Dainik Bhaskar Dainik Bhaskar

Dainik Bhaskar शख्स की जेब में ड्रग्स रखकर हिरासत में लिया; VIDEO:CCTV में घटना कैद; मुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर और 3 कॉन्स्टेबल सस्पेंड

मुंबई के खार में एक शख्स को फर्जी ड्रग्स केस में फंसाने की कोशिश का मामला सामने आया है। खार पुलिस स्टेशन के एंटी-टेरर सेल से जुड़े पुलिसकर्मियों ने शुक्रवार (30 अगस्त) को शहर के कलीना इलाके में एक खुले प्लॉट पर छापा मारा था। इस दौरान उन्होंने डेनियल नामक एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। हालांकि, शनिवार (31 अगस्त) को घटना का CCTV फुटेज सामने आया। इसमें पुलिस का एक जवान ही अपनी पैंट की जेब से शख्स की जेब में कुछ सामान रखता हुआ दिखा। इसके बाद चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। DCP बोले- ड्रग्स की सूचना पर छापा मारने गए थे पुलिसकर्मी डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (जोन 11) राजतिलक रोशन ने न्यूज एजेंसी PTI को सस्पेंड किए पुलिसकर्मियों में एक सब-इंस्पेक्टर और तीन कॉन्स्टेबल शामिल हैं। वे ड्रग्स की सूचना मिलने के बाद मौके पर छापा मारने गए पहुंचे थे। DCP ने कहा कि CCTV फुटेज में पुलिसकर्मी संदिग्ध काम करते दिखे। उन्होंने छापा के दौरान निर्धारित प्रक्रिया का भी पालन नहीं किया। इन आरोपों के चलते उन्हें जांच होने तक निलंबित कर दिया गया है। शख्स बोला- पुलिस ने ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी दी थी PTI के मुताबिक, डेनियल ने एक लोकल न्यूज​​​​​​ ​चैनल से बात करते हुए बताया कि आरोपी पुलिसकर्मियों ने पहले उसे नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के मामले में फंसाने की धमकी दी। हालांकि, जब उन्हें पता चला कि उनकी हरकतें CCTV में कैद हो गई हैं, तो उन्होंने उसे छोड़ दिया। डेनियल के एक साथी ने समाचार चैनल से बात करते हुए आरोप लगाया कि पुलिस ने एक एक बिल्डर के इशारे पर डेनियल को निशाना बनाया। जिस प्लॉट पर यह घटना हुई, उसको लेकर डेनियल ​​​​​​​का बिल्डर ​​​​​​​से विवाद चल रहा है।

Dainik Bhaskar शिवाजी प्रतिमा गिरने पर मुंबई में MVA का मार्च:शरद पवार-उद्धव ठाकरे शामिल होंगे, भाजपा भी विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन करेगी

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने के विरोध में आज रविवार को महाविकास अघाड़ी (MVA) मुंबई में प्रदर्शन करेगी। विपक्ष ने प्रदर्शन को जोडो मारा आंदोलन (जूता मारो) नाम दिया है। MVA साउथ मुंबई के हुतात्मा चौक से गेटवे ऑफ इंडिया तक जाएगी। यह मार्च छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा के सामने खत्म होगा। प्रदर्शन के चलते गेटवे ऑफ इंडिया को पयर्टकों के लिए बंद कर दिया है। मार्च में शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (SCP) चीफ शरद पवार और महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले भी शामिल होंगे। दूसरी तरफ, भाजपा भी आज प्रदेश अध्यक्ष आशीष शेलार के नेतृत्व में दादर में विपक्ष के खिलाफ आंदोलन करेगी। पार्टी का आरोप है कि विपक्ष विधानसभा चुनाव से पहले मूर्ति गिरने के मामले में राजनीति कर रही है। प्रदर्शन की परमिशन नहीं, मुंबई में सिक्योरिटी टाइट मुंबई पुलिस ने महाविकास अघाड़ी (MVA) को विरोध-प्रदर्शन के लिए शनिवार देर शाम तक अनुमति नहीं दी थी। इसके बाद भी विपक्ष का मार्च निकाल रहा है। विपक्ष के प्रदर्शन को देखते हुए मुंबई में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ​​​​​​गेटवे ऑफ इंडिया पर टूरिस्ट के आने-जाने पर रोक लगाई गई है। विपक्षी पार्टियों ने राज्य सरकार को घेरा PM मोदी और CM शिंदे मूर्ति गिरने पर माफी मांग चुके पीएम मोदी ने 30 अगस्त को महाराष्ट्र के पालघर में छत्रपति शिवाजीमूर्ति गिरने पर माफी मांगी थी। उन्होंने कहा- छत्रपति शिवाजी महाराज मेरे और मेरे दोस्तों के लिए सिर्फ एक नाम नहीं हैं। हमारे लिए छत्रपति शिवाजी महाराज सिर्फ एक महाराजा नहीं हैं। हमारे लिए वे पूजनीय हैं। आज मैं छत्रपति शिवाजी महाराज के सामने नतमस्तक हूं और उनसे क्षमा मांगता हूं। मोदी से पहले महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे, डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार भी माफी मांग चुके हैं। हालांकि, भाजपा के माफी मांगने के बाद भी विपक्ष लगातार सरकार पर हमला कर रहा है। दिसंबर 2023 में PM मोदी ने अनावरण किया था छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण पिछले साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस समारोह के दौरान किया गया था। इस प्रतिमा को लगाने का मकसद, छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत और मराठा नौसेना के आधुनिक भारतीय नौसेना के साथ ऐतिहासिक संबंधों का सम्मान करना था। प्रतिमा का अनावरण PM नरे

Dainik Bhaskar रिटायर्ड शिक्षक के घर में निकला मिनी गन फैक्ट्री:पुलिस की छापेमारी में टीचर समेत सात गिरफ्तार, हथियार बनाने के लिए मुंगेर से आए थे 5 लोग

बक्सर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। अवैध धंधा रिटायर्ड शिक्षक के घर में चल रहा था। पुलिस ने छापेमारी में भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार बरामद किए हैं। इसके अलावा हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीनों को भी जब्त किया है। पुलिस ने शिक्षक समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 5 मुंगेर निवासी हैं। पांचों का कहना है कि एक माह पहले यहां आए थे। हालांकि पुलिस को शक है कि तीन महीने से ये लोग हथियार बना रहे। अब पुलिस सभी को रिमांड पर लेगी। पता लगाया जाएगा कि ये पहले कहां हथियार बनाते थे। इनका कोई गैंग कनेक्शन तो नहीं। जिनके लिए ये लोग हथियार बना रहे हो। जानकारी बक्सर एसपी मनीष कुमार ने दी है। मामला नया भोजपुर थाना क्षेत्र के चांद गांव का है। कई और लोगों पर भी शक एसपी ने बताया सूचना मिली कि विरेन्द्र कुमार श्रीवास्त्व (रिटायर्ड शिक्षक) के घर में मिनी गन फैक्ट्री चलाया जा रहा है। डुमरांव डीएसपी आफक अख्तर अंसारी के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई।इस दौरान 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया। शक है कि फैक्ट्री चलाने वालों में कई और लोग हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापा मारा जा रहा है। गिरफ्तार लोगों में ये हैं शामिल गिरफ्तार सात लोगों में एक शिक्षक वीरेंद्र श्रीवास्तव है, जो मकान मालिक है। दूसरा सीतामढ़ी निवासी पिन्टु शाह है। इसके अलावा मुंगेर के पांच मो. आजाद, मो. मोनू, मो. अब्दुल्ल, मो. राजू, मो. इबरान हैं। एसपी ने बताया कि 36 पिस्टल टाइगर प्ले, 35 पीस कॉर्क रड, बैरल 33 पीस, बट-20 पीस, तीन ड्रिल मशीन, 1 लेंथ मशीन, एक ग्रेन्डर और तीन मोबाइल जब्त किया है।