Dainik Bhaskar Dainik Bhaskar

Dainik Bhaskar बंगाल के 2 अस्पतालों में यौनशोषण की घटनाएं:बीरभूम में पेशेंट ने नर्स को गलत जगह छुआ; हावड़ा में लैब टेक्नीशियन ने नाबालिग को छेड़ा

पश्चिम बंगाल के आरजी कर मेडिकल हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर की घटना के 23 दिन बाद 2 अस्पतालों में छेड़छाड़ की 2 घटनाएं सामने आई हैं। पहला मामला बीरभूम के सरकार अस्पताल का है, जहां एक मरीज ने सलाइन ड्रिप लगा रही नर्स को गलत जगह छुआ। नर्स ने पुलिस शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। उधर, हावड़ा के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में सीटी करवाने के लिए गई नाबालिग से लैब टेक्नीशियन ने छेड़छाड़ की। नाबालिग के परिवार ने पुलिस में शिकायत की, जिसके बाद आरोपी को पकड़ा गया। एक और घटना में मध्यग्राम में नाबालिग से रेप के आरोपी को बचाने वाले TMC नेता के घर पर गुस्साए लोगों ने तोड़-फोड़ की। आरोपी रोहांडा पंचायत की सदस्य का पति है। पहली घटना बीरभूम : मरीज ने नर्स के प्राइवेट पार्ट छुए, गालियां दीं पीड़ित नर्स के मुताबिक वह नाइट शिफ्ट में थी। एक मरीज बुखार की शिकायत के साथ लाया गया था। डॉक्टरों की सलाह पर वह उसे सलाइन लगाने की तैयारी कर रही थी, तभी उसने नर्स के प्राइवेट पार्ट छुए। साथ ही गालियां देने लगा। स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर मौजूद डॉ. मसीदुल हसन ने बताया कि रात करीब 8.30 बजे चोटोचक गांव से अब्बास उद्दीन नाम का मरीज आया। आते ही उसने दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। जब नर्स सलाइन लगाने गई, तो मरीज ने हिंसक व्यवहार किया और छेड़छाड़ की। हमने मरीज के परिवार से कहा, लेकिन मरीज नहीं माना। इसके बाद हमने पुलिस को खबर की। दूसरी घटना हावड़ा : सीटी स्कैन करवाने गई नाबालिग चीखते हुए लैब से भागी हावड़ा के अस्पताल में लैब टेक्नीशियन ने 13 साल की लड़की के साथ सीटी स्कैन रूम में जांच के दौरान छेड़छाड़ की। घटना रात 10 बजे हुई। नाबालिग निमोनिया का इलाज कराने आई थी। परिवार के मुताबिक घटना के बाद लड़की रोते हुए लैब से बाहर भागी और एक दूसरे मरीज के रिश्तेदार से मदद मांगी। खबर फैलते ही पीड़ित के परिवार और रिश्तेदार ने आरोपियों पर हमला कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी अमन राज को भीड़ से बचाया। परिवार की शिकायत के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरी घटना मध्यग्राम : नाबालिग से रेप के आरोपी को TMC नेता ने बचाया, ग्रामीणों ने तोड़-फोड़ की मध्यमग्राम के रोहांडा पंचायत के राजबाड़ी इलाके में TMC नेता के घर पर तोड़-फोड़ कर दी। यह व्यक्ति आरोपी को बचा रहा था। उसने पीड़ित के परिवार से पुलिस में

Dainik Bhaskar वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक-सुझावों के लिए भाजपा ने बनाई टीम:5 राज्यों के वक्फ बोर्ड अध्यक्ष इसके सदस्य; मुस्लिम विद्वानों से चर्चा करेंगे, फायदे बताएंगे

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अल्पसंख्यक मोर्चा ने वक्फ बोर्ड संशोधन अधिनियम 2024 को लेकर 7 सदस्यों की टीम बनाई है। यह टीम मुस्लिम समुदाय से बातचीत करेगी और उनके सुझाव इकट्‌ठा करेगी। 31 अगस्त को बनाई गई टीम में उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, हरियाणा, गुजरात और हिमाचल प्रदेश के वक्फ बोर्ड्स के अध्यक्ष समेत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के 2 राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं। ये सदस्यअलग-अलग राज्यों में जाकर मुस्लिम विद्वानों से चर्चा करेंगे। उनकी चिंताओं को समझेंगे और विधेयक पर सुझाव जुटाएंगे। साथ ही, वे संशोधन की जरूरत और उसके फायदे बताएंगे। साथ ही अल्पसंख्यक समुदाय के भीतर मौजूद किसी भी गलत धारणा और संदेह का भी समाधान करेंगे। इस समिति से पहले लोकसभा सचिवालय ने 31 सदस्यों की JPC बनाई है। जिसकी तीसरी बैठक 5 सितंबर को है। JPC ने जनता से भी मांगे सुझाव लोकसभा सांसद जगदंबिका पाल की अध्यक्षता में जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी बनाई गई है। 31 सदस्यीय समिति में लोकसभा से 21 और राज्यसभा से 10 सदस्य हैं। समिति की पहली बैठक 22 अगस्त को हुई थी। दूसरी बैठक 30 अगस्त को नई दिल्ली में हुई। बैठक के बाद समिति ने जनता विचार और सुझाव मांगे हैं। इसके लिए 15 दिन का समय दिया है। वक्फ संशोधन विधेयक पर अगली जेपीसी बैठक 5 और 6 सितंबर को होनी है। दूसरी बैठक में हुआ हंगामा, मुस्लिम सदस्य बोले JPC की दूसरी बैठक 30 अगस्त को हुई। जिसमें जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी सदस्यों ने कुछ देर के लिए बैठक से वॉक आउट भी किया। समिति ने करीब 8 घंटे तक चली बैठक में ऑल इंडिया सुन्नी जमीयतुल उलेमा और इंडियन मुस्लिम्स फॉर सिविल राइट्स, राजस्थान मुस्लिम वक्फ, दिल्ली और यूपी सुन्नी वक्फ बोर्ड के विचारों को सुना। सूत्रों के अनुसार, मुस्लिम संगठनों ने बिल के कई प्रावधानों पर कहा कि यह मुसलमानों के लिए चिंता का विषय हैं। बैठक में 'वक्फ बाय यूजर्स' पर सबसे ज्यादा चर्चा हुई। मुस्लिम पक्ष ने कहा कि यह धार्मिक आस्था और व्यवहार का मामला है। इसलिए सरकार को इसमें दखल नहीं देना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर... अगस्त 2024 में पेश हुआ था बिल, विरोध के बाद JPC के पास भेजा गया अल्पसंख्यक मामलों और कानून मंत्रालय के अधिकारी ने समिति को ड्राफ्ट कानून में जो बदलाव किए गए हैं, उसके बारे में बताया। JPC को वक्फ बिल की जांच का काम सौंपा है। संसदीय कार्य और अल्पसं

Dainik Bhaskar जबलपुर-हैदराबाद फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग:इंडिगो की फ्लाइट में 71 यात्री सवार हैं, बम और डॉग स्क्वाड मौके पर

जबलपुर से हैदराबाद जा रही फ्लाइट की नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। नागपुर एयरपोर्ट पर बम और डॉग स्क्वायड सहित सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी भी पहुंचे हैं। सीआईएसएफ के अलावा महाराष्ट्र पुलिस भी मौजूद है। आशंका जताई जा रही है कि आपत्तिजनक सामान रखे होने की सूचना पर प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर भी अधिकारी पहुंचे हैं। रविवार सुबह 8 बजे इंडिगो की फ्लाइट ने 71 पैसेंजर्स को लेकर जबलपुर से हैदराबाद के लिए उड़ान भरी थी। इसे 9:40 पर हैदराबाद में उतरना था। लेकिन 9:10 पर नागपुर एयरपोर्ट पर इसे लैंड कराया गया। इंडिगो ने कहा- सभी यात्री सुरक्षित जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से कहा गया है कि नागपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की जांच की जा रही है। हम उनसे संपर्क में हैं। इंडिगो की मैनेजर हिना खान ने कहा, 'विमान की लैंडिंग क्यों हुई, यह साफ नहीं है। हालांकि, कैप्टन के पास पर्याप्त वजह होगी, जिस वजह से ऐसा किया गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं।' खबर लगातार अपडेट की जा रही है...

Dainik Bhaskar जम्मू-कश्मीर चुनाव, भाजपा आज जारी कर सकती है चौथी लिस्ट:लाल चौक सीट समेत 8 पर प्रत्याशी घोषित होंगे, अब तक 45 नामों का ऐलान

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा आज रविवार (1 सितंबर) को कैंडिडेट्स की चौथी लिस्ट जारी कर सकती है। इसमें जम्मू प्रांत की कठुआ, उधमपुर पूर्व, बाहु, मढ़, बिश्नाह, नौशेरा और राजौरी विधानसभा सीटों के कैंडिडेट की घोषणा होगी। दैनिक भास्कर के सूत्रों ने बताया कि भाजपा आज लाल चौक समेत कश्मीर प्रांत की कुछ सीटों पर भी कैंडिडेट के नामों का ऐलान कर सकती है। भाजपा अब तक 45 सीटों पर कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान कर चुकी है। 26 अगस्त को पार्टी ने पहली लिस्ट में 15 और दूसरी में सिंगल कैंडिडेट के नाम की घोषणा की। 27 अगस्त को भाजपा ने 29 कैंडिडेट्स की तीसरी लिस्ट जारी की। जम्मू-कश्मीर की 90 सीटों के लिए 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर के बीच 3 फेज में वोटिंग होगी। नतीजे 8 अक्टूबर 2024 को आएंगे। सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 46 है। भाजपा की पहली लिस्ट भाजपा की दूसरी लिस्ट भाजपा की तीसरी लिस्ट फेज वाइज 26 अगस्त को पहली लिस्ट आई थी, हंगामे के बाद वापस ली 26 अगस्त को भाजपा ने सबसे पहले 44 नामों वाली एक लिस्ट जारी की। इसके सामने आते ही जम्मू भाजपा दफ्तर में कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन शुरू हो गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी ने पैराशूट प्रत्याशी उतार दिए हैं। इसके बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना अपने केबिन में चले गए और दरवाजा बंद कर लिया। बात हाईकमान तक पहुंची, जिसके बाद हंगामा बढ़ते देखते भाजपा ने 44 कैंडिडेट्स के नाम वाली पहली लिस्ट को डिलीट कर दिया था। पूरी खबर पढ़ें... मोदी-शाह समेत 40 स्टार प्रचारक बनाए भाजपा ने जम्मू-कश्मीर में चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। लिस्ट में शिवराज चौहान, योगी आदित्यनाथ और स्मृति ईरानी का भी नाम है। 2014 में हुए थे आखिरी विधानसभा चुनाव जम्मू-कश्मीर में आखिरी बार 2014 में विधानसभा चुनाव हुए थे। तब BJP और PDP ने गठबंधन सरकार बनाई थी। 2018 में गठबंधन टूटने के बाद सरकार गिर गई थी। इसके बाद राज्य में 6 महीने तक राज्यपाल शासन (उस समय जम्मू-कश्मीर संविधान के अनुसार) रहा। इसके बाद राष्ट्रपति शासन लागू हो गया। राष्ट्रपति शासन के बीच ही 2019 के लोकसभा चुनाव हुए, जिसमें BJP भारी बहुमत के साथ केंद्र में लौटी। इसके बाद 5 अगस्त 2019 को BJP स

Dainik Bhaskar छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता ने परिवार सहित की खुदकुशी:पत्नी और 2 बेटों संग खाया जहर; पड़ोसी पहुंचे तो बाहर से लगा था ताला

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में कांग्रेस नेता पंचराम यादव (66) ने परिवार सहित जहर खाकर खुदकुशी कर ली। मृतकों में कांग्रेस नेता की पत्नी और दो बेटे भी शामिल हैं। खुदकुशी का कारण अभी तक सामने नहीं आ सका है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पंचराम यादव जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव थे। उन्होंने, उनकी पत्नी दिनेश नंदनी यादव (55), बेटों सूरज यादव (27) और नीरज यादव (32) ने एक साथ जहर का सेवन किया था। चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर देख बिलासपुर रेफर कर दिया गया था। कर्ज से परेशान होकर खुदकुशी की आशंका बताया जा रहा है कि सिम्स अस्पताल में नीरज यादव की इलाज के दौरान मौत हुई है। वहीं पंचराम यादव, दिनेश नंदनी यादव और सूरज यादव ने RB अस्पताल में दम तोड़ा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच तेज कर दी है। जहर खाने की वजह अभी सामने नहीं आई है। आशंका है कि कर्ज से परेशान होकर कदम उठाया है। आसपास के लोगों ने बताया कि इनका बाजार में कर्ज बढ़ गया था। पंचराम लोगों से कहते भी थे कि कर्ज बहुत हो गया है इससे वे परेशान हैं। खुदकुशी से पहले मेन गेट पर बाहर से लगाया ताला बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता पंचराम यादव ठेकेदारी का करते थे। इसके साथ ही बेटों के साथ फेब्रिकेशन का कारोबार शुरू किया था, लेकिन उसमें नुकसान और कर्ज की वजह से पूरा परिवार परेशान था। जहर खाने के बाद किसी को पता न चले इसलिए मेन गेट पर ताला लगा दिए थे। सभी ने मोबाइल भी बंद कर दिया था। जानकारी के मुताबिक, पड़ोस की एक लड़की कांग्रेस नेता घर हमेशा आती जाती थी। जब वह शुक्रवार दोपहर 12 बजे उनके घर गई, तो ताला बंद देखा। इसके बाद पीछे के दरवाजे से जाकर आवाज लगाई। किसी ने दरवाजा नहीं खोला। ऐसे में लड़की को अनहोनी होने की आशंका हुई। इसके बाद उसने लोगों को जानकारी दी। पड़ोसी और रिश्तेदारों ने पहुंचाया अस्पताल शाम करीब 7 बजे पड़ोसी और रिश्तेदार घर के अंदर गए तो सभी गंभीर अवस्था में पड़े थे। उनके मुंह से झाग निकल रहा था। उल्टी भी कर रहे थे। लोगों की मदद से उन्हें रात लगभग 8 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी गंभीर स्थिति को देखकर रात में ही सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया। पुलिस ने सील किया घर, FSL टीम बुलाई कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि यादव परिवार के चार सदस्यों क

Dainik Bhaskar शख्स की जेब में ड्रग्स रखकर हिरासत में लिया; VIDEO:CCTV में घटना कैद; मुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर और 3 कॉन्स्टेबल सस्पेंड

मुंबई के खार में एक शख्स को फर्जी ड्रग्स केस में फंसाने की कोशिश का मामला सामने आया है। खार पुलिस स्टेशन के एंटी-टेरर सेल से जुड़े पुलिसकर्मियों ने शुक्रवार (30 अगस्त) को शहर के कलीना इलाके में एक खुले प्लॉट पर छापा मारा था। इस दौरान उन्होंने डेनियल नामक एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। हालांकि, शनिवार (31 अगस्त) को घटना का CCTV फुटेज सामने आया। इसमें पुलिस का एक जवान ही अपनी पैंट की जेब से शख्स की जेब में कुछ सामान रखता हुआ दिखा। इसके बाद चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। DCP बोले- ड्रग्स की सूचना पर छापा मारने गए थे पुलिसकर्मी डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (जोन 11) राजतिलक रोशन ने न्यूज एजेंसी PTI को सस्पेंड किए पुलिसकर्मियों में एक सब-इंस्पेक्टर और तीन कॉन्स्टेबल शामिल हैं। वे ड्रग्स की सूचना मिलने के बाद मौके पर छापा मारने गए पहुंचे थे। DCP ने कहा कि CCTV फुटेज में पुलिसकर्मी संदिग्ध काम करते दिखे। उन्होंने छापा के दौरान निर्धारित प्रक्रिया का भी पालन नहीं किया। इन आरोपों के चलते उन्हें जांच होने तक निलंबित कर दिया गया है। शख्स बोला- पुलिस ने ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी दी थी PTI के मुताबिक, डेनियल ने एक लोकल न्यूज​​​​​​ ​चैनल से बात करते हुए बताया कि आरोपी पुलिसकर्मियों ने पहले उसे नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के मामले में फंसाने की धमकी दी। हालांकि, जब उन्हें पता चला कि उनकी हरकतें CCTV में कैद हो गई हैं, तो उन्होंने उसे छोड़ दिया। डेनियल के एक साथी ने समाचार चैनल से बात करते हुए आरोप लगाया कि पुलिस ने एक एक बिल्डर के इशारे पर डेनियल को निशाना बनाया। जिस प्लॉट पर यह घटना हुई, उसको लेकर डेनियल ​​​​​​​का बिल्डर ​​​​​​​से विवाद चल रहा है।

Dainik Bhaskar शिवाजी प्रतिमा गिरने पर मुंबई में MVA का मार्च:शरद पवार-उद्धव ठाकरे शामिल होंगे, भाजपा भी विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन करेगी

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने के विरोध में आज रविवार को महाविकास अघाड़ी (MVA) मुंबई में प्रदर्शन करेगी। विपक्ष ने प्रदर्शन को जोडो मारा आंदोलन (जूता मारो) नाम दिया है। MVA साउथ मुंबई के हुतात्मा चौक से गेटवे ऑफ इंडिया तक जाएगी। यह मार्च छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा के सामने खत्म होगा। प्रदर्शन के चलते गेटवे ऑफ इंडिया को पयर्टकों के लिए बंद कर दिया है। मार्च में शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (SCP) चीफ शरद पवार और महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले भी शामिल होंगे। दूसरी तरफ, भाजपा भी आज प्रदेश अध्यक्ष आशीष शेलार के नेतृत्व में दादर में विपक्ष के खिलाफ आंदोलन करेगी। पार्टी का आरोप है कि विपक्ष विधानसभा चुनाव से पहले मूर्ति गिरने के मामले में राजनीति कर रही है। प्रदर्शन की परमिशन नहीं, मुंबई में सिक्योरिटी टाइट मुंबई पुलिस ने महाविकास अघाड़ी (MVA) को विरोध-प्रदर्शन के लिए शनिवार देर शाम तक अनुमति नहीं दी थी। इसके बाद भी विपक्ष का मार्च निकाल रहा है। विपक्ष के प्रदर्शन को देखते हुए मुंबई में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ​​​​​​गेटवे ऑफ इंडिया पर टूरिस्ट के आने-जाने पर रोक लगाई गई है। विपक्षी पार्टियों ने राज्य सरकार को घेरा PM मोदी और CM शिंदे मूर्ति गिरने पर माफी मांग चुके पीएम मोदी ने 30 अगस्त को महाराष्ट्र के पालघर में छत्रपति शिवाजीमूर्ति गिरने पर माफी मांगी थी। उन्होंने कहा- छत्रपति शिवाजी महाराज मेरे और मेरे दोस्तों के लिए सिर्फ एक नाम नहीं हैं। हमारे लिए छत्रपति शिवाजी महाराज सिर्फ एक महाराजा नहीं हैं। हमारे लिए वे पूजनीय हैं। आज मैं छत्रपति शिवाजी महाराज के सामने नतमस्तक हूं और उनसे क्षमा मांगता हूं। मोदी से पहले महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे, डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार भी माफी मांग चुके हैं। हालांकि, भाजपा के माफी मांगने के बाद भी विपक्ष लगातार सरकार पर हमला कर रहा है। दिसंबर 2023 में PM मोदी ने अनावरण किया था छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण पिछले साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस समारोह के दौरान किया गया था। इस प्रतिमा को लगाने का मकसद, छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत और मराठा नौसेना के आधुनिक भारतीय नौसेना के साथ ऐतिहासिक संबंधों का सम्मान करना था। प्रतिमा का अनावरण PM नरे

Dainik Bhaskar रिटायर्ड शिक्षक के घर में निकला मिनी गन फैक्ट्री:पुलिस की छापेमारी में टीचर समेत सात गिरफ्तार, हथियार बनाने के लिए मुंगेर से आए थे 5 लोग

बक्सर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। अवैध धंधा रिटायर्ड शिक्षक के घर में चल रहा था। पुलिस ने छापेमारी में भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार बरामद किए हैं। इसके अलावा हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीनों को भी जब्त किया है। पुलिस ने शिक्षक समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 5 मुंगेर निवासी हैं। पांचों का कहना है कि एक माह पहले यहां आए थे। हालांकि पुलिस को शक है कि तीन महीने से ये लोग हथियार बना रहे। अब पुलिस सभी को रिमांड पर लेगी। पता लगाया जाएगा कि ये पहले कहां हथियार बनाते थे। इनका कोई गैंग कनेक्शन तो नहीं। जिनके लिए ये लोग हथियार बना रहे हो। जानकारी बक्सर एसपी मनीष कुमार ने दी है। मामला नया भोजपुर थाना क्षेत्र के चांद गांव का है। कई और लोगों पर भी शक एसपी ने बताया सूचना मिली कि विरेन्द्र कुमार श्रीवास्त्व (रिटायर्ड शिक्षक) के घर में मिनी गन फैक्ट्री चलाया जा रहा है। डुमरांव डीएसपी आफक अख्तर अंसारी के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई।इस दौरान 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया। शक है कि फैक्ट्री चलाने वालों में कई और लोग हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापा मारा जा रहा है। गिरफ्तार लोगों में ये हैं शामिल गिरफ्तार सात लोगों में एक शिक्षक वीरेंद्र श्रीवास्तव है, जो मकान मालिक है। दूसरा सीतामढ़ी निवासी पिन्टु शाह है। इसके अलावा मुंगेर के पांच मो. आजाद, मो. मोनू, मो. अब्दुल्ल, मो. राजू, मो. इबरान हैं। एसपी ने बताया कि 36 पिस्टल टाइगर प्ले, 35 पीस कॉर्क रड, बैरल 33 पीस, बट-20 पीस, तीन ड्रिल मशीन, 1 लेंथ मशीन, एक ग्रेन्डर और तीन मोबाइल जब्त किया है।