑफिस लेकर गए

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस 32 उम्मीदवारों की 2 लिस्ट जारी कर चुकी है। लिस्ट में 28 विधायकों को दोबारा टिकट दिया गया है। इसके अलावा, 2019 में विधानसभा चुनाव हारे प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान को होडल, जुलाना से पहलवान विनेश फोगाट, JJP के बागी विधायक रामकरण काला को शाहाबाद और निर्दलीय विधायक धर्मपाल गोंदर को नीलोखेड़ी से टिकट दिया गया है। कांग्रेस की लिस्ट जारी होने के बाद दावेदारों में खासी नाराजगी है। दावेदार अपनी नाराजगी दर्ज कराने के लिए दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंच रहे हैं। यहां वह 2 बार कांग्रेस प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया का घेराव कर चुके हैं। इसके कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें कांग्रेस के दावेदारों ने बाबरिया का घेराव किया हुआ है। यहां टिकट दावेदारों का गुस्सा देखकर बाबरिया रोने लग गए। दीपक बाबरिया के 2 वायरल वीडियो में क्या... पहला वीडियो: दावेदार गुस्से में सवाल पूछ रहे एक वीडियो में दीपक बाबरिया टिकट दावेदारों से घिरे हुए हैं। जिनकी टिकट कटी है, वह गुस्सा कर रहे हैं। दावेदारों का कहना है कि हम पिछले 5 सालों से अपने-अपने क्षेत्रों में एक्टिव हैं। तय शुल्क देकर हमने आवेदन भी किया, लेकिन टिकट उन लोगों को दे दी गई, जिन्होंने आवेदन तक नहीं किया। बाबरिया लोगों की तरफ देख तो रहे हैं, लेकिन वह चुप हैं। इसके बाद कुछ नेता बाबरिया को ऑफिस के अंदर लेकर गए, वहां उन्होंने दोबारा नेताओं से बातचीत की। दूसरा वीडियो - बाबरिया बोले- 10 लोगों की कमेटी दूसरे वीडियो में दावेदारों के शोर करने पर एक व्यक्ति लोगों को चुप रहने की बात कहते हुए साहब (दीपक बाबरिया) की बात सुनने को कहता है। इसके बाद बाबरिया कहते हैं कि मैंने तो कोशिश की है कि आप सभी BCA से हैं या अन्य वर्कर हैं। हमारी सब कमेटी में छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी CM साहब हैं। मधुसूदन मिस्त्री हैं। स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन अजय माकन हैं। यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी हैं। इसके अलावा हरियाणा अध्यक्ष उदयभान को मिलकर 10 लोगों की कमेटी है। मैं अपना काम बताता हूं। आप जो कुछ भी देते हैं, वह मैं माकन साहब के हाथों में दे देता हूं। अल्टीमेट डिसीजन कमेटी तय करती है। कमेटी का प्रोसीजर वह है, जो कमेटी मेंबर कहते हैं। वह उसी हिसाब से डिसीजन लेती है। उसमें किसने क्या कहा, क्या लिखा वह सब कंसीडर किया जा

Dainik Bhaskar रिपोर्ट- इंडियन डिफेंस मार्केट में सलाना 14% ग्रोथ की संभावना:2030 तक रक्षा खर्च दोगुना होगा; डिफेंस कंपनियों के शेयर की कीमतें बढ़ेंगी

ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंकिंग फर्म जेफरीज ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि इंडियन डिफेंस मार्केट में सलाना 14% ग्रोथ की संभावना है। वित्तीय वर्ष 2024 से 2030 के बीच देश का रक्षा खर्च दोगुना होगा। इससे रक्षा कंपनियों के शेयर की कीमतों में तेजी जारी रहेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत को अगले 5-6 सालों के दौरान डिफेंस मार्केट में करीब 10 हजार करोड़ का अवसर मिलने की उम्मीद है। ग्लोबल भू-राजनीतिक तनाव और भारत के आत्मनिर्भरता पर बढ़ता फोकस घरेलू रक्षा कंपनियों के लिए ऑर्डर फ्लो और राजस्व वृद्धि को बढ़ावा दे रहे हैं। 2024-30 के बीच निर्यात अवसर 18% से बढ़ने की उम्मीद रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि कंपनियों के लिए निर्यात के अवसर वित्तीय वर्ष 24-30 में 18 प्रतिशत CAGR (चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर) से बढ़ने की उम्मीद है। वित्त वर्ष 17-24 में भारत का रक्षा निर्यात 14 गुना बढ़कर 2.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया है। जेफरीज के मुताबिक, 2030 तक भारत का रक्षा निर्यात बढ़कर 7 बिलियन अमेरिकी डॉलर होने की उम्मीद है। सरकार ने 2029 तक रक्षा निर्यात 6 बिलियन अमेरिकी डॉलर हासिल करने का लक्ष्य रखा है। जेफरीज ने कहा- सरकार सभी देशों से अच्छे संबंध बनाने पर ध्यान दे रही जेफरीज ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि भारत सरकार निर्यात को बढ़ावा देने के लिए सभी देशों से अच्छे संबंध बनाने पर ध्यान दे रही है। उम्मीद है कि बड़े उपकरणों (पूंजीगत रक्षा) पर भारत का रक्षा खर्च पिछले 10 सालों की तरह ही हर साल लगभग 7-8 प्रतिशत बढ़ता रहेगा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि भले ही भारत वैश्विक स्तर पर रक्षा खर्च के मामले में शीर्ष तीन देशों में से एक है, लेकिन 2022 में इसका खर्च अमेरिका के खर्च का केवल 10 प्रतिशत और चीन के खर्च का 27 प्रतिशत था। भारत रक्षा उपकरणों का दूसरा सबसे बड़ा आयातक भारत रक्षा उपकरणों का दूसरा सबसे बड़ा आयातक है। यह वैश्विक हथियार आयात का 9 प्रतिशत आयात करता है। भारतीय निर्यातकों के लिए, इटली, मिस्र, संयुक्त अरब अमीरात, भूटान, इथियोपिया और सऊदी अरब सबसे आकर्षक डिफेंस डेस्टिनेशन हैं। मीडिल ईस्ट वैश्विक हथियार आयात का 33 प्रतिशत यानी 11 बिलियन अमेरिकी डॉलर का योगदान देता है। रिपोर्ट के अनुसार कतर और सऊदी अरब मीडिल ईस्ट आयात का 52 प्रतिशत हिस्सा रखते हैं। ये खबरें भी पढ़ें... डिफेंस प्रोडक्शन ऑल टाइम ह

Dainik Bhaskar फारूक अब्दुल्ला बोले- अमित शाह नेशनल कॉन्फ्रेंस से डरते हैं:हम घुसपैठिए नहीं; पूछा- 370 खत्म किया तो क्या आतंकवाद खत्म हो गया

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के बीच पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने अमित शाह पर निशाना साधा है। अब्दुल्ला ने कहा- शाह कहते हैं कि कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस सत्ता में आई तो आतंकवाद फिर से शुरू हो जाएगा। मैं उनसे पूछता हूं कि जब उन्होंने अनुच्छेद 370 को खत्म किया, तो क्या आतंकवाद खत्म हो गया? अब्दुल्ला ने कहा- अमित शाह नेशनल कॉन्फ्रेंस से डरते हैं, इसीलिए वे हर तरह से नेशनल कॉन्फ्रेंस को बदनाम करने की कोशिश करते हैं लेकिन हम जीतेंगे। मैं उनसे बस इतना कहना चाहता हूं कि हम उस भारत के खिलाफ हैं जो वे बनाना चाहते हैं। भारत सबका है, हिंदू, मुस्लिम, सिख, बौद्ध, ईसाई सबका है। उन्होंने कहा- हम घुसपैठिए नहीं हैं, हम मंगलसूत्र नहीं छीनने जा रहे हैं, जो वे मुसलमानों पर उंगली उठा रहे हैं। उन्हें पता होना चाहिए कि मुसलमानों ने भी देश की आजादी के लिए अपनी जान कुर्बान की है। वे केवल हिंदुओं को डराने की कोशिश करते हैं लेकिन अब हिंदू वह हिंदू नहीं हैं। शाह ने कहा- अब्दुल्ला की सरकार कभी नहीं बन सकती गृह मंत्री अमित शाह ने 6 सितंबर को भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया था। 7 सितंबर को उन्होंने जम्मू के पलौरा में जनसभा की। शाह ने कहा- जम्मू-कश्मीर में अफवाह है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार बनाने जा रही है। मैं बहुत छोटी उम्र से चुनावी आंकड़े सीख रहा हूं और मैं आपको यह बता रहा हूं कि जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और फारूक अब्दुल्ला की सरकार कभी नहीं बन सकती। भाजपा चुनाव जीतेगी। कांग्रेस बोली- राज्य का दर्जा छीनकर भाजपा ने अन्याय किया फारुख अब्दुल्ला के बयान पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "सवाल बहुत हैं। सबसे बड़ा सवाल, जो कांग्रेस पार्टी और अनेक पार्टियां उठाती आई हैं वो यह है कि भाजपा ने किसी राज्य से पूर्ण राज्य का दर्जा छीनकर उसे केंद्र शासित बना दिया। इससे बड़ा अन्याय इस देश के किसी राज्य के साथ नहीं हुआ है।" जम्मू-कश्मीर में विधानसभा की 90 सीटें हैं, जिनमें से 47 घाटी में और 43 जम्मू संभाग में हैं। प्रदेश में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को तीन फेज में चुनाव होने हैं। नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे। ये खबर भी पढ़ें... शाह बोले- जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-NC सरकार नहीं बना सकती: कोई ताकत यहां ऑटोनॉमी की बात नहीं कर सकती गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार (7 सितंबर) को जम्मू के पलौरा में जनस

Dainik Bhaskar नक्सलियों के गढ़ अबूझमाड़ में आर्मी कैंप खोलने की तैयारी:बस्तर में पहली बार सेना बनाएगी बेस; शासन ने मांगी जमीन सर्वे की रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में इंडियन आर्मी का कैंप खोलने की तैयारी है। यह पहली बार होगा, जब बस्तर में आर्मी अपना बेस कैंप खोलेगी। इसके लिए जमीन का सर्वे भी किया जा चुका है। अबूझमाड़ इलाके को नक्सलियों का सबसे मजबूत ठिकाना माना जाता है। करीब 10 साल पहले कोंडागांव में आर्मी जवानों की ट्रेनिंग हुई थी। दैनिक भास्कर को एक पत्र मिला है। यह पत्र अवर सचिव उमेश कुमार पटेल ने नारायणपुर कलेक्टर को लिखा है। पत्र में थल सेना के कैंप से संबंधित जमीन की जानकारी मांगी गई है। लिखा है, नारायणपुर जिले के माड़ क्षेत्र में भूमि राजस्व सर्वेक्षण संबंधित जो कार्यवाही की गई है, उसकी तथ्यात्मक जानकारी दी जाए। अभी तक बस्तर में पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान बस्तर में अलग-अलग फोर्स के करीब 60 हजार से ज्यादा जवान तैनात हैं। इनमें कांकेर में SSB, BSF, ITBP, नारायणपुर में ITBP, BSF, STF, कोंडागांव में ITBP, CRPF, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा में STF, कोबरा, CRPF के जवान तैनात हैं। इसके अलावा सभी जिलों में DRG, जिला बल, बस्तर फाइटर्स, बस्तरिया बटालियन भी नक्सलियों के खिलाफ लोहा लेती है। पहले जानिए क्या अंतर है आर्मी और पैरा-मिलिट्री फोर्स में अब जानिए क्या कहा था शाह ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 24 अगस्त को छत्तीसगढ़ दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने रायपुर में कहा था- 'मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म कर देंगे। अब समय आ गया है कि वामपंथी उग्रवाद की समस्या पर एक मजबूत और रुथलेस रणनीति के साथ अंतिम प्रहार किया जाए।' शाह ने छत्तीसगढ़, ओडिशा समेत अन्य पड़ोसी राज्यों के पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर स्ट्रैटजी भी बनाई थी। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद से प्रभाव वाला सबसे ज्यादा और बड़ा क्षेत्र बस्तर है। छत्तीसगढ़ पुलिस अब पहले के मुकाबले और एग्रेसिव ढंग से झारखंड, ओडिशा, मध्यप्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र पुलिस के साथ नक्सल ऑपरेशन करेगी। इसके निर्देश केंद्रीय गृहमंत्री ने दिए हैं। ये भी कहा गया है कि जॉइंट टास्क फोर्स (JTF) बनाई जाए। इसमें राज्य के अनुभवी अधिकारी और जवान होंगे। आर्मी का कैंप क्यों? बस्तर के अबूझमाड़ को नक्सलियों का अभेद किला कहा जाता है। यहीं पर थल सेना का बेस कैंप खोला जाएगा। नक्सलगढ़ में बेस कैंप स्थापित करने का आखिर क्या मकसद है? क्या बस्तर को नक्सलवाद से मुक्त करने के लिए आर्मी की मदद ली जाएग

Dainik Bhaskar हरियाणा में पूर्व उपप्रधानमंत्री के पोते ने BJP छोड़ी:इनेलो में शामिल होने का ऐलान, डबवाली से चुनाव लड़ेंगे; भाजपा ने टिकट नहीं दी

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के बीच देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल के पोते आदित्य चौटाला इनेलो में शामिल हो गए हैं। रविवार, 8 सितंबर को उन्होंने चौटाला गांव में अपने समर्थकों के बीच इसका ऐलान किया। हरियाणा में भाजपा के 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में डबवाली सीट से उनका नाम नहीं था। जिसके बाद वे बागी हो गए। उन्होंने हरियाणा सरकार में चेयरमैन का पद छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने इनेलो के सुप्रीमो पूर्व CM ओपी चौटाला से मुलाकात की। उनका आशीर्वाद लेने के बाद उन्होंने इनेलो में शामिल होने का फैसला ले लिया। आदित्य इनेलो-बसपा गठबंधन की टिकट पर डबवाली से चुनाव लड़ सकते हैं। आदित्य चौटाला ने कहा कि उन्होंने रविवार को डबवाली में समर्थकों की मीटिंग बुलाई थी। जिसमें समर्थकों से रायशुमारी की और इनेलो में शामिल होने का फैसला लिया। वहीं, इनेलो के प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने कहा कि ओपी चौटाला ने अजय चौटाला और भाभी नैना चौटाला को भी डबवाली से विधायक बनाया, लेकिन दोनों यहां से भाग गए। अब गांव-गांव माफी मांगते घूम रहे हैं। गांव में जाकर कह रहे हैं कि हमसे बहुत बड़ी भूल हो गई। इन लोगों ने ओपी चौटाला को धोखा दिया और अपनी जेब भरने का काम किया। गुरुवार को दिया था मार्केटिंग बोर्ड चेयरमैन पद से इस्तीफा गुरुवार को आदित्य चौटाला ने BJP सरकार में हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था। आदित्य चौटाला एक साल पहले चेयरमैन बनाए गए थे। आदित्य चौटाला ताऊ देवीलाल के सबसे छोटे बेटे जगदीश चौटाला के पुत्र हैं। वह लंबे समय से भाजपा के साथ जुड़े हुए हैं। वह सिरसा जिला में पार्टी के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। आदित्य चौटाला, देवीलाल के पैतृक आवास में अपनी बुआ शांति देवी के साथ रहते हैं और ओम प्रकाश चौटाला बहन से मिलने अक्सर यहां आते रहते हैं। आदित्य चौटाला के इस्तीफे की कॉपी... 2019 में हार गए थे आदित्य चौटाला आदित्य चौटाला 2014 में भाजपा में शामिल हुए थे। साल 2019 में उन्हें हरियाणा स्टेट कोऑपरेटिव एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट बैंक लिमिटेड (HSCARDB) का चेयरमैन बनाया था। आदित्य ने 2019 विधानसभा चुनाव में डबवाली से ही भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था और वह कांग्रेस के अमित सिहाग से चुनाव हार गए थे। कांता चौटाला को हरा चुके हैं आदित्य जनवरी 2016 में हुए पंचायत चुनाव में आदित्य चौटाला

Dainik Bhaskar हरियाणा में कांग्रेस-AAP में गठबंधन कल होगा:4+1 फॉर्मूले को AAP ने स्वीकार किया; बाबरिया बोले- कम सीटों पर समझौता किया

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच गठबंधन लगभग हो गया है। हालांकि, अभी इसका औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है। शनिवार देर रात को कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया और राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा के बीच मीटिंग हुई। दोनों पार्टियों कल, 9 सितंबर को जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गठबंधन का ऐलान कर सकती हैं। कांग्रेस ने AAP को 4+1 फॉर्मूला यानी 5 सीट का ऑफर दिया है। इसे AAP ने मंजूर कर लिया है। इन 5 विधानसभा सीटों में 4 सीट वह हैं, जिस पर लोकसभा चुनाव में AAP-कांग्रेस के जॉइंट कैंडिडेट डॉ. सुशील गुप्ता ने जीत दर्ज की थी। इसके अलावा, कांग्रेस ने एक और सीट AAP को दी है। दीपक बाबरिया ने कहा, 'गठबंधन को लेकर ऐसा लग रहा है कि आम आदमी पार्टी ने कम सीटों पर समझौता कर लिया है। इस पर जल्द फैसला हो जाएगा। AAP को अच्छी संख्या में सीटें दी जा रही हैं।' वहीं राघव चड्‌ढा ने कहा, 'कांग्रेस के साथ अच्छी बातचीत हो रही है। मुझे उम्मीद है कि जल्द ही गठबंधन को अंतिम रूप दे दिया जाएगा. उम्मीद पर दुनिया कायम है। इस पर मैं बस इतना कह सकता हूं कि आरजू भी है, हसरत भी है और उम्मीद भी है। ' पहले 10 सीट मांग रही थी AAP राज्य में गठबंधन को लेकर कांग्रेस-AAP के बीच 3 मीटिंग हो चुकी हैं। I.N.D.I.A. गठबंधन के तहत AAP कांग्रेस से 10 सीटें मांग रही थी, कांग्रेस ने आप को 4 सीटें ऑफर की थी। 2 मीटिंगों के बाद सीट शेयरिंग पर सहमति नहीं बनी। इसके बाद तीसरी मीटिंग में कांग्रेस ने एक और सीट का ऑफर दिया। कांग्रेस 2 लिस्टों में 32 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। बची 58 सीटों में AAP को 5 सीट दी जा सकती हैं। सांसद दे चुके कांग्रेस को चैलेंज शनिवार को AAP के राष्ट्रीय सचिव और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने कहा था कि हरियाणा चुनाव में पार्टी पूरी ताकत से भी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। हमें बस पार्टी के आदेश का इंतजार है। वो जैसे ही निर्देश देंगे, हम सब कुछ बता देंगे। हम सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। जो हमें कमजोर समझ रहे हैं, भविष्य में उन्हें पछतावा होगा। राहुल गांधी ने बनाया गठबंधन का प्लान कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरफ से गठबंधन की पहल की गई थी। राहुल ने AAP से बातचीत के लिए 4 सदस्यों की कमेटी बनाई। जिसमें पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल के अलावा पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌ड

Dainik Bhaskar बक्सर में 13 कोच लेकर दौड़ा इंजन, 9 पीछे छूटे:कपलिंग टूटने से मगध एक्सप्रेस दो हिस्से में बंटी; पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी ट्रेन

पटना जा रही मगध एक्सप्रेस रविवार दोपहर रघुनाथपुर और टुड़ीगंज के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ट्रेन की कपलिंग टूटने से गाड़ी दो भाग में बंट गई। हालांकि किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है। घटना के बाद यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हावड़ा दिल्ली रेल रूट पर धरौली हॉट के पास ये हादसा हुआ है। कंपलिंग टूटने के बाद तेज झटके के साथ ट्रेन रुक गई। ट्रेन रुकते ही सभी यात्री जैसे–तैसे ट्रेन से उतरे। कोई इमरजेंसी खिड़की से कूदा तो कोई धक्कामुक्की कर गेट से। हादसा दिन में तकरीबन 11:07 बजे पर हुआ। इंजन के साथ 13 कोच आगे बढ़ गए, जबकि 9 पीछे रह गए। करीब 70 मीटर दूर जाकर ट्रेन रूक गई। इस घटना के बाद फिलहाल इस रेलखंड पर परिचालन ठप है। हादसे के बाद रेल प्रशासन में हड़कंप है। रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर रेलवे सुरक्षा बल की टीम भेजी गई है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ट्रेन के आगे के हिस्से को रघुनाथपुर स्टेशन लाया गया है। जबकि पीछे का हिस्सा ट्रैक पर ही है। डुमरांव रेलवे स्टेशन से छूटने के 7 मिनट बाद हादसा ट्रेन नंबर 20802 डाउन मगध एक्सप्रेस नई दिल्ली से इस्लामपुर जा रही थी। डुमरांव रेलवे स्टेशन से तकरीबन 11:00 बजे चली थी। 11:06 बजे यह ट्रेन टुड़ीगंज से आगे बढ़ने के 1 मिनट के बाद ही धरौली हॉल्ट के पास जोरदार आवाज के साथ ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। पहले लोको पायलट और गार्ड को लगा कि ट्रेन डिरेल हो गई है, लेकिन लोको पायलट ने जब इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी रोक और नीचे उतर कर देखा तो कोच S6-S7 के बीच कपलिंग टूट गई थी, जिसके कारण ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई थी। ट्रेन में कुल 22 कोच थे, जिनमें एसी और स्लीपर का कोच है। वहीं स्लीपर के 6 बोगी, 2 जनरल बोगी और एक दिव्यांग बोगी पीछे रह गई थी। ग्राफिक्स से जानिए देश के कुछ बड़े रेल हादसे ट्रेन हादसों की ये खबरें भी पढ़िए.... जबलपुर में ओवरनाइट एक्सप्रेस के 2 कोच पटरी से उतरे इंदौर से चलकर जबलपुर आने वाली (22191) ओवरनाइट एक्सप्रेस के 2 कोच शनिवार सुबह जबलपुर रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। इनमें एक पार्सल और एक AC कोच है। घटना में किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। पूरी खबर पढ़े एक बोगी को लेकर दौड़ा इंजन, पीछे छूटे बाकी कोच:समस्तीपुर में कपलिंग टूटने से