Dainik Bhaskar Dainik Bhaskar

Dainik Bhaskar बंगाल विधानसभा का विशेष सत्र आज से:ममता सरकार रेप विरोधी कानून पेश करेगी, भाजपा का भी समर्थन

बंगाल सरकार ने आज से विधानसभा का दो दिन का विशेष सत्र बुलाया है, जिसमें रेप के दोषियों को मौत की सजा देने का बिल पेश होगा और इसे पारित भी किया जाएगा। ममता बनर्जी ने 28 अगस्त को कहा था कि हम अगले हफ्ते विधानसभा सत्र बुलाएंगे और आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने के लिए 10 दिनों के भीतर एक बिल पारित करेंगे। भाजपा नेता सुकांत मजूमदार ने रविवार को कहा कि हमने फैसला किया है कि ममता बनर्जी के इस विधेयक का समर्थन करेंगे। हालांकि, ममता के इस्तीफे की मांग को लेकर विधानसभा के अंदर भी विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 8-9 अगस्त की रात 31 साल की ट्रेनी डॉक्टर का रेप-मर्डर हुआ था। 9 अगस्त की सुबह डॉक्टर की बॉडी मिली थी। इसके बाद देशभर के डॉक्टर सड़क पर उतर आए थे। सुप्रीम कोर्ट की अपील के बाद कई अस्पतालों के डॉक्टरों ने हड़ताल कैंसिल कर दी। हालांकि बंगाल में प्रदर्शन जारी है। बंगाली कलाकारों ने देर रात तक प्रदर्शन किया बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़ी हस्तियों ने रविवार को देर रात तक विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से कोलकाता रेप केस की पीड़ित को न्याय देने की मांग की। एक्ट्रेस स्वस्तिका मुखर्जी ने कहा कि हम जानते हैं कि सीबीआई मामले की जांच कर रही है, लेकिन रिपोर्ट्स से पता चला है कि मामले के कई फैक्ट्स को दबाने की कोशिश की जा रही है। इसलिए हमें सरकार से जवाब चाहिए। आरोपी बोला- सेमिनार रूम में गलती से गया कोलकाता रेप-मर्डर केस के आरोपी संजय रॉय ने ट्रेनी डॉक्टर की मौत को लेकर नया दावा किया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, उसने पॉलीग्राफ टेस्ट में CBI को बताया कि 8 अगस्त की रात वह गलती से सेमिनार रूम में घुसा था। आरोपी के अनुसार, एक मरीज की हालत खराब थी। उसे ऑक्सीजन की जरूरत थी। इसलिए वो डॉक्टर को ढूंढ रहा था। इसी दौरान थर्ड फ्लोर पर सेमिनार रूम में गया। वहां ट्रेनी डॉक्टर की बॉडी पड़ी थी। उसने शरीर को हिलाया, लेकिन कोई मूवमेंट नहीं हुआ। इससे वह घबरा गया और बाहर भागा। इस दौरान किसी चीज से टकराकर वह लड़खड़ाया और उसका ब्लूटूथ डिवाइस गिर गया। आरोपी ने दावा किया कि वह ट्रेनी डॉक्टर को पहले से नहीं जानता था। उसने बताया कि घटना के दिन अस्पताल के गेट पर कोई सिक्योरिटी नहीं थी और न किसी ने उसे रोका। CBI ने अब तक 10 लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट किया क

Dainik Bhaskar मॉब लिंचिंग पर राहुल बोले- मुसलमानों पर हमले जारी हैं:BJP सरकार में उपद्रवियों को छूट है, सरकारी तंत्र मूक दर्शक बना हुआ है

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने हरियाणा और महाराष्ट्र की मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उपद्रवियों को भाजपा सरकार से खुली छूट मिली हुई है, इसीलिए उनमें ऐसा साहस है। अल्पसंख्यकों और खास कर मुसलमानों पर लगातार हमले जारी हैं और सरकारी तंत्र मूक दर्शक बना देख रहा है। राहुल ने आगे कहा कि भाजपा कितनी भी कोशिश कर ले, लेकिन नफरत के खिलाफ भारत जोड़ने के लड़ाई हम जीतेंगे। राहुल का कहना है कि भाजपा पार्टी नफरत को राजनीतिक हथियार बनाकर सत्ता की सीढ़ी की चढ़ रही है और देश में डर का माहौल पैदा कर रही है। भीड़ की शक्ल में अपराधी खुलेआम हिंसा फैला रहे हैं और इन्हें भाजपा सरकार से छूट है। ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Dainik Bhaskar कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' की रिलीज टली:सेंसर बोर्ड और कट्स लगाना चाहता है; MP हाईकोर्ट में फिल्म के खिलाफ सुनवाई आज

फिल्म इमरजेंसी पहले 6 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज रोक दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, CBFC (सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन) फिल्म में और कट्स लगाना चाहता है। ताकि किसी भी व्यक्ति की धार्मिक भावनाएं आहत न हों। हालांकि, बोर्ड ने पहले फिल्म को क्लियर कर दिया था, लेकिन बाद में सर्टिफिकेशन पर रोक लगा दी। वहीं, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में फिल्म की रिलीज को लेकर आज सुनवाई होगी। एक सिख संगठन ने याचिका में इमरजेंसी की रिलीज रोकने की मांग की है। सिख समुदाय की मांग- कंगना की इमरजेंसी रिलीज न हो फिल्म के खिलाफ रविवार को मुंबई के 4 बंगला स्थित गुरुद्वारे के बाहर सिख समुदाय ने प्रदर्शन किया। सिख समुदाय का आरोप है कि फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। सिख समुदाय ने मांग की है कि फिल्म पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाए और कंगना के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जाए। प्रदर्शनकारियों की अगुआई करने वाले जसपाल सिंह सूरी ने कहा, ‘कंगना को हर जगह जाकर माफी मांगनी चाहिए। उसने खालसा पंथ को आतंकवादी बोला है। उन किसानों को आतंकवादी बोला है, जो अपने हक के लिए अनशन पर बैठे हुए थे। अगर वह ऐसा नहीं करती है तो उसके आने वाले दिन बहुत खराब होंगे। इसका अंजाम बहुत बुरा होगा। उसने यह फिल्म हिंदू, मुस्लिमों और सिखों को आपस में लड़ाने के लिए बनाई है। अगर यह फिल्म रिलीज हुई तो जगह-जगह पर दंगे होंगे, कत्लेआम होंगे। यह जूते खाने की हरकत है और वह (कंगना) जूते खाएगी।’ सिख समुदाय के लोगों का दावा- मुंबई में फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे हजारों सिखों ने 4 बंगला गुरुद्वारे के बाहर इकट्ठा होकर फिल्म के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कंगना रनोट के पोस्टर्स पर चप्पल मारी और फिल्म के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। सिख समुदाय के लोगों का कहना है कि वे किसी भी सूरत में इस फिल्म को मुंबई के सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होने देंगे। उनका दावा है कि अगर प्रशासन ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो वे इसके खिलाफ बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। फिल्म पर सिख समुदाय की छवि को धूमिल करने का आरोप प्रदर्शनकारियों का कहना है कि फिल्म इमरजेंसी में सिखों के इतिहास से जुड़े कुछ संवेदनशील मुद्दों को गलत तरीके से दिखाया गया है। इससे सिख धर्म और समुदाय की छवि धूमिल हुई है। वे अपने धर्म और इति

Dainik Bhaskar SC जज बोले- समाज में भीड़ तंत्र पैदा हो रहा:नेता अपराधियों को फांसी देने का वादा करते हैं, जबकि फैसला लेना न्यायपालिका का काम

सुप्रीम कोर्ट जस्टिस अभय ओका ने रविवार को कहा कि समाज में ‘भीड़ तंत्र’ पैदा हो रहा है। जब कोई हादसा होता है, तो नेता इसका फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। वे उस जगह जाते हैं और जनता से वादा करते हैं कि आरोपी को फांसी की सजा दी जाएगी, लेकिन ये तय करना उनका काम नहीं है। ये फैसला लेने की ताकत सिर्फ न्यायपालिका के पास है। जस्टिस ओका बार काउंसिल ऑफ महाराष्ट्र की तरफ से पुणे में आयोजित कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए थे। यहां उन्होंने न्यायपालिका की स्वतंत्रता बनाए रखने और त्वरित और न्यायपूर्ण फैसले सुनाने की अहमियत पर अपनी बात रखी। उन्होंने यह भी कहा कि कई केस में बेल देने के चलते बिना वजह ही न्यायपालिका की आलोचना की जाती है। रामदास अठावले ने की थी अपराधियों के लिए फांसी की सजा की मांग मॉब रूल की टिप्पणी करते वक्त जस्टिस ओका ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब कोलकाता रेप-मर्डर और महाराष्ट्र के बदलापुर में दो स्कूली छात्राओं के यौन शौषण के मामले सामने आने के बाद अपराधियों के लिए कड़ी से कड़ी सजा सुनाए जाने के मांग उठ रही है। शनिवार (31 अगस्त) को ही केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर में शामिल अपराधियों के लिए फांसी की सजा की मांग की थी। इससे कुछ दिन पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वादा किया था कि वे मौजूदा कानून में बदलाव करेंगी ताकि रेप के अपराधियों को फांसी की सजा सुनिश्चित की जा सके। जस्टिस ओका बोले- ज्यूडिशियरी की आजादी बनाए रखनी होगी उन्होंने कहा कि अगर ज्यूडिशियरी का सम्मान करना है, तो इसकी स्वतंत्रता बनाए रखनी होगी। संविधान का पालन सिर्फ तब होगा जब वकील और ज्यूडिशियरी संवेदनशील रहेंगे। न्याय तंत्र को बनाए रखने में वकील अहम भूमिका निभाते हैं, लिहाजा उन्हें अपनी जिम्मेदारी पूरी करनी होगी, वरना संविधान नहीं बच पाएगा। जस्टिस वराले बोले- बेटी पढ़ाओ के साथ बेटा पढ़ाओ पर भी जोर देना होगा कॉन्फ्रेंस में मौजूद सुप्रीम कोर्ट जस्टिस प्रसन्न भालचंद्र वराले ने शिक्षा और जागरूकता के जरिए संविधानिक मूल्यों को बनाए रखने की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अपने मूल्यों को बनाए रखने और कड़ी मेहनत करने से ही सफलता मिलती है। जस्टिस वराले ने कहा कि सिर्फ संविधान को जानने या पढ़ने से काम नहीं चलता, हमें इसके प्रति ज

Dainik Bhaskar झुग्गी के विवाद में महिला की हत्या, भाई-भाभी गिरफ्तार:आरोपी बोला- पहले बहन का गला घोंटा, सिर और हार-पैर काटे; नदी में मिला था शव

महाराष्ट्र के पुणे में मुथा नदी में 26 अगस्त को महिला का सिर और हाथ-पैर कटा शव मिला था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की थी। रविवार (1 सितंबर) को पुणे पुलिस ने हत्या का खुलासा किया। जॉइंट पुलिस कमिश्नर रंजन कुमार शर्मा ने बताया कि महिला की हत्या संपत्ति विवाद में की गई थी। हत्यारे महिला के भाई-भाभी हैं। उन्हें गिरफ्तार किया गया है। कमिश्नर रंजन कुमार शर्मा ने कहा कि मृतक महिला का नाम सकीना खान (48) है। उसके ही भाई अशफाक खान ने पत्नी हमीदा के साथ सकीना की हत्या की थी। सकीना का गुम होने पर परिवार के लोगों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच की थी, इसमें अशफाक और हमीदा पर शक हुआ था। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था। पूछताछ में दोनों ने सकीना के मर्डर की बात कबूली। अशफाक ने बताया कि उसने पत्नी संग मिलकर पहले सकीना की गला घोंटकर हत्या की। सबूत मिटाने के लिए सकीना के शव के टुकड़े किए। सिर और हाथ-पैर काटे। इसके बाद शव को मुथा नदी में फेंक दिया था। कमिश्नर शर्मा ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 103 (हत्या) और 238 (सबूत मिटाने) का केस दर्ज किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। कोल्हापुर में कार ने युवक को उड़ाया, घटना CCTV में रिकॉर्ड महाराष्ट्र के कोल्हापुर से हिट एंड रन का मामला सामने आया। तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रहे युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। पूरी घटना मौके पर लगे CCTV में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी ड्राइवर की तलाश की जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक, घटना 28 अगस्त को उचगांव रोड पर घाडगे पाटील इंडस्ट्रीज के बाहर की है। पीड़ित का नाम रोहित सखाराम हप्पे है। वह कंपनी में नाइट ड्यूटी पर जा रहा थे। सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि रोहित सड़क किनारे चल रहे हैं। तभी तेज रफ्तार सफेद रंग की कार ने उन्हें उड़ा दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रोहित कई फीट तक हवा में उछल गए। उनके दोनों पैरों और सिर में गंभीर चोट आई है। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज किया गया है। 18 अगस्त: कार टकराने पर शख्स ने कैब ड्राइवर को उठाकर पटका, केस दर्ज मुंबई में 18 अगस्त की रात करीब 11.20 बजे असल्फा मेट्रो स्टेशन के पास कार टकराने पर विवाद हुआ था। पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर मारपीट

Dainik Bhaskar राष्ट्रपति बोलीं- पेंडिंग केस ज्यूडिशियरी के लिए बड़ा चैलेंज:जब रेप जैसे मामलों में तत्काल न्याय नहीं मिलता, तो लोगों का भरोसा उठ जाता है

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को कहा कि पेंडिंग केस और बैकलॉग न्यायपालिका के लिए बड़ा चैलेंज हैं। जब रेप जैसे मामलों में कोर्ट का फैसला एक पीढ़ी गुजर जाने के बाद आता है, तो आम आदमी को लगता है कि न्याय की प्रक्रिया में कोई संवेदनशीलता नहीं बची है। राष्ट्रपति मुर्मू रविवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ डिस्ट्रिक्ट ज्यूडिशीयरी के वैलेडिक्टरी इवेंट में शामिल हुई थीं। यहीं पर उन्होंने यह बात कही। इस इवेंट में चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और कानून एवं न्याय के केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट का फ्लैग और चिह्न भी जारी किया। मुर्मू बोलीं- न्याय की रक्षा करना सभी जजों की जिम्मेदारी मुर्मू ने कहा कि न्यायालयों में तत्काल न्याय मिल सके इसके लिए हमें मामलों की सुनवाई को आगे बढ़ाने के कल्चर को खत्म करना होगा। इसके लिए सभी जरूरी प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इस देश के सारे जजों की यह जिम्मेदारी है वे न्याय की रक्षा करें। कोर्टरूम में आते ही आम आदमी का स्ट्रेस लेवल बढ़ जाता है। उन्होंने इसे ‘ब्लैक कोट सिंड्रोम’ का नाम दिया और सुझाव दिया कि इसकी स्टडी की जाए। राष्ट्रपति ने कहा- न्याय में कितनी देरी सही है, इस पर विचार करने की जरूरत राष्ट्रपति ने कहा कि गांव के लोग न्यायपालिका को दैवीय मानते हैं, क्योंकि उन्हें वहा न्याय मिलता है। एक कहावत है- भगवान के घर देर है अंधेर नहीं। लेकिन आखिर कितनी देर? ये देरी कितनी लंबी हो सकती है? हमें इस बारे में सोचना होगा। जब तक किसी को न्याय मिल पाता है, तब तक उनके चेहरे से मुस्कान गायब हो चुकी होती है, कई मामलों में उनकी जिंदगी तक खत्म हो जाती है। हमें इस बारे में गहराई से विचार करने की जरूरत है। कोलकाता की घटना पर राष्ट्रपति ने कहा था- बस बहुत हुआ 27 अगस्त को राष्ट्रपति मुर्मू ने कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्डर केस को लेकर पहला बयान दिया था। उन्होंने कहा था, "मैं घटना को लेकर निराश और डरी हुई हूं। अब बहुत हो चुका। समाज को ऐसी घटनाओं को भूलने की खराब आदत है।" राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘विमेंस सेफ्टी: एनफ इज एनफ’ नाम से एक आर्टिकल लिखा था, जिस पर उन्होंने 27 अगस्त को PTI के एडिटर्स से चर्चा की थी। इस आर्टिकल में उन्होंने कहा था कि कोई

Dainik Bhaskar AAP पार्षद बोला- भाजपा के लोगों ने मुझे किडनैप किया:मुख्यालय ले गए, ED-CBI केस में फंसाने की धमकी दी, पुलिस कम्पलेंट के बाद छोड़ा

आम आदमी पार्टी के पार्षद राम चंदर ने रविवार (1 सितंबर) को एक वीडियो मैसेज जारी करके दावा कि रविवार सुबह भाजपा के कुछ लोग उन्हें उनके घर से अगवा करके ले गए। उन्होंने कहा कि जब मेरे बेटे और AAP के सीनियर नेताओं ने पुलिस को कॉल किया तब भाजपा के लोग मुझे वापस घर छोड़ कर गए। घर वापस लौटकर राम चंदर ने एक वीडियो जारी कर कहा कि भाजपा ने उन्हें ED-CBI केस में फंसाने की धमकी देकर किडनैप किया था। आप नेता संजय सिंह, मनीष सिसोदिया और MCD इंचार्ज दुर्गेश पाठक ने राम चंदर के वीडियो को शेयर करते हुए भाजपा पर कानून व्यवस्था का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया। दिल्ली के वार्ड नंबर 28 से पार्षद राम चंदर ने पिछले रविवार को भाजपा जॉइन की थी। इसके चार दिन बाद ही वे वापस AAP में आ गए थे। उन्होंने कहा था कि भाजपा जॉइन करने के बाद मैंने अरविंद केजरीवाल को सपने में देखा। इससे मेरा हृदय परिवर्तन हुआ और मैं वापस आम आदमी पार्टी में आ गया। राम चंदर ने वीडियो मैसेज में क्या कहा, पढ़ें... भाजपा के कुछ लोग मुझे अपने हेडक्वार्टर ले गए थे। वहां उन्होंने मुझे धमकी दी कि ED-CBI मुझे फर्जी केस में फंसा देगी। मेरे बेटे आकाश ने पुलिस हेल्पलाइन को कॉल किया, जबकि हमारी पार्टी के सीनियर लीडर्स ने पुलिस कमिश्नर को कॉल किया। जब भाजपा को इसके बारे में पता चला, तब उन्होंने मुझे घर वापस आने दिया। मैं भाजपा को बताना चाहता हूं कि मैं ED और CBI से डरता नहीं हूं। मैंने कुछ गलत नहीं किया है। मैं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का एक सिपाही हूं। भाजपा बोली- आप नेता अफवाहें फैला रहे भाजपा ने आप नेताओं के इन आरोपों का खंडन किया है। दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि राम चंदर आपकी पार्टी में हों या नहीं, हमें इससे फर्क नहीं पड़ता। यह साफ है कि वे अपने घर पर बैठे हैं, जबकि आप अफवाहें फैला रहे हैं।

Dainik Bhaskar महबूबा बोली- BJP के कहने पर EC ने तारीखें बदली:अब हरियाणा में 5 अक्टूबर को वोटिंग; दोनों राज्यों के नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे

PDP अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार (1 सितंबर) को BJP और चुनाव आयोग पर चुनाव की तारीखें बदलने का आरोप लगाया। महबूबा बोली, ‘चुनाव आयोग वही करते हैं जो भाजपा को सूट करता है। जब मैंने लोकसभा चुनाव लड़ा था, तो उन्होंने बेवजह वोटिंग की तारीख बदल दी थी। सब कुछ BJP और उसकी अलायंस वाली पार्टियों की इच्छा के अनुसार होता है।’ वहीं महबूबा मुफ्ती ने चुनाव के दौरान पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर को लेकर खुशी जताई। PDP प्रमुख ने कहा कि उन्हें खुशी है कि सभी अधिकारी स्थानीय हैं। उम्मीद है कि वे स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराएंगे। बिश्नोई समाज के त्योहार की वजह से हरियाणा में वोटिंग टली राजस्थान की ऑल इंडिया बिश्नोई महासभा ने चुनाव आयोग से त्योहार की वजह से वोटिंग की तारीखों को बदलने की मांग की थी। इसे लेकर महासभा ने कहा था कि कई पीढ़ियों से गुरु जम्भेश्वर की याद में बीकानेर जिले में सालाना उत्सव होता है। इसमें पंजाब, राजस्थान और हरियाणा के कई परिवार ‘असोज’ महीने की अमावस्या में हिस्सा लेते हैं। इस साल यह उत्सव 2 अक्टूबर को पड़ रहा है। इसके चलते सिरसा, फतेहाबाद और हिसार के हजारों बिश्नोई परिवार मतदान के दिन राजस्थान की यात्रा करेंगे, जिससे वे 1 अक्टूबर को वोट नहीं डाल पाएंगे। इस वजह से चुनाव आयोग ने हरियाणा के विधानसभा चुनाव की वोटिंग को 5 अक्टूबर कर दिया है। अब जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित होंगे। बिश्नोई समाज का 11 विधानसभा क्षेत्रों में असर बिश्नोई समाज की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक भिवानी, हिसार, सिरसा और फतेहाबाद जिलों में बिश्नोई बाहुल्य गांव हैं। इनका असर करीब 11 विधानसभा क्षेत्रों में है। जिनमें करीब डेढ़ लाख वोट है। इसमें आदमपुर, उकलाना, नलवा, हिसार, बरवाला, फतेहाबाद, टोहाना, सिरसा, डबवाली, ऐलनाबाद, लोहारू विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। चुनाव की तारीख बदलने के समर्थन में आयोग को भेजी गईं 3 चिटि्ठयां... 1. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली हरियाणा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने चुनाव आयोग को लेटर लिखकर कहा था कि 28 और 29 सितंबर को शनिवार-रविवार है। 1 अक्टूबर को वोटिंग होगी, जबकि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और 3 अक्टूबर को अग्रसेन जयंती की छुट्टी है। इतनी लंबी छुट्टियों में वोटर बाहर घूमने निकल जाएंगे। इससे वोटिंग कम हो

Dainik Bhaskar इनेलो-बसपा ने नाबालिग से रेप के आरोपी को उम्मीदवार बनाया:हरियाणा में 7 उम्मीदवारों की घोषणा; अभय चौटाला का बेटा, नफे राठी की पत्नी भी शामिल

हरियाणा में इनेलो-बसपा गठबंधन ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की घोषणा कर दी है। इनेलो की तरफ से जारी लिस्ट में 7 उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा चौंकाने वाले नाम तैयब हुसैन भीमसीका का है। उन्हें हथीन से उम्मीदवार बनाया गया है। तैयब हुसैन पर 2016 में नाबालिग ने रेप का केस दर्ज कराया था। यह केस अभी भी तैयब पर चल रहा है। इनेलो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की पत्नी शीला राठी को बहादुरगढ़ से उम्मीदवार बनाया गया है। कुछ महीने पहले नफे सिंह राठी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इनेलो के प्रधान महासचिव अभय चौटाला के छोटे बेटे अर्जुन चौटाला को रानियां से उम्मीदवार बनाया गया है। 2019 के चुनाव में यहां से उनके दादा रणजीत सिंह चौटाला निर्दलीय विधायक बने थे। अर्जुन इनेलो की यूथ विंग की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष हैं। उन्होंने 2019 में कुरुक्षेत्र सीट से चुनाव लड़ा था और हार मिली थी। कलायत से रामपाल माजरा को टिकट दिया गया है। माजरा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वह 3 बार विधायक रहे चुके हैं। उमेद लोहान को नारनौंद से उम्मीदवार बनाया गया है। चौटाला परिवार में फूट के बाद वह JJP के साथ चले गए थे। जजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 2019 में उन्हें पार्टी से निकाल दिया था। शेर सिंह बड़शामी को लाडवा से उम्मीदवार बनाया है। वह यहां से पहले भी विधायक रह चुके हैं और JBT भर्ती घोटाले में पूर्व सीएम ओपी चौटाला के साथ जेल काट चुके हैं। मास्टर गुरतेज सिंह सुखचैन को कालांवाली से उम्मीदवार बनाया गया है। वह सरकारी टीचर रहे हैं। उन्होंने नौकरी छोड़कर राजनीति में एंट्री की है। इससे पहले, इनेलो-बसपा गठबंधन की पहली लिस्ट में 4 उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी। बसपा की तरफ से जारी लिस्ट में जगाधरी से दर्शन लाल खेड़ा, असंध से गोपाल सिंह राणा, नारायणगढ़ से हरबिलास सिंह और अटेली से ठाकुर अत्तर लाल को उम्मीदवार बनाया गया था। तैयब हुसैन पर लगे रेप के आरोप की कहानी... तैयब हुसैन भीमसीका पर 2016 में नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया था कि तैयब ने अगवा कर दिल्ली में उसके साथ अपने ऑफिस में रेप किया। लड़की के भाई ने कहा कि उनके चाचा ने तैयब के साथ मिलकर उनकी जमीन बेच दी। उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। इस मामले के बाद उनके परिवार की बेहद बदनामी हुई। वह मामले को हाईकोर्ट तक ले गए। हाईको

Dainik Bhaskar शिक्षा मंत्री बोले- अकबर महान बताया तो किताबें जला देंगे:लुटेरे, आक्रमणकारी को महान बताना मूर्खता थी, ये महाराणा प्रताप का अपमान

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि अकबर की तुलना महाराणा प्रताप से करना और उसे महान बताना मूर्खता थी। ये मेवाड़, राजस्थान और आन-बान-शान के प्रतीक महाराणा प्रताप का अपमान है। महाराणा प्रताप हमारे संरक्षक थे, जिन्होंने झुकना कभी स्वीकार नहीं किया। शिक्षा मंत्री ने स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव को लेकर कहा कि हमने सभी कक्षाओं की किताबें देख ली हैं। अभी तक किताबों में ऐसा नहीं है। यदि होगा तो सब किताबें जला देंगे। शिक्षा मंत्री रविवार को उदयपुर में मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में हुए भामाशाह सम्मान समारोह में शिरकत की। मेवाड़ का दुश्मन था अकबर पत्रकारों से बातचीत में दिलावर ने कहा- जिस मुगल शासक अकबर ने बड़ी संख्या में हत्याएं करवा दी थी, उस ​अकबर को महान बताते रहे। जिन्होंने अकबर को महान पढ़ाया, उससे बड़ा दुश्मन इस मेवाड़ में और राजस्थान में नहीं हो सकता। मैं आपके सामने शपथ लेकर निवेदन करता हूं कि राजस्थान की किसी किताब में कभी भी अकबर जैसे लुटेरे, आक्रमणकारी, बलात्कारी को सम्मान नहीं दिया जाएगा। वह महाराणा प्रताप से बड़ा कैसे हो सकता है। वह तो लुटेरा और आक्रांता था। वह महान कैसे हो सकता है। ऐसे व्यक्ति को सम्मान देने वाले कभी भी ऊपर नहीं आ पाएंगे, पाताल में जाएंगे।

Dainik Bhaskar करनाल में सत्यपाल मलिक का कंगना पर निशाना:बोले- राजनीति में नाबालिग रनोट, माफी नहीं पार्टी से निकालना चाहिए

हरियाणा के करनाल में आयोजित सिख महासम्मेलन में पहुंचे जम्मू एंड कश्मीर के पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक ने कंगना रनोट के खिलाफ कड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कंगना रनोट को पार्टी से निकाल देना चाहिए, क्योंकि वह राजनीति में नाबालिग हैं और पार्टी में रहने के लायक नहीं हैं। मलिक का कहना है कि कंगना के बयान अक्सर लोगों के खिलाफ होते हैं और यह बहुत गलत बात है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कंगना के बयानों के लिए माफी मांगने से बात नहीं बनेगी, बल्कि उन्हें तो जिस पार्टी मे वो है उस पार्टी ने ही उसे बाहर निकाल देना चाहिए। गुरुद्वारा कमेटी के चुनाव पर हुई चर्चा बता दें कि आज करनाल के शहीद बाबा जंग सिंह जी के गुरुद्वारा साहिब में सिख सम्मेलन का आयोजन किया गया था। जिसकी अध्यक्षता जगदीश सिंह झींडा ने की। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हरियाणा में गुरुद्वारा कमेटी के चुनाव करवाने पर चर्चा करना था। इस मौके पर सत्यपाल मलिक ने कहा कि सिख समाज देश के साथ हमेशा खड़ा रहा है और उनके कामों में किसी भी सरकार को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। उन्होंने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके काम पूरे नहीं हो रहे हैं और सरकार केवल भ्रष्टाचार और सत्ता की राजनीति में लगी हुई है। बीजेपी सरकार पर हमला सत्यपाल मलिक ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हालात बेहद खराब हो गए हैं। उनके समय में आतंकवादी श्रीनगर के पास भी नहीं आते थे, लेकिन अब फौज पर हमले हो रहे हैं। उन्होंने बीजेपी सरकार को 200 फीसद नाकाम बताया, खासकर दिल्ली और श्रीनगर में। राहुल गांधी की तारीफ सत्यपाल मलिक ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक सुलझे हुए और विनम्र व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने हर मौके पर उनकी इज्जत की है, और वह चाहते हैं कि लोग बीजेपी को हराकर दूसरी पार्टियों को जिताएं। मोदी सरकार पर कटाक्ष तीसरी बार मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए मलिक ने कहा कि मोदी सरकार को लोगों ने हरा दिया था, लेकिन यह सरकार दो पार्टियों की वजह से बनी है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन वाले इलाकों में ही मोदी सरकार हार गई थी। ईडी की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया सत्यपाल मलिक ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर ईडी की कार्रवाई को लेकर कहा कि उन्हें इसकी पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन ईडी का इस्तेमाल सरकार अपने हितों के लिए करती है। उन्होंने कहा कि ईडी कभी-कभी बी

Dainik Bhaskar लखनऊ में IPS की बेटी की मौत:लोहिया यूनिवर्सिटी में LLB की छात्रा थी; खाना खाने के बाद हॉस्टल पहुंची, आधे घंटे बाद बेहोश मिली

लखनऊ में शनिवार रात IPS अफसर की बेटी की मौत हो गई। वह डॉ. राम मनोहर लोहिया लॉ यूनिवर्सिटी में LLB थर्ड ईयर की छात्रा थी। पुलिस ने बताया कि 21 साल की अनिका रस्तोगी यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल के अपने कमरे में बेहोशी की हालत में जमीन पर मिली थी। इसके बाद उसे एम्बुलेंस से अपोलो मेडिक्स हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक छात्रा के पिता IPS संतोष रस्तोगी हैं। अभी NIA में IG रैंक के अधिकारी हैं और चीफ विजिलेंस ऑफिसर के पद पर तैनात हैं। माता-पिता नोएडा में रहते हैं और वे लखनऊ पहुंच चुके हैं। डिनर के बाद रूम का दरवाजा नहीं खोला पुलिस के मुताबिक, अनिका का रूम हॉस्टल के फर्स्ट फ्लोर पर था। वह रूम नंबर 124 में रूम मेट ओइशी के साथ रह रही थी। शनिवार को लाइब्रेरी में ऑनलाइन क्लाइंट काउंसिलिंग क्लास चल रही थी। दिनभर अनिका यहीं रही। यहां से निकलने के बाद सीधे डिनर के लिए मेस में गई। डिनर के बाद रात करीब 9.30 बजे हॉस्टल में अपने रूम में चली गई। रात करीब 10 बजे जब उसकी रूम मेट पहुंची, तो दरवाजा नहीं खुला। इस बीच वार्डन भी मौके पर पहुंच गईं। धक्का देकर दरवाजा खोला गया, तो अनिका फर्श पर पड़ी थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार अनिका का शव रविवार को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट का इंतजार है। हॉस्टल के कमरे को सील कर दिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अनिका को मेडिकल प्रॉब्लम थी। 8 साल की उम्र में पहला हार्ट का ऑपरेशन हुआ था। अभी तक तीन हार्ट के ऑपरेशन हो चुके थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई है। बिसरा सुरक्षित रखा गया है। डॉ. राम मनोहर लोहिया लॉ यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता डॉ. शशांक शेखर ने भी कहा कि ऐसा लग रहा है कि अनिका की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है। अनिका मेधावी छात्रा थी। उसे मैंने भी पढ़ाया था। वह हमेशा फ्रंट-रो की सीट पर बैठती थी। छात्रा का सिलेक्शन CLAT (Common Law Admission Test) के जरिए हुआ था। इस खबर को भी पढ़ें... लखनऊ में फांसी लगा रही थी...4 मिनट में बचाया:मेटा AI का अलर्ट DGP ऑफिस पहुंचा, लव अफेयर टूटने से तनाव में थी युवती लखनऊ में मेटा AI के अलर्ट से पुलिस ने एक युवती की जान बचा ली। युवती इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी करके फांसी लगाने जा रही थी। उसी समय मेटा AI एक्टिव हुआ और यूपी DGP के मीडिया स

Dainik Bhaskar महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, सीट शेयरिंग पर महायुति की मीटिंग:173 सीटों पर 3 घंटे में सहमति बनी; बाकी 115 पर चर्चा अगली बैठक में

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए महायुति (भाजपा, शिवसेना और NCP) की दूसरे दौर की बैठक शनिवार (31 अगस्त) को हुई। NCP के सूत्रों ने ANI को बताया कि 3 घंटे तक चली इस मीटिंग में महाराष्ट्र की 288 में से 173 सीटों पर सहमति बन गई है। इनमें सबसे ज्यादा सीटें भाजपा को देने का फैसला किया गया है। भाजपा के बाद शिवसेना और NCP को सीटें मिलेंगी। हालांकि, किस पार्टी को कितनी सीटें देने पर सहमति बनी, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। बाकी की 115 सीटों पर बैठक में फैसला होगा। सीट शेयरिंग फाइनल करने के लिए 2-3 दौर की मीटिंग और होगी। नागपुर में हुई इस बैठक में CM शिंदे, डिप्टी CM देवेन्द्र फडणवीस, अजित पवार समेत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले, NCP प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे, NCP नेता प्रफुल पटेल मौजूद थे। अजित पवार बोले- हम 60 सीटें मांगेंगे अजित पवार ने मीटिंग से पहले नागपुर में कहा था- 2019 के चुनाव में हमने 54 सीटें जीती थीं। चूंकि इस बार हमें तीन कांग्रेस विधायकों और तीन निर्दलीयों का समर्थन प्राप्त है, इसलिए हमारी ताकत बढ़ती ही जा रही है। हम इस विधानसभा चुनाव में 60 सीटों की मांग करेंगे। नवंबर 2024 को बीजेपी-शिवसेना (शिंदे गुट) सरकार का कार्यकाल खत्म होगा लोकसभा चुनाव में भाजपा को सिर्फ 9 सीटें मिली 2019 में हुए पिछले विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 104 सीटें जीतीं थी। भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन में मौजूदा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की वाली एनसीपी शामिल है। लोकसभा चुनाव 2024 में महाराष्ट्र की 48 सीटों में भाजपा सिर्फ 9 सीटें जीत सकी। गठबंधन की सहयोगी NCP ने एक सीट जीती। शिवसेना (शिंदे गुट) को 7 सीटों पर जीत मिली। यह खबर भी पढ़ें... महाराष्ट्र भाजपा प्रवक्ता बोले- NCP को NDA छोड़ देना चाहिए, अजित पवार का जवाब- हम PM और शाह से बात करते हैं महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव पहले महायुति गठबंधन (भाजपा, शिवसेना-शिंदे गुट, NCP) के नेता एक दूसरे के खिलाफ बयान दे रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता गणेश हेक ने कहा था कि NCP को महायुति छोड़ देना चाहिए। इस पर शनिवार सुबह डिप्टी CM अजित पवार ने कहा- मुझे ऐसे कार्यकर्ताओं की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। पूरी खबर पढ़ें...

Dainik Bhaskar कंगना की फिल्म पर BJP नेता का बयान:ग्रेवाल बोले-किसी के व्यापार के लिए पार्टी को कुर्बान नहीं करेंगे, यह हमारी विचारधारा नहीं

हिमाचल प्रदेश के मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनोट की फिल्म से जुड़े सवाल पर भाजपा नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सांसद बनने से कोई लीडर नहीं बन जाता है। हर MP या MLA लीडर नहीं होता है। पार्टी की विचारधारा से भी कोई एक दिन में नहीं जुड़ा जाता है। मैं तो पिछले 35 साल से BJP में हूं। मैंने पहले दिन ही कंगना का विरोध किया था। किसी की फिल्मी या व्यापार के लिए हम अपनी पार्टी को कुर्बान नहीं कर देंगे। यह उनका काम है, फिल्म बनाए या न बनाए। फिल्म को पास करना या न करना यह काम सेंसर बोर्ड का काम है। वहीं, कोई भी खालसा या पंजाब के खिलाफ खिलाफ बोले। उसके खिलाफ हर बीजेपी वर्कर स्टैंड लेगा। इसमें अपना पराया कोई नहीं है। इसलिए उन्होंने पहले दिन कंगना रनोट का विरोध किया था। यह हमारी पार्टी की विचारधारा नहीं है। मैं गलत बोला हाेता तो पार्टी से बाहर होता जब ग्रेवाल पूछा गया कि पंजाब बीजेपी के किसी सीनियर नेता कंगना के खिलाफ कार्रवाई के लिए पार्टी हाईकमान को नहीं लिखा। इस पर ग्रेवाल ने कहा कि वह भी पार्टी के सीनियर नेता है। उन्होंने इस मामले में सीधे ही पार्टी के राष्ट्रीय जेपी नड्डा का फोन किया था। जिसके बाद कंगना को चेतावनी पत्र जारी कर दिया था। उन्होंने कहा कि अगर वह गलत होते तो उन्हें पार्टी से निकाल दिया जाता। पंजाब सरकार के खिलाफ धरना शुरू करने पर उन्होंने किसानों के फैसले का स्वागत किया। यह किसानों का अच्छा कदम है। वरना यह किसान केंद्र सरकार को ही गालियां निकालते थे। उन्होंने कहा पहला आंदोलन जब चला था। उस समय हम किसान के साथ खड़े थे। किसान अदोलन खत्म होने से पहले हम 6 महीने पहले सारी मांगे मान रहे थे। लेकिन यह तैयार नहीं हुए। उन्होंने कहा कि वह आज भी कहते है तीनों कृषि कानून काफी अच्छे थे। लेकिन हम अच्छी तरह किसानों को समझा नहीं पाए। जिसके चलते विरोध हुआ। लेकिन एक दिन किसान खुद कहेंगे कि यह कानून लागू कर दो। सुखबीर बादल की माफी लीपापोती सुखबीर बादल के प्रधान पद छोड़े बिना अकाल तख्त के समक्ष पेश होकर माफी मांगने के बारे में ग्रेवाल ने कहा कि यह सारी लीपा पोती हाे रही है। इससे न तो पंजाब और न ही अकाली दल का भला होना है। अक्स तो त्याग से बचते हैं। आज यह अकाली दल थोड़ी है। वह पहले दिन से ही कह रहे है। पंजाब के लोग बड़े सूझबान होते हैं। अमृतपाल और सर्बजीत

Dainik Bhaskar वंदे भारत स्लीपर अगले 3 महीने में लॉन्च होगी:रेल मंत्री ने ट्रेन की पहली झलक दिखाई; राजधानी के जितना किराया होगा

केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार (1 सितंबर) को बेंगलुरु की BEML फैक्ट्री में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के पहले मॉडल का अनावरण किया। उन्होंने कहा- अगले 3 महीने में यात्री नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में सफर कर सकेंगे। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ट्रेन को मिडिल क्लास के हिसाब से बनाया गया है, इसलिए अफोर्डेबल फेयर रखा जाएगा। राजधानी के जितना ही किराया होगा। अगले 2 महीने ट्रेन की टेस्टिंग चलेगी। रेल मंत्री ने बताया कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को मॉर्डन टेक्नोलॉजी, सेफ्टी के लिए कवच सिस्टम, लोको पायलट के लिए स्पेशल फैसिलिटी और स्पेशल फीचर्स के साथ तैयार किया गया है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की तस्वीरें रेल मंत्री बोले- वंदे भारत ट्रेन रात में सफर कर पाएंगे रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की खासियत बताई। उन्होंने कहा कि ट्रेन में कपलर मैकेनिज्म कपलर्स की नई टेक्नोलॉजी लाई गई है। अमृत भारत के कपलर लगे हैं। कपलर दो कोच को जोड़ने वाला हिस्सा होता है। कंस्ट्रक्शन में ऑस्टेनिटिक स्टील का प्रयोग किया गया है। इससे ट्रेन का वेट कम होता है और स्ट्रेंथ बढ़ती है। उन्होंने आगे कहा कि ट्रेन को बनाते समय वेट बैलेंस और स्टेबिलिटी का ध्यान रखा गया है। व्हील और ट्रैक के बीच का मैकेनिकल हिस्से खास डिजाइन किया गया है। इससे ट्रेन के अंदर वाइब्रेशन और आवाज कम आएगी। यह वर्ल्ड के बेस्ट ट्रेन के बेंचमार्क में आएगी। कोच और टॉयलेट को अपग्रेड किया या है। ट्रेन में कई सारे सेफ्टी फीचर्स हैं। डिजाइन में भी कई सारे इनोवेशन किए गए हैं। मेंटेनेंस स्टाफ के लिए एक अलग केबिन बनाया गया है। इस ट्रेन की तुलना दुनिया की सबसे अच्छी ट्रेनों से की जा सकती है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का 8 खासियत यह खबर भी पढ़ें... PM ने 3 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई, ये उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु में कनेक्टिविटी बढ़ाएंगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (31 अगस्त) को 3 नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इवेंट में शामिल हुए। ये तीनों ट्रेनें चेन्नई से नागरकोइल, मदुरै से बेंगलुरु और मेरठ से लखनऊ के बीच चलेंगी। पूरी खबर पढ़ें...